जगदलपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक पंकज ठाकुर यातायात द्वारा शहर में वाहन चालकों पर शराब विरोधी कारवाही की गई |
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई जिनमे बस स्टैंड, संजय मार्केट, कुम्हारपारा एयरपोर्ट में की गई इसके अलावा चालको को समझाइश दी गई कि नशे की हालत में वाहन न चलाये |
50 से अधिक चालकों पर मशीन से जांच की गई |
उप पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज ठाकुर ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाना मान्य नही होगा एवं उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी इसके साथ ही आटो चालको को सवारी से ठीक आचरण रखने व मदद करने की समझाइश दी |
भगवान झाडेश्र्वर में आस्था रखने वाले लाखों लोगों के लिए अब सुगम होगा राह
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन खुद हैं भगवान झाडेश्र्वर के भक्त
टिकरीपदर से देवड़ा तक पक्की सड़क के निर्माण से यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की राह आसान हुई है । यहां धनपुंजी से तिरिया जाने वाले मार्ग में टिकरीपदर से देवड़ा तक लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से साढे़ चार किलोमीटर पक्की सड़क पुल-पुलिया सहित बनाई गई है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 21 जून को आयोजित वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उक्त सड़क मार्ग का लोकार्पण किया गया है |
उल्लेखीय है कि छत्तीसगढ़ और ओड़ीसा की सीमा पर बसे देवड़ा में घने वनों के बीच शिव का मंदिर है, जिसे झाड़ेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। यहां मंदिर में स्वयं उपजित शिवलिंग है, जिसके दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के भक्त भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं |
क्षेत्र के नागरिकों सहित शिव भक्तों ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया |
दल्लीराजहरा – संचालनाय रायपुर का अधिकारी पाण्डेय एवं अन्य नाम बताकर महिला बाल विकास परियोजना में 02 पद पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर) के पद पर शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर 07 आँगनबाड़ी सहकर्मियों हेमिन रजक, तबस्सूम कुरैशी, महेश्वरी सिंहा, दिप्तीलता रामटेके, चंद्रिका निर्मलकर, मालती सावरकर, सरिता मेश्राम से अपने विभिन्न बैंक खातो में नगदी रकम 20,30,000 रूपये जमा करवाकर शासकीय नौकरी का लालच देकर धोखाधडी किया हैं |
प्रार्थिया उत्तरा सार्वा पति राजकुमार सार्वा निवासी वार्ड क्र. 19 राजहरा द्वारा दिनांक 05.12.2020 को थाना राजहरा में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करवायी थी कि उसे एवं हेमिन रजक, तबस्सुम कुरैशी, महेश्वरी सिन्हा, दिप्तीलता रामटेके, चंन्द्रिका निर्मलकर, मालती सावलकर सरिता मेश्राम आदि से मोबाईल नंबर 88897***** के धारक अशोक पांडे उर्फ महेन्द्र तिवारी पिता शेषमणि तिवारी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवायजर के पद पर नियुक्ति कराने उपरोक्त सभी पीडिताओं से कुल 22,30,000 रूपये विभिन्न खातों में जमा कराकर नौकरी नहीं लगाये जाने पर अप.क. 522/2020 धारा 420 भादवि कायम करायी थी। प्रकरण के विवेचना के दौरान मोबाईल धारक एवं प्रार्थीगणों द्वारा जिस खाते में रकम जमा की गई थी उस खाते का धारक की पतासाजी करने पर खाता क्रमांक 20083095168 का धारक मोहन नेगी निवासी वार्ड क. 05 नारायणपुर जिल नारायणपुर का होना पाये जाने पर आरोपी को थाना तलब कर पूछताछ किये तो ज्ञात हुआ कि खाता धारक मोहन नेगी पिता पुनाराम नेगी के खाते में कुल 14,44,300 रूपये उपरोक्त प्रार्थियों द्वारा जमा किया गया है। उसके खाते का बैंक स्टेटमेंट के अवलोकन पर उसके खाते में कुल 80,00,000 रूपये विभिन्न खातों से एवं विभिन्न तिथियों में जमा होना पाया गया है साथ ही जमा रकम को आरोपी द्वारा तत्काल अन्य खातों मे ट्रान्सफर कर देना भी पाया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा उक्त रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तत नही किया जा सका है इस कारण आरोपी मोहन नेगी द्वारा अपने अन्य साथी एवं मख्य आरोपी के साथ संपूर्ण घटना को अंजाम देना सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को आज दिनांक 30.07. 2021 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल करने का आदेश पारित किया गया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी महेन्द्र तिवारी उर्फ अशोक पांडे पिता शेषमणि तिवारी को बलौदा बाजार के अन्य प्ररकणों में गिरफतार होने की सूचना पर उसे थाना राजहरा लाकर न्यायालय में पेश करने हेत न्यायालय से प्राडक्शन वारट जारी करवाया गया है जिस न्यायालय द्वारा नियत तिथि को लाकर न्यायालय पेश किया जाना है। प्रकरण में और भी आरोपी नामित है जिनकी गिरफ्तारी हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
सीसीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर अधिग्रहण पर जताया आभार.
छत्तीसगढ़ के सैकड़ों विद्यार्थी और उनके मां बाप की जान गले में अटकी हुई थी ऐसे कठिन परिस्थितियों में भूपेश सरकार का आगे आकर मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहण करने के ऐलान को सैल्यूट.
चंदूलाल मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय कॉलेज के अध्ययनरत छात्रों और उनके पालकों ने राज्य के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी का माना हृदय से आभार और जताई खुशियां.
राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा उठाया गया कदम चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के भविष्य के लिए उज्जवल और मील का पत्थर साबित होगा
चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों और उनके पालकों ने राज्य के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी से मुलाकात की मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के निर्णय पर उनका स्वागत करते हुए आभार जताया और कहा कि सरकार ने ना सिर्फ ऐतिहासिक निर्णय लिया है बल्कि राजधर्म का भी पालन किया है कांग्रेस की भूपेश सरकार ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जो साहसिक कदम उठाया वह सराहनीय और छात्रों के भविष्य के लिए उज्जवल व कारगर है उक्त बातें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा आगे उन्होंने बताया कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में 2017 बैच के 180 छात्र चतुर्थ वर्ष में अध्ययनरत है मान्यता रद्द होने की वजह से इन बच्चों का अध्यापन कार्य काफी प्रभावित हो रहा है जिसकी चिंता करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बच्चों को अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में पुनः आबंटन किए जाने का आदेश जारी किया है हॉस्पिटल बोर्ड के राज्य अध्यक्ष और आई एम ए मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क के राज्य संयोजक डॉ राजेश गुप्ता के कथन अनुसार राजीव शर्मा ने बताया कि 2017 के पूर्व बेंच के लगभग 300 मेडिकल छात्र इंटर्नशिप पूरा कर रहे हैं अब वे पीजी नीट की परीक्षा में बैठेंगे छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल एवं संवेदनशीलता से 480 छात्रों का भविष्य सुरक्षित हुआ है जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बधाई के पात्र है |
छत्तीसगढ़ के सियासी उथल पुथल के बीच एमबीबीएस कोर्स कर रहे छत्तीसगढ़िया बच्चों के भविष्य के साथ किए गए आपके न्याय के बावजूद इस मानवीय न्याय के खिलाफ जो भी खबर चल रही हैं वह वास्तव में बेहद आक्रोशित करने वाली है शर्मा ने कहा कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का सरकार द्वारा अधिग्रहण बेहद प्रशंसनीय कदम है ना केरियर के अधर में लटक रहे कॉलेज में अध्यनरत 600 से ज्यादा एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए, बल्कि शिक्षाधानी भिलाई के लिए जो भाजपा सरकार के दौर से एक अदद शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए पिछले 15 सालों से भीख मांग रहा था मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द होने से जिस तरह से 35 से 40 लाख की अपनी जमा पूंजी लगाए हमारे छत्तीसगढ़ के सैकड़ों विद्यार्थियों और उनके मां बाप की जान गले में अटकी हुई थी ऐसे कठिन परिस्थितियों में सरकार का आगे आकर मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहण करने के ऐलान को सेल्यूट करना चाहिए ना कि आरोप-प्रत्यारोप, शर्मा ने कहा कि वैसे भी सरकार ने ऐसे ही एकदम से आकर इस निजी मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहित नहीं किया बल्कि केंद्र द्वारा कुछ स्कोरिंग की कमी से इस कॉलेज की मान्यता रद्द करने के चलते पिछले 2 वर्षों से हमारे यह छत्तीसगढ़िया बच्चे और उनके मां-बाप हाईकोर्ट से लेकर सरकार की चौखट तक बार-बार दस्तक दे रहे थे सरकार इस कॉलेज को अधिग्रहित कर ले, जिस साल इस निजी मेडिकल कॉलेज कि केंद्र ने मान्यता रद्द की थी उसी साल इसी केंद्र सरकार ने यूपी में और कर्नाटक में कई निजी मेडिकल कॉलेज को इससे भी कम ही स्कोरिंग में मान्यता दी गई थी |
एक मेडिकल कॉलेज खोलने की लागत कम से कम 500 करोड़ तक की राशि की आवश्यकता होती है लेकिन जिस तरह से कांग्रेस की भूपेश सरकार ने इस निजी कॉलेज का अधिग्रहण किया तो आज कम से कम भिलाई, दुर्ग क्षेत्र में आम लोगों के लिए एक शासकीय मेडिकल कॉलेज मिल गया वरना यहां के प्रतिभाशाली बच्चों को या तो रायपुर, बिलासपुर या जगदलपुर जाना होता या रुपये 50 लाख खर्च कर निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेना पड़ता केंद्र की मोदी सरकार ने इस साल भी तीन प्रस्तावित शासकीय मेडिकल कॉलेज की मान्यता आखिरी समय में अमान्य कर दी, प्रदेश में एमबीबीएस करने के इच्छुक लाखों विद्यार्थी इस बात को भलीभांति जानते हैं कि 150 सीटों वाले इस शासकीय मेडिकल कॉलेज से उन्हें कितना ज्यादा लाभ मिलेगा क्या आप पिछले 15 वर्षों को भूल सकते हैं जब निजी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों से लेकर शिक्षकों तक का बेहद पीड़ादायक उत्पीड़न और शोषण किया जाता रहा और पूर्व सरकार की हमेशा की तरह इस मामले में भी अपनी आंखें मुंदी रही, शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़िया बच्चों के भविष्य को बचाने और उनके अनुरोध पर जब इस निजी मेडिकल कॉलेज को सरकार ने अधिग्रहित किया है तो इसमें बुरा क्या है यह राज्य सरकार की उपलब्धि होगी वैसे देश में सरकारी प्रतिष्ठानों या कॉलेज किसी निजी घरानों को बेचती है जैसा आजकल देश में हो रहा है या इस निजी मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने इसके साथ शासकीयकरण का कभी अनुरोध नहीं किया होता तो आरोपों के विश्लेषण की कोई बात बनती, यहां तो उल्टा छत्तीसगढ़िया बच्चों के भविष्य को बचाने और उनके अनुरोध पर जब इस निजी मेडिकल कॉलेज को राज्य सरकार ने अधिग्रहित किया तो भाजपा को दर्द क्यों, वैसे सरकारी प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में बेचकर उल्टी गंगा बहाने वाले मुनाफाखोरों को अपने बच्चों के भविष्य को बचाने की सूध ही कब रहती है।
रक्तदान के बाद विश्राम कक्ष व डोनर काउच की मांग,जिला स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन
जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जगदलपुर के द्वारा महारानी अस्पताल के द्वारा संचालित ब्लड बैंक की अवस्था से नाराज होकर स्थिति व दशा सुधारने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
अभाविप के नगर सह मंत्री गजेंद्र बघेल ने बताया कि अभाविप के द्वारा रक्तदान का कार्य हमेशा सेवा कार्य के रूप में किया जाता है लेकिन रक्तदाता जब महारानी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रख देते हैं तो उनको काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है उनके लिए न तो आरामदायक कक्ष है और ना ही डोनर काउच की व्यवस्था है रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को समस्या न हो इस सम्बंध में सम्बंधित अधिकारी को ज्ञापन देकर व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है।ज्ञापन के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम बघेल ,संजय मुखर्जी ,यश ध्रुव समय तक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आज जनपद सदस्य संजय बैस अनुभागीय अधिकारी राजहरा के नाम दल्ली राजहरा के तहसीलदार विनय देवांगन को कुसुमकसा सेवा सहकारी समिति में शीघ्र खाद का व्यवस्था करने के लिये ज्ञपान सौपा जनपद सदस्य संजय बैस तहसीलदार से चर्चा में बताया कि अभी अच्छा वर्षा होने से किसान अपने खेतों में बियासी कार्य मे लगे है लेकिन किसानों को खाद नही मिलने से उत्पादन अच्छा नही हो सकता इसलिये शीघ्र सोसायटियो में खाद की व्यवस्था किया जाए नही तो किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा | मुख्य रूप से चर्चा में गांधी, सिन्हा, पुष्पजीत बैस, बलराम, धनेंद्र, तिलक साहू उपस्तिथ थे |
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व व्यापार प्रकोष्ठ हेतु संशोधित सूची जारी की गई
समस्त नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को अशोक बाम्बेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा नियुक्ति पत्र देकर बधाई दी गयी
नगरनार मंडल अध्यक्ष द्वारा ग्राम पंचायत कूमली में बैठक ली गई। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा मुख्य संयोजक नवनीत चांद व जिला अध्यक्ष भरत कश्यप के निर्देशन पर उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया एवं नगरनार मंडल अध्यक्ष अजय बघेल के टीम युवाओं ने बस्तर की समस्या शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगार और अन्य समस्या व ग्राम पंचायत की समस्या को लेकर गांव जगह जगह पर देख कर हमें कब तक चुप रहना पड़ेगा स्थानीय जनप्रतिनिधि अगर ध्यान देते तो मुसीबत का बदलाव को देखने का मिलता हर गांव गांव में घूमकर की जनता को बीच रहकर हमे गर्व की बात हैं और बहुत गंभीर से बात ली जा रही है ग्राम पंचायत कुमली में बैठक लिया गया और गांव के जनता को पूछने पर ना तो रोजगार व शिक्षा,स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास,पेंशन, गंदी नालियों के सफाई से कितना परेशान होना पड़ रहा है जनप्रतिनिधियों को चुनाव के पहले ही दिखते हैं और सत्ता आने पर हमारी कोई समस्या का कोई हल नहीं करते हैं गांव की समस्या व शहर की समस्या का समाधान करेगा बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा इस दौरान के उपस्थित नीलांबर सेठिया जिला उपाध्यक्ष, अजय बघेल नगरनार मंडल अध्यक्ष, करपावंड मंडल अध्यक्ष, गौतम नाग, साहबो बघेल, कोटवार धनसाय , सुभाष, बजरंगी, हेमंत, ईस्वर, सुखदेव,निलो,और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
बालोद – कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा आगामी माह में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में वृद्धि की सम्भावना है | जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी सम्बंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है | जिसे दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा गणेशोत्सव के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किया गया
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा का शातिर ठग फिर से पुलिस के हत्थे चढ़ा, शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर किया ठगी | दल्लीराजहरा के निवासी मो. हसनू वार्ड नं0 10 पुराना बाजार (हिंदू होटल के पास) से ठगी की है । प्रार्थी मो. हसनू ने जैसा आरोपी के खिलाफ एफआईआर में बताया कि सतीश उपाध्याय नामक व्यक्ति निवासी दल्लीराजहरा जो मेरे परिचित का था । वह अपनी उची पहुच बताता था और कहता था कि यदि आपके किसी बच्चे का शासकीय नौकरी में लगाना हो तो बताना मै नौकरी लगा दूंगा । तब मै उसकी बातों में अपने पुत्र सिकन्दर को शासकीय नौकरी दिलाने की बात किया तो सतीश उपाध्याय नें बोला कि तुम्हारा काम हो जायेगा लेकिन मुझे कम से कम 50,000 रूपये ( अक्षरी पचास हजार रूपये) एडवांस के तौर पर देना होगा और बाकी रकम काम होने के बाद देना । तब मैने उसकी बात मान कर उसे 50,000 रूपये ( अक्षरी पचास हजार रूपये) यू0पी0 सेलून गुरूद्वारा के सामने दल्लीराजहरा कें दुकान मालिक मुस्तकीम के सामने सितम्बर 2020 को दिया था इस बात का गवाह भी सेलून मालिक मुस्तकीम है कि सतीश उपाध्याय नें मुझसे मेरे पुत्र की नौकरी लगाने के नाम पर रकम लिया है । 3 – 4 माह का समय बीत जाने के बाद भी सतीश उपाध्याय नें मेरे पुत्र की नौकरी नही लगाया और विगत 2 – 3 माह से लापता है मुझे कहीं दिखायी भी नही दिया विगत दिनों अखबार में समाचार पा तो पता चला की सतीश उपाध्याय नें कई लोंगों से नौकरी लगानें के नाम पर ठगी किया है और अभी पुलिस की गिरफ्त में है । इस प्रकार धोखा धड़ी करने वालें व नौकरी दिलानें के नाम पर मुझसे ठगी करने वालें व्यक्ति सतीश उपाध्याय के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर उचित कार्यवाही कर रकम वापस दिलाये |