City Media - Page 446 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 446

विधानसभा घेराव के लिए किया रायपुर कूच

0

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए रायपुर रवाना हुए। जिला में कांग्रेस कार्यालय में सुबह से कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचने लगे थे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद तमाम लोग विभिन्न वाहनों से रायपुर के लिए रवाना हुए।

बजट में मोदी सरकार ने जनता को छला: जावेद खान

0
  • किसान, गरीब, युवाओं और महिलाओं की उम्मीदों पर फिर गया पानी

जगदलपुर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश आम बजट से जनता को यह तो महसूस हो गया कि अब देश के प्रधानमंत्री हम दो हमारे दो से आगे बढ़कर हम दो हमारे चार वाले मोदी बन गए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने आज देखा कि किस तरह से बैसाखियों के सहारे सत्ता चलाने वाले मोदी जी ने अपनी बैसाखियों का ख्याल रखते हुए बजट पेश किया है। बजट में केवल अपनी सरकार को बचाने जिन चेहरों के द्वारा समर्थन से वह सत्ता सुख भोग रहे हैं उन्हें खुश रखने एवं अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ दिलाने निर्मला सीतारमण से बजट पेश करवा रहे हैं। मोदी जी के इस बजट में 140 करोड़ जनता के हाथ खाली के खाली रह गए। वर्तमान में देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता चरम पर है। बजट आम जनता की उम्मीद और अपेक्षाओं के पूरी तरह विपरीत निकला।बजट का पिटारा पूरी तरह खाली है। बजट से देश की आम जनता और हर वर्ग पूरी तरह निराश और हताश है। जावेद खान ने कहा कि देश का बजट सिर्फ आय और व्यय का ब्यौरा नहीं होता, बल्कि यह वर्तमान सरकार का पॉलिसी डॉक्यूमेंट होता है, जो यह बताता है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार आम जनता के हितों के लिए किस प्रकार से काम करेगी, क्या ब्लूप्रिंट और क्या कार्य योजना होगी, परंतु यह बजट पूरी तरह से बिना रोडमैप का दिशाहीन और उद्देश्य विहीन बजट है। एक सर्वे के अनुसार देश की 86 प्रतिशत जनसंख्या चाहती थी कि आयकर छूट बेसिक लिमिट को 2.50 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया जाए, पिछले 10 सालों में इन्फ्लेशन दुगने से भी ज्यादा हो चुका है, परंतु केंद्र की मोदी सरकार 10 सालों में लिमिट 1 रूपए भी बढ़ाने के लिए तैयार नहीं।

आयकर में सेक्शन 80-सी के अंतर्गत निवेश पर मिलने वाली छूट को भी 1.5 लाख रुपए से 1 रूपए भी नहीं बढ़ाया गया, जबकि देश के वरिष्ठ आर्थिक विश्लेषक और सीए एसोसिएशन इसे बढ़ाकर 3 लाख करने की अनुशंसा कर रहे थे। देश के हर आम आदमी का एक सपना होता है कि उसका स्वयं का घर हो, घर बनाना दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। आम आदमी के हित के लिए होम लोन पर ब्याज की छूट को 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपए करने की आवश्यकता थी, परन्तु उस लिमिट में भी कोई वृद्धि नहीं की गई।इंश्योरेंस कंपनियां मेडिकल इंश्योरेंस के प्रिमियम में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि कर चुकी हैं परन्तु केंद्र सरकार सेक्शन 80-डी के अंतर्गत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम की मिलने वाली छूट की लिमिट को भी 25000 रू. से बढ़ाने के लिए तैयार नहीं। जावेद खान ने कहा कि इस बजट में छत्तीसगढ़ की जनता को फिर एक बार निराश किया है। न छत्तीसगढ़ के लिए कोई नई योजना, न कोई विशेष पैकेज, न कोई फायदे की बात। छत्तीसगढ़ की जनता को फिर से एकबार इस बार के बजट में छला गया है। बजट में केंद्र सरकार द्वारा अपनी सत्ता बचाने के लिए बिहार और आंध्रप्रदेश को विशेष पैकेज दिया गया है। परंतु छत्तीसगढ़ की अनदेखी की गई है।

नशे से धुत कार चालक ने स्कूटी चालक को मारी टक्कर स्कूटी सवार बुरी तरह घायल

0

बालोद :- नशे से धुत कार चालक ने स्कूटी चालक को मारी टक्कर । सूत्रों के अनुसार कार चालक बुरी तरह से नशे से धुत तथा गलत दिशा में चलाने के कारण स्कूटी चालक को अपने चपेट में लेकर घसीटते हुए कुछ दूरी ले गया । युवती बालोद जिले के झलमला ऋषिका चौरसिया उम्र 20 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गई । बालोद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया । पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर नशे से धुत कार चालक को अपना पहचान पूछने पर वहा बताने लायक नही था । कार चालक को हिरासत में ले लिया आगे की कार्यवाही जारी हैं ।

भेंडी के 3 साल का मासूम नाले में बह जाने से मौत

0

बालोद कल मंगलवार को लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडी के 3 साल का मासूम नाले में बह जाने से मौत। बताया जा रहा है कि बच्चा आंगनबाड़ी पढ़ने गया था।  मासूम बच्चे का नाम नैतिक उम्र 3 वर्ष जो की माता – पिता का एकलौता बच्चा था ।जानकारी के अनुसार बच्चा आंगनबाड़ी से लगभग 3 किलोमीटर दूरी और बड़ागांव के मध्य सरहद नाला में बरामद कर लिया गया है मौके पर मौजूद पुलिस की टीम परिजनों से चर्चा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

2024-25 का यह आम बजट अमृतकाल का है महत्वपूर्ण बजट: सांसद महेश कश्यप

0
  • बस्तर और छत्तीसगढ़ को सौगात के लिए आभार

जगदलपुर बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत किया है और इसे ऐतिहासिक बजट बताया है।

सांसद महेश कश्यप ने कहा है कि 2024-25 का यह आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। देश को विकास और प्रगति के पथ पर ले जाने वाला बजट है। देशवासियों के सपनों को पूरा करने के साथ विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने की मजबूत आधारशिला इस बजट के माध्यम से रखी गई है। विकसित भारत के संकल्प की ओर अब देश और तेजी से कदम बढ़ाएगा। भारत की आर्थिक समृद्धि को आकार देने में इस बजट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस बजट में गरीब, युवा, किसान, मध्यम वर्ग, नारीशक्ति सबका ख्याल रखा गया है। श्री कश्यप ने कहा कि सबके विश्वास के साथ सबका विकास करते हुए विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला यह बजट है। इस बजट में छत्तीसगढ़ व बस्तरवासियों के रेलयात्रा के सपनों को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ को कई अहम रेल परियोजनाओं के लिए राशि की सौगात दी गई है। मैं इसके लिए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का आभार प्रकट करता हूं। मैं और समस्त बस्तरवासी इस समावेशी बजट का स्वागत करते हैं।

झूठी वाहवाही न लूटे भाजपा: रेखचंद जैन

0
  • रेल के लिए 500 करोड़ मिले या 1000 करोड़, यह जनता को बताएं
  •  बजट से समाज के सभी वर्गों में छाई निराशा: जैन

जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि मंगलवार को प्रस्तुत केंद्रीय बजट समाज के सभी वर्गों के लिए निराशाजनक साबित हुआ है। इसकी पुष्टि शेयर बाजार ने भी की है। बजट में बस्तर की महत्वाकांक्षी रेल लाइन के लिए जो प्रावधान किए गए हैं, उनकी झूठी वाहवाही लूटने में भाजपा जुट गई है, जो निंदनीय है। भाजपा सरकार ने पांच माह पहले पेश अंतरिम बजट में रेल लाइन के लिए 500 करोड़ देने की घोषणा की थी। मंगलवार को पेश बजट में भी 500 करोड़ देने की घोषणा की गई है। ऐसे में बस्तर की जनता को यह साफ तौर पर बताया जाना चाहिए कि बस्तर को इस रेल लाइन के लिए 500 करोड़ मिलेंगे या 1000 करोड़? श्री जैन ने कहा है कि बजट में गांव, गरीब, किसान, महिलाओं आदि वर्गों को सकून देने वाले प्रावधान न होने से इन वर्गों में घोर निराशा का माहौल है।

बजट में की गई घोषणाएं युवा भारत के निर्माण का संकल्प का प्रतीक : तेजपाल शर्मा

0
  • भाजपा सोशल मीडिया सेल सदस्य शर्मा की प्रतिक्रिया

जगदलपुर लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वरा पेश मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट का प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया सेल के सदस्य तेजपाल शर्मा ने स्वागत करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को समर्पित यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है। यह गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है।

      तेजपाल शर्मा ने कहा है कि बजट में युवाओं को रोजगार देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए किए गए प्रावधानों से युवाओं में एक नया आत्मविश्वास पैदा होगा। तेजपाल शर्मा ने कहा है कि सरकार ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर खास फोकस रखा है। वित्त मंत्री ने युवाओं को रोजगार देने के लिए अपने पिटारे से कई घोषणाएं की हैं। युवाओं को टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप दी जाएगी। साथ ही 5 हजार रुपए के मासिक भत्ता के साथ 12 महीने की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का ऐलान किया गया है। इसके अलावा बजट में निर्मला सीतारमण ने 2024-25 में हर साल 25 हजार छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव किया है। इससे रोजगार सृजन होगा साथ ही करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलेंगे।

नहीं हो पाया स्कूलों का जतन, अब नहीं हो पा रहा है नौनिहालों का भी जतन, मध्यान्ह भोजन पर फिरा पाना

0
  • प्राथमिक शाला की रसोई में छत से टपक रहा पानी
  •  कई दिनों से भूखे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं बच्चे

अर्जुन झा-

बकावंड नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले विकासखंड बकावंड की शालाओं का जतन नहीं हो पाया और अब स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भी जतन नहीं हो पा रहा है।नौनिहाल स्कूलों में भूखे रहकर पढ़ाई करने मजबूर हैं।इस ओर देखने की फुरसत विकासखंड शिक्षा अधिकारी को शायद नहीं है और न ही ग्राम पंचायत के कर्ता धर्ता कोई ध्यान दे रहे हैं। सभी ने बच्चों और स्कूल स्टॉफ को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

हम बात कर रहे हैं बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत राजनगर की शासकीय प्राथमिक शाला की। इस स्कूल में मध्यान्ह भोजन तैयार करने के लिए शेड वाला रसोई घरतो बनाया गया है, मगर उसकी समय समय पर आवश्यकता अनुसार मरम्मत नहीं कराई जाती। इसका नतीजा बरसात के इस मौसम में देखने को मिल रहा है। रसोई घर के अंदर छत से पानी टपक रहा है। अंदर रखा चावल, आटा, नमक, जलावन लकड़ी, मसाले आदि भीग कर नष्ट हो रहे हैं। टपकते पानी में गीली हो चुकी लकड़ी सुलगती नहीं, वहीं भीगे चावल को पकाना तथा छत से गिरे गंदे पानी से गीले हो चुके आटे से रोटी बनाना मुश्किल हो गया है। चूल्हा फूंकते फूंकते रसोईये का दम निकलने लगता है। वहीं ख़राब हो चुके अनाज से भोजन तैयार करना भी उनके लिए बड़ा मुश्किल काम साबित हो रहा है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में कई दिनों से मध्यान्ह भोजन तैयार नहीं किया जा सक रहा है। बच्चे घर से बिना खाए पीये इस उम्मीद से स्कूल पहुंचते हैं कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन तो मिलेगा ही। मगर भोजन बने तब न मिले? लिहाजा स्कूल के 40 छात्राओं और 46 छात्रों को पूरे दिन भूखे रहकर भजन यानि पढ़ाई करनी पड़ती है।

कहां गई स्कूल जतन की रकम

राज्य शासन ने नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से काफी पहले ही स्कूल जतन योजना के तहत शाला भवनों और मध्यान्ह भोजन किचन शेड की आवश्यक मरम्मत के लिए जनपद पंचायत और शिक्षा विभाग को फंड आवंटित कर दिया था। बावजूद इस राशि से बकावंड जनपद की ज्यादातर शालाओं की मरम्मत नहीं कराई गई। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ग्राम पंचायत राजनगर की यह प्राथमिक शाला है। पालक और ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि स्कूल जतन योजना की रकम आखिर किसकी जेब की शोभा बन गई है? मध्यान्ह भोजन न बन पाने के कारण इस स्कूल के बच्चों क भी जतन नहीं हो पा रहा है।

लूट के दो आरोपियों को भानपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • सोनारपाल और देवड़ा के रहने वाले हैं आरोपी
  •  तीसरे आरोपी की की जा रही है तलाश और पहचान

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना भानपुरी में अमित कुमार पात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जुलाई की दरमियानी रात जगदलपुर से वह दोस्त के साथ मोटर साइकिल से बड़े आमाबाल जा रहा था। सम्राट ढाबा में कुछ देर रुककर वह दोस्त विजय वैष्णव के घर के लिए रवाना हुआ। इसी बीच तीन लोग मोटर साइकिल से पीछा करते हुए बड़े उसे आमाबाल मोबाइल दुकान के पास रोक लिया और मारपीट करते हुए अमित की बाईक, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपए लूटकर भाग गए। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी घनश्याम कामड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल, मोबाइल फोन 2950 रुपए घटना में प्रयुक्त आरोपी की मोटर साइकिल, लोहे का कड़ा जप्त किया गया। आरोपी दिनेश नायक पिता मधु राम नायक निवासी सोनारपाल और पूरन यादव पिता तुलाराम यादव निवासी देवड़ा पानारापारा भानपुरी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक राकेश राठौर, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, शत्रुहन नाग, प्रधान आरक्षक सुंदर बघेल, उमेश चंदेल, भूपेंद नेताम तथा आरक्षक छबि सोम, ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप कश्यप, सरोज सेठिया ने अहम भूमिका निभाई।

MOST POPULAR

HOT NEWS