City Media - Page 1546 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1546

स्थानीय व बाहरी माओवादियों में पनप रहा वैचारिक मतभेद, रणछोड़ दास बन गये बिहड़ों में रहने वाले दुर्दांत, गोंडी भाषा में लिखे पत्र में स्वीकृति

0

जगदलपुर। जनहितैषी होने का ढोंग करने वाले बस्तर के बिहड़ों में रहने वाले माओवादी अब रणछोड़ दास बन गए हैं और यह बात खुद उनके पास से प्राप्त पत्र के माध्यम से खुलासा हुआ है। पत्र में माओवादियों की मौत कोरोना सहित डिहाईड्रेशन के कारण होने की बातें कही जा रही है। वहीं स्थानीय व बाहरी माओवादियों में साफ भय भी देखा जा रहा है और कई मुद्दों पर तकरार की खबर भी सामने आई है कि अभी जनांदोलन स्थगित किया जाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

पुलिस विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार वैश्विक महामारी कोरोना की प्रथम लहर में माओवादी अछूते रहे किंतु दूसरी लहर तथा आंध्र स्ट्रेंथ की चपेट में आने से माओवादियों को बड़ी संख्या में नुकसान हुआ है जिसकी स्वीकारोक्ति स्वयं उनके गोंडी भी लिखे पत्र से हुआ है जिसमें बाहरी व स्थानीय माओवादी कैडर के बीच जनांदोलन को लेकर खुली बहस हुई है।बाहरी माओवादी इसे बरकरार रखना चाहते हैं किंतु स्थानीय माओवादी वैश्विक महामारी के बीच जनांदोलन छोड़ भागना चाहते हैं और कई माओवादी नेता भाग भी गयें हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

Corona Breaking – डौंडी ब्लाक के अब इस गाँव में हुआ कोरोना का विस्फोट

0

दल्लीराजहरा – कोरोना संक्रमितों के मामले में आज फिर डौंडी ब्लाक के गाँव पंडेल में 15 संक्रमितों की पुष्टि हुई है | शहरों के अपेक्षा गांवों में संक्रमितों की संख्या बढ़ते ही जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नाबालिग लड़की को बहला फूसलाकर कर शादी का प्रलोभन देकर किया दैहिक शोषण

0

बालोद – नाबालिग लड़की को बहला फूसलाकर कर व शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है | घटना बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र ग्राम तमोरा की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक संदीप गोयल पिता शंकर गोयल उम्र 30 वर्ष ग्राम तमोरा का निवासी है जो कि नाबालिग युवती को प्यार के जाल में फंसा और शादी करने की बात कहकर 3-4 माह तक लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा | उसी बीच नाबालिग युवती ने अपने परिजन को यह बात बताई कि युवक संदीप गोयल द्वारा शादी करने के नाम पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

पीडिता के परिजनों द्वारा युवती को साथ लेकर 11.05.2021 को थाना रनचिरई में आरोपी संदीप गोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराइ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध कमांक-55 /2021 घारा 363,366 376(2) (7) भादवि 4,5 () 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और 12 घंटे के अन्दर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल में खून की कमी से जूझ रही गर्भवती महिला एवं शिशु को रक्तदाताओं एवं डॉक्टर के सहयोग से गंभीर परिस्थिति में जान बचाई

0

दल्लीराजहरा – गर्भवती महिला कमलेश्वरी नेताम दुर्गुकोंदल निवासी जिसे कल रात को शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा में भर्ती किया गया था और भर्ती के समय प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी और जिस समय महिला को भर्ती किया गया था उस समय उसका ब्लड मात्र 01 ग्राम था और महिला का ब्लड ग्रुप ‘बी’ नेगेटिव था जो कि बहुत कम लोगों का होता है स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शहीद अस्पताल के डॉक्टर डॉ पांडुरंग गिरी ने तत्काल अपना ब्लड डोनेट किया इसके बाद इसकी जानकारी रक्तदाता युवाओं का समूह डीबी ग्रुप को इसकी जानकारी दी | डीबी ग्रुप के सदस्य तत्काल मदद के लिए सामने आये एवं रक्तदाताओं की खोजबीन कर डॉक्टर की मदद से उक्त गर्भवती महिला को ब्लड चढ़ाया गया एवं जच्चा-बच्चा जान बचाई गई | जानकारी मिलने तक महिला को कूल 4 यूनिट ब्लड चढ़ाया जा चूका था एवं आगे ब्लड की व्यवस्था की जा रही थी |

डी बी ग्रुप के सदस्य सुमीत जैन ने बताया कि मोनू उदासी, ईगल वर्मा एवं रविन्द्र कर्मा मौके की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रक्तदान किया | इन रक्तदाताओं का डीबी ग्रुप के सदस्यों द्वारा ह्रदय से धन्यवाद् प्रेषित किया एवं महिला के परिजनों द्वारा डीबी ग्रुप के सदस्य एवं अस्पताल प्रबंधन दीपक साहू, भरत देवांगन, संतोष रात्रे, शिवा सूर्यवंशी टीम मेम्बर एवं डॉ पांडुरंग गिरी को साधुवाद दिया जिनके अथक प्रयास से गर्भवती महिला एवं शिशु की जान बचाई जा सकी |     

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया जी के आगमन पर मांग पत्र सौंपा गया

0

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया जी के आगमन पर अ. ज.जा. के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे की तबियत ख़राब होने के कारण उनका मांग पत्र उनकी अनुपस्थिति में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम द्वारा सौंपा गया जिसमे उल्लेख किया गया है कि कुसुमकसा में भी कोविड जांच केंद्र खोला जाए क्युकि कुसुमकसा एवं आसपास के गाँव के लोगों को कोरोना जांच के लिए बहुत दूर से आना पड़ता है और कई बार भीड़ होने की स्थिति में उन्हें वापस लौटना पड़ता है | मांग पत्र के आधार पर महिला एवं बाल विकास मंत्री जी ने आश्वासन दिया सप्ताह में दो दिन कुसुमकसा उपस्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच किया जायेगा इसके साथ ही पत्र के माध्य्म से नगरपालिका उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम ने वार्ड क्रमांक 3 के मुक्ति धाम में दाह संस्कार के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन की माग की जिसे जल्द पूरा करने की बात मा. अनिला मैडम द्वारा कहा गया है ।  

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

करूणा फाऊंडेशन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस में नर्सेस का किया सम्मान

0

ममतामयी नर्सेस का अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस में किया गया सम्मान

जिला मुख्यालय नारायणपुर में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के सम्मान में जिला अस्पताल में करुणा फाउंडेशन संस्था द्वारा किया जिला अस्पताल में नर्सेस का सम्मान।हममें से कई बिमार होने के पश्चात सुरक्षित एवं स्वस्थ्य होकर अपने अपने घर पहुँचते हैं एवं इस दौर में चल रहे भयवाह महामारी में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना पिड़ित मरिजो एवं अन्य बिमारियों से भी ग्रसित मरिजो की सेवा में तत्परता दिखा रहीं हैं ऐसे नर्सेस के लिए आज का दिन 12 मई उनके सम्मान के लिए समर्पित की गई है |

करूणा फाऊंडेशन सचिव डाॅ.सय्यद वली आजाद के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए नर्स ससम्मान का आयोजन किया गया, जिसमें करुणा संस्था की कोषाध्यक्ष कु. स्वाति पट्टावी के द्वारा सभी नर्सेस का पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर सम्मान किया गया जिससे सभी नर्सेस के चेहरे पर मुस्कान एवं खुशी के आंसू छलक उठे जिसमें उनका दर्द भी झलक रहा था कि कैसे वे सभी अपने परिवार से विमुख होकर भी ड्यूटी पर अडिग है जिसमें उन्हें अपने परिवार से दूरी बनाए रखने पड़ रही है कुछ नर्सेस प्रेग्नेंट अवस्था में भी ड्यूटी को तत्पर है फिर भी किसी न किसी परिस्थितियों में कोरोना से संक्रमित होकर पुनः स्वास्थ्य होकर अपने ड्यूटी पर नजर आ रही हैं एवं दिन रात हमारे नारायणपुर के अस्वस्थ लोगों की सेवा में लगी हुई है,साथ ही कोविड महामारी किस प्रकार से प्रत्येक परिस्थितियों से सेवा कर रही साझा किया। सेवा निवृत्त नर्स का भी सम्मान किया गया। ऐसे नर्सेस को हमारा कोटि कोटि नमन की इस युग में आप जैसी माताओं एवं बहनों के साथ का हमें सौभाग्य प्राप्त हो रहा है आज के इस सम्मान समारोह से अभिभूत होकर सभी नर्सेस ने करूणा फाऊंडेशन के प्रत्येक सदस्यों को धन्यवाद एवं स्नेह प्रदान किया।

अपनी मां के उपर चाकू से हमला करनें वाले आरोपी बेटे को पुलिस नें किया गिरफ्तार

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

आरोपी पीलेश मांझी नें गांजा पीनें के लिये अपनी मां से पैसा मांगा, पैसा नही देनें पर अपनी मां के उपर चाकू से किया हमला

घटना थाना नारायणपुर क्षेत्रानतर्गत डीएनके कालोनी का है जहां दिनांक 11.05.2021 के दोपहर लगभग 03.00 बजे आरोपी पीलेश मांझी अपनी मां तिजई मांझी से गांजा पीनें के लिये पैसा की मांग कर रहा था जो तिजई मांझी के द्वारा पैसा नही देनें पर आरोपी आवेश में आकर अपनी को चाकू से मार दिया जिसे उसके परिवार वाले ईलाज करानें हेतु जिला अस्पताल नारायणपुर ले कर गये जिसकी स्थिति गंभीर होनें पर डाॅ0 द्वारा तत्काल हाईसेंटर जगदलपुर रिफर किया गया है। प्रार्थी जगदीश मांझी के रिपोर्ट मामला अपराध सदर का घटित होना पाये जानें पर अप0क्र0 59/2021 धारा 307 भादवि0 के तहत् कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक, मोहित गर्ग व अति. पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में नारायणपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी पीलेश मांझी निवासी डी.एन.के. कालोनी नारायणपुर के सकुनत में दबिश देनें पर आरोपी सकुनत में मिला जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी करते हुये पकड़े और थाना लाकर पूछताछ करनें पर अपराध कारित करना कबूल करनें पर दिनांक 12.05.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

प्रकरण के आरोपी को पकड़नें में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार वर्मा एवं अन्य स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही है।

कांग्रेस का हमेशा दोहरा चारित्र रहा है -दिनेश कश्यप

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

आज वर्चुअल प्रेस वार्ता के माध्यम से पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप ने कहा की कांग्रेस का हमेशा दोहरा चरित्र रहा है। जब प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिये कार्य कर रह हैं तो कांग्रेस हमेशा देश के स्वाभिमान को कमजोर करने का कार्य किया है। जब देश में संसद का निर्माण राष्ट्र गौरव का कार्य है। इस दिशा में मजबूत संकल्प लिया गया है। इस पर भी कांग्रेस राजनिति से नही चुकना चाहती है। कांग्रेस को बताना चाहिये संसद का विरोध कर रही है तो प्रदेश में विधानसभा भवन का निर्माण किस लिये करवा रही है। वही जब पूरा देश इस एकजुटता के कोरोना को परास्त करने जुटा है जब कांग्रेस केवल इस मुद्दों पर गैर वाजिब सवाल उठाकर देश का ध्यान भटकाना चाहती है। वैश्विक स्तर पर कोरोना से लड़ने हम जितना सफल हो रहे है। दुनियां के अन्य देश के लिये सशक्त उदाहरण है।कोरोना से लड़ने के लिये टीका इस समय पर महात्वपूर्ण अस्त्र है ,लेकिन इस पर कांग्रेस की प्राथमिकता में टीकाकरण नहीं बल्कि उस पर टिप्पणी जरूरी है। प्रदेश में समय रहते टीकाकरण प्रांरभ कर दिया जाता तो जो परेशानियां वर्तमान हो रही है। वह नही होती है और प्रदेश में जनमानस की सुरक्षा की में अहम कदम होता। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस की सरकार को इसकी जरा भी चिंता कभी नही रही है।साथ ही इस महामारी काल में अंत्योदय की चिंता हमारे हमेशा लक्ष्य में रहा है और रहेगा। कोरोना के विस्तार के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा सबकी चिंता की है। सबको अन्न योजना चल रहे हैं। अंत्योदय चिंता करते देश की 80 करोड़ जनता को इस काल में राशन सुलभ करवा रहे है।प्रदेश सरकार माननीय उच्च न्यायालय का अदेश का अनुपालन ही कर रही है। सर्व हित और सर्व समाज के लिये टीकाकरण नीति बनाया जाये लेकिन प्रेदश की सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिये केवल मात्र जुटी है। उस कभी प्रदेश के जनता की चिंता नही रही हैं । जरा भी चिंता होती तो टीकाकरण के लिये आवश्यक कार्रवाई जरूर करती।शहरों से गांव स्तर पर कोरोना की भयावह तस्वीर देखने को मिल रही है। उपचार के अभाव में लगातार लोगों की मौते हो रही है। प्रदेश की सरकार को जरा भी इसकी चिंता नही है। समय रहते उपाचार नही मिलने स्थिति कहीं और चिंताजनक न हो जाये इसकी चिंता करने की जरूरत है। लेकिन प्रदेश की सरकार में आपसी संवाद नहीं बजाय विवाद अधिक है। गांवों स्तर को कोई सुविधा नही है। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता चुकाना पड़ रहा है।

प्रदेश में कोरोना के जांच के नाम पर केवल औपचारिकता ही हो रहा है। कोरोना की जांच सही समय पर नही व सही समय पर रिर्पोट नही मिलने पर कोरोना के विस्तार का अंदेशा बना रहता है। जिसकी जरा भी चिंता नही है। कोरोना का वास्तविक स्थिति पर पर्दा डाला जा रहा है। मौत के अंकड़े भी छिपाये जा रहे हैं।

जब प्रदेश मे मजबूत विपक्ष सरकार से संवाद करना चाहता है तो प्रदेश की सरकार इससे बचना चाहती है। हम प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखकर सुझाव देना चाहते है। लेकिन प्रदेश की सरकार वर्चुअल बैठक करने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है।

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ऑनलाईन शराब बेचना अधिक है। जनता की जरा भी चिंता होती तो शराब के दवा सुलभ करने के दिशा में कार्य करती है। पूरे प्रदेश में इस कोरोना काल के बाद भी अवैध तरीके से शराब बिक रहा है। जिस पर अंकुश लगाने के बजाये उसे प्रोत्सहित करने प्रदेश की सरकार जुटी है। नशे के कारोबारियों का यह एक प्रमुख केन्द्र बन गया है। इन सब पर इस गैरजिम्मेदाराना सरकार की कोई चिंता नही है।

प्रदेश मे कोरोना काल में कई अधिकारियों व कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना सेवा कार्य के दौरान हुई है। इस सारे लोगों के परिजनों को तत्काल सारे नियमों शिथिल करते हुए अनुकंपा नियुक्ती दी जानी चाहिये। जिसकी हम मांग करते हैं।

समूह का काम नहीं आया रास, वन विभाग ने लिया कोचियों का सहारा

0

मामला कोण्डागांव डिविजन के मुलकुला रेंज का

रेंजर से लेकर डीएफओ तक दे रहे गोलमोल जवाब

शासन के प्रयासों को धूमिल करने की तैयारी

जगदलपुर/कोण्डागांव(चैनल इंडिया)। कोण्डागांव डिविजन के मुलकुला रेज में समिति के सदस्यों का काम वन विभाग के उक्त रेंज में सहायक डिप्टी रेजर के इशारों पर कोचियों से इमली खरीदकर बस्तर वन मंडल के भानपुरी रेंज के आधा दर्जन गंव में इमली फुल बनाने कोचिया का लिया सहारा |

समिति के सदस्य कोचिया से विभाग का कार्य कराने को लेकर काफी नाराज है और तैयारी में है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं बनमंत्री का प्रयास है कि समूहों के माध्यम से समर्थन मूल्यों पर वनोपज की खरीदी हो ताकि संग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सके |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

कांकेर वनवृत्त के कोण्डागांव डिवीज़न के मुलकुला रेंज इसके विपरीत कार्य कर शासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है |  

जानकारी के अनसार उक्त रेज के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी के इशारे पर गिरोला समिति में कोच्यिा से इमली खरीदी कर उक्त डिविजन से बाहर बस्तर डिविजन के भानपुरी रेंज के बनियागांव, तुरपुरा, परखनाकोगेरा खण्डसरा एवं अन्य गांव में इमली फूल बनाने का कार्य कराया जा रहा है।

शासन द्वारा निर्धारित मापदंड पर मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। समिति को काम नहीं मिलने पर समिति के सदस्यों में काफी आक्रोश है जिसकी शिकायत कमिश्नर से करने की बात कही।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

साहब के कहने पर कोचियो का सहाराः

मुलमुला के सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहनलाल ने बताया कि डिविजन के साहब के आदेशानुसार कोचिया से गिरोला समिति में इमली खरीदी कर भानपुरी रेंज के कई गांव में इमली फूल बनाने दिया गया है। साहब जैसा आदेश देते है वैसा  करना पड़ता है। . साहब का जब नाम पूछा गया तो गोलमोल जवाब देते हुए फोन काट दिया गया। कई बार दुबारा संपर्क करने का प्रयास करने पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया।

उच्च परिक्षेत्र के अधिकारी धिरेन्द्र मिश्रा से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ नहीं जानता। प्रबंधक एवं डिप्टी रेंजर से जानकारी लेने की बात कही।

डीएफओ भी है अनजानः

कोंडागांव दक्षिण वनमंडल के डीएफओ उत्तम गुप्ता से मामले के संबंध में पूछे जाने पर साहब भी अनजान बने रहे और जानकारी नहीं होने की बत कही। उन्होंने इतना जरूर कहा कि दिखवाता हूँ समूह को काम न देकर कोचियों को काम दिया गया है।

वन विभाग में चल रहा कमीशन का खेलः

कांकेर वन वृत्त के कोडागांव वन मंडल में सब कमीशन का खेल चल रहा है | लॉकडाउन एवं कोरोना संक्रमण का हवाला देकर जिम्मेदार अधिकारी भी घरों में दुबके हुए है | विभाग का सब काम भगवान भरोसे ही चल रहा है। जिम्मेदार अफसर भी अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे है जिसका यह परिणाम है कि रेंजर से डीएफओ तक गोलमोल जवाब देते हुए उक्त कार्य से अनजान बने हुए है।

बस्तर सांसद दीपक बैज एवं विधायक चंदन कश्यप ने कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

0

सांसद बैज एवं विधायक कश्यप ने पॉजिटिव मरीजो से की बातचीत, पूछा हालचाल

सांसद एवं विधायक ने फोन से बातचीत कर मरीजो को शीघ्र स्वस्थ होने की दी शुभकामना

कोविड केयर एवं क्वारंटीन सेंटर में सभी व्यवस्थाओं को सुढृह करने के दिये निर्देश

नारायणपुर 12 मई 2021 – बस्तर सांसद दीपक बैज एवं नारायणपुर विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला मुख्यालय के समीप बालक बुनियादी आश्रम गरांजी में बनाये गए 650 सीटर कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस सेंटर में अभी 270 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज है तथा 380 बेड अभी खाली है। सांसद दीपक बैज ने बेड की व्यवस्था, भोजन, पेयजल, पंखा, लाइट, सैनिटाइजर, मास्क, साफ-सफाई, उपलब्ध ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्टाफ की उपस्थिति पंजी, उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक सहित दैनिक उपयोग में आने वाले अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सांसद बैज द्वारा सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, एसडीएम वैभव क्षेत्रज्ञ, सिविल सर्जन डॉ सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सांसद दीपक बैज एवं विधायक चंदन कश्यप ने अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी लेने के उपरांत बालक बुनियादी आश्रम कोविड केयर सेंटर में भर्ती पॉजिटिव मरीजों से फोन से बात की। उन्होंने मरीजों से सेंटर में उपलब्ध दवाइयां, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, साफ सफाई, डॉक्टरों के वार्ड विजिट के बारे में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामना भी दी। मरीजों ने जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओ की जानकारी सांसद एवं विधायक को दी, उन्होंने व्यवस्थाओं की तारीफ की। मरीजो ने कोविड केयर सेंटर में पानी की समस्या से सांसद एवं विधायक को अवगत कराया। इस पर सांसद दीपक बैज ने पानी की समस्या को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg

राज्य शासन की गाईड लाईन अनुसार जिला प्रशासन द्वारा दूसरे राज्यों एवं प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लोगों को रखने हेतु प्रमुख ग्राम पंचायतों में क्वारंटीन सेंटर बनाये गए है। आज सांसद दीपक बैज एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने नारायणपुर प्रवास के दौरान कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण उपरांत बालक क्रीड़ा परिसर में बनाये गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। सांसद बैज एवं विधायक कश्यप ने क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इन क्वारंटीन सेंटर में दूसरे राज्य से आये लोगों एवं मजदूरों को रखा गया है। उन्होंने वहां डयूटी में तैनात कर्मचारियों की जानकारी ली तथा साफ-सफाई, बिजली, पेयजल सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। सांसद दीपक बैज इस दौरान सेंटर में क्वारंटीन लोगो से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS