City Media - Page 1613 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1613

मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर नगर पालिका द्वारा कार्यवाही जारी, 55 लोगों पर लगाया 5500 रूपये का जुर्माना

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर तरीके से रोकथाम करने एवं जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम द्वारा दुकानदारों और सार्वजनिक स्थानों, शासकीय कार्यालयों एवं हाट-बाजारों पर लोगों द्वारा बिना मास्क के पाये जाने पर तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने वाले, सड़क पर थूककर गंदगी फैलाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ निरंतर सघन अभियान चलाया जाकर जुर्माना किया जा रहा है। नगर पालिका के दल द्वारा आज ऐसे 55 लोगों कार्यवाही कर 5500 रूपये जुर्माना वसूला गया है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और सार्वजनिक स्थानांे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिले के नागरिकों एवं दुकानदारांे से आग्रह करते हुए कहा कि बिना मास्क लगाये प्रतिष्ठानों का संचालन न करें। साथ ही स्वयं एवं दूसरों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें।

नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र के नेतृत्व में हुआ प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव का भव्य स्वागत, बाईक रैली कर युवा नेताओं का हुआ जिला आगमन

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी जी व राष्ट्रीय सचिव छग सहप्रभारी एकता ठाकुर जी , विधायक चंदन कश्यप जी, प्रदेश उपाध्यक्ष चकेस्वर गढ़पाले जी, प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी सुशील मौर्य जी,पीसीसी महासचिव रजनु नेताम जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंड जी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी जी, राजेश दीवान जी, नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस सम्मलेन में हुए शामिल, युवाओं ने अपने नेताओं का स्वागत बाईक रैली के साथ जोरदार स्वागत कर प्रोग्राम स्थल तक लेकर पहुँचे जहाँ हज़ारों की संख्या में युवा कांग्रेस के साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवा कॉग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव ने जिला युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक भी ली और आगे के कार्यक्रम प्रणाली की रूपरेखा तैयार कर सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व सदस्यों की बधाई भी दी।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र जी के नेतृत्व में हुआ सफल कार्यक्रम का आयोजन

पूरे कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबत्ति नेताम जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी जी, जनपद अध्यक्ष पंडिराम वड्डे जी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी शेख़ तौहिद, गुड्डू राव, संजय राय, पिंटू गुप्ता, अजय देशमुख सहित सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस आयोजन में मुख्यरूप से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी लालूराम कोर्राम, किरण कुमार वड्डे, सुकमन कोर्राम, मनोज सेन, पप्पू ठाकुर, बोधन देवांगन, उमेश कर्मा, बिट्टू नेताम, युवराज साहू, दिनेश कर्मकार, आकाश ठाकुर, रामेश्वर शोरी, मोहन शोरी, मुकेश नाथ, संनवा पोताई, सैफ मेनन, तुषार पाल, शोबी पोताई , तामे उसेंड, सनी सिन्हा, दीपक कुमार, देवानंद बेसरा, रमलू कोर्राम, प्रमामणद दुग्गा, रामधर सलाम, तरुण देहारी, बसन्त देहारी, जयलाल सलाम, शोबी समरथ, सोमधर गावड़े, अमर पोताई ,अनिल नुरेटी, दलसाय सलाम, जयमान यादव, आकाश भद्र, शिवेंद्र समरथ सुश्री गंगा शोरी, कल्पना देहारी, मालती उमर पटेल, सहित हज़ारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला युवा कांग्रेस नारायणपुर

बस्तर से विकासखण्ड स्तरीय समन्वय बैठक का हुआ शुभारंभ। वहीं बस्तर व बकावण्ड विकास खण्ड स्तरीय समन्वय बैठक की आयेजन किया गया ।

0

महात्मा गांधी का सपना था कि ग्राम पंचायतें स्वावलंबी हों और ग्राम सरकार सशक्त हो। गांधी जी का यह सपना सभी अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को कर्मठतापूर्वक कार्य करने और गांवों में रहने वाले लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाकर पूरा किया जा सकता है। यह बातें कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र ने बस्तर एवं बकावण्ड में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय समन्वय बैठक में कही।

साथ ही साथ लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए गांवों में व्याप्त नशाखोरी, मुर्गालड़ाई, फिजुलखर्ची को भी रोकना आवश्यक है। इसके साथ ही नारियों को भी सम्मान देना आवश्यक है। इसके लिए ग्राम सभाओं के माध्यम से अभियान चलाए जाने की आवश्कता बताई।कमिश्नर ने बेहतर समाज के निर्माण के लिए लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में जल संरक्षण, शासकीय भूमि की सुरक्षा और लोगों को रोजगारमलक कार्यों से जोडने की जरुरत है। गांवों में विकास के पहिए को गति देने के लिए ग्राम पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम सभा के सदस्यों के बीच सेतु का कार्य करने के लिए ग्राम विकास एवं न्याय समिति का गठन करने की बात कही।उन्होंने कहा कि ग्राम पटेल की अध्यक्षता में गठित इस समिति में ग्राम पंचायत के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि एवं गांव में निवासरत विभिन्न समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो गांव के विवाद का निपटारा करने के साथ ही शासकीय योजनाओं के लिए हितग्राहियों के चयन में मार्गदर्शन देंगें गांवों में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए मछलीपालन, पशुपालन, सामुहिक बागवानी और खेती आदि गतिविधयों पर जोर देते हुए कहा कि हर हाथ को रोजगार के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही अवसर दिए जाने की भी आवश्यकता है।

कमिश्नर ने ग्राम पंचायतों में प्रति सप्ताह ग्रामीण सचिवालय और प्रत्येक 15 दिन में विकासखण्ड मुख्यालय में विकासखण सचिवालय का आयोजन करने, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने और अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण करने के साथ ही इसकी जानकारी अपने नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की कार्यवाही करने के साथ ही नए कब्जों पर भी तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने तालाबों तक पहुंचने जलमार्गों के रास्ते में बनाए गए अवरोधों को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिससे गांवों में जलस्तर में वृद्धि हो सके। गांवों में जल संरक्षण के लिए सोख्ता एवं बड़े तालाबों के निर्माण की आवश्यकता भी उन्होंने बताई। उन्होंने कहा कि बड़े तालाबों के निर्माण से लोगों को मछलीपालन जैसी गतिविधियों से लोगों की आय भी बढ़ेगा और पंचायतों का राजस्व भी बढ़ेगा। उन्होंने गांवों में अधिक से अधिक फलदार और औषधीय पौधों को रोपने की आवश्यकता बताई, जिससे लोगों की आय बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही फल, वनोपज, कृषि उपज के प्रसंस्करण के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाने पर जोर दिया। उन्होंने गोठानों के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगारमूलक कार्य संपादित किए जाने की आवश्यकता बताई। सभी किसानों को केसीसी उपलब्ध कराने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए दोना-पत्तल जैसे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने की बात उन्होंने कही।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों में बेहतर तालमेल से ही होगा गांवों का विकास : चंदन कश्यप

इस अवसर पर नारायणपुर विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री कश्यप ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था में ग्राम पंचायतों की भूमिका सबसे अधिक सशक्त है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि सरपंच और सचिवों में बेहतर समन्वय से ही गांवों का बेहतर विकास हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के ग्राम विकास के सपने को साकार करने के लिए सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई।
बस्तर में आयोजित समन्वय बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वेदमती कश्यप, उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, एसडीएम गोकुल रावटे सहित जनपद पंचायत बस्तर सीईओ जनपद पंचायत बकावण्ड सीईओ एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन-मोटर सायकल का पता तलाष कर, प्रार्थी को सुपुर्द किया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी जितेन्द्र कुमार बघेल ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि घटनादिनांक 19.03.2021 के सुबह, प्रार्थी राजीव थे्रड दुकान के पास से इनकी मोटर सायकल क्रमांक-ब्ळण्17ण्ज्ञण्5418ण् को कोई ले गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त वाहन का पतासाजी किया गया जा रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-1024x1024.jpg

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक हमराह आरक्षक गायत्री प्रसाद तारम एवं हिमांषु यादव डाॅयल-112 द्वारा शहर में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से उक्त वाहन का खोजबीन किया गया। पतासाजी दौरान दिनांक 21.03.2021 को पुराना पुल के पास मोटर सायकल क्रमांक- CG.17.K. 5418 लावारिस हालत में मिला, जिसे थाना लाकर तस्दीक किया गया। प्रार्थी को तलब कर, वाहन का कागजात पेष करने पर तस्दीक पष्चात् सुपुर्दनामा पर दिया गया। वाहन मिलने पर प्रार्थी द्वारा समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-1024x1024.jpg

ओजस्वी भाषण से संजय जैन ने बटोरी तालियां, असम के सुरुक्षेत्री में जाकीर हुसैन के पक्ष में किया प्रचार

0

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बारपेटा जिला के सुरुक्षेत्री में कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन सीकदार के पक्ष में वोट अपील करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी संजय जैन ने ऐसा ओजस्वी भाषण दिया जिसके लिए उन्होंने जमकर ताली बटोरी। आज ऐसा क्षण सुरूक्षेत्री के बारबारा में यह मंजर नजर आया। विधायक प्रत्याशी जाकिर हुसैन सीकदार के पक्ष में भाषण दिया और सिकदार को जनता का सच्चा हितैषी

बताया। ज्ञात हो कि संजय जैन अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार नेतृत्व में असम विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहें हैं जिनके मार्गदर्शन में तीन मंडल में मैराथन बैठक आयोजित किया गया जिसमें अलग-अलग विषयों पर नेतागण अवधेश गौतम, सत्तार अली, योगेश पानीग्राही ने भी अपनी बातों को भी सामने रखा।इस दौरान सुब्बाराव, अवधेश झा, राजीव पिल्ले व दुर्योधन कश्यप उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-1024x1024.jpg

बस्तर साँसद मा0 दीपक बैज पहुँचे शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम…

0

आज रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ का फाइलन मैच इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है जहाँ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कर के श्रीलंका को 182 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। इस रोमांचक मैच को देखने बस्तर साँसद मा0 दीपक बैज जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप,पुत्र सूर्यांश बैज,पूनम बैज,शेख वसीम एवँ अन्य साथी पहुँचे।

युवा समाज सेवक डॉ . विपिन जंघेल, लोधी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, समाज एवम संगठन पदाधिकारीयो ने दिया बधाई

0

रायपुर : लोधी सेना”राष्ट्रीय सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश लोधी (जहागीराबादअलीगढ़ रोड,बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश)
ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. विपिन जंघेल लोधी को “लोधी सेना” के प्रदेश अध्यक्ष (छत्तीसगढ राज्य) पद पर मनोनित किया है

रायपुर निवासी विपिन जंघेल लोधी युवा समाज सेवक है समाज के प्रति उनकी लगन और सेवा भाव के देखते हुए उन्हें यहमहत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर समाज और संगठन तामाम पदाधिकारी ने विपिन लोधी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विपिन लोधी युवा कर्मठ समाज सेवक है

इनकी नियुक्ति से और भी युवा समाज सेवा के उद्देश्य से आगे जुड़ेंगे लोधी समाज को नई दिशा मिलेगी …

विपीन लोधी ऐसे ही समाज के गौरव के लिए कार्य करते रहे ,,, समाज हित कार्य के लिए हमरा पूरा छत्तीसगढ़ लोधी समाज आपके साथ है।

शहर के प्रमुख मार्गों के किनारे व्यापारियों ने बिखेर रखे अपने सामान, सत्ता से जुड़े ऐसे ठेकेदारों के कारनामे से निगम, लोक निर्माण सहित सब हलकान

0

शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने यातायात विभाग लाख प्रयास करे किन्तु रसूखदार व्यापारी की दबंग के चलते यातायात विभाग कर्तव्य विमुख हो जाता है | शहर के विधायक के निवास के सीधे गीदम चौक की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर व्यापारी अतिक्रमण कर अपना सामान फैलाये रखते है | जिससे आम लोगों को चलने के साथ साथ कभी कभी बड़ी दुर्घटना घटने की सम्भावना बनी रहती है | बस्तर जिले के विभिन्न सरकारी निर्माण एजेंसी के माध्यम से ठेकेदार शहर में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य को प्रगति दे रहे है | किन्तु अकसर यह देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान लगने वाले मटेरियल ईट रेती छड़ को निर्माण कार्य करने वाले कर्मचारी सांध्य पहर वहीँ छोड़कर चलते बनते है | जिस कारण रात्रि पहर कई बार अनजाने में लोग इनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है | शहर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जिन ठेकेदारों ने कार्य प्रारंभ किया है उनके ही कुछ मातहत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर गिट्टी रेती छड़ सप्लाई करने की दुकान खोलकर सड़कों के आवागमन को प्रभावित कर रहे है |

मिली जानकारी के अनुसार शहर के कुछ नामचीन ठेकेदार जो बस्तर के कांग्रेस और भाजपा नेताओं के सच्चे कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है इनके द्वारा कमिशनर ऑफिस के पीछे के अलावा अतिथि होटल के पास के साथ साथ धर्मपुरा रोड पर अपनी दुकानदारी चला कर शहर के व्यवस्था को प्रभावित किए जा रहा है | पिछले दिनों इस मामले पर कुछ समाचार सामने आने पर लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता का कहना है कि इसके लिए निगम के अधिकारी जिम्मेदार है उन्हें समय समय पर ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर दण्डित करना चाहिए लेकिन प्रभारियों का यह भी कहना हास्यास्पद लगा कि सबको साथ में लेकर चलना चाहिए आपसी बात से मामला को सुलझा लेना चाहिए | इस मामले पर निगम आयुक्त का कहना है कि पहले उन्हें समझा कर ऐसा करने से मना किया जायेगा लेकिन उनके नहीं मानने पर उसके खिलाफ नगर निगम के द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी |

Breaking – कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं भी ऑनलाइन

0

रायपुर –  कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों को फिर से बंद करने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें कोरोना के हालातों पर समीक्षा की गई। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सीनियर अफसर भी मौजूद रहे। वहीं, स्कूल शिक्षामंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि अभी परीक्षाओं को लेकर फैसला स्पष्ट नहीं है। बोर्ड और बाकी सभी परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी।

मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि ..

“प्रदेश में कोरोना का दूसरे दौर का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा है, हमलोग देश में छठे स्थान पर आ गये हैं, ये चिंता का विषय है, आज मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अधिकारियों के साथ समीक्षा की है। कोरोना के बढ़े संक्रमण के बीच निर्देश दिया गया है कि स्कूल, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्र जो खुल रहे थे, उसे तत्काल बंद किया जायेगा। साथ चीफ सिकरेट्री को निर्देशित किया गया है कि वो कलेक्टरों के साथ बैठक कर कोरोना के मद्देनजर और होली के संदर्भ में विस्तृत गाइडलाईन जारी करेंगे”

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर सख्त निर्देशों का पालन करना जरूरी हो गया है। इसलिए होली के मद्देजर और कोरोना के मद्देनजर तुरंत चीफ सिकरेट्री को कलेक्टरों के साथ बैठक कर समुचित दिशा निर्देश जारी करने को कहा है गया है। होली के साथ ही शादी, अंत्येष्टि और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के संबंध में जल्दी ही गाइडलाइन जारी की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चे आने लगे थे, उन्हें पोषण आहार दिया जा रहा था, स्कूल में बच्चे भी आ रहे थे, सरकार ने निर्देश दिया है कि स्कूल तत्काल प्रभाव से बंद किये जायेंगे, जरूरी परीक्षाएं सिर्फ आनलाइन ही होगी, साथ ही कक्षाएं भी आनलाइन ही संचालित होगी”

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा का प्रतिनिधि मंडल टाउनशिप की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक नगर प्रशासक टाउनशिप राजहरा से मिला

0

संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा का प्रतिनिधि मंडल महाप्रबंधक नगर प्रशासक टाउनशिप राजहरा से मिला जिसमें यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह चंद्राकर ; कोषाध्यक्ष आर पी बरेट ; कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू; कुलदीप सिंह ; श्रीनिवासलु मिले
महाप्रबंधक नगर प्रशासक श्री व्ही के श्रीवास्तव से टाउनशिप की समस्याओं को कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू ने कहा कि टाउनशिप के सभी सेक्टरों के अंदर बहुत सी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है अनेक बार विद्युत विभाग में शिकायत करने पर भी उचित कार्रवाई नहीं हो पा रही है जिसके कारण सड़कों पर अंधेरा रहता है और दुर्घटनाएं हो रही है।
सहायक महाप्रबंधक श्री एम डी झा से स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने हेतु चर्चा हुई थी ।उन्होंने बताया की टाउनशिप विद्युत विभाग में स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस के लिए समान नहीं है। जैसे की बल्ब ; चौक ; इग्निटर ; लाइटिंग फिक्सर आदि.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

राजेश कुमार साहू ने कहा कि क्वार्टर में सीपेज की समस्या को दूर करवाने के लिए तार फेल्टिंग का कार्य चल रहा है ठेकेदार ने कुछ क्वार्टर में टार फेलटिंग के लिए छतों को छील दिया है . लेकिन उसमें टार फेलटिंग को नहीं बिछाया गया है जिसके कारण उन क्वार्टरों में रहने वालों की समस्या और बढ़ गई है. अभी बीच-बीच में बारिश भी हो रही है जिसके कारण उन क्वार्टरों में रहने वालों को बहुत परेशानी हो रही है इसलिए आप तुरंत प्राथमिकता से ठेकेदार से करवाने का निर्देश दें

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

महाप्रबंधक नगर प्रशासक श्री व्ही के श्रीवास्तव ने कहा कि स्ट्रीट लाइट को सुधारने के लिए सामानों की व्यवस्था की जा रही है जल्द ही सभी स्ट्रीट लाइट को सुधार दिया जाएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिन क्वार्टरों के छतों में सीपेज की समस्या को ठीक करने के लिए की जा रही टार फेल्टिंग के बारे में उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जिन क्वार्टरों की छतों को छील दिया गया है उसे मरम्मत करवा दिया जाएगा उन्होंने तुरंत अपने अधीनस्थ अधिकारियों को ठीक करवाने के निर्देश दिया

MOST POPULAR

HOT NEWS