City Media - Page 1707 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1707

एक बार फिर दिखा जिले की राजनीति में नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर जी का जलवा कद्दावर नेतृत्व छमता का सभी ने माना लोहा

0

दल्ली राजहरा – आज जिला योजना समिति के चुनाव में जहाँ एक ओर भाजपा काँग्रेस आमने सामने थी वही चुनाव लड़वाने को लेकर सब अपने प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाने में भी लगे थे लेकिन अपनी पूरी टीम के साथ पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष अपने प्रत्याशी को लेकर अड़े रहे और जब प्रत्याशी चयन को लेकर एक राय हुई तो चिट सिस्टम से प्रत्याशी का चयन हुआ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

जिस पर सबकी सर्व सम्मति थी, जिसमे काँग्रेस पार्टी के पार्षद रोशन पटेल जो कि नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर जी के प्रत्याशी थे उनका नाम निकला और उन्हें ही प्रत्याशी घोषित किया गया, उसमे बाद निर्वाचन प्रक्रिया आरम्भ हुई जिसमें काँग्रेस को भाजपा के लोगो का ही वोट पड़ा और महज 126 वोटो में 70 वोट काँग्रेस प्रत्याशी को मिला और रोशन पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी कमलेश सोनी को हराया, और सारे लोगो मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

शिबु नायर ने इस जीत का श्रेय अपने हाथों न स्वीकार करते हुए इस जीत के लिए बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर,लोकेश्वरी साहू जी, सारे नगरीय निकाय के अध्यक्ष गण पार्षद गन जबको इस जीत के लिए आभार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

माना और धन्यवाद दिया कहा कि ये जीत काँग्रेस पार्टी के सभी ईमानदार निष्ठापूर्वक काम कर रहे उनकी जीत है,20 वर्षो बाद आज काँग्रेस के पार्षद इस योजना समिति में निर्वाचित हुए है ये बड़ी उपलब्धि है, दल्ली राजहरा से प्रथम बार किसी पार्षद की इतनी बड़ी जीत इस योजना समिति में होना दल्ली राजहरा के लिए गौरव की बात है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष द्वारा खदान समूह में कार्यरत मजदूरो की समस्याओं को लेकर मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान से चर्चा की

0

दल्लीराजहरा – आज दिनांक 03.12.2020 को राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार जी से भारतीय मजदूर संघ  के अध्यक्ष मदन मयती जी के साथ राजहरा खदान समूह मे काम करने वाले नियमित विद्धुत सुपरवाईजरो ने अपनी परेशानियो से अवगत कराया। महोदय जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही परेशानियो पर विचार किया जायेगा और साथ ही साथ इनका निराकरण भी किया जायेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

चिखलाकसा मुख्य मार्ग में स्पीड ब्रेकर लगवाने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

0

चिखलाकसा – नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्ग में विगत 8-9 माह से लगातार दुर्घटना हो रही है वर्तमान में दीपावली त्यौहार के दिन ही एक गंभीर दुर्घटना घटी थी जिसमे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई थी और वर्तमान स्थिति को देखें तो पिछले 2

चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया

हफ़्तों में 4 बड़ी दुर्घटना से 03 लोगों की मौत हो चुकी है | इस प्रकार लगातार हो रही दुर्घटना चिंता का विषय है इस प्रकार हो रही सड़क दुर्घटना आम लोगों के लिए बहुत गंभीर समस्या बनते जा रही है | क्युकि बड़ी या माइंस में चलने वाली गाड़ियों के चालक द्वारा जिस प्रकार लापरवाही पूर्वक अधिक स्पीड में चलाया जाता है जो कि दुर्घटना का कारण बनता है |

चिखलाकसा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम

इस प्रकार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए एवं उस पर लगाम लगाने हेतु चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम एवं अन्य पार्षदगण द्वारा चिखलाकसा मुख्य मार्ग में स्पीड ब्रेकर लगवाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

छत्तीसगढ़ी फिल्म की एक्ट्रेस ने प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने पर किया आत्मदाह, हालत गंभीर

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री की नायिका पुष्पा बेहेरा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है | पुष्पा बेहेरा ने 01 नवम्बर को खुद को आग लगा लिया था जिसके कारण वह 70 प्रतिशत झुलस गई है और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

संघर्ष कर रही है | पुष्पा लैलूंगा की रहने वाली है और पिछले कुछ समय से रायगढ़ में निवास कर रही थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पा बेहेरा का मोहन पटेल युवक के साथ लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी | लेकिन कुछ समय से प्रेमी द्वारा इंकार किये जाने से क्षुब्ध थी और पुष्पा द्वारा आत्मदाह करने से पहले उसका प्रेमी 8-10 लोगों के साथ घर आकर उसके साथ मारपीट की एवं वह जहाँ रहती थी वहां तोड़फोड़ किया गया और

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

सभी लोगों के सामने उसे बेइज्जत किया गया जिसको लेकर वह मानसिक तनाव में थी | पुष्पा का कहना था कि जिससे वह प्यार करती है वह उसे ठुकरा रहा है और सभी लोगों के सामने उसे धंधे वाली का नाम दे रहा है | इन्ही सब कारणों की वजह से उसने आत्मदाह जैसा कदम उठाया और अब शासन से अपील कर रही है कि उसे इन्साफ चाहिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

बड़ी खबर – जिला योजना समिति चुनाव में कांग्रेस अपना कब्ज़ा ज़माने में सफल रही, नगरी निकाय क्षेत्र से दल्लीराजहरा नपा पार्षद ने जीत दर्ज की

0

बालोद – आज बालोद जिला में जिला योजना समिति जिला की आवश्यक चुनाव संपन्न हुआ जिसमें कांग्रेस पार्टी ने सभी 8 सीटों पर जिला पंचायत के सदस्य और एक नगरी निकाय के पार्षद सदस्य निर्वाचित हुए और पूरे बालोद जिले में जिला योजना समिति में सभी 8 सदस्य कांग्रेस पार्टी से चुने गए |

नगरी निकाय क्षेत्र से दल्लीराजहरा नगरपालिका के रोशन पटेल पार्षद ने बालोद नगर पालिका के पार्षद कमलेश सोनी को 15 वोटों से हराकर जीत दर्ज किया और डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर व बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने अपने पार्टी की ओर से चुनाव को लेकर मोर्चा संभाला था। हालांकि इसमें सभी पार्षदों व जिला पंचायत सदस्यों सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी पूरी कोशिश की|

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

जिसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा। शुरुआती दौर में नामांकन भरने के समय निकल जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा फार्म जमा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा भी किया जिसे कांग्रेस के बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने उक्त आरोप को बेबुनियाद करार देते हुए खारिज कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert – आज दल्लीराजहरा में कोरोना के मामले में रही राहत भरी खबर

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 05 कोरोना संक्रमित मिले |  

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 06 से 02, वार्ड क्र 22  से 01 और वार्ड क्र 26  से 02 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस प्रकार आज एंटीजन से 04 और आरटीपीसीआर से 01 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 05 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

विधायक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

0

बालोद–संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी के मुख्य आतिथ्य में आज जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस झलमला बालोद में मनाया गया | इस अवसर पर विधायक जी हाथों दिव्यांगों को प्रोत्साहन राशि सहित सामग्री वितरण किया गया |

इस अवसर पर विधायक जी के साथ जिला पंचायत के सीईओ चंद्रकार जी, व समस्त जनपद के समान शिक्षा संगठक व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण व जिले भर के दिव्यांग भारी संख्या में उपस्थित रहे |

महिला ने पुलिस कर्मी पर लगाये यौन उत्पीडन का आरोप

0

जगदलपुर। बकावंड ब्लाक के आवासपारा निवासी एक महिला के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश आया है । इस महिला से कथित तौर पर दंतेवाड़ा निवासी आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने कहा कि आंवराभाटा निवासी जिला दंतेवाडा निवासी विजय ध्रुव आरक्षक के पद पर नियुक्त हैं जो कि 5 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर उसका शोषण करते रहता था। विगत कई दिनों से विजय ध्रुव नदारद है और उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर अज्ञात महिला द्वारा पीड़िता से गाली गलौज करते हुए फोन कट कर दी।

इस मामले में बकावंड चौकी में पीड़िता की शिकायत पर विजय ध्रुव के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करवाने गई लेकिन बकावंड पुलिस ने आरक्षक विजय ध्रुव के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने पर नाराज महिला ने जगदलपुर एसपी को इसकी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन आज दिनांक तक विजय ध्रुव के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। ज्ञात हो कि यहां मामला सोशल मीडिया में ज्यादा जोर शोर से चल रहा है और इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को भी नहीं है। बकावंड पुलिस चौकी के प्रभारी एंब्रोस कुजुर से जब इस प्रकरण के बारे में जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल नए-नए हैं ऐसी किसी प्रकरण के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है ,जानकारी लेने के बाद ही वह किसी प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि, जाने छतीसगढ़ में कितना बढ़ा

0

नई दिल्ली: दिसंबर माह में लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी जारी हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज  डीजल की कीमत में 18 से 20 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो पेट्रोल की कीमत भी 15 पैसे से 17 पैसे तक बढ़ी हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत करीब 81.29 हैं वहीं डीजल करीब 78.79 रुपए प्रति लीटर हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

संगठन स्तर के कार्य को लेकर अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का बस्तर दौरा, धान खरीदी के साथ किसानो को हो रही दिक्कतों की जानकारी लेंगे

0

जगदलपुर – अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय कल 02 दिसम्बर से बस्तर संभाग के प्रवास पर है | भारतीय जनता पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से ही लगातार प्रदेश के दौरे पर है | आज एक औपचारिक मुलाकात में उन्होंने बताया कि मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार संगठन के विस्तार हेतु मैं भ्रमण कर रहा हू | तीन संभाग का दौरा कर मैंने अपने स्तर पर संगठन के कार्यकलाप का जायजा लिया है | अब केवल दुर्ग संभाग बचा है | यहाँ से जाने के पश्चात् वहां का दौरा कार्यक्रम निर्धारित होगा |


बस्तर जिले में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल के पश्चात् अब कांग्रेस के 2 साल के कार्यकाल पर उनका कहना था कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है | किसानों को उनकी धान खरीदी की अंतर राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है | समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर कांग्रेस सरकार किसानों को उनके धान का मूल्य बढ़ाने की बात कह रही है जो कि एक ढकोसला है | पुरे बारह संभाग के किसान अपनी धान बेचने को बेताब है कि लेकिन उनको अब तक टोकन नहीं मिला है | बारदानों की समस्या को अब तक सरकार सुलझा नहीं पाई है | इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाहर जिले के कुछ अजजा छात्र-छात्राएं जिन्होंने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है उनकी निःशुल्क पढाई की व्यवस्था सरकार नहीं कर पा रही है | अभी कुछ दिन पूर्व ही प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा का बस्तर संभाग के दौरा के पश्चात् अजजा मोर्चा अध्यक्ष के दौरे को संगठात्मक दौरा कहे जाने पर नवीन मार्कंडेय का कहना था कि बिलकुल ढाई साल बचे है | अब तो संगठन स्तर पर तैयारी आवश्यक है | अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अनिल खोब्रागढ़े पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति प्राधिकरण छत्तीसगढ़ प्रभारी बस्तर के साथ दयावंत बांधे प्रदेश मंत्री, आत्माराम बंजारे कार्यालय प्रभारी के साथ वेदराम जांगड़े प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा उपस्थित थे |

MOST POPULAR

HOT NEWS