City Media - Page 1771 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1771

आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वकील प्रदीप उपाध्याय जी की कोरोना से मौत हो गई |

0

रायपुर – आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वकील प्रदीप उपाध्याय जी की कोरोना से मौत हो गई |प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को प्रदीप सर्दी, खांसी का लक्षण था. इसके बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था. कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उनके दोनों फेफड़े निमोनिया से बुरी तरह संक्रमित हो गए थे. प्रदीप उपाध्याय के मित्र की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी. जिससे वह डर के कारण अपना टेस्ट नहीं कराया था. वे घर में ही अपने आपको होम आइसोलेट हो गए थे. बीते शनिवार को जब लक्षण ज्यादा दिखा, तब अस्पताल में भर्ती हुए थे.

डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. आज सबुह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के छग राज्य महासचिव तथा छग क्षेत्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, रायपुर के सदस्य हरिनाथ सिंह को बालको थाना प्रभारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया

0

दल्लीराजहरा – दिनांक 14 जुलाई 2020 को बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा देश में मजदूरों के सबसे पुराने राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के छत्तीसगढ़ राज्य महासचिव तथा छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, रायपुर के सदस्य हरिनाथ सिंह को बालको थाना में बुलाकर कोई बातचीत किये बिना बालकों क्षेत्र के सूचीबद्ध बदमाशों के साथ खड़ा कर अभद्र व्यवहार किया गया तथा प्रतिदिन थाना में हाजिर होने को कहा गया तथा सूचीबद्ध बदमाशों के साथ फोटो खींच कर स्थानीय अखबारों में प्रकाशित कराया गया। ज्ञात हो कि श्री हरिनाथ सिंह कोरबा औद्योगिक क्षेत्र में एक सम्माननीय ट्रेड यूनियन के नेता के नाम से सुपरिचित हैं एवं लगातार वर्ष 1976 से बालको औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के लिये काम करते हुए शीर्ष नेतृत्व में रह हैं एवं वर्तमान में राज्य (एटक) के महासचिव भी हैं। इस अभद्र व्यवहार के खिलाफ राज्य में लगभग सभी ट्रेड यूनियनों ने घोर निंदा की है तथा निंदा प्रस्ताव पारित कर सरकार को ज्ञापन सौपंकर उक्त थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया है। दल्ली राजहरा में भी दिनांक 24.07.2020 को संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक), सीटू, इंटक, तथा सी.एम.एस.एस. यूनियनों ने इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर स्थानीय प्रशासन को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़, जिला कलेक्टर बालोद के नाम ज्ञापन सौंपकर, उक्त थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।

मांग पत्र देते समय संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) से कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव, कॉ. राजेन्द्र बेहरा, उपाध्यक्ष अरिन्दम चौधरी, मुकुल वर्मा, कार्यालय सचिव गौतम बेरा, सह सचिव कमलाकर सिंह, मनोज परेरा, तथा सीटू यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रीय, सचिव पी. सिमैय्या, इंटक यूनियन के अध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष कलाम मोहम्मद, सी.एम.एस.एस. यूनियन के अध्यक्ष गणेश राम चौधरी, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शामिल थे।

दल्लीराजहरा के लिए सुखद समाचार वार्ड क्र 24 के पार्षद सहित अन्य सभी लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव

0

दल्लीराजहरा नगर वासियों के लिए सुखद समाचार पार्षद बॉबी छतवाल सहित सभी लोगो का रिपोर्ट नेगेटिव आया । इससे पहले 17 जुलाई को नगर में एक साथ 3 पॉजिटिव मिलने से नगर के लोगों में एवं शासन में हडकंप मच गया था उसके साथ ही और भी अन्य लोगों के सैंपल लिए गए थे जिसके कारण उस घर दुकान एवं आसपास के इलाके को पूरी तरह से कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर दिया गया था और वहा के रहवासियों को होम क्वारंटाइन में रहना पड़ रहा था और काफी प्रतीक्षा के पश्चात् आज उन सभी का रिपोर्ट नेगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली |

Breaking 12 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत मामले में जुटी डौंडी पुलिस।

0

डौंडी :- प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के 12 वर्षीय युवक की मौत मॉडल स्कूल किनारे स्तिथ एक जगह के डुबान में डूबने से मौत हो गई। जिसकी जांच स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।

रोका छेका अभियान डौंडी में फेल, मुख्य वजह भूमि और गौठान की कमी।

0

डौंडी :- प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार किसान हित मे अनेक निर्णय ले रहे है और किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में रोका छेका अभियान भी चलाया जा रहा है किंतु यह अभियान डौंडी में फेल साबित हो रहा है। आलम ये है कि मवेशी नगरपंचायत के ठीक सामने व्यवस्तम मुख्य मार्ग को अपना आशियाना बनाकर आराम से बैठे नजर आते है। यही हाल डौंडी नगर के दुर्गा चौक, स्टेट बैंक, बाजार चौक, मथाई चौक, बस स्टैंड मुख्य मार्ग जैसे जगहों पर भी देखा जा सकता है। मवेशियों का इस तरह मुख्य मार्गो पर डेरा डालना वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बनता है वही मवेशी भी दुर्घटनाओं का शिकार होते जा रहे है। फल, सब्जी और किराना दुकानो के व्यापारी मवेशियों से आये दिन खासा परेशान होते जा रहे है वही दो पहिया वाहन डिक्की में रखे सामाग्री भी मवेशी चालाकी से चट कर जाते है जिससे लोगो को हानि पहुँच रहा है। मगर लावारिस पशु को लेकर नगर में अब तक कोई ठोस कार्य योजना नही बन पाया है।जिसके चलते आवारा पशुओं की तादाद बढ़ गई है। जो नगर के मुख्य मार्गो में रहकर परेशानियों का सबब बन गया है। जिसके लिए पशु पालक भी काफी हद तक जिम्मेवार है जो अपने मवेशियों को लावारिस छोड़कर रखे हुए है। हालांकि इस दिशा में नगरपंचायत द्वारा मुनियादी कराकर पशुपालकों को सख्त चेतावनी दी गई है किंतु ठोस कार्यवाही नही होने से आलम जस का तस बना हुआ है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इतने बड़े नगरपंचायत में ना तो कांजी हाउस की पर्याप्त सुविधा है और ना ही सर्वसुविधायुक्त गौठान । यही कारण है कि इस मामले में नगर के जिम्मेदार असहाय नजर आ रहे है।

क्या कहते है निकाय अधिकारी

रोका छेका अभियान तहत वैकल्पिक व्यवस्था में आवारा मवेशियों को दीगर गौठान में रखे जाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर में पर्याप्त भूमि स्थल की मांग की गई है भूमि उपलब्ध होते ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन 17 अगस्त तक

0

बालोद . मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में 17 अगस्त 2020 तक कार्यालयीन समय में मंगाए गए है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एम.एस.उईके ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उद्योग, सेवा, व्यावसाय प्रारंभ करने हेतु इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन दो प्रतियों में प्रस्तावित कार्यकलाप, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, स्थाई निवास प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी), शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (अंकसूची न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण), जन्मतिथि संबंधी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र(सक्षम अधिकारी द्वारा जारी), (उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमाण पत्र, कौशल विकास प्रशिक्षण, आई.टी.आई), भूमि या भवन किराये पर होने की स्थिति में किराया-नामा (कम से कम पॉच वर्ष अवधि के लिए), मशीनरी, उपकरण, साज-सज्जा हेतु वर्तमान दरों के कोटेशन, परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होने संबंधी शपथ पत्र नोटरी द्वारा सत्यापित तथा आधार कार्ड की स्व-सत्यापित छायाप्रतियों सहित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों, दिव्यांग, महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के विस्तृत जानकारी मार्गदर्शन हेतु कार्यालय में पदस्थ समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक प्रबंधकों से अथवा दूरभाष क्रमांक 07749-223948 में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए ऑनलाईन आवेदन 17 अगस्त तक

0

बालोद . प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए ऑनलाईन आवेदन 17 अगस्त 2020 तक मंगाए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एम.एस.उईके ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना वर्ष 2020-21 के लिए कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बालोद में भौतिक लक्ष्य 26 इकाई एवं वित्तीय लक्ष्य 78 लाख मार्जिन मनी प्राप्त हुआ है। योजना के अंतर्गत दो सेवाओं उद्योग व विनिर्माण हेतु अधिकतम 25 लाख रूपए एवं सेवा इकाई हेतु अधिकतम 10 लाख रूपए तक बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के लिए वेबसाईट केवीआईसी अॅानलाईन डॉट जीओवी डॉट इन स्लैश पीएमईजीपी www.kviconline.gov.in/pmegp) ईपोर्टल में जाकर पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट/कार्यकलाप, जनसंख्या एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र(ग्राम पंचायत/नगर पंचायत/नगर पालिका), जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता/तकनीकी योग्यता की छायाप्रति स्व-सत्यापित के साथ अपलोड किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि योजना के विस्तृत जानकारी मार्गदर्शन हेतु कार्यालय में पदस्थ समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक प्रबंधकों से अथवा दूरभाष क्रमांक 07749-223948 में सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

वन विभाग को शासकीय कार्यालयों मेें कर्मचारियों की एक-तिहाई उपस्थिति के साथ कार्य संपादन करने की अनुमति

0

बालोद . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे द्वारा 23 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि 12 बजे से 29 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि 12 बजे तक बालोद जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद रखे जाने का प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। उक्त प्रतिबंधात्मक अवधि में वनमण्डलाधिकारी बालोद वनमंडल बालोद के अंतर्गत समस्त परिक्षेत्रों में वर्तमान स्थिति में वनविभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण कार्य वृक्षारोपण, हरियाली प्रसार योजना एवं वानिकी कार्य सीजन चल रहा है, जिसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाना होता है। अतः उक्त कार्यांे को दृष्टिगत रखते हुए वन विभाग को शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की एक-तिहाई उपस्थिति के साथ कार्य संपादन करने की अनुमति दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

नगर पालिका क्षेत्र बालोद से लगे ग्राम पंचायत झलमला एवं सिवनी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार भी 29 जुलाई की मध्यरात्रि तक बंद रखने आदेश जारी

0

बालोद . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिला बालोद के समस्त नगरीय क्षेत्रों में 23 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि से 29 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा बाजार बंद रखने का आदेश जारी कर अत्यावश्यक सेवाओं में शर्तों के साथ छूट दी गई है।
उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नगर पालिका क्षेत्र बालोद से लगे ग्राम पंचायत झलमला एवं सिवनी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। तथा नगरीय क्षेत्रों में स्थित पशुचारा, कृषि सामान विक्रय इकाईयॉ, कृषि मशीनरी विक्रय से संबंधित स्पेयर पार्ट्स एवं मरम्मत की दुकानों व चश्मा दुकानों के खुलने का समय प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

जिले के नगरीय क्षेत्रों में शासकीय व निजी निर्माण कार्य प्रतिबंधात्मक अवधि में बंद रहेंगे

0

बालोद . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिला बालोद के समस्त नगरीय क्षेत्रों में 23 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि से 29 जुलाई 2020 की मध्यरात्रि तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा बाजार बंद रखने का आदेश जारी कर अत्यावश्यक सेवाओं में शर्तों के साथ छूट दी गई है। जारी आदेश के अनुसार उक्त प्रतिबंधात्मक अवधि में स्वास्थ्य सेवाओं, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग एवं नगरीय निकायों से संबंधित निर्माण कार्यों को छोड़कर शेष सभी प्रकार के शासकीय व निजी निर्माण कार्य जिले के नगरीय क्षेत्रों में बंद रहेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS