दल्लीराजहरा – रात्रि 2:00 बजे ज्ञानू पेट्रोल पंप के पास मथई हॉस्पिटल के सामने ट्रक क्रमांक सीजी 21ए 6192 सामने से आ रही बोलोरो क्रंमाक सीजी 07 एम ए 8605 को रात्रि 2:00 बजे टक्कर मार दी जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए किंतु गनीमत यह रही की किसी को चोट नहीं आई।
न ब्यूटी पार्लर, न क्रीम पावडर, फिर भी बेमिसाल है बस्तरिहा सौंदर्य
- बस्तर की वादियां ही नहीं, यहां के जंगलों में रहने वाले लोग भी हैं बेहद खूबसूरत
- बिना बाहरी श्रृंगार के भी दमकता है लोगों का चेहरा
अर्जुन झा–
जगदलपुर न ब्यूटी पार्लर, न क्रीम पावडर और न कोई बाहरी श्रृंगार, फिर भी अनुपम और बेमिसाल है बस्तरिहा सौंदर्य। बस्तर की वादियां जितनी दिलकश और खूबसूरत हैं, उससे कहीं ज्यादा सुंदर है बस्तरिहा नारी का सौंदर्य। ऐसे अनुपम सौंदर्य को देख मन श्रद्धा से ओतप्रोत हो जाता है।
इन दिनों बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर दशहरा की धूम मची हुई है। देश विदेश के हजारों सैलानी जगदलपुर पहुंचे हैं। साथ ही संभाग के सातों जिलों के सुदूर वनांचलों में रहने वाली युवतियां, महिलाएं, युवक, बड़े बुजुर्ग और बच्चे भी बड़ी संख्या में यहां आए हुए हैं। वनांचलों की युवतियां यहां अपने सौंदर्य की अनुपम छटा बिखेर रही हैं। चेहरों पर मासूमियत, आंखों में शहर की चकाचौंध को लेकर जिज्ञासा और बदन पर लिपटे पारंपरिक एवं आधुनिक वस्त्रों का संगम बस्तर की सुंदर तस्वीर पेश करते नजर आते हैं। हजारों के सौंदर्य प्रसाधन का उपयोग करने और नामी गिरामी ब्यूटीसियंस की मदद से कृत्रिम सुंदरता धारण कर कैटवॉक करने वाली महानगरीय बालाओं के सौंदर्य को मात देती नजर आती है हमारे बस्तर की बेटियों की अकृत्रिम सुंदरता। बिल्कुल भी बनावटी श्रृंगार नहीं, ब्यूटी पार्लर जाना तो दूर की बात, चेहरे पर क्रीम पावडर तक का नामों निशान नहीं, फिर भी ऎसी सुंदरता! लगता है प्रकृति ने यहां के जल, थल, जंगल और आम जीवन पर अपनी पूरी नेमत न्योछावर कर दी है। सामान्य सड़ियां पहनी और गले में मनकों की माला डाली, नाक में छोटी सी नथ या फुल्ली व हाथों में स्टील की कंगन पहनी युवतियां बड़े बड़े मंचों पर कैटवॉक करने वाली शहरी बालाओं की सुंदरता को धूल चटाती नजर आती हैं। वहीं युवक पेंट शर्ट के साथ जैकेट पहनकर कुछ शहरी अंदाज में जरूर नजर आते हैं, मगर गांव की छाप से वे मुक्त नहीं हुए हैं।
बस्तर का यह सौंदर्य बस्तर दशहरा में अपनी अलग ही छटा बिखेर रहा है। विदेशी मेहमान भी बस्तर की इस कुदरती खूबसूरती के कायल हो गए हैं और इसे अपने वीडियो कैमरों में कैद करते नजर आ जाते हैं। जितने सुंदर यहां के जंगल, नदियां, चित्रकोट वाटरफॉल और तीरथगढ़ वाटरफॉल हैं, उससे कहीं ज्यादा सुंदर बस्तर का यौवन और तरुणाई है। यह खुशहाल होते बस्तर की एक झलक भी है। भारी बारिश भी इन युवाओं को दशहरा उत्सव में शामिल होने से नहीं रोक पाई। पूरे बस्तर संभाग के अलावा उड़ीसा के लोग भी इस उत्सव में शामिल होने पहुंचे। रथयात्रा का जबरदस्त उत्साह देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत थी। वर्दी और बिना वर्दी में हजारों महिला पुरुष पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे।
स्वदेशी मेले में पहुंचे सांसद महेश कश्यप, बोले आत्मनिर्भर भारत को दे रहा नई गति
- बस्तर दशहरा मुरिया दरबार में होंगे गृह मंत्री अमित शाह,स्वदेशी मेले में भी करेंगे शिरकत
जगदलपुर: बस्तर जिले के लालबाग स्थित स्वदेशी मेले का बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अवलोकन कर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है, जो देशी उत्पादों और हमारी अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रहा है।

सांसद महेश कश्यप ने आगे कहा कि मेले में प्रदर्शित कारीगरी हमारे शिल्पकारों की अद्वितीय परंपरा और हुनर का जीवंत उदाहरण है। स्वदेशी को अपनाकर हम न केवल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाते हैं बल्कि स्थानीय कारीगरों के परिश्रम और प्रतिभा को भी सम्मान और प्रोत्साहन देते हैं।
महेश कश्यप ने कहा की विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा हेतु बस्तर दशहरा के अध्यक्ष के रूप में दशहरा समिति के प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में केंद्र गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रण दिया था l गृह मंत्री अमित शाह ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने की जानकारी दी थी । कल बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार रस्म आयोजन में बस्तर के विभिन्न ग्रामों से आए मांझी, मुखिया और चालकी से मिलेंगे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लालबाग स्थित स्वदेशी मेला प्रदर्शनी और मंचीय कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
कल लगेगा मुरिया दरबार, मंत्री कश्यप ने किया स्थल निरीक्षण
जगदलपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को के जगदलपुर प्रवास पर आ रहे हैं। उनके प्रवास लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप के साथ महापौर संजय पांडे, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के तहत आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में शामिल होंगे।

यह बस्तर की प्राचीन परंपरा है। मुरिया दरबार में गायता, पुजारी, सिरहा, मांझी, पटेल आदि अपनी समस्याएं रखते हैं और दरबार के मुखिया उनका समाधान करते हैं। राजशाही के दौर यह परंपरा स्थानीय राजा निभाते थे, अब जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि यह परंपरा निभाने लगे हैं। पहली बार केंद्र सरकार का कोई प्रतिनिधि मुरिया दरबार में शामिल हो रहा है। इसे लेकर बस्तर के लोगों में काफी उत्साह और अपेक्षाएं हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुरिया दरबार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप अन्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डेय भी मौजूद रहेंगे।
दल्ली राजहरा सौ बिस्तर अस्पताल की सफाई कर्मचारी महिला की हत्या हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 17 में किराए के मकान में रहने वाली महिला की हत्या की जानकारी प्राप्त हो रही है बताया जा रहा है कि महिला शासकीय सौ बिस्तर अस्पताल में संविदा कर्मचारी के रूप में सफाई कार्य करती थी महिला का नाम प्रीति सेंदरे बताया जा रहा है महिला के पति का कुछ समय पूर्व मृत्यु हो चुकी था। महिला का 5 वर्ष का एक बच्चा भी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अकेले निवास करती थी महिला का संबंध उसके देवर अमन सिंदरे से होना बताया जा रहा है उसका देवर दो दिनों से उसके साथ यहां रह रहा था महिला की मां घर पहुंचने पर युवक द्वारा दरवाजा नहीं खोला जा रहा था इस पर मोहल्ले वालों द्वारा दरवाजा खुलवाया गया एवं पुरुष की स्थिति संदिग्ध दिखने पर उसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने में लाया एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है महिला के चेहरे से खून देखा गया है जिसे कंबल से ढक कर रखा था। कमरे में शराब की सात-आठ खाली बोतल भी मिली है अनुमान लगाया जा रहा है की घटना एक दिन पूर्व की हो सकती है।कमरे को सील कर दिया गया है।पुलिस द्वारा कल फॉरेंसिक टीम आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विजया दशमी पर विहिप बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
- शास्त्र के साथ शस्त्र भी रखना चाहिए हर घर में
जगदलपुर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बस्तर प्रखंड में विजयादशमी के अवसर पर इस वर्ष भी लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की परंपरा में हमारे चारों युगों में शास्त्र और शस्त्र का उल्लेख मिलता है जब सारे विश्व में स्कूल नहीं थे तब हमारे भारत में गुरुकुल हुआ करते थे। गुरुकुल में शास्त्र के साथ साथ शस्त्र विद्या भी दी सिखाई जाती थी। क्योंकि विधर्मी सभी युगों में पाए गए इसलिए अपनी रक्षा अपनी संस्कृति, गौ, गंगा ,गीता की रक्षा के लिए शस्त्र अति आवश्यक हैं। शस्त्र उठाना पड़े तो उठाना ही चाहिए। विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने कहा बजरंग दल पूरे देशभर में प्रतिवर्ष शस्त्र पूजन का आयोजन अपने सभी जिला केंद्रों एवं ग्रामीण स्तर पर करता है। इसका उद्देश्य अपने अंदर के पुरुषत्व को जगाने एवं अपनी सुरक्षा करना है। बजरंग दल पूरे देश में अपने कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा देता है। यह कलियुग है कलियुग की शक्ति सिर्फ संगठन है इसलिए हमें संगठित रहना चाहिए। विहिप बजरंग का कार्य ही हिंदुओं को संगठित करना है क्यों कि संगठित हिंदू ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकता है।

प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे जितने भी देवी देवता हैं ,सभी के हाथों में शस्त्र हैं। इसलिए हम सभी सनातनी हिंदुओं के घरों में एक न एक शस्त्र रखना ही चाहिए, हिंसा के लिए नहीं अपितु अपनी सुरक्षा की दृष्टि से रखना चाहिए। आज पूरे देशभर में विधर्मी तत्व सनातन संस्कृति को मिटाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं इसलिए हमे भी अपने पूजा स्थल में शस्त्र रखना चाहिए। कार्यक्रम में विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपने पारंपरिक शस्त्रों का मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, मंत्री शंकर नाग, धर्म प्रसार प्रमुख शंकर बघेल, मंत्री शिवा नाग, संयोजक नेहरूलाल, सुरक्षा प्रमुख जैमन, अखाड़ा प्रमुख दिनेश बघेल, गौरक्षा प्रमुख मानसिंह, सेवा प्रमुख दसी पटेल, विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण, मैथ्यू, प्रचार प्रमुख पवन, राजा, हरिदास, तिलु, नगर बस्तर प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिजली तार की चपेट में आने से 10 वर्ष मासूम की मौत
दल्लीराजहरा :- थाना क्षेत्र के ग्राम कारूटोला में बिजली के तार ने 10 साल के मासूम दक्ष उइके की जान ले ली। टूटे बिजली तार की चपेट में आने से कक्षा चौथी में पढ़ने वाले मासूम की मौत से गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है । यह घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के कारूटोला गांव की है।


ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक नाबालिग बालक का नाम दक्ष पिता संजू उइके है. दक्ष अपने घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी वह अचानक बिजली पोल के टूटे तार के संपर्क में आ गया. दक्ष को तुरंत दल्लीराजहरा के निजी हॉस्पिटल लाया गया, जहां मासूम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों द्वारा मानपुर चौक में नेशनल हाईवे क्रमांक 930 का घेराव कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है. बिजली विभाग को टूटे तार को जोड़ने कई दफा कहा गया, लेकिन लापरवाही बरतते हुए टूटे तारों को खुला छोड़ दिया. इसके चलते यह घटना घटी ग्रामीणों की मांग है कि उनके परिजनों को सरकारी नौकरी वह मुआवजा दिया जाए। मौके पर सीएसपी श्रीमती डॉक्टर चित्रा वर्मा एवं नायब तहसीलदार एवं बिजली विभाग के अधिकारी ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं।
आरएसएस ने मनाया शताब्दी वर्ष
जगदलपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जगदलपुर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शहर के चार प्रमुख क्षेत्रों में पथ संचलन एवं विजया दशमी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजया दशमी के दिन की गई थी।आरएसएस अपने सौ वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौ रूपये का सिक्का जारी किया गया है। पीजी कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व धर्म आदिवासी समाज के अध्यक्ष एवं बस्तर प्रकृति बचाओ समिति के संयोजक दशरथ कश्यप ने की। संघ के मध्य भारत सह क्षेत्र प्रचारक प्रेम शंकर मुख्य वक्ता थे।सभाजीत वर्मा कार्यक्रम के संचालक रहे। कृषि उपज मंडी के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत संगठन मंत्री रामनाथ थे। उपनगर हाट कचोरा में पथ संचालन के आयोजन में मुख्य अतिथि रहे डॉ . सुमंत शर्मा और मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक अभय राम। उप नगर सिटी ग्राउंड जगदलपुर के कार्यक्रम में कार्यवाह तरुण राठी व मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते थे। जगदलपुर के चारों उपनगरों के शारीरिक कार्य प्रमुख सुदर्शन दास के नेतृत्व में तेज वर्षा व भारी ट्रैफिक के बावजूद गरिमामयी रूप से पथ संचलन पूर्ण किया गया। संघ शताब्दी वर्ष के इस आयोजन में शहर के प्रबुद्ध जन व नागरिक उपस्थित रहे।

आप बांहें फैलाए रहिए, वे हथियार लहराते रहेंगे, आप रेड कार्पेट बिछाए रहें, वो लाल खून बहाते रहेंगे
- एक और निरीह आदिवासी को मार डाला नक्सलियों ने
- धारदार हथियार से की बेकसूर ग्रामीण की हत्या
- मुखबिरी के शक में मकड़म भीमा की हत्या
अर्जुन झा-
जगदलपुर शांति वार्ता के प्रयासों के बीच नक्सलियों ने फिर एक बेकसूर आदिवासी को मौत के घाट उतार दिया। मामला बस्तर संभाग के बीजापुर जिले का है। बीती रात उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम पुजारी कांकेर निवासी मड़कम भीमा की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।
घटना रात 9 बजे के आसपास की है। नक्सलियों ने घर पहुंचकर मड़कम भीमा को मुखबिरी का आरोप लगाते हुए घर से बाहर निकाला और धारदार हथियार वार कर उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट पर थाना उसूर में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कल ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से शांति वार्ता के लिए सरकार की पहल के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि सरकार बांहें फैलाए खड़ी है, रेड कार्पेट हमने बिछा रखी है आप (नक्सली नेता) आईए, हम स्वागत करने खड़े हैं। आपको पूरी सुरक्षा दी जाएगी और पुनर्वास की पूरी व्यवस्था की जाएगी। यानि सरकार की ओर से शांति वार्ता और नक्सलियों को लोकतंत्र, समाज, देश और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है। वहीं नक्सली हैं कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लोकहित, जनहित की बातें करने वाले नक्सली आम जन की हत्या कर रहे हैं। सरकार रेड कारपेट बिछाए बैठी है, और वो लाल खून बहाने पर आमादा हैं, सरकार बांहें फैलाए खड़ी है और वो हथियार लहराते उत्पात मचा रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नक्सलियों के असल मंसूबे क्या हैं? स्थानीय नक्सली तो मुख्यधारा से लगातार जुड़ते जा रहे हैं, मगर बाहरी बड़े नक्सली अपने स्वार्थ के लिए अभी भी खून खराबा कर अपनी उपस्थिति का अहसास करा रहे हैं, हालांकि कोसा, राजू सरीखे बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने के बाद बाहरी नक्सली दहशत के साये में जी रहे हैं।
तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने युवक गंभीर रूप से घायल
दल्लीराजहरा – डोंडी मुख्य मार्ग पर माँ झरन मंदिर के पास भंडारा का प्रसाद लेने के लिए सड़क के किनारे पैदल जा रहा था । तभी तेज रफ्तार ट्रक ने राकेश यादव को अपने चपेट में ले लिया ।घायल युवक का नाम राकेश यादव वार्ड नं 10 दल्लीराजहरा का रहने वाला था । सूत्रों से प्राप्तजानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल दुर्गेश यादव गैरेज में हेल्पर का कार्य करता है जो नवरात्रि में पूरे नौ दिनों का उपवास रखा था । माँ झरन मंदिर में भंडारा का प्रसाद लेने के लिए सड़क के किनारे पैदल जा रहा था कि एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार ट्रक अपने चपेट में ले लिया। युवक बुरी तरह से कई जगह पर गंभीर चोट आई है ।घटना के पश्चात् युवक को शहीद अस्पताल ले गया । पुलिस घटना के पश्चात् मौके पर मौजूद थे।


