City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

दल्ली राजहरा भाजपा में बंदूक कल्चर की जंग

0

दल्ली राजहरा भाजपा में बंदूक कल्चर की जंग

अब आरपार की लड़ाई तक पहुंच गई है बात

अर्जुन झा

दल्ली राजहरा क्या बंदूक को लेकर कभी जंग होती देखी है आपने? बंदूक लेकर लोगों को लड़ते जरूर देखा होगा, मगर दल्ली राजहरा में बंदूक को लेकर लड़ाई हो रही है और आम लोग इस लड़ाई को मजे ले लेकर देख रहे हैं। दरअसल यहां बंदूक कल्चर को लेकर दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं के बीच अजब सी जंग छिड़ी हुई है। भारतीय जनता पार्टी को अनुशासित सिपाहियों की बड़ी फौज माना जाता है, मगर अब इसी अनुशासित पार्टी में अनुशासन तार तार होता नजर आ रहा है। बीजेपी नेताओं के अनुशासन की तारीफ विरोधी दलों के नेता भी अक्सर करते रहते हैं, मगर अब यही विपक्षी नेता भाजपा की खिल्ली उड़ाने लगे हैं। दल्ली राजहरा में भाजपाई इस कदर निरंकुश हो चले हैं कि एक अदद “बंदूक” की खातिर लट्ठ लेकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए हैं। यहां कोई किसी की नहीं सुन रहा है, सब अपनी मनमानी करने पर तुल गए हैं।

एक ही दल से होने के बावजूद कई दिनों से पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच किसी मामले को लेकर शीतयुद्ध सी स्थिति बनी हुई थी, किंतु कल रात्रि घर घुस कर निर्मित की गई वाद विवाद की स्थिति ने सारे शहर में पार्टी की स्थिति को हास्यास्पद बना दिया है। राहुल गांधी की भाषा में कहें तो इसकी वजह….. है। जी नहीं जनाब इसकी वजह वो नहीं हैं। वजह है बंदूक कल्चर। दरअसल बंदूक कल्चर यानि सरकारी गनमैन लेकर चलने की रवायत सी यहां के भाजपा नेताओं में चल पड़ी है। प्रदेश के बड़े नेताओं का करीबी बनकर कुछ नेता अपने आका की कृपा से गनमैन की सुरक्षा हासिल कर चुके हैं। यह सुविधा पार्टी के अंदर ही विरोधियों को फूटी आंख नहीं सुहा रही है। ऐसे ही एक नेता ने नगर के एक नेता को मिली गनमैन सुरक्षा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसके लिए बाकायदा पार्टी के अंदर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है मगर इस बीच जानकारी आई कि नगर पालिका अध्यक्ष ने विरोधी नेताओं की मुहिम पर पानी फेरते हुए “खास नेताजी” की गनमैन सुरक्षा को बहाल रखने के लिए पत्र लिख दिया है। जैसे ही इसकी भनक मोर्चा खोले बैठे नेता को लगी, वे आग बबूला हो उठे। इस नेता ने आव देखा न ताव, सीधे ताव ताव में वे जा धमके नगर पालिका अध्यक्ष के निवास पर। भीतरखाने से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान वहां जमकर गाली गलौज हुई। सूत्र बताते हैं कि मोर्चा खोलने वाले नेता का साफ कहना है- उससे गनमैन वापस लिया जाए अन्यथा मुझे भी गनमैन उपलब्ध कराया जाए। वैसे बता दें कि गनमैन की सुविधा प्राप्त नेताजी और मोर्चा खोले बैठे नेताजी कभी लंगोटिया यार हुआ करते थे, मगर पैसे और सियासत ने अब दोनों के बीच गहरी खाई बना दी है। ऐसी स्थिति लेनदेन और कमीशनखोरी को लेकर बनी।

वहीं सूत्र बता रहे हैं कि कोई तीसरी अदृश्य शक्ति है, जो इन दोनों नेताओं को अपने कब्जे में लेकर इनको आपस में उलझा दिया है। अदृश्य शक्ति ने अपनी बंदूक के दम पर पहले अध्यक्ष को नीचा दिखाया, लेकिन अध्यक्ष ने उसकी बंदूक को उपाध्यक्ष की ओर घुमा दिया, अब वह बंदूकची उपाध्यक्ष को नाल दिखा कुरेदने का प्रयास कर रहा है। शुरू से ही उक्त बंदूकची की नाल से खेलने वाले ने मामले को समझते ही उपाध्यक्ष ने सीधे अध्यक्ष को ही उसके घर घुसकर उसको उसकी औकात दिखा दी। इधर शहर में दल की फजीहत होती देख पुराने दिग्गजों ने अपने आकाओं को इसकी सूचना दे दी है।अभी तक उपाध्यक्ष शांत है। उनका कहना है कि जब तक बंदूक वाले के पास बंदूक रहेगी तब तक मै चुप नहीं बैठूंगा, या तो उसकी बंदूक वापस ली जाए या उसे भी बंदूक दिलवाई जाए। संभवतः अब भाजपा जिला अध्यक्ष इन दोनों के बीच मान मनौव्वल करा सकते हैं।

बिग ब्रेकिंग-:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान महिला की मौत, तीन घायल

0

तेज बारिश के बीच ग्राम पथराटोला में हुआ हादसा, घायलों का चिखलाकसा अस्पताल में उपचार जारी

दल्लीराजहरा। बालोद जिले के डौण्डी तहसील अंतर्गत ग्राम पथराटोला में बुधवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर मौजूद चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में श्रीमती अनुसूईया बाई (45 वर्ष), पति ज्योति मसीया, किसान, की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं रमेश्वरी बाई पति बीरबल सहारे, शिव बाई पति स्वर्गीय उत्तम कोठारी तथा श्रीमती कालिंद्री बाई पति जगन्नाथ पिस्दा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल चिखलाकसा स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।बताया गया कि बुधवार दोपहर क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और चार लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना दल्ली राजहरा पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

NMDC नगरनार स्टील प्लांट के मुख्य द्वार पर भू-प्रभावितों का बड़ा आंदोलन

0

अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में भू-प्रभावित ग्रामीण

आज सुबह से NMDC नगरनार स्टील प्लांट के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठे हैं।ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में,18 वर्षों से लंबित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का अधिकार,

जगदलपुर–नगरनार मार्ग को सिक्स लेन करना, प्रभावित ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं का विकास और संस्कृति एवं पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए सहयोग राशि में वृद्धि शामिल है।इसके साथ ही दूषित जल का वैज्ञानिक निस्तारण एवं उचित फसल मुआवजा,

रोजगार के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 से बढ़ाकर 40 वर्ष करने, ITI में उपयोगी एवं प्रासंगिक ट्रेडों का प्रशिक्षण, भू-अधिग्रहण से प्रभावित शेष किसानों को रोजगार एवं स्वास्थ्य सुविधा तथा प्रभावित पंचायतों को आधिकारिक दर्जा देने की मांग भी उठाई जा रही है। पुश्तैनी जमीन देने के बाद रोजगार और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। प्लांट के मुख्य द्वार पर सुबह से आंदोलन जारी है।

किसानों से धान खरीदी के नाम पर ₹21.37 लाख की धोखाधड़ी

0

बाजार भाव से अधिक दर पर धान खरीदी एवं शीघ्र भुगतान का झांसा देकर 19 किसानों से ₹21,37,745 की राशि की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

थाना सनौद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से भेजा गया जेल

बालोद। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सनौद निरीक्षक सोनसिंह सोरी के नेतृत्व में थाना सनौद पुलिस द्वारा किसानों से धान खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।🔎 प्रकरण का संक्षिप्त विवरणथाना सनौद में अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रार्थी कन्हैया लाल साहू, निवासी ग्राम बोहरा, थाना सनौद, जिला बालोद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी दीपक अग्रवाल उर्फ मयंक जैन, निवासी ग्राम नांहदा, थाना देवरी, जिला बालोद द्वारा किसानों को बाजार दर से अधिक कीमत पर धान खरीदी करने तथा खरीदी गई धान की राशि 01-02 दिवस के भीतर भुगतान करने का भरोसा दिलाया गया।🌾 19 किसानों से धान खरीदी कर नहीं किया भुगतानआरोपी द्वारा ग्राम बोहरा, डोटोपार एवं आसपास के क्षेत्र के किसानों से बाजार भाव से अधिक दर पर धान खरीदा गया। किसानों को शीघ्र भुगतान का आश्वासन देकर धान प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस प्रकार कुल 19 किसानों से धान खरीदी कर ₹21,37,745/- की राशि का भुगतान नहीं करते हुए धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई।👮‍♂️ आरोपी गिरफ्तारप्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी दीपक अग्रवाल उर्फ मयंक जैन, पिता सुशील जैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नांहदा, थाना देवरी, जिला बालोद की पतासाजी कर जिसे ग्राम घुमका जिला राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 21 सितम्बर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।⚖️ अपराध पंजीबद्ध एवं विवेचना जारीथाना सनौद में अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण से संबंधित किसानों के कथन, धान खरीदी एवं भुगतान से जुड़े दस्तावेजों तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करते हुए प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिकाउक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सनौद निरीक्षक सोनसिंह सोरी, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार साहू, आरक्षक दमन वर्मा, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद,आरक्षक टिकेंद्र कुमार सोरी, आरक्षक गोविंद साहू, साइबर सेल प्रभारी श्री धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम एवं आरक्षक मिथलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बालोद पुलिस की अपीलबालोद पुलिस किसानों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि फसल अथवा अन्य कृषि उपज की बिक्री करते समय खरीदार की पहचान, भुगतान की शर्तों एवं लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों की उचित जांच करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें।

दल्ली राजहरा के नया बाजार में बंटा हजारों की संख्या में मसाला डोसा का प्रसादम, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

0

दल्ली राजहरा। नया बाजार, मेन रोड स्थित श्री साईं बाबा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी गणेशोत्सव के पावन अवसर पर भव्य एवं अलौकिक आयोजन किया गया। समिति द्वारा लगातार पिछले 4 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को विशेष रूप से मसाला डोसा का प्रसादम वितरित किया गया।इस शानदार और भव्य आयोजन में दल्ली राजहरा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। बाप्पा के दर्शन और महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए सुबह से ही पंडाल के सामने भक्तों की भारी भीड़ और लंबी कतारें देखी गईं।

समिति के सदस्यों द्वारा बेहद सुव्यवस्थित तरीके से हजारों श्रद्धालुओं को गरमा-गरम मसाला डोसा का प्रसादम वितरित किया गया।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नया बाजार मेन रोड का यह गणेश पंडाल हमेशा से ही भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। पिछले चार सालों से महाप्रसाद के रूप में मसाला डोसा वितरण का यह अनूठा आयोजन नगर में विशेष आकर्षण का विषय बना हुआ है। श्रद्धालुओं के भारी उत्साह और श्रद्धा को देखते हुए समिति हर वर्ष इस आयोजन को और अधिक भव्य रूप दे रही है।इस सफल और शानदार आयोजन को संपन्न कराने में श्री साईं बाबा गणेश उत्सव समिति के समस्त पदाधिकारियों, सेवादारों एवं नया बाजार के व्यापारी भाइयों व स्थानीय नगरवासियों का सराहनीय और विशेष योगदान रहा। समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों एवं उपस्थित समस्त धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया है।सौजन्य से:समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य,श्री साईं बाबा गणेश उत्सव समितिनया बाजार, मेन रोड, दल्ली राजहरा (छ.ग.)

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

0

दल्ली राजहरा क्षेत्र के ग्राम परसुली में हादसा, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

दल्ली राजहरा। थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम परसुली में तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 20 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे ग्राम परसुली स्थित किराना दुकान के पास मुख्य मार्ग पर पवन कुमार सोनकर अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक CG-24-S-1107 से खड़े थे।

उनके साथ नमन कुमार सोनकर तथा हिमांशु सोनकर भी मौजूद थे। इसी दौरान ग्राम परसुली की ओर से दल्ली राजहरा की तरफ आ रही कार क्रमांक CG-08-AT-7360 के चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में मोटरसाइकिल सवार पवन कुमार सोनकर के सिर, सीना एवं पैर में चोटें आईं, जबकि अन्य घायलों को भी चोट लगने की जानकारी पुलिस रिपोर्ट में दर्ज है। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई और कार चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार साहू द्वारा की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की भूमिका को लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जब तक जिंदा रहा आशियाँ को तरस गया, मरने के बाद भी चैन नहीं गोरिया बहार शमशान में दुर्दशा का आलम

0

जगदलपुर. सनातन दर्शन में धार्मिक मान्यता है व्यक्ति के मृत्यु उपरांत आत्मा को शांति मिले. इस ध्येय से विधि विधान पूर्वक अंत्येष्टि किए जाने की परंपरा रही है. शहर से लगे गोरियाबहार शमशान में दुर्दशा का आलम देखा जा रहा है. यहां अंतिम संस्कार करने जाने वाले परिवारों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. ग्राम पंचायत आड़ावाल की ओर से वर्षों पहले निर्मित किया किया गया शेड जर्जर हो चुका हैं. इसके टिन व लोहे के एंगल चोरो की भेंट चढ़ रहे है. शमशान में पेयजल का कोई साधन नहीं है. बता दे कि इस मुक्तिधाम में आड़ा वाल पंचायत के गांवों समेत हाट कटोरा क्षेत्र से लोग मृतक का अंतिम संस्कार करने पहुंचते हैं।

सनौद के अपराध क्रमांक 40/2026 में धोखाधड़ी के प्रकरण पर थाना सनौद एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

0

₹31.80 लाख की धोखाधड़ी — CBK EV MOTORS की डीलरशिप एवं 100% कैशबैक का झांसा देने का आरोप।

प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 आरोपी फरार — बैंक खातों, चेक, एग्रीमेंट एवं कंपनी दस्तावेजों के आधार पर गहन विवेचना जारी।*बालोद। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना सनौद पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा आर्थिक अपराध एवं धोखाधड़ी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।🔎 प्रकरण का संक्षिप्त विवरणप्रार्थी मनीष कुमार साहू, निवासी ग्राम भानपुरी, थाना गुरूर, जिला बालोद द्वारा थाना सनौद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2024 में वह CBK EV MOTORS प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़कर कार्य कर रहा था। प्रार्थी के अनुसार कंपनी की डीलरशिप एवं इलेक्ट्रिक स्कूटर व्यवसाय के संबंध में उसे आकर्षक लाभ एवं 100 प्रतिशत कैशबैक का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद कंपनी से संबंधित बैंकिंग माध्यमों से एवं केश रकम कुल ₹31,80,000 की राशि प्राप्त की गई, लेकिन शिकायत के अनुसार निर्धारित शर्तों के अनुरूप कैश बैक राशि नहीं दिया गया तथा गुणवत्ताहीन वाहन उपलब्ध कराया गया। जिसे प्रार्थी द्वारा कंपनी को वापस किया गया किंतु कंपनी द्वारा दूसरा वाहन नहीं दिया गया न ही उसे रकम वापस किया गया 03 नामजद आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्धFIR में नंदकिशोर साहू , लोकेश द्विवेदी एवं पुरुषोत्तम साहू को आरोपी बनाया गया है। CBK EV प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नंदकिशोर साहू को कंपनी का CEO, लोकेश द्विवेदी को MD तथा पुरुषोत्तम साहू को CMD के रूप में कंपनी से जुड़े होने का उल्लेख है। 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 आरोपी फरारप्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं 01 आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बैंकिंग लेन-देन एवं दस्तावेजों की जांचप्रार्थी द्वारा कंपनी से संबंधित बैंक खाते में विभिन्न तिथियों पर राशि जमा किए जाने तथा अन्य माध्यमों से भुगतान किए जाने का उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है। शिकायत के समर्थन में बैंक स्टेटमेंट, कंपनी के चेक, एग्रीमेंट सहित अन्य दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। इन दस्तावेजों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच विवेचना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेमोरेंडम कथनों से कंपनी संचालन संबंधी तथ्य संकलितविवेचना के दौरान लोकेश द्विवेदी पिता सुरेंद्र निवासी ढेलवाडीह कटघोरा जिला कोरबा एवं पुरुषोत्तम साहू पिता श्री राम साहू श्री राम साहू निवासी सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मेमोरेंडम कथन दर्ज किए गए। इनमें कंपनी की स्थापना, शेयर होल्डिंग, डीलरशिप संचालन, बैंक खातों, वाहनों की बिक्री एवं कंपनी से संबंधित रिकॉर्ड/दस्तावेजों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी दर्ज है। मेमोरेंडम में कंपनी के संचालन एवं संबंधित दस्तावेजों के संबंध में नंदकिशोर साहू एवं लोकेश द्विवेदी एवं पुरुषोत्तम साहू की भूमिका का उल्लेख किया गया है। अपराध पंजीबद्ध एवं विवेचना जारीथाना सनौद में अपराध क्रमांक 40/2026, धारा 420, 34 भारतीय दण्ड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। FIR के अनुसार विवेचना निरीक्षक सोन सिंह सोरी द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा बैंक खातों, कंपनी के दस्तावेजों, चेक, एग्रीमेंट एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कर प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बालोद पुलिस की अपीलबालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी कंपनी की डीलरशिप, निवेश अथवा व्यवसायिक योजना में राशि लगाने से पूर्व कंपनी की वैधानिक स्थिति एवं संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें। आकर्षक कैशबैक अथवा लाभ के प्रलोभन में बिना पुष्टि के किसी भी व्यक्ति या संस्था को राशि का लेन-देन न करें।

एक महिला के घर 15 नग देशी प्लेन शराब मिला जिसे आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई

0

प्रेस विज्ञप्ति थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद (छ.ग.) दिनांक 18/09/202601. पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के ठिकानों पर एक साथ पुलिस की 11 टीमों की दबिश।2. शहर में यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई फ्लैग मार्च 3. ⁠अभियान के तहत दो आबकारी एक्ट एवं 51 mv एक्ट की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं सीएसपी राजहरा विकास पाटले एवं जिले के 70 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों सहित दल्लीराजहरा शहर मे पुलिस द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत शहर में विशेष अभियान चलाया गया, अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त एवं पुलिस की निगरानी में रहने वाले चिन्हित व्यक्तियों के अड्डों एवं शहर के विभिन्न होटल, ढाबों पर अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी गई । दबिस के दौरान एवम् ढाबे में शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति पर कारवाही की गई । बाद गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों , गणेश पंडालों, में पैदल फ्लैग मार्च किया गया, फ्लैग मार्च के दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 51 वाहन चालकों के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाहा किया गया । कारवाही पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरण गंगाराम चौहान द्वारा ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की डी-ब्रीफिंग की गई। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा की गई अच्छी ड्यूटी एवं सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई Visible Policing का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भाव और असामाजिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न होता है। उन्होंने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने तथा समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाई एवं पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।संपूर्ण अभियान पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान के मार्गदर्शन व नेतृत्व मे चलाया गया । आगे भी समय समय पर इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

बीएसपी की अनुपयोगी 130 एकड़ जमीन को राजस्व विभाग में शामिल किए जाने को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग को ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा भानु प्रतापपुर विश्राम गृह में सांसद भोजराज नाग को सोंपे गए ज्ञापन के माध्यम से नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि दल्ली राजहरा बीएसपी माइंस क्षेत्र जिला बालोद के नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक (01, 02, 03, 05, 07, 09, 10, 13 , 17, 16, 23 ) के अनुपयोगी भूमि को राजस्व विभाग छत्तीसगढ़ शासन को हस्तांतरित किया जाए। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के इन सभी वार्डों में बहुत ही सघन बस्ती है चिन्हांकित वार्ड की आबादी 15000 से ऊपर है यहां के निवासी माइंस क्षेत्र दल्ली माइंस, राजहरा माइंस, महामाया माइंस, कलवर माइंस, नागूर माइंस, दुलकी माइंस में विभिन्न निर्मित पदों पर कार्यरत हैं तथा उत्पादन में विशेष योगदान है एवं लगभग 50 वर्षों से निवासरत है। नगर पालिका परिषद की ओर से इन वार्डों में बिजली, पानी, सीसी रोड, गंदा पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया है।पूर्व में सन्. 08.मार्च 1993 को भिलाई स्टील प्लांट माइंस के अधिकारियों द्वारा कुल अनुपयोगी जमीन सर्वे 400 एकड़ का हुआ था उसमें से 270 एकड़ जमीन राजस्व को हस्तांतरित किया गया है शेष 130 एकड़ जमीन अभी भी शेष है जो कि बी एस पी व शहर वासियों की दृष्टि से अनुपयोगी है तथा माइंस के विस्तारीकरण भी नहीं हो रहा है इस क्षेत्र में शासन द्वारा विकास कार्य करने के लिए बीएसपी से (NOC) लेना पड़ता है। इस वार्ड वासियों को शासन प्रशासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब तक 50 वर्षों से निवासरत झुग्गी झोपड़ियों,आदिवासियों, मजदूर निवासरत लोगों को 130 एकड़ अनुपयोगी भूमि राजस्व विभाग में हस्तांतरित किया जाए ताकि उन सभी चिन्हांकित वार्ड वासियों को मूलभूत सुविधा प्रदान किया जाए। उक्त प्रमुख मांग पर सांसद भोजराज नाग ने इस्पात मंत्री से बात करने व सेल ऑफिस से प्रमुख रूप से मांग कर इसे पूरा करने की बात कही।

MOST POPULAR

HOT NEWS