जगदलपुर छग शासन के निर्देशानुसार एससी एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों की केंद्र प्रवर्तित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के कम्पोनेंट अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र निर्मित किए जाने हैं। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार कार्यालय के लोकसेवा केंद्र पर 10 रुपए के स्टांप के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रदाय कर अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र निर्मित किए जाने हेतु आवेदन किया जा सकता है। यह प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ही कक्षा तीसरी से दसवीं तक के अस्वच्छ व्यवसाय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा।
मरकाटोला घाट में खड़े वाहन को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल
बालोद/मरकाटोला। कवर्धा से जगदलपुर जा रही स्वराज माजदा वाहन के मरकाटोला घाट में सड़क किनारे खड़े रहने के दौरान पीछे से आ रहे 16 पहिया ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल धमतरी में जारी है।जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को कवर्धा से जगदलपुर की ओर जा रहा स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG10 BU 7174 मरकाटोला घाट में खराब हो गया था।

वाहन में सवार 13 यात्रियों में से दो व्यक्ति मैकेनिक लेने धमतरी की ओर चले गए थे, जबकि 13 लोग खराब वाहन के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान करीब सुबह 11.30 बजे रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे गेहूं से लदे 16 पहिया टाटा ट्रक क्रमांक CG04 QY 5947 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े स्वराज माजदा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी ।

कि ट्रक स्वराज माजदा को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया और बाद में स्वयं भी पलट गया।दुर्घटना में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान 4 अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया। इस प्रकार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि 7 घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतकों एवं घायलों की पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी विस्तृत सूची जारी की जाएगी।

NH-30 पर जलभराव से 2 किमी लंबा जाम
सोनारपाल-काकड़ीघाट के बीच सड़क पर बहा बारिश का पानी, कई वाहन फंसे
भानपुरी। बस्तर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। लगातार बारिश के कारण इंद्रावती, मारकंडा और नारंगी नदी उफान पर हैं। वहीं रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोनारपाल-काकड़ीघाट के बीच सड़क के ऊपर बारिश का पानी बहने
लगा। इसके चलते करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।जलभराव अधिक होने के कारण कुछ वाहन सड़क पर ही फंस गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील जल भराव को देखते हुए भानपुरी पुलिस द्वारा भी वाहन चालकों और राहगीरों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। पुलिस ने लोगों से जलभराव वाले मार्ग पर अनावश्यक जोखिम न लेने और सुरक्षित तरीके से आवागमन करने की अपील की है।राहगीरों को चाय-खिचड़ी बांटीइधर, राहगीरों की परेशानी को देखते हुए सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति सोनारपाल के सदस्यों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। समिति की ओर से पानी में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गर्म चाय एवं खिचड़ी की व्यवस्था की गई। समिति के सदस्यों ने मौके पर लोगों को भोजन और चाय उपलब्ध कराई। राहगीरों ने समिति की इस मानवीय पहल की सराहना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम झीरम,एंलगनार, टाहकवाड़ा,जूनापानी एवं कनकापाल मे पानी टैंकर की दी स्वीकृति
विधायक निधि से पांच ग्रामों में दिया जायेगा पानी टैंकर
जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील विधायक श्री किरण देव ने विधायक निधि से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर के स्थित ग्राम में जनता के मांग पर पांच ग्रामों में पानी टैंकर की स्वीकृति दी है। जिसका जल्द पांच ग्रामों में पानी टैंकर वितरण किया जाएगा। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित अंतर्गत ग्राम झीरम ,एंलगनार ,टाहकवाड़ा , जूनापानी एवं कनकापाल मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने क्षेत्र के जनता के मांग पर विधायक निधि से 4500 लीटर क्षमता के पानी टैंकर की स्वीकृति दी। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झीरम, एंलगनार, टाहकवाड़ा, जूनापानी एवं कनकापाल के ग्रामीण जनों ने अपने विधायक किरण देव से पानी टैंकर की मांग की थी । जिसपर संज्ञान लेते हुए संवेदनशील भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने अपने विधायक निधि से पानी टैंकर की स्वीकृति दी। जिसका जल्द ग्रामवासियों को पानी टैंकर का वितरण किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम झीरम , एंलगनार, टाहकवाड़ा, जूनापानी एवं कनकापाल के जनता ने अपने क्षेत्र के लिए पानी टैंकर की मांग की थी। ग्रामीण जनों की मांग पर पांच ग्रामों में पानी टैंकर की स्वीकृति दी गई। ग्रामीण जनों ने कहा कि क्षेत्र में सुख दुख के कार्य एवं अन्य कार्यक्रम में क्षेत्र में पानी टैंकर की आवश्यकता पड़ती है। पानी टैंकर नहीं होने से लोगों को समस्या होती है। क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक निधि से पांच पानी टैंकर की स्वीकृति दी गई। श्री किरण देव ने कहा पानी टैंकर से अब क्षेत्र में जनता को क्षेत्र में सुख दुख एवं अन्य कार्यक्रम में समस्या नहीं होगी। वहीं पानी टैंकर की स्वीकृति होने से पांच ग्रामों के लोगों ने अपने विधायक किरण देव के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। और कहा कि विधायक किरण देव के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हमारे मांगों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव लगातार हमारी मांग को पूरा कर क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए हम सभी ग्रामवासी धन्यवाद करते हैं।
बस्तर में हो रहे लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति हुयी निर्मित, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने एवं हालात पर नजर रखने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महापौर संजय पांडे, कलेक्टर एवं प्रशासन से फोन पर की बात
जगदलपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफ़ान अर्नब से बस्तर में हो रहे लगातार बारिश के कारण बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जिसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने महापौर श्री संजय पांडे,बस्तर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों से फोन से चर्चा कर बाढ़ग्रस्त इलाकों एवं शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों के हालात के संबंध में जानकारी लेकर प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने महापौर श्री संजय पांडे,बस्तर कलेक्टर से फोन पर बात कर आपात स्थिति पर नजर रखते हुए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की हालत पर चर्चा कर जानकारी ली। और बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम को अर्लट रखने संबधित निर्देश दिया। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नदी ,नालों , तालाबों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण से ग्रामीण क्षेत्रों में गांवो से शहर का संपर्क टूट गया है। वहीं शहर में भी निचले बस्तियों में घरों में नदी तालाब का पानी घुस गया है। जिससे जलभराव से क्षेत्रों में लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रायपुर से फोन के माध्यम से महापौर श्री संजय पांडे,कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,तहसीलदार,जिला प्रशासन,नगर निगम के अधिकारियों लगातार चर्चा कर हालात पर नजर रखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में अर्लट रहने,आपदा प्रबंधन की टीम को अर्लट रखने एवं प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने एवं आपात स्थिति पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि बस्तर में लगातार बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्थित पर लगातार प्रशासन मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है । आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को आसपास के सुरक्षित स्थानों पर रखा जा रहा है । जनप्रतिनिधियों,जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम पूरी तरह मुस्तैदी से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंच कर कार्य कर रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आपात स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
झीरम कांड में बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट में की अपील
जगदलपुर।झीरम घाटी मामले में एनआईए कोर्ट की ओर से 10 दोषियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। दोषियों की और से अधिवक्ता ने अपील दायर की है. अब हाई कोर्ट द्वारा नोटिस जारी करने की प्रतीक्षा की जा रही है. बचाव पक्ष के वकील अरविंद चौधरी ने बताया कि दोषियों के परिजनों से चर्चा के बाद अपील की अर्जी दायर की की गई.झीरम घाटी हत्याकांड मामले में करीब 13 साल बाद अदालत ने सजा का ऐलान किया था। जिसमें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने बुधवार को सजा पर फैसला सुनाया था। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए सभी 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई. 5 सितंबर को अदालत ने मामले में सुनवाई का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद सजा के निर्धारण के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की गई थी। बुधवार को अदालत ने सभी दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। मामले में बचाव पक्ष में हाई कोर्ट में अपील कर ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए मृत्युदंड के फैसले को चुनौती दी है.इन 10 आरोपियों को मिली मृत्युदंड की सजा इस मामले में दोषी ठहराए गए आरोपियों में प्रमिला मोडियाम, सुमित्रा पुनेम, मुक्का मांडवी, मड़कामी देवा, कोसा कवासी, आयत मरकाम, बंजामी सेना, चैतू लेकाम, जोगा मड़कामी और महादेव नागा शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में केंद्रीय जेल में बंद हैं। मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई थी। ट्रायल के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी, जिसके बाद शेष 10 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी रही। NIA ने वर्ष 2015 में करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी और मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 101 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। बॉक्सt प्रमिला के पिता ने भी जारी किया पत्र झीरम मामले में अभियुक्त में एक प्रमिला करती के पिता सोनू कड़ती ने राष्ट्रपति समेत हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को पत्र जारी कर जीवनदान की अपील की है. ज्ञात हो कि 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ काफिले में माओवादियों ने हमला किया था. जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी वहीं 38 घायल हुए थे।
दल्ली राजहरा भाजपा में बंदूक कल्चर की जंग
दल्ली राजहरा भाजपा में बंदूक कल्चर की जंग
अब आरपार की लड़ाई तक पहुंच गई है बात
अर्जुन झा
दल्ली राजहरा क्या बंदूक को लेकर कभी जंग होती देखी है आपने? बंदूक लेकर लोगों को लड़ते जरूर देखा होगा, मगर दल्ली राजहरा में बंदूक को लेकर लड़ाई हो रही है और आम लोग इस लड़ाई को मजे ले लेकर देख रहे हैं। दरअसल यहां बंदूक कल्चर को लेकर दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं के बीच अजब सी जंग छिड़ी हुई है। भारतीय जनता पार्टी को अनुशासित सिपाहियों की बड़ी फौज माना जाता है, मगर अब इसी अनुशासित पार्टी में अनुशासन तार तार होता नजर आ रहा है। बीजेपी नेताओं के अनुशासन की तारीफ विरोधी दलों के नेता भी अक्सर करते रहते हैं, मगर अब यही विपक्षी नेता भाजपा की खिल्ली उड़ाने लगे हैं। दल्ली राजहरा में भाजपाई इस कदर निरंकुश हो चले हैं कि एक अदद “बंदूक” की खातिर लट्ठ लेकर एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए हैं। यहां कोई किसी की नहीं सुन रहा है, सब अपनी मनमानी करने पर तुल गए हैं।
एक ही दल से होने के बावजूद कई दिनों से पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच किसी मामले को लेकर शीतयुद्ध सी स्थिति बनी हुई थी, किंतु कल रात्रि घर घुस कर निर्मित की गई वाद विवाद की स्थिति ने सारे शहर में पार्टी की स्थिति को हास्यास्पद बना दिया है। राहुल गांधी की भाषा में कहें तो इसकी वजह….. है। जी नहीं जनाब इसकी वजह वो नहीं हैं। वजह है बंदूक कल्चर। दरअसल बंदूक कल्चर यानि सरकारी गनमैन लेकर चलने की रवायत सी यहां के भाजपा नेताओं में चल पड़ी है। प्रदेश के बड़े नेताओं का करीबी बनकर कुछ नेता अपने आका की कृपा से गनमैन की सुरक्षा हासिल कर चुके हैं। यह सुविधा पार्टी के अंदर ही विरोधियों को फूटी आंख नहीं सुहा रही है। ऐसे ही एक नेता ने नगर के एक नेता को मिली गनमैन सुरक्षा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसके लिए बाकायदा पार्टी के अंदर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है मगर इस बीच जानकारी आई कि नगर पालिका अध्यक्ष ने विरोधी नेताओं की मुहिम पर पानी फेरते हुए “खास नेताजी” की गनमैन सुरक्षा को बहाल रखने के लिए पत्र लिख दिया है। जैसे ही इसकी भनक मोर्चा खोले बैठे नेता को लगी, वे आग बबूला हो उठे। इस नेता ने आव देखा न ताव, सीधे ताव ताव में वे जा धमके नगर पालिका अध्यक्ष के निवास पर। भीतरखाने से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान वहां जमकर गाली गलौज हुई। सूत्र बताते हैं कि मोर्चा खोलने वाले नेता का साफ कहना है- उससे गनमैन वापस लिया जाए अन्यथा मुझे भी गनमैन उपलब्ध कराया जाए। वैसे बता दें कि गनमैन की सुविधा प्राप्त नेताजी और मोर्चा खोले बैठे नेताजी कभी लंगोटिया यार हुआ करते थे, मगर पैसे और सियासत ने अब दोनों के बीच गहरी खाई बना दी है। ऐसी स्थिति लेनदेन और कमीशनखोरी को लेकर बनी।
वहीं सूत्र बता रहे हैं कि कोई तीसरी अदृश्य शक्ति है, जो इन दोनों नेताओं को अपने कब्जे में लेकर इनको आपस में उलझा दिया है। अदृश्य शक्ति ने अपनी बंदूक के दम पर पहले अध्यक्ष को नीचा दिखाया, लेकिन अध्यक्ष ने उसकी बंदूक को उपाध्यक्ष की ओर घुमा दिया, अब वह बंदूकची उपाध्यक्ष को नाल दिखा कुरेदने का प्रयास कर रहा है। शुरू से ही उक्त बंदूकची की नाल से खेलने वाले ने मामले को समझते ही उपाध्यक्ष ने सीधे अध्यक्ष को ही उसके घर घुसकर उसको उसकी औकात दिखा दी। इधर शहर में दल की फजीहत होती देख पुराने दिग्गजों ने अपने आकाओं को इसकी सूचना दे दी है।अभी तक उपाध्यक्ष शांत है। उनका कहना है कि जब तक बंदूक वाले के पास बंदूक रहेगी तब तक मै चुप नहीं बैठूंगा, या तो उसकी बंदूक वापस ली जाए या उसे भी बंदूक दिलवाई जाए। संभवतः अब भाजपा जिला अध्यक्ष इन दोनों के बीच मान मनौव्वल करा सकते हैं।
बिग ब्रेकिंग-:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान महिला की मौत, तीन घायल
तेज बारिश के बीच ग्राम पथराटोला में हुआ हादसा, घायलों का चिखलाकसा अस्पताल में उपचार जारी
दल्लीराजहरा। बालोद जिले के डौण्डी तहसील अंतर्गत ग्राम पथराटोला में बुधवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर मौजूद चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में श्रीमती अनुसूईया बाई (45 वर्ष), पति ज्योति मसीया, किसान, की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं रमेश्वरी बाई पति बीरबल सहारे, शिव बाई पति स्वर्गीय उत्तम कोठारी तथा श्रीमती कालिंद्री बाई पति जगन्नाथ पिस्दा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल चिखलाकसा स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।बताया गया कि बुधवार दोपहर क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और चार लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना दल्ली राजहरा पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
NMDC नगरनार स्टील प्लांट के मुख्य द्वार पर भू-प्रभावितों का बड़ा आंदोलन
अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में भू-प्रभावित ग्रामीण
आज सुबह से NMDC नगरनार स्टील प्लांट के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठे हैं।ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में,18 वर्षों से लंबित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का अधिकार,
जगदलपुर–नगरनार मार्ग को सिक्स लेन करना, प्रभावित ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं का विकास और संस्कृति एवं पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए सहयोग राशि में वृद्धि शामिल है।इसके साथ ही दूषित जल का वैज्ञानिक निस्तारण एवं उचित फसल मुआवजा,
रोजगार के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 से बढ़ाकर 40 वर्ष करने, ITI में उपयोगी एवं प्रासंगिक ट्रेडों का प्रशिक्षण, भू-अधिग्रहण से प्रभावित शेष किसानों को रोजगार एवं स्वास्थ्य सुविधा तथा प्रभावित पंचायतों को आधिकारिक दर्जा देने की मांग भी उठाई जा रही है। पुश्तैनी जमीन देने के बाद रोजगार और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। प्लांट के मुख्य द्वार पर सुबह से आंदोलन जारी है।
किसानों से धान खरीदी के नाम पर ₹21.37 लाख की धोखाधड़ी
बाजार भाव से अधिक दर पर धान खरीदी एवं शीघ्र भुगतान का झांसा देकर 19 किसानों से ₹21,37,745 की राशि की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
थाना सनौद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से भेजा गया जेल
बालोद। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सनौद निरीक्षक सोनसिंह सोरी के नेतृत्व में थाना सनौद पुलिस द्वारा किसानों से धान खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।🔎 प्रकरण का संक्षिप्त विवरणथाना सनौद में अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रार्थी कन्हैया लाल साहू, निवासी ग्राम बोहरा, थाना सनौद, जिला बालोद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी दीपक अग्रवाल उर्फ मयंक जैन, निवासी ग्राम नांहदा, थाना देवरी, जिला बालोद द्वारा किसानों को बाजार दर से अधिक कीमत पर धान खरीदी करने तथा खरीदी गई धान की राशि 01-02 दिवस के भीतर भुगतान करने का भरोसा दिलाया गया।🌾 19 किसानों से धान खरीदी कर नहीं किया भुगतानआरोपी द्वारा ग्राम बोहरा, डोटोपार एवं आसपास के क्षेत्र के किसानों से बाजार भाव से अधिक दर पर धान खरीदा गया। किसानों को शीघ्र भुगतान का आश्वासन देकर धान प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस प्रकार कुल 19 किसानों से धान खरीदी कर ₹21,37,745/- की राशि का भुगतान नहीं करते हुए धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई।👮♂️ आरोपी गिरफ्तारप्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी दीपक अग्रवाल उर्फ मयंक जैन, पिता सुशील जैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नांहदा, थाना देवरी, जिला बालोद की पतासाजी कर जिसे ग्राम घुमका जिला राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 21 सितम्बर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।⚖️ अपराध पंजीबद्ध एवं विवेचना जारीथाना सनौद में अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण से संबंधित किसानों के कथन, धान खरीदी एवं भुगतान से जुड़े दस्तावेजों तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करते हुए प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिकाउक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सनौद निरीक्षक सोनसिंह सोरी, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार साहू, आरक्षक दमन वर्मा, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद,आरक्षक टिकेंद्र कुमार सोरी, आरक्षक गोविंद साहू, साइबर सेल प्रभारी श्री धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम एवं आरक्षक मिथलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बालोद पुलिस की अपीलबालोद पुलिस किसानों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि फसल अथवा अन्य कृषि उपज की बिक्री करते समय खरीदार की पहचान, भुगतान की शर्तों एवं लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों की उचित जांच करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें।





