दल्लीराजहरा – कोरोना का संक्रमण अब शहर से अधिक गाँव में देखने को मिल रहा है | दल्ली में भी कुछ दिन कोरोना के रफ़्तार में कमी आई थी किन्तु अब फिर से मरीजों में वृद्धि होने लगी है |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
दल्लीराजहरा वार्ड क्र 17 में खोला गया कोरोना संक्रमित लोगों के लिए जिनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था उनके लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है | एकलव्य कोविड ऑक्सीजन सेंटर खुलने के बाद 29 अप्रैल को भर्ती किये गए मरीजों में से रामदेव 80 वर्ष, अनिल उम्र 43, गिरवर सिंह उम्र 59 एवं द्वारिका उम्र 35 इन चार मरीजो का ऑक्सीजन लेवल बेहद कम था तथा सांस लेने मे काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा था | एकलव्य अस्पताल से बेहतर उपचार लेकर आज दिनांक 8/5/2021 को 4 कोविड मरीजों को छुट्टी दे दी गयी है।
तथा उन्हें यह भी कहा गया है कि कोई भी तकलीफ होने पे तुरंत एकलव्य कोविड हॉस्पिटल आकर अपना चेकअप करवा सकते है | छुट्टी के समय उन सबका oxygen लैवल 95% के ऊपर था एवं सांस की तकलीफ पूरी तरह ठीक हौ गयी थी। इन चारों मरीजो को 5 दिन की दवाई एवं 7 दिन होम आइसोलेशन की हिदायत के पश्चात् शासकीय वाहन से घर तक छोड़ गया।
एकलव्य कोविड ऑक्सीजन सेंटर मे 24 घन्टे डॉक्टर के. के. सिंघा एवं डॉक्टर विनोद भोयर 12-12 घंटे सतत मरीजों कि निगरानी में लगे रहते है इनके अलावा स्टाफ नर्स एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ सफाई कर्मचारी अथक परिश्रम एवं तत्परता से गम्भीर मरीजो के इलाज़ में जुटे रहते है मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी ऋषिकेश तिवारी, जिला चिकित्सा अधिकारी जे.पी.मेश्राम एवं ब्लाक चिकित्सा अधिकारी विजय ठाकुर, ब्लाक प्रोग्राम मेनेजर ईश्वर भारती चंद्राकर का निरंतर मार्गदर्शन एकलव्य कोविड ऑक्सीजन सेंटर में रहता है |
जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन द्वारा आज से पुनः प्रारंभ हुये अठारह वर्ष के उपर वाले टीकाकरण केन्द्रो मे पहुचकर वहां मौजूद लोगो की हौसलाफजाई की तथा मौजूद प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ अमला के कार्यो के लिया आभर जताया। श्री जैन ने लोगो को आश्वस्त किया की प्रदेश की भूपेश सरकार एक एक व्यक्ति की जान की सुरक्षा के संकल्पित है और इसी दिशा मे बेहतर काम भी हो रहे है।
वही दूसरी ओर लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के समक्ष उपजे संकट के समाधान हेतु शहर के विभिन वार्डो मे और ग्रामीण क्षेत्रो मे राशन सामग्री एवं मच्छर दानी का लगातार वितरण किया जा रहा है |
आज इसी कड़ी मे जैन द्वारा नकटी सेमरा, तुरैनार, कलचा,गरवंड कला, माडपाल, आडावाल मे तथा शहर मे सन सिटी अटल आवास, महावीर नगरअटल आवास, के रहवासियों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाई।
जैन द्वारा लगातार लोगो से कोरोना प्रोटोकॉल को मानने एवं वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे हैसाथ ही इस आपदा मे सरकार द्वारा सभी हितग्राहियों को निशुल्क दो माह का राशन देने की जानकारी भी दे रहे है |
जैन ने आज माडपाल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को भार जांचने की मशीन भी प्रदाय की |
आज वितरण कार्यो जनपद सदस्य जीशान कुरैशी, विकास दुग्गड, पार्षद सुखराम नाग,अजय बिसाई, अरुण गुप्ता, रमेश पात्रो, महेश राव ,सरपंच-जयंती कश्यप, दुशासन नाग, सुमित्रा कश्यप, संपत राम कश्यप, कमल नाथ, अमित दास, दयाराम कश्यप, परशु राम, महेश्वर,रूपधर,मंगल साय,धनीराम, वासुदेव, सुखचँद,मंगल राम, देवदास बघेल अशोक बघेल, जानकी सेठिया, संतोष सेठिया, सचिव मन्नू लाल साहू, सुब री सन, लखन सेठिया,सुखचंद सेठिया, गजेन्द्र देवांगन ,राजेश कश्यप उपस्थित रहे |
जगदलपुर।धनपुंजी जांच नाके में आज तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नानगुर खंड कार्यक्रम प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि ये तीनों मालवाहक गाड़ियों के चालक या परिचालक थे, जो बस्तर जिले के विभिन्न स्थानों में सामग्री लोडिंग या अनलोडिंग करने पहुंच रहे थे। इन कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती के लिए रवाना कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार इनमें एक व्यक्ति विशाखापत्तनम से जगदलपुर डामर की अनलोडिंग करने आया था, जिसकी धनपुंजी जांच नाके में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद उसे धरमपुरा कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया गया। वहीं ओडिशा का एक व्यक्ति जगदलपुर सब्जी खरीदने आ रहा था। इसकी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद तत्काल ओडिशा पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिससे उसे वहां कोविड केयर सेंटर में भर्ती की जा सके। विशाखापत्तनम से नगरनार इस्पात संयंत्र में सामान अनलोडिंग करने आ रहे ट्रेलर चालक की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने पर आंध्र प्रदेश उपचार के लिए वापस रवाना कर दिया गया।
जगदलपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा , अति . पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना बोधघाट पुलिस द्वारा बोधघाट क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही दौरान आज मूखबीर की सूचना के आधार पर अवंतिका कालोनी जगदलपुर आम रोड़ एवं बोधघाट चौक आम रोड़ जगदलपुर में आने जाने वालो को बंडा लहराते हुए डराने धमकाने वाले 2 आरोपी जयवन्त कुमार सरफा उर्फ बबलू पिता स्व . यशवंत कुमार सरफा उम्र 31 वर्ष अटल आवास अवंतिका कालोनी, किशन डोंगरे उर्फ गोपी पिता दीपक डोंगरे उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास अवंतिका कालोनी जगदलपुर को पकड़कर धारा 25 आर्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश किया गया ।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए आज डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू, पार्षद साथियों ममता शर्मा, माया ठाकुर, दशोदा भुआर्य,रहिमत कोस्मा, सुभद्रा टांडेकर,पुनम जैन और नगर पंचायत डौंडीलोहारा के आम नागरिक गणों ने टीकाकरण अभियान चलाया और फिर सभी ने टीकाकरण वैक्सीन लगवाए और माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया एवं केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी को इस कोविड संकट से सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुरे मंत्री मंडल
को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया और लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने टीकाकरण वैक्सीन लगाने के लिए सभी नगर पंचायत वासियों को प्रेरित करते हुए टीकाकरण वैक्सीन लगाने की अपील करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने आम नागरिकों आम नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए कोरोना संकट से बचने हेतु अंत्योदय बीपीएल एपीएल कार्ड धारी परिवार को सुरक्षित रखने में टीकाकरण प्रभावी है इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन का यह कदम बहुत ही शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है |
युवाओ को मिला टीकाकरण का उपहार जय हो भूपेश सरकार, इसी स्लोगन के साथ आज प्रदेश भर में 18 से 44 वर्षो के सभी वर्गों को आज टीकाकरण का मुफ्त उपहार मिला , वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने के लिए आज युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुँचे और वैक्सीन लगवा कर लोगो से अपील की सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाए और किसी भी अफवाह से बचे, भूपेश सरकार की मुफ्त टीकाकरण योजना पूरे देश मे एक उदाहरण है कि कैसे किसी राज्य के मुखिया को अपनी
जनता से प्यार है और उनके हर फैसलों में जनता के लिए प्यार भरा हुआ है, परन्तु केंद्र की सत्ता में बैठी मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की जनता से नफरत करती है और द्वेष पूर्ण फैसले छत्तीसगढ़ की जनता के लिए लेती है लेकिन भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता के लिए सारे फैसले छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ही होगी, चाहे केंद्र कितने भी रुकावटे पैदा कर ले लेकिन छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता का फैसला छत्तीसगढ़ में सुरक्षित एवम सही होगा।
नारायणपुर — शहर भाजपा मंडल नारायणपुर के द्वारा कोरोना काल में जरूरत मंदो को सुखा राशन का वितरण कर उनकी सहायता की। शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ देवांगन के नेतृत्व में सुखा राशन का वितरण शहर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है,,इस अवसर पर भाजपा नेता संजय नंदी,जागेश्वर सिंह ठाकुर, प्रशांत सिंह,टी•एल•साहू ,आनंद नेताम,केसर निषाद,फुलमत कौर,शान्ती ठाकुर उपस्थित थे,वही इस दौरान covid 19 के गाईड लाईन व धारा 144 का पालन करते हुये वितरण का कार्य किया गया।
जगदलपुर। कई बातों के लिए सुर्खियों में रहने वाले नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप एक बार सुर्खियों में है, इनका ऑडियो संदेश कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वायरल हो रहा है जिसमें पंच के साथ 10 मिनट तक किए गए बातों का उल्लेख है। *Citymedia ऐसे किसी भी ऑडियो का पुष्टि नहीं करता है किंतु जो बातें कहीं जा रही है उसके अनुसार एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दूसरी तरफ यह बातें प्रसारित किया जा रहा है कि भाजपा के कद्दावर नेता के इशारे पर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
दरअसल यह वाक्या बस्तर जिले के बस्तर जनपद पंचायत क्षेत्र के देवड़ा पंचायत के किसी गुड्डू का है जो अपने आप को गांव का पंच बता रहा है और अपने आप को विधायक चंदन कश्यप का खास समर्थक बताते हुए दावा कर रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान देवड़ा पोलिंग बूथ पर भाजपाई बिहारियों की पीटाई की थी जिसे विधायक चंदन कश्यप नकार रहें हैं। विधायक कहते हैं मेरे लिए लड़ाई मत करो और कांग्रेस पार्टी के लिए लड़े। कथित विधायक समर्थक गुड्डू अपने पोलिंग बूथ क्षेत्र के लिए टैंकर की मांग करता है और चुनाव में बड़ी संख्या में वोट दिलाने की बात करता है।इसके एवज में विधायक कश्यप कहते हैं कि विधायक निधि व वेतन वैक्सीनेशन के लिए खर्च कर दिए हैं ।इस पर विधायक को बारंबार उल्हाना देकर टैंकर देने के लिए जोर देता है जिसके बाद तैश में आकर विधायक कश्यप यहां तक कहते हैं कि दो लाख उधारी दिलाओ टैंकर कल मिल जायेगा।इसी तारतम्य में विधायक कश्यप झल्लाते हुए कहते हैं कि देवड़ा में कितने वोट दिलाएं। स्टांप पेपर और गवाह लेकर आओ एक लाख नकद दिलाऊंगा। आगामी विधानसभा चुनाव में वोट लीड़ कराओ और वर्ना पचास लाख रुपए मूझे देना। दस मिनट में पंच कथित तौर पर विधायक पर दवाब डालते हुए दिखाई दे रहा है। यह बातें कितनी सहीं है यह दोनों निर्वाचित जनप्रतिनिधि जाने Citymedia.cg इसकी पुष्टि नहीं करता है।
दल्लीराजहरा – सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण चालू किया गया | जिसमे बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक में कुल 300 टीका को-वैक्सीन टीकाकरण हेतु जिसमे 100 अंत्योदय, 100 बीपीएल, 100 एपीएल के लोगों का टीकाकरण किया जाना था | आज सुबह से ही युवाओं में उत्साह देखा गया | डी बी ग्रुप के सदस्य भाजपा युवा नेता सुमीत जैन ने टीका लगाकर युवाओं को प्रेरित किया एवं बताया कि मेरे द्वारा 15 दिन पहले रक्तदान किया गया था टीकाकरण के पश्चात् 60 दिनों तक ब्लड देना मना है | अतः युवाओं से अपील है कि वैक्सीन लगाने के पूर्व रक्तदान कर लेवे और ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण का हिस्सा बने | घर पर रहे ! सुरक्षित रहे !!