जगदलपुर। मध्यप्रदेश के समय और छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बस्तर में आदिवासियों की मौत उल्टी दस्त, मलेरिया और कुपोषण से होती थी। जबसे भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने हैं तबसे इन बिमारियों से मौत का सिलसिला बंद हो गया है। आदिवासी बच्चे कमजोर होते हैं उन्हें मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री अंडा दे रहे हैं। सलवा जुडूम के समय पूरा क्षेत्र अशांत और बर्बाद हो गया था अब सुकमा जिला शांति का गढ़ बन रहा है। उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को कोंटा में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने नगरवासियों को सौगात देते करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। नगर पंचायत कोंटा के वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कोंटा क्षेत्र के स्थानीय कुछ नेताओं का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि रमन सरकार के समय चंदाखोरी जमकर चल रही थी। रायपुर, दिल्ली जाने के नाम पर झूठ बोलकर चंदा वसूला जा रहा था यहां तक कि गुरूजी, आश्रम अधीक्षक और किराना व्यापारियों से भी वसूली करते थे। उनके शासन में अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा में तैनात जवान ही नजर आते थे लेकिन अब 150 किमी दूर किस्टाराम के अस्पताल में डॉक्टर और नर्स रहते हैं और वहां िडलीवरी भी होती है। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के द्वारा ऐसे क्षेत्रों में की जा रही है जहां लोग रहते नहीं थे।
लखमा ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल का 2 साल बचा है बहुत काम होगा। जो काम बचा है वह सब काम करेंगे। रोड, तालाब, स्कूल, गुरूजी सब पर ध्यान दिया जाएगा। हमारी सरकार ने प्राचार्य की भर्ती किया अब गुरूजी और पुलिस में भी भर्ती होगा। इसमें स्थानीय लोगों को ही भर्ती करेंगे। बाहर से कोई भी नहीं आएगा।
मंत्री ने कहा कि गोठान का काम छग के अन्य इलाकों में अच्छे से चल रहा है लेकिन हमारे क्षेत्र में कम है। मेरा कहना है हर गांव में गोठान होना चाहिए जिससे महिला स्व सहायता समूह और स्थानीय लोग काम से जुड़ेंगे जिन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। इस मौके पर नगर पंचायत कोंटा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, नागरिक और दूर दराज से आए पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।
जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में नेहरू युवा केन्द्र के युवा कार्यक्रम एवँ खेल मंत्रालय द्वारा “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0” आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सैकड़ों युवाओ ने हिस्सा लिया जिसमे संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने युवाओं को सन्देश दिया कि आज हम सभी देश की आजादी के 75 वे वर्षगांठ मना रहे हैं और आजादी जनभागीदारी से जन आंदोलन का रूप है और आज पूरे देश भर के युवा हम सब मिलकर एक संकल्प ले और इससे जुड़े कि हमें फिट रहना है और अपने आप को फिट रखना है तभी हम सभी मजबूत देश का निर्माण कर सकते हैं और आजादी की इस वर्ष हम 75 वी वर्षगांठ मना रहे हैं और आगामी वर्षों में हम 100 वी वर्षगांठ की ओर बढ़ेंगे तो 100 वी वर्षगाँठ में बढ़ेंगे इसके लिए हम सभी युवाओं को स्वस्थ रहते हुए अपने आप को स्वस्थ रखते हुए देश के नव निर्माण में हम सबको महती भूमिका निभानी होगी |
संसदीय सचिव ने युवाओं को फिट रहने दिलाई प्रतिज्ञा
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर साँसद दीपक बैज,संसदीय सचिव रेखचन्द जैन,महापौर सफिरा साहू,निगम अध्यक्ष कविता साहू,बस्तर आई जी पी सुंदर राज,निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल,समाज सेवी पद्मश्री धर्मपाल सैनी जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी लेखा एवँ कार्यक्रम सहायक भानुज व जगदलपुर के सभी रास्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मौजूद रहे।
बालोद – बालोद – गोंदली नहर किसान के खेत के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है | घटना गोंदली नहर के पास ग्राम अमलीडिह खार की है जिसमे किसान के खेत में अज्ञात युवक उम्र लगभग 30 वर्ष का शव देखा गया | युवक का शव काफी गल जाने की वजह से काफी पहचान करने में काफी दिक्कत हो रही थी | भरा हुआ था जिस कारण लोग उस ओर नहीं जा रहे थे | युवक का शव गल चूका है देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे 4-5 दिन पुराना है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम खेरथाडीह निवासी बताया गया जो 15-20 दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चला गया था जिसके बाद परिजनों द्वारा अपने आधार पर खोजबीन कर रहे थे किन्तु आज जब अज्ञात युवक की लाश मिलने की जानकारी मृतक के पिता व पत्नी को मिली और यह भी बताया गया कि नीला रंग का पेंट शर्ट पहना हुआ है तब इस आधार पर उनका शक यकीन में बदल गया कि मृतक उनका ही बेटा है | यह भी बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा है और गाँव में ही रोजी मजदूरी करता है एवं मृतक के दो बच्चे भी है | मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी जिस कारण कोई उसकी हत्या करे |
पुलिस द्वारा जांचपड़ताल की जा रही है अब तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि युवक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की |
बस्तर-। बकावंड तहसील क्षेत्र अंतर्गत छिंदगांव का ग्रामीण पटवारी व आरआई की कार्यप्रणाली से परेशान हैं क्योंकि तहसीलदार के आदेश के बावजूद उसका काम नहीं हो रहा है जिससे नामांतरण के लिए किसान दर-दर भटकने को मजबूर है।
आपको बता दे बस्तर जिले के बकावण्ड तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दगांव02 दाबड़ीगुड़ा के विग्नेश्वर पिता सुदर जाति भतरा ने नजदीक ग्राम पंचायत चोकनार के बुधनी पति बुधु जाति भतरा के जमीन खसरा नम्बर 1906/1,रकबा 0.40 हे० 1 लाख रुपये में खरीद किया। बकावण्ड तहसीलदार द्वारा क्रय-विक्रय को सही मानकर क्षेत्र के आरआई व हल्का पटवारी को नामांतरण करने आदेशित किया।
तहसीलदार के आदेश के बावजूद नामांतरण प्रक्रिया की लेटलतीफी से पीड़ित परेशान होने को मजबूर है।
छिंदगांव क्रं 02 के पटवारी कमल किशोर बघेल स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं और उनके द्वारा छः महीने से आदिवासी व्यक्ति को गुमराह कर रहें हैं जिसके कारण यह ठगा महसूस कर रहें हैं।
वहीं दूसरी तरफ छिंदगांव के सरपंच बालेश्वर बघेल ने पटवारी कमल किशोर बघेल की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रतिकार करते हुए कहा कि इससे सभी वर्ग परेशान हैं। ऐसे अधिकारी पर कठोर कार्रवाई किया जाना चाहिए।
जनभागीदारी से जन आन्दोलन “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0”
आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में नेहरू युवा केन्द्र के युवा कार्यक्रम एवँ खेल मंत्रालय द्वारा “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0” आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सैकड़ों युवाओ ने हिस्सा लिया और फिट रहने के लिए 7 किमी की दौड़ लगाई साथ ही रोजाना आधा घंटा दौड़ लगाने एवँ व्यायाम करने का संदेश दिया।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर साँसद दीपक बैज,संसदीय सचिव रेखचन्द जैन,महापौर सफिरा साहू,निगम अध्यक्ष कविता साहू,बस्तर आई जी पी सुंदर राज,निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल,समाज सेवी पद्मश्री धर्मपाल सैनी जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी लेखा एवँ कार्यक्रम सहायक भानुज व जगदलपुर के सभी रास्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मौजूद रहे।
केंद्र सरकार के द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदान राजहरा खदान समूह के विभिन्न खदानों में ओवरबर्डन हटाने का कार्य ठेका पद्धति से कराने की स्वीकृति दे दी गयी है। उक्त स्वीकृति के उपरांत अब प्रबंधन को इस कार्य में किसी तरह की प्रशासनिक बाधा नहीं होगी। इस सम्बन्ध में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम.पी.सिंह ने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उक्त मामला विगत तीन वर्षों से केंद्र सरकार के समक्ष लंबित था। इस सम्बन्ध में प्रबंधन द्वारा दिए गए आवेदन पर दिनांक 28.01.2021 को केंद्र सरकार के कॉन्ट्रैक्ट लेबर सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड (CLCAB) द्वारा सशर्त अनुमति प्रदान करने पर सहमति बनी थी। इस सम्बन्ध में संघ ने बोर्ड के समक्ष यह मांग की थी कि चूँकि कानूनी रूप से उक्त कार्य नियमित कर्मियों से कराना जाना है अतएव इस ठेके में कार्यरत श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा खदान के लिए तय किये गए वेतन से अधिक वेतन दिया जावे एवं इन्हे नियमित कर्मियों की तरह मेडिकल, सभी भत्ते आदि की सुविधाएं दी जावे। बोर्ड के सदस्य ब्रिज शर्मा एवं सुरेंद्र पांडेय ने बैठक में पुरजोर तरीके से संघ के मांगों को रखा। संघ के इन वरिष्ठ नेताद्वय की मांग को सीएसीएलबी अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने मानते हुए बीएसपी प्रबंधन के समक्ष इन शर्तों को मानने पर अनुमति प्रदान करने की बात कही थी। भारतीय मजदूर संघ ने इस सम्बन्ध में अगले ही दिन सभी श्रमिक भाइयों को प्रेस एवं पैम्फलेट के माध्यम से अवगत भी कराया था।
दिनांक 10.08.2021 को केंद्र सरकार ने राजपत्र के माध्यम से अधिसूचना जारी करते हुए 09.08.2024 तक सशर्त स्वकृति दे दी है। जिन शर्तों के आधार पर ये स्वीकृति दी गयी है वे इस प्रकार से हैं –
(१) ऐसे कामगारों को कोल् इंडिया लिमिटेड, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नियुक्त उच्च अधिकार प्राप्त समिति के सिफारिशों के अनुसार और कोल् इंडिया लिमिटेड द्वारा समय समय पर अधिसूचित दरों पर मजदूरी और अन्य प्रसुविधाएं दी जावेगी।
(२) CLCAB के सदस्यों को भिलाई इस्पात संयंत्र (सेल) में यह जांच करने का अधिकार होगा कि इन कर्मियों को उक्त वेतन एवं प्रसुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है या नहीं।
(३) भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगी कि ओवरबर्डन का ठेका बदलने पर पुराने ठेका में संतोषप्रद कार्य करने वाले कर्मियों को प्राथमिकता दी जावेगी।
(४) खदान में कहीं भी लोडिंग अथवा अनलोडिंग के कार्य में लगे सभी कर्मियों को भी वही वेतन और सुविधाएं दी जावेगी जो कि भी कोल् इंडिया लिमिटेड, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नियुक्त उच्च अधिकार प्राप्त समिति के सिफारिशों के अनुसार और कोल् इंडिया लिमिटेड द्वारा समय समय पर अधिसूचित दरों पर मजदूरी और अन्य प्रसुविधाएं दी जावेगी।
(५) प्रधान नियोक्ता एवं संविदाकार उक्त उच्च अधिकार प्राप्त समिति की मजदूरी को, जो प्रत्येक 06 माह में बढ़ता है और खान अधिनियम 1952, (1952 का 35) के उपबंधों के अनुसार अन्य फायदों का भी संदाय सुनिश्चित करेगा।
(६) संविदा कर्मी ग्रेचुइटी एक्ट 1972, ( 1972 का 39) के उपबंधों के अधीन आएंगे |
(७) संविदा कर्मकारों को खान अधिनियम 1952, (1952 का 35) के उपबंधों के अनुसार मजदूरी सहित बोनस और छुट्टी दी जावेगी। उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त राजपत्र में उल्लेखित शर्तों के अनुसार इस कार्य में लगे सभी ठेका श्रमिकों को अब कोल् माइंस के श्रमिकों के समकक्ष वेतन और सुविधाएं दी जावेंगी। चूँकि उक्त परिपत्र दिनांक 10.08.2021 से ही प्रभावी हो चूका है अतः कर्मियों को बढा हुआ वेतन इसी तारीख से मिलना शुरू हो जावेगा। जहाँ तक अन्य सुविधाओं की बात है तो संघ यह आशा करता है कि बीएसपी प्रबंधन केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार कोल् माइंस में दी जाने वाली अन्य सुविधाओं के समकक्ष यहाँ भी कर्मियों को सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध करावेगा। केंद्र सरकार के इस राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना से कर्मियों को होने वाले लाभ के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अकुशल श्रेणी के कर्मी को रुपये 9000/- प्रतिमाह, अर्धकुशल श्रेणी को रुपये 7000/- प्रतिमाह, कुशल श्रेणी को रुपये 2400/- प्रतिमाह एवं अति कुशल श्रेणी को रुपये 1000/- प्रतिमाह का लाभ मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा हर 06 माह में किये जाने वाले वेतन वृद्धि का भी लाभ इन्हे मिलता रहेगा। अंत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से देश उद्योग और श्रमिकों तीनों का हित होगा जिससे भा.म.सं. के नीति देश हित, उद्योग हित, श्रमिक हित को बढ़ावा मिलेगा एवं भविष्य में भी केंद्र सरकार से यही अपेक्षा की जाती है कि वह इसी नीति के तहत कोई भी निर्णय लेवेगा।
दल्लीराजहरा – कहते हैं सांप का डंसा पानी तक नहीं मांगता इसलिए इसका नाम सुनते ही लोग दहशत से कांप उठते हैं, लेकिन दल्लीराजहरा में पेशे से वकील जगेन्द्र भारद्वाज वर्षों से जहरीले सांपों को सुरक्षित पकड़कर न केवल उनकी जान बचा रहे हैं बल्कि पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका भी निभा रहे हैं।
बीती रात्रि राजहरा बाबा के वार्ड क्र 01 में दुर्लभ प्रजाति व देव मानने वाले अहिराज सांप देखा गया | सांप को देख आसपास रहने वाले लोगों के मन में भय का वातावरण निर्मित हो गया था कहीं सांप उनके घर में न घुस जाये और सांप को भगाने का प्रयत्न करने लगे किन्तु सांप आसपास के झाड़ियों में घुस गया जिसकी सूचना तत्काल हमारे सर्पमित्र जगेन्द्र भारद्वाज को दी गई, जिसके पश्चात् भारद्वाज जी सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुँच बड़ी ही आसानी से सांप को पकड़कर ले गए जंगल में छोड़ने के लिए |
देखें किस तरह से जगेन्द्र भारद्वाज ने सांप को पकड़ा
जगेन्द्र का कहना है कि सांपों को पकड़कर जंगल में खुले आसमान में आजाद करने में उन्हें दिली सुकून मिलता है। सांपों को पकड़ने के लिए उन्होंने किसी प्रकार की विशेषट्रेनिंग नहीं ली है, फिर भी वे अभी तक लगभग एक हजार विभिन्न प्रजातियों के सांपों को सकुशल पकड़कर जंगलों में आजाद कर चुके हैं। इन सांपों में अजगर, कोबरा, करैत, वाइपर जैसे सांप भी शामिल हैं। जगेन्द्र वकालत के अलावा सांपों के संरक्षण के लिए समर्पित एडान इंडिया मूवमेंट (एआईएम) संस्था से भी जुड़े हैं।
जगेन्द्र ग्रामीणों में सांपों के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर भी करते हैं। इस दौरान वे जहरीले और सामान्य सांपों की पहचान कर सांपों को न मारने की अपील करते है। उन्होंने कहा कि घर या दुकान में सांप निकलने पर 09424131930 या 08817627379 पर संपर्क कर सकते है |
साँसद दीपक बैज ने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी…
साथ ही बैज कहा विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें निर्माण में श्रम का महत्व बताता है यह दिन हमें यह संदेश देता है कि हम श्रम से अपने समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हों उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी गई है भगवान विश्वकर्मा ने श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है बस्तर साँसद ने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में श्रमवीरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इस दौरान तोकापाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहदेव नाग,युवा कांग्रेस चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष पल्लव यादव,युवा कांग्रेस चित्रकोट ब्लाक अध्यक्ष भवर मौर्य, सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो उपस्थित रहे।
जगदलपुर। अपने निर्वाचन क्षेत्र कोंटा विधानसभा क्षेत्र के केरलापाल, चिकपाल, दोरनापाल, एर्राबोर और कोंटा क्षेत्र के ग्रामीणों को उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को कई सौगात दी। जगह-जगह कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने उनका जोशिला स्वागत किया। लंबे समय बाद ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री को लोगों ने हाथों-हाथ लिया। वहीं लखमा ने भी सौगातों की झड़ी लगा दी।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा के अन्य क्षेत्र में डामर सड़क बना। लोगों के गांव घरों तक पीने का पानी और बिजली पहुंचा। केवल इसी इलाके में जहां कम्युनिस्ट लोगों का प्रभाव है वहां विकास थमा हुआ है। कोर्रा, मारोकी, नागलगुड़ा जैसे क्षेत्र से लोग यहां पैदल आए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अन्य क्षेत्र की तरह आपके गांव तक भी पक्की सड़क बनेगी और पीने का पानी और बिजली भी पहुंचेगा। आज मैं वादा कर रहा हूं जल्द ही सभी काम पूरा होगा। एक तरह से कवासी लखमा ने ग्रामीणों ने जितनी भी मांग की थी सबकी सहमति दी। केरलापाल में रंगमंच का भूमिपूजन, चिकपाल में सामाजिक भवन का उद्घाटन और शबरीफुड्स इंडस्ट्रीज का अवलोकन, दोरनापाल में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन सहित कोंटा में जनप्रतिनिधियों से मेल मुलाकात की।
गमछा पहनाकर किया स्वागत
केरलापाल में बीजेपी और सीपीआई के 75 लोगों ने मंत्री लखमा के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया जिनका गमछा पहनाकर उन्होंने पार्टी में स्वागत किया। अपने चिर परिचित अंदाज में उन्होंने कहा कि अब आप लोग सही रास्ते पर आए हो। कई साल तक दोनों पार्टी में रहने के कारण न आपका विकास हुआ न गांव का। अब कांग्रेस पार्टी जो हर गरीब के साथ है उनके साथ जुड़कर अपने गांव और क्षेत्र का विकास करने का काम आपको करना है। पेदा बंगाली समाज के सुजीत शाह, पेदा मुट्टोगुड़ा के वेट्टीकोना, पेदा बंजारा समाज के सुरेश अजमेरा ने कांग्रेस प्रवेश किया। ग्राम बड़ेसट्टी, केरलापाल, सिरसेट्टी, चिंतागुफा, मुंडपल्ली, चिचोरगुड़ा, मिलस, पोंगाभेज्जी, गोलाबेकूर, कोयाबेकूर गांव के कुल 75 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया।
कोंटा प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने ग्राम रामाराम पहुंचकर सीपीआई के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के निवास जाकर उनका हाल जाना। ज्ञात हो कि काफी दिनों से कुंजाम अस्वस्थ हैं। दो बार कोंटा से वे विधायक रहे लेकिन 25 साल से पांचवीं बार विधायक बनकर लखमा ने अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदी मनीष कुंजाम को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी को नियुक्त किया गया है| अरूप कुमार गोस्वामी आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रशांत मिश्र को आंधप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है | सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 5 नए मुख्य न्यायाधीश प्रमोट करने के साथ ही 28 न्यायधीशों का तबादला करने की अनुशंसा की है, इनमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नाम भी शामिल है |