City Media - Page 1711 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1711

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा जिला जहाँ दो सप्ताह के अन्दर 05 दुष्कर्म के मामले आये

0

बलरामपुर – देश में हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर गुस्सा है. कई राज्यों में इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. इस दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों व अन्य राज्यों से भी रेप की घटनाएं सामने आई हैं. छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस आ चुके है | छत्तीसगढ़ में भी दुष्कर्म जैसे अमानवीय कृत्य लगातार बढ़ रहा है राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. एक मामला सुलझ नहीं पाता है कि दूसरी घटना घट जाती है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला दुष्कर्म के मामले में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ज्यादातर नाबालिगों के साथ इस प्रकार की घटनाएँ हो रही है | जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस आये है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस

  • वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची के साथ आज दुष्कर्म हुआ जिसमे अपचारी बालक गिरफ्तार
  • वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में  ही 29 सिंतबर को 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ तीन आरोपी गिरफ्तार |
  • रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में 08 अक्टूबर को 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार |
  • कुसमी थाना क्षेत्र में 10 अक्टूबर को 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार |
  • रामनुजगंज  थाना क्षेत्र में  12 अक्टूबर को 17 वर्षीय नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया, आरोपी अभी फरार है |
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking दल्लीराजहरा कोरोना अपडेट –आज किस वार्ड से कितने संक्रमित मिले ! जाने

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है इसी बीच आज दल्लीराजहरा में 14 संक्रमितों की पहचान हुई |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01  से 01, वार्ड क्र 04  से 01, वार्ड क्र 06  से 01, वार्ड क्र 08  से 01, वार्ड क्र 15  से 01, वार्ड क्र 16  से 01, वार्ड क्र 18  से 01, वार्ड क्र 20  से 01, वार्ड क्र 22  से 01, वार्ड क्र 24  से 02, बालोद से 01, ध्रुवाटोला से 01 और डौंडी से 01 पॉजिटिव मरीज पाए गए इसमें एंटीजन से 12 और True Not  कोविड रिपोर्ट से 02 इस प्रकार दल्लीराजहरा में  आज कुल 14 लोग संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आज संक्रमित पाए गए मरीजों में से 02 को बालोद कोविड अस्पताल, 03 आइसोलेशन सेंटर दल्ली और 09 को होम आइसोलेशन में रखा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

खदान मजदूर संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमे राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स सरकारी समिति के विरुद्ध राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की मांग की

0

दल्लीराजहरा – खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग ने महाप्रबंधक कार्मिक राजहरा खदान समूह को ज्ञापन सौंपकर M/S राजहरा इंजीनियरिंग वर्कस सहकारी समिति के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है,भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदान राजहरा खदान समूह प्रबंधक द्वारा संदर्भित पत्रों के माध्यम से M/S राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स सहकारी समिति को मैन पावर सप्लाई का कार्य आबंटित किया गया था। Award letter no.CCNW/PO-4270009384/PRNo1130016028/610Dtd29-02-2020 उक्त

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

कार्य में कार्यरत कर्मियों द्वारा ठेकेदार श्री अनिल यादव के विरुद्ध कर्मियों का शोषण करने का आरोप लगाया गया जो कि जांच में सही पाया गया,जांच में यह बात सामने आई कि ठेकेदार अनिल यादव द्वारा प्रतिमाह मस्टररोल में उल्लेखित हाजिरी एवं प्रतिमाह प्रबंधन द्वारा दिए जाने वाले बिल में उल्लेखित हाजिरी में अंतर है जो कि जानबूझकर किए जाने वाले भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है और एक दंडनीय अपराध है।
संघ यह मांग करता है कि तत्काल प्रभाव से M/S राजहरा इंजीनियरिंग

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

वर्क्स सरकारी समिति के विरुद्ध राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जावे और उसे डिबार किया जावे, क्योंकि अन्य ठेकेदारों के प्रति प्रबंधन का स्पस्ट रुख होता है कि ईस प्रकार की गंभीर अनियमितता पाये जाने पर संबंधित एजेंसी को सर्वप्रथम 6 माह के लिए डिबार कर दिया जाता है, इसमें डिबार हुई एजेंसी द्वारा 6 माह तक बी एस पी में निकलने वाले किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकती है,और संबंधित एजेंसी द्वारा अनियमितता गंभीर होती है तो 6 माह डिबार के अलावा और दंडात्मक कार्यवाही भी की जाती है,अगर प्रबंधन ऐसा नहीं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

करता है तो संघ को मजबूरन कड़े कदम उठाने पड़ेंगे, क्योंकि संघ का मानना है कि प्रबंधन के नियम कानून सभी के लिए समान है, गलती पाये जाने पर सभी को समान रूप से दंडित किया जाना चाहिए, किसी के साथ भाई भतीजावाद की निति नहीं अपनाई जानी चाहिए, इसलिए भारतीय मजदूर संघ ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने का आग्रह किया है, जिससे कंपनी के नियमों के पालन में पारदर्शिता बनी रहे और सभी ठैकेदारो को एक संदेश भी चला जाये की चाहे व्यक्ति कोई भी हो बी एस पी के नियम कानून सभी के लिए समान है,ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य महाप्रबंधक खदान और महाप्रबंधक राजहरा यंत्रीकृत खदान को भी दी गई है।

महामाया माइंस में स्थानीय बेरोजगारों को काम देने शिवसेना की मांग,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

0

डौंडी:- स्थानीय बेरोजगारों को महामाया माइंस में काम दिलाने शिवसेना ने एसडीएम कार्यालय दल्लीराजहरा में मांगो का ज्ञापन सौंपा गया है। सौपे ज्ञापन में कहा गया है कि महामाया क्षेत्र लौह अयस्क खदान के द्वारा शासन प्रशासन को अरबों खरबों का राजस्व प्राप्त हो

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

रहा, लेकिन यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार ना देकर अन्याय किया जा रहा है जबकि रोजगार पर उनका हक बनता है। रोजगार के लिए पूर्व में बीएसपी प्रबंधन व अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया किंतु उक्त दिशा में अब तक उचित निर्णय नही लेकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

बेरोजगारों को छला जा रहा है। 15 दिनों में समस्याओं का निराकरण की मांग गई है,ऐसा ना होने पर शिवसेना बेरोजगारों व ग्रामीणों सहित आंदोलन हेतु बाध्य होने की बात कही गई है। इससे पूर्व शिवसेना ने जिला स्तरीय बैठक लेकर रणनीति बनाई है। जिसमें शिवसेना प्रदेश सचिव शंकर चैनानी, जिला सचिव हर्षवीर कसार, डौंडी ब्लाक प्रमुख बहादुर सोनी, युवासेना कांकेर जिला खेमलाल माहला, सुरजभान ठाकुर,महामाया अध्यक्ष बलराम निषाद सहित अन्य शिवसैनिक व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking केंद्र सरकार के बाद अब प्रदेश सरकार राज्य का अपना कृषि कानून बनाएगी

0

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिल पास होने के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार स्वयं का कृषि कानून बना रही है इसके साथ ही मजदूरों के लिए भी कानून बनाने पर विचार कर रही है प्रदेश सरकार का मानना है कृषि राज्य का विषय है, हमें इस पर कानून बनाने से कोई नहीं रोक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

सकता. यह बात कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कानून के प्रारूप बनाने वाली उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक के बाद कही. बैठक खत्म होने के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि केंद्र के कानून को कैसे लागू करना है, ये बाद की बात है. हम छत्तीसगढ़ में कृषि का कानून बनाएंगे, मजदूरों के लिए कानून बनाएंगे. 2500 रुपये किसानों को आगे भी धान का समर्थन मूल्य मिलेगा, बैठक में विस्तृत चर्चा हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

धान का 25 सौ रूपए नए कानून और धान खरीदी को लेकर मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने नये कृषि कानून लागू कर दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का हित प्रभावित नहीं होने देने का निर्णय लिया है. छत्तीसगढ़ के किसानों को 2500 रूपए कीमत मिलता रहेगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अगले बैठक में ड्राफ्ट बनाकर कैसे लागू किया जा सकता है इस पर बात होगी बैठक में कमेटी के सदस्य मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम शामिल हुए |

Breaking मरवाही उपचुनाव – भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी यहाँ से विधायक थे किन्तु उनके निधन के पश्चात् यहाँ पर उपचुनाव किया जा रहा है | जिसका नामांकन 17 अक्टूबर तक मतदान 3 नवम्बर को और मतगणना 10 नवम्बर को होगा | मरवाही सीट एसटी के लिए आरक्षित है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

मरवाही उपचुनाव को लेकर पार्टियों में खासी उत्सुकता है पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवार डॉ गंभीर सिंह के नाम की घोषणा की उसके बाद अब कांग्रेस ने भी डॉ के के ध्रुव को अपना प्रत्याशी बनाया है पर जब इनके नाम की घोषणा हुई स्थानीय कांग्रेसी और पंचायत सदस्यों ने आपत्ति जताई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking दल्लीराजहरा कोरोना अलर्ट – जाने ! आज किस वार्ड से कितने संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है इसी बीच आज दल्लीराजहरा में 13 संक्रमितों की पहचान हुई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02  से 01, वार्ड क्र 03  से 02, वार्ड क्र 04  से 01, वार्ड क्र 05  से 01, वार्ड क्र 06  से 02, वार्ड क्र 11  से 04, वार्ड क्र 19  से 01 और डौंडी से 01 इसमें एंटीजन से 07 और RTPCR से 06 कुल 13 लोग संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विधायक जी ने किया साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ किया

0

बालोद–संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी ने आज ग्राम बासीन के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 5 लाख की राशि से व शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला में 10 लाख की लागत से निर्मित होने वाले साइकिल स्टैंड कार्य का भूमिपूजन कंप्यूटर कक्ष का

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

फिता काटकर शुभारंभ किया गया व महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी विधायक जी के द्वारा किया गया |

उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक जी के साथ जिला पंचायत संचार संकर्म सभापति केदार देवांगन जी, जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति के सभापति ललिता पीमन साहू जी, जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे जी, जनपद उपाध्यक्ष श्री तोषण साहू जी ,जनपद सभापति राजकुमार

साहू,जनपद सदस्य राजश्री यादेश्वर जी, जनपद सदस्य हरिचन्द्र साहू, शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष टोमन साहू जी, कालेज के विधायक प्रतिनिधि कृष्णा बघेल, हायर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

सेकेंडरी बासीन के विधायक प्रतिनिधि मौजी राम वरिष्ठ कार्यकर्ता मेघुराम साहू,दिनेश कुमार जी,निषाद ग्राम पंचायत बासीन, सरपंच परमिला ढ़गु हिरवानी,अरमरीकला के सरपंच, पंचगण, स्कूल कॉलेज के स्टॉफ सहित सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

ST /SC के तहत अपराध दर्ज करने के एवज में ASI ने माँगा रिश्वत, SP ने किया निलंबित

0

बलौदाबाजार – ST /SC  के तहत अपराध दर्ज करने और केस को प्रभावशाली बनाने के नाम पर एएसआई द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सोशल मीडिया में वायरल होते ही SP ने त्वरित करवाई करते हुए एएसआई तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाने में पदस्थ एएसआई द्वारा पीड़ित सीताराम मानिकपुरी से एस सी – एस टी के तहत अपराध दर्ज करने और केस को और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के नाम पर 9 हजार रुपये की मांग की थी और पीड़ित द्वारा रुपये दे भी दिया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

लेकिन मामला जब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने लगा जिसे देखते हुए एएसआई ने पैसे लौटा दिए लेकिन एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है |   

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका का अपहरण, छग सशस्त्र बल का जवान गिरफ्तार

0

भानुप्रतापपुर – भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के पुतरवाही ग्राम की घटना है जिसमे शिक्षिका द्वारा मोहल्ला क्लास ले रही थी उसी समय छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान कार से पहुंचा और पहले तो शिक्षिका के साथ गली गलौच करने लगा फिर जबरदस्ती उसे पकड़कर अपने साथ ले गया | कक्षा में मौजूद बच्चों ने जब यह घटना देखा तो तुरंत अन्य ग्रामीणों के माध्यम से शिक्षिका के परिजनों को सुचना दी गई | जिस पर परिजनों द्वारा चितालंका दंतेवाडा जिले में जाकर शिक्षिका को अपने साथ ले आये | आने के पश्चात् भानुप्रतापपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई |

शिक्षिका की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा आरोपी महेंद्र दीवान को गिरफ्तार कर लिया गया | आरोपी जवान भानुप्रतापपुर में ही पदस्थ है |

MOST POPULAR

HOT NEWS