एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 08, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 07 से 01 , वार्ड क्र 08 से 01 , वार्ड क्र 11 से 01, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 19 से 02, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 22 से 03, वार्ड क्र 23 से 02 और वार्ड क्र 25 से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से एंटीजन और RTPCR मिलाकर 22 लोग पॉजिटिव मिले है |
कल एंटीजन से 09 और RTPCR में वार्ड क्र 08 से 01 और 16 से 03 इस प्रकार 13 मरीज मिले थे |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए जिले में जांच की कार्यवाही निरन्तर जारी है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम द्वारा मार्केट एरिया एवं दुकान संचालको का जांच निरंतर किया जा रहा है। जांच दल द्वारा जांच किये जाने के उपरांत लक्ष्मी फ़ोटो स्टूडियो के पास श्री लक्ष्मी नारायण नागवेली द्वारा संचालित सैलून संचालक पॉजिटिव पाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दिनेश कुमार नाग ने उक्त दुकान का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि उक्त दुकान का वर्तमान में संचालन नहीं हो रहा है। कहा कि जो लोग उक्त सैलून संचालक के संपर्क में आये है, वे लोग आइसोलेट हो जाए और जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवा लेवें ।
कोरोना के लक्षण आने पर टेस्ट नहीं कराना जानलेवा साबित हो सकता है
सर्वे के दौरान जिन लोगों में लक्षण हैं उनका टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर अभिजीत सिंह
कोरोना संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान के लिए 12 अक्टूबर तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। सर्वे दल द्वारा घर-घर पहुँचकर लक्षण वाले मरीजों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। ऐसे लोग जिनमें कोरोना के लक्षण हैं, वे टेस्ट होने एवं रिपोर्ट आने तक घर में ही रहे, कहीं आये-जाए नहीं। लक्षण आने पर टेस्ट नहीं कराना जानलेवा साबित हो सकता है। सर्वे एवं टेस्टिंग में राज्य स्तर में जिले की स्थिति अच्छी है लेकिन सर्वे के दौरान जिन लोगों में लक्षण हैं, उन लोगों का टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। उक्त बातें कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण एवं रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के दौरान कार्यालयों में भी सर्वे करने के निर्देश दिये और कहा कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं, वे जानकारी देवंे और अपनी जांच करायें। बैठक में कलेक्टर ने सर्वे किये गए क्षेत्र, घरों की संख्या एवं जांच किये गए लोगों तथा कोरोना लक्षण वाले मरीजो की जानकारी से प्रतिदिन अवगत कराने की बात भी कही। बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में हुई। बैठक में अनुविभगीय अधिकारी राजस्व दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि कोविड-19 के बचाव का सबसे अच्छा तरीका सही समय में पहचान और उसका उपचार है, जितना जल्दी उपचार हो जाये उतना बेहतर है। कोरोना के उपचार के लिए जिले में अच्छी व्यवस्था की गई है, राज्य स्तर से कोरोना संक्रमित मरीजों से दूरभाष से सम्पर्क कर व्यवस्था के बारे में पूछा जाने पर मरीजों ने संतोष जाहिर किया है। कोरोना होने के बाद भी आप अपना ईलाज घर में ही होम आइसोलेशन में रहकर करवा सकते हैं। ऐसे लोग जिनके घर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए कोविड केयर सेंटर में निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। अगर इसके लक्षण को छुपाया गया और बाद में स्थिति गम्भीर हो जाने पर यह और भी खतरनाक हो सकता है। कलेक्टर ने कहा है कि लक्षण होने पर आगे आकर बताएं, संकोच या छिपाने का प्रयास न करें। लक्षण वाले मरीजों का एंटीजन किट की रिर्पोट निगेटिव आने पर आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाता है। लेकिन लोगों में यह भ्रंातियां है कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी दुबारा टेस्ट क्यों किया जाता है। आरटीपीसीआर टेस्ट नाक एवं मंुह (गले) से किया जाता है, जिसकी रिपोर्ट की सत्यता अधिक है, लोग टेस्ट कराने से डरे नहीं।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संक्रमित मरीजों को खाने-पीने, सफाई व्यवस्था, होम आईसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी ली। होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों के घर के बाहर अनिवार्य रूप से स्टीकर चिपकाने की बात कही तथा आसपास के लोगों को भी जानकारी देने कहा। ताकि अनावश्यक रूप से घुमते पाये जाने पर आसपास के लोग इसकी जानकारी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को दे सकें।
दल्लीराजहरा – सेल कर्मचारियों के लंबित वेतन समझौते व कोविड 19 से मृत कर्मचारियों के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति, तथा सभी कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपए के बीमे की माँग को लेकर आज बुधवार को सीटू के नेतृत्व में खदान कर्मियों ने माइंस आफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान कर्मचारियों ने सेल प्रबंधन के मजदूर विरोधी रवैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
उपस्थित प्रदर्शनकारी साथियों को संबंधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि ,सेल कर्मचारियों का वेतन समझौता विगत 44 माह से लंबित है । पिछले दो वर्षों मे कंपनी लाभ की स्थिति में होने के बावजूद सेल प्रबंधन ने इसके लिए एक भी एनजेसीएस बैठक नहीं बुलाई । जबकि राजहरा दौरे पर आये इस्पात मंत्री ने यहीं सभी के समक्ष वेतन समझौता जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया था । प्रबंधन का यह रवैया अन्यायपूर्ण व असहनीय है ।इस मामले मे प्रबंधन की उदासीनता से कर्मचारियों के मनोबल मे लगातार गिरावट आ रही है,और आक्रोश भी बढ रहा है । सचिव प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि कोरोना
महामारी के दौरान भी कर्मचारी पूरी निष्ठा व क्षमता से उत्पादन कार्य कर रहे हैं ,लेकिन इस दौरान कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर परिवार के भविष्य व सुरक्षा का कोई इंतजाम प्रबंधन ने नहीं किया है ।इसी दौरान खदान के एक कर्मचारी सेवक राम मंडावी की कोवड 19 संक्रमण से मौत हो गई है । जिसके परिवार के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग हम पिछले कई दिनों से कर रहे है, लेकिन इस मामले मे भी प्रबंधन की लेट लतीफी, व अनिर्णय की स्थिति कर्मचारियों के लिये चिंता का विषय है ।इस रवैये के खिलाफ हम लगातार आन्दोलन के लिये बाध्य हैं । कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि सीटू ने महामारी प्रारंभ होते ही प्रबंधन के समक्ष मांग रखी थी कि सभी कर्मचारियों का 50 लाख रुपए का बीमा किया जाए तथा मृत्यु
होने पर अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान किया जाए। लेकिन प्रबंधन ने समय रहते निर्णय नहीं लिया । जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हुई इसलिए हमारी मांग है कि तत्काल प्रबंधन को सभी कर्मचारियों का 50 लाख रुपए का बीमा और एवं अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान करना चाहिए। जिससे दुर्भाग्यजनक स्थिति पैदा होने पर परिवार को सहारा मिल सके। प्रदर्शन के दौरान ही यूनियन ने डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र को, मुख्य महाप्रबंधक खदान के माध्यम से दो ज्ञापन सौंपा । पहले ज्ञापन में वेतन समझौता एवं रोकी गई सुविधाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की गई , एवं दूसरे ज्ञापन में यूनियन ने खदान के कर्मचारी श्री सेवकराम मंडावी की करोना से मृत्यु होने के कारण उनके परिवार को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की मांग गई है । चर्चा के दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि वेतन समझौते संबंधित मांग को तत्काल उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाएगा, तथा कोविड-19 से मृत कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति संबंधित जो मांग पत्र पहले ऊपर भेजा गया था, उस पर कार्रवाई की जानकारी लेकर यूनियन को सूचित किया जाएगा । यूनियन ने स्पष्ट शब्दों में कहा की वेतन समझौता में और बिलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी तरह अनुकंपा नियुक्ति के मामले में हीला हवाली यदि और आगे बढ़ती है तो खदान के कर्मचारी इन मुद्दों पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी । ज्ञानेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्षm सीटू राजहरा
गुरुर: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं भाजपा जिला बालोद के आव्हान पर कांग्रेस की गूंगी बहरी भूपेश सरकार के विफलता के विरुद्ध एवं अन्य जनहितैषी मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस सरकार विफलता के विरुद्ध सांसद मोहन मंडावी जी, पवन साहू जी, नंदकिशोर शर्मा जी, यादव राम साहू जी, सुशीला साहू जी, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू जी ने 1 नवम्बर से धान खरीदी करने, पिछला खरीदी की अन्तर राशि, एवं बकाया बोनस
राशि जिसे चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था, गुरुर हाईवे पल अंग्रेजी शराब दूकान को हटाने, किसान भाईयों को के बारे में अपने अपने बाते विस्तार पूर्वक रखें, कांग्रेस सरकार के
विभिन्न मुद्दो पर धरना प्रदर्शन स्थल अम्बेडकर चौक गुरुर स्थित राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा! मंच संचालन मंडल महामंत्री महेत्तर नेताम जी एवं आभार प्रदर्शन मंडल कोषाध्यक्ष तेज राम साहू जी ने की!
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गानंद साहू जी, भाजपा जिला मंत्री पालक ठाकुर जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशाप्रकाश साहू जी, डामेशवरी साहू जी, महामंत्री भुवन साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामसाय साहू जी, साँसद प्रतिनिधि डॉ. हरिकृष्ण गंजीर जी, जनपद सदस्य आदित्य पिपरे जी, रुद्रप्रकाश साहू जी, संध्या साहू जी, बिसे लाल साहू जी, पूर्व मंडल
रायपुर – राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसमे नाबालिग लड़की को घर में अकेले देखा तो हैवानियत जागी और किया दुष्कर्म जैसा घिनौना काम | प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना दलदल सिवनी की है जब रायपुर में लॉकडाउन था उस समय की है |
जिसमे आरोपी राजेंद्र चंद्राकर पड़ोस में रहने वाली बच्ची को जब अकेले देखा तो बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना काम किया |
बच्ची के माता पिता जब दुसरे दिन घर आये तब उसने पूरी बात बताई जिसके बाद परिजन थाने जाकर उस आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके पश्चात् पुलिस ने आरोपी को धारा 376 और पाक्सो एक्ट के गिरफ्तार कर लिया गया |
दल्लीराजहरा – कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने अपने चुनावी सभा एवं हमारे विभिन्न बैठक में उपस्थित होकर हमें वादा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही चिटफण्ड निवेशकों की राशि वापस की जायेगी यह पद यात्रा आज 07.10.2020 को सुबह 11:00 बजे दल्ली राजहरा से आरम्भ करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही संतोष देवांगन नगर पालिका उपाध्यक्ष चिटफंड कंपनी निवेशक संघ के अध्यक्ष गगन कुम्भकार बिशेसर सिन्हा, तेजराम साहू, आशीष महार
गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन कुछ घंटों पश्चात् उन्हें रिहा कर दिया गया | रिहा होने के
उपरांत ही निवेशकों द्वारा अपनी पदयात्रा दल्लीराजहरा से बाहर निकलते ही चिखलाकसा पूल पर प्रशासन द्वारा पुनः उन्हें रोक चर्चा हेतु थाने लाया गया |
डौंडी:- भाजपा मंडल डौंडी एवं दल्लीराजहरा भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश की किसानों का धान खरीदी व राशि भुगतान मामले को लेकर स्थानीय तहसील कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर किसान हित मे आवाज बुलंद किया तथा छ. ग.
महामहिम राज्यपाल के नाम मांगो का ज्ञापन तहसील कार्यालय में सौपा गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल डौंडी के पदाधिकारियों द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसते हुए उनकी विफलताओं को गिनाया। और कहा गया कि यह सरकार किसानों की खुशहाली का वादा कर सत्ता में आई है किंतु पिछले सत्र शासन की धान खरीदी व्यवस्था काफी लचर रही, आलम ये है कि इस सत्र का धान लगभग पककर तैयार हो
रहा लेकिन किसानों को पिछले सत्र के धान का पूरा मूल्य अब तक नही मिल पाया। राज्य की बीजेपी शासन काल मे किसानों को 24 घंटे की भीतर उपज का भुगतान होता रहा। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही छत्तीसगढ़ को डेढ़ गुना अधिक चावल खरीदने मद से 9 हजार करोड़ रुपये राशि प्रदान की घोषणा किया है अब सीजी शासन को किसानों का धान 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करना आवश्यक होगा। पिछले सत्र धान ख़रीदी को लेकर अनिश्चिता रहने से अफरा तफरी का माहौल के चलते किसानों से अपराधियो जैसा व्यवहार किया गया ऐसी स्तिथि इस बार नही होना चाहिए इसलिए समय रहते पूर्व सरकार की तरह एक नवंबर से धान
खरीदी शुरू हो। सरकार ने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट वादा बावजूद किसानों का बकाया बोनस भुगतान नही किया जो किसानों के साथ विश्वासघात है। गिदावरी के बहाने शासन द्वारा किसानों का रकबा घटाने प्रयत्न हो रही जबकि किसानों का दाना दाना खरीदने की बात कही गई थी। पिछली बार धान परिवहन व भंडारण के नाम पर किसानों के साथ अत्याचार हुआ। अब केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाकर इससे आजादी दी गई है जिसकी घोषणा सीजी सरकार को कर किसानों को प्रताड़ित नही करनी चाहिए। प्रदेश के कांग्रेस शासनकाल में आत्महत्या की खबरे लगातार आ रही है,दायित्व तहत आत्महत्या किये समस्त किसानो को चिन्हांकित कर उनके परिजनों को मुआवजा तथा प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि व अन्य आपदाओं से हुई नुकसान पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिया जाना चाहिए।
भाजपा मंडल की राज्यपाल से ये प्रमुख मांगे।
सरकार धान कीमत की कुल राशि किसानों को एकमुश्त प्रदान करें। एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होना चाहिए।प्रति एकड़ न्यूनतम 20 क्विंटल धान खरीदी की जावे। किसानों के दो वर्ष का बोनस भुगतान शीघ्र दी जावे। धान का रकबा कम करने की कवायद बंद हो। भंडारण- परिवहन के नाम पर किसानों की प्रताड़ना नही होनी चाहिए। पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जावे। इसी बिंदुओं पर मांग कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन में डौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा,उपाध्यक्ष हितेश साहू,अनिता कमेटी,कुंती देवांगन,हिंचाराम साहू, महामंत्री भीषम टंडन,रामनारायण धनकर,कोषाध्यक्ष अजय चौहान,मंत्री योगेंद्र सिन्हा,भुखऊराम साहू,राधिका भारद्वाज,नीतू कोरेटी,हेमंत कोमरे, वरिष्ठ भाजपाई सोमेश साहू, होरीलाल रावटे,छगन यदु, मुकेश कौडों, राजेश रावटे,डौंडी नगरपंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी,पार्षद संजीव मानकर, रेखा चौहान,चांदनी दीक्षित, दल्लीराजहरा मंडल महामंत्री राकेश द्वेवदी,राजेश कांबले महेंद्र पिपरे,किरण सिन्हा,सुजीत झा,शंकर साहू, सुमित जैन निलेश श्रीवास्तव भूपेंद्र श्रीवास भगवान जयसवाल सहित डौंडी दल्लीराजहरा से बड़ी संख्या में भाजपाई जन उपस्थित थे।
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 07 से 02 , वार्ड क्र 14 से 01 , वार्ड क्र 19 से 01 , वार्ड क्र 24 से 02 और वार्ड क्र 25 से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 09 लोग पॉजिटिव मिले है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बालोद – Aicc के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नीतीन राऊत जी छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी माननीय श्री पी एल पुनिया जी छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी कैबिनेट मंत्री नगरीय प्रशासन विकास व श्रम माननीय श्री शिव कुमार डहरिया जी अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री धनेश पाटिला जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 6 अक्टूबर 20 दिन मंगलवार समय दोपहर 12 बजे स्थान कांग्रेस भवन के पास बालोद मे जिला अनुसूचित
कांग्रेस विभाग एवं जिला कांग्रेस बालोद के संयुक्त तत्वावधान मे एक दिवसीय मौन धरना-प्रदर्शन किया गया जिसमे उत्तरप्रदेश के हाथरस मे घटित अनुसूचित जाति के बहन मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए एवं सभी आरोपियो को फांसी की सजा दिलाने और उत्तरप्रदेश भाजपा के योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग महामहिम राष्ट्रपति जी के
नाम तहसीलदार बालोद को सौंपा गया। जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद श्रीमति चंद्रप्रभा सुधाकर, अध्यक्ष जिला कांग्रेस बालोद श्रीमति सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिलापंचायत बालोद श्री मिथिलेश नुरेटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद श्री कृष्णा दुबे ,पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस बालोद ,श्री विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगरपालिका बालोद, श्रीमति कान्ता गरिहा जिलाध्यक्ष अनुसूचित
जाति महिला कांग्रेस ,श्री पुरूषोत्तम पटेल सचिव प्रदेश कांग्रेस श्रीमती अनिता साहू जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कार्तिक राम डहरिया ,हरिश खस गौरीशंकर पीपरे ,मानसिंह देशलहरा, निर्मला बंजारे, रतीराम कोशमा ,प्रवक्ता संजय चंद्राकर पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद भागीरथी नागवंशी ,चंद्ररेश हिरवानी, भोला राम देशमुख, मुकेश पौसारय, बंटी शर्मा, हसीना बेगम ,संगीता नायर ,ब्लाक अध्यक्ष गण राम जी पटेल,ललिता साहू सभापति जिलापंचायत सतीश
यादव, पार्षद नारायण साहू ,धीरज उपाध्याय ,महामंत्री जिवराखन साहू ,महामंत्री रोहित सागर कमल यादव ,शिवम् कुरैटी सरपंच ,दाऊद खान, जमील खान ,पुष्पेन तिवारी ,रेवा रावटे, रामजी भाई पटेल ,नौशाद कुरैशी, प्रमोद दुबे ,गोपीचंद हिरवानी आदि भारी संख्या मे पदाधिकारीगण कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए |