City Media - Page 1373 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1373

चोकावाडा में चल रहा धड़ल्ले से अवैध मुरुम खनन, कार्यवाई की राह देख रही जनता

0

जगदलपुर

नगरनार इलाके में विगत कई वर्षों से रेत के अवैध उत्खनन के बाद अब मुरुम की धड़ल्ले से अवैध खुदाई शुरू हो चुकी है. यहाँ के कुछ मुरुम माफियाओं के द्वारा रोजाना कई घन मीटर मुरुम की खुदाई की जा रही है, जिससे आने वाले समय में प्राकृतिक नुकसान होने की सम्भावना बढ़ गयी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चोकावाडा में माइनिंग विभाग को पंचायत द्वारा लीज़ हेतु प्रस्ताव दिया गया था, जिससे कई वर्षों से आसपास के इलाकों में मुरुम की आपूर्ति की जा रही थी. लेकिन समयांतराल में यह खदान अब ख़त्म होने को है जिसके बाद इसके संचालकों द्वारा समस्त नियमों को ताक में रख आसपास के इलाकों से धड़ल्ले से उत्खनन कराया जा रहा है. यही नहीं, यहाँ से निकलने वाले मुरुम को ऊँचे दामों में नगरनार स्टील प्लांट में भी बेचा जा रहा है. गौरतलब हो कि कुछ समय पूर्व ऐसा ही गोरखधंधा रेत माफियाओं द्वारा किया जा रहा था. खबरनवीसों के निरंतर ख़बर प्रकाशन के बाद प्लांट प्रबंधन व जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद अब स्थिति बहुत कुछ नियंत्रित हुई है.

इधर ग्रामवासी उनके गाँव में हो रहे उक्त अवैध मुरुम खनन पर उचित कार्यवाई की राह देख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में होने वाले प्राकृतिक व अन्य विपदा से उन्हें रहत मिल सके.

इस सम्बन्ध में गाँव के सरपंच बैदनाथ का कहना है कि खसरा नंबर 311 (खदान) को पंचों द्वारा दिया गया है. पहले के लोगों द्वारा पूरी व्यवस्था को बिगाड़ दिया गया है. इलाके को समतल किया गया है. उक्त खदान के लोगों को बोला गया है कि गाँव के मंदिर के लिए सहयोग करें, जिसके बाद सभी की सहमती से उत्खनन के लिए चयनित स्थल की अनुमति दी गयी है. इस विषय पर अधिक जानकारी दी जाएगी.

चोकावाडा गाँव के सचिव सेठिया का कहना है कि उक्त खदान संचालक द्वारा ऐसी हरकत किये जाने की जानकारी उन्हें नहीं है, अधिक जानकारी लेकर कार्यवाई की जाएगी. खदान को 8-10 दिन पूर्व से बंद कर दिया गया है.

माइनिंग विभाग के अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी लेकर कार्यवाई की जाएगी. अन्य लोगों द्वारा भी सुचना दी गयी है, जिस पर जानकारी एकत्रित की जा रही है.

बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण 24 अक्टूबर को

0

जिला अधिवक्ता संघ का शपथग्रहण समारोह 24 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से तत्पश्चात स्वरूची भोज का आयोजन

बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह 24 अक्टूबर को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया है जिसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगी विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी, सांसद बस्तर दीपक बैज जी, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार जी जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप जी महापौर सफीरा साहू जी नगर निगम की सभापति कविता साहू जी भूतपूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप एवं पूर्व विधायक जगदलपुर संतोष बाफना की गरिमामय उपस्थिति में की गई है |

विदित हो की जिला अधिवक्ता संघ जगदलपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के कार्यकाल 2021-23 के अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बसंत जोशी, कनिष्ठ उपाध्याक्ष के पद पर प्रिती वानखेड़े, सचिव पद पर भुपेंद्र सिंह ठाकुर,सह सचिव पद पर विकास दाऊ सांस्कृतिक एवं क्रृडा सचिव पद पर विपुल श्रीवास्तव, एवं कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अवधेश कुमार झा, ऋषि तिवारी, राजकुमार दूधी, नितिन लुनावत शपथ ग्रहण करेंगे |

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय के समस्त न्यायधीश एवं जिला अधिवक्ता संघ के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों सहित पूर्व पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित न्यायालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे |

शराब के मुख्य सौदागर के चेहरे से कब उठेगा नकाब……?

0

शराब तस्कररी में सफेदपेशो का गिरोह बस्तर में सक्रिय

फिर बस्तर में पकड़ाई मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब

जगदलपुर – बस्तर में शराब की तस्करी करने वाले छोटे गिरोह तक बस्तर पुलिस पहुंचकर उन तस्करों को सलाखों के पीछे भेज रही है। लेकिन शराब तस्करी में संलिप्त उन बड़े सफेदपोश शराब के सौदागरों के नामों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। आखिरकार शराब के मुख्य सौदागर के चेहरे से नकाब हटाकर उन नामों का खुलासा कब होगा? ट्रक में बरामद शराब के मुख्य सौदागरर के नाम आज भी सस्पेंश बने हुए है। एकबार फिर बस्तर पुलिस लोहंडीगुड़ामें 20 पेटी शराब मप्र की बरामद करे में सफलता पाई है लेकिन इस मामले में भी मुख्य सौदागर के नाम का सस्पेंश बरकरार है। ज्ञातव्य हो कि 20 जुलाई को नगरनार पुलिस 50 लाख की 588 पेटी शराब ट्रक क्रमांक यूपी 54 डी 4223 से जब्त किया था जिसमें वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

जमशेदपुर से बस्तर पहुंची थी शराबः

वाहन चालक से पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि उक्त ट्रक में शराब झारखंड के जमशेदपुर से भरकर बस्तर लाई गई थी। बस्तर में उक्त शराब का मुख्य सौदागर कौन है जिसके नामों का खुलासा अब तक नहीं हो सका। शहर में यह चर्चा रही कि राजनीतिक दल से जुड़े कुछ सफेदपोश के इशारों पर शराब बस्तर मंगाया गया था जो विभिन्न इलाकों में भेजी जानी थी लेकिन पुलिस के लिए अभी भी चुनौती बनी है कि आखिरकार ट्रक में मंगाया गया शराब का सौदागर कौन है। यह आज भी पहेली बना हुआ है। शहर में चर्चा है कि क्या पुलिस जिस बहादुरी के साथ उस ट्रक से शराब जब्त करने में सक्रियता दिखाई थी तो क्या उसी बहादुरी का परिचय देते हुए उन सौदागरों के चेहरे से नकाब हटाकर नामों का खुलासा कर पायेगी या फिर नाम फिर से पहेली ही बनकर रह जायेगे।

चालक और मालक हवालात में

ट्रक में भरी शराब बरामदगी मामले में ट्रक चालक एवं वाहन मालिक जेल भेजे जा चुके है लेकिन पुलिस उस सौदागर तक नहीं पहुंच पाई जिनके द्वारा शराब मंगाई गई थी।

एमपी का शराब बस्तर में जब्तः

जिले के लोहण्डीगुड़ा थाना क्षेत्र के गढ़िया में पंडरू कश्यप के घर से 20 पेटी शराब जब्त किया गया है। अवैध शराब बिक्री मामले में आरोपी को हवालात भेज दिया गया है। जब्त शराब मध्यप्रदेश के गोवा ब्राण्ड का होना बताया जा रहा है इसके पूर्व भी भानपुरी बस्तर में मध्यप्रदेश की शराब बरामद की गई थी। पुलिस को पूछताछ में यह जाकारी मिली है कि मुख्य तस्कर कोण्डागांव जिले का है जो आए दिन मध्यप्रदेश से शराब मंगवाकर बस्तर अंचल में सप्लाई करता है |

उद्योग मंत्री का तीन दिन का बस्तर प्रवास

0

जगदलपुर। उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा शनिवार को रायपुर से जिला धमतरी के लिए रवाना होंगे। 12.30 बजे धमतरी में छग राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के घर शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1.30 बजे चारामा में छग विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निवास पहुंचेंगे। दोपहर 3.20 बजे भानुप्रतापपुर में भागवत कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे फरसगांव में वरिष्ठ कांग्रेसी मंजीत सिंह बदेशा के शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे। शाम 6 बजे वे कोण्डागांव के सर्किट हाऊस पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को लखमा प्रात: 11.20 बजे जगदलपुर में जिला सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 1.30 बजे तोकापाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे। 4 बजे जगदलपुर के सर्किट हाऊस पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। 25 अक्टूबर की शाम 5 बजे कोण्डागांव में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात तथा अधिकारियों से चर्चा करेंगे। रात्रि 9 बजे कोण्डागांव के सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे। 26 अक्टूबर को लखमा प्रात: 10 बजे कोण्डागांव से धमतरी के लिए रवाना होंगे।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

0

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष ने पंजीयन की गति बढ़ाने पर दिया जोर

जगदलपुर /छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मजदूरों को दिलाने के लिए श्रमिक पंजीयन पर जोर दिया गया। शुक्रवार को नगर निगम के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश में मजदूरों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना, विशेष सहायता योजना, भगिनी प्रसुता सहायता योजना, सिलिकोसिस से पीड़ित निर्माण श्रमिकों के लिए आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास सहायता योजना, दुर्घटना चिकित्सा सहायता योजना, मुख्यमंत्री अटल पेंशन योजना, निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना, बंधक निर्माझ मजदूर पुनर्वास सहायता योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मोबाईल रजिस्ट्रेशन वेन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना, श्रम मित्र योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, निर्माण मजदूर जीवन ज्योति योजना आदि योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मजदूरों का पंजीयन आवश्यक है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने करने के लिए बड़ा लक्ष्य रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन शासन की इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए श्रमिकों को पंजीयन हेतु प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में कम से कम दो सौ लोगों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य बलराम मौर्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एमआईसी के सदस्यगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा में जुआ सट्टा के विरुद्ध अभियान के तहत 09 जुआरी एवं 03 सटोरिये गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में आज दिनांक 20.10.2021 वं 21.10.2021 को मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश चिकवा उर्फ लल्लू को सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 6,000 एवं सट्टा पट्टी जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 335/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट कायम किया गया, इसी तरह आरोपी तरूण गोंड़ एवं दुजराम लहरे दोनो निवासी टेबलर सेट राजहरा को नगदी 1260 रूपये एवं सट्टा पट्टी के साथ पाये जाने पर अपराध क्रमांक 338/2021,339/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर दोनों को प्रतिबंधात्मक धारा 151 जा.फौ. के तहत गिरफ्तार कर सीटी मजिस्ट्रेट के पास पेश करने पर दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया एवं आरोपी (01) सुधीर राजपुत पिता महेम्बर राजपुत उम्र 20 वर्ष, (02) खिलेश्वर पिता रामदास हल्बा उम्र 22 वर्ष, (03) हिरावन पिता गैंदलाल उम्र 32 वर्ष, (64) सुमित रंगारी पिता रामू रंगारी उम्र 20 वर्ष, (05) जीवन विश्वकर्मा पिता चेतन विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष (06) भावसिंग पिता राधेश्याम उम्र 27 वर्ष, (07) रूपेश साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 21 वर्ष, (08) दीलिप कुमार यादव पिता दयाराम यादव उम्र 3 वर्ष, (09) सोनू मसीह पिता आसू मसीह उम्र 22 वर्ष सभी साकिनान वार्ड क्र. 27 राजहरा को जुआ खेलते पकड़े जाने से उनके कब्जे से जुमला एकम 5,200 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत योद्धाओं के समर्थन में आगे आया युवा मोर्चा, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0

नर्स व समस्त मेडिकल स्टॉफ को अविलंब हो लंबित वेतन का भुगतान, युवा मोर्चा ने की मांग

जगदलपुर।

बस्तर जिले के मेडिकल कॉलेज, महारानी अस्पताल स्वास्थ्य में डीएमएफ पद पर पदस्थ डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एवं समस्त सीएचसी केन्द्रों में कार्यरत् नर्सों व अन्य समस्त मेडिकल स्टाफ का पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है,साथ ही चिकित्सकों को भी वेतन नहीं दिया गया है। जिसको लेकर आर्थिक तंगी से जूझ रहे पीड़ित स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया था, मगर उनकी समस्याओं पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के समर्थन में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित वेतन का भुगतान अविलंब करने माँग की गयी है।

 भाजयुमो ने सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि समय पर वेतन भुगतान न होने से स्वास्थ्य कर्मचारियों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। कई कर्मचारी अपने वित्तीय खर्च पूरे करने उधार लेने विवश हो रहे है।सामने दीपावली का बडा़ त्यौहार है,ऐसे समय में स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ खाली है। पूर्व में भी स्वास्थ्य कर्मियों को उनका वेतन विलंब से दिये जाने की शिकायत निरंतर बनी हुई है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बस्तर जिलें में कार्यरत् ऐसे समस्त चिकित्सक, नर्स व अन्य सभी मेडिकल स्टाफ जिनका पिछले तीन महीनों का वेतन भुगतान लंबित है उन्हें तत्काल वेतन भुगतान करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आदेशित करने की मांग की है, अन्यथा भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिला प्रशासन के विरोध में धरना प्रदर्शन करने की बात भी कही गयी है।

आज ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा मोर्चा सह कोषाध्यक्ष आंनद झा, युवा मोर्चा जगदलपुर मंडल अध्यक्ष श्रीष मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, जितेंद्र गुप्ता आदि सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

महारानी अस्पताल जगदलपुर स्वास्थ्य डीएमएफ के संविदा कर्मचारी को तीन माह से वेतन प्राप्त नहीं

0

छग प्र.स्वा कर्म संघ जिला बस्तर जिलाध्यक्ष अजय परिहार के द्वारा बताया गया

जगदलपुर के महारानी अस्पताल के स्वास्थ्य डीएमएफ के संविदा कर्मचारियों को विगत पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर सभी स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन का आज दूसरा दिन सफल रहा तीन माह से स्वास्थ्य कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी एवं स्थिति का सामना कर पड़ रहा है। इस महंगाई में अगर ऐसी स्थिति रहा तो स्वास्थ्य कर्मचारियों को घर परिवार को पालना मुश्किल हो जाएगा। 1 सफ्ताह में मांग पूरी न होने पर संघ आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा,  नेतृत्व में रूपेन्द्र सिंह, नीरज कुमार, हनुमंत राव, लछ्मी तांडिया,मथुरा तिवारी, भीखम साहू, गीतांजलि सिंह,अमर दास, अंकुश शर्मा, आकृति,शैलेन्द्र, रोमा, खुशबू सुता बाल्मीकि, तिलोत्तमा, देवांगन एवं हमारे सभी  डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडर,वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी एवं सभी कर्मचारी शामिल रहे।

आदर्श कन्या विद्यालय बालोद में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0

70-80बालिकाओं ने जाने ट्रेफिक नियम व साइबर अपराध से बचने के तरीके

पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक दौलत पोरते के निर्देशन मे यातायात थाना बालोद द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आदर्श कन्या शाला बालोद में किया किया गया ,जिसमे 70 -80 बालिकाओ ने हिस्सा लिया , इस अवसर पर बालिकाओ को साइबर अपराध व उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया।

यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नवल किशोर कश्यप द्वारा ,सड़क सुरक्षा ,व यातायात के नियमो की विस्तृत जानकारी बालिकाओ को दी ,विडिओ के माध्यम से दुपहिया वाहन में हेलमेट लागाने ,चारपहिया वहांन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न बिठाने ,शराब पीकर वाहन नही चलाने ,मालवाहन पर सवारी न बिठाने ,इनके दुष्प्रभाव ,यातायात संकेतो व नियमो के फायदे के बारे में बताया ।लायसेंस बनाने की प्रकिया एवम निर्धारित उम्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

निरीक्षक रोहित मालेकर प्रभारी साइबर सेल के द्वारा साइबर कवच साइबर अपराध से सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराध क्या है ,डिजिटाइजेशन के साथ साइबर अपराध में किस प्रकार से बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है , एटीएम फ्रॉड ,केबीसी फ्रॉड ,लॉटरी फ्रॉड ,ओ एल एक्स फ्रॉड ,टावर लगाने के नाम पर फ्रॉड , गूगल पे ,फ़ोन पे पर कैश बैक आफर , ग्रामीण इलाके में नॉकरी लगाने के नाम से हो रही ठगी ,पैसे को सही सुरक्षित जगह बैंको में निवेश करने चिट फंड कंपनी से बचने के तरीके, सोशल मीडिया व्हाट्सएप ,फेशबुक ,इंस्टाग्राम ,का सुरक्षित प्रयोग ,के तरीके ,महिला अपराधों में रिपोर्ट ,साइबर अपराध में 155260 ,व cyber क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल में रिपोर्ट कैसे करे ,जानकारी दी गई।।।।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

इस अवसर पर शालेय परिवार एवम यातायात के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सहायक शिक्षक की वेतन विसंगति एवं क्रमोन्नती हैं मांग, संयुक्त शिक्षक संघ का अभियान, आज बस्तर से शुरुआत

0

जगदलपुर में संभागीय बैठक कर, संयुक्त संचालक शिक्षा के माध्यम से मा. मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को सौपा ज्ञापन।

वेतन विसंगति

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति को दूर कर एल बी सवर्ग के शिक्षकों को शिक्षाकर्मी/गुरुजी/संविदा शिक्षक के पद पर प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर क्रमोन्नत वेतनमान दिए जाने के एक सूत्रीय मांग को लेकर गत दिवस राज्यव्यापी अभियान का घोषणा किया गया था।जिसके प्रथम चरण में राज्य के समस्त माननीय विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री को 20 अक्टूबर तक ज्ञापन सौंपकर अपने मांग पर समर्थन जुटाना था, जो सफलतापूर्वक सपन्न हुआ। अभियान के दूसरे चरण में संभाग स्तरीय बैठक कर कमिश्नर एवं संयुक्त संचालक शिक्षा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौपना हैं। जिसके तहत निर्धारित तिथि अनुसार आज दिनाँक 22 अक्टूबर 2021 को संघ के बस्तर संभाग का बैठक जगदलपुर में प्रांताध्यक्ष श्री केदार जैन जी के अगुवाई में सम्पन्न हुआ।जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने छ ग सरकार से जन घोषणा पत्र में तत्कालीन शिक्षाकर्मी समुदाय से किए गए वायदे को पूरा करने का मांग करते हुए सहायक शिक्षक की वेतन विसंगति को दूर कर एल बी सवर्ग के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति के आधार पर क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने का आदेश शीघ्र जारी करने का आग्रह किया गया। इस आशय का ज्ञापन कमिश्नर एवं संयुक्त संचालक शिक्षा जगदलपुर बस्तर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव शिक्षा को सौपते हुए शिक्षकों की मांग व भावना से सरकार को आवगत कराने का निवेदन किया गया। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि संभाग स्तरीय बैठक व ज्ञापन का कार्यक्रम आगे 25 अक्टूबर को रायपुर संभाग, 26 अक्टूबर को दुर्ग संभाग, 27 अक्टूबर को बिलासपुर संभाग व 28 अक्टूबर को सरगुजा संभाग में सपन्न होगा। सभी संभागीय बैठक में प्रांताध्यक्ष सहित प्रमुख प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे और सरगुजा संभाग के अंतिम बैठक में प्रांताध्यक्ष द्वारा अभियान के तीसरे चरण के आंदोलन की घोषणा किया जाएगा। यह अभियान मांग के पूरा होने तक अनवरत जारी रहेगा।प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने शिक्षकों के वास्तविक हक व अधिकार के लिए चलाए जा रहे इस राज्यव्यापी अभियान में प्रदेश के समस्त एल बी सवर्ग के शिक्षकों से शामिल होने व सहयोग करने का आह्वान सहित अपील किया हैं।

आज के संभागीय बैठक एवं ज्ञापन कार्यक्रम में संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन, यशवंत देवाँगन प्रदेश महासचिव एवं संभाग प्रभारी, शिवराज ठाकुर संभागीय अध्यक्ष, राहुल ठाकुर प्रदेश संगठन सचिव, महेन्द्र ठाकुर, बस्तर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, कौशल नेताम जिलाध्यक्ष कोंडागाँव, पूरन देहारी जिलाध्यक्ष नारायणपुर, प्रमोद पांडेय,दयानिधि सेठिया,ब्लाक अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, हरदास शांडिल्य, रविन्द्र ठाकुर, संतोष जायसवाल, श्रवण मरकाम, रामदेव कौशिक, योगेश हरदाहे चैतेन्द्र पानीग्राही ,मनोज मिश्रा,धनसाय नाग,श्रवण मरकाम,रामदेव कौशिक, महेश ठाकुर,पूनम ठाकुर,सुप्रिया शील,मोना जानी,,तेजेश्वरी बघेल,जकीया जिलानी,सावित्री नेताम,भारती साहू,दिनेश टेकाम,चन्द्रकिशोर,मनोहर साहू,कृष्णकांत द्विवेदी,प्रदीप विस्वास,कृष्ना ठाकुर,गंगा बघेल,लच्छिन नाग,चन्द्रशेखर पांडेय,रोशन हिरवानी,किशोर बिसाई, उमाशंकर बिसाई,अमित मंडावी, सुनील मंडल,करुण समरथ,सहित बड़ी संख्या में संघ के संभाग के पदाधिकारी व शिक्षक गण शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र तिवारी ने किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS