City Media - Page 1552 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1552

कुंगारपाल पंचायत के भालूगुड़ा पारा के 400 परिवार झरिया का फ्लोराइडयुक्त पानी पीने को मजबूर

0

बस्तर जिले की नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंगार पाल भालू गुड़ा पारा निवासरत मे 400 परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित बढ़ता छत्तीसगढ़ विकासशील छत्तीसगढ़ के दावे खोकला करते हुए इस पंचायत के निवासी हुए नाला मे बह रहे गंदा

झरिया पानी से अपना प्यास बुझा रहे आपको जानकर हैरानी होगी कि जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित यह गांव के लोगों के लिए नसीब नहीं हो पा रहा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था स्थानीय नेता जनप्रतिनिधि को भी अवगत कराया गया लेकिन आए और चले गए इसी ने भी इस समस्या को लेकर सुध नहीं ली

इस भीषण गर्मी और विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण बीमारी पूरे देश के कोने कोने तक हाहाकार मचा हुआ है और इस बीमारी का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़ी तेजी के साथ पैर पसार रहा है लोगों को शासन प्रशासन की ओर से इस बीमारी से बचने के लिए भी प्रकार की जागरूकता अभियान के माध्यम से शुद्ध पेयजल पीने की सलाह दी जा रही है तथा इस पंचायत के मोहल्ला वासियों को इससे पहले की कोई दूसरा महामारी का डर बना हुआ है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा दल्लीराजहरा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए किये गए कार्यों का निरिक्षण किया एवं नर्स दिवस के अवसर पर नर्सों का सम्मान किया

0

आज छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया जी अपने विधानसभा क्षेत्र के दल्लीराजहरा में टीकाकरण सेंटर कोविड केयर सेंटर एवं 100 बिस्तर ऑक्सीजन बेड केयर सेंटर एवं चिखलाकसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर वहां के मरीजों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली | 

युवा कांग्रेस के नर्स सम्मान कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मंत्री अनिला भेड़िया जी ने बाटी भाप मशीन

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस  द्वारा बालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े द्वारा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक तथा कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी की उपस्थिति में चिखलाकसा शासकीय चिकित्सालय में कार्यरत नर्सों को वेपर मशीन तथा फल वितरण किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

जिसमें मंत्री प्रतिनिधि श्री पीयूष सोनी जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  डौंडी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम जी दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बामबेश्वर जी  नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी जी , वरिष्ट कांग्रेसी अनिल लोढ़ा जी, काशी निषाद जी पूर्व नगरपालिक अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, कैलाश राजपूत जी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकडे जी रविकांत देशमुख स्वपनिल तिवारी परितोश हंसपाल भरत देवांगन जी एसडीएम ऋषिकेश तिवारी जी सर बीएमओ विजय ठाकुर एवम् समस्त स्टाफ एवं समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गुरूर ब्लॉक के सर्वोच्च छत्तीसगढ़ न्यूज के संवाददाता ऋषभ पाण्डेय ने कोविड-19 का टीकाकरण लगाया.. एवं आम नागरिकों से टीका लगाने की अपील की गई.

0

बालोद–वैश्विक कोरोना जैसे महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है. वही कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम नही हुआ है वही आज दिनांक 12.05.2021 को गुरूर ब्लॉक के सर्वोच्च छत्तीसगढ़ न्यूज के संवाददाता ऋषभ पाण्डेय ने मास्क पहन कर एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आज कोविड-19 का टीका लगाया गया एवं गुरूर ब्लॉक के सर्वोच्च छत्तीसगढ़ न्यूज़ के संवाददाता ऋषभ पाण्डेय ने आम नागरिकों से अपील की गई आप भी कोविड-19 वैक्सीनेशन लगवाएं एवं दूसरों को भी कोविड-19 टीकाकरण लगाने के लिए प्रेरित करे. कोरोनों वायरस का संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है अभी कम नही हुआ है आप भी कोविड-19 वैक्सीनेशन में भाग लीजिए. और अधिक से अधिक लोगों को कारोनो टीकाकरण लगाने की अपील की गई। एवं मास्क पहन कर घर से बाहर निकले व अपने हाथो को समय समय साबुन से धोएं व हैंड सेनेटाइजर करते रहे एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करे भीड़ भाड़ इलाके मै ना जाए एवं कोविड-19 का नियमो का पालन करे। समय समय पर शासन के निर्देशों का पालन करे।

फिर से बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम

0

रायपुर – रायपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं। कोरोना महामारी के कारण पुरे छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगा हुआ है और इसके कारण लोगों की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गई है, उसमें बढ़ते ईंधन के दाम ने आग में घी डालने का काम किया है। इस बार पेट्रोल के दाम 90 रुपए के पार हो गया है। 3 दिनों में पेट्रोल में 82 पैसे तो वहीं डीजल में 1 रुपए 3 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

परिवार सहित पत्रकारों ने भी लगवाएं टीका जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने निभाई अहम भूमिका

0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों को फंट्रलाईन वर्कर्स मानते हुए अलग कोविड वैक्सीनेशन करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है। इसी तारतम्य में बस्तर जिला पत्रकार संघ की पहल पर पत्रकार भवन में कोविड़ वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया जिसमें पत्रकारों ने परिवार सहित बड़ी चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पत्रकारों ने एक -दूसरे का सहयोग किया जिसके कारण यह अभियान सफल रहा।

स्वास्थ्य विभाग की हड़बड़ी से बड़ी लापरवाही उजागर फोन लगाकर डेमेज कंट्रोल में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारी

0

जगदलपुर। माहेश्वरी समाज भवन में डियुटीरत स्वास्थ्य कर्मचारियों से बहुत बड़ा मिस्टेक हो गया है और इनके द्वारा अब डेमेज कंट्रोल शुरू करते हुए वैक्सीनेशन किये गये लोगों को फोन कर वैक्सीन का नाम सुधारने को कहा गया है।
10 मई 2021 को तामझाम से माहेश्वरी भवन में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू व नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे की उपस्थिति में वैक्सीनेशन किया गया जोकि स्वागतोगय है किंतु हड़बड़ी में गड़बड़ी वाली कहावत यहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने कर दिया।

10 मई को माहेश्वरी भवन में 18 वर्ष के उपर के लोगो को टीकाकारण किया और कुल 150 लोगो को टोकन देकर टीका लगाया गया और टीकाकरण किये गये लोगों को एक पर्ची भी दिया गया जिसके तहत् उसमें को-वैक्सीन लिखा गया है किन्तु टीका कोविड शील्ड का लगाया गया। दूसरे दिन अपनी गलती का अहसास होने पर स्वास्थ विभाग के द्वारा सबको फोन कर अपनी पर्ची में सुधार कर kovid शील्ड लिख लेने कहा।इस मामले पर स्वास्थ्य कर्मियों व जिम्मेदार कोई भी प्रतिक्रिया देने से बच रहें है। ज्ञात हो कि दोनों वैक्सीनेशन के समय में काफी अंतर होता है तथा अलग-अलग वैक्सीनेशन कराने से साईड इफेक्ट का भी खतरा मंडरा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी इस पुनित कार्य में लगे हैं,हम साधुवाद देते हैं किंतु स्वास्थ्य कर्मियों भी हड़बड़ी ना करें जिससे जीवन से खिलवाड़ हो।

थाना प्रभारी टी. एस नवरंग की समाज के प्रति सजगता

0

सैयद वली आजाद

जिला नारायणपुर में लाॅकडाऊन के दौरान हमारे पुलिस के जवान कोरोना काल को सफल बनाने में अपना जी जान लगा दिए हैं वही पुलिस विभाग की और से एक अच्छी पहल देखने को मिलती नजर आ रही है गत् दिनों आपने अपने शहर के थाना प्रभारी श्री टी. एस. नवरंग अपने आसपास के लोगों का पूरा ख्याल रखते देखा कि किस प्रकार उन्होंने शांति नगर से आई हुई वृद्ध महिला जो अकेली ही निवास करती है का हाल चाल पूछ कर उन्हें राशन, दवाई व जरूरत की चीजें प्रदान कर गृह तक छोड़ा आज फिर से उन्हें अपनी ड्यूटी की फर्ज अदा करने के साथ साथ समाज सेवा करते देखा गया जब उन्हें पता चला एक परिवार जो इस महामारी में जीवन बसर करने में मजबूर है तुरंत ही नवरंग ने उन्हें पहुँच कर मौके पर मदद की व किसी भी प्रकार की समस्या हो तो नि संकोच सुचना करने की गुजारिश की ऐसे करमठ एवं नेक दिल एक वर्दी के पीछे निसंदेह ही हमारी जनता के लिए एक उपहार है ।


थानेदार टी.एस. नवरंग नारायणपुर की सड़कों पर आम जनता को समझाईश देते हुए व लगातार अपने साथियों के साथ दिन रात पेट्रोलींग करते हुए नजर आ रहे हैं और आज उनकी इस पहल को देखकर नारायणपुर की जनता अभिभूत है कि हमारे जवान सजगता के साथ हर चौक चौराहे पर कड़ाई से ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं अपने स्वास्थ्य व जान की परवाह न करते हुए साथ ही अपने परिवार को भी अनदेखी कर केवल और केवल हम नागरिकों की चिंता कर अपना फर्ज अदा कर रहे हैं

बेमौसम बारिश में खुली पोल, लाइफलाइन में सड़क तो बनाई गई लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नही, दर्जन भर दुकानों में बारिश का घुसा

0

काँकेर :- जिले में दो दिनों से बेमौसम बारिश से जहाँ एक ओर लोगो को भारी गर्मी और उमस से राहत मिली है।लेकिन दूसरी ओर देर रात से जिले में रुक रुक कर हो रही बेमौसम बारिश ने आज पालिका की सारी पोल खोंल दी है।11 बजे से शुरु हुई बारिश ने पुराना बस स्टैंड में सड़क का पानी भर गया।पुराना बस स्टैंड के भीतर भरे पानी तालाब का रूप ले चुका है।इसके अलावा वर्तमान समय मे शहर की लाइफलाइन में बनी सीसी सड़क बनाई गई है।सड़क के दोनों ओर नाली नही बनाए जाने से सड़क के किनारे व्यापारियों की दुकानों के भीतर पानी घुस गया है।सीसी सड़क निर्माण के समय ही व्यापारियों द्वारा बरसात के समय पानी के दौरान सड़क के पानी के लिए निकासी नही होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से मिलकर की जा चुकी है।लेकिन सीसी सड़क निर्माण के दौरान शहर की लाइफलाइन के दोनो ओर नाली नही बनाई गई है।

जिसका खामियाजा अब व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।आज हुई बेमौसम बारिश से पुराना बस स्टैंड तालाब का रूप ले चुका है।वही दूसरी ओर सड़क के किनारे के दुकानदारों के यहां पानी घुस गया है।जिससे व्यापारियों की मुसीबतें बढ़ गई है।बारीश के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों में ट्रांसपोर्ट व्यापारी हाजी हनीफ़ मेंमन ने बताया कि तेज़ बारिश के दौरान पानी की निकासी नही होने से सडक का पानी दुकानों में घुस रहा था।इस दौरान हमारे काम्प्लेक्स के भीतर भी पानी घुस गया था। सड़क निर्माण के दौरान पानी के निकासी के लिए दोनो ओर नाली बनाया जाना था।अब सरकारी अव्यवस्था का खामियाजा नेशनल हाइवे स्थित दुकानदारों को भुगतना पड़ेगा।अगर समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित नही किया जाएगा तो व्यापारियों को बारिश में इससे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।

लाकडाउन में दुकानें बंद होने से नुकसान का आकलन नही हो पा रहा ?

बता दे कि कोरोना संक्रमण के चलते और लाकडाउन के कारण शहर पूरी तरह से बन्द है।और अचानक हुए बेमौसम बारिश के कारण दुकानों के भीतर पानी घुसने की जानकारी मिली है।लेकिन लाकडाउन का पालन कर ने वाले दुकानदार दुकान नही खोंल सके है।जिससे व्यापारियों को कितना नुकसान हुआ है।इसका आंकलन नही हो पाया है।

सोशल मीडिया में पालिका की खुली पोल तो देर शाम
अस्थायी नाली बनाकर निकाली गई पानी

बेमौसम बारिश और शहर के भीतर बनाई गई नई सीसी सड़क निर्माण की कलाई पहली बारिश में खुल गई ।बारिश रुकने के बाद सोसल मीडिया में पालिका के खिलाफ हो रही फजीहत को देखकर तत्काल नपाप अधिकारी और पार्षद मौके पर खड़े होकर पुराना बस स्टैंड जो तालाब के रूप में तब्दील हो चुका था।उसे अस्थाई तौर पर निकालने जेसीबी लगाया गया था।

बारिश पूर्व माओवादियों के मांद में घुसेंगे सुरक्षा बल, डीजीपी ने ली बस्तर के अधिकारियों की समीक्षा

0

रायपुर। वामपंथी हिंसा से जुझ रहे बस्तर में माओवादियों के खिलाफ बहुत जल्द एक अभियान चलाया जा सकता है जिसके तहत माओवादियों के मांद में घुसने की रणनीति बनाई जा सकती है क्योंकि केंद्र सरकार भी अब निर्णायक लड़ाई करने पर आमदा है।

प्रदेश स्तरीय माओवादी अभियान से जुड़े अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर citymedia.cg को बताया कि पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी द्वारा माओवादी उल्मूलन अभियान की समीक्षा कर आगामी दिनों में सीधे तौर पर माओवादियों के साथ निर्णायक लड़ाई लड़ने उनके मांद में घुसे।

उद्यान विभाग के कारनामों पर कब सुधी लेंगे जिम्मेदार…पैक हाऊस निर्माण उपसंचालक ने किया जमकर भ्रष्टाचार

0

जगदलपुर। किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिए की योजनाएं संचालित है और इसके लिए बकायदा बजट की राशि भी बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराया जा रहा है किंतु उद्यान विभाग के उपसंचालक की शह पर शासकीय राशि का बंदरबांट किया है,यह हम नहीं कहते बल्कि गढ़िया व बिंता में बने कथित पैक हाऊस की तस्वीरें भ्रष्टाचार को बया करती है।
प्राप्त जानकारी अनुसार बस्तर जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड लोहंडीगुड़ा विकास खंड के गढ़िया व माओवाद प्रभावित बिंता के पॉली हाउस का निर्माण घरों में किये जाने का मामला सामने आया है।


क्या है पॉलीघर या पॉलीहाउस


(Polyhouse) पॉलीथीन से बना एक रक्षात्मक छायाप्रद घर है जिसका उपयोग उच्च मूल्य वाले कृषि उत्पादों को उत्पन्न करने के लिये किया जाता है। यह अर्धवृत्ताकार, वर्गाकार या लम्बे आकार का हो सकता है। इसमें लगे उपकरणों की सहायता से इसके अन्दर का ताप, आर्द्रता, प्रकाश आदि को नियन्त्रित किया जाता है।


सांसद के गृह ग्राम व गृह क्षेत्र में घोटाला
गढ़िया सांसद दीपक बैज का गृह ग्राम है और बिंता गृह क्षेत्र है वहां जब उधान विभाग द्वारा खेला कर सकता है तो अंदरूनी क्षेत्रों में क्या-क्या खेल इसके द्वारा किए जा रहें,उसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। य
हां उल्लेखनीय है कि उपसंचालक उधान के पद पर प्रभारी की नियुक्ति किया गया है जबकि मुलत: उपसंचालक वरिष्ठ उधान विस्तार अधिकारी के पद पर शोभायमान है।

MOST POPULAR

HOT NEWS