जगदलपुर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बस्तर) के आईडीएसपी शाखा में पदस्थ संविदा कर्मचारी दीपक पाणिग्राही जिसे कोरोना विशेषज्ञ के रूप में बतौर कोरोना संक्रमण सलाहकार पदस्थ किया गया है. विगत कई वर्षों से कोरोना सम्बन्धी सभी मामलों में सीएमओ की सलाह से जिला कलेक्टर को सभी विषयों पर जानकारी साझा करते हैं लेकिन, कुछ दिनों पूर्व उनके द्वारा आईडी आईसीएमआर पोर्टल में बनाकर फर्जी रिपोर्ट तैयार किया गया है जिसमें उसने अपने आप को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया था. पहले जानकारी यह मिली थी कि उसने चांदनी चौक स्थित किसी वीरेंद्र डहारे जो महारानी अस्पताल में लैब तकनीशियन पद पर पदस्थ है उसके आईडी से अपने आप को पॉजिटिव घोषित किया लेकिन तथाकथित कोरोना सलाहकार के रवैय्ये से परेशान अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अब इस संविदा कोरोना सलाहकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए खुलासा किया है कि इसने स्वयं अपने पॉवर हाउस चौक, शिव मंदिर वार्ड स्थित अपने निवास में बैठकर अपने आप को कोरोना पॉजिटिव करने का खेल खेला है. इस जानकारी का तब खुलासा हुआ जब शासकीय वेबसाइट में आईडी से लॉगइन व छेड़छाड़ करने की समस्त जानकारी, अक्षातर-देशांतर के आंकड़ों के साथ वेबसाइट के सॉफ्टवेयर में स्वतः ही साझा हो गयी.
इसके बाद उस कोरोना सलाहकार द्वारा आखिर किस मकसद के तहत विभिन्न कोरोना सेण्टरों में लगातार घूमते एवं अन्य विभाग के दफ्तरों में जाने की जरुरत महसूस की गयी. सीएमओ ऑफिस से जुड़े एवं कोरोना जांच में लगे कई स्वास्थ्य कर्मियों का दावा है कि उक्त कोरोना सलाहकार दीपक पाणिग्राही को सीएमओ कार्यालय के बड़े अधिकारी के साथ-साथ जिले के उच्चाधिकारियों का भी संरक्षण प्राप्त है. इन सभी अधिकारियों का वृहदहस्त पाकर कोरोना संक्रमण काल में शासन एवं स्वास्थ्य विभाग को धोखा देकर अपने पद का दुरुपयोग कर अपनी मर्जी से किसी भी व्यक्ति को पॉजिटिव अथवा नेगेटिव करने का खेल खेला गया. उसके इस खेल में कोरोना जांच में लगे अन्य स्वास्थ्य कर्मी अगर उसका साथ नहीं देते थे तो ऐसे कर्मियों को डरा-धमकाकर जिला कलेक्टर के माध्यम से निलंबित करने की कार्यवाई भी करा देता था.
पिछले वर्ष 2021 में जब कोरोना का संक्रमण अपने चरम स्तर पर था तब इस कोरोना सलाहकार ने अपने उच्चाधिकारियों के वृहद्हस्त होने का लाभ उठाते हुए कईयों को पॉजिटिव से नेगेटिव और नेगेटिव से पॉजिटिव करने का खेल खेला. आखिर उसके इस खेल के पीछे जिला प्रशासन के किस अधिकारी का सहयोग रहा, यह तो मामले की जांच में सामने आ ही जायेंगी किन्तु, वर्तमान में इस कोरोना सलाहकार की हरकत से प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी अब तक उस पर किसी प्रकार की कार्यवाई का नहीं किया जाना सोच का विषय है क्योंकि, किसी कोरोना पॉजिटिव को नेगेटिव बनाकर उसकी रिपोर्ट शासन को सौंपने से उस कोरोना सलाहकार को केवल चंद रुपयों का लाभ होता होगा किन्तु कई लोगों की ज़िन्दगी इस कोरोना सलाहकर के खेल के कारण जोखिम में आ गयी होगी.
बस्तर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामनाकी |
बस्तर सांसद दीपक बैज अपने निजी एक दिवसीय कोरिया दौरे पर है जहां साँसद बैज रतनपुर पँहुचकर साँसद बैज अपने कार्यकर्ताओं सहित रतनपुर के प्रसिद्ध मंदिर महामाया देवी के दर्शन किये साथ ही साँसद बैज ने बस्तर के विकास,उन्नति सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करी। इस अवसर पर साँसद प्रतिनिधि प्रवीण राणा, राम कुमार व युवा साथी मौजूद रहे।
01. सट्टा खिलाने वाले आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही
02. सट्टा खिलाने वाले 08 आरोपियो को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार
03. आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 9310 रू व सटा पट्टी को किया गया जप्त
पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े पर्यवेक्षण अधिकारी के निर्देशन मे अवैध जुआ सट्टा एवं अवैध शराब बिकी रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर थाना गुरूर पुलिस टाऊन/देहात भ्रमण पर निकला था कि दिनांक 04.02.2022 को ग्राम भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग स्थानों पर जाकर रेड कार्यवाही कर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी पुरानिक साहू के कब्जे से सट्टा पट्टी, पेन, व नगदी 250 रू, टीकम धुर्वे के कब्जे से 300 रू, शिवकुमार साहू के कब्जे से 2270, नंदकुमार मेश्राम के कब्जे से 1570 रू, तोषण पुरी गोस्वामी के कब्जे से 1860 रू, खिलावन साहू के कब्जे से 1410 रू किसन सिन्हा के कब्जे से 550 रू, पुनारद साहू के कब्जे से 1100 रू कुल 9310 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक लोकेश्वर गंजीर, होमप्रकाश सलामे, भुजबल साहू प्रधान आरक्षक राजेश टंडन, नर्मदा कोठारी, आरक्षक राहल गजपाल, गिवेन्द्र नेताम, प्रवीण राजपूत, चन्द्रशेखर, लेखराम, शेर अली, दिनेश नेताम, बेनीराम साहू, महिला आरक्षक महेश्वरी का सराहनीय योगदान रहा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दुर्ग – 5 जनवरी को दुर्ग जिले के चंदखुरी खेत में मिला नरकंकाल लापता इंजीनियर का निकला, डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि हुई | प्राप्त जानकारी के अनुसार मरोदा भिलाई निवासी शिवांग चंद्राकर चंदखुरी स्थित अपने फॉर्म हाउस से लौटने के दौरान 16 दिसम्बर से लापता हो गए थे और अगले दिन शिवनाथ नदी रोड पर बाइक मिली थी किन्तु इंजिनियर का कुछ पता नहीं चला | 5 जनवरी को जब चंदखुरी के खेत में नरकंकाल मिलने पर अंदेशा लगाया जा रहा था कि यह इंजिनियर का हो सकता है जिसे देखते हुए पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए नरकंकाल लैब भेजा था, रिपोर्ट आने पर इस बात की पुष्टि हो गई है | जहाँ से इंजीनियर शिवांग चंद्राकर का नरकंकाल मिला था वहां पर हाथ घडी, एक टी शर्ट एवं कुछ अन्य सामान भी मिले थे |
शिवांग को पता करने के लिए पुलिस एवं परिजनों की ओर से ईनाम भी रखा गया था | पुलिस अब हत्या की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अपनी जांच कर रही है. शिवांग से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है | बताया जा रहा है कि मृतक का एक युवती से कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग था और युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन शिवांग ने मना कर दिया था, यह भी शिवांग के मौत का कारण हो सकता है पुलिस हर दृष्टिकोण से अपराधी तक पहुँचने में लगी हुई है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
स्व सत्यनारायण सिंह ठाकुर स्मृति राज्य स्तरीय कबड्डी , जिला स्तरीय व्हालीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता 2022,कोरर जिला उत्तर बस्तर कांकेर संभावित तिथि 11/02/2022 से 13/02/2022 तक प्रस्तावित प्रतिवर्ष की भांति संपन्न होने वाले प्रतियोगिता इस वर्ष भी होने की संभावना है, कोरोना संक्रमण को देखते हुए संभावित तिथि की घोषणा आयोजन समिति द्वारा की गयी है। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरस्कार क्रमशः प्रथम 31000/-द्वितीय21000/-तृतीय 11000/-साथ ही जिला स्तरीय व्हालीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम 11000/-, द्वितीय 7000/-, तृतीय 5000/-का पुरस्कार रखा गया है साथ ही अन्य आकर्षक पुरस्कार श्रेष्ठ एवं सर्वश्रेष्ठ रेडर कैचर, अनुशासित टीम को भी प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार की घोषणा प्रतिवर्ष की भांति की गई है विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे अंतिम दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्हालीबाल टीम ।उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक बीरेश ठाकुर एवं आयोजन समिति द्वारा दी गई है।
14 वित्त आयोग मद से दल्ली राजहरा नगर पालिका को स्काई लिफ्ट मशीन प्रदान किया गया है,जिसका नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया और नगर की जनता को समर्पित किया गया ।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने बताया कि नगर पालिका के विद्युत कर्मचारियों को स्काई लिफ्ट मशीन के अभाव में ऊंचाई वाले स्थानों में कार्य करने में समस्याओं से जूझना पड़ रहा था जिसे संज्ञान में लेते हुए 14वें वित्त आयोग मद से स्काई लिफ्ट मशीन क्रय किया गया। नगर पालिका के पास स्काई लिफ्ट मशीन आने से विद्युत संबंधित सहित अन्य विभिन्न कार्य करने में सुविधा मिलेगा ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू जी,सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय जी,पार्षद गण श्रुति यादव जी,सोहद्रा ठाकुर जी,यंगेश देवांगन जी,बृजमोहन नेताम जी,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार जी,कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विलियम भावरा जी,काकू रंधावा जी,पप्पू पंजवानी जी,शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पीएम सुहैल जी सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर डोंडी लोहारा नगर में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष की उपस्थिति में एवम वार्ड नं 06 के पार्षद माया ठाकुर एवम शिक्षिका ओम साहू आरती संचेती और कन्या हाई स्कुल के छात्राओं द्वारा एनुका शार्वा के नेतृत्व में विश्व कैंसर दिवस जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष साइकिल चलाते हुए पार्षदों शिक्षिका सहित भ्रमण करते हुए नगर पंचायत से बाजार चौक ,विवेकानंद चौक,रामनगर ,एवं पुराना नगर पंचायत चौक होते हुए नगर पंचायत कार्यालय में समापन किया गया |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दंतेश्वरी वार्ड निवासी कस्तूरी शर्मा का 13 वर्षीय बेटा अर्जुन सकुशल वापस लौट आया है। इसकी जानकारी बोधघाट थाना प्रभारी ने दी है। पिछले 23 जनवरी को वह बिना बताए घर से कही चला गया था। इसकी रिपोर्ट उनके परिजनों द्वारा थाने में कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में पतासाजी प्रारम्भ की थी। फिलहाल उसके वापस लौट आने से उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है |
भानपुरी । जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानु) ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम पाथरी मे क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर खिलाड़ियों को को संबोधित करते हुए निलय कश्यप ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है आजकल ग्रामीण क्षेत्रों मे क्रिकेट, कबड्डी और वालीबॉल का आयोजन बहुत अधिक मात्रा मे हो रहा है जो कि युवा को के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है, हमारी सरकार भी लगातार खेलों के क्षेत्रों मे सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। क्षेत्रीय विधायक के सहयोग से आने वाले समय में युवाओं को खेल से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयत्न करेंगे। साथ ही क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेंगे।
इस दौरान शुभारंभ कार्यक्रम में अनिल बघेल अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस , लखेश्वर ठाकुर उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , सत्यकान्त कश्यप शोशल मिडिया प्रभारी , सोनधर दीवान , त्रिलोक कश्यप एवं आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।