जगदलपुर – कोरोना की वैश्विक महामारी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाये जा रहे अभियान से अस्पतालों में भर्ती जरूरतमन्द मरीजों के लिए वरदान साबित ही रह है। 18 वर्ष से अधिक लोगों का टीकाकरण होने के कारण रक्तदाताओं की कमी हो रही है ऐसे में अभाविप द्वारा चलाये जा रहे विशेष रक्तदान अभियान पहले रक्तदान फिर टीकाकरण से कई लोगों को जीवनदान मिल रहा है।
अभाविप के जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया कि विगत कई दिनों से आवश्कतानुसार मरीजों की मदद की जा रही है अभाविप के आव्हान पर युवा कार्यकर्ता छात्र अपने स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं जिससे गम्भीर मरीजों को लाभ मिल रहा है । दीवान ने आगे युवा विद्यार्थियों से अपील करते हुये कहा कि वर्तमान में हो रही रक्तसंकट में हम सभी को टीकाकरण से पहले रक्तदान करने की आवश्यकता है।
गुरुवार को इस अभियान में आज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 2 यूनिट रक्तदान जरूरतमन्दों के लिये किया जिसमें रक्तदाता ,केदार दीवान,हरेंद्र कश्यप ने महारानी अस्पताल में भर्ती मरीज बीजापुर निवासी अंजू ,सोरगांव निवासी बुदरू कश्यप के लिए अपना रक्तदान कर मानवीय धर्म निभाया मरीज के परिजनों ने कार्यकर्ताओं को आभार जताते हुये धन्यवाद दिया।
जगदलपुर/ लॉकडाउन क़ा असर आम लोगो के साथ शहर के प्राचीन मंदिरो के पुजारियों पर भी हुआ है पिछले माह से मंदिर भी भक्तो श्रध्दालुयो के लिये बंद है जिससे पुजारियों पर भी संकट आन पड़ा हुआ है ऐसे दौर मे आज संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज टेम्पल कमेटी एवं प्राचीन मंदिरो के समस्त पुजारियों के निवास स्थानो मे जाकर उनके परिजनो के साथ मुलाकात की एवं कोरोना से बचने के लिये वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी ली। कुछ लोगो ने अब तक वैक्सीन नही लगवाई है उन्हे जल्द से जल्दी लगवाने के लिये नेताद्वय ने प्रेरित किया ।
इसके अलवा इस संकट की घड़ी मे पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है कहीं किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर संपर्क करने की बात कही। जैन के समक्ष कई पुजारियों ने मंदिर के जीर्णोद्धार संबंधी समस्या बताई जिस पर स्तिथि सामान्य होने पर कार्य करने क़ा आश्वसन विधायक ने दिया। नेता द्वय ने समस्त पुजारियों एवं उनके परिजनो के समक्ष सूखा राशन सामग्री क़ा वितरण भी किया। इस दौरान अरुण गुप्ता एवं अनस रजा भी मौजूद रहे।
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 21 मई को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भक्ति के साथ आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया जाना है। संसदीय सचिव विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन,शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, नागरपालिक निगम महापौर सफिरा साहू ने कहा कि स्व. राजीव जी की शहादत को याद करते हुए 21 मई को समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में आधुनिक भारत के निर्माता राजीव जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने सुनिश्चित किए गए हैं। इसमें कार्यक्रम 21 मई को मास्क व साबुन वितरण, 22 को आवश्यक दवाइयों का किट, 23 को जरुरतमन्दों को भोजन वितरण और 24 को मेरा बूथ कोरोना मुक्त के तहत टीकाकरण पंजीयन कार्यक्रम होगा।
राजीव शर्मा ने समस्त कार्यक्रमों को तिथिवार आयोजित किए जाने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस के समस्त मोर्चा/प्रकोष्ठ व विभगों से आह्वान किया है कि कोरोना के रोकथाम एवं पीड़ितों को शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए विगत कई दिनों से आपकी ओर से चलाए जा रहे सहयोग कार्यक्रम को निरंतर जारी रखें और निःशक्तजनों, गरीबों, मजदूरों और बेसहाराओं का सहारा बने। राजीव शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी जी की 30वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और कृषि सहायता के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 21 मई को शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत खरीफ फसल 2020 में पंजीकृत एवं उपार्जित रखने के आधार पर धान/ मक्का एवं गन्ना फसल के लिए 10 हजार प्रति एकड़ की दर से डीबीटी के माध्यम से किसानों को सहायता अनुदान की राशि की प्रथम किस्त उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार बालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि में तीनों विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु आमजनों को मास्क , सैनिटाइजर व भाप मशीन बांटेगी ।
शासन के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए कार्यकर्ता हर ब्लॉक में अलग अलग स्थान पर लोगों को इन सामग्रियों का वितरण करेंगे एवम टिका लगाने हेतु जागरूक करेंगे ।
भाजपा चंडी शीतला मंडल के अंतर्गत आने वाले दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक बघेरा नयापारा पंचशील नगर क्षेत्र के फ्रंटलाइन कोरोनावरियर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को तिलक लगाकर एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया और उन्हें स्वल्पाहार भेंट की इस दौरान प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग कार्यसमिति सदस्य शिव चंद्राकर, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन गोलू भाजपा जिला मंत्री दिनेश देवांगन उपस्थित रहे इस दौरान सफाई कर्मचारियों के द्वारा अपने सम्मान से अभिभूत होकर भाजपा जनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सम्मान की अपेक्षा हम सभी रखते हैं और इस अपेक्षा को आप लोगों ने हमें सम्मानित कर पूर्ण किया |
सर्वविदित है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के आह्वान पर सेवा ही संगठन अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी कड़ी में भी दुर्ग जिले में भी विभिन्न प्रकार के सेवा भाव के कार्यक्रम संपादित हुए हैं आज चंडी शीतला मंडल मे यह कार्यक्रम आयोजित किया गया |
आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव चंद्राकर ने कहा कि आज निश्चित तौर पर जब लोग अपने घरों में कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान बचाने की खातिर घर पर बैठे हुए थे तब आप सफाई कर्मचारी नहीं सफाई वीरों ने हमारी जान की रक्षा के लिए अपने और अपने परिवार का भी ख्याल नहीं रखते हुए हमारी रक्षा के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जिससे आज हम सुरक्षित हैं और भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने के उद्देश्य से और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के सेवा ही संगठन अभियान के तहत आज आप लोगों का सम्मान करती है हम इतने बड़े नहीं कि आप का सम्मान कर सके पर इतना जरूर कर सकते हैं कि आपकी चेहरे में एक छोटी सी मुस्कान आपके सम्मान से ला सकें |
कारोना वरियर जिन का सम्मान किया गया सरोजिनी, जय श्री ,सरिता, शांता, रमेश रात्रे ,प्रेमानंद समुंद्रे ,प्रशांत वाल्बे, कुसुम सोनी, लक्ष्मी ठाकुर ,लक्ष्मी देशलहरे, संतोषी, ललिता पटेल, कमल गोंड ,चंद्रकला बंजारे, जानकी कुर्रे ,मीना पार्थी, सविता रोशन, अजय माला ,बूधान ,ज्योति, प्रीति, देवकी चंद्रिका ,संतोषी ,सुधा ,सूरज लगभग 70 कर्मचारियों का सम्मान किया गया है |
कार्यक्रम में भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक राजा महोबिया व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज टावरी मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र बंजारे भाजयुमो उपाध्यक्ष राहुल पंडित पार्षद कुमारी बाई साहू मनीष साहू चमेली साहू विजय ताम्रकार योगेंद्र साहू धूपचंद जैन उपस्थित रहे |
आरोपी के कब्जे से 8.88 बल्क लीटर अवैध शराब की गई जप्त।
ग्राम रेंगाकठेरा के पास अवैध शराब परिवहन करने की सूचना पर गुण्डरदेही पुलिस की रेड कार्यवाही।
दिनांक 19.05.21 को मुखबीर से सूचना मिला कि चंदनबिरही रोड तरफ से रेंगाकठेरा निवासी ओमल धनकर पिता माधो राम धनकर उम्र 27 वर्ष का अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब ले जा रहा है,,प्रधान आरक्षक रामप्रसाद गजभिये ,आरक्षक प्रवीण सोनी ,व सैनिक श्यामलाल महिपाल के द्वारा FCI गोदाम रेंगाकठेरा के पास जाकर घेराबंदी किया गया, आरोपी के मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक CG 07 AD 5183 को रोककर तलाशी लिया तो मोटर सायकल की पेट्रोल टंकी ऊपर रखा एक सफेद पीला रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 16 पौवा ,08 अध्धी, 04 बोतल देशी प्लेन शराब जुमला 8.88 बल्क लीटर , कीमती 3200 रूपये रखा मिला आरोपी के पास शराब परिवहन करने का लायसेंस नही होने से आरोपी को धारा 34(2) में आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया । एक व्यक्ति विधि से संघर्षरत् बालक होने के कारण जे जे एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही हैं।
नाम आरोपी- कोमल धनकर पिता माधो राम धनकर उम्र 27 वर्ष साकिन रेंगाकठेरा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ0ग0 जप्ती- 16 पौवा 08 अध्धी, 04 बोतल देशी प्लेन शराब जुमला 8.88 बल्क लीटर कीमती 3200 रूपये एक मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी 07 ए डी 5183 कीमती 20000 रूपये कुल जुमला 23200 रूपये।
जगदलपुर। भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र पाणिग्राही एवं सोशल मीडिया प्रभारी शशिभूषण रथ ने प्रशासन से कहा कि सभी व्यवसाइयों के संगठन व्यवसाय के लिए अपनी बात रख रहे हैं, जिसकी बात प्रशासन सुन भी रहा है,और अनुमति देने पर विचार भी कर रहा है लेकिन सड़क किनारे ठेला-खोमचा के व्यवसाय करने वाले छोटे गरीब व्यवसायी जो लॉकडाउन से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, उन्हे अपना व्यवसाय करने की अनुमति देने के आग्रह के साथ भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह करता है।
भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ ने कहा कि सभी व्यवसाइयों का व्यवसाय चौपट हो चुका है लेकिन इसमें सबसे अधिक परेशानी में ठेला-खोमचा में इटली डोसा, गुपचुप, चाय, पान आदि का व्यवसाय कर जीवन यापन करने वाले छोटे गरीब व्यवसायी की हालत सबसे ज़्यादा खराब है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नही है। जिन्हें लॉकडाउन में अब रियायत की सबसे अधिक आवश्यकता है। लंबे समय से बंद के चलते छोटे गरीब व्यवसायियों की जमा पूंजी भी समाप्त हो चुकी है, जीवन व्यापन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यदि इन छोटे व्यवसायियों को व्यवसाय की अनुमति नहीं मिली तो इनके परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा। प्रशासन इन व्यवसाइयों के लिये सहानुभूति पूर्वक विचार करें। यदि प्रशासन इन्हें व्यवसाय करने के लिए अनुमति प्रदान नहीं करता है तो इनके जीवन निर्वहन के लिए बंद अवधि से हुए नुकसान को ध्यान रखते हुए मुआवजे की व्यवस्था दे। अन्यथा भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ ठेला-खोमचे वाले छोटे गरीब व्यवसायियों की आवाज शासन-प्रशासन तक पंहुचाने के लिए आवश्यक कदम उठायेगी।
जगदलपुर।कोरोना संकटकाल में लगातार नव युवा मंच द्वारा गरीब लोगों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जा रहा है,शहर के अनेको वार्ड में इस ग्रुप के द्वारा हरी सब्जियां तो वही बच्चों को बिस्किट चिप्स भी बाँटा जा रहा है।
इसी क्रम में आज इस ग्रुप द्वारा शहर के तीरथगढ़ क्षेत्र पहुँचकर भूखे बंदरो एवं अन्य पशुओं को फल खिलाया गया है, आपको बता दे कि लगातार इस युवा मंच द्वारा ऐसे सेवा हेतु कार्य किये जा रहे है। कोरोना काल मे इस गरीब परिवारों सहित भूखे जानवरों को भी पेट भरने का कार्य इस ग्रुप द्वारा किया जा रहा है।
शहर के नयापारा से फल से भरे वाहन को भाजपा जगदलपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, बृजेश भदौरिया के द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया।
कमल पटवा ने बताया कि लगातार हम सेवा भाव की भावना से कार्य कर रहे है। आगे भी हम सेवा हेतु कार्य मे जूट रहेंगे। वही आनंद झा कहते है कि हमने सेवा भाव की भावना से कई भूखे परिवारों को एक छोटी सी प्रयास के माध्यम से सहयोग किया है साथ ही इस लॉक डाउन में ऐसे बेजुबान जानवरो की सेवा करना भी हमारा धर्म है।
राकेश तिवारी द्वारा क्षेत्रवासियों से भी आग्रह किया गया है कि ऐसे बेजुबान जानवरो की सेवा हेतु वह आगे आये और अपने आस पास नजर आने वाले जानवरो को भोजन जरूर खिलाए।
इस दौरान राकेश तिवारी, कमल पटवा, अखिलेश शुक्ला, विनीत शुक्ला, आनंद झा, रमन चौहान, बंटू पांडे,नीरज पटवा, बाबूलाल,सन्नी श्रीवास, हरि श्रीवास, गोविंद साहू मौजूद थे।
नारायणपुर – भाजपा महिला मोर्चा जिला नारायणपुर के द्वारा प्रदेश संगठन के आवाह्न पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी सुधाकर बोदले को सुरक्षा प्रदान करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की माँग को लेकर अपने अपने घरो के सामने धरना दिया,अपने घर के सामने धरने पे बैठी महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमशीला नाग ने कहा की विगत दिनो महासमुंद के महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी सुधाकर बोदले के द्वारा विभाग मे हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया है इसी मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर नारायणपुर महिला मोर्चा की बहने भी अपने अपने घरो के सामने कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुये धरने पे बैठी इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता मंडल,अनिता कुरेटी,प्रमिला प्रधान,केसर निषाद,भगवती हलधर,फुलमत कौर,शांती ठाकुर,पुष्पा साहू,पुष्पलता मांझी,नीलू नाग सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ ने भी अपने घरो के सामने धरना दिया।
सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अनुज कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 19.05.2021 को थाना कुरूषनार से जिला बल एवं आईटीबीपी की पुलिस पार्टी आर0ओ0पी0 ड्यूटी पर कोसा सेंटर से गुमियाबेड़ा लगी हुई थी। आर0ओ0पी0 ड्यूटी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा चेकिंग पाइंट लगाकर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम जिवलापदर, झारावाही की ओर से मोटर सायकल में आ रहे व्यक्ति व वाहन की चेकिंग की गयी, चेकिंग में वाहन मोटर सायकल के टुलबाक्स से 02 नग डेटोनेटर एवं डिक्की से 08 नग बैटरी सेल व 40 मीटर बिजली वायर मिला, जिसे थाना ले जाकर बारिकी से पूछताछ करने पर अपना नाम रामलाल नेताम पिता सुकमन नेताम उम्र 48 वर्ष जाति गोण्ड निवासी ईरपानार पारा झारावाही थाना कुरूषनार (झारावाही मिलिशिया सदस्य) बताया तथा दिनांक 10.04.2021 को कोषा सेन्टर टेकरी के पास आईईडी लगाने की घटना एवं नक्सलियों के साथ कई स्थानों पर आईईडी लगाने, नक्सली पर्चा फेकने तथा नक्सलियों का सहायता करने का कार्य करना स्वीकार करने पर दिनांक 19.05.2021 को गिरफ्तार कर दिनांक 20.05.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 20.05.2021 को कोहकामेटा जिला बल एवं डीआरजी की पुलिस पार्टी द्वारा नारायणपुर में हुंगा उर्फ उंगा उर्फ उमा राम पोटाई पिता स्व.मुराराम पोटाई उम्र 29 वर्ष जाति माड़िया निवासी इरकभट्टी थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) को नारायणपुर में तलब कर बुलाया गया। जिसके नारायणपुर आने के बाद पूछताछ करने पर थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 30.10.2020 को कोहकामेटा से इरकभट्टी मार्ग में पुलिस पार्टी को जान सहित मारने एवं नुकसान पंहुचाने के उद्देश्य से बम विस्फोट की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था,जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 20.05.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हुंगा पोटाई के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा 10 हजार रूपये ईनाम उद्घोषित किया गया था।