City Media - Page 1480 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1480

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाला सामुदायिक शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा

0

सचिवों पर बनाया जा रहा कमीशन का दबाव

कमीशन नहीं देने पर नोटिस जारी करने का दबाव

जगदलपुर/बीजापुर – स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक घर में शौचालय बनाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन बीजापुर द्वारा सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में ग्राम पंचायतों से अधिकारी के नाम पर वसूला जा रहा है कमीशन। शासन की महत्वकांक्षी योजना का सिर्फ कागजों में संचालन कर इसके प्रभारी अधिकारी जेब गरम करने में जुटे है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले में वित्तीय वर्ष 202021 में कुल 182 सामुदायिक शौचालय का प्रशासकीय स्वीकृति जारी किया गया है। जिसमें विकासखंड बीजापुर को 28, भोपालपटनम 87, उसूर 13, भैरमगढ़ 54 सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति दिया गया है। सामुदायिक शर्शाचालय का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण+मनरेगा+15 वें वित्त के समायोजन से होगा, जिसमें एसबीएम 300000 मनरेगा 43700+ 15 फाइनेंस 6300 राशि का भुगतान किया जाना है। वर्तमान में 40 सामुदायिक शौचालय पूर्ण, 120 प्रगतिरत शेष 08 कार्य अप्रारंभ बताए जा रहे हैं। वास्तविक स्थिति देखा जाए तो जहां शौचालय निर्माण अभी तक चालू ही नहीं है वहां भी प्रगतिरत बताया जा रहा है। और दूसरी ओर जयं शौचालय निर्माण पूर्णता पर है और जो कमीशन देने से कोताही बरत रहा है उसे निर्माण कार्य सही नहीं है ऐसा कहकर नोटिस भेजा जा रहा है और जो लोग कमीशन देने के लिए तैयार हैं और दे रहे हैं उन्हें ना कोई नोटिस दिया जा रहा है और ना ही निर्माण कार्य कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उल्लेखनीय है कि जिला सलाहकार एवं उप अभियंता द्वारा सामुदायिक शौचालय निरीक्षण करने के नाम पर ग्राम पंचायत जाकर ग्राम पंचायत सरपंच सचिवों से अवैध वसूली किये जाने की शिकायत मिली है।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की मार्गदर्शिका के अनुसार निर्माण कार्य की राशि पहली किश्त के रूप में 40 प्रतिशत दुसरी किस्त के रूप में 40 प्रतिशत एवं शेष 20 प्रतिशत की राशि निर्माण कार्य पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर दिया जाता है। लेकिन जिला सलाहकार एसबीएम बीजापुर द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व ही पूर्ण राशि ग्राम पंचायतों को भुगतान किया गया।

कुछ स्थानों पर सामुदायिक शौचालय बनाए जाने पर कलेक्टर द्वारा भी आपत्ति जताई गई और उसके भुगतान पर रोक लगाई गई इसके बावजूद भी संबंधित ग्राम पंचायत को राशि का भुगतान किया गया। मनमानी का आलम यहां तक आ पहुंचा की राज्य कार्यालय को प्रेषित की वाली जानकारी सिर्फ कागजों में ही दिखाई जा रही है। वास्तविक स्थिति इसके ठीक विपरीत है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाम ना छापने की शर्त पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा बताया गया कि शौचालय निर्माण में 10 परसेंट का कमीशन मांगा जा रहा है नहीं देने पर बेवजह नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद भी निर्माण सही नहीं कह कर तोड़ने की बात कर रहे हैं। और जहां निर्माण कार्य चालू ही नहीं है उन्हें कमीशन लेकर कुछ नहीं कहा जा रह्य है। कुछ सचिवों ने डरे दबी आवाज में कहा कि अधिकारियों द्वारा मांगा जाए तो देना पड़ता है नहीं तो अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ेगा।

सिर्फ कागजों पर संचालन हो रहा है रिट्रोफिटिंग कार्य

व्यक्तिगत शौचालय के मरम्मत हेतु रिट्रोफिटिंग के तहत ठीक किया जाना हो होता है लेकिन पैसा जनपदों पंचायत को जारी होने के 1 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी जपं के खातों में पड़ा हुआ है और कुछ एक जगह जा काम चालू है वां पर उगाही का दौर भी जोरों पर है। ग्राम पंचायतों को रूपए 35000 रिट्रोफिटिंग के नाम पर दिया गया जिसमें 1-2 शौचालय को ठीक कर पूरा पैसा गबन कर कागजों में ही निर्माण कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं।

जांच कराई जायेगी – सीईओ

जिला पंचायत सीईओ बीजापुर रवि साहू ने बताया कि सचिव को कमीशन के लिए परेशान किया जा रहा है या कार्यों का मूल्यांकन नहीं किया जा रहा है इसकी जांच कराई जायेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सचिव गोपनीय ढंग से इसकी शिकायत मुझ से कर सकते है।

सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

0

कांकेर से पुरूर मार्ग में NH-30 ग्राम मुजालगोंदी थाना गुरुर में (चारामा से 8 km ) में, घाटी के पास सड़क किनारे लगभग 35 वर्ष का अज्ञात पुरुष का शव मिला है। जो गुलाबी रंग का फुल शर्ट और स्लेटी रंग का पेंट पहना है। पहचान होने पर बताएं।
थाना प्रभारी गुरुर- 9479192057

अति0 पुलिस अधीक्षक- 9479192068

नव पदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक के संबंध में संक्षिप्त विवरण

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

बालाजी राव 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है। जिला सूरजपुर, धमतरी, रेलवे (जीआरपी0), कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक के पद पर तथा पुलिस मुख्यालय रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण एवं यातायात के पद पर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जषपुर के पद पर पदस्थ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक जिला जषपुर से पदोन्नति पर प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज के पद पर दिनांक 05.07.2021 को पदभार ग्रहण किये हैं। वर्ष 2009-10 में अति0 पुलिस अधीक्षक कांकेर के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। इन्हें वर्ष 2007 में सराहनीय सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से सम्मनित किया गया है। नवपदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि कांकेर रेंज मंे नक्सल आॅपरेषन को जिला पुलिस एवं पैरामिल्ट्री फोर्स (सी0पी0एम0एफ0) के साथ और बेहतर समन्वयक ढंग से चलाने का प्रयास उनका रहेगा। रेंज के तीनों जिलों में अपराध नियंत्रण एवं अपराध की विवेचना के पर्यवेक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक की जो भूमिका होती है उस पर तत्परता से कार्य करेंगे तथा पीड़ित पक्ष को थाने में संवेदनषीलता से सुना जाय और समुचित वैधानिक कार्यवाही हो यह भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। पुलिस महानिदेषक महोदय के निर्देषानुसार महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही एवं निराकरण भी उनकी प्राथमिकता में रहेगी।

Exclusive – कांग्रेस नेताओं का टाउन हॉल में युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार स्वागत

0

सप्तगिरि शंकर उल्का जी,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी,प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी,बस्तर सांसद दीपक बैज राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम,प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी का टाउन हॉल में युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार स्वागत…

सप्तगिरि शंकर उल्का जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी बस्तर सांसद दीपक बैज राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने बस्तर के नियाग्रा फॉल का किया दीदार

संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू को नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड के पार्षद ने कराया अपने वार्ड का भ्रमण , कराया समस्यायों से अवगत

0

आज आमचो सुघ्घड.गार्डन योजना के तहत डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में स्थित ऐतिहासिक “नेताजी शहीद पार्क” में सफ़ाई अभियान में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के लोगों ने ज़ोर शोर से हिस्सा लिया !

कार्यक्रम के पश्चात जगदलपुर क्षेत्र के मान विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,मान महापौर सफीरा साहू एवं एमआईसी यशवर्धन राव के द्वारा पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के वार्ड का भ्रमण भी किया गया ! इस दौरान वार्ड में निर्मित व्यायामशाला भवन में जिम सामग्री , मोहन नगर मार्ग पर अधूरे सामुदायिक भवन को पूर्ण करने,सरदार दर्शन सिंग मार्ग में नाली निकासी ,आंगनबाड़ी भवन एवं मोहन नगर के विकास के लिए फण्ड की माँग वार्ड की जनता के द्वारा किया गया !

वार्ड के पार्षद संजय पांडे ने व्यायामशाला का निरीक्षण कराते हुए बताया कि इसे बने हुए लगभग तीन वर्ष हो चुके हैं परंतु जिम सामग्री के अभाव में यह उद्देश्यहीन होकर ,आस पास के वार्डों के युवाओं को इसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है ! सामुदायिक भवन जो की 50 लाख रुपये में बन रहा था ,वह भी सात वर्षों से रुका पड़ा है ! कोर्ट में भी यह मामला नगर निगम के पक्ष में आया है तथा इसके बनने से इस वार्ड के लोगों को तथा आस पास के अन्य वार्ड के लोगों को एक अच्छी सुविधा निगम के द्वारा मिल पाएगी ! पहले जो पैसा आया था उसे मामला कोर्ट में पेंडिंग होने के कारण वापस कर दिया गया था ! जिसके कारण नये आकलन के हिसाब से 62 लाख रुपया की ज़रूरत होगी ! मोहन नगर के विकास के संबंध में भी पार्षद द्वारा वस्तु स्थिति से अवगत कराया किया और यह बताया गया कि इसके विकास में नगर निगम में क़ानून की बाध्यता है अपितु यह आप के विधायक निधि मदद से पुर्ण किया जा सकता है ! मान विधायक रेखचंद जैन एवं महापौर ने इसे गंभीरता से सुना एवं पूर्ण आश्वासन दिया है कि वह इन मामलों के विकास में पूरा समय व संसाधन उपलब्ध कराने और इसे पूर्ण कराने का पूरा प्रयास भी करेंगे !

इसके पश्चात माननीय जन प्रतिनिधि सरदार दर्शन सिंह मार्ग में नाली की समस्या से अवगत हुए ! विदित हो कि यह नाली सालों से सनसिटी के बीच खेत से होकर बहती थी ,परंतु सनसिटी कॉलोनी के निर्माण के पश्चात यहाँ पर पानी को रोक दिया गया जिसके कारण यहाँ अत्यंत गंदगी है, गंदे पानी के जमाव के कारण यहाँ के लोगों को गंभीर बीमारी हो रही है ! जिस पर विधायक एवं महापौर द्वय ने कहा है कि वह कलेक्टर व आयुक्त नगर निगम से चर्चा कर इस समस्या का निदान शीघ्र करेंगे !

नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड के पार्षद संजय पांडे ने कहा है कि पूर्व में भी वह लगातार नगर निगम के महापौर,आयुक्त एवं कलेक्टर सभी से इन समस्याओं से अवगत कराते रहे हैं ,और इसी कड़ी में आज मान विधायक जी का भी वार्ड में भ्रमण हुवा है और वे समस्याओं से अवगत हुए हैं ! आशा है कि इस दिशा में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा शीघ्र पहलकर वार्ड की समस्याओं को दूर किया जाएगा !
पार्षद संजय पांडे ने सभी जन प्रतिनिधियों एवं वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया है !

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

वार्ड भ्रमण एवं सफ़ाई अभियान में वार्ड के राजेंद्र पांडेय ,राम साहा ,कालीपद सिंह,बशीर बेग, संतोष नाग,भौमिक,देवेंद्र देवांगन, मोहम्मद अकबर, डॉ राकेश दुबे,फ़िरोज़ अहमद,तेजपाल सिंह, हरेन्द्र नंदी,संतोष बजाज,सियाराम नेताम ,गोबिन्द सिंह वर्मा ,मनोरंजन पंडा ,सुप्रियो मुखर्जी ,अजय राय,मुरलीधर झा,नवीन प्रजापति ,अरुण नेताम ,बुधराम कश्यप,अजय बेसरा ,मानसिंह ,दुर्गी प्रजापति ,रेखा पाण्डेय ,श्रीमती लाहोटी, करुणा सेनापति ,सावित्री यादव, अरविंद राठौर आदि लगभग सौ की संख्या में जन उपस्थित थे !

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक यू0 उदय किरण ने जिला नारायणपुर का किया पदभार ग्रहण

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आजाद

यू0उदय किरण (भापुसे-2015) ने आज दिनांक 04.07.2021 को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक के रूप में इनकी यह पहली पदस्थापना है। प्रशिक्षु के रूप में जिला रायगढ़ तथा बिलासपुर तथा बैच के रूप में जिला महासमुन्द मे एवं जिला कोरबा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा देते हुए सराहनीय कार्य किया था। अपराधियों के विरूद्ध इनकी तेजतर्रार कार्यशैली के कारण अपराधियों में हड़कंप मचा था जिसकी पूरे प्रदेश में चर्चा होती थी। अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने से कोरबा जैसे बड़े शहर में अपराध में अकुंश लगा था, जिससे आम जनता में पुलिस की अच्छी छवि बनी थी। जिला दंतेवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापना के दौरान नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी रणनीति तैयार करते हुए क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस की बेहतर छवि बनाने के साथ-साथ इस क्षेत्र से अच्छा अनुभव प्राप्त किये।


मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक यू0उदय किरण को जिले का चार्ज सौंपा, पदभार ग्रहण करने के उपरान्त इन्होने कहा की नारायणपुर जिले में भयमुक्त वातावरण निर्मित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी तथा जनता का विश्वास हासिल कर नक्सलियों तथा अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। चार्ज ग्रहण करने के उपरांत जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा डीआरजी कमाण्डरों की मीटिंग ली गयी। मींिटंग में समस्त अधिकारियों से कहा कि नारायणपुर जिले के समस्त जिला वासियों को भयमुक्त एवं खुशहाल वातावरण देना हमारी पहली प्राथमिकता होगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से काम करें, जिससे लोगों के बीच एक आदर्श पुलिस की छवि निर्मित की जा सके।

खेत में गाज गिरने से नवमी की छात्रा की मौत

0

जगदलपुर। नानगुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली से नवमी कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने से नानगुर शोक में डुबा हुआ है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नानगुर निवासी प्रहलाद मांझी की पुत्री लक्ष्मी प्रिया अपने खेत गई हुई थी। इस दौरान मौसम में बदलाव के बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लक्ष्मी प्रिया की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है,लक्ष्मी प्रिया कक्षा नवमी की छात्रा थी और मिलनसार है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

युवती बनी बिन ब्याही माँ, लोक लाज के भय से नवजात को फेंका झाड़ियों में

0

भानुप्रतापपुर  – बिन ब्याही युवती प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हो गई किन्तु बदनामी के डर से पैदा होते ही नवजात को झाड़ियों में  फेंक नवजात का जीवन लीला ही समाप्त कर देना चाहती थी किन्तु जाको राखे साइयां मार सके ना कोई तभी वहां से एक ग्रामीण ने उस मासूम की किलकारी सुन उस झाड़ी में जाकर देखा तो चीटियाँ नवजात को अपना निवाला बनाने के फिराक में थी उसने देर न करते हुए उस मासूम को लेकर तत्काल गांव के कोटवार को सूचना दी। कोटवार ने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को सूचना दी, जिस पर तत्काल थाना प्रभारी ने पुलिस को ग्राम डूमरकोट भेजा जहां से बच्ची को कोरर अस्पताल लाया गया। कोरर पुलिस ने मामले में एफआईआर  दर्ज कर जांच शुरू की और एक 20 वर्षीय युवती को इस मामले में आरोपी बनाया है। युवती अपनी मौसी के यहां कुछ दिन पहले ही आयी थी। युवती प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हो गई थी। लोकलाज के भय से उसने दुनिया में मां शब्द को कलंकित कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नगर पालिक निगम में ट्रक माऊटेन टैंकर को निगम बेड़ा मे शामिल किया गया

0

नगर पालिक निगम के तहत आज दंतेश्वरी मंदिर के सामने अधोसंरचना मद से ट्रक माऊटेन ट्रेकर की विधिवत पूजा संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,महापौर सफीरा साहू के द्वारा किया गया।जिसमे अध्यक्ष कविता साहू, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजीव शर्मा,एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव ,उदय नाथ जेम्स ,राजेश राय ,पार्षद ललिता राव ,कोमल सेना ,आयुक्त प्रेम कुमार पटेल उपस्थित थे। अधोसंरचना मद से लागत 34 लाख 70 हजार से दो नग ट्रक माऊटेन टैकर का विधिवत पूजा कर निगम बेडा मे शामिल किया गया। विधायक रेखचंद जैन ने कहा ट्रक माऊटेन टैकर के दो टैकर आने से निगम के वार्डो मे तत्काल पानी की सप्लाई सुचारू रूप से हो सकेगा। मशीन के माध्यम से लोगों को पानी सप्लाई जल्दी से हो सकेगा।इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। महापौर सफीरा साहू ने कहा ट्रक माऊटेन टैकर से निगम को काफी लाभ होगा ,सप्लाई मे सुविधा होगी, लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आमचो सुघ्घर गार्डन के तहत आज शहर के शहीद पार्क का जनसहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया

0

आमचो सुघ्घर गार्डन के तहत आज शहर के शहीद पार्क का जनसहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमे संसदीय सचिव व विधायक श्री रेखचंद जैन ,महापौर श्रीमती सफीरा साहू शामिल होकर पार्क मे श्रमदान कर योगदान दिया,साथ ही पार्क मे ग्रास कटिंग मशीन चलाकर संदेश दिया, वही पार्क परिसर मे पौधरोपण करने के साथ पार्क के दीवार पर पेटिंग कर गढबो नवा जगदलपुर का नारा चित्रित किया ,जिसमे एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव ,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,पार्षद योगेंद्र पांडे, ललिता राव ,कोमल सेना,लता निषाद, राजपाल कसेर,दयाराम कश्यप, मानिकराम नाग मनोनीत पार्षद अमर सिह ,हरिश साहू ,आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल ,युवोदय टीम व स्थानीय नागरिकों के जनसहयोग से पूरे पार्क मे सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही पार्क परिसर मे पौधरोपण किया गया ,साथ ही पार्क मे रंगोली डालकर अतिथि द्वारा स्वचछता का संदेश दिया गया ।वही छोटे बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम मे विधायक श्री रेखचंद जैन ने कहा शहर के ऐतिहासिक पार्क के साफ सफाई व मूलभूत सुविधाएं के लिये हम आज यहा अभियान चला रहे है ,ईस पार्क की स्थापना सन् 1979 मे हुयी थी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

हमारा दायित्व है शहर के सभी पार्को का अच्छा स्वरूप मे लाना है ,नगर निगम द्वारा गत सप्ताह के प्रति रविवार को सुध्धुर गार्डन का अभियान चलाया जा रहा है जिससे शहर के पार्को का सफाई व मूलभूत कार्यो को किया जा रहा है इस अभियान से शहर की जनता भी जुडकर अपने शहर की पहचान पार्क व अपने आसपास के पार्को का सफाई व देखरेख कर इस अभियान से जुडकर सहयोग कर रहे है। हम सभी को मिलकर शहर का विकास करना है ,लोगों के मांग पर शहीद पार्क मे 10 लाख की लागत से विधायक निधि से ओपन जिम का निर्माण किया जायेगा,शहर के जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के सहयोग से जगदलपुर को स्वचछ व सुंदर बनाना है ।महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया आमचो सुघ्घुर गार्डन अभियान के तहत प्रति रविवार को शहर के पार्कों का चरणबद्ध रूप से सफाई अभियान व रखरखाव के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत गत रविवार से प्रांरभ किया गया है जिसके तहत आज शहीद पार्क का सफाई ,पौधरोपण,सभी के सहयोग से किया गया ,साथ ही पार्क के रखरखाव व अन्य व्यवस्था के संबंध मे आयुक्त से चर्चा किया गया ,इसी तरह आगामी रविवार से शहर के अन्य पार्को का प्रशासन, युवोदय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व जनसहयोग से सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते पार्को के लिये अभियान चलाया जायेगा।साथ ही पार्को को उचित रखरखाव व आकर्षक बनाने का भी कार्य किया जायेगा।मूलभूत सुविधाओं को दूरस्त किया जायेगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

हमे गढबो नवा जगदलपुर की परिकल्पना को करना है ,जिसमे आप सभी का सहयोग से हम इस कल्पना को पूरा कर सकते है हम सभी को मिलकर हमारे शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है ,वही यशवर्धन राव ,नेता प्रतिपक्ष संजय पाडे, योगेंद्र पाडे ने भी सुध्धुर गार्डन व शहर विकास को लेकर अपने विचार रखा साथ ही सभी ने कहा हमे मिलकर हमारे शहर को नया आकार देना है ।आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल ने मंच सचालन कर सुध्धुर गार्डन के विषय पर जानकारी दिया। वही इस अभियान के अंत मे वाल पेटिंग किया साथ ही अतिथियों को वर्मी खाद भेट किया गया।इस दौरान निगम के अधिकारी, कर्मचारी व वार्डवासी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS