बालोद – आज दिनाँक 01/01/2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा , नवीन मंगलतराई कैम्प का विजिट किया गया। नवीन कैम्प भवन में शिफ्टिंग की गई है।
आज नव वर्ष 2021 के अवसर पर, मंगलतराई कैम्प में जिला बल के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों तथा CAF के अधिकारी/कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं तथा मिष्ठान वितरण किया गया । सभी जवानों से चर्चा किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, निरीक्षक रामसत्तु सिन्हा, मंगलतराई कैम्प प्रभारी ASI निर्मल यादव, APC शिव कुमार तिवारी उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा पैसेंजर ट्रेन को पुनः शुरू करने मंडल रेल महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर को पत्र प्रेषित किया एवं जिला कलेक्टर को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा | कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से इस सवारी गाड़ी मार्च के बाद कई महीनों तक बंद थी। उसके बाद कुछ समय के लिए ट्रेन को चालू किया गया था। जिससे क्षेत्र की जनता को
आवागमन के लिए काफी राहत मिली थी लेकिन फिर अचानक एक अक्टूबर से ट्रेन को बंद कर दिए जाने से क्षेत्र की जनता को आवागमन करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है |
सुदूर आदिवासी अंचल क्षेत्र के ग्रामीण दल्लीराजहरा से आगे केवटी तक ट्रेन के प्रारंभ होने से अति उत्साहित थे किन्तु बहुत ही कम समय में कोविड 19 के कारण ट्रेन को बंद कर दिया गया जिससे डौंडी-सल्हाईटोला-गुदुम-भानुप्रतापपुर- केवटी में बसे लोग ट्रेन के चलने से इनका जीवन सुगम बन गया था लेकिन जबसे ट्रेन बंद किया गया है तब से उनके मन में भारी निराशा है | लम्बे अंतराल के बाद उन्हें ट्रेन की सुविधा मिली थी किन्तु कोविद 19 के संक्रमण के कारण कम समय में ही ट्रेन को बंद कर दिया गया | केंद्र सरकार द्वारा लगभग सभी रूट में सामान्य व विशेष ट्रेन चलाकर आवागमन को बहाल किया जा रहा है।
रायपुर से दल्लीराजहरा केंवटी रूट की यह एकमात्र ट्रेन है। जिसके बंद होने से जहां एक ओर जनता परेशान हैं। दल्लीराजहरा भाजपा मण्डल के महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा मंडल रेल महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर के अलावा अनुविभागीय दंडाधिकारी के माध्यम से कलेक्टर को भी पत्र प्रेषित कर ज्ञापन सौंप ट्रेन का पुनः संचालन हेतु निवेदन किया गया है |
1 जनवरी हमारा नववर्ष नही यह अंग्रेजी नववर्ष है ..राम बालक दास प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास जी द्वारा सीता रसोई संचालन ग्रुप में किया गया जिसमें सभी भक्तजन जुड़कर अपनी जिज्ञासाओ का समाधान प्राप्त कीये |
पुरषोत्तम अग्रवाल जी ने दान दक्षिणा पर प्रकाश डालने की विनती बाबाजी से की, इस विषय पर प्रकाश डालते हुए बाबा जी ने बताया कि कलयुग में कहा गया है कि धर्म के चार पद में एक ही पद है दान, कलयुग में ज्यादा बड़ा यज्ञ नहीं कर सकते, तन को सुखाने वाला व्रत नहीं कर सकते क्योंकि, अन्न में प्राण हैँ, कलयुग में ऐसे बहुत से साधन है जो कि हम नहीं कर सकते, ध्यान धारणा समाधि भी,उचित अवस्था मे ही सम्भव हैँ, कलयुग के दूषित वातावरण मे नही|, तो ऐसी स्थिति मे क्या करें, संसार मे व्याप्त, संसार के जीव जगत में व्याप्त परमपिता परमात्मा को देखते हुए दान करें,जितना हो सके दान करें, चित्त की बुराइयों का दान करें अपने स्वयं के अहंकार का दान करें अन्न का दान करें भूखों को भोजन प्रदान करें अर्थ उपार्जन का
दसवाँ हिस्सा दान करें धर्म समाज परिवार के कल्याण में लगा सके ऐसा कर अपने धन का सदुपयोग करें, दान के बाद आता है दक्षिणा कई लोग समझते हैं कि यजमान का मन हो ना हो दक्षिणा मांग लो किसी का मन दुखा कर दक्षिणा लेना सर्वथा अनुचित है दक्षिणा का अर्थ होता है धन्यवाद, कार्य का आभार मानना, दक्षिणा अर्थात किसी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना दक्षिणा का अर्थ पहले होता था कि जब ब्राम्हण आपके घर आकर पूजा अर्चना करते थे तो यथाशक्ति यजमान उन्हें दक्षिणा प्रदान करता था यह उनका आभार व्यक्त करने हेतु किया गया एक सम्मान पूर्ण राशि होती थी, राजा यदि होता था तो वह मणि माणिक्य का दान करता था
किसान हो तो अन्न का दान करता था व्यापारी है तो वह द्रव्य और पैसे देकर के दक्षिणा देता था कुछ किसान तो चावल सब्जी देकर भी आभार व्यक्त करते थे और महाराज भी संतुष्ट हो जाते थे इसी प्रकार अपने गुरूजी जब अपने शिष्य को शिक्षा प्रदान कर देता है तो गुरु दक्षिणा भी दी जाती है जैसे शिष्य लकड़ी जंगल से उन्हें लाकर गुरु दक्षिणा में दे दिया करते थे अपने घर से अन्य वस्त्र गाय आदि का दान दिया करते भूमि भी दान की जाती थी परंतु इसमें कोई भी जबरदस्ती नहीं होती थी जैसे कि आज देखने को मिल रही है, इस प्रकार दक्षिणा भी कभी भी जोर जबरदस्ती से नहीं ली जानी चाहिए यथाशक्ति तथा भक्ति के अनुसार ही कार्य किया जाना चाहिए |
सत्संग परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए रामफल जी ने रामचरितमानस के सुंदरकांड की चौपाई “सचिव वैद्य गुरु….. को स्पष्ट करने की विनती बाबाजी से की, चोपाई के भाव को व्यक्त करते हैं बाबा जी ने बताया कि सचिव मंत्री वैद्य गुरु जो हमारे पथ प्रदर्शक होते हैं यदि यह असत्य बोलते हैं किसी के दबाव में आकर बोलते हैं तो राज्य धर्म और शरीर तीनों का ही नाश है राज्य का नाश मंत्री के कारण, धर्म का नाश गुरु के कारण और वैद्य अर्थात डॉक्टर के कारण हमारे शरीर का नाश निश्चित होता है इसीलिए गुरु को निश्चल और निष्कपट हो कर बात करना चाहिए चाहे उस सामने वाले को अच्छा लगे या बुरा लगे साथ ही जो मंत्री होता है उसे हमेशा सत्य बोलना चाहिए प्रजा का हितेषी होना चाहिए उसी प्रकार डॉक्टर को भी कभी किसी भी दवाब वश कोई भी बात को हम से नहीं छुपाना चाहिए अपने मन को निर्भीक होकर हर बात को हम से प्रकट करना चाहिए |
इस प्रकार आज का अति सार्थक ज्ञानपूर्ण सत्संग पूर्ण हुआ जय गो माता जय गोपाल जय सियाराम
बालोद–आज ग्राम खैरवाही मै आज दिनांक 31/12/2020 को बड़े ही धूमधाम से एवं मास्क पहनकर सोशियल डिस्टेंस का पालन कर नया साल का स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ही कार्यकम सांस्कृतिक कला मंच एवम रिकॉडिंग डांस परिवार संझा के चिरइया ग्राम अंगारी जिला बालोद का आयोजन किया गया जो बड़ी सौहाद्र पूर्ण संम्पूर्ण हुआ जिसमे अतिथि के रूप में सरपंच श्री दुर्गेश कुमार नागवंशी ग्राम पंचायत बोरतरा,श्री ऋषभ पाण्डेय पत्रकार गुरूर, श्री राधे निषाद ग्रामीण विशिष्ट जन उपस्थित थे सरपंच जी अपने उध्बोधन में ग्रामीण एकता की बात कही । ततपश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम की उदघोषक ढालेन्द्र सिन्हा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सृजन नवयुवक मंडल एवम समस्त ग्राम वासी खैरवाही के तत्वावधान में किया गया नववर्ष का स्वागत बड़े ही हर्षो उलास के साथ किया गया तथा भगवान से प्रार्थना किया गया कि सब खुश रहे सबको खुशहाली मिलें आयोजन समिति में रविकांत नागवंशी, मुकेश नागवंशी, योगेश नेताम, विमल हिरवानी,दिनेश पटेल,हितेश नागवंशी, राजेन्द्र सूर्यवंशी, किशोर नागवंशी, ओम प्रकाश, हेमकुमार सिन्हा, रवि हिरवानी,कमल, भुनेश्वर सिन्हा,नीरज,भूपेंद्र का विशेष सहयोग रहा l
बकावंड -(करपावण्ड)। बस्तर जिले के ग्रामीण अंचल में क्रिकेट में रूचि रखने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा शीतकालीन ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों को आमंत्रित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के संभागीय उपाध्यक्ष डमरू कश्यप,ओमप्रकाश गुप्ता ,हरिसिंह ठाकुर एवं पवन नाग ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को इस खेल के माध्यम से सामने लाना हमारी प्राथमिकता है।
हमारा संघ पत्रकारिता में भी ग्रामीण अंचल से पत्रकारों को समाचार संकलन एवं अन्य पत्रकारिता से जुड़े कार्यों में रूचि रखने वाले पत्रकारों को हमेशा प्रोत्साहित करता रहता है। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अंचल के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनी राम कश्यप ने इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कश्यप ने सर्व प्रथम बैटिंग कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गांव के सरपंच पंच पुजारी एवं आस पास के ग्रामीण क्रिकेट प्रेमियों से मैदान भरा रहा।इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा के अलावा जिलाध्यक्ष कृष्णा झा, स्वरूप राज .भुजबल बघेल,रघु सेठिया,सरपंच छिंदगांव समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
जिसमें आस पास के ग्रामीण अंचल की 16 टीमों को आमंत्रित किया गया हैं।प्रत्येक मेच 10 ओबर का खेलाया जा रहा है जिसमें एम्पायर का निर्णय आकरी निर्णय होगा ।
चिखलाकसा – कांचन केन्द्र चिखलाकसा में रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा साबुत और मास्क वितरण किया गया । रेडक्रास सोसायटी के जिला सदस्य चन्द्रशेखर पवार ब्लॉक सदस्य शशि देशमुख व राकेश सोनटके एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे पार्षद कुन्ती देवांगन एवं स्वच्छता मित्रों की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई-मास्क का उपयोग व बार-बार साबुन से हाथ धोये और सुरक्षित रहे |
नगरनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कस्तूरी में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने माता मावली क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच पहुंच खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर उनका हौशले बढ़ाया आज का फाइनल मैच कस्तूरी और मारकूल के मध्य खेला गया जिसमें कस्तूरी की टीम विजई रही इससे पहले खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विधायक खुद क्रिकेट बैट पकड़ कर मैदान में उतरे |
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि ज़िन्दगी एक खेल है यह आप पर निर्भर करता है कि आप खिलाड़ी बनकर जीते है या खिलौना बनकर,विपक्षी खिलाड़ियों के पसीने छूटने लगे वे मुझे रोकने के लिए हर सम्भव कोशिश करने लगे बॉलर की बार बार लाइने बिगड़ने लगी अब तो बिना टच किये ही बाउंड्री लगने लगी |
इस अवसर पर सरपंच राजेंद्र बघेल,उप सरपंच देवी सिंह राणा,पंच लैखन राउत,लक्ष्मण सेठिया, जैतराम,कु सहित नाथ, मोतीराम सेठिया,निलोराम सेठिया,पेन्वती कश्यप, रविन्द्र नाथ दास,धनसाय कश्यप,लक्ष्मण सेठिया, गणेश सेठिया,किशोर सेठिया,मोहन सिंह, कमलेश बघेल,भगत सेठिया,मदन, पदन हाबिल,भोयर,साधूराम, रामधर कश्यप सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे.
आज के दौरे में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेंद्र साहनी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान,विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवधेश झा एवं एनएसयूआइ के प्रदेश संयुक्त सचिव अरुण गुप्ता वरिष्ठ नेता प्रवीण जैन एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड साथ रहे।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा क्षेत्र में हाथियों की उपस्थिति को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा साल के अंतिम दिन एवं नये वर्ष पर दल्लीराजहरा थाना प्रभारी को पत्र के माध्यम से कोकान क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व उनकी समय सीमा बढ़ाने के लिए कहा गया क्युकि लोग नये साल का जश्न मनाने अक्सर कोकान क्षेत्र में जाते है लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो |
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में 16 से 18 हाथियों का समूह है वैसे अभी तक किसी भी प्रकार की जन हानि या फसलों को नुकसान पहुँचाने की खबर नहीं है | वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा ग्राम पुतरवाही और खर्रीटोला के लोगों को अलर्ट किया गया है |
दल्लीराजहरा – आज दिनांक 31/12/2020 को नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में कलेक्टर महोदय द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सफाई मित्रों को स्वच्छता और सेहत का ख़याल रखने पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी के हांथों साबुन और मास्क का वितरण किया गया ।
शशि देशमुख , चंद्रशेखर पवार व आर.के. सोनटेके द्वारा रेड क्रॉस संगठन की ओर से सामाग्री वितरण किया गया ।
वितरण के दौरान एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी , युवा पार्षद स्वप्निल तिवारी , रामु शर्मा , परितोष हंसपाल , पप्पू पंजवानी , रमेश भगत मौजूद रहे ।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के विश्वास,सुरक्षा व विकास अभियान के तहत माओवादियों के मांद मे घुसकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन अभियान का असर दक्षिण- पश्चिम बस्तर के बीजापुर जिले में देखने को मिल रहा है। बीजापुर जिले के दुर्दांत माओवादी अन्य प्रांत भाग रहे हैं, ऐसा ही मामला तेलंगाना के वारंगल में देखने को मिला जब वारंगल पुलिस के सामने माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बीजापुर जिले में सक्रिय माओवादियों ने वारंगल में समर्पण किया।आत्मसमर्पण करने वालों का विवरण पुलिस द्वारा दिये गये जानकारी अनुसार यमल नरेन्द्र, एलियन संवत ग्राम, अन्नाराम, बीजापुर जिला, छत्तीसगढ़ राज्य जोकि वर्तमान में माओवादी पार्टी एरिया कमेटी और वाजेदु वेंकटपुरम एरिया कमेटी कमांडर,तेलंगाना स्टेट कमेटी कम्युनिकेशन इन-चार्ज और एक्शन टीम कमांडर के सदस्य हैं।पोडियम देवी के पति का नाम मुलुगु जिला है।वह वर्तमान में तेलंगाना माओवादी पार्टी के संचार अनुभाग में एक सैनिक सदस्य के रूप में काम कर रहा है। पुलिस के अनुसार छह से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं,इसमें दो अलग-अलग गोलीबारी के आरोपी नरेंद्र शामिल हैं। मुख्य रूप से 2007 में छत्तीसगढ़ में साथ ही चार पुलिसकर्मी जो 2009 में दमोह इलाके में गोलीबारी में मारे गए थे उस प्रकरणों में शामिल थे। पुलिस ने आगे बताया कि यमल नरेंद्र भी इस घटना में सीधे तौर पर शामिल था। नरेंद्र 2012 में कर्णपल्ली और छत्तीसगढ़ में एर्रेली वन क्षेत्र में गोलीबारी में शामिल था और पुलिस को मारने के लिए 2017 में चित्तूर क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट करने का आरोप लगाया गया था। सीपीआई-माओवादी पार्टी लोगों के लिए कुछ अच्छा करेगी, इस भ्रम को दूर करने के अलावा, लोगों ने माओवादी पार्टी में विश्वास खो दिया है और इन लोगों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित योजनाओं को स्वीकार नहीं किया है। श्रवंती कलसी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कालसी में रहने के इरादे से नरेंद्र की पत्नी पोडियम देवी के साथ कालसी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।वारंगल के पुलिस आयुक्त पी. प्रमोद कुमार मुलुगु एसपी डॉ संग्रीसिंह जी पाटिल,एतुरुनगरम एएसपी सरकार वारंगल ने टीम को बधाई दी है।