City Media - Page 641 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 641

अनुराग महतो पर उमड़ा पीसीसी चीफ दीपक बैज का ‘अनुराग

0
  •  सांसद ने कराया अनुराग महतो का मुंह मीठा दी जन्मदिन की बधाई

लोहंडीगुड़ा चुनाव प्रचार खत्म कर तेलंगाना से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने लोहंडीगुड़ा स्थित निज निवास पर अपने मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने केक कटवाकर युवा नेता अनुराग महतो का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें हैप्पी बर्थडे कहा और बधाई एवं शुभकामनाएं दी। दीपक बैज ने अनुराग महतो के दीर्घायु होने की कामना की और उन्हें उपहार भी दिया।

अनुराग महतो के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए बुधवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज के स्थानीय निवास में जश्न का आयोजन किया गया था। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। अपने अनुज तुल्य अनुराग महतो के प्रति सांसद श्री बैज का अनुराग देखते ही बन रहा था। उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भी उत्साह देखते बन रहा था। सभी लोग अनुराग पर विशेष अनुराग और स्नेह बरसा रहे थे। केक कटने के बाद श्री बैज का निवास परिसर हैप्पी बर्थडे टू यू अनुराग के संदेश से गूंज उठा। पार्टीजनों के बीच अनुराग को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए होड़ सी मच गई थी। कोई महतो के गालों पर केक मल रहा था तो कोई उन पर फूलों की वर्षा कर रहा था और कोई गुब्बारे फोड़ने में मशगूल नजर आ रहा था। निवास परिसर के बाहर रंगीन आतिशबाजी भी काफी देर तक चलती रही। अपनों के इस निस्वार्थ अनुराग से अनुराग महतो भावविव्हल हो उठे थे।उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकाओं ने भी अनुराग महतो को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, लोहंडीगुड़ा जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोजविन दास, शहर जिला महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, असीम सुता, जॉर्ज टोप्पो, नीलम कश्यप, निकेत झा, रजत जोशी, हर्षल, राहुल तिवारी, विकास, सुरेश आदि मौजूद थे।

हत्या, मारपीट, अपहरण में शामिल नक्सली महिला गिरफ्तार

0
  • गंगालूर अस्पताल परिसर में हुई महिला की गिरफ्तारी

बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल महिला माओवादी के गंगालूर में देखे जाने की सूचना पर थाना गंगालूर के बल एवं महिला टीम ने एक महिला माओवादी को गंगालूर अस्पताल परिसर से पकड़ा है। पकड़ी गई महिला माओवादी रूखनी पूनेम ऊर्फ नमिता गायता जनमिलिशिया सदस्य है। वह गंगालूर थाना क्षेत्र में घटित अनेक घटनाओं में लिप्त रही है।

पुलिस के मुताबिक महिला नक्सली 27 अगस्त 21 को पुसनार गोरगेपारा निवासी आयतू पूनेम के घर से राशन एवं मवेशी लूटने, 8 अप्रैल 21 को धुरवापारा पुसनार के ग्रामीण सोमलू पोटाम से मारपीट एवं घर से राशन सामग्री व मवेशी लूटने, 21जुलाई 21 को धुरवापारा पुसनार के 3 ग्रामीणों की हत्या, 8 अगस्त 21 को धुरवापारा पुसनार निवासी सुदरू पूनेम एवं परिवार से मारपीट करने व घर से राशन सामग्री, मवेशी लूटने की घटनाओं में शामिल रही है।पकड़ी गई महिला माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में 4 स्थाई वारंट लंबित हैं। महिला माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया।

विस्फोटक और पर्चा बैनर के साथ नक्सली गिरफ्तार

0
  •  ग्रामीण की हत्या और वाहन में आगजनी में था शामिल

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक नक्सली को विस्फोटक और नक्सल प्रचार सामग्री के साथ पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक यह नक्सली एक ग्रामीण की हत्या और वाहन में आगजनी की घटना में शामिल रहा है।

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 28 नवंबर को कुटरू थाने से जिला बल की टीम दरभा, केतुलनार की ओर निकली थी। इस दौरान केतुलनार-दरभा मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम दीवाड़ पोयाम जनताना सरकार अध्यक्ष होना बताया। उसके पास रखे थैले की चेकिंग करने पर उसमे एक टिफिन बम, छह नग जिलेटिन स्टीक, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, प्रतिबंधित माओवादी संगठन का माओवादी साहित्य एवं माओवादी पर्चा, बैनर आदि बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए केतुलनार- दरभा मार्ग पर आईईडी लगाने की तैयारी थी। पकड़ा गया माओवादी थाना कुटरू क्षेत्रअंतर्गत 10 जनवरी 22 को केतुलनार गढ़मेरीपारा के एक ग्रामीण की हत्या, 4 फरवरी 22 को गिट्टी परिवहन करने वाले हाइवा वाहन में आगजनी की घटना में शामिल था । उसके विरूद्ध थाना कुटरू में 2 स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गए माओवादी के विरूद्ध थाना कुटरू में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं विधि विरूद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1967 की सुसंगत धाराओं में वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया।

चुनाव ड्यूटी में तेलंगाना जा रहे जवानों की हादसे मौत

0
  •  भोपालपटनम नाका में गंभीर रूप से घायल हुआ था बस्तर फाइटर का सिपाही
  • फारेस्ट बैरियर से टकराकर जख्मी हो गया था जवान

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर से चुनाव डयूटी के लिए तेलंगाना जा रहे बस्तर फाइटर के एक जवान को भोपालपटनम स्थित बैरियर से टकरा जाने गंभीर चोंट पहुंचीं थी। उसे भोपालपटनम में प्राथमिक उपचार पश्चात वारंगल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

बस्तर फाईटर के मृत जवान का नाम 25 वर्षीय जवान आशीष कर्रेमरका बताया गया है। वह केसाईगुडा़ मद्देड़ का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर के पुलिस जवानों और बस्तर फाइटर्स की टीम पिकअप वाहन से तेलंगाना के वारंगल में चुनाव डयूटी करने के लिए जा रहे थे। जवान आशीष कर्रेमरका पिकअप वाहन के ऊपर बैठा हुआ था। फारेस्ट नाका का लोहा उसके सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह घटना मंगलवार की शाम को हुई थी।उसे भोपालपटनम अस्पताल में इलाज के बाद देर रात वारंगल ले जाया गया था, जहां उसकी बुधवार की आधी रात मौत हुई। यह भोपालपटनम थाना क्षेत्र की घटना है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। भोपालपटनम के टीआई ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में जवान तेलंगाना के वारंगल जा रहे थे। मंगलवार दोपहर 2 बजे के लगभग नगर के फारेस्ट नाका में जवान के सिर पर गंभीर चोंट लगी। जख्मी जवान को बेहतर उपचार के लिए वारंगल भेजा गया था, जहां उसने अतिंम सांस ली।

दुकानें सही हाथों में है या नहीं, पता करेगा नगर निगम

0
  •  नगर निगम की आवंटित दुकानों का सर्वे करेगी टीम
  • मूल संरचना में परिवर्तन या किराए पर देने पर होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त मंडावी

जगदलपुर नगर निगम द्वारा शहर में निर्मित और आवंटित दुकानों की पड़ताल की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि दुकानें सही हाथों में हैं, या नहीं, उन्हें बेच तो नहीं दिया गया है और उनकी मूल संरचना में बदलाव तो नहीं किया गया है।

दुकानों के सर्वे के लिए नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा टीम का गठन किया गया है। यह टीम दुकानों का सर्वे कर रिपोर्ट आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेगी। आयुक्त श्री मंडावी ने बताया कि नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों के सर्वे करने हेतु टीम में नगर निगम राजस्व विभाग के कर्मी शामिल हैं। यह टीम निगम द्वारा निर्मित दुकानों का सर्वे करने के साथ उन सभी दुकानों में जांच करेगी कि आवंटी द्वारा दुकान संचालित की जा रही है अथवा दुकान को आवंटी द्वारा किराए पर तो नहीं दे दिया गया है? साथ ही दुकानों की मूल संरचना में परिवर्तन कर नए सिरे से निर्माण तो नहीं कराया गया है? आयुक्त मंडावी ने कहा कि अगर किसी आवंटी ने अपनी दुकान बेच अथवा किराए पर दे दिया गया होगा या फिर मूल संरचना में परिवर्तन कर दिया होगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि नगर निगम द्वारा आवंटित दुकानों की मूल संरचना में परिवर्तन किया जाना या किराए पर दिया जाना अनुबंधों के खिलाफ है। टीम द्वारा सर्वे किया जाकर ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करने हेतु राजस्व अधिकारी को निर्देश दे दिया गया है।

तीनों अर्बन हेल्थ सेंटर बनेंगे मिनी महारानी अस्पताल

0
  • शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को विकसित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
  • स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था का कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया निरीक्षण

जगदलपुर यहां संचालित तीनों शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का अब कायाकल्प होगा। वहां जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल जैसी सुविधाएं लोगों को मिलने लगेंगी। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने मिनी महारानी जिला अस्पताल के रूप में शहर के धरमपुरा, गीदम रोड़ और कुम्हारपारा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन अर्बन हेल्थ सेंटर्स के बाह्य रोगी कक्ष में अधिक से अधिक मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संस्थागत प्रसव सुविधा का व्यापक प्रचार -प्रसार कर अधिक गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बुधवार को धरमपुरा़ और कुम्हारपारा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों के बढ़ते दबाव को कम करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शहर के तीनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं दिलवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के दौरान नर्स ने बताया कि पूर्व में इस संस्था में ओपीडी की दर प्रतिदिन लगभग 25 हुआ करती थी, वह बढ़कर अब 65-70 के बीच हो गई है। संस्था में मिल रही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लोगों को होने पर यह संख्या 100 से भी अधिक हो जाएगी। सेंटर में मेल और फिमेल के लिए 5-5 बिस्तरों का वार्ड भी बनाया गया है, जिसमें कई लागों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों व माताओं की स्वास्थ्य जांच करवाने हेतु पहुंची मितानिन ने बताया कि उक्त संस्था दूसरे के भवन में संचालित थी, अब स्वयं के भवन पर संचालित है। इससे सभी प्रकार की सुविधाएं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हैं।

कलेक्टर ने स्वास्थ केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता, बिस्तरों की व्यवस्था सहित चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का भी जायजा लिया। केंद्र में निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने, आसपास निर्माण सामग्रियों को हटाने और परिसर की साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य जांच हेतु पहुंचे आंगनबाड़ी के नन्हे बालक बालिकाओं से मुलाकात की और उन्हें बिस्किट का वितरण किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ आर के चतुर्वेदी, डीपीएम रीना लक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सरकारी नमक से पकाई जाने लगी हैं भट्ठों में ईंटें

0
  • राशन दुकानों के नमक की थोक में ईंट भट्ठों में सप्लाई
  • सरकारी सफेद नमक से ईंटों को किया जा रहा है लाल

अर्जुन झा

जगदलपुर निजी ईंट भट्ठों में सरकारी सफेद नमक से ईंटों को लाल करने का खेल खुलेआम चल रहा है। सरकारी राशन दुकानों से उपभोक्ताओं को मुफ्त में दिया जाने वाला अमृत नमक जहां राशन दुकान संचालकों के लिए अवैध कमाई का जरिया बन गया है, वहीं ईंट भट्ठे चलाने वाले लोगों के लिए सच में अमृत तुल्य हो गया है। मुफ्त के नमक को ईंट भट्ठा मालिकों के पास थोक में बेचा जा रहा है। इस अवैध कारोबार की तरफ खाद्य विभाग और प्रशासनिक अमले का ध्यान नहीं जा रहा है। यह आश्चर्य की बात है।

आम धारणा है कि इंटें जितनी अधिक लाल होती हैं, वह उतनी ही ज्यादा मजबूत होती हैं। इसी धारणा के चलते लोग भट्ठों से लाल ईटों की ज्यादा खरीदी करते हैं। सुर्ख लाल इंटें थोड़ी महंगी बिकती हैं। ईंट भट्ठा संचालकों की कमाई बढ़ जाती है। लोगों की इस धारणा का बेजा लाभ उठाते हुए इंद्रावती नदी के किनारे संचालित कुछ ईंट भट्ठों के मालिक ईंटों को ज्यादा लाल करने के लिए कच्चे ईंटों को भट्ठों की आग में पकाते समय राशन दुकानों से मुफ्त वितरीत किए जा रहे सरकारी अमृत नमक का छिड़काव करने लगे हैं। बताया जाता है कि नमक से पकाई जाने वाली ईंटें देखने में बाहर से तो लाल जरूर नजर आती हैं, लेकिन अंदर से कच्ची ही रह जाती हैं। मतलब यह कि ऐसी ईंटें जरा भी मजबूत नहीं रहती हैं। लोगों को राशन दुकानों से मुफ्त में नमक दिया जाता है, अगर नमक का पैकेट जरा भी कटा फटा होता है, तो उपभोक्ता मुफ्त में मिलने के बावजूद उस पैकेट को नहीं ले जाते। इसके चलते राशन दुकानों में हर महीने काफी मात्रा में नमक इकट्ठा हो जाता है। सूत्रों ने बताया कि इंद्रावती नदी के किनारे ईंट भट्ठों का संचालन करने वाले कुछ लोग ईंटों को लाल करने के लिए राशन दुकानों से प्राप्त नमक का छिड़काव करने लगे हैं। बताया गया कि ईंट भट्ठों में नमक छिड़कने से कुछ समय के लिए आग की लपटें तेज हो जाती हैं। इसलिए ईंटों का ऊपरी हिस्सा लाल हो जाता है और अंदर से कच्चा रह जाता है। इन्हीं ईंटों को पूरी तरह से पका हुआ तथा मजबूत बताकर भवन निर्माताओं के पास खपाया जा रहा है। राशन दुकान संचालक मनमानी दरों पर इस नमक को बेचने में लगे हैं।

मुफ्त नमक लेना कर्ज लेने जैसा

आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके बीच यह भ्रान्ति फैली हुई है कि किसी से भी मुफ्त में नमक लेना कर्जा लेने के समान होता है। इसीलिए पहले जब किसी व्यक्ति के घर में नमक खत्म हो जाता था, तो काम चलाने के लिए संबंधित व्यक्ति पास पड़ोस के घर से नमक मांग लिया जाता था। तब देने वाला व्यक्ति लेने वाले व्यक्ति के हाथ में नमक को सीधे न देकर कागज अथवा पेड़ के पत्ते में डालकर उसे जमीन पर रख देता था। लेने वाला व्यक्ति उसे उठाकर ले जाता था। बाद में लेने वाला व्यक्ति नमक जरूर लौटा देता था, ठीक उसी तौर तरीके के साथ। बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के अनेक भागों में आज भी यह परंपरा चली आ रही है। यही वजह है कि लोग सरकारी राशन दुकानों से नमक मुफ्त में मिलने के बाद भी नहीं नहीं ले जाते। इसके चलते भी राशन दुकानों में नमक जाम हो जाता है। इसका फायदा अब ईंट भट्ठा चलाने वाले लोग उठा रहे हैं। पहले यही ईंट भट्ठा संचालक खड़े नमक का इस्तेमाल करते रहे हैं। चूंकि स्वास्थ्यगत कारणों और विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाईन के चलते खड़ा नमक का उत्पादन लगभग बंद हो गया है और अगर बाजार में कहीं मिलता भी है, तो थोड़ा ऊंचे दाम पर। जलाऊ लकड़ी और धान भूंसा भी महंगे हो चले हैं। ईंटों को लाल होते तक पकाने के लिए ज्यादा लकड़ी और भूंसे की जरूरत पड़ती है। इससे ईंटों की निर्माण लागत काफी बढ़ जाती है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता के इस युग में कम लागत में उत्पाद तैयार कर ज्यादा लाभ कमाने की होड़ चल रही है। इसके कारण नमक का प्रचलन ईंट पकाने के लिए काफी बढ़ गया है।

फिर ईमारत बुलंद कैसे होगी ?

नमक के प्रताप से पकाई जाने वाली ईंटें सुर्ख लाल जरूर हो जाती हैं, लेकिन अंदर से अधपकी ही रह जाती हैं। उनका बाहरी हिस्सा ही पक पाता है। ऐसी कमजोर ईंटों से बनाई जाने वाली ईमारत कितनी बुलंद होती होगी, इसका अंदाजा लगाना कोई बड़ी बात नहीं है। रिहायशी मकानों, सामुदायिक भवनों, शाला भवनों, आंगनबाड़ी केंद्र भवनों, दुकानों, नालियों, शौचालयों, पानी टंकियों, अस्पताल भवनों, विश्राम गृहों, पुल पुलियों आदि के निर्माण में इन्हीं अधपकी ईंटों का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। सरकारी निर्माण एजेंसियां भी आंख मूंदकर इस तरह की गुणवत्ता रहित ईंटों का उपयोग करने में जरा भी गुरेज नहीं कर रही हैं। ईंटों और अन्य निर्माण सामग्री की खरीदी में कमीशन के खेल के चलते संबंधित विभागों के अधिकारी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से समझौता करने में जरा भी नहीं हिचकते। इस तरह अधपकी ईंटों से बनने वाले भवन ज्यादा दिन टिक नहीं पाएंगे और बड़ी अनहोनी के कारण बन जाएंगे।

भाजपा राजहरा मंडल द्वारा शक्ति केंद्र व बुथ अध्यक्षों का किया सम्मान एवं विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गई

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल में विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहयोजक एवं बुथ अध्यक्षों की बैठक स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में आज दोपहर 12:00 बजे से रखी गई थी, बैठक का प्रारंभ भारत माता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 26 पार्षद टी,ज्योति द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल,भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के साथ भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा नगर पालिका के पार्षद गण उपस्थित हुए उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी ,संयोजक, सहयोजक के द्वारा विधानसभा चुनाव में , वार्डो में बूथ पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं जिला अध्यक्ष  कृष्णकांत पवार एवं विधान सभा प्रभारी राजेश ताम्रकार जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा सुरेश जयसवाल नपा उपाध्यक्ष संतोष देवांगन महेंद्र पिपरे किरण सिंन्हा मुश्ताक अहमद भूपेंद्र श्रीवास एवं मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी मचंस्थ थे ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए राकेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि दल्लीराजहरा मंडल के समस्त वार्ड एवं बुथ में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पूरी निष्ठा ईमानदारी से डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के पक्ष में उनके साथ चुनाव प्रचार किया है इसका परिणाम हमें दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी के जीत के रूप में अवश्य देखने को मिलेगी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के आधार पर हम दावा करने में सक्षम है कि दल्ली राजहरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के साथ विधानसभा डौंडीलोहारा के प्रत्याशी देव लाल ठाकुर को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रभारी राजेश ताम्रकार जी ने कहा की कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं उनके समर्पण को देखकर हमें विधानसभा की जीत स्पष्ट दिखाई पड़ती है भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक बूथ पर विषम परिस्थितियों पर भी कार्य कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदैव डटे रहते हैं यह उनकी निष्ठा का ही परिणाम है कि दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी सदैव की बढ़त बनती है आपसी सामंजस्य का परिणाम इस बार दल्ली राजहरा में इतिहास रचेगा एवं रिकॉर्ड मत से भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री महेंद्र सिंह एवं मदन मायती रामेश्वर साहू अंजू साहू मनजीत कौर रमेश जैन लीलावती साहू नीलेश श्रीवास्तव सोनू ठगेल ,शंकर साहू ,सुमित जैन, सुखवंतीन ठाकुर पार्षद, राजेश कांबले ,सोहद्रा ठाकुर ,हेमंत गौतम टी ज्योति ताम्रध्वज सुधाकर प्रमिला पारकर ममता नेताम भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, सुरेंद्र बेहरा, दमनदीप सिंह,मेवा पटेल ,श्याम जायसवाल, आर के माने, तरुण साहू, हुकुम सिंह ठाकुर,गंगा रावते ,रमणी बाघ ,कुमारी रावटे, उषा साहू

ललिता विश्वकर्मा ,भूषण निर्मलकर, श्रीजीत मनन गुप्ता राकेश कोसरे, मनीष पाठक, पंकज गजीर ,दुर्गेश साहू रंजीत गुप्ता, भगवान जायसवाल ,विक्टर वीरेंद्र साहू राहुल शर्मा, विजय साहू उपस्थित थे

गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने शहर में चलाया स्वछता अभियान

0
  • गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल -2 में मना एनसीसी दिवस
  •  तालाब और गांधी प्रतिमा स्थल की हुई साफ सफाई

जगदलपुर 231 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी परचनपाल के कमान अधिकारी कर्नल अमित आदर्श के दिशा निर्देश पर बस्तर संभाग की 650 गर्ल्स कैडेट्स ने एनसीसी दिवस 26 नवंबर को मनाया। जगदलपुर स्थित सेजस शासकीय कन्या उच्चत्तर मध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 की सीनियर विंग की 53 कैडेट्स ने भी एनसीसी दिवस मनाया।
कार्यक्रम का प्रारंभ वीर शहीदों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह ,चंद्र शेखर आजाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान से किया गया। राजेंद्र नगर चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास साफ सफाई कैडेटों द्वारा की गई।संस्था की प्राचार्य सुधा परमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कैडेटों को एनसीसी दिवस मनाए जाने के उद्देश्यों की जानकारी एवं देशभक्तों के पदचिन्हों पर चलने की सीख दी। स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छ बस्तर सुंदर बस्तर के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के दौरान ‘प्लास्टिक, कचरा, पॉलीथिन देश के हैं, ये दुश्मन तीन’ का नारा लगाते हुए जागरूकता लाई गई। कैडेट्स ने गंगामुंडा तालाब के आसपास साफ सफाई कर पुनीत सागर के तहत नदी तालाबों के किनारों को स्वयं साफ कर लोगों से स्वच्छ रखने की अपील की। एनसीसी गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन को संपन्न किया गया।सम्पूर्ण गतिविधियां कैप्टन हेमपुष्प लता ध्रुव के नेतृत्व में हुईं। संस्था के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगा दी आग

0
  •  तीन दिन के भीतर बस्तर संभाग में दूसरी बड़ी घटना
  • सड़क निर्माण के विरोध में दिया वारदात को अंजाम

जगदलपुर बस्तर संभाग में तीन दिनों के भीतर दूसरी बड़ी घटना को अंजाम देते हुए नक्सलियों ने हर्राकोडेर गांव में स्थापित मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया। यह अबूझमाड़ क्षेत्र का गांव है।
बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में बारसूर – नारायणपुर मार्ग पर स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र के हर्राकोडेर गांव में बीती रात नक्सलियों ने जियो कंपनी के मोबाईल फोन टॉवर को निशाना बनाया। मोबाईल टॉवर का पैनल बॉक्स, कंट्रोल यूनिट, केबल व अन्य उपकरण पूरी तरह खाक हो गए हैं।

नक्सली मौके पर पर्चा भी चस्पा कर गए हैं।नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा चस्पा किए गए इस पर्चे में पीएलजीए की 23वीं वर्षगांठ को 2 से 8 दिसंबर तक उत्साह के साथ मनाने, देशभर में वर्ग संघर्ष व गुरिल्ला युद्ध को व्यापक एवं तेज करने का आह्वान किया गया है। चुनाव के दौरान बैक फुट पर रहे नक्सली अब फिर से फ्रंट फुट पर आ गए हैं। वे लगातार बड़ी वरदातों को अंजाम देते हुए सुरक्षा बलों को खुली चुनौती दे रहे हैं। प्राइवेट और सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीते रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के भांसी में जमकर उत्पात मचाते हुए आगजनी की थी। भांसी के बीच गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण एवं रेलवे लाईन के दोहरीकरण कार्य में लगे चौदह वाहनों, मशीनों तथा अन्य उपकरणों को फूंक डाला था। नक्सलियों ने यहां की गई आगजनी की प्रेस नोट जारी कर जवाबदारी लेते हुए बैलाडीला से दंतेवाड़ा के बीच बन रही सड़क का नक्सलियों ने विरोध किया है,अब एकबार फिर एक निजी मोबाईल फोन कंपनी के टॉवर में आगजनी कर दी है जिससे बड़ी आबादी को नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ेगा। नारायणपुर जिला पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और सर्चिंग में लगी हुई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS