बालोद – आरक्षक मनीष नेताम 30 वर्ष निवासी टेकापार द्वारा तांदुला नदी के किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है | घटना मंगलवार रात की है | बताया जा रहा है 15 दिन पहले ही पत्नी की मौत हो गई थी जिससे मृतक काफी परेशान था शायद इस कारण उसने ऐसा कदम उठाया होगा | अचानक हुए पत्नी की मौत को लेकर आरक्षक छुट्टी पर आया था और बुधवार को वापस अपनी ड्यूटी थाना बोरई जिला धमतरी के लिया जाने वाला था किन्तु उससे पहले ही आरक्षक ने मौत को गले लगा लिया | इस प्रकार गाँव में 15 दिनों के अन्दर हुए हादसे से पूरा गाँव स्तब्ध है | दो माह पहले ही आरक्षक का विवाह डौंडी थाना क्षेत्र ग्राम दिघवाड़ी की हेमलता नेताम से हुआ था और दोनों में बहुत प्यार था | बालोद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है |
कोरोनावायरस संक्रमण काल में भी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा में कोई कमी ना हो- रेखचंद जैन
उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया की कोराना के गाइड लाइन का पालन करते हुए बच्चों की शिक्षा में कोई कमी ना हो |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन आज अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान अचानक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे कालोनी में पहुंचे और 6 एवं 7 के बच्चों से चर्चा कर उनके शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने छात्रों से चर्चा करते हुए उनके शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में पूछा एवं उनके कैरियर के संबंध में चर्चा की एवं अच्छा जवाब देने वाले बच्चों को शाबाशी देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कामनाएं की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित शाला के शिक्षक उपस्थित रहे |
जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर से हजारों रुपयों के आभूषण और पुजा का सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने आज बुधवार को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
टीआई परपा बीआर नाग ने बताया कि कि ग्राम राजुर में स्थित सुंदरा दई माता मंदिर से चोर द्वारा माता के आभूषण और पुजा का सामान चोरी कर लिया गया है। जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है। दो चोरों द्वारा इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था और एक चोर को ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर पुलिस थाने लाया गया। एर्राकोट निवासी बंशीराम कश्यप (50) से पूछताछ की गई तो बंशीराम ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मंदिर में चोरी करना स्वीकार कर लिया। फिर पुलिस ने आरोपी बंशीराम को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के साथी चोर रामचन्द्र उर्फ ईलू बघेल (24) निवासी नयामुण्डा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी किये हुए आभूषण और पूजा का सारा सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जगदलपुर।लोकमान्य तिलक वार्ड के डोंगरीपाड़ा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्टीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, डोंगरी पारा से जो मुख्य सड़क पल्ली से बीआर कोल्ड स्टोर को जोड़ती है इस मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान खुली है,यहां शराब की दुकान खुलने के बाद मदिरा सेवन करने वाले और असामाजिक तत्व लोगों के द्वारा शाम/रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए सड़क पर ही शराब का सेवन करने लगे है ।मुख्य मार्ग पर ही एक निर्माणाधीन जलनी माता मंदिर स्थित है।मंदिर प्रांगण में भी शराब सेवन कर शराब की बोतलें/ डिस्पोजल को यत्र तत्र फेंकना चालू कर दिए है ।डोंगरी पारा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है ।रात्रि में असामाजिक तत्वों द्वारा अंधेरे में सड़क किनारे शराब के सेवन से यहां के लोग मानसिक रूप से भयभीत हैं |
डोंगरीपारा से होकर गुजरने वाली मुख्य मार्ग के दोनों ओर बहुतायत पेड़ हैं जिसकी वजह से रात में और घनघोर अंधेरा बना रहता है ! डोंगरीपाड़ा में लगभग निवासरत लोग किसी न किसी रूप में मजदूरी करते हैं और मजदूरी करने शहर की ओर से शाम और रात को वापस घर लौटते हैं ऐसे में पल्ली नाका मोड़ और एलआईसी ऑफिस के आगे से होकर जब वह अपने मोहल्ले की और आते हैं तो स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से अंधेरे से होकर इन्हें अपने घरों तक आना होता है ऐसे में मदिरापान सेवन करने वाले असामाजिक तत्व के लोग अंधेरे सड़क/ पेड का फायदा उठाते हुए वहीं पर अपनी मोटरसाइकिल अपनी कार को खड़े कर शराब का सेवन करते हैं, जिससे कभी भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना बनी है !
इस हेतु उपरोक्त विषय को जनहित में गंभीरता से लेते हुए इस रोड में तत्काल स्ट्रीट लाइट लगवाने हेतु अनुसूचित जनजाति मोर्चा व वार्ड वासी कलेक्टर महोदय से मिलकर ज्ञापन सौंपा जिससे भविष्य में इस क्षेत्र में निवास करने वाले मजदूर,आदिवासी के मन से भय दूर किया जा सके इसमें प्रमुख रूप से नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ,सतीश बाजपाई, रोशन झा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष भुवनेश्वर ध्रुव ,प्रणिश मेरिहा, योगेश कश्यप, रतन लाल कश्यप, सूरज मिश्रा, दिलीप कुमेटी ,गायत्री कश्यप और वार्डवासी उपस्थित थे |
विद्युत विभाग नारायणपुर के सहायक अभियंता छत्रपाल एवं कनिष्ठ अभियंता विजेन्द्र कुमार और बसंत कुमार कोडोपी तथा स्टाफ के द्वारा चार परिसरों में छापेमारी कर विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त प्रकरण रामलाल नाग सुलेंगा नारायणपुर, लक्ष्मण साकडीबेड़ा नारायणपुर. केशव प्रधान साकडीबेड़ा नारायणपुर और सतपाल भुआर्य साकड़ीबेड़ा नारायणपुर के यहां विद्युत लाईन से डायरेक्ट हूकिंग करके विद्युत चोरी करते हुए 750 वाट घरेलु लोड, 600 वाट का घरेलु लोड, 910 वाट का घरेलु लोड तथा 759 वाट का घरेलु लोड चलाते पाया गया। विद्युत चोरी के कारण संबंधितों को क्रमशः रूपया 36585,रूपया 27324, रूपया 46459 और रूपया 37142 का डिमांड नोट कुल रूपया 147510 जुर्माना के तौर पर जारी किया गया है। उक्त संबंध में कार्यपालन अभियंता पी०एन० सिंह ने बताया कि संबंधित प्रकरणों पर न्यायालयीन कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने बताया कि अवैध कनेक्शनों पर कार्यवाही जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की है कि विद्युत् चोरी करने से बचें।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार तथा केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में आज दिनांक 11/08/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, समाज सुधारक, राजगुरुमाता ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।
सर्वप्रथम स्व. मिनीमाता जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने मिनीमाता जी जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय छाजेड़,ब्लॉक महामंत्री राधे मंडावी, श्रीनिवास राव,ब्लॉक सचिव प्रमोद चौधरी,अ जा विभाग जिला सचिव जागेश्वर गंधर्व, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी गौरीशंकर पिपरे,युवा नेता अजय बघेल,तरनजीत सिंह सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
डौंडीलोहारा नगर के लिए महत्वपूर्ण खरखरा का पानी डौंडीलोहारा लाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री के संरक्षण में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा व उपाध्यक्ष पार्षद साथी एवं प्रतिनिधि मंडल ने की सीएम से मुलाकात, आम नागरिकों के हित में रखी मांग | अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू एवं प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से की मुलाकात, विद्या शर्मा उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण साथ में रहे उपस्थित, लोकेश्वरी गोपी साहू एवं उपाध्यक्ष पार्षद गण प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी का आभार व्यक्त किए |
नगर वासियों क्षेत्र वासियों का बहुप्रतीक्षित मांग खरखरा जलाशय या गोंदली जलाशय से डौंडीलोहारा नगर में एवं इस क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने ,चट्टान एवं घास भूमि को आबादी घोषित कर भूमिहीन परिवारों को एवं शासकीय चट्टान भूमि मे काबिज नागरिकों को राजीव आसरा योजना का पट्टा प्रदान करने, शिव घाट का पूर्ण रूप से सौंदर्यीकरण करने और नगर पंचायत कार्यालय में अधीक्षक कक्ष निर्माण की मांग माननीय कैबिनेट मंत्री और नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद गण द्वारा मुख्यमंत्री जी से की गई |
आज अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और नगर पंचायत प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से सौजन्य मुलाकात किए जिसमें लोकेश्वरी गोपी साहू ने मुख्यमंत्री जी से विनम्र आग्रह करते हुए मांग किए की डौंडीलोहारा नगरवासी किसान भाइयों आम नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रतिनिधि मंडल नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा मांग की गई की हमारे डौंडीलोहारा तहसील से 10 किलोमीटर में स्थित खरखरा जलाशय से डौंडीलोहारा नगर वासियों को पेय जल उपलब्ध कराने के लिए जल आवर्धन योजना से नगर को जोड़ने और सिंचाई व्यवस्था के लिए खरखारा जलाशय से पाइपलाइन विस्तारीकरण के माध्यम से किसान भाइयों को सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराने, डौंडीलोहारा नगर के चट्टान एवं घास भूमि को आबादी घोषित कर चट्टान एवं घास भूमि में 30 वर्षों से काबिज नागरिकों को राजीव आश्रय योजना मोर मकान मोर जमीन के
तहत पट्टा प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने और हमारे डौंडीलोहारा नगर के प्राचीन शिवालय शिव मंदिर स्थित नाला का संपूर्ण सौंदर्यीकरण कर महाशिवरात्रि में तीन दिवसीय मेला लगाने और डौंडीलोहारा नगर पंचायत कार्यालय मे अधिकारी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के सुविधा एवं ऑफिस का सुचारू संचालन सुचारु संचालन के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण की नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू और नगर पंचायत प्रतिनिधि मंडल विद्या शर्मा उपाध्यक्ष झुमुक लाल कोसमा सभापति शोभा राजपूत सभापति शोाहदरा देवांगन सभापति अशोक चनाप पार्षद नारायण सिन्हा पार्षद ममता शर्मा पार्षद पवन देवांगन युवा नेता और गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा उपस्थित रहे आगे लोकेश्वरी गोपी साहू ने डौंडीलोहारा नगर हित, जनहित लोक हित में सहानुभूति एम गंभीरतापूर्वक विचार कर मांग पूरी करने के लिए मंत्री जी एवं पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त रूप से निवेदन कर मांग पूरा करने का आग्रह किए और कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा एवं पूरे प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री जी काआभार व्यक्त की उन्होंने हमारी मांगों को माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा कर हमें अपनी मांग रखने का हमें अवसर प्रदान किए |
प्रदेश के आबकारी एवं उधोग मंत्री कवासी लखमा एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 57 लाख 70 हजार रुपए के सुगम सड़क योजना के तहत निर्मित होने वाले सड़कों का भूमिपूजन किया गया |
आज जिन सड़कों का भूमिपूजन किया गया है उनमें बस्तर विश्वविद्यालय के बालिका छात्रावास पहुंच मार्ग 257 मीटर लागत 16 लाख 79 हजार रुपए, धरमपुरा हायर सेकंडरी स्कूल पहुंच मार्ग 200 मीटर लागत 12 लाख 95 हजार ,पीजी कॉलेज के लाइब्रेरी पहुंच मार्ग 150 मीटर लागत 8 लाख 82 हजार रुपए, मिडिल स्कूल कालीपुर पहुंच मार्ग 150 मीटर लागत 8 लाख 77 हजार रुपए,हाटपदमूर कस्तूरबा गांधी हास्टल पहुंच मार्ग 150 मीटर लागत 10 लाख 37 हजार रुपए की लागत का भूमिपूजन किया |
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा की मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसके तहत सभी शासकीय भवनों को पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों स्कूल पंचायत भवन, आंगनबाड़ी,स्वास्थ केन्द्र तक आसानी से पहुंचने के लिए भी सड़कों के निर्माण की मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना शुरु की गई है |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना को मील का पत्थर बताते हुए कहा की इससे सरकारी कार्यालयों तक पहुंच आसान होगी और लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक सड़कों को स्वीकृति प्रदान करवा रहे हैं |
इस अवसर परप्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,राजीव शर्मा,बलराम मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता यशवर्द्धन राव, बलराम यादव,विक्रम डांगी, सुनीता सिंह,ललित राव, कमलेश पाठक,सतपाल शर्मा ओंकार हेमू उपाध्याय, अवधेश झा,अरुण गुप्तासहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
बस्तर साँसद दीपक बैज ने नियम 377 के तहत लोकसभा में नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का उठाया मुद्दा..
केंद्र सरकार चलाने में सछम नहीं तो राज्य सरकार के प्रस्तावनुसार इस संयंत्र को राज्य को सौंपे-दीपक बैज..
भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले अंतर्गत एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण किया जा रहा है। 20 हजार करोड़ रूपये से अधिक खर्च करके तकरीबन 15 वर्षों से निर्माणाधीन प्लांट से स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर और विकास का रास्ता प्रशस्त होने वाला था कि केन्द्र सरकार इसका विनिवेश कर निजी हाथों को सौपने जा रही है। जबकि प्लांट हेतु 610 हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहित है।
छत्तीसगढ़ सरकार विधानसभा में 28 दिसंबर 2020 को इस प्लांट के संचालन हेतु प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार को भेजा है। राज्य सरकार चाहती हैं कि सरकारी संपत्ति निजी हाथों में न जाए जिससे स्थानीय लोगों का चहुंमुखी विकास का रास्ता प्रशस्त हो।
सांसद बैज ने कहा..मेरी मांग है कि एनएमडीसी का नगरनार स्टील प्लांट का केन्द्र सरकार निजीकरण न करें और केन्द्र सरकार इसे चलाने में सक्षम नहीं है तो राज्य सरकार के प्रस्ताव के अनुसार राज्य को इस संयंत्र को सौप दें।
श्रीनिवास पाल द्वारा बंगाली समाज को बदनाम करने के उद्देश्य से सदस्यों के विरुद्ध प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मिथ्या आचरण किया जा रहा है। मनोरंजन राय फाउंडर मेंबर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज।
आम सभा/ सामान्य सभा की बैठक निर्धारित स्थल एवं समय अनुसार किया जाएगा मनोरंजन राय फाउंडर मेंबर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज।
जगदलपुर:- आज दिनांक 10 अगस्त 2021 को स्वयंभू प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है, विज्ञप्ति के विरुद्ध समाज के कोर कमेटी सदस्य एवं आजीवन सदस्यों का आपत्ति है ।
कथित प्रेस विज्ञप्ति में श्रीनिवास पाल द्वारा कहा गया है कि 10 अगस्त 2021 को कुछ दैनिक समाचार पत्रों में प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल के विरुद्ध प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वाले तत्कालीन प्रदेश महासचिव सुब्रतो विश्वास छत्तीसगढ़ बंगाली समाज इनके द्वारा वर्ष 2012 से वर्ष 2015 तक छत्तीसगढ़ रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1973 के छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के पंजीयन नियमावली नियम 17 के तहत लेखा जोखा ऑडिट रिपोर्ट वर्ष 2012 से लेकर 2015 तक साधारण सभा का बैठक आयोजित नहीं किया गया जोकि कथित अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार एवं बेबुनियाद है।
मामले में तत्कालीन महासचिव सुब्रतो विश्वास ने श्रीनिवास पाल को करारा जवाब देते हुए कहा कि जब संगठन के रजिस्ट्रेशन के बाद मनोनयन करते हुए उन्हें महासचिव बनाया जिसके बाद कथित प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल ने स्वयं ही बिलबुक एवं रशीद छपवा कर अपने पास ही रख लिया। जिसके बाद वे छत्तीसगढ़ बंगाली समाज में अपने मन मुताबिक कार्य कर रहे थे, उन्होंने किसी भी समाज के सदस्य या पदाधिकारी को बिल-वाउचर या रसीद बुक नहीं दिया समाज के नाम से बैंक में पासबुक भी बनाया गया परंतु उस पासबुक से आज तक तत्कालीन महासचिव ने कोई भी कार्य के लिए एक भी रुपया आहरण नहीं किया, उस दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समाज से संबंधित में ऑडिट या लेखा-जोखा हेतु सामान्य सभा या बैठक नहीं बुलाया गया था। हिसाब किताब के संबंध में समाज के सदस्यों अथवा पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कोई भी दिशा निर्देश नहीं दिया गया कुछ समय पश्चात श्रीनिवास पाल के हिटलर शाही तरीके एवं विचारों से मेल ना होने की वजह से संगठन से दूरी बना लेना ही उचित समझा। श्रीनिवास पाल द्वारा सुब्रतो विश्वास के ऊपर लांछन लगाने के बाद सवाल यह भी उठता है कि जब सुब्रतो द्वारा संगठन विरुद्ध कार्य किया गया होता तो उन्हे दोबारा छत्तीसगढ़ बंगाली समाज का संभागीय अध्यक्ष क्यों बनाया गया?
इससे यह स्पष्ट होता है कि कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल अपने आप को बचाने के लिए सज्जन व्यक्ति के ऊपर कीचड़ उछाल रहे हैं।
समाज के फाउंडर मेंबर एवं आजीवन सदस्यों द्वारा 16 अगस्त 2021 को बैठक बुलाया गया है, जो की निर्धारित समय एवं तारीख में यथावत रहेगा।
कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है, कुछ समाचार पत्रों में दिनांक 16 अगस्त 2021 में विज्ञप्ति जारी कर समाचार प्रकाशित किया गया है, उनके द्वारा कथित विज्ञप्ति में यह भी लिखा गया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष को बदनाम करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित किया गया है। इस संबंध में आपको बता दें कि यह बैठक छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के कोर कमेटी के सदस्य एवं आजीवन सदस्यों द्वारा बंगाली समाज के उत्थान एवं कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा समाज के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर रखा गया है। और उनकी जानकारी के लिए यह स्पष्ट किया जाता है कि असामाजिक तत्व नहीं बल्कि बंगाली समाज का भला चाहने वाले कर्मठ सदस्यों द्वारा यह बैठक का आयोजन रखा गया है।
छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के फाउंडर मेंबर एवं आजीवन सदस्यों द्वारा श्रीनिवास पाल से प्रश्न है?
श्रीनिवास पाल द्वारा अकेले ही पदाधिकारी एवं सदस्यों से सलाह मशवरा करे बगैर निर्णय लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करना क्या न्याय उचित है? श्रीनिवास पाल द्वारा यह भी एक प्रकार से बंगाली समाज को बदनाम करने का घृणित एवं असामाजिक कृत्य है। जिस पर बंगाली समाज के वरिष्ठ जन एवं बंगाली समाज में आक्रोश देखा जा रहा है।