जगदलपुर 03 अप्रैल 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 02 अप्रैल को अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस जगदलपुर में युवोदय के वालंटियर्स को रायपुर भ्रमण हेतु ले जाने वाली युवोदय रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप सहित संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंन्द्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
भाजपाई पहले महंगाई को डायन कहते थे आज रशियन बता जिम्मेदारी से भाग रहे-कांग्रेस
रायपुर 3 अप्रैल / रोज बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम और बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई का मूल कारण मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीति है। देश की जनता को महंगाई से राहत दिलाने के बजाय मोदी सरकार बढ़ती महंगाई के लिए यूक्रेन और रूस के युद्ध को जिम्मेदार ठहराकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।और हमेशा की तरह ही बढ़ती महंगाई का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ रही है। मोदी सरकार के मुनाफाखोरी की नीतियों के चलते सरसों तेल शक्कर चाय पत्ती मिर्ची हल्दी जूता-चप्पल कापी पुस्तक टायर ट्यूब ऑयल ग्रीस दवाइयां,पोषक आहार, कृषि यंत्र,रसायनिक खाद,दूध पशु आहार पशुओं की दवाइयां इलेक्ट्रॉनिक सामान मोटर गाड़ी एवं यात्री भाड़े टोल टैक्स में वृद्धि हुई है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बढ़ती महंगाई पर मौन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे पर तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह आप से जनता पूछ रही है की मुख्यमंत्री रहते सायकल चलाकर 68 रु लीटर के पेट्रोल को महंगा बताकर विरोध करने वाले रमन सिंह सत्ता जाने के बाद पेट्रोल खरीदना बंद कर दिये क्या? या बढ़ती महंगाई से सुधबुध खो दिये है?या कहीं डर है पेट्रोल डीजल के महंगे दामों के विरोध में अब सायकल चलाएंगे तो मोदी शाह आपकी राजनीतिक सायकल को ही पंचर कर देंगे?सरोज दीदी यूपीए सरकार के दौरन 410 रु में मिलने वाला रसोई गैस 1050 रु में मिल रहा है आप कहाँ है हमारी गृहणी बहने आपको याद कर रही है? आलू प्याज की माला और रसोई गैस की खाली टँकी लेकर आपका इंतजार कर रही है कि अब आप उनके साथ महंगाई का विरोध करने सड़को पर उतरेंगी।जब यूपीए की सरकार थी तब 410रु में रसोई गैस के सिलेंडर और 68रु लीटर में पेट्रोल और 48रु लीटर में डीजल मिलता था तब भाजपा के नेता इसे महंगा बताकर महंगाई डायन बताते थे आज पेट्रोल-डीजल 100 रु से अधिक कीमत में और रसोई गैस 1050रु में जनता खरीद रही है तब भाजपा के नेता महंगाई को रशियन बता कर पलड़ा झाड़ रहे है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यूपीए सरकार के समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 144 डॉलर था उस समय पेट्रोल में 9 रु प्रति लीटर डीजल में 3रु के लगभग एक्साइज ड्यूटी लिया जाता था तब भी आमजनता को पेट्रोल 68 रु डीजल 48 रु और रसोई गैस 410 रु में मिलते थे जो 2014 के बाद 38 डॉलर हो गया था तब भी देश की जनता को मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के चलते सबसे महंगे कीमत में पेट्रोल डीजल रसोई गैस खरीदना पड़ा था आज 8 साल बाद क्रूड ऑयल की कीमत 110 डॉलर के करीब है तब भी देश की जनता को 2014 के पहले के मुकाबले महंगे दरों में डीजल पेट्रोल मिल रहा है मोदी सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल से वसूली जा रही मनमाना एक्साइज ड्यूटी के चलते ही देश में महंगाई विकराल रूप ले रही है
थम नहीं रहा क्रिकेट प्रेमियों का जोश गर्मी के मौसम में भी मैच खेला जा रहा है
भानपुरी..।जनपद सदस्य निलय (नानू) कश्यप ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ राम नवमी के उपलक्ष्य में हो रहे ग्राम गोंडियापाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभा को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य निलय कश्यप ने कहा कि दो साल कोरोना होने के कारण इस तरह के प्रतियोगिता बंद हो गए थे मायूस चेहरे में खुशी खिल उठी है और सरकार भी सभी प्रकार के खेल को प्राथमिकता देते हुए हर संभव मदद कर रही है और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के प्रयास से गोंडियापाल के पड़ोसी गाव कावड़गांव और नारायणपाल में 45-45 लाख की लागत से बनेगा मिनी क्रिकेट स्टेडियम
इस दौरान कार्यक्रम में अभिषेक बाजपेयी उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस नारायणपुर, अनिल बघेल अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस भानपुरी, लखेश्वर ठाकुर उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी, पुरन कश्यप , सोनधर दीवान, दीनबंधु पोयम, सत्यकांत कश्यप ब्लॉक मीडिया प्रभारी, सुदराम मौर्य, कृष्णा कश्यप, ज्ञान प्रकाश महादेव कश्यप एवं आयोजन समिति के सदस्य, ग्रामवासी उपस्थित थे।
पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन के बाद समझ जाये प्रदेश कांग्रेस सरकार, झूठ की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी जनता-निर्देश दिवान
जगदलपुर…जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान ने आज जगदलपुर में आयोजित पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन के कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति नाराजगी और कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकलने पर चुटकी ली है। दिवान ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जनता द्वारा मुख्यमंत्री के ही मुर्दाबाद के नारे लगाना वर्तमान सरकार के लिए बड़े शर्म की बात है।
दिवान ने कहा कि जानकारी के अनुसार पिछड़ा वर्ग समाज ने आज स्वयं से अपने खर्च पर पूरे संभाग से लालबाग मैदान में जमा हुए थे और अपनी दो मांगो पांचवी अनूसूची में शामिल करने एवं 27% आरक्षण तल्काल लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री को बात रखे थे परंतु उनके द्वारा समाज को गुमराह करके केन्द्र सरकार पर लाछन लगाने का प्रयास किया गया जिसे समाज ने सिरे से नकार दिया और मंच पर ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विरोध करना प्रारंभ कर दिया।स्थिति को देखते हुए भूपेश बघेल ने 50 लाख भवन के लिए देने की घोषणा किया परंतु नाराज जनता ने उसे इंकार कर दिया।
मुख्यमंत्री को पेंशन दृष्टा उपाधि से आज सम्मानित करेगा फेडरेशन
पुरानी पेंशन लागू करने पर इंद्रावती भवन में मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेगा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन
रायपुर राज्य में नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने किए जाने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन सोमवार को इंद्रावती भवन नवा रायपुर में एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पेंशन दृष्टा उपाधि से सम्मानित करेगा। देशभर में 2004 तथा पश्चात नियुक्त हुए शासकीय सेवकों को भी पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने वर्षों पुरानी मांग को लेकर जारी आंदोलनों के बीच छत्तीसगढ़ राज्य में इसे लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान 48 विभागों के शासकीय सेवकों के संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है।
फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, महामंत्री आरके रिछारिया, सचिव राजेश चटर्जी, कोषाध्यक्ष सतीश मिश्रा, मुख्य प्रवक्ता विजय झा, प्रवक्ता बीपी शर्मा एवं संगठन मंत्री संजय सिंह का कहना है कि राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू होने से अंशदायी पेंशन फण्ड के अंतर्गत 288628 कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य खासे उत्साहित हैं। साथ ही 2004 के पहले नियुक्त कर्मचारी-अधिकारी भी अपनी भावी पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो जाने के कारण बेहद खुश हैं। फेडरेशन के 14 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल मुद्दों पर शासन निर्णय ले रहा है। शासन को केंद्र के समान महंगाई भत्ता स्वीकृत करने का निर्णय लेना चाहिए। यह मुद्दा शासकीय सेवकों की भावना एवं उनके परिवार के हित से जुड़ा है।
इन मांगों पर भी उम्मीद
केंद्र के समान गृहभाड़ा भत्ता, 7वें वेतनमान का बकाया एरियर्स, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण, चार स्तरीय वेतनमान, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी/सहायक शिक्षकों को तृतीय समयमान-वेतनमान स्वीकृति मामलों पर मुख्यमंत्री को निर्णय लेना चाहिए। इन मामलों को पेंडिंग रखने विभागीय नीति के कारण सरकार के विरुद्ध आक्रोश पनप रहा है। इंद्रावती भवन नवा रायपुर में सोमवार को दोपहर 1 बजे से सम्मान समारोह की तैयारी में जुटे फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीदें हैं।
गांजा तस्कर 05 आरोपियो को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े पर्यवेक्षण अधिकारी के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं अवैध शराब ब्रिकी रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु निकला था कि दिनांक 02.04.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लोग एक सफेद रंग की मारूती सुजुकी कार क्रं सीजी 07-8916 में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहेे है कि सूचना पर टीम गठित कर थाना गुरूर व सायबर सेल नाकाबंदी कर ग्राम बोहारडीह के पास संदिग्ध वाहन सफेद रंग की मारूति कार क्रं सीजी 07-8916 को रोककर चेक किया गया।

जिसके वाहन चालक से पुछताछ करने पर मुकेश शर्मा पिता कौशल शर्मा उम्र 25 साल बस स्टैण्ड बालोद का रहना बताया, व वाहन में बैठे अन्य 04 व्यक्तियाे से पुछताछ करने पर अपना नाम 01 आलोक कतलम पिता रमेश कतलम उम्र 30 वर्ष साकिन पाण्डेय पारा बालोेद, 02 महेन्द्र कुमार सुर्यवंशी पिता ईश्वर प्रसाद सुर्यवंशी उम्र 23 साल मड़ौदा सेक्टर जी पॉकेट 49 बी थाना नेवई 03 साजन पिल्ले उर्फ संजू पिता नारायण पिल्ले उम्र 23 साल सा0 जवाहर पारा वार्ड क्रं 11 बालोद 04 विजेन्द्र कुमार कंवर पिता श्याम सिंह कंवर उम्र 23 वर्ष साकिन रूंवाबांधा सेक्टर 115 ए भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग बताये, जिसके बाद वाहन मारूती कार का तलाशी लिया गया। जो वाहन के डिग्गी में एक संतरा रंग के बोरी मिला बोरी अंदर देखने पर सेलो टेप से पैकिंग किया हुआ 12 पैकेट गांजा वजनी 12.35 कि.ग्रा. किमती 36,000 रू, मारूति कार क्रं सीजी 07-8916 एवं आरोपियों से 05 नग मोबाईल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर, दिलेश्वर चन्द्रवंशी सहायक उप निरीक्षक भुजबल साहू, धनेश्वर साहू, विश्वजीत मेश्राम, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक विपिन गुप्ता, पुरन देवांगन, पिताम्बर निषाद, महेन्द्र जैन, दोलेश ठाकुर,बेनीराम साहू,प्रवीण राजपूत, गिवेन्द्र नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
गिरफ्तार आरोपी:-
01 आलोक कतलम पिता रमेश कतलम उम्र 30 वर्ष साकिन पाण्डेय पारा बालोेद
02 महेन्द्र कुमार सुर्यवंशी पिता ईश्वर प्रसाद सुर्यवंशी उम्र 23 साल मड़ौदा सेक्टर जी पॉकेट 49 बी थाना नेवई
03 साजन पिल्ले उर्फ संजू पिता नारायण पिल्ले उम्र 23 साल सा0 जवाहर पारा वार्ड क्रं 11 बालोद
4 विजेन्द्र कुमार कंवर पिता श्याम सिंह कंवर उम्र 23 वर्ष साकिन रूंवाबांधा सेक्टर 115 ए भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग
5 मुकेश शर्मा पिता कौशल शर्मा उम्र 25 साल बस स्टैण्ड बालोद थाना व जिला बालोद


स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम के तहत अंगना मा शिक्षा 2.0 मेले का आयोजन
स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम के तहत अंगना मा शिक्षा 2.0 मेले का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल ,संकुल पथराटोला, विकासखंड डौंडी, जिला बालोद में बड़े ही धूमधाम के साथ प्राथमिक व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी व ग्रामीण माता-बहनों के सहयोग से बनाया गया ।
अंगना मा शिक्षा 2.0 मेले के आयोजन व उद्देश्य की जानकारी प्रभारी प्रधान पाठक टुमनलाल सिन्हा द्वारा ग्राम के समस्त माता-बहनों को दिया गया । उन्होंने विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि राज्य में कक्षा दूसरी तक के बच्चों को उनकी माताओं द्वारा घर पर रहकर सीखने में सहयोग हेतु राज्य की महिला शिक्षकों के सहयोग से अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है । अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा दूसरी अर्थात 7 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को घर पर सीखने हेतु माहौल बनाना। 5 से 7 आयु वर्ग के बच्चों की माताओं को घर पर बच्चों को सीखने में सहयोग देने हेतु तैयार करना।

बच्चों को उनके पालकों द्वारा घर पर सीखने हेतु सहयोग की संस्कृति विकसित कर पाना है । कार्यक्रम में 5 वर्ष से 7 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी व प्राथमिक शाला के कुल 65 बच्चों व 40 माताओं ने सहभागिता प्रदान की। मेले में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु 9 काउंटर का निर्माण किया गया। काउंटर क्रमांक एक में शिक्षिका या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रजिस्ट्रेशन, सपोर्ट कार्ड , सर्टिफिकेट बनाने का कार्य किया गया। काउंटर क्रमांक 2 में संतुलन बना कर चलना और कूदना जैसी गतिविधि रखी गई। काउंटर क्रमांक 3 में हाथों की मांसपेशियों के एक्सरसाइज के लिए पेपर फोल्डिंग की गतिविधियों रखी गई। काउंटर क्रमांक 4 में बौद्धिक विकास हेतु अक्षर मिलान करना, रंग पहचानना की गतिविधि, काउंटर क्रमांक 5 में बौद्धिक विकास से संबंधित वर्गीकरण व क्रम से लगाना, काउंटर क्रमांक 6 में भाषा विकास हेतु चित्र वाचन व पढ़ना, काउंटर क्रमांक 7 में गणित पूर्व तैयारी हेतु आकार पहचान गिनना , काउंटर क्रमांक 8 में गणित पूर्व तैयारी हेतु अंक पहचानना व जोड़ घटाव से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई, काउंटर क्रमांक 9 में बच्चों का कोना बनाया गया जिसमें शारीरिक विकास से संबंधित गतिविधियां जैसे रंग भरे , भाषा विकास से संबंधित गतिविधियां जैसे लिखना , सामाजिक व भावनात्मक विकास हेतु भाव पहचानने की गतिविधियों का आयोजन किया गया। माता ,बालक ,शिक्षक बच्चों के सपोर्ट कार्ड में काउंटर की गतिविधि की मार्किंग करके उनके आकलन पश्चात प्रपत्र भरा गया व जिन गतिविधियों को बच्चा नहीं कर पाया उन्हें माताओं के द्वारा घर पर रहकर घरेलू सामग्रियों से उन्हें किस प्रकार पूर्ण किया जा सकता है इसकी जानकारी दी गई।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
इस प्रकार माता उन्मुखीकरण का कार्य करते हुए जिन माताओं द्वारा अपने बच्चों को घर में रहकर पढ़ाने में सहयोग किया गया । उनमें से शाला ग्राम की माता मेली बाई को स्मार्ट माता के रूप में चयन कर स्मार्ट माता का रिबन पहनाकर सम्मानित किया गया । शाला ग्राम में स्मार्ट माता का उदाहरण देते हुए आसपास की माताओं को अपने बच्चों को घर में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अंगना मा शिक्षा मेला आयोजन के इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल से प्रभारी प्रधान पाठक टुमन लाल सिन्हा ,सहायक शिक्षक भीखम सिंह यादव, शासकीय माध्यमिक शाला ककरेल से प्रधान पाठक सोहन लाल जैन ,शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम, सुमरित ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनूप साहू व ओमेश्वरी भूआर्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।


ग्राम-ककरेल में आयोजित मानस गान सम्मेलन का उदघाटन मंत्री के हाथो
कुसुमकसा जय माँ शारदे युवा जन जागरण रामायण समिति व समस्त ग्रामीणों द्वारा ग्राम ककरेल में आयोजित दो दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन का उदघाटन अनिला भेड़िया केबिनेट मंत्री महिला बाल विकास व समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य अतिथि में अखिल ब्रम्हांड नायक भगवान रामचंद्र की पूजा अर्चना कर किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता यशराम राणा जनपद सदस्य व विशेष अतिथि पीयूष सोनी मंत्री प्रतिनिधि, बसंती दुग्गा अध्यक्ष जनपद पंचायत, पुनीत सेन उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी ,टीकम नेताम जनपद सदस्य , राजाराम तारम जनपद सदस्य लीलेश्वरी राणा सरपंच ग्राम पंचायत रजही ,प्रकाशचंद्र कुचेरिया , भारत चुरेन्द्र थे अनिला भेड़िया का ग्राम ककरेल पहुंचने पर ग्रामीणों व आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बाजे गाजे के साथ स्वागत कर मानस गान सम्मेलन स्थल तक लेकर आये जहाँ भगवान श्रीराम की छायाचित्र पर दीप प्रव्जलित व पूजा अर्चना कर मानस गान सम्मेलन का उदघाटन किये, अनिला भेड़िया ने मुख्य अतिथि के आसंदी से रामचरित मानस का गुणगान होने से गाँव मे भक्ति का संचार होता है , तो वही नयी पीढ़ी को सत्य के रास्ते जीवन जीने का महत्व समझ मे आता है रामायण के आयोजन से श्रीराम के आदर्श को आत्मसात करना चाहिए , साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा ब्लॉक,जिला व प्रदेश स्तर पर सार्वजनिक मानस गान का आयोजन कर रही है

पंचायत प्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन ना होने से ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए , उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने के लिए जिला खनिज निधि से दो कमरा निर्माण कराने व स्कूल के पास सी सी रोड निर्माण कराने की घोषणा की , मानस गान सम्मेलन के आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिला भेड़िया का शाल -श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
कार्यक्रम को पीयूष सोनी ,यशराम राणा ने भी संबोधित करते हुए रामायण से अच्छे गुण लेने की बात कही ,सरपंच लीलेश्वरी राणा ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन सनत कुमार चुरेन्द्र ने किया ,इस अवसर पर रांमहू राम चुरेन्द्र उपसरपंच ग्राम पंचायत रजही ,जय माँ शारदे युवा जन जागरण समिति के जीवन लाल भुआर्य (अध्यक्ष) सदस्यगण उमेश्वर खरांशु, विरेन्द्र, गौतम राणा, भूषण भुआर्य, भरत चुरेन्द्र, निर्भय चुरेन्द्र, डॉ सेतराम साहू, यशवंत भुआर्य, प्रकाश यामले, वासुदेव भुआर्य, हरिराम, कालूरामखुटमरिया, हुमनदास मानिकपुरी, अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य, शब्बीर खान, उदेराम सिवना, तामुराम भुआर्य, धनराज भुआर्य, खम्मनलाल खुटमरिया, सालिकराम सहित पंचगण, सैकड़ों महिला पुरुष व युवा ग्रामीण उपस्थित थे


ग्राम चिपरा में छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास अनिला भेड़िया ने की मंच निर्माण व भूमि पूजन
कुसुमकसा – अनिला भेड़िया केबिनेट मंत्री महिला बाल विकास व समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य अतिथि में ग्राम पंचायत चिपरा में पांच लाख रुपयों की लागत से सी सी रोड व तीन लाख रुपयों की लागत से कला मंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमारी भुआर्य सरपंच ग्राम पंचायत चिपरा ,विशेष अतिथि पीयूष सोनी मंत्री प्रतिनिधि बसंती दुग्गा अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी पुनीत सैन उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी, यश राणा जनपद सदस्य ,टीकम नेताम जनपद सदस्य, कोमेश कोर्राम अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी, राजाराम तारम जनपद सदस्य ,उदेराम सिवना, प्रकाशचंद्र कुचेरिया, शब्बीर खान, अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य थे

मंत्री महोदया के ग्राम चिपरा आगमन पर ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लेकर आये, कार्यक्रम का शुभारंभ धरती माँ की पूजा अर्चना कर रैली चलाकर किया गया, अनिला भेड़िया ने भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वन क्षेत्र के निवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए 61 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है, उसका लाभ उठाए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे धान के अतिरिक्त दलहन-तिलहन फसल लें। भांठा, टिकरा जमीन पर कोदो, कुटकी, रागी आदि फसल लेकर अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी करें। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है।

मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, अनिला भेड़िया ने ग्रामीणों की मांग पर चिपरा किल्लेकोडा मार्ग पर नाले पर 2.70करोड़ रुपयों की लागत से पूल निर्माण की स्वीकृति होने की जानकारी देते हुए जल्द ही पूल का निर्माण कार्य चालू होने की जानकारी देते हुए जनपद सदस्य यश राणा की मांग पर ग्राम चिपरा में मंगल भवन निर्माण कराने की घोषणा की ,कार्यक्रम को यश राणा जनपद सदस्य, कुमारी बाई भुआर्य सरपंच ने भी सम्बोधित किया, इस अवसर पर मनोज मरकाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) डौंडी लोहारा, अविनाश ठाकुर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डौंडी, विनय देवांगन नायब तहसीलदार दल्लीराजहरा , अरुण नेताम थाना प्रभारी दल्लीराजहरा, जतिन भेड़िया, धर्मेंद्र मेश्राम, नारायण लाल, जीवराखन नेताम सहित ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे|

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


बस्तर में आई बहार, न करें तकरार…
त्वरित टिप्पणी अर्जुन झा
बस्तर में बहार आई है। विकास हो रहा है। बमुश्किल शांति का दायरा बढ़ रहा है ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक संदेश भी दिया है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। इस अधिकार का उपयोग अनुशासित तरीके से करें। कोई भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने और शांति भंग करके बस्तर को अशांत करने की कोशिश न करे। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि कानून व्यवस्था बाधित होगी तो प्रदर्शनकारी जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री की इस समझाइश को धमकी नहीं नसीहत समझा जाना चाहिए। पिछले दिनों सुकमा और हाल ही नारायणपुर में जो हुआ, वह बस्तर की संस्कृति से मेल नहीं खाता। प्रदर्शनकारी उत्तेजित हुए तो इसकी कुछ स्वाभाविक और कुछ दीगर वजह भी हो सकती हैं। आदिवासी स्वभावगत शांत और सहज होता है। सुकमा और नारायणपुर में जो हुआ, वह स्वाभाविक रूप से आदिवासियों के स्वभाव के प्रतिकूल है लेकिन यह भी जाहिर है कि आदिवासी एकदम से संयम नहीं खोता। किंतु प्रतिकार करने में भी पीछे नहीं रहता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि बस्तर का सम्पूर्ण विकास हो और आदिवासी हितों का संरक्षण किया जाय। इस धारणा के प्रति उनकी संवेदनशीलता उनकी कार्यशैली में साफ झलकती है। यदि प्रशासनिक स्तर पर कुछ अवरोध है तो बात जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जा सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध व्यक्त किया जा सकता है लेकिन आंदोलन के बीच उपद्रव समस्या का समाधान नहीं बल्कि अवरोध ही उत्पन्न कर सकता है, यह बात समझ लेनी चाहिए कि आदिवासियों की आड़ में कहीं कोई सियासी झाड़ तो नहीं गाड़ रहा। यदि ऐसा है तो आदिवासी समाज को सतर्क रहना होगा। किसी भी सरकार का यह प्रयोजन नहीं हो सकता कि जनभावनाओं का दमन किया जाय क्योंकि जनता ही सरकार चुनती है और जनभागीदारी से ही विकास तथा शांति की स्थापना सम्भव है। बस्तर विकास के लिए मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता लगातार सामने आ रही है। वे बार बार लगातार बस्तर अंचल का दौरा कर रहे हैं, करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। इस बार भी उन्होंने बस्तर को ढेर सारे उपहार दिए हैं। बस्तर ने कांग्रेस पर जो उपकार किया है, उसका आभार वे बस्तर के कायापलट के रूप में व्यक्त कर रहे हैं। यदि कहीं किन्हीं मुद्दों पर असहमति है तो सहमति की संभावनाओं से खिलवाड़ करने की बजाय बातचीत से सहमति का विकल्प ही बेहतर उपाय हो सकता है।


