तोकापाल से शुरू हुई आजादी की गौरव यात्रा पूरे उत्साह व उमंग के साथ हाथ में तिरंगा ध्वज लिए आगे बढ़ती रही….इस पदयात्रा में छोटे बच्चों में भी भारी उत्साह देखने को मिला…
मुख्यमंत्री से कर्मचारी अधिकारी महासंघ की चर्चा
देय तिथि से 6 प्रतिशत डी ए तथा गृह भाड़ा भत्ता को पुनरीक्षित करने पर सहमति
अजय परिहर अध्यक्ष छ प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ एवम अनिल बड़कस संभागीय अध्यक्ष ने बताया छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 13अगस्त रात्रि आठ बजे मुख्यमंत्री निवास में शासन के आमंत्रण पर राज्य के कर्मचारियों, पेंशनरों के महंगाई भत्ता, सांतवे वेतन मान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता को पुनरीक्षित करने सहित छः सूत्रीय मांग पर विस्तार से चर्चा हुई चर्चा के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल उपस्थित थे |
महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने मुख्यमंत्री के समक्ष कर्मचारियों को देय तिथी से 12 प्रतिशत डी ए तथा सातवे वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता की मांग को प्रमुखता से रखा मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को देखते हुए 6 प्रतिशत डी ए देने की जा सकता है इस पर शुक्ला ने देय तिथि से देने एवम एरियर राशि को भविष्य निधि में जमा करने तथा शेष किश्त दिवाली तक देने एवम गृह भाड़ा भत्ता को पुनरीक्षित करने का अनुरोध किया जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति व्यक्त करते हुए मुख्यसचिव से चर्चा करने की बात कही स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को गभीरता से लेते हुए मुख्यसचिव से प्रस्ताव बुलाने का निर्देश दिया प्रतिनिधिमंडल में कर्मचारी अधिकारी संगठनों के प्रतिनिधि ओ पी शर्मा, महेंद्र सिंह राजपूत, संजय तिवारी, पवन साहू, कमलेश राजपूत, सुनील यादव, अशोक कुमार नवरे, सतीश पसेरिया, करन सिंह अटेरिया, शिवकुमार पाण्डेय, डॉक्टर जी आर चतुर्वेदी सम्मलित थे यह जानकारी महासंघ के प्रवक्ता संजय तिवारी ने दी।
लौह नगरी किरंदुल में एन.एम.डी.सी सीआईएसएफ जवानों ने निकाला तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया
किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के रूप में परियोजना द्वारा अनगिनत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में एनएमडीसी परियोजना की खदानों की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ जवानों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा बीआईओपी सीनि.सेके.स्कूल से प्रारंभ होकर सीआईएसएफ चेक पोस्ट में समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में एनएमडीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों तथा बीआईओपी सीनि.सेके.स्कूल, डीएवी स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान परियोजना प्रमुख विनय कुमार, बी.के.माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक), के.साजी (अध्यक्ष एसकेएमएस) राजेश संधू (सचिव एसकेएमएस) विनोद कश्यप (अध्यक्ष एमएमडब्ल्यू यूनियन) मनमोहन सिंह यादव (कमांडेण्ट सीआईएसएफ यूनिट) किरंदुल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
स्वयंसेवकों ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व
किरंदुल – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवकों ने सीआरपीएफ के जवानों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का यह पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया। प्रतिवर्ष लौह नगरी के स्वयंसेवकों द्वारा जवानों के साथ मिलकर रक्षाबंधन मनाया जाता रहा है। और इस वर्ष भी दंतेवाड़ा के सातधार के निकट कुंदेली मार्ग में स्थित सीआरपीएफ कैंप के जवानों के साथ मिलकर स्वयंसेवको ने रक्षाबंधन का पावन पर्व को मनाया। सर्वप्रथम भारत माता के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात स्वयंसेवक अभय द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक प्रवक्ता अशोक निषाद जी उपस्थित थे। उन्होंने रक्षाबंधन के संबंध में कई सारगर्भित बातें अपने उद्बोधन में कहीं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का त्यौहार का भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास के साथ साथ इस त्यौहार का पौराणिक महत्व भी है। जिसके बारे में उन्होंने विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आर एस एस द्वारा अपने मातृभूमि के कण-कण की रक्षा करने के लिए प्रतिज्ञा कर रक्षाबंधन मनाया जाता है। उद्बोधन के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा कैंप में उपस्थित सभी जवानों के हाथों में राखी बांधी गई। और सभी जवानों को मिठाई व नाश्ता कराया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष सी आर पी एफ कंपनी 230 वाहिनी के कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल थे। इनके अलावा कार्यक्रम में इंस्पेक्टर पंकज वर्मा एवं कैंप के सभी जवानों के साथ साथ लौह नगरी के स्वयंसेवक उपस्थित थे।
हमर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस बालोद द्वारा शहीद परिवारों का सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
आज दिनांक 13.08.2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के 75 वां वर्षगांठ के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान के अतंर्गत राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने, देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवार को सम्मान पूर्वक बुलाकर सिवनी स्थित बालाजी रिसार्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में जिला बालोद अंतर्गत शहीद जवानों की शहादत को याद कर उनके परिजनों को साल, श्रीफल एवं तिरंगा भेंठ किया गया एवं यह विश्वास दिलांए गया कि बालोद पुलिस शहीद के परिवारों के प्रति सहानुभुति है और हर सुख-दुख में की घड़ी में शासन प्रशासन आपके पुरे परिवार के साथ खड़ा है। किसी भी परिस्थितियों में शासन प्रशासन की हर संभव मदद करने प्रयासरत है।


इस संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति अनिला भेंडिया, विशिष्ट अतिथि मान. विधायक संजारी बालोद श्रीमति संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सोनदेवी, कलेक्टर एवं जिलाधीश महोदय श्री गौरव कुमार, जिला पुलिस बालोद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं जिला प्रशासन बालोद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


युवाशक्ति के साथ हाथों में तिरंगा थाम,दल्ली राजहरा में विहीप व मातृशक्ति की बहनों ने निकाला तिरंगा यात्रा
दल्ली राजहरा :- आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज जलाराम मंदिर के समीप विश्व हिंदू परिषद दल्ली राजहरा के द्वारा युवाओं व विद्यालयीन छात्र छात्राओं के साथ आजादी पर्व पर हाथों में देश की आन बान और शान तिरंगा को थामकर तिरंगा यात्रा निकाला गया और मातृभुमि के लिए बलिदान देने वाले शहीदो की गाथा मातृशक्ति संयोजिका दल्ली राजहरा श्रीमती जानकी यादव द्वारा बच्चों को बताया गया


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


जिलाध्यक्ष धुर्वे के नेतृत्व में चलाया गया हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम
डौंडी/ दल्ली राजहरा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम ध्रुवे ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शक्ति केंद्र चिखलाकसा में घर घर तिरंगा लगवाया। ध्रुवे ने कहातिंरगा हमारे अस्मिता का प्रतीक है और आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा उत्सव को यादगार बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। श्री ध्रुवे ने आगे कहा की समाज के हर वर्ग इस अभियान से जुड़ रहा है।

इस समय पर पूरा हिन्दुस्तान तिरंगामय हो चुका है। हमारा तिरंगा हमारे अस्मिता का प्रतीक है। हर तिरंगा से हमारे सम्मान को और बल मिलेगा। उन्होंने इस अभियान से अधिक से अधिक जनमानस को जुड़ने की अपील की है। हर घर तिरंगा लगवाने के लिए रैली के माध्यम से जन जागरूकता फैलाया इस अवसर नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड पार्षद ताराचंद पथोड़े, कुंती देवांगन,लता डरसेना,भाजयुमो डोंडी महामंत्री ब्रिज्मणी यादव,दिलीप,जसमीत,सतीश सोनी,राजकुमार, तुसार,राहुल मंडले,राकेश साहू,हेमंत, बंटी, व समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


दूसरे दिन फिर बरपा रफ्तार का कहर ट्रक एवं मुर्गी परिवहन करने वाली पिक अप में जोरदार टक्कर दो लोग गंभीर रूप से घायल
दल्ली राजहरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी होने का नाम ही नहीं ले रही है फिर लगातार दूसरे दिन चोरा पड़ाव चिखली मोड़ के पास एक ट्रक क्रमांक सीजी 07 ए 8039 जोकि दल्ली राजहरा की बताई जा रही है एवं मुर्गी परिवहन करने वाली पिकअप जोकि राजनादगांव बताई जा रहीं हैं में टक्कर हो गई घटना सुबह 6:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है जिससे कि दो लोगों को भारी चोट आई जिन्हें उपचार के शहीद अस्पताल ले जाया गया था जहां से उन्हें हायर सेंटर रिफर कर दिया गया मौके पर पुलिस पहुंच कर कार्रवाई कर रही है वही राहगीरों द्वारा मौके का फायदा उठाकर मुर्गी लेकर चलते बने दूसरी ओर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से आम नागरिकों के मन में दहशत का वातावरण बनता जा रहे हैं

बालोद दल्ली राजहरा भानूप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर एक और नेशनल हाईवे निर्माण के कारण लोगों का मानपुर चौक से बालोद तक जाने में पसीना छूट जाता है एक और दलदल एवं गड्ढों से हलकान रहता है वहीं दूसरी ओर भारी वाहनों के स्पीड से जीवन को खतरा महसूस करता है मानपुर चौक से भानूप्रतापपुर जाने के लिए अगर सड़क ठीक मिलती है तो भारी वाहनों से जीवन को खतरा महसूस होता है आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से सड़क पर चलना दूभर हो गया है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित करने हेतु प्रभात फेरी निकाली गई।
शाला उच्च माध्यमिक विद्यालय नया बाजार राजहरा मे दिनांक 13.8.2022 को हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित करने हेतु प्रभात फेरी निकाली गई। देश भक्ति एवं तिरंगे की शान से ओतप्रोत नारे बैनर एवं तिरंगे झंडे के साथ प्रभात फेरी निकालकर नगर के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण किया गया एवं नागरिकों को हर घर में तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया गया।

विद्यालय में संचालित इको क्लब द्वारा प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध के संबंध में जागरूकता का संदेश नारो एवं पोस्टर के द्वारा दिया गया प्रभात प्रभात फेरी में शाला उच्च माध्यमिक विद्यालय नया बाजार राजहरा के प्राचार्य टी आर रानाडे जी शाला प्रबंधक एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री अजय छाजेड़ जी दल्ली राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री गोविंद वाधवानी जी समस्त स्टाफ रेड क्रॉस स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं एवं समस्त विद्यार्थी गण सम्मिलित हुए |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


सरस्वती शिशु मंदिर बस्तर ने मनाया अखंड भारत दिवस और रक्षा बंधन
सिकंदर कश्यप जी ने बताया सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र, शिक्षक, शिक्षिकाओ द्वारा पुलिस कैंप जाकर पुलिस जवानो के साथ रक्षा बधन का त्यौ हार मनाया, और दीर्घायु होने की कामना की और आशिर्वाद प्राप्त किया।
सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा अखंड भारत दिवस मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल उपस्तिथ थे। जिसमे उन्होंने बताया सन् 1875 तक (अफगानिस्थान, पाकिस्तान , तिब्बत, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका) भारत के ही भाग थे लेकिन 1857 की क्रांति के पश्चात ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिल गई थी। उन्हें लगा की इतने बड़े भू-भाग का दोहन एक केन्द्र से करना सम्भव नहीं है एवं फुट डालो एवं शासन करो की नीति अपनायी एवं भारत को अनेकानेक छोटे-छोटे हिस्सो में बाँट दिया केवल इतना ही नहीं यह भी सुनिश्चित किया की कालान्तर में भारतवर्ष पुनः अखण्ड न बन सके।
अतः अखंड भारत दिवस का उद्देश्य यह की अखंड भारत से अलग हुये इन देशों को दोबारा भारत में मिलाकर अविभाजित अखंड भारत का पुनर्निर्माण करे।
यह रहे उपस्तिथ विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी,प्रखंड अध्यक्ष विहिप जगेश बघेल जी, प्रखंड मंत्री विहिप सिकंदर कश्यप जी , प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण नाग जी , प्रखंड मातृ शक्ति संयोजिका विहिप रेखा साव जी ,सह संयोजिका विहिप सुनीता वर्मा जी, नगर विहिप अध्यक्ष श्री विवेक शुक्ला जी , नगर विहिप मंत्री शिवा नाग जी, नगर सह संयोजक भानदेव यादव,भवानी सिंह चौहान, सुदेश बजरंगी जी ,सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य तरुण कुमार , प्रभाकर मेघ, बालेस्वर दास, आकाश नाग, कुमारी नेहा झा, कुमारी बब्बी वैष्णव, अजय बजरंगी, विमल बजरंगी एवम सभी शाला विधार्थी उपस्थित थे l


