दिनांक 03.03.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम सोरर में एक व्यक्ति अंको पर रूपये पैसो का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर द्वारा जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपी जीवराज कुंभज पिता उत्तम कुमार कुंभज उम्र 24 वर्ष सा0 सोरर थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 01 नग सट्टा पट्टी, 01 डाट पेन एवं नगदी रकम 310 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दिनांक 03.03.2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में जिले में नशा मुक्ति के दिशा मे चलाये जा रहे अभियान ”कोशिश“ के तहत मेडिकल संचालको की थाना गुरूर क्षेत्रांतर्गत स्थित मेडिकल संचालको का मीटिंग आज दिनांक को आहूत की गई जिसमे 20 से अधिक मेडिकल संचालको मीटिंग मे शामिल हुये एंव एन.आर.एक्स. दवाई के बढ़ते दुष्प्रभाव एंव खरीदी बिक्री को लेकर सभी मेडिकल दुकानो को खरीदी बिक्री से संबंधित बिल रखने एवं बिना डॉ0 पर्ची के दवाई नही बेचने एवं सेड्युल की दवाईयो को बिना डॉक्टरी पर्ची के नही बेचने के संबंध दिशा निर्देश थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा दिया गया एवं मादक पदार्थो से समाज मे होने वाले दुष्प्रभाव से गुरूर पुलिस द्वारा सहयोग की अपील की गई।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उक्त मीटिंग मे थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित मेडिकल संचालक अनिल कुमार साहू, पुनाराम साहू, कमल टावरी, रंजन कुमार पंडित, जितेन्द्र कुमार ओझा, ललित साह, देवानंद सिन्हा, भरत टुवानी, मनमोहन टुवानी, शिवप्रसाद साहू, सरोज पटेल, वेदकुमार साहू लोकपाल गर्ग बलराम साहू हृदय लाल साहू योगेश साहू एवं अन्य मेडिकल स्टोर्स के संचालक उपस्थित थे।
घटना दिनांक 03.03.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि कृष्णा मंदिर के पास ग्राम सोरर में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर आने जाने वाले लोगो को शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर द्वारा जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी भीषम पटेल पिता विष्णु पटेल उम्र 32 साल साकिन सोरर नयापारा थाना गुरूर जिला बालोद को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 01 बाटल 750 एमएल तथा 10 पौव्वा देशी मदिरा शराब कुल 2550 एमएल कीमती 1120 रूपये नगदी रकम 320 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) क आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
केन्द्र सरकार के पायलेट प्रोजेक्ट के तहत् आकांक्षी जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से फोर्टिफाईड चांवल का वितरण किया जा रहा है। जिला बस्तर में राशन दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को फोर्टिफाईड चांवल प्रदाय किया जा रहा है।
विगत कुछ दिनों से राशन दुकानों से प्लास्टिक चांवल वितरित होने आदि की अफवाहे फैली हुई है। विदित हो कि राशन दुकानों में वितरित होने वाला फोर्टिफाईड चांवल विटामिन बी-12, आयरन एवं फॉलिक एसिड जैवसे पोषक तत्वों से युक्त है, जिसे एक निश्चित अनुपात में सामान्य चांवल में मिलाया गया है। यह फोर्टिफाईड चांवल कुपोषण एवं एनीमिया जैसी बिमारियों से बचाव हेतु उपयोगी है। राशनकार्ड हितग्राहियों ने इसकी जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार होना आवश्यक है। अतः प्लास्टिक चांवल वितरण के भ्रम को दूर करने एवं फोर्टिफाईड चांवल की महत्ता के संबंध में लोगों को जागरूकता हेतु कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाने जिले के ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया |
आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आसना में जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार, छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के द्वारा 7 मार्च 2020 को होने वाली धरना प्रदर्शन की जानकारी दी गई, एवम मांगी गई मांगों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हए समस्त कर्मचारियों को एकजुट होकर इस धरने को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई, जिसमे उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने एक स्वर में अपनी सहमति दी, जिसमे उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, जिला संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ हनुमंत राव, सचिव अजय आचार्य, राजेश तिवारी, धर्मेन्द्र देवांगन RMA, दयानंद पटेल, वीरेंद्र ठाकुर, निशा बघेल, टंकेश्वरी, कु.मालती, अनीता ध्रुव, ममता शोरी, भगवती नाग, रेणुका भारती, बुधराम आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
आई डी टी पी योजना के तहत 13 कृषकों को 208 नग पाइप का वितरण किया
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 132 कृषकों को 55.60 क्विंटल वर्मी खाद का वितरण किया गया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज ग्राम पंचायत धुरगुडा में कृषक मेले का शुभारंभ कर ग्राम धुरगुडा, भाटागुडा, कलचा, कुम्हरावण्ड के 340 कृषकों को सिंचाई हेतु पाइप एवं वर्मी खाद प्रदान किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो खुद एक किसान हैं उनकी महत्त्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाडी के तहत आज कृषि को एक लाभदायक व्यवसाय बना दिया गया है हमारी सरकार ने कृषकों के कल्याण के लिए जो कदम उठाए हैं उनके कारण आज छत्तीसगढ़ माडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जो 2500 रुपए में धान खरीदी कर रहा है भूमिहीन कृषक न्याय योजना के तहत 6000 प्रदान की जा रही है उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह सरपंच ग्राम पंचायत धुरगुडा श्रीमती दुर्गा उद्दे, वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन, दयाराम कश्यप,इश्वर, नाड़ी,मंगली जी एवं राधिका समेत ग्रामीण एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |
ठेकेदार द्वारा अधूरे निर्माण कार्य को लेकर शाला समिति ने विधायक से की शिकायत
विधायक ने लिया तत्काल संज्ञान जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या का निराकरण करने का दिया निर्देश
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बस्तर के शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति बस्तर के द्वारा आज शुक्रवार को मूल भूत समस्याओं में सुधार करने को लेकर क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के निवास में पहुंचकर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति एवं पालक गण स्कूल की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए त्वरित निराकरण की माँग की । पलकों ने विधायक को अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता , नवनिर्मित शौचालय में जलापूर्ति एवं जल निकासी , भवन रिपेयरिंग पश्चात विद्युत आपूर्ति एवं वायरिंग में सुधार की आवश्यकता को लेकर जानकारी दी। साथ ही पालको ने प्राथमिक कक्षाओं में केवल 2 शिक्षक होने के कारण प्राथमिक शाला में संचालन में अव्यवस्था देखने को मिल रहा है। भृत्य एवं सफाई कर्मी नहीं होने कारण शाला परिसर में नियमित साफ-सफाई में का भी अभाव रहता है हिंदी माध्यम शालाओ के बच्चे। भी इसी शाला में पढ़ने के कारण भी सफाई की ज्यादा आवश्यकता है।पालको ने आगे बताया कि मध्यान भोजन किचन सेट की भी आवश्यकता है। अन्य हाई स्कूल, की तरह साइकिल स्टैंड की बनाने को लेकर भी प्रमुख रूप से विधायक को अवगत कराया।
बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बालकों की समस्या का त्वरित निराकरण करते हुए बघेल ने तत्काल आरईएस विभाग के ई डीपी देवांगन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान को जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही मूलभूत समस्याओं को लेकर बार-बार शिकायत की नौबत ना आने का निर्देश भी उच्च अधिकारियों को दिया।
सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत 40 छात्राओं को साइकिल वितरण किया
अमृत महोत्सव के तहत शहीद गुंडाधूर के गांव नेतानार भ्रमण किए छात्रों को प्रमाणपत्र वितरण किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने श्रीराम फायनेंस कंपनी के छात्रवृत्ति वितरण योजना के तहत माडल स्कूल माड़पाल में 77 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की एवं सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत 40 छात्राओं को साइकिल वितरण किया , एवं भारत पर्यटन , पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नेतानार भ्रमण पर गये छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरण किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आज जब निजी कंपनियों के द्वारा केवल मुनाफे को प्राथमिकता दी जाती है वहीं श्रीराम फायनेंस कंपनी के द्वारा अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए जो बच्चों को आज छात्रवृत्ति प्रदान की गई है वह सराहनीय है इसके अलावा उन्होंने सुझाव देते हुए कहा की सामान्य बच्चों को तो सरकार भी छात्रवृत्ति देती है कंपनी को दिव्यांग बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना आरंभ करनी चाहिए हमारी सरकार आज छात्राओं को साइकिल प्रदान कर रही है जिससे की उन्हें स्कूल आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान,खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, बीआरसी गरुड़ मिश्रा,श्रीराम फायनेंस कंपनी के तुमन साहू,तुकेश्वर गोस्वामी, आशीष जैन,शिववीर सिंह, राधाकृष्ण सोनी , विजय हाबिल, शाला के प्राचार्य अशोक यादव समेत शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |
बस्तर सांसद दीपक बैज और चित्रकोट विधायक राजमन बेन्जाम भोजपुरी गीत पर थिरक रहे है। वे स्थानीय बोली में गए गीत पर भी समूह नृत्य कर रहे है। ये नजारा चित्रकोट महोत्सव के समापन के अवसर का है।
जागरूक सांसद लोगो के बीच उनकी समस्या को लेकर अपनी मुखरता दिखाते है। वही लोक संगीत के माध्यम से भी आम लोगो मे जीने और खुशहाल रहने का संदेश देते है।
तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा कि इसकी भव्यता साल दर साल बढ़ रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद बैज ने कहा कि बस्तर की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित छत्तीसगढ़ शासन की मंशा थी कि इस वर्ष भी चित्रकोट महोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ हो, किंतु कोरोना के कारण इस महोत्सव के आयोजन को लेकर एक असमंजस की स्थिति थी। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही चित्रकोट महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया और यहां मिले अपार जनसहयोग से इसका सफल आयोजन सम्भव कर दिखाया। सांसद बैज ने कहा कि अंचल के विकास के लिए बहुत से कार्य किये जा रहे हैं और इसी कड़ी में यहां की संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए अंचल के युवाओं को भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अंचल अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक स्वच्छ होने के कारण यहां पर्यटन के विकास की प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने चित्रकोट महोत्सव के भव्य आयोजन के साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में संसदीय सचिव रेखचन्द जैन तथा विशेष अतिथि के रूप में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप उपस्थित थे। इसके साथ ही जगदलपुर नगर निगम की सभापति कविता साहू, जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया, जिसमें कबड्डी पुरुष वर्ग में कांकेर प्रथम और चित्रकोट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग प्रथम और बालेंगा दूसरे स्थान पर रही। बाॅलीबाल पुरुष वर्ग में चित्रकोट पहले और कांकेर दूसरे स्थान पर रही। बाॅलीबाल महिला वर्ग में स्पोर्ट्स एकेडमी लालबाग पहले और धरमपुरा खेल परिसर दूसरे स्थान पर रही। पिट्टूल महिला वर्ग में मारडूम ए पहले और लालबाग फिटनेस एकेडमी दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा कुर्सी दौड़ में बदरेंगा की अनिता कश्यप पहले नंबर पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान हेमशीला सेठिया व साथी तथा दूसरा स्थान महिला विकास समूह को प्राप्त हुआ। तीसरा स्थान सुनीता कश्यप एवं साथियों ने प्राप्त किया। स्वच्छ दुकान प्रतियोगिता के तहत पहला स्थान हेमंत होटल, दूसरा स्थान मौर्य होटल और तीसरा स्थान राॅयल डेली नीड्स को प्राप्त हुआ। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अंतर्गत हेमवती और होमन्श की पौने तीन वर्षीय जुड़वा बेटियां महक और माही को प्रथम पुरस्कार, गंगादई और वीरसिंह के तीन वर्षीय पुत्र ओमित को दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।
तीसरे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा महोत्सव
चित्रकोट महोत्सव का तीसरा दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा। छालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा अपनी भक्ति गीतों के साथ ही छत्तीसगढ़िया गानों के साथ श्रोताओं को बांधे रखा। इसके साथ ही पद्मनी डोरा तथा लोकनर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी दर्शक देर रात तक झुमते रहे।