City Media - Page 1436 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1436

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दरभा ब्लाक के नौ पंचायतों में 58 लाख से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

0

छात्राओं को दी सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत विभिन्न स्कूलों में 176 साईकिल एवं पाठयपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया

सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर में युवक युवतियों का उत्साह वर्धन किया

ग्राम पंचायत टोपर एवं सेड़वा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लाक के ग्राम पंचायत दरभा,मावलीपदर,टोपर,केशापुर,चिंगपाल,छिंदबहार,ककनार,कोयनार, एवं सेड़वा में सीसी सड़क निर्माण,आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया एवं पंचायत भवन का लोकार्पण किया |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज ग्राम पंचायत दरभा में साईकिल वितरण एवं मेघावी छात्रों का सम्मान व पाठयपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण मावलीपदर 2 में सीसी रोड निर्माण प्राथमिक शाला फूलपदर से लच्छू घर तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए सीसी रोड निर्माण मेन रोड से पंचायत भवन तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए, ग्राम पंचायत टोपर में सीसी रोड निर्माण सोनू घर से चमरू घर तक लागत 5 लाख 20 हजार रुपए एवं पंचायत भवन का लोकार्पण लागत 14 लाख 42 हजार रुपए, ग्राम पंचायत केशापुर में सीसी रोड निर्माण कार्य सिरहा घर से जगदीश घर तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए, आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य मेन रोड से कोटवार मार्ग पर लागत 2 लाख 49 हजार रुपए ग्राम पंचायत चिंगपाल में सरस्वती साईकिल वितरण योजना के तहत साईकिल वितरण एवं मेघावी छात्रों का सम्मान,ग्राम पंचायत छिनदबहार में सीसी रोड निर्माण राजेंद्र त्रिपाठी घर से बोगा घर तक लागत 4 लाख 35 हजार रुपए, आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य शंकर घर के पास पदरचेगनी नाला के ऊपर लागत 2 लाख 50 हजार, राशनकार्ड वितरण,ग्राम पंचायत ककनार सीसी सड़क निर्माण कार्य जुनापारा में लागत 2 लाख 60 हजार रुपए, राशनकार्ड वितरण,ग्राम पंचायत कोयनार आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य पनारागुडा पहुंच मार्ग पर चिडरागुडा कोयनार लागत 2 लाख 49 हजार रुपए , ग्राम पंचायत सेड़वा सीसी सड़क निर्माण नगडु घर से लक्ष्मण घर तक लागत 2 लाख 60 हजार रुपए एवं ग्राम पंचायत सेड़वा में पंचायत भवन का लोकार्पण लागत 14 लाख 42 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है हर ग्राम पंचायत में रोड , नाली,पुल पुलिया निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है उन्होंने शालेय छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए कहा की हमारी सरकार में किसी भी बच्चे की पढ़ाई पैसे की कमी के कारण नहीं रुकेगी मेघावी छात्रों का सम्मान करते हुए कहा की हमारी सरकार बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल रही है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अनवर खान,विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप,दीनमनी बेसरा,सोनारू राम नाग, मानसिंह,बुलकू राम कश्यप,कमलसाय कश्यप,आकाश बघेल, सरपंच दरभा शिवा नाग, सरपंच मावली पदर कुमारी बाई,टोपर सरपंच समदुराम बघेल,केशापुर सरपंच पोदो कश्यप,उप सरपंच अर्जुन कश्यप,चिंगपाल सरपंच ललिता कश्यप,छिन्दबहार सरपंच मनबती कश्यप उप सरपंच गंगाराम कोर्राम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र त्रिपाठी,सोनधर कश्यप,शंकर मौर्य, ककनार सरपंच,जानकी नाग,उप सरपंच इंद्रजीत कश्यप,नीलावती मांझी।कोयनार सरपंच लैखन बघेल,उप सरपंच विरेश दास, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन नाग, सेड़वा सरपंच हरचंद कश्यप,उप सरपंच मन्नू राम बघेल उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अवैध प्लाटिंग का नहीं होगा डायवर्शन

0

बजट में व सस्ते में प्लाट लेकर घर बनाने का सपना हो रहा है चकनाचूर। गुंडरदेही तहसील सहित बालोद जिले में अवैध प्लाटिंग का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। गुंडरदेही स्थित पेट्रोल पंप के आगे पीछे लगातार अवैध प्लाटिंग चल रहा। प्लाट खरीद कर जिन्होंने घर बना लिया आज तक डायवर्शन नहीं हो पाया है लोग अब भी बिजली सड़क पानी के लिए तरस रहे हैं ।अपनी जमा पूंजी लगाकर घर बनाने का सपना संजोए लोगो को डायवर्शन नही होने के चलते हताश और निराश बैठे हैं । नगर निवेश के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गैर कॉलोनाइजर लाइसेंस धारी व्यक्ति से खरीदे गए प्लाट अवैध प्लाटिंग की श्रेणी में आएंगे और इनमें डायवर्शन नहीं होगा जिसके चलते बैंक से लोन नहीं हो पाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गांव के युवाओं को ट्रेनिंग देंगे आर्मी जवान कोमल सिंह मंडावी

0

डौंडी :- देश सेवा कर रिटायर हो चुके डौंडी ब्लाक के ग्राम झीका टोला निवासी आर्मी जवान कोमलसिंह मंडावी ने खास मुलाकात में कारगिल युद्ध संदर्भ अपनी बात साझा करते हुए बताया कि जब वो आर्मी में दाहगाव पर पदस्थ थे। तब ड्यूटी के दौरान 18000 फीट ऊंची बर्फ पहाड़ी पर दुश्मनों से लोहा लेने चढ़ रहे थे।उस वक्त काड़ी मिठाई, केला खाकर और कुछ नहीं मिलने पर बर्फ को ही आहार बनाते थे। एक वक्त ऐसा भी आया जब ड्यूटी दौरान बिना ट्रेनिग वाला लोकल कुत्ता भौंकने लगा,उसके भौंकने की आवाज से सामने दुश्मन होने का अहसास हुआ तभी 11 की संख्या में भारतीय जवानों ने पोजीसन बनाकर 14 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। एक अन्य युद्ध में कर्नाटक रहवासी मेजर ऐम सर्वानंद को 9 गोली लगने पश्चात भी वो जीवित रहे, उन्हें उनके वीरता के लिए वीर चक्र से नवाजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

स्वयं कोमल सिंह मंडावी को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।उन्होंने बताया कि सन् 1986 में वे दानापुर पर आर्मी ट्रेनिग लिए पोस्टिंग दिल्ली में हुआ जहां वो 3 वर्ष रहे, 1991 मे साउथ अफ्रीका पर 16 माह फिर इंडिया के कश्मीर श्रीनगर में 6 साल, भूटान में 18 माह बाद पुनः कश्मीर में पदस्थ रहे जहां 1999 कारगिल लड़ाई लड़ने बाद दानापुर मे नए युवा जवानों को ट्रेनिंग देने का कार्य किए और 2007 मे रिटायर हो गए।अब उनकी दिली ख्वाहिश है कि गांव के युवाओं को आर्मी या सेना भर्ती हेतु निशुल्क ट्रेनिंग देंगे। जिससे युवा वर्ग देश सेवा में अपना योगदान दे सके। उन्होंने यह भी बताया कि जब वो 1986 इंडियन आर्मी में भर्ती होने जा रहे थे उस वक्त क्षेत्र के लोग फौज के बारे में जानते ही नहीं थे और भर्ती होने के मामले में बहुत ही ज्यादा डरते थे। वे स्वयं अपने दोस्त रोहिदास द्वारा दिए गए फार्म भरकर बचपन का सपना पूर्ण करते हुए आर्मी ज्वाइन किए और कड़ी परिश्रम कर देश सेवा के काम आए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान किया गया

0

बालोद – मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग बालोद द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीयों/कर्मचारियों का स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 के अवसर पर सम्मान किया गया |

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीयों/कर्मचारियों के नाम इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा के इतिहास में पहली बार एक ही परिवार के भाई बहन न्यायाधीश के गौरवान्वित पद के लिए चयनित हुए

0

दल्लीराजहरा – गीता ठाकुर और मायाराम ठाकुर का हो गया सपना साकार मनीष के बाद अब मनीषा भी बनी न्यायाधीश हर मां बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे उनका नाम रोशन करें तथा उनसे भी आगे बढ़कर उच्च पदों पर पद आसीन हो इनका यह सपना अब सच भी हो गया क्योंकि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस ठाकुर परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या 14 अगस्त के दिन सीजी पीएससी व्यवहार न्यायाधीश मेंस का रिजल्ट आया। जिसमे इनकी बिटिया मनीषा ठाकुर ने परीक्षा पास कर न्यायाधीश (व्यव्हार) बन गई। मनीषा ने अपनी पढ़ाई हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विश्वविद्यालय रायपुर से की सिविल जज की परीक्षा मार्च 2021 में हुआ ।

वर्ष  20 में उनके छोटे भाई मनीष ठाकुर ने भी इसी विश्वविद्यालय से विधि के परीक्षा पास कर न्यायाधीश बने थे और वर्तमान में  जिला व्यव्हार न्यायालय जिला जगदलपुर में व्यव्हार न्यायधीश (वर्ग 2में) हैं मनीषा और मनीष ने  राजहरा को गौरवान्वित किया है । दोनों भाई बहन शहर के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं,  राजहरा के इतिहास में पहली बार है जब एक ही परिवार के दो भाई बहन न्यायधीश के गौरवान्वित पद के लिए चयनित हुए हैं। इस सफलता के लिए ठाकुर परिवार को सभी लोग बधाई दे रहे हैं । मया राम ठाकुर वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र के दल्ली राजहरा में महाप्रबंधक (IOC) हैं तथा गीता ठाकुर  अखिल भारतीय हल्बा समाज राजहरा के महिला मंडल की संरक्षक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्वतंत्रता दिवस में शान से लहराया तिरंगा : नारायणपुर

0

लालगढ़ में बदलने लगी फ़िजा ग्रामीणों ने मनाया आज़ादी का जश्न

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में आज़ादी का जश्न बड़े ही धूमधाम से बनाया गया। अबूझमाड़ में शान से लहराते तिरंगे ने बदलते फ़िजा की झलक दिखा दी है। नक्सलियों के लालगढ़ में जहाँ काले झंडे लगते थे वहां जयहिंद के नारे ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में जमा दिया।

पुलिस की धमक जैसे जैसे अंदरूनी इलाकों में हो रही है वैसे ही नक्सली बैकफुट में जा रहे है। कोहकामेटा, आकाबेडा, सोनपुर समेत अबूझमाड़ के कई गांवों नक्सलियों के चंगुल से आज़ाद हो गए है। स्वतंत्रता दिवस के मौके में यहां ग्रामीणों के द्वारा जमकर आज़ादी का जश्न मनाया गया। वहीं जिला मुख्यालय में 75वें स्वतंत्रता दिवस को गरिमामय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू और पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि बंजारे द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया एवं शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गये। कार्यक्रम में बंजारे शहीद पुलिस जवानों के परिजनों से मिले उनसे बातचीत की उनका हालचाल पूछा और सम्मानित किया। परेड के चीफ कमाण्डर प्रदीप जोशी और परेड टू आईसी विकास देशमुख थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम के अलावा कमांडेंट 16वीं बटालियन जितेन्द्र शुक्ल, आईटीबीपी के कमाडेंट, जिला पंचायत सीईओ पोषण चंद्रकार के अलावा एसडीएम दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर गौरीशंकर नाग, निधि साहू, डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, फागेश सिन्हा, रामसिंह सोरी के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधी एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

पुलिस के जवानों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि बंजारे ने परेड का सांकेतिक रूप से निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने जिले में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं टीकाकरण तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य, पुलिस, वन, राजस्व, शिक्षा, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों सहित समाजसेवी संस्था, मीडिया संघों के प्रतिनिधियों एवं व्यापारी संघ को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले में नक्सल उन्मूलन में अपने साहस का परिचय देने वाले पुलिस के जवानों को भी सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनूर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके कार्य की सराहना की।

शहीदों के परिजनो से किया मुलाकात

मुख्य अतिथि संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे ने पुलिस विभाग के वीर जवान जिन्होंने कार्य करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद श्री सुबरन सिंह भण्डारी, शहीद श्री पूरन सिंह यादव, शहीद श्री विसम्बर मेढ़िया, शहीद श्री धनीराम उसेण्डी, शहीद श्री सुखचंद साहू, शहीद श्री महेन्द्र सिंह परिहार, शहीद श्री मंगतूराम पोटाई, शहीद श्री फिरतूराम बड़दा, शहीद श्री बलीराम पोटाई, शहीद श्री जुगब्बीर चुरेन्द्र, शहीद श्री समारू राम बट्टी, शहीद श्री दानसाय शोरी, शहीद श्री पंकज सूर्यवंशी, शहीद श्री पूरन सिंह पोटाई, शहीद श्री भुवनेश्वर मण्डावी, शहीद श्री संतोष मरकाम, शहीद श्री देवनाथ पुजारी और शहीद श्री राजूराम नेताम, शहीद श्री संतुराम, शहीद श्री कनेर उसेण्डी, शहीद श्री जयलाल उईके, शहीद श्री विजय पटेल, शहीद श्री कालेन्द्र प्रसाद, शहीद श्री कमल मंडावी और शहीद श्री देवकरण के परिजनों से मिलकर उनसे बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे ने शहीदों के परिजनों का शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया।

सड़क की हालत से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन को जगाने के लिए सड़क पर धान रोपाई कर विरोध जाहिर किया

0

बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत मधोता 1 वार्ड क्रमांक 5 रामपालया वार्ड पारा में घुटने भर कीचड़ सड़क में चलने को मजबूर ग्रामीणों का कहना है कि 3 महीने पूर्व सी सी सड़क बनाने स्वीकृति कर भूमि पूजन किया गया इसके बावजूद भी सरपंच आज कल करते तीन महीने का वक्त व्यतीत कर चुका है बरसात के दिनों में रामपालया पारा की गली में चलना भी बहुत मुश्किल हो रहा हैं वर्तमान समय मे दो बच्चे मनीषा कश्यप और दयालु कश्यप कीचड़ भरे रास्ते में चलते समय पैर फिसलने की वजह से गिर गए और उन्हें गभीर चोट आई हैं सिर में टाका भी लगाना पड़ा है |

सड़क की हालत से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन को जगाने के लिए सड़क पर धान रोपाई कर विरोध जाहिर किया प्रशासन भी कुछ नही कर रही हैं जिस से ग्रामीण त्रस्त है ग्रामीणों का कहना है कि क्या भूमि पूजन दिखावा के लिए किया गया या सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों की मांग वही है कि जल्दी से जल्दी सड़क चालू किया जाए एवं हमारी माँगे पूरी की जाए नही तो पूरी सड़क में धन रोपाई करेंगें डटे रहेंगे कीचड़ भरी गली में चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई बार सरपंच उपसरपंच को शिकायत किया बावजूद आंख मूंद कर पड़े रहे इस प्रकार मधोता 1 वार्ड क्रमांक 5 रामपालया वार्ड क्रमांक 10 हिरमापरा वार्ड क्रमांक 12 टिकरापारा कई बार पंचायत गोहार लगा लगा के थक गए पर ध्यान नही दिया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि नाम के सरपंच है काम के कुछ भी नही काम के लिए बोलने से कल आओ बोल कर वापस भेज दिया जाता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पंच अमर सिंह कश्यप , संतो कश्यप , एकादसी बघेल , आसमन बघेल ,शोभा बघेल , बलदेव कश्यप ,समनाथ कश्यप, सकरु कश्यप ,मंगरी कश्यप, बुदरु काश्यप ,डमरू कशयप मीरा बाई बघेल पार्वती कश्यप, जमुना , जेमा , एशिया कश्यप,हेमा , बसंती बघेल , उपस्तित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शास. महाविद्यायल दल्लीराजहरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और रेड क्रॉस के तत्वाधान में पौधों का रोपण किया गया

0

शास. नेमीचंद जैन महाविद्यायल दल्ली राजहरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (nss) और रेड कार्स के तत्वाधान में आज दिनांक 16/8/2021 दिन सोमवार को महाविधालय के परिसर में विभिन्न प्रजातियों के जैसे – आम, नींबू, जामुन, एंव अन्य पौधों का रोपण किया गया!

इस अवसर पर महा के प्रचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार व्ही के व्दारा पौधा रोपण कर पर्यावरण को साफ और सुरक्षित बनाये रखने हेतु सभी छात्र – छात्रओं को प्रेरित किया!

महाविद्यलाय के रा.से.यो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.एन. के.कुर्रे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधा रोपण एन. एस. एस विद्यार्थियों एंव महा. के स्टॉप व्दारा किया गया!

महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े व्दारा सभी को पौधा रोपण हेतु बधाई दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

वृक्षा रोपण के इस कार्यक्रम में महा. के प्रध्यापक डॉ ए जॉन, डॉ सरिता स्वामी, डॉ प्रवीण साहू, राकेश कोठारी , पूरन लाल कुलदीप तथा महा. के छात्र करण कोरेटी , कल्पना , डोमेंद्र खरे, भानु, योगिता साहू , अमर लालवानी तथा अन्य सभी उपस्थित रहे!

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नगरपालिका द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत मलबा, अपशिष्ट सामग्री अव्यवस्थित ढंग से फेंकने वालों पर जुर्माने के साथ साथ समझाइश दी गई

0

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू के मार्गदर्शन में 14 अगस्त दिन शनिवार को आवास एवं पर्यावरण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के दिशानिर्देश के अनुसरण में तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत भवन निर्माण एवं विध्वंस सामाग्री/ मलबा को मुख्य सड़क पे रखकर आवागमन प्रभावित करना एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद निकाय क्षेत्र में व्यवसायी एवं दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल को रोकने हेतु जुर्माना लगाया गया और समझाइस दी गई कि कोई भी व्यक्ति स्वयं उत्पन्न ठोस कचरे को अपने परिसर के बाहर के बाहर सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर, या नाली , या जलियो क्षेत्रों में न तो फेंकेगा, जलाएगा न ही दफ़नाएगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

निर्माण और विध्वंस से उत्पन्न होने वाले ठोस कचड़े को निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के अनुसार संग्रहित करने के बाद अलग से निपटान करना होगा । कार्यवाही में 15 किलो प्लास्टिक वेस्ट जांच दल के द्वारा जप्त किया गया।निर्माण विध्वंस (C&D)वेस्ट एवं अन्य प्लास्टिक वेस्ट का सही तरीके से निपटान करे नगर में प्रदूषण( जल एवं वायु ) प्रदूषण से पर्यावरण में समस्या उत्पन्न होती है।नगरपालिका द्वारा की गई कार्यवाही में राजस्व विभाग से प्रभारी बुद्धिमान सिंह, विपीन बेहेरा व के. पी. सिंह सहायक राजस्व निरीक्षक एवं वार्ड प्रभारी , स्वच्छता विभाग से नोडल अधिकारी लक्ष्मी कोठारी उपअभियंता ,अखिलेश चतुर्वेदी स्वच्छता निरीक्षक, रामगोपाल सिंह (पी .आई .यु) एवं पालिका कर्मचारी शामिल थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर से उठी मांग पूरे छत्तीसगढ़ में लागू हो एक राष्ट्र एक राशन कार्ड

0

बस्तर से उठी आवाज छत्तीसगढ़ में लागू हो वन नेशन वन राशन मांग |

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक घनश्याम बघेल जी ने नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता जी के साथ आज बस्तर कलेक्टर महोदय जी, को मुख्य मंत्री जी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया ! जिसमें उन्होंने भारत सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना छत्तीसगढ़ में लागू करने की मांग रखी है, और कहा है कि प्रदेश में लाखों गरीब मजदूरों की झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले परिवार रोजगार की तलाश में देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिवर्ष कमाने खाने जाते हैं ! राज्य के हजारों मजदूर जो सुधर वनांचलों से गांव से राज्य के बड़े शहरों में कमाने खाने जाते हैं, विद्यार्थी शिक्षा अध्ययन हेतु जाते हैं उन्हें उसी शहर में राशन के माध्यम से राशन सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके उन्हें भोजन के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, इस दृष्टिकोण रखते हुए वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा प्रदान करने के लिए आज या ज्ञापन दिया गया ! इसमें मुख्य रूप से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक तरुण चोरिया अतुल कौशल रोशन झा भुनेश्वर ध्रुव निर्मल झा सानू दान रोशन सिंह सुनील सोनी पवन पटेल एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS