दल्लीराजहरा: कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग को वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद मेवालाल पटेल ने पत्र लिखकर वार्ड में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। पार्षद मेवालाल पटेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 09 में वर्तमान में एक भी सार्वजनिक सुलभ शौचालय उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण विशेष रूप से महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यह वार्ड मुख्य रूप से श्रमिक बहुल बस्ती है, जहां गरीब वर्ग के लोग निवास करते हैं और अधिकांश परिवारों के पास निजी शौचालय की सुविधा भी नहीं है।
पार्षद ने सांसद से आग्रह किया है कि वार्ड की स्थिति और महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जाए, ताकि वार्डवासियों को मूलभूत स्वच्छता सुविधा मिल सके। बताया गया कि यह पत्र 07 मार्च 2026 को सांसद भोजराज नाग को भेजा गया है, जिसमें वार्ड की इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई है।
गुंडरदेही। थाना क्षेत्र के ग्राम खेरूद में गुरुवार देर रात एक किसान के बयारा में अचानक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में करीब 300 कट्टा धान, एक मारुति स्विफ्ट कार और तीन ट्रैक्टर जलकर राख हो गए, वहीं बयारा में बना दो मंजिला पक्का मकान भी आग की चपेट में आ गया।बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे की है।
ग्राम खेरूद निवासी किसान राजेश यादव (पिता शिवराम यादव) के बयारा में रखा धान और वाहन अचानक आग की चपेट में आ गए। आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते वहां रखा धान, तीन ट्रैक्टर और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गए।जानकारी के अनुसार किसान राजेश यादव के पास लगभग 65 एकड़ कृषि भूमि है और बयारा में ही उनका पक्का मकान बना हुआ है, जहां बड़ी मात्रा में धान रखा गया था। आग लगने से धान सहित अन्य संपत्ति जल जाने से किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना के बाद किसान ने शासन-प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलने पर गुंडरदेही थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम आसपास लगे कैमरों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग दुर्घटनावश लगी या किसी की शरारत का परिणाम है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खेरुद में बीती रात किसान के बाड़े में भीषण आग लगने से तीन ट्रैक्टर और एक कार जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, खेरुद गांव निवासी किसान राजेश यदु के बाड़े में खड़े तीन ट्रैक्टर और एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सभी वाहन आग की चपेट में आकर जलकर स्वाहा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस बाड़े में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
दल्लीराजहरा नगर के वार्ड क्रमांक 26 में रहने वाले रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी जवाहरलाल की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ से दुर्ग की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से जवाहरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई।बताया जा रहा है कि मृतक रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और वार्ड नंबर 26 के निवासी थे। प्रारंभिक तौर पर घटना दुर्घटना मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डौंडी। बालोद जिले के डौंडी नगर में दल्लीराजहरा–भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना डौंडी के बाजार चौक के पास अमित इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने हुई।जानकारी के अनुसार लूना चालक कच्चे मार्ग की ओर से मुख्य सड़क पर आ रहा था। इसी दौरान दल्लीराजहरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक CG04 LM 3499 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक लूना को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया।
इस दौरान लूना ट्रक के आगे के दोनों पहियों के बीच फंस गई थी।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वन विभाग के चौकीदार श्याम सिंह मसीयारे (48) निवासी परसदा के रूप में हुई है।हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केवल माइंस की गाड़ियों को रोका, जबकि सामान्य यातायात को चालू रखा गया।बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है, जिसमें दुर्घटना का भयावह दृश्य दिखाई दे रहा है।सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा। करीब 10:40 बजे एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
मानपुर। मानपुर चौक में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक अचानक चल पड़ी और कुछ ही दूरी पर जाकर गड्ढे में घुस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीक्यू 9505 दल्ली की ओर मुंह कर सड़क किनारे खड़ी थी। रात करीब 2 बजे के आसपास चालक ट्रक के आसपास ही मौजूद था। इसी दौरान ट्रक आइडल स्थिति में होने के कारण धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी।ट्रक को अचानक चलते देख चालक उसके पीछे भागकर उसे रोकने का प्रयास करता रहा, लेकिन तब तक ट्रक मानपुर चौक के पास कमला हॉस्पिटल के बाजू में स्थित भागवत घर के पास जाकर गड्ढे में घुस गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
उल्लेखनीय है कि दो-तीन दिन पहले भी पथराटोला में ट्रक चालक को झपकी आने से ट्रक एक दुकान में जा घुसी थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के नागरिकों में भय का माहौल बनने लगा है और लोग अब अपने घरों में भी खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से दल्ली राजहरा के लिए बायपास रोड की मांग की जा रही है, ताकि भारी वाहनों का आवागमन शहर के अंदर से कम किया जा सके। वहीं मानपुर चौक के आसपास सड़क किनारे बने बड़े गड्ढों के कारण मोटरसाइकिल सवारों के लिए भी सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।नागरिकों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कर गड्ढों को भरने और भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
उच्च न्यायालय के आदेश पर अमल नहीं, असहयोग आंदोलन की चेतावनी
छग प्राइवेट मैनेजमेंट एसोसिएशन ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद शिक्षा के अधिकार कानून के तहत प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाए जाने को लेकर निजी स्कूलों के संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। छग प्राइवेट स्कूल मैंनेजमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने बस्तर कलेक्टर, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण और जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर को ज्ञापन सौंपा है।
गत 13 वर्षों से शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाई गई है। इसे लेकर उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर की गई थी। उच्च न्यायालय ने आदेश में 6 महीने के भीतर मांगों पर निर्णय लेने को कहा था। शिक्षा के अधिकार कानून के तहत स्कूलों को प्रति छात्र प्रतिपूर्ति राशि प्राथमिक कक्षा में 7 हजार रुपए से बढाकर 18 हजार रुपए, माध्यमिक कक्षाओं में 11 हजार 500 रुपए से बढाकर 22 हजार रुपए और हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल में 15 हजार रुपए को बढाकर 25 हजार रुपए करने की मांग छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा की गई है। इसी तारतम्य में निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन बस्तर जिला द्वारा कलेक्टर आकाश छिकारा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग एचआर सोम और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को ज्ञापन सौपा गया।
एसोसिएशन ने ज्ञापन में असहयोग आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन के अध्यक्ष कुलदीप प्रकाश ने बताया है कि असहयोग आंदोलन में स्कूल शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, नोडल प्राचार्य के किसी भी कार्य में प्रदेश के निजी स्कूल सहयोग नहीं करेंगे और न ही उनके किसी पत्र, नोटिस या आदेश का कोई जवाब देंगे। यह आंदोलन प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने तक जारी रहेगा।
गांव में टीम द्वारा कई दिनो तक कैम्प लगाकर किया हत्या के पहलू की जांच।
अंधे कत्ल के प्रकरण को सुलझाने व अपराधी की गिरफ्तारी में सायबर सेल टीम व थाना बालोद की रही विशेष भूमिका।
पति हि निकला हत्या का आरोपी।
दिनांक 23.02.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम देवीनवागांव तांदुला किनारे थाना बालोद क्षेत्र में महिला का शव देखने की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण व फोरंसिक टीम, साइबर सेल टीम ,थाना की टीम ,डाग स्क्वाड घटना स्थल हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात । सभी दलों के आने उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना बालोद में मर्ग क्र 16/2026 एवं अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल(भा.पु.से.) के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद श्री बोनीफास एक्का के नेतृत्व में सायबर सेल व थाना बालोद से विशेष टीम गठित किया गया। जिसे अलग अलग क्षेत्रों मेे कार्य करने हेतू दिशा निर्देश कर टीम को रवाना किया गया।
महिला का शव सावित्री निषाद निवासी देवीनवागांव का होना पाया जाने से उसके परिजन को बुलाकर पहचान कराने पर चिन्हित हो जाने से टीम एक्टीव हो कर मृत महिला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल किया गया। टीम द्वारा गांव में कई दिनो तक कैम्प किया गया एवं घटना के हर एक पहलू को ध्यान देते हुए बारीकी से एनालिसिस किया गया मुखबिर लगाया गया ग्रामीणो से घटना के संबंध जानकारी प्राप्त किया गया । मृत महिला के संबध में जानकारी प्राप्त किया जिससे पता चला कि विगत कुछ सालो से महिला मानसीक रूप से बिमार चल रही थी। व घरलू कार्य नही करती थी बार बार अपने मायके दुर्ग बिना बताए चले जाती थी। घटना के एक दो दिन पहले ही अपने ससुराल देवीनवागांव आई थी। टीम द्वारा सभी पहलू पर बारीकी से एनालिसिस करने के बाद मृतिका के पति धमेंन्द्र निषाद पर शक होने पर उसे बारीकी से पूछताछ करने पर पहने वह गोल मोल जवाब दे रहा था तकनीकी साक्ष्य व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर दुबारा बारीकी से पूछताछ करने पर उक्त घटना करना कबूल किया वह अपने कथन में बताया कि उसकी पत्नि श्रीमति सवित्री निषाद कुछ दिनो से मानसीक रूप से बिमार चल रही थी। और बिना बताए अपने मायके चले जाती थी। घर का काम जैसे कपड़ा धोना, खाना बनाना घरेलू काम नही करती थी। घटना दिनांक को भी वह सुबह उसकी पत्नि कपड़ा नही धोई ,खाना भी नी बनाई छोटी बेटी बिना खाए स्कूल चले गई, बड़ी बेटी घर में थीं मां भी बिना खाए मिटिंग में चले गई । धमेंन्द्र निषाद गांव के छठी कार्यक्रम में गयां वापस आने से पत्नि घर में नही थी। आरोपी धमेंन्द्र निषाद काफी आक्रोश में था। उसे ढूठंने गांव की तरफ गया नही मिलने पर तांदुला नदी तरफ जहां महिलाए सौच करने जाती है कि ओर गया और पुरानी साडी को हत्या की नियत से उठाकर उसे फाड कर रस्सी नूमा बना कर अपनी पत्नि को देखा गूस्से से जाकर उसे पटक दिया और अपनी पत्नि के गले मे साड़ी से कई बार लपेट कर उसकी हत्या कर दिया और लोगों को गुमराह करने के लिए अपनी पत्नि द्वारा रखे स्कार्फ को सिर एवं गला में लपेट कर ढक दिया ताकि लोग समझे कि गिरने से स्कार्फ फसने से मृत्यु हुई है। उसके बाद वहां से वापस खेत के रास्ते अपने घर आ गया। आरोपी धमेंन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है। आरोपी के नाम व पता –
आरोपी धमेंन्द्र निषाद पिता गंभीर राम निषाद उम्र 41 साल पता ग्राम देवीनवागांव थाना बालोद जिला बालोद छ0ग0) उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी सलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा ,सायबर सेल प्रभारी स0उ0निरीक्षक धरम भुआर्य , प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, दूर्योधन यादव ,भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, रुम लाल चुरेंद्र,आरक्षक भोपसिंह साहू ,राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, पुरन देवांगन, संदीप यादव, आकाश सोनी,गुलझारी साहू , थाना बालोद से मनीष राजपूत,मोहन कोकिला, संजय सोनी, उमेश निषाद, म.आरक्षक लक्ष्मी पटेल,योगेश पटेल, मिथलेश यादव का विशेष योगदान रहा।
पथराटोला। ग्राम पथराटोला के गौठान में बीती आधी रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात युवक महिंद्रा बोलेरो में फेंसिंग जाली एवं सीट पाइप लोड कर ले जा रहे थे, तभी ग्रामीणों की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई। हालांकि गाड़ी सवार युवक एवं चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।ग्रामीणों के अनुसार बोलेरो क्रमांक सीजी 17 डी 1382 में चोरी की सामग्री भरी हुई थी। शक होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। बाद में वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सबसे अधिक आक्रोश इस बात को लेकर है कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पेड़ की सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की जाली का बाड़ भी नहीं छोड़ा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ी पहल को ठेस पहुंचाने जैसा कृत्य है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गौठान की एक ओर की जालियां पहले भी चोरी हो चुकी हैं। संभावना जताई जा रही है कि पूर्व की घटना में भी इन्हीं व्यक्तियों का हाथ हो सकता है। सूत्रों के अनुसार वाहन और युवक बिटाल क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। कुछ युवकों को सुबह समझौता करने के प्रयास में गांव के आसपास भटकते हुए भी देखा गया।महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पूरी घटना एक ग्रामीण के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बोलेरो वाहन और संदिग्ध गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली पर्व से पहले नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजही डैम की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता रविवार को अपने परिचित एक नाबालिग के साथ बाइक से रजही डैम घूमने गई थी। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान रजही गांव के दो अन्य युवक मौके पर पहुंचे। दोनों ने कथित तौर पर घटना का वीडियो बनाया और पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।घर लौटने पर पीड़िता ने रोते हुए अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने रविवार को दल्लीराजहरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 51/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।सीएसपी के अनुसार, प्रकरण में धारा 147 (2), 127, 62, 49 बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वारदात में शाािलिग सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गयाl