City Media - Page 1333 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1333

जगदलपुर मेन रोड सदर वार्ड में स्वच्छता अभियान

0

जगदलपुर शहर का सबसे व्यस्ततम स्थान में से मेन रोड सदर बाजार वार्ड अपने में अलग पहचान रखता है। जगदलपुर बस्तर का सबसे प्रसिद्ध व्यापारिक स्थान के रूप से इसे लोग जानते हैं । शहर के जाने-माने और प्रतिष्ठित व्यापारियों का कारोबार यहां से संचालित होता है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जगदलपुर शहर के सभी वार्ड में इन दिनों सभी पार्षद ब्रांड एंबेसडर वार्ड वासी और निगम का अमला मिलजुल कर स्वच्छता प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं । नगर निगम जगदलपुर में इन दिनों निगमायुक्त ने सभी वार्ड के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की है यह प्रतियोगिता मेरा वार्ड सुंदर वार्ड के रूप में शहरवासियों द्वारा पहचान बना रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

इसी अभियान के अंतर्गत सदर वार्ड जगदलपुर में स्थित मेन रोड में स्वच्छता प्रेमियों ने एक दल बनाकर स्वच्छता के संदर्भ में अपील की। इस अभियान में प्रमुख रुप से वार्ड के पार्षद इमरान खान मुख्य मार्ग व्यापारी संघ अध्यक्ष दिनेश शर्राफ दलपत सागर बचाओ अभियान के अध्यक्ष अनिल लुक्कड़ वार्ड के ब्रांड एंबेसडर कोटेश्वर राव नायडू शहर के अन्य ब्रांड एंबेसडर विधु शेखर झा शिव रतन खत्री बादशाह खान अजय पाल सिंह अनिल अग्रवाल स्काउट प्रभारी मीरा हिरवानी एमएलबी क्रमांक 2 तथा वहां की छात्राएं युवोदय वॉलिंटियर्स धीरज कश्यप वर्षा पटवा ज्योति पटवा दुर्गेश साहू सुलता महाराणा ने मिलजुल कर मेन रोड के व्यापारियों से शहर को स्वच्छ रखने और अपने वार्ड को सर्वश्रेष्ठ वार्ड बनाने के प्रयास करने में अपना योगदान दें यह अपील की।

जगदलपुर के सभी शहरवासी इन दिनों मिलजुलकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं और बड़े उत्साह से अपने वार्ड को सजाने और संवारने के लिए जुट चुके हैं।

नियमों को दरकिनार कर खनिज विभाग अधिकारी बदले की भावना से कर रहे कार्य

0

मुरूम उत्खनन की विभाग को नहीं है जानकारी

कांकेर खनिज विभाग में चल रहा कमीशन का खेल

जगदलपुर/कांकेर। मुख्यमंत्री के प्रभारी वाले विभाग में खनिज विभाग के अधिकारी नियम कायदो को दरकिनार कर बदले की भावना से कर रहे है कार्य। ऐसा ही एक मामला कांकर जिले के खनिज विभाग का उजागर हुआ है जहां अधिकारी मुरूम और स्टोन डस्ट को गौण खनिज बताकर अवैध परिवहन के नाम पर निर्धारित दर से कई गुणा अधिक जुर्माना जमा कराने का नोटिस थमाकर कारोबार से जुड़े लोगों को परेशान कर रहे है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी के संरक्षण में खनिज विभाग के अधिकारी अपने नियम कायदे चलाकर कमीशन के खेल में शासन की छवि को बदनाम करने में जुटे है।

ज्ञातव्य हो कि कांकेर जिले में खनिज विभाग का नियम कायदा विभाग के अधिकारियों के चलते है। शासन के नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला कांकेर जिले का है जहां खनिज विभाग को प्रसाद नहीं चढ़ाने पर मनमाने ढंग से जुर्माना वसूली को लेकर कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है।

विभाग कर रहा रायल्टी में सेंधमारी:

कांकेर जिले में विगत एक वर्षों में शासकीय एवं निजी निर्माण कार्यों में कितना घन मीटर मुरूम का उपयोग किया गया है इस संबंध में खनिज विभाग को जानकारी तक नहीं है जबकि कई शासकीय निर्माण कार्यो में हजारों घनमीटर मुरूम का उत्खनन कर उपयोग किया गया है लेकिन विभाग रायल्टी शासकीय खजानों में जमा कराने के बजाये अपनी जेब गर्म कर सरकार को मिलने वाले मुरूम की रायल्टी में सेंधमारी कर रही है। बताया जाता है कि मुरूम के नाम पर चल रही कमीशन की राशि का बंटवारा जिले के जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचती है। यही कारण खनिज विभाग यहां नियमों को दरकिनार का नियम विरुद्ध कर रही कार्य।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

कलेक्टर के आदेशानुसार अर्थदंड निर्धारित किया जाता है:

मुरूम एवं स्टोन डस्ट पर निर्धारित मापदंड से कई गुणा अधिक अर्थदंड लगाये जाने के संबंध में जब ककिर जिले के खनिज अधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कलेक्टर के आदेशानुसार अर्थदंड निर्धारित किया जाता है। खनिज अधिकारी साहू ने कहा कि मुरूम गौण खनिज है और छग शासन के नियमानुसार कार्रवाई की जाती

मुरूम गौण खनिज है:

वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर रंजन साहा ने बताय कि खान खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21(1) एवं 21(5) के प्रावधान में मुरूम और स्टोन डस्ट गौण खनिज है इंसिलए इन पदार्थों के परिवहन पर उक्त धारा लागू नहीं होता। साहा ने बताया कि मुख्य खनिज अधिनियम 1957 के 1 से द्वितीय अनुछेद में उल्लेखित 1 से लेकर 57 खनिज पदार्थों पर लागू होता है। यह प्रावधान रेत मुरूम चूना पत्थर जिसमें 40 प्रतिशत से कम चुना पत्थर का अवशेष हो उसे गौण खनिज माना जाता है। छग गौण खनिज नियम 2015 बनाया गया है जिसमें 71 अंतर्गत अनाधिकृत विकास तथा परिवहन के लिए एक वर्ष की साधारण कारावास की सजा अथवा अधिकतम 25 हजार रूपए जुर्मान से दंडित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गिट्टी का डस्ट खदान से सीधे नहीं निकलता है। खनिज प्रक्रिया के अंतर्गत बोल्डर को तोड़ने अथवा क्रसिंग करने के पश्चात जो चूरा शेष बचता है उस पत्थर को डस्ट कहा जाता है इस पर कोई रायल्टी देय नहीं होती है।

संसद परिसर में आज भी जमकर गूंजी बस्तर की आवाज, आकर्षण बने दीपक बैज…

0

नई दिल्ली/जगदलपुर। संसद के शीतकालीन सत्र में पहले दिन से ही सरकार और विपक्ष की तनातनी के बीच अवरोध चल रहा है। राज्यसभा में विपक्ष के एक दर्जन सांसदों के निलंबन के कारण तकरार और बढ़ गई है। इस बीच बस्तर सांसद दीपक बैज अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार संघर्ष करते हुए अपने साथियों के बीच आकर्षण बने हुए हैं। लोकसभा में विपक्ष का लगातार चौथे दिन भी संघर्ष जारी रहा। आज चौथे दिन भी राज्यसभा सांसदों के निलंबन को लेकर गांधी मूर्ति के सामने विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन किया। संघर्ष जारी रहा। आज निरंतर चौथे दिन भी बस्तर सांसद दीपक बैज मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे। गौरतलब है कि बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज संसद परिसर में गांधी मूर्ति के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में अन्य सांसदों के साथ लगातार कंधे से कंधा मिला कर पार्टी के संघर्षों में साथ दे रहे हैं।

गौरतलब है कि बस्तर सांसद दीपक बैज सदन में छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से पेश करने के साथ ही केंद्र सरकार को आक्रामक शैली में घेरते रहे हैं तो सदन के बाहर विपक्ष के अनशन, आंदोलन, प्रदर्शन में उनकी सक्रिय भूमिका विशिष्ट पहचान के तौर पर उभरी है बीते रोज बस्तर सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी का मुद्दा शून्यकाल में उठाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त बारदाने उपलब्ध न कराने की वजह से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रभावित हो रही है। उन्होंने पर्याप्त बारदाने उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। इसके पूर्व भी सदन में बस्तर सांसद दीपक बैज की सक्रियता लगातार सामने आती रही है। वे सदन और सदन के बाहर भी जिस जोश और आक्रामकता का प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे बस्तर के लोग अभिभूत हैं कि बस्तर की आवाज दिल्ली में जमकर गूंज रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

किसानों के हितार्थ भाजपा सदैव तत्पर – धान खरीदी केंद्र पहुंचे भाजपा सांसद प्रतिनिधि, युवा मोर्चा अध्यक्ष व किसान मोर्चा के कार्यकर्ता

0

मंगल तराई सोसायटी डौंडी ब्लाक के धान खरीदी केंद्र पहुंचे भाजपा के पदाधिकारी, विक्रम ध्रुवे भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि ने धान विक्रय केन्द्रों में किसानों को धान खरीदी में दी जाने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की | वहीँ सोमेश साहू किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य ने किसानों से खरीदी में आने वाली दिक्कतों के सम्बन्ध में एवं बारदानों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली | मितेन्द्र वैष्णव किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ने किसानों को समझाया कि वे किसानों के साथ है उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे | संजीव सिंह भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ने दो दिनों निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी दी | मंगल तराई सोसायटी धान खरीदी केंद्र में होरीलाल रावटे, अनीता कुमेटी, भीषम सिंह टंडन, हिरेन्द्र, मगनसिंह सलाम, झाड़ूराम उइके, संतकुमार कुलदीप, जामुन मंडावी, गणेशराम साहू, प्यारीराम हिडको, प्रेमसुख निर्मलकर, जगदीश कोर्राम, बिंझवार उइके, नकुलराम निषाद, किसनराम कौड़ो, आत्माराम, टोमेंद्र मंडावी, गंगाराम साहू, निर्भय कुमेटी, महेंद्र, हरखराम सलाम, अश्वनी साहू, झंन्नुराम गावड़े, जीतेन्द्र नेताम, रामकुमार मंडावी आदि उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर संभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोकर में नवीन धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन विधायक लखेश्वर बघेल के द्वारा किया गया

0

बस्तर संभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोकर में नवीन धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल द्वारा किया गया | काफी संघर्ष करने के बाद शासन प्रशासन से चोकर और नदीसागर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोला गया | विधायक ने ग्रामवासियो और किसानों को बधाई दी | नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने के पहले किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था | विधायक ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि धान साफ सुथरा गुणवत्तापूर्ण धान ही केंद्र में दिया जाय व किसान भाइयों को एक दूसरे का

सहयोग  करते हुए शांति एवं सुचारू रूप से धान खरीदी केंद्र का संचालन करें | शासन प्रशासन का 75% प्रतिशत   एवं किसानों का 25 प्रतिशत बारदाना का सहयोग रहेगा इसके साथ ही आड़ावाल करमारी धान खरीदी केंद्र में शामिल करने का गुहार एवम प्रस्ताव दिया | मुख्य अथिति लखेश्वर बघेल विधायक, गणेश बघेल विभागीय अधिकारी, खान साहब, ब्रिज साहब एवं ग्राम पंचायत चोकर के सरपंच लखमी बघेल, सुरेश कश्यप, समदु  सोमारू ,सोनारू राम्या , फूल सिंह , चम्पा ठाकुर दिलिप ठाकुर ,शोभा मारकंडे ,प्रेम शंकर सुक्ला यवम समस्त ग्राम वासी उपस्थित हुए |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा शुन्य काल मे उठाया बारदाने का मामला…

0

नई दिल्ली/ जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज लोकसभा में शून्य काल में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए बारदाने की कमी का मामला उठाया। सांसद बैज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में बारदाना नही दिए जाने के कारण धान खरीदी में बाधा उत्पन्न हो सकती है। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है। उन्होंने सभापति के माध्यम से केंद्र सरकार से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ को धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाय।

गौरतलब है कि बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज सदन के बाहर संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्यसभा के दर्जन भर सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग रखी तो वहीं लोकसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि बारदाना संकट के बीच आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार धान खरीदी आरम्भ हो गई है। बारदाना संकट को मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र सरकार की साजिश का नतीजा बताया है। सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ के हित के मुद्दों पर काफी सक्रियता दिखाते रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बारदाने का मामला सदन में उठाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

छत्तीसगढ शासन की महत्वकांक्षी धान खरीदी का शुभारंभ पूरे छत्तीसगढ में भव्य तरीके से किया गया

0

दल्लीराजहरा : छत्तीसगढ शासन की महत्वकांक्षी धान खरीदी का शुभारंभ पूरे छत्तीसगढ में भव्य तरीके से किया गया।

बालोद जिला के आदिज जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोटागांव धान खरीदी केन्द्र में पहले दिन क्षेत्र के 7किसानों के द्वारा धान का विक्रय किया गया। धान खरीदी को लेकर क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह का माहौल है। किसान टोकन के लिए लाईन में लगकर अपनी पारी का इंतजार कर टोकन ले रहे है। सहकारी समिति कोटागांव में किसानों की उपस्थिति को देखते हुए व्यापक तैयारी की गई है। पीने की पानी से लेकर शौचालय सहित धूप से बचने के लिए पण्डाल की सुविधा भी की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

वहीं कुछ किसानों का कहना है कि खरीदी केन्द्र में बारदाने की कमी की वजह से थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है परंतु समिति के द्वारा किसानों के लिए व्यापक प्रबंधन की गई है। टोकन लेने के लिए किसानों में आपाधापी का माहौल निर्मित नहीं है। रजिस्टर में नाम अंकित कर सभी किसानों को उनके क्रमानुसार टोकन का वितरण किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

साथ ही शासन के निर्देशानुसार पीपर छेड़ी धान खरीदी केन्द्र में हुई भगदड़ जैसी पुरावृत्ति न हो इसके लिए क्षेत्र के महामाया थाना प्रभारी अरूण कुमार साहू द्वारा समिति केन्द्र का समय पर समय पर निरीक्षण कर वहां की वस्तु स्थिति से अवगत कर किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति से बचने के लिए पुलिस जवान तैनात किये गये है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑटो चालक व मजदूरी करने वाले व्यक्तियो के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं का सम्मान व जगदलपुर पनारा पारा मे निगरानी समिति का गठन

0

जनदर्शन कार्यक्रम मे उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा ऑटो चालक व मजदूरी करने वाले व्यक्तियो के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं का सम्मान करके उनका मनोबल बढ़ाया व जगदलपुर पनारा पारा मे निगरानी समिति का गठन किया गया |

उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। वही दूसरी ओर आम जनता के बीच पहुॅचकर सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत लोगों के विभागीय समस्याओं का मौके पर निराकरण कर पुलिस और आम जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा जगदलपुर स्थित प्रवीर वार्ड स्थित नारायण मंदिर पनारापारा में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक मीणा, के द्वारा स्वंय जनता के मध्य बैठकर पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु जनता से सुझाव भी लिया गया। एवं अपील भी किया गया है, असामाजिक गतिविधियों, अपराध कि सूचना, नये किरायेदारों एवं संदिग्ध व्यक्तियों कि जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सम्पर्क करने साथ ही महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा हेतु तैनात पिंक टीम एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ जगदलपुर के सक्रियता एवं सम्पर्क सुत्र के संबंध में भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त मोहल्ले में सीसीटीव्ही कैमरा एवं संस्थागत तौर पर असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही हेतु चर्चा किया गया है। इसके अलावा सायबर फ्राड के मामलें में सावधान रहने की अपील भी किया गया है। उक्त कार्यक्रम में वार्डवासियों के द्वारा बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक सुझाव भी दिया गया है। इसके अलावा ऑटो चालक के बच्चों को सम्मान किया गया साथ ही समाज मे जागरूकता काम करने के लिए भी उन सभी को सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण,थाना सिटी कोतवाली प्रभारी एमन साहू, थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा, एवं अजय बिसाई,प्रशांत जैन, वार्ड पुलिस आर प्रकाश नायक व वार्ड के स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, सम्मानीय जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

सम्मानित होने वाले बच्चे का नाम:-

कुमारी असीमा बघेल
युवराज बघेल
भावेश शर्मा

शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सक्षम बिटिया अभियान का हुआ शुभारंभ

0

बालिकाओं को सक्षम एवं मजबूत बनाना है कार्यक्रम का उद्देश्य

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 01 दिसम्बर 2021

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सक्षम बिटिया अभियान का शुभारंभ शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। सहायक प्राध्यापक श्री बी. डी. चांडक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह नीति आयोग का फ्लेगशिप कार्यक्रम है, जो पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा। यह कार्यक्रम बालिकाओं को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, नैतिक रूप से सीखने की प्रक्रिया में उन्हें सक्षम बनाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का क्रियान्वयन नीति आयोग द्वारा नियुक्त दो गांधी फैलो द्वारा किया जा रहा है। ग्रंथपाल श्री संजय पटेल ने कहा कि बेटियों को सक्षम होना जरूरी है। शासन की योजनाएं बेटियों को मजबूत बना रही हैं। बालिकाओं की शिक्षा बाधित न हो तथा वे आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखें इसके लिए शासन का यह प्रयास है।

इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन के गांधी फैलोशिप के सदस्यों तथा बालिकाओं द्वारा ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी गई। उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिला आकांक्षी जिला है तथा यहां भारत शासन के नीति आयोग एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से जिले के लिए संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विशेष कर स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी आकांक्षी जिलों में 7 हजार बालिकाओं को सहयोग करने का लक्ष्य रखा गया है। सक्षम बिटिया अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को स्वयं के प्रति तथा अपने आस-पास के वातावरण के लिए समझ विकसित करने में सक्षम बनाना है, ताकि वे मजबूत बन सके और उनमें सहयोग तथा सहानुभूति की भावना, रचनात्मकता का विकास हो सके। शालाओं के बंद होने के दौरान सीखने की अभिरूचि में कमी तथा स्कूल खूलने पर स्कूल नहीं जाने की अनिच्छा से शिक्षा में बाधा आती है। शाला त्यागी बालिकाओं में कमी लाने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने तथा उनकी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन (नीति आयोग) नीति आयोग द्वारा नियुक्त पिरामल फाउंडेशन के गांधी फैलो सुश्री यासमीन मेमन एवं सेजल के अलावा महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

जगदलपुर जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में हुआ धान खरीदी का आगाज़, धान खरीदी केंद्रों में किसान त्यौहार जैसा माहौल

0

🟥 जगदलपुर के धान खरीदी केंद्रों में किसान त्यौहार जैसा माहौल, नगरनार ब्लॉक के बाबूसेमरा, बिरसागुड़ा, बम्हनी, नगरनार, करणपुर, माड़पाल, हल्बा कचौरा, पल्ली सहित नानगुर ब्लॉक के सरगीपाल, जामावाड़ा बड़ेमुरमा, नानगुर, पुसपाल, कुरन्दी, में धान खरीदी का हुआ आगाज़.

🟥 छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 2500 रुपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की, किसानों के चेहरों पर खुशी का माहौल देखने को मिला.

🟥 राज्य सरकार के 2500 रुपये धान खरीदी की घोषणा से भूपेश सरकार की चहुँओर होने लगी प्रशंसा.

🟥 धान खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नही की जाएगी बस्तर सहित प्रदेश के किसान हुए जागरूक हर साल किसान पंजीयन की संख्या बढ़ती ही जा रही यह कांग्रेस की भूपेश सरकार की उपलब्धि – रेखचन्द जैन.

🟥 राज्य सरकार की भूमिहिन किसान/मजदूर कृषि न्याय योजना से गांव का गरीब किसान लाभान्वित हो रहा – राजीव शर्मा.

🟥 सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी या तकलीफ ना हो इस ओर ध्यान देने का भी फरमान हुआ जारी अव्यवस्था, लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी.

🟥 भूपेश बघेल जी की कार्यों और जनकल्याण कारी योजनाओं व विकास कार्यों से प्रभावित होकर संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन,जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जी के नेतृत्व में माड़पाल पंचायत की सरपंच मन्दना नाग ने कांग्रेस प्रवेश किया.

🟥 राज्य सरकार के मांग अनुरूप बारदाने उपलब्ध कराने में विफल केंद्र की मोदी सरकार पक्षपात व भेदभाव कर धान खरीदी को प्रभावित करने की कोशिश कर रही मगर भूपेश है तो भरोसा है.

🟥 राज्य सरकार ने किसानों के बारदाने की कीमत 18 रुपये तय की थी जिसे बढ़ाकर 25 रुपये किया गया जिससे किसानों में काफी हर्ष है.

जगदलपुर – छत्तीसगढ़ महतारी व धनवंतरी देवी की पूजा अर्चना कर संसदीय सचिव रेखचंद जैन व बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित पंचायत जनप्रतिनिधियों, जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में जगदलपुर के जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में पारम्परिक नृत्य के साथ धान खरीदी प्रारंभ हुई।

⏩ संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने किसानों को राज्य सरकार की किसान हितकारी योजनाओं से अवगत कराते उससे लाभान्वित होने की अपेक्षा जताई सरकार के अस्तित्व में आते ही घोषणा पत्र अनुसार कर्ज माफी की घोषणा कर उसे अमलीजामा पहनाया गया सबसे ज्यादा कर्ज माफी से भाजपा के बड़े बड़े नेतागण इस योजना का भरपूर फायदा उठाये।दोनों नेताओं ने अपनी उपस्थिति में धान खरीदी की तथा तौल करवाया। जिससे लैम्पस क्षेत्र के किसानों की चेहरे में खुशी झलकने लगी भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का असर धान केंद्रों में दिखने लगा और किसानों के चहेरे खुशी से खिलने लगे तथा किसानों ने राज्य सरकार का हृदय से जताया आभार और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

⏩ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने धान खरीदी केंद्र में उपस्थित किसानों को संवोधित करते बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की योजना किसानों के लिए संजीवनी का काम कर रही है किसान सरकार की योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित हो रहे है राज्य के मुखिया ने आज देश को आईना दिखाने का कार्य किया है किसान न्याय योजना मिल का पत्थर साबित हुई।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

यह रहे मौजूद..

ब्लॉक अध्यक्षद्वय वीरेंद्र साहनी,नीलूराम नाग,जनपद सदस्य ज़ीशान क़ुरैशी, इंदिरा राव, निर्मला धनुर्जय दास,ज्योति नायडू, अनवर खान, हेमू उपाध्याय, सरिता, उषा नाग, लैखन बघेल, बुधसन नाग, राधामोहन दास,मनधर शिवोम, जलन्धर नाग, मन्दना नाग, धनश्याम सेठिया, विजय बिसाई, सुनील दास,फुलसिंग बघेल,कमल सेठिया,विनोद सेठिया,शांति बाई,हरि बन्धु, लोकेश सेठिया,वर्मा पुजारी,धनमती लक्षिण, जानिक नाग, विजय ध्रुव, राजीव दास,राजमन कश्यप,तिरुपति, नागेश, कामनी नागेश, तरुण सेठिया,राजेश कश्यप,जेवत राम, जयराम नाग,देवी सेठिया,श्यामसुंदर,सदन बघेल,रमेश पटेल,अनन्तराम बघेल,गोपाल बघेल, रामेश्वर बिसाई, महेंद्र नागवंशी, सूर्यनारायण,लक्ष्मी भारद्वाज,देवी सिंह, यशोदा साहनी, सुंदर बघेल,रुद्रप्रताप चालाकी, मंगल सिंह कुंवर,समदुराम,भगवान बघेल, राधामनी देवांगन, बुधमनी पत्रों,धनुरजय देवांगन, भागीरथी, रमेश पात्रों, लछिन्दर जयराम, सामनाथ, बाबूलाल, उप पंजीयक विनोद कुमार बुनकर, सहायक पंजीयक डीएस ध्रुव, नोडल अधिकारी एस ए राजा,सहकारी निरीक्षक रविभूषण राव,शाखा प्रबंधक,सुरेश मथरानी, राजस्व निरीक्षक राजेश चौहान,लेम्प्स प्रबंधक भागचंद देवांगन, विद्याजीराम,लौंग सिंह,राम साहू, सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS