रायपूर। सरगुजा क्षेत्र के विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हुए हमले पर के बाद सरगुजा पैलेस से संबंधित युवाओं की गिरफ्तारी और विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा सिधे तौर पर मंत्री टी.एस.सिंहदेव का नाम लेने के बाद इस मामले में सिंहदेव के मीडिया प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह परिहार ने अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरा है। मीडिया प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह परिहार ने कहा है कि राजनीति के शुचिता के प्रतीक मंत्री टी.एस.सिंहदेव के खिलाफ कोई अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है। यह आका के इशारे पर षड्यंत्र है। इन सबके बीच कौन आका और कौन प्यादा है,उसको लेकर राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई है। टी.एस.बाबा के मीडिया प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह परिहार कभी भूपेश बघेल व बाबा के करीबी थे किन्तु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक सहयोगी के कारण दोनों में खट-पट हुई और प्रदेश अध्यक्ष रहते परिहार को आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया जिसके बाद से परिहार बाबा के साथ कनेक्ट हो गए हैं और आज के ताजा बयान से कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना वाली कहावत को चरितार्थ कर रहें हैं।
दिनांक 22.06.2020 को पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थिया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक पुत्री जो दिनांक 21.06.2020 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 287/2020 धारा 363 भादवि0 दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित सिदार,संजय वट्टी, गुनेशवरी नरेटी एवं प्रआर0 चोवादास गेंदले, आरक्षक गायत्री प्रसाद तारम का टीम गठित किया गया। टीम के द्वारा लगातार गुमशुदा नाबालिका का पता तलाश कर, टीम पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। जहां पर उक्त टीम के द्वारा 5-6 दिनों तक लगातार अपृहता का पता तलाश कर, दिनांक 22.07.2021 को स्थान रायदिगी, हावड़ा पश्चिम बंगाल में टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर गुम बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर, दस्तयाब किया गया। जहाॅ पर बालिका से विधिवत् पुछताछ पर अपने कथन मे बतायी कि आरोपी जहीरूल ईस्लाम मलिक पिता नुरहसन मलिक उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रायदिगी, थाना श्यामपुर, हावड़ा पश्चिम बंगाल के द्वारा बहला फुसलाकर, भगा ले जाकर जबरन इच्छा के विरूद्व शारीरिक शोषण किया है जिस पर, आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 366,376, भादवि0 06 पाक्सो एक्ट घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिस्ट रिमांड पर लिया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के पदाधिकारियों द्वारा आज दिनांक 25/07/2021 को वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान उनके घर जा कर किया गया।
सर्वप्रथम कश्मीर सिंह चीमा जी अति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का सम्मान उनके घर वार्ड नं 27 में जा कर शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया।
उसके पश्चात मोती लालवानी जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता का सम्मान उनके घर वार्ड नं 18 में जा कर शॉल और श्रीफल से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशी राम निषाद, जिला सचिव द्वय के ईश्वर राव, रवि जायसवाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू,पारसमल जैन,जोगेंद्र ठाकुर ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव,हरिश खस, राधे मंडावी, सयुक्त महामंत्री सुरेश कुमार ठाकुर,रूबी एंथोनी,जागेश्वर गंधर्व,अर्जुन यादव,सचिव विल्सन मैथ्यू,लखन बक्शी,राकेश बेहरा,तरनजीत सिंह,अजय बिहारी,मोहन गोदी, प्रभातिन बाई, मीना बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
आमचो सुघ्घर गार्डन के तहत आज शहर के दलपत सागर के पार्क को जनसहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमे महापौर श्रीमती सफीरा साहू शामिल होकर पार्क मे श्रमदान कर योगदान दिया,साथ ही पार्क मे ग्रास कटिंग मशीन चलाकर संदेश दिया, वही पार्क परिसर मे पौधरोपण करने के साथ पार्क के दीवार पर पेटिंग कर गढबो नवा जगदलपुर का नारा चित्रित किया ,जिसमे एम आई सी सदस्य उदयनाथ जेम्स,विक्रम सिंह डांगी ,पार्षद सूर्या पानी मनोनीत पार्षद हरिश साहू ,आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ,कार्यपालन
अभियंता एके दत्ता ,युवोदय टीम व स्थानीय नागरिकों ,छोटे बच्चों के जनसहयोग से पूरे पार्क मे सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही दलपत साइर पार्क परिसर मे पौधरोपण किया गया ,साथ ही पार्क मे रंगोली डालकर अतिथि द्वारा स्वचछता का संदेश दिया गया महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया आमचो सुघ्घुर गार्डन अभियान के तहत प्रति रविवार को शहर के पार्कों का चरणबद्ध रूप से सफाई अभियान व रखरखाव के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत कर शहर के पार्कों सफाई व मूलभूत विकास योजना प्रांरभ किया गया है जिसके तहत आज दलपत सागर तालाब पार्क का सफाई ,पौधरोपण,सभी के सहयोग से किया गया ,साथ ही पार्क के रखरखाव व अन्य व्यवस्था के संबंध मे आयुक्त से चर्चा किया गया ,इसी तरह आज छठवें रविवार को शहर के पार्को का प्रशासन, युवोदय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व जनसहयोग से सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते पार्को के लिये अभियान चलाया जायेगा।साथ ही पार्को को उचित रखरखाव व आकर्षक बनाने का भी कार्य किया जायेगा।मूलभूत सुविधाओं को दूरस्त किया जायेगा ।
हमे गढबो नवा जगदलपुर की परिकल्पना को करना है ,जिसमे आप सभी का सहयोग से हम इस कल्पना को पूरा कर सकते है हम सभी को मिलकर हमारे शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है,आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने सुध्धुर गार्डन के विषय पर जानकारी दिया। इस अभियान का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है ।शहर की जनता इस अभियान से जुड रहे है वही इस अभियान के दौरान निगम के स्वचछता विभाग के हेमंत श्रीवास, ,सुशील कर्मा ,योगेश पांडे, भास्कर व अधिकारी, कर्मचारी व वार्डवासी उपस्थित थे।
जगदलपुर। 12 अप्रैल 2021 को भानपूरी थाना क्षेत्र के बस्तर ब्लॉक के चपका ग्राम में निजी उद्योग को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई थी. इस दौरान नारायणपुर विधायक और हस्त शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप के वाहन का घेराव कर उन पर हमला कर दिया था जिनके हमलावरों को तीन माह के बाद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। .नाराज ग्रामीणों की आड़ में तथाकथित भाजपा के लोगों ने इन पर हमला किया था जिसके बाद बहुत बवाल मचा था किंतु उसके बाद भी पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया जाना कई संदेहों को जन्म दे रहा है।
ज्ञात हो कि जगदलपुर के सराफा व्यापारी सिसोदिया पर हमले के बाद पुलिस ने दस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था किंतु इस मामले पुलिस की कार्यवाही सवालों के घेरे में हैं।
भानपुरी थाना क्षेत्र के चपका ग्राम पंचायत में एक जनसुनवाई के दौरान विधायक चंदन कश्यप पहुंचे थे और जनसुनवाई से वापस लौटने के दौरान ग्रामीणों की शक्ल में कुछ भगवाधारी गुंडे पत्थर व डंडे के जोर पर हमला कर दिया। इस घटना में भले ही विधायक चंदन कश्यप बाल-बाल बचे किंतु उनके सहयोगियों को बहुत मार पड़ा। लेकिन सवाल यह है कि पुलिस विभाग के आधा दर्जन से अधिक खुफिया एजेंसियों को ऐसे घटनाओं के घटित होने की जानकारी नहीं होना कई तरह की सवालों को जन्म दिया है। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा अब अपने खुफिया एजेंसियों को मजबूत करना होगा और पूराने अधिकारी व कर्मचारियों को खदेड़ना होगा जिसकी वजह से पुलिस की कार्यप्रणाली सुधरे। दूसरी तरफ यह चर्चा भी जोरों पर है कि सराफा व्यापारी सिसोदिया के हमलवारों को पकड़ने दस टीम दौड़ रही है किंतु उनके हाथ पांच दिनों बाद भी खाली है।
आज सुबह 7 से 8 बजे के बीच राजहरा माइंस के सेन्ट्रल गैरेज का वाहन टेस्टिंग के दौरान डौण्डी मार्ग पर स्थित एयरो ड्रम में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में दो ठेका श्रमिक, एक बीएसपी कर्मी व एक सीआईएसएफ का जवान सहित कुल चार लोग सवार थे। जिसमे से वाहन में सवार ठेका श्रमिक बहल राम का दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया, ठेका श्रमिक कलिराम गंभीर रुप से घायल है जिसे तत्काल भिलाई सेक्टर ९ अस्पताल रिफर किया गया है। बाकी दो घायलो का इलाज राजहरा माइंस अस्पताल में चल रहा है।
मृतक ठेका श्रमिक बहल राम व कलिराम जन मुक्ति मोर्चा के कर्मठ कार्यकता है व आदिवासी समाज से है, दोनो ठेका श्रमिक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते है व अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य है।
दुर्घटना का समाचार प्राप्त होते ही जन मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी व मजदूर सुबह से राजहरा माइंस अस्पताल में मौजुद है व माइंस प्रबंध को सूचित कर दिये है की जबतक मृत श्रमिक बहल के परिवार के एक सदस्य को बीएसपी में स्थाई नौकरी दिये जाने का लिखित पत्र नही दिया जाता तबतक मृत मजदूर साथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए नही भेजा जायेगा। चुकि ऐसा नियम है व पूर्व में भी दुर्घटनाओं में जान गवाने वाले श्रमिको के परिवार को प्रबंधन द्वारा स्थाई नौकरी देने का तत्काल लिखित पत्र दिया गया है।
इस दौरान आज एक बार फिर बीएसपी राजहरा माइंस प्रबंधन का घोर असंवेदनशील चेहरा उजागर हुआ है। इतना गंभीर हादसा होने के बाद भी माइंस प्रबंधन के उच्च अधिकारी अस्पताल पहुंचकर जरुरी कार्यवाही को अपने मार्गदर्शन में अविलंब पुरा करने की बजाय अपने अधिनस्त अधिकारीयो को भेजकर माइंस आफिस के अपने एसी कार्यालय में बैठकर निर्देश दे रहे थे।
इनके घोर असंवेदनशील रवैया का आलम ये था की सुबह की दुर्घटना का थाना में रिपोर्ट दोपहर तक नही कराया गया था और दुर्घटना में मृत ठेका श्रमिक के परिवार के एक सदस्य को बीएसपी में स्थाई नौकरी देने का पत्र देने में भारी आना-कानी किया जा रहा था।
माइंस प्रबंधन के इस असंवेदनशील व्यवहकार के खिलाफ जन मुक्ति मोर्चा के साथीयो द्वारा नाराजगी जाहिर करने व १० मिनट के भीतर थाना में रिपोर्ट दर्ज नही कराने पर व मृत ठेका श्रमिक बहल राम के परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी देने का पत्र नही दिये जाने पर मृत ठेका श्रमिक के शव को माइंस आफिस गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने का चेतावनी दिये जाने के बाद प्रबंधन हरकत में आया और पुलिस थाना की कार्यवाही व मृत बहल राम के बड़े भाई को परिवार के सदस्य को स्थाई नौकरी दिये जाने पत्र सौपा गया।
इस दौरान माइंस अस्पताल में सुबह से जन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष जीत गुहा नियोगी, सचिव बसंत रावटे, कुलदिप नोन्हारे, ईश्वर निर्मलकर, होमन तुमरेकी, यादराम कोर्राम, भंवर सिंह मसिया, तरुण उर्वसा, कोमल, सुनिल आदि साथी अंत तक उपस्थित रहे।
मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है प्रार्थी वैभव माधवानी पिता लक्ष्मण माधवानी उम्र 19 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 13 गुण्डरदेही, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.07.21 के शाम 05-00 बजे घर आया तो देखा कि घर के पीछे तालाब तरफ से रास्ता (दरवाजा) खुला हुआ था, जिस तरफ से अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 22.07.21 के 09.00 बजे से 05.00 बजे के मध्य बाड़ी में रखे पानी मोटर पम्प आधा HP जिसमें BENTEX RK WANDAR का लेबल लिखा हुआ है, कीमती 3200 रूपये को चोरी कर बीच ले गया है। रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक आदमी मोटर पम्प बेचा है, संदेही हुमन लाल बघेल पिता नटवर लाल बघेल उम्र 24 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11बस स्टैड के पीछे गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद से पूछताछ किया गया , जो चोरी करना कबुल करते हुए चोरी के मोटर पम्प को कचांदुर में होरीलाल सोनकर ग्राम कचांदुर के पास 800 रूपये में नगदी में बेचना बताने पर कचांदुर जाकर संदेही होरीलाल सोनकर पिता खोरबाहरा सोनकर उम्र 50 वर्ष सा0 नाहंदा वार्ड क्र0 06 हाल कचांदुर टेलर दुकान थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ0ग0 से पूछताछ कर पानी मोटर पम्प आधा HP जिसमें BENTEX RK WANDAR लेबल लगा हुआ ,को बरामद किया गया। आरोपीण द्वारा अपराध धारा 379,411,34 ताहि के तहत् अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी-
हुमन लाल बघेल पिता नटवर लाल बघेल उम्र 24 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11बस स्टैड के पीछे गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ0ग0
होरीलाल सोनकर पिता खोरबाहरा सोनकर उम्र 50 वर्ष सा0 नाहंदा वार्ड क्र0 06 हाल कचांदुर टेलर दुकान थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ0ग0
बरामद सामाग्री- पानी मोटर पम्प आधा HP जिसमें BENTEX R K WANDAR का लेबल लिखा हुआ कीमती 3200 रूपये
जगदलपुर। छग सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले आज से बस्तर अंचल सहित प्रदेश भर के 2058 सहकारी समिति के 10 हजार से अधिक कर्मचारी अपनी पांच सूत्रिय मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है। सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बस्तर संभाग के सभी लेपस में ताला लटक गये है। कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर 26 को विधानसभा का भी घेराव करने की तैयारी में है। प्रशासन के द्वारा धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के कारण कर्मचारी हड़ताल पर अपने घरों में रहेंगे। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समितियों के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गये है। कर्मचारी संघो ने शासन के समक्ष पांच मांगे रखी है जनमें प्रमुख रूप से वेतनमान की बढ़ोारी दूसरी मांग है कि समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाती है। धान परिवहन में देरी होने से सुखत की राशि समितियों से वसूली जाती है। कर्मचारियों की मांगा है कि सुखत एवं अतिरित खर्च की राशि समितियों को वापस की जाये।
एक अन्य मांग भर्ती की है जिसमें यह मांग की गई है कि लेपस प्रबंधक की भर्ती 50 फीसदी स्थानीय स्तर पर की जाये एवं शेषा भर्ती समितियों के कर्मचारियों को पदोन्नत कर की जाये। लेम्पस में लटका ताला,किसान परेशान: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बस्तर संभाग के सभी लेपस सहित सरकारी राशन दुकान में ताला लटक गया है। सहकारी समितियों के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद, बीज, केसीसी लोन का कार्य किया जाता है। लेपस में ताला बंदी से किसान हलाकान परेशान रहेंगे। 26 को विधानसभा घेराव: आज से बस्तर अंचल सहित प्रदेश के सहकारी समिती के कर्मचारी हड़ताल पर चले गये है। प्रशासन से धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के कारण कर्मचारी हड़ताल के दौरान कार्यालय नहीं जाएंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 26 को विधानसभा घेराव की तैयारी है जहां पांच हजार से अधिक कर्मचारी प्रदेशभर में जुटेंगे और विधानसभा का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
जगदलपुर। शनिवार सुबह किसी यात्री का बैग बस स्टैण्ड प्रांगण में मिलने पर स्थानीय आटो चालक जोगेन्द्र द्वारा उसे चौकी प्रभारी नया बस स्टैण्डके पास जमा किया गया। उसकी जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी कांतोपानी ने बताया कि आटो चालक द्वारा उक्त बैग को जब जमा किया गया तब हमने सभी के सामने खुलवाकर देखा उसमें कुछ कपड़ों के अलावा एक एसबीआई का एटीएम कार्ड है। हमने उत बैंग को सुरक्षित चौकी में रखा है जिस किसी भी यात्री का यह बैग होगा वह अपनी पहचान बताकर बैग एवं एटीएम कार्ड ले जा सकता है। चौकी प्रभारी के अनुसार आये दिन इसी प्रकार की घटनाये आती रहती है। लेकिन पुलिस चौकी में उपस्थित कर्मचारी यात्रियों को उनक सामान वापस दिलवाने हमेशा सहयोग करते है।
जगदलपुर । शहर में 18 जुलाई की रात कालीबाड़ी स्कूल के समीप सराफा व्यापारियों से हुई लूट के मामले में जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर करीब 10 थानों की पुलिस टीम लूटेरे की तलाश में लग गई है। कुछ नई जानकारी के साथ शुक्रवार को चार टीम उड़ीसा भेजी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को उनके गुुप्तचरों ने जानकारी दी कि लूटेरे मुख्य मार्ग का उपयोग न कर छोटे ग्रामीण रास्तों के सहारे फरार हुए हैं। अत: संभावना बनती है कि वे बकावंड-करपावंड होते हुए उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रवेश कर कहींआस-पास छूप सकते हैं। व्यापारी संघ ने भी इस मामले में एसपी जितेन्द्र मीणा से मुलाकात कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं शहर में लगे सीसी टीव्ही कैमरे को सुधारने की मांग की है। आज सराफा व्यापारी से हुई लूट के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कुछ भी सफलता नहीं मिली है। इससे सराफा व्यापारियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।
सराफा व्यापारियों के अनुसार अबतक पुलिस को कुछ भी सूत्र नहीं मिलना उनकी असफलता को ही उजागर करता है। हालांकि नये पुलिस कप्तान आने के साथ ही पुलिस जवाबी कार्यवाही करते हुए कुछ सुराग के आधार पर अपनी टीम नवरंगपुर, जयपुर, कोरापुट सहित उड़ीसा के कई जिलों में भेजी है ताकि वे उड़ीसा पुलिस से मुलाकात कर कुछ संदेहियों से पुछताछ कर कुछ सुराग इक्_ा कर सके। खबर है कि इस मामले में पुलिस को कुछ सफलता भी हाथ लगी है। इसी के आधार पर अब एक साथ कई टीमों को उड़ीसा के विभिन्न जिलों में अपराधियों की पतासाजी करने भेजा गया है। पुलिस कप्तान जितेन्द्र मीणा इस मामले में काफी गंभीरता बरतते हुए जिले के 10 थानों के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को इस मामले की जांच सौंपते हुए उन्हें लगातार पतासाजी करने निर्देश दिए हैं। इसी मामले में बस्तर चेंबर आफ कामर्स का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को ही एसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली उनके द्वारा भी शहर में लगे सीसी टीवी कैमरों को तत्काल दुरूस्त कराने की मांग की है।