City Media - Page 1398 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1398

क्षेत्रीय समाज के प्रतिनिधि मण्डल संसदीय सचिव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से सौंजन्य मुलाकात करने रायपुर रवाना

0

सुंडी समाज, कलार समाज ,धाकड़ समाज,साहू समाज,यादव समाज,कुम्हार समाज का प्रतिनिधि मण्डल संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन ,छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी से सौंजन्य मुलाकात करने रायपुर रवाना |

कांग्रेस में गेंगवार चल रही है तो क्या भाजपा में राम धुन चल रही है? साय के निर्देश पर कौन सा पद छोड़ेंगे डॉ. रमन

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जगदलपुर चिंतन शिविर के बाद पार्टी में आंतरिक खींचतान जमकर शुरु होने के संकेत मिल रहे हैं। आलम यह है कि जिस संगठन से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जुड़े हैं, उससे नाता तोड़ने का कथित फरमान संगठन महामंत्री पवन साय ने जारी कर दिया है। भाजपा अक्सर कहती है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गेंगवार चल रही है। अब प्रधानमंत्री की जन कल्याण योजनाओं के प्रति जागरूकता से जुड़े संगठन के सम्बंध में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देश के मद्देनजर कांग्रेसी पूछ सकते हैं कि क्या भाजपा में रामधुन चल रही है? वे यह भी पूछ सकते हैं कि क्या प्रदेश संगठन महामंत्री के निर्देश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह पर भी लागू होंगे? यदि हां तो डॉ. रमन भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद छोड़ेंगे या प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान नामक संगठन का संरक्षक पद छोड़ेंगे? क्योंकि खबरों में यह सामने आया है कि भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने निर्देश दिए हैं कि जो पदाधिकारी इस संगठन से जुड़े हैं वे या तो उस संगठन से नाता तोड़ लें अथवा भाजपा का पद छोड़ दें। अन्यथा पद से हटा दिया जाएगा। यहां सियासी गलियारों में चर्चा चल पड़ी है कि भाजपा आए दिन कांग्रेस के आंगन में झांकती है और उसके यहां गेंगवार चलना बताती है जबकि भाजपा में यह क्या चल रहा है कि जिस संगठन से कई केंद्रीय मंत्री जुड़े हुए हैं, जिस संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हैं, उस संगठन से नाता न होने की बात कहते हुए संगठन महामंत्री ने मंत्र दे दिया कि इस संगठन से जुड़े भाजपाई पद छोड़ दें तो इसे क्या कहा जाए? हाल ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस सचिव पर एफआईआर दर्ज करने पर विधायक शैलेश पांडेय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शैलेश के बयान का तात्पर्य यह तो नहीं कि कांग्रेस में सियासी गैंग वार चल रहा हैं? उन्होंने कहा कि विधायक शैलेश पांडेय द्वारा कहा जाना कि टीएस सिंहदेव के लोग हैं इस लिए पकड़ पकड़ के ठोक नहीं रहे हो? अपने आप में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रहे सियासी गैंग वार को परिभाषित करने काफी हैं। उन्होंने विधायक शैलेश पांडेय से और प्रदेश कांग्रेस से पूछा हैं कि यह किसके इसारे पर चल रहा हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर छत्तीसगढ़ की शांत स्वच्छ राजनीतिक वातावरण को दूषित करने और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की कुर्सी की लड़ाई को गंदे सियासी गैंग वार की तरफ ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का विधायक अपने मंत्री पर हत्या के षड्यंत्र का आरोप लगाता हैं, स्वस्थ्य मंत्री सदन से अविश्वास प्रकट कर चले जाते हैं और अब विधायक शैलेश पांडेय ने बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं यह छत्तीसगढ़ की राजनीति के काले अध्याय में कांग्रेस का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करने जैसा हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अंतर कल्ह इस हद तक पहुंच चुकी हैं अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्पष्टिकरण देना चाहिए और छत्तीसगढ़ में ऐसे राजनीतिक हालात पर अंकुश लगाने पहल करना चाहिए। कांग्रेस में जो कुछ भी चल रहा है, वह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और कांग्रेस उसे सुलझा सकती है लेकिन भाजपा में जो चल रहा है, उसके बारे में कांग्रेस भी तो भाजपा से स्पष्टीकरण मांग सकती है।

महिला को कॉल और मैसेज कर अश्लील बाते व जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है जिसमे प्रार्थीया तामेष्वरी देषलहरा पति किषोर देषलहरा उम्र 30 वर्ष सा0 ग्राम हल्दी थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद ने दिनांक 12.08.21 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी राजा साहू पिता लक्ष्मी साहू ग्राम हल्दी के द्वारा विभिन्न् मोबाइल नंबरो से पीड़िता के मोबाइल नंबर में फोन करके गंदी गंदी व अश्लील बाते कर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए नाम बदनाम करने की धमकी दिया व लगातार फोन करके मानसिक रूप से परेषान करने की रिर्पोट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल से सभी नंबरो का जानकारी प्राप्त किया गया। आरोपी राजा उर्फ राजकुमार साहू पिता लक्ष्मीकांत साहू उम्र 31 वर्ष सा0 हल्दी थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ.ग.) से पूछताछ किया गया जो बताये कि प्रार्थीया को अलग अलग नंबरो से फोन लगाकर बाते व मैसेज करना एवं अष्लील बाते कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देना स्वीकार करने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0 पोर्ते मार्गदर्षन में उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के हमराह में आरोपी को पकड़ने में थाना गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरी0 भानुप्रताप साव, म0प्र0आर0 सीता गोस्वामी, आर0 सुरेष चंद्राकर, म0आर0 अरनिका ठाकुर का विषेष योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

नाम आरोपी- राजा उर्फ राजकुमार साहू पिता लक्ष्मीकांत साहू उम्र 31 वर्ष सा0 हल्दी थाना
गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ.ग.)

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

युवक द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को राजस्थान से किया गया गिरफ्तार

0

आरोपी के कब्जे से नाबालिक लडकी को बरामद कर सौंपा गया परिजन को।

धारा 376 व पाक्सो एक्ट के तहत् भेजा गया जेल।

मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है, कि घटना दिनांक 30.08.21 के रात्रि 02.30 बजे पीड़िता/अपहृता अपने घर पर नही थी। जिसका आस पास पता तलाश्‍ किया, जिसका पता नही चला। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिक लड़की को उसके माता- पिता की वैध संरक्षण की संरक्षता से बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले गया है, कि प्रार्थी वासुदेव साहू पिता रूपसिंह साहू सा सरेखा कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही के मोबाइल नंबर का काॅल डिटेल साइबर सेल भेजा गया था। साइबर सेल से प्राप्त काॅल डिटेल के आधार पर लोकेषन राजस्थान का होना पाये जाने से विषेष टीम गठित कर राजस्थान रवाना किया गया। राजस्थान पहुुंचकर अपहृता को आरोपी तुषार उर्फ कुंजू स्वामी के कब्जे से जयपुर राजस्थान से बरामद किया गया। आरोपी तुषार स्वामी उर्फ कुंजू स्वामी पिता रतन स्वामी उम्र 21 वर्ष सा0 नैनवा थाना नैनवा जिला बंुदी राजस्थान से पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0 पोर्ते व उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्षन में अपहृता को बरामद व आरोपी को पकड़ने में थाना गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरी0 भानुप्रताप साव, सउनि प्रदीप तिवारी, आर0 नुतेष मंडावी, म0आर0 सीमा साहू व साइबर सेल की टीम का विषेष योगदान रहा।

नाम आरोपीः – तुषार स्वामी उर्फ कुंजू स्वामी पिता रतन स्वामी उम्र 21 वर्ष सा0 नैनवा थाना नैनवा जिला बुंदी राजस्थान

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सेवादल कांग्रेस संगठन की रीढ़, प्रदेश सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं- रेखचंद जैन

0

राजीव भवन में सेवादल के संभागीय बैठक में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन सेवादल के संभागीय बैठक में शामिल हुए एवं बैठक को संबोधित किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर ने कहा की सेवादल कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है तथा यह संगठन कांग्रेस की सेवाभावी संगठन है आप सभी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए लग जाएं उन्होंने कहा की सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को लेकर लोगों की सेवा में लग जाएं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, मंजुलता आनंद संतोष पाण्डेय, वतस्ल मेहता प्रमोद ताम्रकार पार्षद सुखराम ,नम्रशील मातियस,पूरण सिंह ठाकुर, संतोष साह, उपेन्द्र बांधे,राधे महाजन, प्रियंका श्रीवास्तव, उपस्थित रहे |

हिन्दू महात्यौहार नवरात्रि के तैयारी के सम्बंध में बजरंग दल एवं विभिन समितियों के बैठक सम्पन हुई

0

आज दिनांक को आने वाले हिन्दू महापर्व नवरात्रि के तैयारी के विषय मे श्री जगन्नाथ मंदिर में बजरंग दल की बैठक आहूत हुई, जिसमे शहर के विभिन नवरात्रि समितियों ने भाग लिया । मुख्य रूप से यह बैठक आने वाले महात्यौहार नवरात्रि में होने वाले पूजा पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साज-सज्जा को कोविड प्रोटोकॉल के साथ सुचारू रूप से सम्पन करने के विषय मे रखी गई थी।

बैठक में मुख्य रूप से नवरात्रि को सनातन संस्कृति से मनाने के विषय में चर्चा हुई जिसमें धार्मिकता का अधिक से अधिक प्रचार और अधार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने की बात हुई।

नवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार की अधार्मिक संगीत पर रोक और सिर्फ धार्मिक संगीत के साथ,और नशीली पदार्थों पर पूर्णतः रोक लगाने और यदि किसी भी प्रकार से हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचती है तो कार्यवाही भी की जाएगी। इस नवरात्रि शहर को भगवामय करने का भी प्रयास किया जायेग।

यह बैठक अविनाश सिंह गौतम विभाग सहसंयोजक मध्य बस्तर बजरंग दल के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें बजरंग दल से मुख्य रूप से अनिल अग्रवाल जिला कार्यकारी अध्यक्ष विहिप, पवन सिंह राजपूत नगर अध्यक्ष विहिप, मुन्ना कोरी जिला गौ रक्षा प्रमुख, रोहन घोष, सागर दुलहानी, नगर सहसंयोजक, आर्यन सिन्हा नगर गौ रक्षा प्रमुख, साथ ही साथ आशु आचार्य, बंटू पांडेय, शुभम गुप्ता, सोमेश जोशी, चुम्मन पांडे, वैभव पांडे,सोम प्रकाश जोशी, हिमालय नाग, कृष्णा पाणिग्रही, लोकेश पांडे ,विजय बेवार्ता, विशाल, बाबू साहनी उपस्थित थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ के प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

0

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ के प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा जी प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार जी का संभागीय दौरे के तहत कल बालोद जिले के दल्लीराजहरा मे आगमन हुआ दल्ली राजहरा में प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक संतोष पांडेय के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया दल्लीराजहरा में उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव प्रताप नारायण मिश्र जी ने जन सेवा के कार्यक्रमो के बारे विस्तार से बताया प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार जी ने राष्ट्र निर्माण के बारे में विस्तार से बताते हुए मासिक ध्वज वंदन हर ब्लाक में अनिवार्यता करने के निर्देश दिए इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतिराम कोसमा , मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक

मसीह प्रदीप कुमार रामु शर्मा पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष राजकुमार साहू एल्डरमैन राजू वर्गीस जगदीश श्रीवास विलियम भंवरा अजमेर सिंह रंधावा हरीश साहू रमेश भगत ने पधारे अतिथियों से सौजन्य भेंट की वह आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय नगर पालिका परिषद एल्डरमैन ममता पांडेय यंग ब्रिगेड स्टेट कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर सी चंद्रहास के द्वारा शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया इस दौरे में राष्ट्रीय सचिव प्रताप नारायण मिश्र जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडे जोनल कम्युनिकेशन कार्ड कोऑर्डिनेटर वत्सल मेहता प्रदेश महिला संगठन मंजू लता आनंद प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता प्रदीप ताम्रकार प्रदेश कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर प्रियंका श्रीवास्तव यंग ब्रिगेड कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर श्री चंद्रहास दौरे में साथ चल रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन से नयाखानी जोहार भेंट करने पहुंचे ग्रामीण क्षेत्र के लोग

0

टोंडापाल एवं बड़े मुरमा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मुलाकात |

नयाखानी जोहार भेंट कर नयाखानी तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन से टोंडापाल एवं बड़े मुरमा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सरपंच मनधर कश्यप एवं लछिन्दर के नेतृत्व में मुलाकात की और नयाखानी जोहार भेंट कर सभी को नयाखानी तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं बस्तर सहित छत्तीसगढ़ राज्य में सुख शांति समृद्धि की कामना की और उन्होंने नये फसल के लिए भी ग्रामीण को बधाई दी |

वर्षों से पदस्थ ये आबकारी कर्मचारी, आखिर क्यों नहीं आते प्रशासनिक फेरबदल के दायरे में?

0

जगदलपुर

शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्थानांतरण नीति के तहत एक जगह से दुसरे जगह उनकी कार्यक्षमता के अनुसार स्थानांतरण किया जाता है. जानकारी के अनुसार, लगातार अधिकारी या कर्मचारी अमूमन तीन वर्ष एक जगह पर अपनी सेवा पूरी करने के पश्चात शासन द्वारा नियमानुसार दूसरी जगह विभागीय पदोन्नति अथवा सामान्य रूप से स्थानांतरित किये जा सकते हैं. लेकिन, शासन के कई विभागों में पदस्थ कुछ कर्मचारी, वर्षों से एक ही जगह पदस्थ होकर स्थानांतरण नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं.

बस्तर जिले के आबकारी विभाग में पदस्थ सिपाही कई वर्षों से शहर के आबकारी कार्यालय में पदस्थ है. मिली जानकारी के अनुसार, विभाग में सिपाही के रूप में कार्यरत यह कर्मचारी, कुछ विभागीय अधिकारियों की कृपा दृष्टि के कारण इस कार्यालय में बतौर सेल्समेन, अपना कार्यभार संभालना प्रारंभ किया था. माया की दृष्टि दिखाकर उसने स्थानीय भाजपा शासनकाल में कुछ जनप्रतिनिधियों को अपने विश्वास में ले, यहाँ से मुख्यालय तक अपने को बतौर स्थायी कर्मचारी पदस्थ करा लिया. आबकारी कार्यालय में पदस्थ होने के बाद इस कर्मचारी के तेवर दिनोदिन रंग दिखाने लगे. अपने आप को स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर विभागीय मंत्री का चहेता बताकर इसके द्वारा आबकारी विभाग के निरीक्षक से लेकर आला-अधिकारियों को भी अपने विश्वास में लिया जाने लगा.

जानकारी के अनुसार, पिछले सरकार के शासन काल में कुछ ऐसे आबकारी अधिकारी भी आये जिन्होंने इस निम्न स्तरीय कर्मचारी के कार्यकलापों पर विश्वास न कर उसे किनारे लगाने की कोशिश भी की, लेकिन स्थानीय होने का फायदा उठाकर इसने कई माध्यमों से अथवा माया का प्रभाव दिखाकर वैसे अधिकारियों को इसके द्वारा किनारे लगा दिया गया. इस कर्मचारी से पीड़ित कई पूर्व आबकारी निरीक्षिक एवं अधिकारी ने बताया कि यह कर्मचारी अपने किसी भी काम को साधने के लिए अधिकारियों को कई-कई प्रकार के प्रलोभन देने की कोशिश करता है. जिसमें, तन-मन-धन के अलावा और भी कई प्रकार के प्रलोभन शामिल होते हैं. सरकार बदलने के साथ ही जब से कांग्रेस की सरकार आई है, विभागीय अधिकारी भी बदले जा चुके हैं लेकिन उक्त कर्मचारी कई वर्षों से वहीँ के वहीँ पदस्थ रहकर स्थानीय अन्य विभाग के कर्मचारियों को धता दिखा रहा है.

कुछ अख़बार-नवीसों ने पहले भी इस अदने आबकारी कर्मचारी के बारे में कई प्रकार के समाचार प्रकाशित किया था लेकिन, कई प्रकार के प्रलोभनों के कारण अथवा जनप्रतिनिधि एवं उच्च-अधिकारियों से सांठ-गाँठ होने के कारण अब तक यह कर्मचारी विगत कई वर्षों से इसी कार्यालय में इसी पद पर पदस्थ है. जबकि, इसी कार्यालय में दर्जनों कर्मचारी एवं अधिकारी नियमानुसार पदोन्नति अथवा स्थानांतरण नीति का लाभ लेकर दुसरे स्थानों पर पदस्थ होकर अपनी सेवाएं शासन को दे रहे हैं. लेकिन, इस कर्मचारी के लगातार कई वर्षों से एक ही जगह पदस्थ होने के पीछे क्या कारण है, अब तक आम जनमानस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इस कर्मचारी का स्थानांतरण आज तक आखिर क्यों नहीं हो रहा है.

इस सम्बन्ध में आबकारी अधिकारी एल के गायकवाड़ ने बताया कि ऐसे मामलों में राज्य शासन की पालिसी होती है, स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं होता. इस सम्बन्ध में राज्य से ही जानकारी लीजिये.

राज्य आबकारी आयुक्त निरंजन दास को अधिक जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया लेकिन उन्होंने व्यस्तता के चलते कॉल रिसीव नहीं किया और न ही खबर लिखे जाने तक उनका दोबारा कॉल आया.

बजरंगदल ने भाटीगुड़ा कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण और धर्मान्तरण के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने को कहा

0

जगदलपुर:-आज दिनांक 22 सितंबर को भाटीगुड़ा ग्राम पंचायत में कब्बडी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रखा गया था। जिसमें प्रथम पुरुस्कार जामगुड़ा की टीम एवं द्वितीय पुरुस्कार भाटीगुड़ा की टीम को दिया गया ।जिसमे ग्राम वासियो ने बजरंगदल को प्रथम पुरस्कार देने हेतु निमंत्रण दिया था। जिसमे गौ रक्षा प्रमुख नरेश कोरी के द्वारा प्रथम पुरुस्कार का वितरण किया जाना था जो कि ग्राम वासियो की इच्छा थी जिस पर गौ रक्षा प्रमुख नरेश कोरी ने बजरंगदल संयोजक देवेंद्र कश्यप,नगर सह संयोजक रोहन घोष विहिपअर्चक पोरहित पंकज मिश्रा,दीपक बेसरा, अनिल राव,ईश्वर कश्यप,भवानी सिंह, चौहान,सुनील कश्यप,राजमन कश्यप, विमल सिंह ठाकुर,अन्य बजंरगी के साथ मिलकर पुरुस्कार वितरण किया।

पूरे मैदान पर केवल बजरंगदल और जय राम के ही नारे गूंज रहे थे। जिला संयोजक देवेंद्र कश्यप के द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों तक यह संदेश दिया कि धर्म सरवोपरी है, धर्मांतरण मुक्त बस्तर बनाना है तो हम सब को एक होना होगा, और आस पास के लोगो को जागरूक करना होगा ताकि हम सब मिलकर धर्मान्तरण मुक्त बस्तर का सपना पूरा कर सकें।

MOST POPULAR

HOT NEWS