रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण छात्र हित में यह निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को 22 अक्टूबर से बढ़ा कर 29 अक्टूबर कर दिया गया है। कॉलेजों में प्रवेश की तिथि 29 अक्टूबर तक बढ़ाने के संबंध में
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति की अनुमति से महाविद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के द्वारा मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग
के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने कॉलेजों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हो सके इसके लिए प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 22 अक्टूबर से आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए थे।
बालोद–विकास खंड गुरूर के ग्राम हितेकसा में वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार दिवस का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को आयोडिन की कमी से होने वाली प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी देते हुए कहा कि
आयोडिन की कमी से घेंघा रोग, बच्चों की शारारिक व मानसिक विकास न होना तेज बुद्धि की कमी, गूंगा, बहरा, भेंगापन का होना एवम् महिलाओ में गर्भ धारण में दिक्कत व बार बार गर्भपात होना प्रमुख है, वर्तमान समय में आयोडीन युक्त नमक बाजारों में आसानी से मिल
जाती हैं जिनका आयोडिन की उपलब्धता की जांच शासन द्वारा समय समय पर कराई जाती है लोगों द्वारा प्रतिदिन कोई न कोई रूप से नमक की सेवन की जाती है नमक हर व्यक्ति को सरल व सुलभ उपलब्ध हो जाती है घरेलू स्तर पर नमक की रख रखाव पर सावधानी बरती जाए
नमक को नमी व आग के समीप नहीं रखनी चाहिए, गीले हाथो से नमक न निकाले, ढ़क्कन युक्त डिब्बे में रखी जावे, मिट्टी के बर्तनों में नमक नहीं रखनी चाहिए जिससे आयोडिन का शोषण न हो, उक्त बातो को ध्यान में अमल में लायी जावे, समुदाय को जागरूक किया जावे
उक्त अवसर पर खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी के आर ऊर्वशा, आर के ध्रुव, अल्का कुमरा पर्यवेक्षक, डी के ध्रुव लैब टेक्नीशियन, राजेन्द्र मंडावी, देवेन्द्र साहू आर एच ओ श्रीमति रीतू एवम् समस्त मितानिन उपस्थित रहे।
दल्लीराजहरा – कुछ माह पूर्व दहेज़ प्रताड़ना से क्षुब्ध नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | मृतिका का पति रेलवे कर्मचारी है और वह वार्ड क्र 26 में निवास करता था | मृतिका ने अपने ससुराल में ही आत्महत्या की थी | घटना के सम्बन्ध में मृतिका के पति द्वारा पवन कुमार सिंह दिनांक 10.03.2020 को थाना राजहरा आकर सुचना दिया कि उसकी पत्नी संजना सिंह ने अपने घर
में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है कि सूचना पर थाना राजहरा, जिला-बालोद (छ.ग.) मर्ग कमांक 12/20, धारा-174 जाफो. कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की मृतिका नवविवाहिता होने से कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा पंचनामा कार्यवाही किया गया। शव का पी. एम. कराया गया है कि मर्ग जांच पर गवाहों एवं परिजन के कथन तथा जांच पर
पाया गया कि मृतिका संजना सिंह की शादी माह 06/2019 में पवन कुमार सिंह के साथ हुआ था। आरोपी पवन कुमार सिंह एवं उनके परिवार वालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मृतिका को परेशान किया जाता रहा। घटना के पूर्व मृतिका के पति पवन कुमार सिंह एवं उनके रिश्ते नातेदारों द्वारा बतौर दहेज कार लेने हेतु दस लाख रूपये का मांग किया गया था, जिसमें पीड़ित पक्ष द्वारा आठ लाख रूपये देने के बाद भी मृतिका को परेशान किया गया, जिससे मृतिका परेशान होकर दिनांक 10.03.2020 को अपने घर में फांसी लगाने से मृत्यु हो गई।
मर्ग के प्रकरण की जांच पर अपराध का घटित होना पाये जाने पर थाना राजहरा में अपराध कमांक 270/2020, धारा 304 बी भादवि. कायम किया गया तथा जांच दौरान धारा 34 भादवि. जोड़ी गई। घटना के पश्चात् सभी आरोपीगण अपने घर से फरार हो गये थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला-बालोद के दिशा-निर्देश में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा
अब्दुल अलीम खान के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक कृष्णा शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक लता तिवारी, आरक्षक एस कुमार साहू, आरक्षक थामसन पीटर, आरक्षक वीरेन्द्र भुआर्य की टीम जिला वैशाली बिहार जाकर आरोपीगणों का पता तलाश किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी इंदु देवी को जिला वैशाली बिहार में गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर दिनांक 21.10.2020 को प्रकरण के अन्य आरोपी दिनेश प्रसाद सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के दो आरोपी अब तक फरार है, जिनकी तलाश जारी है।
दल्लीराजहरा – आज 21/10/2020 को श्री गुरुनानक प्राथमिक शाला वार्ड नं 9 दल्लीराजहरा में भारतीय पुलिस स्मृति दिवस पर लवण सिंग गावड़े जी को श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया ।
गावड़े जी सन 2018 के नक्सली मुठभेड़ बीजापुर में शहीद हुये थे । इन्होंने अपनी प्राथमिक
शिक्षा इसी स्कूल से प्राप्त किया था | इस अवसर पर श्री देवनाथ ठाकुर पुलिस विभाग ,संस्था के शिक्षक ,श्रीमती श्रुति यादव वार्ड पार्षद और वार्डवासी उपस्थित थे ।
डौंडी – ग्राम पंचायत गुदुम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ परिवार गुदुम एनएसएस वरिष्ठ स्वयंसेवक नंदकिशोर के मार्गदर्शन में आज साइबर क्राइम एवं महिला एवं बाल अपराध से जुड़े अपराधों की जानकारी देने डौंडी थाना प्रभारी टी आई अनिल ठाकुर एवं अरविंद साहू राकेश यादव द्वारा
बेटियों को सुरक्षित रहने प्रेरित किया बहुत सी उनकी उपयोग के लिए जानकारी बताया कि उन्हें रहना है कोई भी परेशानी हो अपने माता-पिता को या पुलिस थाने में बताना है ऐसे विभिन्न महिला अपराध एवं बाल अपराध के बारे में टीआई अनिल ठाकुर ने बेटियों को बताया मोबाइल का सही उपयोग करें किसी व्यक्ति द्वारा अभद्र बातें कहना गलत इशारे करना गलत
गलत इशारे करना इन सब बातों को सहन करना नहीं है बल्कि अपने माता-पिता को और थाने में आकर इन सब बातों को सहन करना नहीं है बल्कि अपने माता पिता को और थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करना है जिसे उस व्यक्ति पर कुछ उचित कार्यवाही किया जाएगा सभी बेटियों ने
बातों को ध्यान सुना एवं समझा एवं आगे सतर्कता रखने का प्रण किया उपस्थित बेटियां उपसरपंच श्रीमती रजवंती श्रीमती दामिनी तारम रागिनी सीमा नम्रता पूजा प्रिया कुंज आसिफ दुर्गा विभा यमुना भावना बबीता हिना लीना बेटियां उपस्थित रहे |
दल्लीराजहरा में कोरोना को लेकर जिस प्रकार संक्रमितों के आकड़े बढ़ रहे है उससे लोगों की लापरवाही साफ़ नजर आ रही है बस राहत की खबर यह है कि पिछले दो-तीन सप्ताह में किसी की कोरोना की वजह से मृत्यु नहीं हुई |
आज संक्रमितों का आकड़ा फिर बढ़ा और यहाँ 34 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 08 से 06, वार्ड क्र 13 से 02, वार्ड क्र 14 से 02, वार्ड क्र 22 से 02, वार्ड क्र 24 से 08, वार्ड क्र 26 से 01, चिखलाकसा के वार्ड क्र 03 से 05, चिखलाकसा के वार्ड क्र 09 से 02 और चोरापड़ाव से 03 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 19 और RTPCR से 15 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
गुरुर – आज दिनांक 21-10-2020 को शासकीय बालक उचत्तर माध्यमिक विद्यालय गुरुर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें शहीदों के बारे में उनकी सामान्य जानकारी ‘आम नागरिकों को व स्टाफ की दी गई। उनसे द्वारा देश के प्रति दी गई शहादत को याद किया गया
तथा उनके बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर समस्त अध्यापकों व उपस्थित आम नागरिकों के द्वारा इस विद्यालय के भूतपूर्व छात्र जिन्होंने अपनी शहादत दी उन्हें नम्र श्रधांजलि दी गई शहीदों के नाम सम्माननीय तिलाराम ठाकुर, ग्राम- डोकला, किशन लाल
साह बालोदगहन, बुधराम सूर्यवंशी कपरमेटा है। इस अवसर पर थाना गुकर की और से पोर्ते सर उपस्थित थे। संस्था के प्राचार्य टी. गौतम, सी. आर टेमुन्या व्याख्याता डी.आर सिन्हा व्या. एन. आर. नेताम, व्या., डी एस गोयल व्या, आर. सी. जांगडे,पी. आर. देवांगन एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे |
दिनांक 11.06.2020 को सोमनाथ मंडावी पिता रामजी मंडावी उम्र 25 वर्ष निवासी स्कूलपारा चियानार द्वारा थाना बेनूर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.06.2020 को रात्रि करीबन 02:00 बजे अज्ञात व्यक्ति जिनके पास एक भरमार बदुक था, घर आकर उसके पिताजी रामजी मंडावी को आवाज लगाकर उठाया और रामजी मंडावी उन 50 वर्ष को घर से जबरदस्ती अपने साथियों के साथ मिलकर ले गये। उर के कारण परिवार के लोग कुछ नही कर पाये। अगली सुबह जब पतासाजी किये तो रामजी मंडावी का शव भाटपाल जाने वाले मार्ग पर पुलिया के नीचे पड़ा मिला। अपराध की सूचना पर श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री जयंत वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशन तथा श्री प्रभात पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेनूर के मार्गदर्शन पर थाना प्रथारी बेनूर श्री नरेश देशमुख एवं उनकी टीम द्वारा अंधे कत्ल के मामले में लगातार पतासाजी कर अंधे कत्ल के मामले को सुलझाने का अथक प्रयास करने के बावजूद भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पा रहा था। प्रकरण में कुछ संदिग्ध मोबाईल नम्बरों का टावर उप ऐनालिशिस के आधार पर संदेह होने पर मानु करंगा एवं कानसाय नेताम से कड़ाई से पुछताछ किया गया जिसने अपराध घटित करना स्वीकार किये तथा घटना का खुलासा किया गया। मानूराम करंगा ने बताया कि वर्ष 2019 में मेरा बच्चा जो एक सप्ताह का था एवं मेरे सबसे छोटे भाई मानसिंग की पत्नि जो पेट से थी दोनो के बच्चों की मौत एक ही दिन हो गया था एवं वर्ष 2020 में होली त्यौहार के कुछ दिन बाद अचानक मेरे भाई मानसिंग की भी मौत हो गयी। जिस कारण अपने पड़ोस में रहने वाले सिरहा (बैगा) रामजी मंडावी के उपर जादू-टोना करने (पांगने) का शक हुआ था। मानू करंगा और उसका छोटा भाई मानसाय करंगा दोनों मिलकर सिरहा रामजी मंडावी को मारने की योजना बनाये और मानसाय ने अपने रिस्तेदार कानसाय नेताम को बताया। योजना अनुसार दिनांक 10.06. 2020 को कानसाय अपने साथी मनीराम गावड़े, रजमेन राम मरकाम, जसलाल कुलदीप के साथ रात में सिरहा रामजी मंडावी के घर पहुंचकर रामजी मण्डावी को जबरन घर से उठाकर ले गये और अपने पास रखे भरमार बदूंक से मारने का प्रयास किये, बद्रूक नहीं चलने पर आरोपियों द्वारा बदूंक के कुंदा से मारकर हत्या कर दिये और भाटपाल पुलिया के नीचे फेक दिये। बेनूर पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल, सिम, भरमार बदूंक व मृतक से छीना हुआ टार्च एवं स्कुटी नीले रंग का जप्त किया। घटना के सभी छः आरोपियों को विधिवत दिनांक 21.10.2020 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस जवानों में अवसाद एवं मानसिक तनाव दूर करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार स्पंदन अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 21.10. 2020 को जिला नारायणपुर के रक्षित केन्द्र नारायणपुर में स्पंदन अभियान के तहत् नक्सल अतिसंवेदनशील क्षेत्र के थानों में तैनात जवानों से भेंटकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने निर्देशित किया गया। श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा जवानों को संबोधन करते हुए कहा गया कि कोई भी जवान जिसे किसी भी तरह की समस्या हो वह बे-झिझक मेरे पास आकर अपनी समस्या से मुझे अवगत करा सकता है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के दौरान अपने कर्तव्य का निवर्हन के साथ-साथ अपने एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने बताया गया। साथ ही साथ जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को थाना/ कैम्पों का भ्रमण कर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर अवगत कराने निर्देशित किया गया। नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्र के थानों में तैनात जवानों के मनोरजंन हेतु साउण्ड बाक्स, ढोलक, बुक सेल्फ एवं बुक वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त थानों को आवश्यक सामग्री कुर्सी, टेबल एवं आलमीरा भी प्रदान किया गया। इस दौरान श्री सदानंद, कमाडेंट 16वी वाहिनी नारायणपुर, श्री राहुल देव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर, श्री जयंत वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
दिनांक 21.10.2020 को पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर रक्षित केन्द्र नारायणपुर में शहीद परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं श्री अभिजीत सिंह, कलेक्टर नारायणपुर द्वारा ‘शहीद स्मारक’ में दीप प्रज्वलित किया गया। सम्पूर्ण भारतवर्ष में शहीद जवानों की सूची का श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा वाचन कर सलामी गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद इस अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शहीद परिवार के सदस्य द्वारा पुष्पगुच्छ अर्पित कर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के लिए प्राणों का न्यौछावर करने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शहीद परिवार के सदस्यों को श्रीफल एवं कंबल भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री रजनू राम नेताम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री, श्री बृजमोहन देवांगन, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री सदानंद, कमाडेंट 16वी वाहिनी नारायणपुर, श्री राहुल देव मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर, कमाडेंट 45वी वाहिनी आईटीबीपी, कमाडेंट 53वी वाहिनी आईटीबीपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शहीद परेड के पश्चात रक्षित केन्द्र नारायणपुर के सभाकक्ष में श्री अभिजीत सिंह, कलेक्टर नारायणपुर, श्री मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री राहुल देव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर द्वारा शहीद परिवार के सदस्यों से भेंट कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर त्वरित निराकरण करने निदश दिया गया।