City Media - Page 130 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 130

स्वामी आत्मानंद स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

0
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

लोहंडीगुड़ा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अलनार में आज 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और सरस्वती वंदना के साथ की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कोर्राम ने की। मुख्य अतिथि रत्ना सेठिया, विशिष्ट अतिथि मंडल भाजपा अध्यक्ष मंतूराम कश्यप व अलनार के उप सरपंच लखीधर सेठिया थे। स्वागत गीत, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। प्रधानाचार्य अजय कोर्राम ने कहा कि यह विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और समाज निर्माण की प्रयोगशाला भी है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा आत्मविश्वास से भरा हो और उसकी नींव मजबूत हो। मुख्य अतिथि रत्ना सेठिया तथा विशिष्ट अतिथि मंतूराम कश्यप ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता व नवाचार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन उपरांत सभी विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों एवं अतिथियों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सौहार्द और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

उपभोक्ताओं को भारी पड़ रहा है स्मार्ट मीटर; बिजली की खपत कम, बिल अनाप शनाप

0
  • डिजिटल मीटर का विरोध, पार्षद विशाल मोटवानी ने खोला मोर्चा
  • वार्ड 24 में बिजली विभाग की कारस्तानी, डिजिटल मीटर से छले जा रहे लोग

दल्लीराजहरा नगर पालिका दल्ली राजहरा के बिजली उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर भारी पड़ रहा है। घरों में बिजली की खपत कम हो रही है और बिल अनाप शनाप थमाए जा रहे हैं। नगर के वार्ड क्रमांक 24 में विद्युत विभाग द्वारा डिजिटल बिजली मीटर लगाए जाने के बाद शिकायतें आना शुरू हो गई हैं।

वार्ड के कई लोगों ने विभाग एवं पार्षद विशाल मोटवानी से शिकायत की है कि डिजिटल मीटर लगाने के बाद न घर वालों को एफआर न रीडिंग की कोई जानकारी दी जाती है। ऊपर से बिजली बिल अत्यधिक आ रहा है।मामले में पार्षद विशाल मोटवानी ने वार्ड की जनता से अपील की है कि उनके द्वारा विद्युत विभाग में की गई शिकायत का निदान न होने तक डिजिटल मीटर न लगाने दें। पार्षद विशाल मोटवानी ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि डिजिटल मीटर लगाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा जिस ठेकेदार को काम सौंपा है उनके कर्मियों की गलती से इस प्रकार की स्थिति निर्मित हुईं है। जिसके निवारण बाबत विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष वार्ड की जनता के साथ समस्या निवारण हेतु बैठक करने की योजना बनाई गई है। इधर वार्ड की जनता बढ़े हुए बिजली बिल और डिजिटल मीटर की विसंगति के साथ ही बार बार वोल्टेज लो हो जाने और बिजली कटौती से भी हलाकान हैं। उनका कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा अधिक शुल्क वसूला जा रहा है पर कटौती और मरम्मत कार्य सही तरीके से न किए जाने का खामियाजा भरी गर्मी और उमस में वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है। मामले में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आरसी साहू ने बताया कि ठेका फर्म के सुपरवाइजर की जिम्मेदारी है। उसको बुलवा के एफआर नंबर प्रदान किया जाएगा और बढ़े हुए बिजली बिल की भी जांच की जाएगी। बिजली विभाग के ठेकेदार कृष्णकांत द्वारा इतनी बड़ी चूक पर पूछताछ करने पर बताया स्मार्ट मीटर लगाने पर रसीद देने का कोई नियम नहीं है। रसीद अभी प्रोसेस में है।

सभी वेंडर को बीपी एवं एफआर नंबर लिखने बोला गया है। वेंडर और सुपरवाइजर से चर्चा की जाएगी। श्री मोटवानी ने कहा है कि ठेका फर्म के प्रतिनिधि द्वारा इतनी बड़ी चूक को मानने से इनकार कर देना उनकी मनमानी को दर्शाता है। जबकि विभाग और जनता साफ तौर पर विरोध प्रकट कर रही है। ये जाहिर करता है कि कहीं दाल में कुछ काला है।

सुकमा की लचर स्वास्थ्य सेवा पर कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने जताई चिंता

0
  • जिला चिकित्सालय में डॉक्टर्स की कमी, नहीं होती खून पेशाब जांच भी 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील सुकमा जिले में स्वास्थ्य सेवा का बड़ा बुरा हाल है। सुकमा जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की नितांत कमी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय ने इस समस्या पर कलेक्टर एवं शासन का ध्यान आकर्षित कराया है।

सुकमा कलेक्टर को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने कहा है कि सुकमा नक्सली गतिविधियों के मामले में अति संवेदनशील और आदिवासी बाहुल्य जिला है। बावजूद जिले के प्रायः सभी सरकारी अस्पतालों में हमेशा डॉक्टरों की कमी देखी जाती है। जिला चिकित्सालय में भी डॉक्टरों की नितांत कमी है। ऐसे में जिले के भोले भाले आदिवासियों को समय पर और समुचित इलाज नहीं मिल पाता। कई लोग असमय अपनी जान भी गंवा देते हैं। जानकारी के अभाव की वजह से जिला चिकित्सालय आकर भी लोग अपने बीमार परिजन को अपने साथ वापस ले जाते हैं। जैसी स्वास्थ व्यवस्था हमारे जिले में है ऐसा अगर किसी शहरों में हो तो रोजाना अस्पताल में लड़ाई झगड़े और दंगा जैसी स्थिति बन जाएगी। रोजाना अस्पताल में दुर्घटना के बाद हाथ पैर के टूटने के मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे पीड़ितों का जिला चिकित्सालय में जिनका हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर न होने की वजह से इलाज नही हो पा रहा है। दूर दराज से आए ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नेशनल हाइवे की खराब स्थिति की वजह से मरीज को मेडिकल कालेज तक ले जाने में भी बहुत परेशानी होती है। राय ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि सुकमा के आमजन की समस्या को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारी को निर्देशित करें। दुर्गेश राय ने यह भी कहा है कि जिला हॉस्पिटल में खून जांच न होने और निजी पैथालॉजी लैब में जांच कराना पड़ता है, जहां हजारों रूपये ग्रामीणों को देना पड़ता है। कई ग्रामीण पैसा एवं आवागमन की असुविधा को देख इलाज कराने सुकमा आने से कतराते हैं। जिम्मेदार अधिकारी इन खामियों को लगातार नजर अंदाज करते आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 3 माह पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश राय के नेतृत्व में सुकमा की लचर स्वास्थ सेवा को लेकर विरोध प्रर्दशन कर जिला हॉस्पिटल मे स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था, फिर भी आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

राय ने स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद भी आज तक स्वास्थ सेवा दुरुस्त न होने और इस ओर क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं मंत्री द्वारा कोई ध्यान न देने को दुर्भाग्यजनक करार दिया है। श्री राय ने कहा है कि कई महीनों से जनता परेशान है न प्रभारी मंत्री न विभागीय मंत्री को सुकमा जिले की जनता के दर्द का अहसास नहीं हो रहा है। यह प्रवृत्ति अत्यंत दुर्भाग्य जनक है। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने चेतावनी दी है कि अगर शासन प्रशासन 15 दिनों के अंदर स्वास्थ सेवा दुरुस्त नहीं करेंगे तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

केशकाल बाईपास फोर लेन करने केंद्र सरकार ने दी 307.96 करोड़ की स्वीकृति,सुगम होगा यातायात

0
  • मंत्री केदार कश्यप ने जताया प्रधानमंत्री मोदी व सड़क परिवहन मंत्री गडकरी का आभार,कहा डबल इंजन की सरकार में निरंतर आगे बढ़ रहा है बस्तर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति को नई दिशा प्रदान किया है। मोदी और विष्णुदेव साय सरकार ने “संगच्छध्वं संवदध्वं” मन्त्र को चरितार्थ करते हुए हर क्षेत्र में सामूहिक विकास को बढ़ावा दिया है।

प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी , केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गडकरी जी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आभार जताते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (नया NH-30) पर 11.380 किलोमीटर लंबाई वाले केशकाल बाईपास को पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए 307.96 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है।

यातायात सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित होगा

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में यह निर्माण सहायक होगी। फोर लेन सड़क परियोजनाएं यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। केशकाल की यह चार लेन सड़कें यातायात को सुगम सुव्यवस्थित बनाएंगी और यात्रा के समय को कम करेगी। इसके साथ ही सड़कें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देगी और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करेगी। इस सड़क के निर्माण से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार और वाणिज्य को सुविधाजनक बनाएगी।

मंत्री केदार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर 4-लेन केशकाल बाईपास के निर्माण से कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। खासकर केशकाल घाट खंड के चुनौतीपूर्ण इलाके में बाईपास एक सुगम, भीड़-भाड़ रहित मार्ग प्रदान करेगा, जिससे केशकाल घाट खंड में वर्तमान में अनुभव की जाने वाली यातायात बाधाओं को कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा इससे वाहनों की तेज और अधिक कुशल आवाजाही हो सकेगी।

शहरी क्षेत्रों से भारी यातायात को हटाकर, बाईपास शहरी सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने, प्रदूषण के स्तर को कम करने और दुर्घटना के जोखिम को कम करने में मदद करेगा, जिससे शहर के भीतर पैदल चलने वालों और मोटर चालकों दोनों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

केशकाल बाईपास फोर लेन करने केंद्र सरकार ने दी 307.96 करोड़ की स्वीकृति,सुगम होगा यातायात

0
  • मंत्री केदार कश्यप ने जताया प्रधानमंत्री मोदी व सड़क परिवहन मंत्री गडकरी का आभार,कहा डबल इंजन की सरकार में निरंतर आगे बढ़ रहा है बस्तर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने विकास की गति को नई दिशा प्रदान किया है। मोदी और विष्णुदेव साय सरकार ने “संगच्छध्वं संवदध्वं” मन्त्र को चरितार्थ करते हुए हर क्षेत्र में सामूहिक विकास को बढ़ावा दिया है।

प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी , केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री श्री नितिन गडकरी जी व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार जताते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (नया NH-30) पर 11.380 किलोमीटर लंबाई वाले केशकाल बाईपास को पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए 307.96 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है।

यातायात सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित होगा

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में यह निर्माण सहायक होगी। फोर लेन सड़क परियोजनाएं यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। केशकाल की यह चार लेन सड़कें यातायात को सुगम सुव्यवस्थित बनाएंगी और यात्रा के समय को कम करेगी। इसके साथ ही सड़कें सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देगी और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करेगी। इस सड़क के निर्माण से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार और वाणिज्य को सुविधाजनक बनाएगी।

मंत्री केदार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर 4-लेन केशकाल बाईपास के निर्माण से कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। खासकर केशकाल घाट खंड के चुनौतीपूर्ण इलाके में बाईपास एक सुगम, भीड़-भाड़ रहित मार्ग प्रदान करेगा, जिससे केशकाल घाट खंड में वर्तमान में अनुभव की जाने वाली यातायात बाधाओं को कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा इससे वाहनों की तेज और अधिक कुशल आवाजाही हो सकेगी।

शहरी क्षेत्रों से भारी यातायात को हटाकर, बाईपास शहरी सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने, प्रदूषण के स्तर को कम करने और दुर्घटना के जोखिम को कम करने में मदद करेगा, जिससे शहर के भीतर पैदल चलने वालों और मोटर चालकों दोनों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

 

 

देश को आगे बढ़ा रहे हैं प्रधान सेवक मोदी और जगदलपुर को सुविधा संपन्न बनाने जुटे हैं सेवक संजय पाण्डेय

0
  •  अल शहर की गलियों में सुबह निकल पड़ते हैं महापौर संजय पाण्डेय 

अर्जुन झा-

जगदलपुर प्रधान सेवक यानि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित, समृद्ध बनाने और देशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं जगदलपुर का सौभाग्य है कि शहर को मेयर संजय पाण्डेय के रूप में एक सच्चा सेवक मिला है, जो शहर को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाने तथा जन समस्याओं को दूर करने के लिए अल सुबह से देर रात तक मैदान पर डटे रहते हैं। मेयर संजय अल सुबह से शहर की गली कूंचों में पहुंचकर जन समस्याओं का खुद जायजा लेते हैं, लोगों से चर्चा करते हैं और समस्याएं दूर करने की पहल भी करते हैं। महापौर संजय पाण्डेय की यह कार्यप्रणाली लोगों को खूब पसंद आ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां तो पूरा देश देख ही रहा है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की झलक भी छत्तीसगढ़ के लोग देख रहे हैं। इनके बीच जगदलपुर में भी एक अच्छी तस्वीर देखने को मिल रही है। जब किसी व्यक्ति को गांव के पंच या सरपंच का भी ओहदा मिल जाता है, तो वह अपने आप को तुर्रम खां समझने लग जाता है, मगर जगदलपुर के महापौर संजय पांडे ऐसे लोगों से जुदा हैं, उनमें एक जनसेवक की छवि साफ नजर आती है। संजय पाण्डेय खुद को मेयर की बनिस्बत सेवक ज्यादा मानते हैं। किसी आयोजन के लिए संजय पांडे द्वारा भेजे जाने वाले आमंत्रण या सूचना पत्र में वे खुद को सेवक ही लिखते हैं। जो जनप्रतिनिधि स्वयं को सेवक बताए, उसका काम भी बोलता है। मेयर चुने जाने के बाद से ही संजय पाण्डेय ने जो सक्रियता दिखाई है वह काबिले तारीफ है। चाहे प्राचीन धरोहरों, तालाबों के संरक्षण की बात हो, चाहे दलपत सागर और गंगा मुंडा तालाब को उनके मूल स्वरूप में लौटाने की बात हो, चाहे पुराने शॉपिंग कांप्लेक्स के जीर्णोद्धार की बात हो या फिर जल संकट से शहर को मुक्ति दिलाने के लिए इंद्रावती नदी में तटबंध निर्माण के लिए मंजूरी दिलाने की बात हो, हर काम में संजय पाण्डेय खरे उतरते नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह कि जब शहर के ज्यादातर लोग सुबह सुबह सुहानी नींद के आगोश में समाये रहते हैं, तब महापौर शहर की गलियों में हालात का जायजा लेते नजर आते हैं। आज सोमवार को सुबह पैदल चलकर आए महापौर संजय पाण्डेय आम लोगों से मुलाकात करते नजर आए। वे लोगों से शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लोगों से राय शुमारी भी करते रहे। उन्होंने कई समस्याओं का समाधान चौक पर चाय की चुस्की के बीच ही कर दिया। जन स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल जैसे मूलभूत सुविधाओं की पहुंच हर घर तक पहुंचाने बाबत अपनी मंशा भी महापौर ने जाहिर की। आम लोगों के लिए आम सेवक बनकर महापौर संजय पाण्डेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिद्धांत सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को सार्थक करते नजर आ रहे हैं।

नौकरी दिलाने और जमीन के नाम पर रुपए ऐंठे और गुंडों से करवा दी पिटाई

0
  • मुख्य आरोपी और भाड़े के सात गुंडे गिरफ्तार

बचेली पहले नौकरी दिलाने और जमीन खरीदी बिक्री के लेनदेन में ठगी की गई, फिर पीड़ित युवकों को ही गुंडे भेजकर पिटवा दिया। पुलिस ने ग्रामीण युवकों के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी राजू अंसारी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरी लगाने और जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर ग्रामीण युवकों से वसूली गई राशि को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद बारसूर मार्ग से भाग रहे आठ आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोच लिया। उल्लेखनीय है कासोली, भूतपदर, बड़ेकारली क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर दंतेवाड़ा निवासी राजू अंसारी ने लाखों रुपये वसूल लिए थे। काफी समय बीत जाने पर जब नौकरी नहीं लगी, तो युवकों ने राशि की वापसी के लिए राजू अंसारी पर दवाब बनाना शुरू किया। बड़ी मुश्किल से राजू ने युवकों को से कुछ रुपये वापस भी किए, लेकिन इसके बाद मुख्य आरोपी राजू अंसारी ने भाड़े के बदमाशों को युवकों के गांव भेजकर उनकी पिटाई करवा दी और युवकों के अपहरण का भी प्रयास बदमाशों ने किया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। गीदम पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को चित्रकूट मार्ग से रेका के पास धर दबोचा। ग्रामीणों ने थाना गीदम पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। गीदम पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस बीच आरोपियों को घेराबंदी का आभास हो गया और वे बारसूर मार्ग से जगदलपुर भागने के फिराक में थे लेकिन सभी आठ आरोपी पकड़ लिए गए। आरोपियों से पूछताछ जारी है और ग्रामीणों के बयान लिए जा रहें हैं।

ताबदले के 20 दिन बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं उद्योग सहायक सचांलक

0
  •  वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव के आदेशों का अवहेलना
  • पूर्व मंत्री जेल में, मगर सुकमा में जलवे कायम
  • तबादले के बाद भी ले रहे बैठकें, चल रही खातिरदारी

अर्जुन झा

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में भी पूर्व मंत्री के जलवे सुकमा जिले में कायम हैं। इसका ताजा उदाहरण पूर्व मंत्री के कृपा पात्र उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहायक संचालक हैं। सहायक संचालक का तबादला बलरामपुर हो चुका है, मगर आदेश जारी होने के बीस दिन बाद भी ये महाशय न सिर्फ कुर्सी से चिपके हुए हैं, बल्कि निर्माण कार्यों से संबंधित बैठकें भी बिंदास ले रहे हैं। इन बैठकों के दौरान उनकी जमकर खातिरदारी भी होती है। अब तो चर्चा चल पड़ी है कि सुकमा जिला प्रशासन अभी भी पूर्व मंत्री के हौव्वे से उबर नहीं पाया है और सहायक संचालक को रिलीव करने में जिला प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं।

बस्तर संभाग के सुकमा में पदस्थ वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सहायक संचालक पर जिला प्रशासन इस कदर मेहरबान है कि तबादला आदेश जारी होने के 20 दिन बाद भी उन्हें रिलीव नहीं किया जा सका है। विभागीय सचिव के आदेशों की अवहेलना करते हुए सहायक संचालक कोंटा में कर्मचारियों की बैठक कर निर्माण कार्यो की जानकारी लेते नजर आए। तो वहीं पूर्व मंत्री के करीबी माने जाने वाले अधिकारी की आवभगत में जनपद सीईओ एवं बीईओ भी जुटे रहे। जबकि कोंटा के प्रभारी सीईओ रहते सहायक संचालक उद्योग विभाग पर वर्ष 2021 से 2023 अमृत सरोवर रीपा योजना, हैंडडपंप सहित अन्य योजनाओं पर जमकर बंदरबांट करने के आरोप भी लगे हैं। छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग

मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर द्वारा 19 मई को जारी आदेश में सहायक संचालक कैलाश कश्यप जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सुकमा का तबादला बलरामपुर कर दिया गया है। संचलनालय ने नई पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कैलाश कश्यप को भरमुक्त भी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। ज्ञात हो कि 8 वर्षों से अधिक समय से पदस्थ सहायक संचालक का तबादला आदेश वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव उमेश पटेल द्वारा 19 मई को जारी किया जा चुका है। उक्त आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि सुकमा जिले से भारमुक्त करते हुए बलरामपुर में ज्वाईनिंग लेने का आदेश जारी कि गया है। आदेश जारी होने के 20 दिनों बाद भी विभागीय सचिव के आदेशों का पालन नहीं हो सका है। इससे अंदाजा लगाया सकता है पूर्व मंत्री के करीबी माने जाने वाले अधिकारी की पैठ कितनी मजबूत है, जिन पर जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी मेहरबान हैं और सत्ता

और संगठन के शिकायतों को दरकिनार कर शासन के आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है।

बनाया दहशत का माहौल

कश्यप की जगह सूर्यप्रकाश रावटे को राजधानी से तबादला पर सुकमा उद्योग विभाग के सहायक संचालक के रूप में भेजा गया है।विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा में अंगद की तरह जमे अधिकारी यहां से जाना नहीं चाहते। वे अपना तबादला रूकवाने कई हथकंडे भी अपना रहे हैं। राजधानी से आने वाले अधिकारी को नक्सलियों का भय बताकर सुकमा आने से मना किया जाता है। सहायक संचालक के तबादले में कुछ ऐसा ही खेल चल रहा है जो सुकमा आने वाले अधिकारी का दिगभ्रमित कर रोका गया है। जिसके कारण नए अधिकारी ने सुकमा में अब तक आमद भी नहीं दी है। सहायक संचालक कश्यप रिलीवर न आने का का हवाला देकर जमे हुए हैं और इन दिनों कोंटा में नियद नेल्लानार योजना के तहत बैठक कर यह भ्रम फैलाया जा रहा है मेरी तबादला रोक दिया गया है।

मोदी सरकार ने 11 साल में राष्ट्रहित के संकल्प को सिद्ध कर दिखाया: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

0
  •  भाजपा नगर मंडल की संकल्प सभा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
  • अब घर में घुसकर दुश्मनों के दांत खट्टे करता है भारत: श्रीनिवास राव मद्दी
  • मोदी सरकार के देशहित व जनकल्याणकारी कार्यों के साथ जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता: तिवारी

जगदलपुर मोदी सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिद्धि तक अभियान चला रही है। 25 जून तक संगठन स्तर पर विविध आयोजन कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाल में भाजपा जगदलपुर मंडल द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुये।

देव ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 साल के कार्यो को जन जन तक पहुंचाने आह्वान किया। किरण देव ने कहा कि बीते 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने निरंतर कार्य करते हुए देश को विकसित, सशक्त बनाया है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता जनार्दन को मिल रहा है। मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई, भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, देश का समग्र विकास मूर्तरूप पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष के कार्यकाल के राष्ट्रहित व जनहित में किए गए असंख्य कार्यों को कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जाएं। ब्रेवरेजे कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में भारत इतना शक्तिशाली हो गया है कि दुश्मनों के घर में घुसकर उनके दांत खट्टे कर सकता है। आपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारत की मजबूत सैन्य शक्ति को पूरी दुनिया ने देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है। मुख्य वक्ता विद्याशरण तिवारी ने कहा कि संकल्प से सिद्धि तक अभियान में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता जनता के समक्ष पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 11 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल की उपलब्धियां बताएं। मोदी सरकार राष्ट्र को वैभव के शिखर पर पहुंचाने निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय व नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने भी संकल्प सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अतुल सिम्हा ने व आभार प्रदर्शन महामंत्री संजय चंद्राकर ने किया। संकल्प सभा में प्रमुख रूप से लच्छू राम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, गोदावरी साहू, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, सुरेश गुप्ता, सफीरा साहू, आर्येंद्र आर्य, राजेंद्र वाजपेयी, आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, शशिनाथ पाठक, दशरथ गुप्ता, सूर्यभूषण सिंह, बृजेश शर्मा, आशा साहू, दिलीप झा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चट्टान पारा के अवैध कब्जों को लेकर बाबा चिकटराज समिति ने ली वार्डवासियों की बैठक

0

जगदलपुर नगर पालिका बीजापुर में लगातार अवैध अतिक्रमण व वनों की अवैध कटाई पर रोक लगाने के उद्देश्य पर शनिवार को बीजापुर चिकटराज समिति व ग्रामवसियों ने पालिका के वार्ड क्रमांक-12 चट्टानपारा में वहां लोगों की बैठक ली। बैठक में अवैध अतिक्रमण, वनों की अवैध कटाई, बिजली चोरी जैसे मामलों पर चर्चा कर आगे की कार्रवाई के लिए पर सहमति बनाई गई।

समिति ने बीजापुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-12 के नया बस स्टैंड के पीछे धड़ल्ले से वनों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण किया जा रहा है। इन जगहों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा मकानों का निर्माण कर मुख्य लाइनों से बिजली की भी चोरी की जा रही है। जंगल काट कर अवैध अतिक्रमण से इसका सीधा असर पर्यावरण के साथ स्थानीय देवी स्थल पर पड़ रहा है। समिति के पुजारी पेरमा व सियानों ने बताया नगर में अवैध अतिक्रमण से सरकार को चूना लगाया जा रहा है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग को होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बीजापुर चिकटराज समिति, स्थानीय नगर वासियों द्वारा अवैध कब्जाधारियों को बैठक में समझाइश दी गई‌। एक सप्ताह के भीतर अवैध मकानों को खाली करने मोहलत दी गई। मामले पर चिकटराज समिति के देव प्रमुख रामशरण मांझी ने कहा कि लगातार बीजापुर नगर व आसपास की भी जगहों पर इस तरह अवैध अतिक्रमण व वनों की कटाई हो रही है। यह स्थल माता काली कंकालिन, कोंडराज देव, बाबा चिकटराज पीड़ा पठानी का है। एक साल पहले भी अतिक्रमणकारियों को समझाइश देकर हटाने को कहा गया था। वार्ड-12 के चट्टान पारा में भी अतिक्रमणकारियों को समझाइश देकर एक सप्ताह के अंदर घरों को खाली करने को कहा गया। चिकटराज समिति के पेरमा, पुजारी, गायता द्वारा जिला कलेक्टर व सबंधित विभाग में आवेदन देकर इस पर कार्रवाई की मांग जाएगी। बावजूद जिला प्रशासन कार्रवाई नही करेगा, तो आंदोलन का सहारा लेकर हटाने की मांग करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से चिकटराज समिति के पेरमा, गायता, पुजारी, सियान, सिरहा, गुनिया समिति के सदस्य व पार्षद, स्थानीय ग्रामवासी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS