City Media - Page 1213 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1213

राष्ट्रीय मानवाधिकार व अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने महिला दिवस के दिन किया नारी शक्ति का सम्मान

0

जगदलपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रीय मानवाधिकार व अपराध नियंत्रण ब्यूरो (नई दिल्ली) के बस्तर इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंषा पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया. महिलाओं के समर्पण, उपलब्धियों और कामयाबी को इस दिन पर्व के रूप में मनाया जाता है. ब्यूरो द्वारा पूरे देश में इस दिन महिलाओं का सम्मान किया जाता है.

बस्तर संभाग अध्यक्ष जगमोहन सोनी ने बताया कि नारी शक्ति के बगैर समाज का विकास अछूता है. आज के इस विकास के दौर में पुरुषों के साथ समकक्ष कंधे से कन्धा मिलाकर महिलाएं चल रही हैं. महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे फिर वो शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर राजनीति, उद्यमिता, प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहीं हैं और अपने देश का नाम रौशन कर रहीं हैं. बस्तर की महिलाएं भी इससे पीछे नहीं हैं. इनमें से अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुछ महिलाओ का आज ब्यूरो की ओर से राष्टीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार और प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह की अनुशंषा पर सम्मान किया गया.

जानकारी देते हुए बस्तर संभाग मीडिया प्रभारी रवि राज पटनायक ने बताया कि संस्था के द्वारा मानवाधिकार से जुड़े प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिसमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, महिला सुरक्षा, बच्चों से सम्बंधित अधिकार, शिक्षा के अधिकार, अपराध नियंत्रण सहित अन्य आयामों पर संस्था काम कर रही है. नीति आयोग से सम्बद्ध होने के कारण इस संस्था से उच्चतम न्यायालय के अनुभवी अधिवक्ताओं सहित देश के कई बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है और वे सभी इसके सक्रीय सदस्य हैं. रवि ने बताया कि बहुत ही जल्द संभाग के सभी जिलों में संस्था का विस्तार किया जायेगा और बस्तर के हित में संस्था सदैव कार्य करेगी.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था ने शहर के विकास सहित कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली निगम सभापति कविता साहू का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया. शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालीं प्राचार्य सुधा परमार का सम्मान किया जो कि अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्यपाल से सम्मानित हो चुकी हैं. इसी क्रम में बेहतर पोलिसिंग करने और महिलाओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरणों पर विशेष जांच करने वाली एसआई गुनेश्वरी नरेटी का सम्मान किया गया. साथ ही उद्यमिता विकास के क्षेत्र में रज़िया शेख का सम्मान किया गया.

रोतमा में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

0

बस्तर… विकासखंड बस्तर के ग्राम पंचायत रोतमा के बागबाहर में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आई.एन.ओ एवं सूर्या फाउंडेशन के साथ संयुक्त रूप से रोग मुक्त भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम करवाया गया जिसमें 300 लोग लाभान्वित हुए शिविर में मुख्य रूप से डॉ महेंद्र साहू, डॉक्टर नित्यानंद भोई, डॉ सौम्य रंजन पटनायक सूर्या फाउंडेशन अध्यक्ष आदरणीय अनंत विराधर व्यवस्थापक संजय मिश्रा, सरपंच ,बबलू राम कश्यप ,शोभाराम हीड़मों राम, बलिराम, एवं समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा।

अवैध शराब परिवहन के दौरान दो आरोपियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

🔅 चाँदनी चैक और पनारापारा क्षेत्र में कार्यवाही

🔅 रायल ग्रीन, सीजी फाईन प्रिमियर व्हीस्की, एसी ब्लैक – मात्रा 7.20 लीटर बरामद अनुमानित कीमत 7000/- रूपये

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वो पर कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में आज अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे दो तस्करों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ तस्करो के द्वारा अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।

🔅 चांदनी चौक

उक्त टीम के द्वारा चाँदनी चैक क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम कन्हैया लाल वाधवानी उर्फ कन्नु सिंधी निवासी नयामुण्ड़ा होना बताया। जिसकीे तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 नग एसी ब्लैक, 10 नग रायल ग्रीन एवं 10 नग सीजी फाईन प्रीमियर व्हीस्की कुल 30 नग क्वार्टर मात्रा 5.400 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । जिसकी अनुमानित किमत 5800/- रूपये आंकी गयी है। मामले में आरोपी कन्हैया लाल वाधवानी के विरूद्ध थाना कोतवाली में 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। मामलें में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

🔅 नाम आरोपी:-

कन्हैया लाल वाधवानी उर्फ कन्नु सिंधी पिता नानकु राम, उम्र 51 वर्ष, निवासी नयामुण्ड़ा, जगदलपुर, जिला बस्तर (छ.ग.)

🔅 पानारापारा

उक्त टीम के द्वारा पनारापारा क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम संतोष बघेल निवासी पनारापारा होना बताया। जिसकीे तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 नग सीजी फाईन प्रीमियर व्हीस्की क्वार्टर मात्रा 1.800 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । जिसकी अनुमानित किमत 1200/- रूपये आंकी गयी है। मामले में आरोपी संतोष बघेल के विरूद्ध थाना कोतवाली में 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। मामलें में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाम आरोपी:-

संतोष बघेल पिता मंगल राम बघेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी पनारापारा, जगदलपुर, जिला बस्तर (छ.ग.)

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:

निरीक्षक – एमन साहू
सउनि. – मीना यादव, दिनेश उसेंडी, सुधराम नेताम, राजकुमार कुर्रे
प्रधान आरक्षक – संजीव मिंज,
आरक्षक – रवि सरदार, प्रकाश नायक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को दी बधाई

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को दी बधाई |

उन्होंने कहा है कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब हम आधी आबादी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें आगे बढ़ने का सुरक्षित और पूर्ण अवसर प्रदान करें |

अटास ( एसोसिएशन ऑफ टॉप एचीवर स्काउट) कबीरधाम यूनिट का गठन

0

अटास वैश्विक स्तर पर अपने अपने देशों में स्काउटिंग में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर की संस्था है। जो वर्तमान में विश्व के 40 देशों में लगभग 15000 सदस्यों के साथ कार्यकर रही है। अटास इण्डिया की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के तीसरे प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन हाल ही में रायपुर में किया गया था। अटास इण्डिया नेशनल कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र साखरे, अटास इण्डिया के छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक सोमनाथ यादव एवं अटास छत्तीसगढ़ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में अटास रायपुर समिट 2022 में सर्वसम्मति से जितेंद्र सिंह ठाकुर को कबीरधाम जिले का जिला समन्वयक बनाए जाने का निर्णय लिया गया। इसी गतिविधि की अगली कड़ी में दिनांक 04/03/2022 अटास कबीरधाम यूनिट के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसमे अटास कबीरधाम यूनिट के पदाधिकारियों का चुनाव आपस में चर्चा कर किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष – नीलम यदु, उपाध्यक्ष – अबूकादर आजमी, परमेश्वर डडसेना, सचिव युगल किशोर राहंगडाले, कोषाध्यक्ष इमरान उल्ला खान, सह सचिव- नितिन पाठक, आशुतोष साहू विशेष आमंत्रित सदस्य- प्रेम प्रकाश शर्मा, सतीश जैन, पप्पू घनश्याम यादव कार्यकारिणी सदस्य – डॉ धर्मेंद्र साहू दीपेश गुप्ता , रामकुमार गुप्ता, हसनैन तंवर, सदानंद शर्मा, आदेश चंद्राकर, रविंद्र मानिकपुरी को मनोनीत किया गया है।

उक्त जानकारी अटास कबीरधाम के सचिव युगल किशोर राहंगडाले ने दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

जिले की महिलाओं की अनेक उपलब्धियों पर हम सबको गर्व है…प्रोफेशनल कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं।

0

खैरागढ़। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर राजनांदगांव के प्रोफेशनल कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह ठाकुर ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान और उपलब्धियां स्थापित कर रही हैं। और यह सब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वजह से संभव हो पाया है। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने सामूहिक रूप से लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने और महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता को खत्म करने का संकल्प लिया है। राज्य में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने जो हमारी सरकार को अवसर मिला, यह हम सबके लिए सम्मान की बात है।

भारत सहित देश दुनिया के तमाम हिस्सों में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन तमाम देशों में महिला सशक्तीकरण को लेकर चर्चा की जाती है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में एक नया मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बात अगर छत्तीसगढ़ की की जाए तो आज महिलाएं हर क्षेत्र में में पुरुषों के बराबर खड़ी नजर आती हैं। फिर चाहे वो कला का क्षेत्र हो या प्रशासनिक अमला हो, आज राजनांदगांव जिले से लेकर तहसील स्तर में विभिन्न विभागों में महिला अधिकारी पदस्थ होकर कार्यरत हैं । छत्तीसगढ़ में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , मितानिन, को प्रोत्साहित कर उन्हें सबल बनाने का प्रयास किया है। आज महिलाएं कुटीर उद्योग से लेकर विभिन्न उद्योग में शासन की योजनाओं का लाभ लेकर नए कृतिमान स्थापित कर रही हैं।
‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को मेरा सलाम! छत्तीसगढ़ हमारे राज्य की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

भगवान महावीर जन्मकल्याणक की शुरुआत जियो और जीने दो पखवाड़े से होगी, पीड़ित मानवता की सेवा, मूक पशु पक्षियों की सेवा ही अहिंसा का मार्ग

0

विजय चोपड़ा व कमल भंसाली मुख्य सलाहकार मनोनीत

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की शुरूआत शुभ संदेश जियो और जीने दो से होगी । समिति ने प्रथम बैठक में मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा व कमल भंसाली को मनोनीत किया गया । सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के शुभ संदेश जियो और जीने दो के पथ पर आधारित साधर्मिक भक्ति , पीड़ित मानवता की सेवा , मूक पशु पक्षियों की सेवा के कार्यक्रम विभिन्न जैन संस्थाओं द्वारा किए जाएंगे । उक्ताशय की जानकारी अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व महासचिव मनोज कोठारी ने दी । अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने आगे बताया कि 9 मार्च से 23 मार्च तक 15 दिनों में घुमन्तु गाय ,बैल , बछड़े , कुत्ते आदि को रोटियां , गुड़ अन्य पौष्टिक आहार का वितरण किया जावेगा । पक्षियों के लिए दाना गर्मी में पीने का पानी , छतों में रखने वाले सकोरे आदि की व्यवस्था की जावेगी । इसके अलावा रोड़ या अन्यत्र घायल पशु पक्षियों की देखभाल में सहभागिता करेंगे । महासचिव मनोज कोठारी व कोषाध्यक्ष गुलाब दस्सानी ने कहा कि सेवा , करुणा , मैत्री आदि भाव ही अहिंसा के रूप हैं । इस 15 दिनों में जैन समाज के अनेक युवा व महिला मण्डलों द्वारा विभिन्न स्थानों में आयोजन किये जावेंगे । मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा व कमल भंसाली ने बताया कि शीघ्र भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति का कार्यालय जैन मंदिर सदर बाजार रायपुर में आरम्भ किया जावेगा |

एसकेएमएस यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ता कामरेड श्री अरविंदम चौधरी जी का आकस्मिक निधन पर पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई

0

आज शाम दि.07/03/2022 SKMS यूनियन आफिस में यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ता कामरेड श्री अरविंदम चौधरी जी का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उनकी मृतात्मा को शान्ति प्रदान करने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया एवम् श्रद्धांजलि दी गई यूनियन आफिस में सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

नो वर्क नो पेमेंट के नियम असंवैधानिक – मुश्ताक अहमद भारतीय मजदूर संघ

0

महामाया माईंस में ठेकेदार द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कार्य को बंद कर दिया गया है और नो वर्क नो पेमेंट का बोर्ड लगा दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि बीएसपी प्रबंधन और महामाया के कुछ स्थानीय संगठनों के बीच एक समझौता हुआ था जिसमें ईस बात का उल्लेख था कि 2.4 मिलीयन टन का पर्यावरण अनापत्ति प्राप्त होने के उपरांत नये श्रमिकों की भर्ती में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। किंतु अभी तक पर्यावरण अनापत्ति अप्राप्त है प्रक्रियाधीन है। ऐसे में महामाया माईंस का कार्य विगत 05 दिनों से बंद है और कार्यरत श्रमिकों का कार्ड नहीं लिया जा रहा है जबकि कार्यरत श्रमिक अपने समय से कार्य पर उपस्थित हो रहें हैं। कुछ स्थानीय संगठन प्रबंधन के साथ हुए समझौते का हवाला देते हुए कार्य को बंद कर

दिये है हम किसी भी संगठन के आन्दोलन का विरोध नहीं करते हैं किंतु इस आन्दोलन से 400 श्रमिक और उनके परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।आज चाहते हुए भी कार्यरत ठेका श्रमिक कार्य पर नहीं जा पा रहे हैं।और बीएसपी प्रबंधन और ठेकेदार का यह कहना है कि नो वर्क नो पेमेंट जिसका संघ विरोध करता है संघ का स्पष्ट मानना है कि उक्त परिस्थिति स्थानीय संगठन और बीएसपी प्रबंधन के बीच का मामला है जिसके लिए कार्यरत ठेका श्रमिक कहीं से भी ज़िम्मेदार नहीं है ऐसे में नो वर्क नो पेमेंट लागूं करना कानून का उल्लंघन है।इस संबंध में बीएसपी प्रबंधन से चर्चा हुई जिसपर कोई सार्थक हल नहीं निकलने पर कार्यरत श्रमिक और संघ के सदस्यों ने राजहरा थाने में जाकर सी एस पी महोदय को ज्ञापन सौंपा और चर्चा की जिसपर सीएसपी महोदय ने यह कहा है कि आज एसडीएम महोदया और स्वयं जाकर आन्दोलन कारियो से बातचीत कर ईस मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने कहा कि कुछ लोगों को रोजगार दिलाने के लिए लगभग 400 श्रमिकों को बेरोजगार करना कहीं से भी उचित नहीं है। नये श्रमिकों को रोजगार मिले हम भी यही चाहते हैं किंतु उसके लिए कार्यरत श्रमिकों का कार्य बंद करना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है।

अंत में संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने कहा कि वर्तमान प्रकरण में नो वर्क नो पेमेंट का नियम लागू नहीं होता है क्योंकि निर्मत उक्त परिस्थिति के लिए कार्यरत ठेका श्रमिक कहीं से भी ज़िम्मेदार नहीं है वह कार्य पर जाना चाहते हैं इसलिए कार्यरत ठेका श्रमिकों को जब तक कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता है तब तक उनकी हाजिरी का पैसा बीएसपी प्रबंधन और ठेकेदार को भुगतान करना होगा,और अगर ऐसा नहीं होता है तो संघ और श्रमिक कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन और ठेकेदार की होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

आज बीएसपी प्रबंधन से बातचीत के लिए महामाया माईंस में ठेके में कार्यरत सैकड़ों श्रमिक उपस्थित हुए थे। जिसमें श्रमिक नेता और श्रमिकों के बीच से 10 लोगों को आमंत्रित किया गया था।

सीएसपी राजहरा को ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती सचिव लखन लाल चौधरी, शोभीत मंडावी,सजीवन,नवल किशोर,विजय डड़सेना, अन्य साथीगण उपस्थित थे।

बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षकों (DMF) ने की महामहिम से राज्य स्तर की बजट में मानदेय की मांग

0

बस्तर संभाग में शिक्षा में सुधार लाने एवं शिक्षकों की कमी को दूर करने हेतु बस्तर संभाग में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद से स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती की गई हैं।स्थानीय अतिथि शिक्षकों को बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में विभिन्न नामों से जाना जाता है और इनकी संख्या इस प्रकार है –

अतिथि शिक्षकों का नाम एवं जिला संख्या

1.अतिथि शिक्षक जिला दंतेवाड़ा
2.अतिथि शिक्षक जिला नारायणपुर
3.अतिथि शिक्षक जिला कांकेर
4.ट्यूटर शिक्षक जिला कोंडागांव
5.शिक्षण सेवक जिला बस्तर
6.शिक्षादूत जिला सुकमा
7 शिक्षादूत जिला बीजापुर

स्थानीय अतिथि शिक्षक बस्तर संभाग के पहुँचविहीन , दुर्गम , बिहड़ एवम सुदूरवर्ती इलाकों में प्राथमिक , माध्यमिक और हाई स्कूली शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
हिंदी के अलावा ये स्थानीय अतिथि शिक्षकों को गोंडी, हल्बी , भतरी माड़िया जैसे स्थानीय बोली आती हैं जो कि बच्चों की शिक्षा में मददगार साबित हो सकती हैं।

हर वर्ष शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के 2-3 माह बाद इनकी भर्ती की जाती हैं और शिक्षा सत्र समाप्त होने के बाद (अप्रैल माह) इनकी सेवायें समाप्त की जाती हैं जिस कारण ये स्थानीय अतिथि शिक्षक पुनः बेरोजगार हो जाते हैं जिसके कारण इन्हें हर वर्ष मानसिक एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और पुनः सेवा बहाली मुश्किल से ही हो पाता है या कई बार DMF मद की कमी के कारण सेवा बहाली नही हो पाता है।

इन अतिथि शिक्षकों को शिक्षा सत्र समाप्त होने के पश्चात सेवा अवधि को निरंतर जारी रखते हुये 12 माह अवधि को निर्धारित करते हुये राज्य सरकार के बजट में शामिल करवाने की मांग की है |

इनकी कुछ अन्य मांगे हैं जो एक प्रकार हैं–

(1 ) संभाग में सर्वप्रथम वर्ष2013-2014 में स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती किया गया है जिसे वर्तमान मंहगाई के आधार पर राज्य शासन के अन्य अतिथि शिक्षकों के तर्ज पर वर्तमान मानदेय में वृद्धि करते हुये सम्मानजनक मानदेय दिया जावें।

(2 ) सभी जिले के अतिथि शिक्षकों को जिला सुकमा के शिक्षादूत के तर्ज पर 12 माह की सेवा अवधि निर्धारित किया जावें।

(3).सभी जिले के अतिथि शिक्षकों को केवल एक ही नाम रखा जावें।

(4). किसी भी जिले में अतिथि शिक्षकों के स्थान पर अन्य नियमित शिक्षक (सीधी भर्ती) या पददोन्नति आने के पश्चात उस अतिथि शिक्षक का स्थान यथावत रखते हुये किसी की भी छटनी नही किया जावें।

महोदया राज्यपाल जी से जायज मांगों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये आवश्यक कार्यवाही करने हेतु संभाग के समस्त अतिथि शिक्षकों ने मांग की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS