दल्लीराजहरा…..आमजनता की ..सहूलियत को ध्यान मे रखते हुए वार्ड क्रं.02 गणेश चौक पंडर दल्ली मे ..आयुष्मान कार्ड बनाने .के लिए ..नगरपालिका परिषद दल्लीराजहरा ..के सौजन्य से वार्ड पार्षद सुश्री ममता नेताम एंव युवा नेता सोमेश जायसवाल.. के अनुरोध पर ..शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं |
महिलाओं पर अत्याचार एवं अनाचार में छत्तीसगढ़ हो रहा सबसे अग्रणी – भुनेश्वरी ठाकुर
अनुसूचित जाति के परिवार की हुई निर्मम हत्या इस सरकार पर काला धब्बा-सोहदरा ताडेकर
छत्तीसगढ़िया की बात करने वाले मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ीयो पर हो रहे अत्याचार पर मौन क्यों लगाम क्यों नहीं – नंदिनी धाक
लगातार छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य,आदिवासी नेता भुनेश्वरी ठाकुर कहा कि इस प्रदेश में 2 साल में महिलाओं पर,आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार,अनाचार पर भूपेश बघेल जी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया,पीड़ा तो इस विषय पर है कि प्रदेश के मुखिया के कान में अभी तक जू तक नहीं रेंग रही वे मौन धारण कर बैठे हुए और लगातार उनकी सरकार अपराधियों को संरक्षण देना का काम कर रहीं बढ़ते अपराध के ग्राफ इस बात को सिद्ध कर ते है पूरे प्रदेश में आज अराजकता का माहौल है |
अनुसूचित जाति मोर्चा की नेता व पार्षद सोहदरा ताडेकर ने कहा कि अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के तीन महिलाओं समेत 5 सदस्यों की नृशंस हत्या हुई है जो मुख्यमंत्री जी का विधानसभा क्षेत्र का एक गांव बठेना है हत्या के पास सुसाइड नोट भी पाया गया अनुसूचित जाति समाज इस घटना से डर एवं भय का वातावरण उन पर बना हुआ, साथ ही साथ अनुसूचित जाति समाज सरकार के खिलाफ आक्रोशित भी है छत्तीसगढ़ पर कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है |
भाजपा नेत्री नंदनी धाक ने कहा कि यह सरकार शराबबंदी की बात करती है उस पर लाखों करोड़ों रुपया विज्ञापन का खर्च करती है और एक और महिलाओं के लिए अलग से शराब का काउंटर खुलवाने की बात कर रही यह छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्य जनक विषय है यह शराब महिलाओं पर अत्याचार का जनक है आज गली गली मोहल्ले मोहल्ले में इस सरकार के 2 साल के कार्यकाल में शराब बेचने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है यह सरकार छत्तीसगढ़ का विनाश करने में लगी हुई है |
माओवादियों द्वारा लगाए गए लैंड माइंस की चपेट में यात्री बस आया है. ब्लास्ट के दौरान बस में सुरक्षा बल के जवान भी सफर कर रहे थे. ब्लास्ट के बाद बस पलट गई. इस वजह से बस में सवार कई यात्री घायल हो गए | माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर एक बस को उड़ा दिया है. इस बस में सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे. ब्लास्ट में चार जवान शहीद हो गए हैं. एक वाहन चालक की भी मौत हो गई है. दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. |
जानकारी के मुताबिक सभी जवान DRG के बताये जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट की घटना धौड़ाई और पल्लेनार के बीच की है. जिस जगह पर यह ब्लास्ट हुआ है वह घना जंगल बतलाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित ब्लास्ट के वक्त बस में 24 जवान सवार थे। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 5 जवान के शहीद होने की खबर आयी है, लेकिन जवानों की शहादत की संख्या और भी बढ़ सकती है।
डीजीपी डीएम अवस्थी ने जानकारी देते हुए कहा कि IED ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों की जान चली गई और कुछ घायल हो गए हैं. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाके के लिए रायपुर लाया जा रहा है. हादसे में 12 जवान घायल हो गए हैं |
दिनांक 22.03.2021 को ग्राम नैमेड़ साप्ताहिक बाजार में आये ग्रामीणों को हेलमेट देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दिया गया ।
नैमेड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुये पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री कमलोचन कश्यप के दिशा निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज शुक्ला, नक्शल ऑपरेशन डी एस पी भावेश समरथ ,यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक सतीश ध्रुवे एवं नैमेड़ थाना प्रभारी संजीव बैरागी द्वारा ग्राम नैमेड़ साप्ताहिक बाजार में आये ग्रामीणों को हेलमेट देकर हेलमेट बाईक रैली निकाली गई एवं यातायात नियमों की जानकारी दिया गया तथा यातायात पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की |
वाहन चलाते समय फोन का उपयोग न करें। दो पहिया वाहनों में तीन सवारी नही बैठायें। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाना। शराब या मादक द्रव्य का सेवन कर नशे में वाहन न चलाना । ओव्हर स्पीड गांड़ी न चलाये।
दिनांक 19.12.2020 को गंगालूर में शासन विरोधी रैली के दौरान कानून व्यवस्था डयूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को कर्तव्य में बाधा पहुचाने एवं आपारिधक बल प्रयोग में शामिल 01 माओवादी समर्थक गिरफ्तार
एमसीपी के दौरान डीआरजी बीजापुर की कार्यवाही
जिला में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान दिनांक 22.3.2021 को डीआरजी के बल द्वारा एमसीपी की कार्यवाही के दौरान गोरना मनकेली चौक से 01 माओवादी कमलेश बोडडू पिता दयाल उर्फ दियालु बोडडू उम्र 35 वर्ष जाति तेलगा साकिन तेलगापारा कमकानार थाना गंगालूर को पकड़ा गया । पकड़ा गया आरोपी दिनांक 19.12.2020 को गंगालूर में शासन विरोधी रैली में शामिल था जो माओवादियों के उकसाने पर कानून व्यवस्था में तैनात पुलिस बल को कर्तव्य निवर्हन में बाधा पहुचाते हुये आपराधिक बल का प्रयोग करने की घटना में शामिल था ।
उपरोक्त पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तारी उपरांत मननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।
आज बस्तर साँसद मा0 श्री दीपक बैज ने नियम 377 के अधीन लोकसभा में बस्तर संभाग के हितग्राहियों का पक्ष रखते हुए प्रश्न किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 7 लाख 48 हजार राशन कार्ड बस्तर संभाग में है इनमें से 3 लाख 56 हजार प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शनधारियों के पास राशन कार्ड हैं। जिन्हें सिंगल सिलेंडर मिला है वर्तमान में गैस कनेक्शनधारी परिवारों का केंद्र सरकार ने केरोसिन कोटा समाप्त कर दिया है।
बस्तर संभाग में 69 राजीव गांधी ग्रामीण गैस वितरक है जो क्षेत्रफल अनुपात में कम है महंगे सिलेंडर और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के हितग्राहियों के गैस सिलेंडर खत्म हो जाने पर रिफिलिंग कराने में समय लगता है तब तक लाभार्थी खाना पकाने के लिए लकड़ी अथवा केरोसीन का उपयोग करते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शनधारी परिवारों का केरोसिन कोटा समाप्त कर दिया गया है इसलिए उन्हें भोजन बनाने में दिक्कत आ रही है।
ऐसे में बस्तर साँसद मा0 श्री दीपक बैज ने बस्तर संभाग के एल.पी.जी. गैस कनेक्शन धारियों राशन कार्ड धारकों का समाप्त केरोसिन कोटा बहाल करने और 1 लीटर के स्थान पर प्रति कार्ड धारक को 5 लीटर केरोसिन दिए जाने की बात रखी।
पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी मोहन सिंग नाग ने उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.02.2021 को बस्तर विष्वविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर से प्रार्थी का मोटर सायकल पल्सर 125 ब्लेक कलर क्रमांक-ब्ळ17ण्ज्ञज्ण्4195 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर दिनांक 12.02.2021 को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 56/2021 धारा 379,34 भादवि0 दर्ज कर विवेचना मंे लिया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, सउनि0 दिलीप मंडल हमराह स्टाफ आरक्षक भुपेन्द्र नेताम, मआर0क्र0 1019 आभा रंजिता लकड़ा के टीम द्वारा घटना दिनांक को चोरी कर फरार चोर का पता तलाष किया जा रहा था। पता तलाष के दौरान शहर के संदिग्ध व्यक्तियो व आसपास के व्यक्तियों से पुछताछ कर, जानकारी लिया गया। पुछताछ दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि प्रार्थी का दोस्त उक्त वाहन को चला रहा है। उक्त टीम द्वारा पतातलाष कर संदेही गुरूचरण बघेल पिता सुखदेव उम्र 28 साल निवासी बडेआरापुर स्कुलपारा थाना कोडेनार जगदलपुर से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त वाहन को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किया। जिसे मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल पल्सर 125 ब्लेक कलर क्रमांक-CG17KT4195 कीमती 50,000/-रूपये को विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी से बरामदः- मोटर सायकल पल्सर 125 ब्लेक कलर क्रमांक-ब्ळ17ण्ज्ञज्ण्4195 कीमती 50,000/-रूपये। नाम आरोपीः- गुरूचरण बघेल पिता सुखदेव उम्र 28 साल निवासी आरापुर स्कुलपारा थाना कोडेनार जगदलपुर।
अवगत होकि बस्तर ज़िला के बस्तानार विकासखण्ड में आदिवासी बालिकाओं के लिए 100 बिस्तरीय हॉस्टल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा आपके अधिकार क्षेत्र में जमीन आबंटन हेतु विधिवत आवेदन किया गया था। इस कार्य हेतु तकरीबन 05 माह बीत गए परन्तु जिम्मेदार अधिकारी द्वारा अब तक भूमि आवंटन नही किया गया है, जिसकारण ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य आरंभ नही किया जा सका है। जिसका सीधा असर बाद में निर्माण कार्य में विलंब के रूप में देखने को मिलेगा और यह कहना भी अतिश्योक्ति नही होगी कि आदिवासी बालिकाओं के शिक्षा में भी यह कुछ समय के लिए रुकावट बनेगा।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर के बस्तानार विकासखण्ड में आदिवासी बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के प्रयास के तहत सरकार द्वारा 100 बिस्तरीय हॉस्टल निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया इत्यादि हुए 05 माह पश्चात भी आपके विभाग द्वारा इस कार्य हेतु भूमि आबंटन नही किया गया है।
शिवसेना के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने बताया कि उक्त संबंध में कार्यपालन अभियंता से चर्चा करने हेतु उनके मोबाइल नम्बर पर लगातार विगत 1 सप्ताह से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, परंतु उनके द्वारा जनप्रतिनिधियों के फ़ोन भी नही उठाया जाते है। उन्होंने उनसे वाट्सएप के माध्यम से दिए ज्ञापन में भविष्य में जनप्रतिनिधियों के फ़ोन उठाने की प्राथना भी किया है।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा इस तरह के कार्य मे जानबूझकर देरी किया जाना उचित नही है। ऐसे अधिकारियों पर उचित कार्यवाही किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग किया हैकि बस्तर के आदिवासी बच्चों के शिक्षा हेतु रुकावट ना बनते हुए जल्द से जल्द हॉस्टल निर्माण हेतु भूमि आबंटन का कार्य किया जावे।
जगदलपुर, 22 मार्च 2021/ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बस्तर संभाग के 1 लाख 44 हजार 864 किसानों को अंतिम किस्त के तौर पर 86 करोड़ 6 लाख 28 हजार रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि चारों किस्तों को मिलाकर अब तक 4 अरब 19 करोड़ 99 लाख 91 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि चैथे किस्त के तौर पर बस्तर जिले के 24 हजार 895 किसानों को 15 करोड़ 75 लाख 92 हजार, बीजापुर
जिले के 9 हजार 889 किसानों को 7 करोड़ 41 लाख 66 हजार, दंतेवाड़ा जिले के 3 हजार 259 किसानों को 1 करोड़ 34 लाख, 61 हजार, कांकेर जिले के 67 हजार 116 किसानों को 38 करोड़ 98 लाख 72 हजार, कोंडांगाव जिले के 28 हजार 59 किसानों को 16 करोड़ 37 लाख एक हजार, नारायणपुर जिले के 3 हजार 684 किसानों को 2 करोड़ 10 लाख 79 हजार और सुकमा जिले के 7 हजार 962 किसानों को 4 करोड़, सात लाख 57 हजार रुपए का भुगतान सीधे खाते में राशि डालकर की गई है।
कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर तरीके से रोकथाम करने एवं जन-जन की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम द्वारा दुकानदारों और सार्वजनिक स्थानों, शासकीय कार्यालयों एवं हाट-बाजारों पर लोगों द्वारा बिना मास्क के पाये जाने पर तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने वाले, सड़क पर थूककर गंदगी फैलाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ निरंतर सघन अभियान चलाया जाकर जुर्माना किया जा रहा है। नगर पालिका के दल द्वारा आज ऐसे 55 लोगों कार्यवाही कर 5500 रूपये जुर्माना वसूला गया है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और सार्वजनिक स्थानांे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिले के नागरिकों एवं दुकानदारांे से आग्रह करते हुए कहा कि बिना मास्क लगाये प्रतिष्ठानों का संचालन न करें। साथ ही स्वयं एवं दूसरों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें।