City Media - Page 1752 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1752

Breaking पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार नए चुनाव आयुक्त बने

0

नई दिल्ली: सेवानिवृत्त नौकरशाह राजीव कुमार शुक्रवार को नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए. वह अशोक लवासा का स्थान लेंगे, जो इस्तीफा दे चुके हैं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी. कुमार की नियुक्ति लवासा के स्थान पर हुई है जिनका इस्तीफा 31 अगस्त से प्रभावी होगा.

राजीव कुमार झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं.

सूत्रों के मुताबिक, लवासा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया. अगर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो उन्हें 31 अगस्त को अपने कर्तव्यों से मुक्त कर दिया जाएगा.

Breaking दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, बड़े भाई की मौके पर ही मौत छोटाभाई घायल हालत गंभीर

0
This image has an empty alt attribute; its file name is shibu.jpg

भिलाई – प्राप्त जानकारी के अनुसार खेरथा जामुल निवासी दो भाई जिसमे बड़ा महेंद्र सिंह पटेल और छोटा लालाराम पटेल अपने रिश्तेदार के यहाँ पाटन में दशगात्र कार्यक्रम में गए हुए थे रात को करीब 10 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात् अपनी दोपहिया वाहन से उरला होते हुए अपने घर खेरथा जामुल की ओर लौट रहे थे कि तभी चरोदा क्रासिंग के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक सीजी 07 CA 7454 ने अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए बिजली पोल में ठोकर मार दी जिससे बड़े भाई महेंद्र सिंह पटेल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटे भाई को गंभीर हालत में भिलाई 3 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | ट्रक लकड़ी गुटका भरकर रायपुर की ओर जा रहा था | पुलिस द्वारा ट्रक को जप्त कर धारा 304 A के तहत मामला दर्ज किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

बदला लेने की आग में 78 वर्षीया वृद्धा को अपनी हवस का शिकार बनाया

0

दुर्ग – प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पुलगांव थाना चंदखुरी की है जिसमे फार्म हाउस का देखरेख करने वाला राजू थापा और उसका दोस्त चौकीदार इन दोनों में किसी बात को लेकर काफी दिनों मतभेद चल रहा था और इसी बात को लेकर राजू थापा बदला लेने की फ़िराक में था | 16 अगस्त की रात चौकीदार की ड्यूटी कहीं और लगी इस बात की भनक लगते ही राजू थापा उस चौकीदार के घर पहुंचा जहाँ चौकीदार की वृद्ध माँ घर में अकेली थी बदला लेने का ऐसा जूनून था कि उसकी 78 वर्षीय वृद्ध माँ को भी नहीं छोड़ा और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया |

दुसरे दिन वृद्धा ने अपनी बेटी को सारी बात बताई जिसके बाद पुलगांव थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई जिसके पश्चात् जब आरोपी को पकड़ा गया तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया |

Big Breaking तेज उफान नाले को पार करने की कोशिश में बच्चा बह गया

0

डौंडीलोहारा – पिछली बार की तरह इस बार फिर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम बड़ेजुंगेरा पाटेश्वर धाम जाने वाले रास्ते मे स्थित केरी नाला में बड़ी घटना की जानकारी सामने आ रही है…..

लगातार हो रही बारिश से पुल के ऊपर बह रहे पानी मे एक लड़के के सायकल सहित बहने की जानकारी है…जिसे बहते हुए दो अन्य लड़को ने देखा है..

हर साल होने वाली इस तरह की घटनाओं को प्रशासन रोकने में फिर असफल हुई है…

मामले में जे सी बी से बच्चे को खोजने की कोशिश हो रही है,लोहारा पुलिस,थाना प्रभारी आर पी यादव,डौंडीलोहारा तहसीलदार रामरतन दुबे, नायब तहसीलदार राज श्री पांडेय के घटना स्थल में पहुचने की जानकारी है…

घाटनास्थल पर मौजूद एक स्टाफ ने बताया कि घटना लगभग 3 से 4 बजे की है अब यक सायकल व बच्चे दोनों का पता नही लग सका है…?

केरी नाला में हर साल हो रही इस तरह की घयनाओ ने बारिश पयरव तैयारियों केनाम पर जिम्मेदारों की कलई खोल कर रख दी है…

सवाल उठ रहे है कि आखिर इस तरह की घटनाओ का जिम्मेवार कौन है..??

रायपुर AIIMS में तीन दिनों तक कोरोना की जांच नहीं होगी, जाने क्यों

0

रायपुर – AIIMS रायपुर  में VRD लैब ने पिछले छह महीनों में 98556 COVID-19 सैंपल परीक्षण किए और उनमें से 3776 20-अगस्त-2020 तक सकारात्मक पाए गए। एक नियमित प्रोटोकॉल के रूप में, लैब को टर्मिनल सफाई के साथ साफ और कीटाणुरहित करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए 21,22 और 23 अगस्त 2020 को किया जा रहा है और इन दिनों लैब बंद रहेगी। 24 अगस्त  2020 से पूर्व भांति टेस्ट फिर से शुरू होगा।

Big Breaking दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 24 में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 24 में 2 कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों संक्रमित महिला है और माँ बेटी है | और बेटी भारत गैस में कार्यरत है | माँ और बेटी को तीन-चार दिन से बुखार जैसा लग रहा था तो संदेह के आधार पर जब इनका कोरोना टेस्ट किया गया तो इनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया | इन्हें बालोद जिले के Covid हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी की जा रही है और साथ ही इनकी ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है |  

कांग्रेस विधायकों को ज्ञापन सौंप कर वादा याद दिलाएंगे अनियमित कर्मचारी

0

सुनील कथूरिया – नारायणपुर | प्रदेश के अनियमित कर्मचारी/अधिकारी अपनी 5 सूत्रीय मांगों यथा नियमितीकरण, विगत 4-5 वर्षों से निकाले गए अनियमित कर्मचारियों को बहाल करने, छटनी न किये जाने, शासकीय सेवाओं में आउटसोर्सिंग/ठेका प्रथा को पुर्णतः समाप्त कर कर्मचारियों का समायोजन करने, अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने तथा 15 अनियमित कर्मचारियों पर न्यायालय में चल रही मुकदमें को वापस लेने को लेकर निरंतर संघर्षरत है।

उल्लेखनीय है माननीय मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हमारे संघर्ष के दिनों में हमारे मंच में आये और उनकी सरकार बनाने पर 10 दिवस में हमें नियमित करने का वादा किया। वादे के अनुरूप कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने वादा किया है, तथा दिनांक 14.02.2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच से पुनः इस वर्ष किसानों के लिए, आगामी वर्ष कर्मचारियों के लिए बात कही परन्तु आज भी हम अनियमित है। अनके अवसरों पर माननीय मुख्यमंत्री, मंत्री मंडल के सहयोगी मंत्रियों, कांग्रेस के विधायकों, वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष मिलकर एवं पोस्टल के माध्यम से अनियमित कर्मचारी/अधिकारियों के उक्त मांगों हेतु ज्ञापन सौंपा गया है, परन्तु अद्यतन कार्यवाही अपेक्षित है।

वादे के विपरीत अनियमित कर्मचारियों की छटनी एवं सीधी भर्ती की जा रही है, अनेक विभागों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के विगत कई महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है, दूसरी ओर सरकार विधायकों का भत्ता दोगुना कर रही है| इस भेदभाव पूर्ण रवैया से प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारी/अधिकारियों में भारी रोष, असंतोष व्याप्त है तथा प्रशासन के इस कृत्य से कर्मचारियों के मन में यह सवाल पैदा होता है कि इसी तरह से छटनी एवं नई भर्ती जारी रहेगी तो नियमितीकरण किसकी और कैसे होगी।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया की उक्त के परिपेक्ष्य में महासंघ ने दिनांक 21, 22, 23 अगस्त को एक अभियान के रूप में कांग्रेस के माननीय विधायकों/जनप्रतिनिधियों को प्रत्यक्ष मिलकर, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज एवं पोस्टल के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये वादे का याद दिलायेंगें तथा हमारी समस्या के निराकरण हेतु अनुशंसा पत्र लिखने एवं विधानसभा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ठ करने अनुरोध करेगा|

रवि गडपाले महासचिव ने आपके माध्यम से समस्त अनियमित कर्मचारी/अधिकारी एवं पदाधिकारियों से अपील करती है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें|

Corona Big Breaking छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में मिले 1052 कोरोना पॉजिटिव

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है एक ही दिन में प्रदेश के अलग अलग इलाकों में 1052 कोरोना पॉजिटिव मिले –

Big Breaking धुर नक्सल इलाके में दौड़ेगी ट्रेन, बस्तरवासियों में उत्साह ।

0

कोलकाता रेल्वे की टीम आज कर सकती है ट्रेक की जांच।

गोरे लाल सोनी की रिपोर्ट

डौंडी :- घने जंगलों के बीच धुर नक्सल इलाके अंतागढ़ लोगों के लिए इस बार जश्न कुछ खास होगा, क्योंकि पहली बार इस क्षेत्र में ट्रेन रहेगी जो आजादी के 74 बरस बाद पहली बार यहां तक पहुंची है। इलाके के बहुत से लोगों ने कभी ट्रेन नहीं देखी है, सभी उत्साहित हैं कि अब जीवन बदलेगा। ट्रेन से लोग आएंगे, दुकानें खुलेंगी, ऑटो चलेंगे, रेलवे में नौकरी भी मिलेगी। आलम ये है कि सिर्फ अंतागढ़ ही नहीं, आसपास 20 किमी दायरे के गांवों में रेलगाड़ी की चर्चा है।
दल्ली राजहरा से गुदुम, भानुप्रपातपुर और अब केंवटी के बाद अंतागढ़ की ओर रेलवे लाइन अपने कदम बढ़ा चुका है।केवटी से ताड़ोकी रेल्वे लाईन का निर्माण रेल विकास निगम रायपुर द्वारा पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड मुम्बई को दिया गया जिसे के.आर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स भिलाई ने रेल विकास निगम एवं पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के संयुक्त कुशल नेतृत्व में अन्तागढ़ स्टेशन तक गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा किया। इस परियोजना में प्रमुख रूप से आर वी एन एल से जे,सी साहू,ए के मालवीय,पी पी गवेल, डी के मलिक, जी एस देवांगन पटेल इंजियनरिंग के सुभाष कुकेकर,दया शंकर सिंह, फीड बैक कंसल्ट एजेंसिस से पी के श्रीवास्तव,चन्द्र शेखर शर्मा,रोशन साहू सहित अन्य शामिल थे।


के आर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स भिलाई के ओनर राणा अरुण कुमार सिंह ने बताया की माओवादी प्रभावित क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करते हुए भी अपने लक्ष्य से विचलित हुए बिना निर्माण कार्य की पूर्णता की ओर बढ़ते रहे, और आज उन्हें अन्तागढ़ स्टेशन तक कार्य पूर्ण होने पर राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपने योगदान पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आगे उनका लक्ष्य २०२१ में ताड़ोकी स्टेशन तक कार्य पूर्णता का है।बीएसपी की लाइफ लाइन रावघाट रेलवे लाइन में अंतागढ़ तक का काम पूरा हो चुका है। बस अब इंतजार है इन पटरियों पर इंजन दौड़ेने की। केंवटी से अंतागढ़ तक 18 किलोमीटर तक का ट्रेक बनकर तैयार है। एसएसबी की सुरक्षा के बीच आरवीएनएल ने अपना काम लगभग समय पर कर दिया है। इधर अब रेलवे ने भी इस ट्रेक पर ट्रायल के लिए हरी झंडी दिखा दी है। आरवीएनएल के अधिकारियों की मानें तो 21 अगस्त को कोलकाता से रेलवे सेफ्टी कमिश्नर अपनी टीम के साथ यहां पहुंचेंगे और ट्रेक की बारीकी से जांच करेंगे। इसके लिए रेलवे और एसएसबी ने अपनी तैयारी कर ली है।

टीम के सामने इंजन ट्रायल
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ए के राय व डिफ्टी कमिश्नर सी आर नंदी और उनकी टीम के बारीकी से जांच के बाद उसी दिन इंजन का भी ट्रायल होगा। इंजन ट्रायल होने के बाद सेफ्टी की टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी और जब वह क्लीन चिट देगी उसके बाद ही स्पेशल ट्रेन का ट्रायल कर स्पीड टेस्ट किया जाएगा। रेलवे की मानें तो आने वाले दो महीने के अंदर केंवटी से अंतागढ़ तक ट्रेन शुरू हो सकती है। इधर अंतागढ़ में स्टेशन बनकर तैयार है और वहां प्लेटफार्म से लेकर बुकिंग काउंटर तक का कार्य पूरा हो चुका है। निरक्षण दल में रायपुर रेल से डी आर एम शयाम सुंदर गुप्ता, भावेश पाण्डे, सुधांशु कुमार, पी के पांडे भी शामिल रहेंगे।

18 किलोमीटर में 31 पुल-पुलिया
केंवटी से अंतागढ़ के 18 किलोमीटर वाले एरिया में करीब 31 छोटे पुलिया और 4 बड़े पुल है। इन चार बड़े पुल में सबसे बड़ा लंबा करीब 70 मीटर का पुल मासबरस सीओबी से करीब 4 किलोमीटर दूर पुल नंबर 276 है जो बलराम नाला के ऊपर बना है।

अब तक 60 किमी का काम पूरा
केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण रेल परियोजना के तहत दल्ली राजहरा से रावघाट तक रेल लाइन बिछाने का काम 2014 से चल रहा है। 2018 तक दल्लीराजहरा से गुदुम और फिर गुदुम, भानुप्रतापपुर और केंवटी तक 42 किलोमीटर की रेललाइन पिछले साल तक तैयार हो चुकी थी। केंवटी तक ट्रेन शुरू होने के बाद एक साल के अंदर ही अंतागढ़ तक 18 किलोमीटर तक का काम पूरा किया कर लिया गया है। यानी रावघाट की ओर रेलवे ने 60 किलोमीटर तक का काम पूरा कर लिया है।

क्षेत्र वासी यह भी मानते हैं कि अब इलाके के 20 हजार लोगों को बड़ी राहत मिलना शुरू होगी।रावघाट से लौह अयस्क ले जाने के लिए बिछाई जाने वाली रेललाइन भानुप्रतापपुर में केंवटी तो पहुंच चुकी है। अब इसे अंतागढ़ तक बढ़ाया गया है। ट्रेन का ट्रायल हो चुका है और स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन चलाई जाने वाली है। अंतागढ़ और आसपास सबसे ज्यादा चर्चा इस ट्रेन की है। हरिभूमि टीम से अंतागढ सहित क्षेत्र वासियों ने बताया कि ट्रेन से इलाके की तस्वीर ही बदल जाएगी। सबसे आसानी होगी इलाज में, क्योंकि मरीज को दुर्ग या रायपुर ले जाना सुरक्षित, आसान और सस्ता हो जायेगा। ट्रेन की वजह से लोडिंग-अनलोडिंग शुरू होगी, गाड़ियां चलेंगी, दुकानें खुलेंगी तो रोजगार भी मिलेगा। आसपास के कई गांवों के बच्चो ने अभी दुनिया देखी नहीं है। ट्रेन उनके लिए बाहरी दुनिया के दरवाजे खोलेगी। रायपुर व दुर्ग अभी भानुप्रतापपुर होते हुए जाना पड़ा है। अब सीधे जा सकेंगे वो भी कम किराये में। गौरतलब है, 30 जुलाई को जब ट्रेन का इंजन ट्रायल के लिए पहली बार अंतागढ़ पहुंचा था तो इसे देखने के लिए भीड़ लग गई थी और लोगों ने मिठाइयां तक बांटी थीं।
“अंतागढ़ तक यात्री ट्रेन जल्द ही शुरू होगी यह मेन लाइन से जुड़ जाएगी। इस सुविधा से उस इलाके के आम लोगों के साथ व्यापारी वर्ग को भी बड़ा फायदा होगा।”- आंनद सिंग सी पी एम रेल विकास निगम लिमिटेड

Big Breaking अटल आवास में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प

0

सुनील कथूरिया – नारायणपुर | नारायणपुर के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित अटल आवास क्षेत्र में आज गुरुवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। प्रशासन द्वारा पूरे अटल आवास की बेरिकेटिंग कर दी गयी है। गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पूर्व ही अटल आवास को कंटेन्मेंट जोन से मुक्त किया गया था। दुबारा इस क्षेत्र में कोरोना पाए जाने के बाद एक बार फिर इसे कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS