दल्लीराजहरा शासकीय अधिकारी को हुआ कोरोना का संक्रमण, जनपद की बैठक में था मौजूद, बताया जा रहा है कि अधिकारी एक सप्ताह से बीमार था, कोरोना के लक्षण के आधार पर उसका टेस्ट किया गया तो पॉजिटिव आया है | दल्ली कार्यालय तथा बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, कर्मचारी व अधिकारी दहशत में है | रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत उसे जिले के Covid अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है तथा साथ ही उनकी ट्रेवल हिस्ट्री भी निकाली जा रही है उनके संपर्क में कितने लोग आये और कहाँ कहाँ गए थे |
रायपुर – पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के 25 वें दिक्षांत समारोह में नगर अंबागढ़ चौकी निवासी डॉ. प्रणिता बनसोड़े पति दीपक बनसोड़े को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। उन्हे ये उपाधि वनस्पति शास्त्र विषय पर किए गए उनके शोध कार्य “फाइटोकेमिकल एनालिसिस ऑफ सन मेडिसिनल प्लांट्स यूस्ड इन गायनेकोलॉजिकल डिसआर्डर बाय ट्रायबल पिपुल ऑफ मोहला-मानपुर, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़” पर दिया गया। अपना शोधकार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र, विभाग शा. दानवीर तुलाराम महाविद्यालय ऊतई, दुर्ग के निर्देशन तथा डॉ. (श्रीमती) सुनीता पात्रा (सहायक प्राध्यापक, वनस्पतिशास्त्र शा. नागार्जुन पी.जी.महाविद्यालय रायपुर) के सहनिर्देशन में पूरा किया।
महिलाओं से संबंधित विभिन्न बिमारियों पर आदिवासी महिलाओं, वैदय तथा बैगा द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न औषधिय पौधों पर उनका शोधकार्य आधारित रहा। इसका श्रेय उन्होने अपनी दीदी डॉ अनिता महिश्वर, डॉ. शमाबेग, नगर अंबागढ़ चौकी निवासी पति दीपक बनसोड़े, पुत्री अनुभूमि तथा आकृति पिता जी जी.एस.खोबरागढ़े, माता जी जी.बी. खोबरागढ़े, ससुर के.आर. बनसोड़े, सास ईश्वरी बनसोड़े, के साथ अपने समस्त परिवार को दिया।
विशेष रूप से उन्होंने मोहला-मानपुर क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं को उनके सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
अंबिकापुर – मैनपाट (बालको) में बारूदी ब्लास्ट से आधा दर्जन लोग घायल एवं कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है | प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लास्ट उस समय हुआ जब बालको के स्टाफ बारूद के नष्ट करने में लगे हुए थे इस कार्य में एक्सपर्ट के अलावा आला अधिकारी भी मौजूद थे और धीरे धीरे एक के बाद एक बारूद विस्फोट कर रहे थे कि तभी भारी मात्रा में बारूद एक साथ विस्फोट हो गया जिसकी धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि दो तीन किमी तक उसका असर सुनाई पड़ा |
इस जबरदस्त विस्फोट का असर इतना भयंकर था कि आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए और साथ ही वहां खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला | इस घटना से आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए | बालको में बाकसाइड का खदान बंद होने की वजह से भारी मात्रा में यहाँ विस्फोटक सामग्री पड़ा हुआ था जिसे बालको प्रबंधन ने कही और ले जाने से मना कर दिया था और साथ ही यह भी कहा कि इसे थोडा थोडा कर नष्ट कर दे लेकिन विस्फोट करने के चक्कर में यह नहीं देख पाए कि इतनी भारी बारूदी सामग्री को एक साथ ब्लास्ट करने से क्या होगा |
इस घटना से यही पता चलता है कि बालको प्रबंधन का गैर जिम्मेदराना रवैये के कारण आज इतना बड़ा हादसा हुआ घायलों को अंबिकापुर के अस्पताल ले जाया गया है |
नारायणपुर:- आज भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर के नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई,बैठक में भाजपा जिला कार्यकारिणी के बचे हुए पदों की घोषणा कर दी गई।जिसमे सर्वसम्मति से भाजपा के तेज तर्रार, युवा नेता, प्रखर वक्ता अभिषेक बेनर्जी को, भाजपा जिला प्रवक्ता के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपी गई। अब भाजपा प्रवक्ता के रूप में अभिषेक कांग्रेसनीत राज्य सरकार को घेरने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस पर हर्ष व्यक्त किया।
दल्लीराजहरा – वार्ड क्रमांक 4 में पंजाब नेशनल बैंक के पीछे वार्ड वासियों की बहु प्रतीक्षित मांग पर वार्ड पार्षद के नेतृत्व में वार्ड के महिला एवं पुरुषों द्वारा सामाजिक कार्यक्रम के दौरान नहाने एवं नित्य कर्म से निवृत्त होने हेतु शौचालय एवं स्नानागार का भूमि का चयन कर भूमि में प्रस्तावित स्थल का बोर्ड लगाया गया किया गया इसमें वार्ड के वर्तमान पार्षद श्रीमती प्रमिला पारकर एवं पूर्व पार्षद श्रीमती राव एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में
उपस्थित थे वार्ड वासियों द्वारा पार्षद की इस कार्य की सराहना की एवं कहा कि तीज नहावन एवं सामाजिक कार्यक्रमों के समय इस प्रकार की स्थल की मांग को पूरा कर सराहनीय कार्य किया है हमारी इच्छा है कि जल्द से जल्द इस स्थल का निर्माण हो जिससे कि हम इसका उपयोग कर सकें वार्ड वासियों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी से भी निवेदन किए हैं इस कार्य को जल्द पूरा कराने में सहयोग करें एवं बीएसपी प्रबंधन को भी धन्यवाद ज्ञापित किया |
रायपुर – तेलीबांधा थाना चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक CG04 DC 8021 ने बाइक में सवार पति पत्नि को अपनी चपेट में ले लेने से पत्नी मीना सोनी की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति शत्रुघ्न सोनी को गंभीर हालत में आंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक में सवार पति पत्नि मंदिर हसौद के पास नकटा गांव के रहने वाले हैं | मृतका मीना सोनी का इलाज करवाने के कारण ही वे लोग रायपुर आये हुए थे | पति शत्रुघ्न सोनी सिलतरा में काम करता है और उसकी पत्नि होस्टल में |
इस दर्दनाक हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है |
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) प्रधानमंत्री ने 8 अप्रैल 2015 को नॉन-कॉरपोरेट, नॉन-फॉर्म लघु /सूक्ष्म उद्यमों के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करने के लिए प्रारंभ की गई योजना है। मुद्रा योजना, माइक्रो यूनिट डेवलपमेंट रीफाइनेंस एजेंसी ( MUDRA) का संक्षिप्त रूप है। अगर आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत बैंक से 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। एकसबीआई तो इस योजना के तहत छोटे कारोबारियों के लिए 59 मिनट में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के लोन दे रहा है।
मुद्रा लोन की तीन कैटेगरी
शिशु मुद्रा लोन: अपना बिजनेस शुरू करने या स्टार्ट-अप शुरू करने वाला कोई व्यक्ति इसके तहत 50 हजार रुपये तक लोन ले सकता है
किशोर मुद्रा लोन: इस स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनका अपना बिजनेस हो लेकिन अभी स्थापित नहीं हो पाए हैं, ऐसे लोग 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको 14 से 17 फीसदी तक ब्याज देना पड़ सकता है।
तरुण मुद्रा लोन: इसके तहत बिजनेस के विस्तार के लिए दस लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। इस पर 16 फीसदी का ब्याज देना पड़ता है।
मुद्रा लोन के तहत सरकारी क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक कोविड-19 संकट में छोटे कारोबारियों के लिए 59 मिनट में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के लोन दे रहा है। एसबीआई ने ट्विटर हैंडल से बताया कि मुद्रा लोन आसानी से घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है. एसबीआई ने इसके लिए वेबसाइट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुछ जानकारी देने के बाद ही 59 मिनट में 10 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।
लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मुद्रा लोन लेने के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट, फोटोग्राफ, बिक्री दस्तावेज, प्राइस कोटेशन्स बिज़नस ID और पता प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। इसके अलावा जीएसटी आइडेंटिफिकेशन नंबर, इनकम टैक्स रिटर्न की भी जानकारी देनी होगी. एसबीआई की इस वेबसाइट पर जाकर आप मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बालोद – चैक से संबंधित धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने नए नियम लागू किए हैं। इसके तहत आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि बड़ी कीमत का कोई भी चैक क्लियर करने से पहले अकाउंट होल्डर को फोन कर सूचना दी जाए और नॉन-होम चैक के केस में बेस ब्रांच को सूचित किया जाए। आरबीआई ने बैंको को यह भी कहा है कि वह क्लियरेंस के लिए चैक मिलने पर पेयर/ड्रॉअर को एसएमएस के जरिए अलर्ट भेजें और 2 लाख रूपए से ज्यादा कीमत के चैक को यूवी लैंप में जरूरी जांचें..
बालोद – जिला बालोद में गौवंश की अवैध तस्करी के रोकथाम हेतु मान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्षन एवं उप पुलिस अधीक्षक दिनेष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक विषेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से ऐसे प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पहल किया गया है। जिले में घटित विभिन्न अपराध के विवेचना के दौरान अपराध के फरार आरोपीगण के निवास नागपुर क्षेत्र में होने पर उनकी गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर अपराध विवेचना हेतू भेजी गई थी। टीम के द्वारा थाना रनचिरई के अपराध क्रमांक 56/2020 के आरोपी वाहन स्वामी सत्तार खान के डॉ0 शेख बुनकर कालोनी कामटी, नागपुर स्थित निवास पर पता तलाश किया गया। जो कि सकूनत पर नहीं होना तथा बाहर राज्य छत्तीसगढ़ जाना बताया गया। पूछताछ विभिन्न सूचना माध्यम ज्ञात हुआ कि प्रकरण के संदेहीगण थाना गुण्डरदेही रनचिरई क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं। अतः उक्त सूचना के आधार पर उनके ऊपर सतत निगरानी रखी गई तथा उनकी धर पकड़ हेतु थाना रनचिरई स्टाफ को ब्रीफ किया गया।
प्राप्त सूचना पर की उक्त प्रकरण के आरोपीगण थाना रनचिरई क्षेत्र के ग्राम तवेरा के आसपास अपने आई-20 वाहन क्रमांक डभ् 49 दृ ठठ दृ 7413 में पषुओं के खरीदी हेतु संपर्क कर रहे है। तत्पष्चात् थाना रनचिरई थाना प्रभारी चेतन कुमार साहू के हमराह स्टॉफ के साथ ग्राम तवेरा पहुंचकर उक्त वाहन को रोककर चेक किया गया तथा संदेहियों को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। थाना में विवेचना के तकनीकी तथ्यों के साक्ष्य के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमषः नदीम अंसारी, निजाजुद्दीन तथा शेख इरफान बताया तथा 20-21.03.2020 के दरम्यानी रात्रि में थाना रनचिरई के ग्राम मुण्डरा में उनके द्वारा भेजी गई ट्रक क्रमांक एमएच-40-एन 1965 पकड़ी गई थी तथा उनके द्वारा भेजे गये ड्रायवर व हमाल मौके से फरार हो गये थे।
पूछताछ पर नदीम अंसारी ने कहा कि वह लगभग 05 वर्षों से छत्तीसगढ़ से पषु की अवैध परिवहन करने का कार्य करते आ रहा है। सन् 2018 में उसने एक ट्रक क्रमांक डभ् 40 ठठदृ6108 खरीदा था, जिसे मोबीन खान के माध्यम से छत्तीसगढ़ क्षेत्र में पषु तस्करी के लिए लगाया था। माह मार्च 2018 को वह गाड़ी पषु तस्करी करते थाना धमधा जिला दुर्ग छ0ग0 में पकड़ा गया था, जिससे धमधा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर नदीम अंसारी को जेल भेजा गया था। जमानत में रिहा होने के बाद स्वयं की गाड़ी पकड़ी जाने से वह साजिद शेख उर्फ बबलू पिता अकिल शेख उम्र 32 वर्ष साकिन अषोक नगर आजाद कालोनी टेका जिला-नागपुर के माध्यम सत्तार खान पिता सुभान खान उम्र 42 वर्ष साकिन डॉ0 शेख बुनकर कालोनी कामटी जिला-नागपुर के ट्रक क्रमांक डभ् 40दृछ.1965 को प्राप्त कर हम वे तीनों साजिद शेख उर्फ बबलू, तथा सत्तार खान, छत्तीसगढ से नागपुर महाराष्ट्र मवेषी तस्करी का योजना बनाकर ट्रक ड्रायवर तिलक पिता भागवत बोरकर पता प्लांट न.798 मजिस्द के पास उपडवाली नागपुर महाराष्ट्र से उक्त ट्रक को चलवाते थे। दिनांक 19.03.2020 को मवेषी लाने के लिए नागपुर से ड्रायवर तिलक बोरकर, मजदूर नियाजुद्दीन तथा शेख इमरान को
छत्तीसगढ़ के अण्डा-गुण्डरदेही क्षेत्र में उक्त ट्रक लेकर भेजा था। कि दिनांक 20.03.2020 के रात्रि लगभग 10ः30 बजे मवेषी लेने गई उक्त ट्रक को थाना रनचिरई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुण्डरा में पकड़ा गया। जिसकी सूचना नदीम को फोन के माध्यम से ड्राईवर तिलक बोरकर, नियाजुद्दीन तथा ग्राम मुण्डरा के होरी सोनी से प्राप्त हुआ। तब उसने उन्हे ट्रक को छोड़कर भागने के लिए कहा तथा उन्हे यह भी कहा कि वह उन तीनों को लेने के लिए आ रहा है। फिर तिलक बोरकर, नियाजुद्दीन तथा इमरान पैदल चलते व वाहन का लिफ्ट लेते हुये राजनांदगांव तक पहुंचे थे, जहां नदीम अंसारी अपने भाई के आई-20 कार क्रमांक डभ् 49 दृ ठठ . 7413 से उन्हे लेने राजनांदगांव आया जहां लगभग सुबह 05ः00 बजे पहुंचकर वहां से इन तीनों को अपने कार में बैठाकर वापस नागपुर लेकर गया। होरी सोनी तथा इस क्षेत्र के कुछ व्यक्ति नदीम को मवेशी दिलाने में सहायता करते हैं। जिनसे उसके द्वारा भेजे गये व्यक्तियों के माध्यम से रूपये पैसे देकर मवेषी की व्यवस्था करवाते हैं और अवैध परिवहन करते हुए नागपुर ले जाकर कत्लखाना में बेच देते हैं। होरी सोनी पूर्व में इस अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में उप पिलस अधीक्षक दिनेष कुमार सिन्हा, निरीक्षक चेतन सिंह साहू, उप निरीक्षक षिषिर पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक कमलेष साहू, सउनि लेखराम साहू, आरक्षक योगेष सिन्हा, संदीप यादव, विवेक शाही तथा अन्य थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।