City Media - Page 498 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 498

मुखबधिर स्कूल की परीक्षा परिणाम घोषित

0

बालोद- बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम उमरदाह में सुल्तानमल सजनादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत बालोद के बाफना परिवार द्वारा दिव्यांग बच्चो के लिए निःशुल्क  पार्श्वनाथ दिव्यांग मुखबधिर स्कूल का संचालन विगत एक वर्षो से कर रहा है जहाँ पर अभी वर्तमान में 13 बच्चें वहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे है जिन्होंने परीक्षा दिलाई जिसका वार्षिक रिजल्ट आ चुका है जिसमे सभी बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की प्रथम स्थान आर्यन कुमार व डामेश पटेल रहे द्वितीय कैलाश कुमार और तृतीय स्थान पर ईशान भरद्वाज रहे । स्कूल के संचालक गौतम बाफना ने बताया कि पिछले वर्ष ही यहां पढ़ाई शुरू हो गयी है यहां पर जो बच्चे बोल नही सकते सुन नही सकते पूर्ण रूप से मुखबधिर है ऐसे बच्चों के लिए हमने यहां निःशुल्क रहने खाने की एवं पूरी पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है और इस वर्ष में नए सत्र के लिए भी यहाँ पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है प्रवेश प्रारम्भ हो चुका 30 जुलाई तक प्रवेश लिया जाएगा फॉर्म उमरदाह स्कूल में समय 10 बजे से 4 बजे तक उपलब्ध है मेरा सभी लोगो से निवेदन है कि यदि आपके जानकारी में ऐसा कोई बच्चा है जो मुखबधिर है तो उनका यहाँ एडमिशन करवाएं ।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 वी के छा़त्र देवकुमार ने सर्वाधिक 96.16ः अंक प्राप्त

0

दल्लीराजहरा , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के घोषित परीक्षा परिणाम में श्री साई शिशु मंदिर उ. मा. वि. दल्ली राजहरा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रह। कक्षा- 10वी के छात्र देव कुमार ने सर्वाधिक 96.16% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय – वेद प्रकाश निर्मलकर ने 91.5% एवं तृतीय-निकिता साहू ने 86.83% अंक प्राप्त किया कुल 50 विद्यार्थियों में 23 प्रथम श्रेणी, 14 द्वितीय, 01 तृतीय श्रेणी एवं 06 को पूरक की पात्रता मिली।

इसी तरह कक्षा-12 वी में जीव विज्ञान संकाय को कु. अर्चना चक्रधारी ने 86.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की, कु. योगिता सेन 81.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं कु.अनिशा शाह ने 81.47% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त की। कुल 36 विद्यार्थियों में 27 प्रथम, ०6 द्वितीय, , 01 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्न एवं 02 को पूरक की पात्रता मिली।

सभी सफल विद्यार्थियों को संस्था अध्यक्ष श्री आर. के. माने, सचिव श्री आर. के. ठाकरे श्री एन.के. वर्मा, प्राचार्य श्री पी. निर्मलकर, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं पालक शिक्षक समिति के समस्त पदाधिकारियों में हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ की है।

मधोता -2 के खैरगुड़ा में मकान पर गिरा पेड़, मकान हुआ क्षतिग्रस्त

0

जगदलपुर बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत मधोता -2 खैरगुड़ा में रविवार को आंधी-तूफान व बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ और उनकी शाखाएं टूटकर गिर गईं। शिवनाथ ठाकुर पिता लक्ष्मीनाथ के घर पर एक भारी भरकम पेड़ जड़ सहित उखड़ कर गिर गया। जिससे उसका घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही घर मे रखे कुछ सामान भी टूट फूट गए हैं। हालांकि घटना में पीड़ित परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना के वक्त सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे।

बीएसबीके कंपनी के अधिकारी राजहरा माइंस में कर रहे हैं भ्रष्टाचार: द्विवेदी

0
  • श्रमिकों का शोषण, भर्ती के नाम पर बेजा वसूली
    दल्लीराजहरा राजहरा माइंस में कार्यरत बीएसबीके कम्पनी द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है व कंपनी के अधिकारियों द्वारा नियुक्ति के नाम पर स्थानीय बेरोजगार युवकों का उन्हें रोजगार देने के नाम आर्थिक शोषण किया जा रहा है। यह गंभीर आरोप मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने लगाए हैं।  द्विवेदी ने कहा है कि दल्ली राजहरा माइंस में कार्य करने वाली बीएसबीके कंपनी द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के नाम पर अवैध वसूली कर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उक्त कम्पनी के अधिकारी पी. बिज्जू (एजीएम परियोजना) द्वारा कार्य करने वाले स्थानीय ठेका श्रमिकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है। उनके साथ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार एवं गाली -गलौज की जाती है। कम्पनी के अधिकारी द्वारा माइंस में ठेका श्रमिक के रूप में रोजगार देने के नाम पर रूपये 50 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक की वसूली स्थानीय बेरोजगार युवकों से की जा रही है। बीएसबीके कंपनी के अधिकरियों एवं बीएसपी प्रबधन के अधिकारियों की साठगांठ के कारण इनकी हर गलती पर पर्दा डाल दिया जाता है। माईस में कार्यरत कम्पनी के कर्मचारी कुशल, अर्ध कुशल, अकुशल कर्मचारियों को कम वेतन का भुगतान किया जाता है। मांग करने पर कार्य से निकालने की धमकी दी जाती है।अकुशल कर्मचारी को 7 हजार से 9 हजार रुपए, अर्ध कुशल कर्मचारी को 11 हजार से 13 हजार रुपए एवं कुशल कर्मचारी 14 हजार से 17 हजार की राशि का मासिक भुगतान किया जाता है। जो कि शासन के द्वारा निर्धारित राशि से बहुत कम है। उक्त कम्पनी द्वारा माइंस में ठेका श्रमिकों को दासा एवं अन्य माइंस एलाउंस नहीं दिया जाता। उन ठेका श्रमिकों व कर्मचारी का वेतन भी समय पर नहीं दिया जाता है। कंपनी में दल्ली राजहरा एवं आसपास के ग्रामीणेां को रोजगाार उपलब्ध न कराकर, बाहर से श्रमिकों को लाकर फर्जी तरीके से गेट के अंदर भेजकर काम कराया जाता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीजीएम माइंस को पत्र लिखकर अवगत कराया है एवं श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण कराने और विषय की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष रूप से जांच समिति बनाकर जांच कराने का आग्रह किया है। माइंस के अंतर्गत कार्यरत निजी ठेका कंपनियों की जांच की रिपोर्ट साझा करने पर पर भी द्विवेदी ने जोर दिया है। दल्ली राजहरा के स्थानीय बेरोजगार नौजवानों को कार्य में वरीयता प्रदान करने की मांग करते हुए भाजपा नेता राकेश द्विवेदी ने शोषण एवं भष्ट्राचार के खिलाफ व रोजगार देने की मांग को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

देवी-देवताओं की पूजा के साथ शुरू हुआ छोटे देवड़ा का बाली मेला

0

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के आगमन पर क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल रहा स्थानीय लोगों ने मुख्य चौक से लेकर मंदिर प्रांगण तक पैदल गये ततपश्चात् लखेश्वर बघेल ने बाली मेला भी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते हुए क्षेत्रवासियों हेतु मंगलकामना की…

♦️तीन माह से चलने वाले इस बाली जात्रा की शुरूआत स्थानीय देवी देवताओं की पूजा-अर्चना कर किया गया प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी मेला का आयोजन भव्यरुप से रखा गया था बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल ने भीमा देव की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की..

♦️बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा की हमारे यहां आदिवासी परंपराओं के पीछे जो भाव, दर्शन और कथाएं हैं, उसे जाने-समझे बिना छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नही पहचान सकते है बस्तर में एक अनूठी परंपराओं और तीज-त्यौहारों को सहेजने का काम किया जा रहा था गांव-गांव में स्थित देवगुडि़यों के संरक्षण का काम भी इसी उद्देश्य से शुरू किया गया था लेकिन अभी वर्तमान में भाजपा की सरकार ज़ब से बनी हैं छत्तीसगढ़ की संस्कृति को ओर पीछे की ले जा रहे हैं|

♦️ बघेल ने कहा की आदिवासी परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया, बजा मोहरिया को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में शामिल करते हुए उनके लिए 7 हजार रुपए की वार्षिक सहायता की व्यवस्था हमारे सरकार द्वारा किया जा रहा था वर्तमान सरकार हमारे देवी देवताओं और आने वाली पीढ़ियों को अंधेरा की ओर ढकेलने का कार्य कर रही हैं

एक लाख रुपए के गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

0
  •  20 किलो गांजा, बाईक और 4 मोबइल फोन जप्त 
    जगदलपुर सिटी कोतवाली पुलिस जगदलपुर ने गांजा तस्करी करते पांच युवकों को पकड़ा है। उनके पास से एक लाख रुपए से भी ज्यादा क़ीमत का बीस किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी 27 वर्षीय घंटेश्वर माहरा उर्फ टिमुथी बेल पिता स्व. सामू माहरा निवासी सनसिटी अटल आवास जगदलपुर, 20 वर्षीय राजेश बघेल पिता पदम बघेल निवासी सनसिटी अटल आवास जगदलपुर, 26 वर्षीय मोनू यादव पिता मंगल यादव निवासी फ्रेजरपुर सोमाबाड़ा जगदलपुर, 26 वर्षीय किशनलाल उर्फ कन्हैया सालेवी पिता देवीलाल निवासी चेटाबेटी थाना रासमी जिला चितौड़गढ़ राजस्थान और 19 वर्षीय शिवलाल गाडरी पिता मेरूलाल माडरी निवासी चेटाबेटी थाना रासमी जिला चितौड़गढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में गांजा तस्करी करते 5 आरोपियों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति आमागुडा चौक के पास गांजा लेकर आने वाले लोगों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में कार्रवाई हेतु टीम रवाना की गई। टीम द्वारा नया पुलिया के पास दो संदिग्ध लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ मे उन्होंने अपना नाम किशन लाल उर्फ कन्हैया सालेवी एवं शिवलाल गाडरी निवासी राजस्थान बताया। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि जगदलपुर के घंटेश्वर माहरा, राजेश बघेल एवं मोनू यादव से हमारी बातचीत हुई है कि वे हमे 20 किलोग्राम गांजा ओड़िशा से लाकर देने वाले हैं। पूर्व में भी उनसे गांजा खरीदकर ले गये थे। इसी बीच तीन व्यक्ति सुजुकी मोटर सायकल से आए, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। उन्हे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनके वाहन में दो सफेद रंग की बोरी में रखा गांजा मिला। आरोपी यह गांजा राजस्थान निवासी किशनलाल और शिवलाल को देने के लिए ला रहे थे। उनके पास से 20 किलो 390 ग्राम अवैध गांजा मिला है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जप्त गांजे की कीमत 1 लाख 1 हजार 950 रू है। बाईक, 4 नग मोबाईल समेत कुल 2 लाख 6 हजार 950 रुपए का माल को बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया। इस मामले को पकड़ने मे निरीक्षक सुरेश जांगड़े, उप निरीक्षक प्रमोद सिंह ठाकुर, लोकेश्वर नाग
    सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अनिल कन्नौजे, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, अशोक मिंज एवं जिला क्राईम टीम का विशेष योगदान रहा।

जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस के पक्ष में किया धुआंधार प्रचार

0
  • पूर्व विधायक जैन के साथ जैपुर पहुंचे थे कांग्रेस नेता
    जगदलपुर शनिवार को ओडिशा के कोरापुट संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद प्रत्याशी सप्तगिरि शंकर उल्का एवं जैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ताराप्रसाद वाहिनीपति के पक्ष में जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ धुआंधार प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
    जैपुर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कांग्रेस के न्याय पत्र मे घोषित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि इससे समाज के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली आएगी और सकारात्मक बदलाव आएगा।जैन के साथ गए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं शकील रिजवी, परमजीत सिंह जसवाल, यशपाल ठाकुर, हेमू उपाध्याय आदि ने भी बात रखी। जैन ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने 400 पार का नारा देकर अपनी मंशा साफ कर दी है कि वह बाबा साहेब के संविधान पर भरोसा करने की बजाय इसे बदलना चाहती है। संविधान, लोकतंत्र को बचाने और महिलाओं, युवाओं, किसानों आदि को सशक्त बनाने के लिए जैन ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में आदिवासी युवती शांति की मौत

0
  • तेंदूपत्ता तोड़ने मल्लूर गई थी बीस साल की युवती
  •  जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया था आइईडी
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक आदिवासी युवती शांति पुनेम की मौत हो गई। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के मल्लूर गांव की है। मिली जानकारी अनुसार 20 वर्षीय युवती शांति पुनेम बुरजी से मल्लूर अपने रिश्तेदार के यहां तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। रात लगभग 8-9 बजे अपने घर बुरजी वापस जा रही थी, उसी वक्त शांति का पैर प्रेशर आईईडी की जद में आ गया और पैर के दबाव से आईईडी में ब्लास्ट हो गया। शांति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रेशर आईईडी से उक्त युवती के दोनों पैरों के चिथड़े उड़ गए‌। ज्ञात हो कि पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा आइईडी लगाया जाता है। बुरजी की आदिवासी युवती की मौत से तेंदूपत्ता तोड़ने वालो ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने का काम चल रहा है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि प्रेशर आईईडी से बेकसूर ग्रामीण मारे जा रहे हैं। यह नक्सलियों की कायरना हरकत है।

चित्तौड़गढ़ राजस्थान के दो गांजा तश्कर सहित पांच गिरफतार

0
  • महाराणा प्रताप चौक में बस का इंतजार करते धरे गए
    जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से राजस्थान गांजा परिवहन करने के पूर्व बस्तर जिले की कोतवाली पुलिस ने चित्तौड़गढ़ राजस्थान के दो व जगदलपुर से तीन कुल पांच लोगों को महाराणा प्रताप चौक से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जगदलपुर के नशे के सौदागर घंटेश्वर माहरा, राजेश बघेल व मोनू यादव ने ओड़िशा से गांजा लाकर और उसे राजस्थान चित्तौड़गढ़ निवासी कन्हैया सालेवी व शिवलाल गाडरी को महाराणा प्रताप चौक में सुपुर्द करने की फिराक में थे किंतु कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े। इन पांचों गांजा तश्करों से 20 किलो से अधिक गांजा, एक मोटर साइकिल व 4नग मोबाइल जप्त किया गया। इस मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

फ्री फायर गेम की लत, मोबाईल छिनने पर आत्महत्या

0
  • पुलिस को मिला सुसाइड नोट, भोजपुरी बोली में लिखी बातें

    जगदलपुर नगर में ओड़िशा से प्रभावित होने वाली प्राण दायिनी इंद्रावती नदी में कुदकर चौदह वर्षीय बालक ने जान दे दी ,बालक मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने का आदी था। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें पूर्व में दो बार सुसाईड करने की कोशिश की।
    पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार लालबाग स्टेट बैंक कालोनी निवासी सुनील गुप्ता जोकि मुलत:अलीनगर उत्तर प्रदेश निवासी हैं,वह शहर में फल का व्यवसाय करता है जिसका पुत्र अभिनव गुप्ता 10 मई 2024 को लापता था उसका शव इंद्रावती नदी के नये पुल के पास नदी में तैरते हुए 11 मई 2024 को सुबह दिखाई दिया। अभिनव गुप्ता फ्री फायर गेम खेलने का आदी था जिसके कारण परिवार के लोग उससे मोबाईल छिन लिए थे तथा कई बार घर से वह भाग भी चुका है। मृतक अभिनव गुप्ता ने चुहा मार दवाई व कार्बेट खाकर दो बार मौत को गले लगाने का असफल प्रयास किया है जोकि उसके सुसाईड नोट में मिला है।

MOST POPULAR

HOT NEWS