बालोद –27 अगस्त दिन गुरुवार स्थान कांग्रेस भवन बालोद समय दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग की आवश्यक बैठक छत्तीसगढ शासन के केबिनेट मंत्री माननीय शिव कुमार डहरिया जी एवं माननीय धनेश पाटिला जी प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के निर्देशानुसार रखा गया था. जिसमे संगठन को मजबूत व विस्तार पर विस्तृत चर्चा किया गया. और उत्तरप्रदेश के योगी भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगो पर अत्याचार करना संविधान से छेड़छाड़ कर महिलाओ पर अत्याचार हत्या करना आम बात हो गई है. हाल ही मे श्री पप्पू राम उर्फ सत्यमेव जो आजमगढ जिले के ग्राम बास गांव के प्रधान (सरपंच ) की हत्या कर दी गई है माननीय नीतीन राऊत जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग एवं उर्जा मंत्री महाराष्ट्र सरकार के द्वारा उनके परिवार को शोक संतावना देने के लिए गये थे उत्तरप्रदेश सरकार के पुलिस रोककर नजरबंद कर दिया गया. योगी सरकार की ऐसे कृत्यो की कड़ी निंदा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम कलेक्टर महोदय बालोद को ज्ञापन सौंपा गया. और योगी सरकार को बर्खास्त कर उत्तरप्रदेश के समुचे अनुसूचित जाति के लोगो को सुरक्षा प्रदान करे। निम्न नेतागण उपस्थित हुए माननीया श्रीमति सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद. दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद. शंकर पीपरे महासचिव प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस. कान्ता गरिहा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस. नीलकंठ टंडन ब्लाक अध्यक्ष. निर्मला बंजारे खिलेश जागडे संतोष कोसरे कली राम शोहद्र देशलहरे उपाध्याय. हरिश खस मानसिंह देशलहरा. लक्ष्मण देशलहरे सरपंच लखनऊ लाल त्रिभुवन मानिकपुरी सेवा दल आदि उपस्थित हुए ।उक्त जानकारी दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद ने दी।
बालोद– गुरुर माँ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरुर जिला – बालोद (छ.ग.) में हेमचंद यादव विश्वविधालय दुर्ग के द्वारा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 31/08/2020 तक बढ़ाया गया है । सभी छात्र/छात्राओं को अवगत की जा रही है, कि समय को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें सीट संख्या सीमित है। ऑनलाइन हार्ड कापी महाविद्यालय में आकर अंकसूची, टी.सी. ,चरित्र प्रमाण -पत्र, माइग्रेशन, जाति व निवास प्रमाण पत्र स्वयं का पासपोर्ट फोटो व अन्य दस्तावेजों के साथ कार्यालय में जमा करें।उक्त जानकारी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ . नाजमा बेगम जी के द्वारा दी गयी। और अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त करें।
दल्लीराजहरा के शहीद हॉस्पिटल में भर्ती वार्ड क्र 17 का निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक माइंस में ड्राईवर के पद पर कार्यरत है | सबसे हैरत की बात यह है कि यह युवक ना तो क्वारेनटाइन में था बल्कि 2-3 दिन पहले सर्दी खांसी बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से युवक को शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसके पश्चात् कोरोना के लक्षण के आधार पर इसका टेस्ट कराया गया और जब रिपोर्ट पॉजिटिव आया तो शहीद हॉस्पिटल और प्रशासन में सबके होश उड़ गए क्योकि यह आम दिनों की तरह सामान्यतया ड्यूटी पर जा रहा था और अपने परिवार, वार्ड में और बाहर सभी से संपर्क में था और घूम फिर रहा था अब कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर इसे जिले के covid अस्पताल ले जाया गया है और साथ ही इनके साथ जितने लोग संपर्क में थे उनके बारे जांच पड़ताल की जा रही है |
दल्लीराजहरा – प्रत्येक वर्ष 28 अगस्त अमृता देवी बलिदान दिवस को भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम जैसे जागरूकता अभियान, संगोष्ठी का आयोजन वृक्षारोपण कर मनाता है!
इस कड़ी में आज जिला भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में खदान मजदूर संघ , राजहरा द्वारा
कार्यालय में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर जिला मंत्री मुश्ताक अहमद अंसारी ने कहा कि आज से करीब वर्ष पूर्व राजस्थान के नागौर स्थित खेजड़ी गांव में हरे भरे पेड़ों को बचाने के लिए एक मुहिम चली थी।जिसमें 363 लोगों ने अपनी जान दे दी थी हुआ यूं कि 1738 में नागौर जिले के खेजड़ी गांव में महाराजा अभयसिंह द्वारा महराणगढ़ किले में फूल महल नाम का राज भवन बनाया जा रहा था इसके लिए लकड़ी की आवश्यकता पड़ी तो राजा के सिपहसालार एवं सैनिक राजस्थान के सर्वाधिक हरे-भरे गांव एवं जंगल खेजड़ी गांव पहुंचे, जहां बिश्नोई समुदाय प्रकृति को पेड़ पौधों को ईश्वर तुल्य मानता वह पूजता,सबसे पहले अमृता देवी बिश्रोई ने सिपाहियों को पेड़ काटने से रोका सिपाही नहीं माने तो वहां पेड़ से चिपक गई जिसके पश्चात सिपाहियों ने उन्हें पेड़ के साथ काट दिया, उसके पश्चात अमृता देवी की तीन पुत्रियों ने पेड़ को बचाने के लिए पेड़ से चिपक सिपाहियों द्वारा काटे जाकर अपना बलिदान दिया धीरे-धीरे आस-पास के गांव में यह खबर आग की तरह फैली और लोग खेजड़ी गांव आकर पेड़ों को बचाने को लेकर 363 ग्रामवासी शहीद हो गए, पेड़ों को बचाने के लिए समाज के इस त्याग व पर्यावरण संरक्षण तथा इतनी बड़ी संख्या में शहादत दिए जाने की मिसाल इतिहास में कहीं नहीं मिलती। पेड़ों को बचाने के लिए बलिदान की सच्ची व्यथा कथा को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय महामंत्री खदान मजदूर संघ एम पी सिंग ने कहा कि हमारा वजूद भी तभी तक है जब तक प्रकृति का संतुलन है अतः यहप्रकृति का पोषण ,पालन ,संवर्धन हमारा प्रथम दायित्व है सिंग ने बताया कि आज भारतीय मजदूर संघ द्वारा बालोद जिले के समस्त इकाइयों में इस पर्यावरण कार्यक्रम को मनाया जा रहा है।
राजहरा खदान के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को बचाना ,व निरंतर पेड़ों का रोपण करना जरूरी है। प्रकृति के साथ इस कदर ज्यादती की जा रही है कि जल्द ही इसे नहीं रोका गया तो मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा ।भयानक बाढ़, ओलावृष्टि, अति सर्दी ,कभी गर्मी ,भूकंप ,तूफान ,सुनामी जैसे प्राकृतिक प्रकोप भी प्रकृति से छेड़छाड़ का ही परिणाम है अतः हम सब को हमारा प्रथम दायित्व के रूप में पर्यावरण की रक्षा करना है।
इस अवसर पर राजहरा यूनियन के जनरल सेक्रेटरी लखन लाल चौधरी ने कहा कि खेजड़ी आंदोलन में इतिहास का एकमात्र ऐसा आंदोलन है जिसमें वृक्षों की कटाई को देखकर अमृता देवी एवं ग्रामवासियों ने अपनी जान तक निछावर कर दी ।ऐसे वीरों के बारे में उन्होंने विस्तार में बताया ,साथ ही कहा कि आज का दिन हम सब अमृता देवी के शहादत को याद करने के लिए पर्यावरण संरक्षण ,वृक्षारोपण का कार्य करते हैं। लेकिन अमृता देवी के प्रति ,प्रकृति के प्रति ,आने वाली पीढ़ी के प्रति उनकी शहादत को याद करते हुए हमें निरंतर पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए पर्यावरण संतुलन के लिए कार्य करते रहना है।
अंत में जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने अमृता देवी को शत-शत नमन करते हुए उनके द्वारा कही सिर साठे रुक रहे तो भी सस्ता जाण”
उक्ति से हमें प्रेरणा लेते हुए निरंतर पर्यावरण बचाने उनके संवर्धन के लिए कार्य करते रहना है।
कार्यक्रम पश्चात सभी उपस्थित जनों द्वारा वृक्षारोपण किया गया । सर्वप्रथम आयुर्वेद उद्यान वार्ड क्रमांक 01 में वृक्षारोपण किया गया उसके बाद कला मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया और उसके बाद श्री राम मंदिर के सामने वृक्षारोपण किया गया।ईस पुरे कार्यक्रम में खदान मजदूर संघ राजहरा के पदाधिकारी एवं सदस्य गण आदि उपस्थित थे।
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी क्षेत्रीय कार्यक्रमों में सोशल डिस्टैसिंग का पालन किये बगैर तरह तरह के आयोजन में भाग लेते है तो फिर हमारे साथ ऐसा भेदभाव क्यों ?
हमारे यूनियन का फैसला कांग्रेस पार्टी के कोई भी कार्यक्रम में DJ धुमाल टेन्ट लाइट हलवाई कुछ भी नही लगाना है जब तक हमारा काम चालू ना कर दे
बालोद जिला के समस्त किराया भंडार, लाइट साउंड, धुमाल, डीजे, वीडियोग्राफर, फूल विक्रेता सभी ने मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा एवं बेरोजगारी एवं लाचारी से त्रस्त इन व्यवसायियों के लिए भी प्रशासन कोई सुविधा मुहैया करवाएं अथवा इनको रोजगार के अवसर प्रदान करें लगातार कारोबार का अवसर खत्म होता जा रहा है शादी का सीजन भी बिना काम के बीत चुका है एवं वर्तमान समय में गणपति विराजमान हैं किंतु सार्वजनिक तौर पर गणपति के ना विराजने के कारण इनका व्यवसाय चौपट हो चुका है इन रोजगार से संबंधित लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं इन समस्त व्यवसाय से संबंधित लोगों द्वारा यूनियन में यह निर्णय लिया गया है कि जब तक इनके लिए कोई रोजगार का अवसर प्रदान नहीं किया जाता तब तक इनके द्वारा कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में अपनी कोई भी सेवाएं नहीं देंगे एवं कांग्रेस के कार्यक्रमों का संपूर्ण बहिष्कार किया जाएगा |
नारायणपुर – हाल ही में उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के ग्राम बारा के सरपंच एव निवासी की हत्या कर दी गई माननीय श्री नितिन रावत जी अध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग एव माननीय ऊर्जा मंत्री महाराष्ट्र सरकार के द्वारा 20/08/2020 को पप्पू राम उर्फ सत्यमेव के परिवार को शोक सदभावना देने के लिए बॉस गांव जा रहे थे लेकिन उत्तरप्रदेश पुलिस ने नीतिन रावत जी को आजमगढ़ जिले के सिमा पर ही रोक दिया जिसके विरोध में आज अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो के द्वारा छत्तीसगढ़ में माननीय शिव कुमार डहरिया जी मंत्री छत्तीसगढ़ एव अ. जा. वर्ग के अध्यक्ष धनेश पटियाला जी के आदेशानुसार नारायणपुर जिले में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जिसमे मुख्य रूप से युवा अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष ललित पोयाम, युवा अनुसूचित जाति मंडल उपाध्यक्ष विजय सलाम, श्याम लाल दुग्गा , किशोर सलाम, रमेश मंडावी, सनेश पोयाम सुनील मरकाम आदि उपस्थित थे।
जिले में टेस्टिंग किट की कमी नही है अधिक से अधिक करें टेस्ट -कलेक्टर अभिजीत सिंह
शासकीय कार्यलयों जहां लोगों का आना जाना ज्यादा रहता है, उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों की की जाए जाँच
नारायणपुर, 28 अगस्त 2020- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों, बाजार स्थलों, व्यवसायियों प्रतिष्ठानों, शासकीय कार्यालयों में नियमित कोरोना जांच की जा रही है। इसके साथ ही अब ऐसेे शासकीय कार्यलयों जंहा लोगों का आना जाना ज्यादा रहता है, उन कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की जाँच की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को सीमित करने के लिए जिले के विभिन्न कार्यालयों में कोरोना की जांच करें। कलेक्टर श्री सिंह ने वन विभाग, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, रेस्ट हाउस में काम करने वाले कर्मियों, जेलों के अधिकारी-कर्मचारी एवम बंदियों की पहले जांच करने कहा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी श्री जयंत वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली सहित कोरोना टास्क फोर्स समिति के सदस्यगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जिले में टेस्टिंग किट की कमी नही है आवश्यकतानुसार अधिक से अधिक टेस्ट करें। कलेक्टर ने जिले में कोविड अस्पताल के अलावा अन्य स्थानों पर कोरोना वायरस के मरीजों के ईलाज के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाया जा रहा है। उसकी व्यवस्था की जानकारी ली तथा जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों की नामजद ड्यूटी लगाने तथा प्रशिक्षण देने कहा। जिले में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना वायरस का फैलाव हो रहा है। इसके लिए पंचायत स्तर पर गठित सेनेटाइजर टीम को प्रशिक्षण देने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिये। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटाइज किया जा सके। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर जिला मुख्यालय में कोविड-19 की जांच हेतु कोविड अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रू-नॉट लैब की स्थापना की गई है। लैब में कोरोना जांच से अब जिले में कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ेगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद राम गोटा ने जिले में कोविड 19 संक्रमण के संक्रमित मरीजों, स्वस्थ मरीजों, आईसोलेशन के लिये गये सेम्पलों की संख्या, होम क्वांरटीन, प्राप्त रिपोर्ट, कंटेनमेंट एरिया एवं कोरोना संक्रमण से बचाव तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पारा-मोहल्ला एवं लाऊड स्पीकर से जिले के 4299 बच्चों को दी जा रही है शिक्षा
पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल में जिले के 5930 विद्यार्थी एवं 1380 शिक्षक पंजीकृत
नारायणपुर, 28 अगस्त 2020- नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य के आकांक्षी जिला नारायणपुर में नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जिला प्रशासन एवं गाँव के शिक्षित युवक-युवतियों के सहयोग से सामुदायिक सहायता से संचालित पढ़ई तुंहर दुआर योजना की सराहना की है। नीति आयोग ने नारायणपुर जिले में स्कूली बच्चों तक राज्य शासन की पढ़ई तुंहर दुआर योजनांतर्गत कोरोना काल मे बच्चों तक शिक्षा पहुचाने की प्रशंसा करते हुए इसे अपने अधिकारिक ट्विटर हेण्डल से ट्वीट किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से इस विषम परिस्थिति में भी बच्चों तक शिक्षा की अलख जगाने एवं बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने हेतु पढई तंुहर दुआर जैसे महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन पूरे राज्य के स्कूलों मंे करते हुये बच्चों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान की सफलता में कई चुनौतियां है, मसलन एन्ड्राइड मोबाइल, मोबाइल डाटा आदि की उपलब्धता। घर में ये साधन हो भी तो बच्चों के लिए इनकी उपलब्धता और सबसे बड़ी बात समाज और अभिभावकों की सहभागिता। राज्य शासन द्वारा अभी कुछ ही दिन पहले ऑनलाइन पढ़ाई के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था गांव और मोहल्ले में समुदाय की सहायता से बच्चो की सीखने की व्यवस्था, लाउडस्पीकर तथा बुलटू के बोल के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश मिले थे। जिससे बच्चों को ऑनलाइन के बिना भी शिक्षा उपलब्ध हो सके। पढ़ई तुंहर दुआर योजनांतर्गत cgschool.in पोर्टल पर जिले के 5930 विद्यार्थी एवं 1380 शिक्षक पंजीकृत हैं। वही पारा-मोहल्ला तथा लाउड स्पीकर से संचालित कक्षा में 4299 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।
डौंडी :- बालोद जिला में निरंतर कोरोना केस सामने आने के बाद भी आखिर डौंडी जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक क्यूँ ली गई इसकी जमकर चर्चा क्षेत्र सहित जिले भर में चल रही है। वही उक्त बैठक में वन अमला दल्लीराजहरा के रेंजर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ जाने से बैठक में शामिल करीब 50 अधिकारी व जनपद सदस्य पाँच दिनों के लिए कोरेण्टाईन हो गए है। स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ नरेंद्र ठाकुर के अनुसार बैठक में शामिल होने पर वे स्वयं आइसोलेशन में है बीएमओ ठाकुर के अनुसार बैठक में रेंजर के करीब बैठे अधिकारी कोरोना संक्रमित हो सकते है। खबर है कि डौंडी बीईओ उनके सबसे करीब बैठे थे तथा रेंजर के बोलने बाद वही माईक पकड़े थे। बीएमओ ने कहा कि रेंजर के राजहरा आफिस कर्मचारी व वन महकमा से जो भी उनके संपर्क में आये हो उन्हें कोरोना संक्रमित होने की ज्यादा आशंका बनी हुई है। संपर्क में आने वालों को अपना कोरोना टेस्ट करा लेना चाहिए अन्यथा समस्या बढ़ सकती है।
लापरवाही किसकी ..? बैठक जरूरी थी ।
जनपद पंचायत डौंडी गेट के सामने लगा कोरोना संक्रमण प्रतिबंधित क्षेत्र का सूचना बोर्ड।
जनपद पंचायत डौंडी में सामान्य सभा की बैठक कितनी अहम थी इस संबंध में डौंडी सीईओ प्रकाश राज से वर्जन चाही जाने पर उन्होंने फोन अटेंड नही किया लेकिन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुनीत सेन जो स्वयं कोरेण्टाईन सेंटर में है उन्होंने बैठक के संदर्भ में कहा कि क्षेत्रवासियों का पेंशन, जनपद के 15 वे वित्त राशि व विकास कार्यो की प्रस्ताव के अलावा फंड संबंधी बैठक निहायत जरूरी था। इससे पूर्व भी जनपद में अन्य बैठक ली जा चुकी है किंतु इस तरह कोई केस सामने नही आया। उन्होंने कहा कि जब दल्लीराजहरा रेंजर पिछले एक सप्ताह से सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित थे तब उन्हें अपना कोरोना चेकअप पहले ही करा लेना था तथा इस बैठक में हिस्सा ना लेकर किसी डिप्टी रेंजर को ही भेजना था यह उनकी लापरवाही को दर्शाता है। यही बात बैठक में शामिल अन्य लोग भी कह रहे है।
ऐसे पता चला कि रेंजर को कोरोना हो सकता है।
दरअसल जनपद पंचायत में जब 26 अगस्त को बैठक शुरू हुई तब दल्लीराजहरा रेंजर को बोलने की बारी आई तो वे धीरे स्वर में बोलने लगे जिसे ऊंची आवाज में बोलने कहे जाने पर उन्होंने अपना स्वास्थ्य सर्दी खांसी बुखार से खराब बताया गया। तब बैठक में उपस्थित डॉ बीएमओ ने तत्काल चेकअप कराने की बात कही जहां पौन घंटे में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गया तब बैठक में उपस्थित सभी के होश उड़ गए। यदि रेंजर को बोलने की अपेक्षा केवल सुनने की बात रहती तो स्तिथि भयावह हो सकती थी।
बालोद–जिले भर के शहर गांव व कस्बों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध शराब, जुआ ,सट्टा से समाज को बचाने भाजपा जिला अध्यक्ष व भाजपा नेतागण पहुंचे कलेक्टर व एसपी के पास ज्ञात हो कि जहां एक ओर खुलेआम अवैध शराब व सट्टा का कारोबार अपने पूरे शबाब पर है वहीं शासन-प्रशासन की बड़ी कार्यवाही नहीं होने से अवैध कारोबार में लिप्त छोटे कर्मचारी व खाईवाल तथा उन को प्राश्रय देने वालो के हौसले बुलंद है स्कूली छात्र व बेरोजगार युवा वर्ग अवैध कारोबार के जाल में फंसते जा रहे हैं जिसके कारण घर परिवार व मोहल्लों में अशांति का वातावरण व्याप्त है जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,वरिष्ठ भाजपा नेता पवन साहू, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू, राकेश (छोटू) यादव, भाजपा नेता नंदकिशोर शर्मा ,गुरुर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुरुर ईशा प्रकाश साहू ,कुबेर साहू नेताओं ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक बालोद को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगर पंचायत गुरुर के एक नौजवान सुनील गंगबेर का फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना व सरपंच जैसे जनप्रतिनिधियों को जान से मारने की धमकी मिलना इस बात को सिद्ध करता है कि अवैध कृत्य करने वालों का हौसला कितना बुलंद है आखिर उनको किनका संरक्षण प्राप्त है सुनील गंगबेर के आत्महत्या के मामले में बड़े खाईवाल के कर्मचारी के विरुद्ध धारा 306 का मामला दर्ज किया जबकि सट्टा के खाई वालों को पुलिस ने छुआ तक नहीं इसी संदर्भ में ग्राम दानीटोला के महिलाओं ने गांव में बढ़ते अशांति व घर परिवार मे कलह से तंग आकर गुरूर पुलिस थाना में ज्ञापन दिया जिसमें वहां का सरपंच भी साथ था जिस पर अवैध कारोबारियों ने सरपंच को जान से मारने की धमकी दी सरपंच द्वारा F.I.R. करने पर आरोपि को धारा 151 लगाकर शाम को छोड़ दिया गया इससे बड़े खाईवाल,उनके कर्मचारियों तथा इसको संचालित करने वालों के मन मे कानुन, शासन-प्रशासन का डर नहीं रहा तथा आम जनता का भरोसा पुलिस प्रशासन से उठता जा रहा है इस पर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि अपराधियों पर जल्द ही कड़ी कार्यवाही होगी।