दल्लीराजहरा शहर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्र से आए जरूरत मंद मरीजों के लिए रक्त की कमी को देखते हुए डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमे शहर के रक्तविरो ने रक्तदान किया गर्मी के समय रक्त की कमी होने से जरूरतमंद को राहत पहुंचाने के लिए युवा साथियों ने नगर के शहीद ब्लड बैंक के साथ मिल कर शिविर को सफल किया गया जिला अध्यक्ष लक्ष्मण देवांगन ने बताया ग्राम मोहला से युवा रक्तदाता टीम का भी योगदान रहा सभी युवा साथियों ने रक्तदान कर के ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों के लिए रक्तदान किए डीबी स्टार महिला टीम की सदस्य दामिनी साहू एवम माधुरी करपाल ने आगे बताया डीबी महिला टीम से सभी नारी शक्ति का सरहनिया सहयोग मिला शिविर का शुभारंभ भारत माता की आरती से किया गया इसके बाद रक्तदान शिविर सुचारू रूप से शुरू किया गया |
प्रदेश अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया रक्तदान व हेलमेट के लिए जागरूक करने के उद्देश से विशाल शिविर में सभी रक्तविरो के हेलमेट प्रदान किया गया ताकि लोग अपनी सुरक्षा कर सके रक्तदान से दूसरो की जान बचाए हेलमेट से अपनी सुरक्षा करे कार्यक्रम में उपस्थित शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ श्री शैबाल जाना व Dr मंजीता ठाकुर Dr लता राजीव लोचन शर्मा Dr पंडू रंगा ने रक्तदान के फायदे बताए रक्तविरो का इनके द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र हेलमेट दे कर किया गया नगर पुलिस अधीक्षक डॉ चित्रा वर्मा जी ने हेलमेट के फायदे बताए सभी से अपील किए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाए मोबाइल से बात ना करे किसी भी प्रकार से नशा कर के वाहन चलाने से बचे स्वयं सुरक्षित रहे और लोगो को जागरूक करे हेलमेट के फायदे बताए डीबी ग्रुप के द्वारा 101 यूनिट रक्तदान व हेलमेट के लिए जागरूकता अभियान का बधाई दिए तहसील साहू समाज के अध्यक्ष युवराज साहू अपने टीम के साथ उपस्थित थे कार्यकर्म में अपना सहयोग प्रदान किए समाज के तरफ से इस नेक कार्य के लिए साहू सदन निशुल्क प्रदान किया गया संस्था के सचिव पवन सोनी ने साहू समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किए है|
सदस्य नियाज़ खान सुमित जैन मेराज खान भरत देवांगन ने कहा बालोद जिले में अभी तक का विशाल शिविर रहा सभी रक्तविरो के सहयोग व मेहनत से आज हमारी संस्था रक्तदान का शतक लगाने में सफल रहा डीबी स्टार महिला टीम से शिवानी मानिकपुरी सावित्री सोनी ममता मानकर पुष्पा शिंदे पम्मी सलामे सुनीता कडपति सुषमा साहू यमुना साहू आनुराधा सिंग नाज मेमन राजेश्वरी साहू अनिता साहू देवांतिन पारकर रेणुका साहू द्रोपति साहू एवं डीबी टीम से शिवा सूर्यवंशी ऋषि ठाकुर दानेश आर्य प्रवीण पटेल कोमल लिमेश रावटे अरविंद सौरभ संतोष रात्रे सूरज गुप्ता हेमंत गौतम क्षितिज हूमने कोमल ठाकुर आदि टीम के समस्त सदस्यगण उपस्थित थे
दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कमजोर स्कूल के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, बीईओ को स्पष्टीकरण देने के निर्देश
शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
जगदलपुर 25 मई 2024/ कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा और स्कूल से जोड़े, इसके लिए 10 जून से पहले प्रत्येक स्कूल-गांव में आउट ऑफ स्कूल फ्री विलेज के तहत कार्य किया जाए। स्कूल प्रारंभ होने से पहले एक भी बच्चा शाला त्यागी के रूप में नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही कक्षा दसवीं के बच्चों को फोकस कर परीक्षा परिणाम को बेहतर करने लिए प्रत्येक माह टेस्ट लेने की कार्ययोजना पर कार्य किया जाए। कलेक्टर ने शनिवार को शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक श्यामाप्रसाद मुर्खजी हाल में लिया।
कलेक्टर ने कक्षा 10 वीं के परीक्षा परीणाम की सातों विकासखंड के शालावार समीक्षा करते हुए बहुत कम परीक्षा परिणाम प्रदर्शित करने वाले स्कूल के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, बीईओ को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। स्पष्टीकरण का जवाब संबंधित स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक स्वम देने कहा गया। उन्होंने कहा कि डाउन फॉल रिजल्ट वाले स्कूलों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लगातार जाकर प्रगति लाए। स्कुलों में दसवीं के रिजल्ट में प्रगति के लिए प्रत्येक माह टेस्ट लिया जाए। जिला स्तर की समिति द्वारा टेस्ट का पेपर तैयार किया जाएगा, जिसे सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक माह चौथे शनिवार बच्चों के रिजल्ट पर चर्चा पालक सम्मेलन में किया जाए ताकि बच्चों की प्रगति की जानकारी पालकों को हो।जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी या शिक्षकों के अवकाश वाले दिनों में वीडियो के माध्यम से विषयों और चेप्टरवार पढ़ाई करवाया जाएगा। एजुकेशनल वीडियो का निर्माण विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा बनाया जाएगा जिसका यू ट्यूब के माध्यम से सभी को उपलब्ध करवाने का कार्य योजना बनाई जाएगी।
बैठक में नामांकन (पोषक शालाओं में दर्ज संख्या, शाला में प्रवेश की संख्या, शाला त्यागी), शाला प्रवेशोत्सव के तहत शासन के निर्देश का अनुपालन,विद्यालय मरम्मत और सौंदर्यकरण, पोषण वाटिका निर्माण, मासिक टेस्ट एवं उसके अनुसार उपचारत्मक शिक्षण, नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण, खेलकूद, योग प्रशिक्षण, न्योता भोजन के संबंध में चर्चा किया गया। बैठक में समीक्षा के दौरान एक स्कूल के प्राचार्य ने कम उम्र में स्कूली बच्चे की शादी होने की जानकारी देंने उक्त संबंध में बाल संरक्षण इकाई और उच्च कार्यालय को इसकी जानकारी नहीं देने के लिए प्राचार्य और संकुल समन्वयक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम सचिव पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, डीएमसी अखिलेश मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के बीईओ, संकुल समन्वयक, प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल, हायर सेकेण्ड्ररी के समस्त प्राचार्य-प्रधान अध्यापक से स्कूल में विद्यालय फीस विनियम समिति के नियमानुसार गठन कर जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों को फीस की राशि न देने के फलस्वरूप छात्र-छात्राओं के परिजनो पर अनावश्यक रूप से दबाव बना कर स्कूल से निकालने की धमकी, परीक्षा में न बैठने देने, टीसी नहीं देने संबंधी शिकायतें पाने पर संबंधित स्कूलों के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर किसी का हक है, इससे किसी को वंचित नहीं किया जा सकता है।
बैठक में आरटीई के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 से वर्ष 2023-24 तक ड्राप आउट बच्चों, विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालयों में संचालित पुस्तको-गणवेश व अन्य सामग्री के बिक्री के शिकायतों, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 में प्रथम लाटरी में चयनित के प्रवेश की स्थिति, छात्र-छात्राओं संस्था की मान्यता हेतु आवश्यक नार्मस के अनुरूप संसाधनों की उपलब्धता, शाला में पदस्थ शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता एवं व्यवसायिक योग्यता- प्रशिक्षण, संस्था में छात्र-छात्राओं को पात्रता अनुसार समस्त छात्रवृत्तियां, सी.सी.टी.व्ही कैमरे का स्थापना, परिवहन हेतु संचालित वाहनों की फिटनेस सर्टिफिकेट आरटीओ से जारी करवाने तथा ड्राईवर की नियमानुसार चिकित्सकीय जाँच व महिला परिचालक की नियुक्ति के संबंध में चर्चा किया गया।
माओवाद से मोहभंग, समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की ललक -अर्जुन झा- जगदलपुर दशकों से नक्सली हिंसा से जूझते आ रहे बस्तर संभाग में अब बदलाव की बयार बहने लगी है। माओवादी विचारधारा से अभिप्रेरित होकर हिंसा की राह पकड़ चुके लोगों का अब माओवाद से मोहभंग होता जा रहा है। ऐसे लोग अब हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ते जा रहे हैं। नक्सली संगठनों से जुड़े हर आयु वर्ग के स्थानीय ग्रामीण तेजी से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं। संभाग के बीजापुर जिले में फिर एकसाथ 33 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस साल अब तक अकेले बीजापुर जिले में 109 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब सही मायने में बस्तर संभाग शांति का टापू बन रहा है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षकएवं उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा के मार्ग दर्शन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर, STF एवं 202, 210 केरिपु 85, 222वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर निम्नलिखित माओवादियों ने आज दिनांक 25/05/2024 को उप महानिरीक्षक केरिपु, बीजापुर एस0के0 मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222वी बटालियन केरिपु विनोद मोहरिल, कमांडेंट, 85वी बटालियन केरिपु व्ही0तुसिंग, कमांडेंट कोबरा 202 अमित कुमार, कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्सवैभव बैंकर, चन्द्रकांत गवर्ना, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरमगढ़ तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर विनित साहू के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया ।
1. राजू हेमला ऊर्फ ठाकुर पिता पाण्डु हेमला उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोरसागुड़ा बीरागुड़ापारा थाना बासागुड़ा पदनाम : पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 का पार्टी सदस्य, ईनाम राशि 02.00 लाख
2. सामो कर्मा ऊर्फ रनिता पिता भीमा कर्मा उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम- कंपनी नम्बर 05, प्लाटून नम्बर 01 ए सेक्शन पार्टी सदस्या, ईनाम राशि 02.00 लाख रूपये
3. सुदरू पुनेम ऊर्फ हिरोली सुदरू पिता भोस्कू पुनेम उम्र 30 जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर, पदनाम पुसनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम राशि 01.00 लाख रूपये
4. सुखराम माड़वी पिता सन्नू उम्र 35 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी केशामुण्डी थाना भैरमगढ़, पदनाम- जनताना सरकार सदस्य/मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर
5. सुरेश कुंजाम पिता मासा कुंजाम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम-भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर
6. आयतु पुनेम ऊर्फ डोगुम पिता सोमा पुनेम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर, पदनाम- पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन डिप्टी कमाण्डर
7. रमेश पुनेम उुर्फ पोजा पिता बुधराम पुनेम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम हिरोली भूमकाल मिलिशिया सी सेक्शन कमाण्डर
8. पायकू मड़काम पिता हिड़मा मड़काम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदडपारा थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून बी सेक्शन कमाण्डर
9. आयतु कुंजाम पिता मासा कुंजाम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर
10. मंगल पुनेम ऊर्फ करका पिता बुधु उम्र 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम हिरोली भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर
11. मासा सोढ़ी पिता अंदा सोढ़ी उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका मंजारीपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया बी सेक्शन कमाण्डर
12. रेनू पुनेम पिता सुक्कु पुनेम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंचपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम हिरोली जीआरडी कमाण्डर
13. राजू तामो ऊर्फ पाण्डू पिता हुंगा तामो उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर डुमरीपालनार आरपीसी जनतान सरकार सदस्य व आर्थिक शाखा अध्यक्ष, अर्जुन कर्मा उर्फ पिडिदेड पिता गुडडी कर्मा 48 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष, हुर्रा कर्मा उर्फ बोटी पिता गुडडी कर्मा 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य
16. सुखराम कर्मा ऊर्फ मासा पिता लखमा कर्मा उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सदस्य/डॉक्टर शाखा सदस्य
17. संजय तामो ऊर्फ खुटा पिता हुंगा तामो उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुगोली थाना गंगालूर पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य
18. छोटू पुनेम ऊर्फ बड़गा पिता सुक्कु पुनेम उम्र23 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली सरपंच पारा थाना गंगालूर पदनाम- पुसनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याया शाखा सदस्य
19. पोदिया पुनेम ऊर्फ कुकल पिता मंगु पुनेम उम्र 39 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर, पदनाम- पुसनार आरपीसी डीएकेएमएस कमेटी सदस्य
20. मंगडू मड़कम ऊर्फ मोंगडु पिता लखमा मड़कम उम्र 55 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूर, पदनाम डुमरीपालनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
21. जटिया मड़कम पिता सोमडू मड़कम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिय सदस्य
22. बुधराम ताती पिता भीमा ताती उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपालनार आरसीसी डीएकेएमएस सदस्य
23. मासा मड़कम पिता कमलू मड़कम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया करका इंदड़पारा थाना गंगालूर पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य
24. राजू मड़कम पिता माडको मड़कम उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया साकिन करका इंदडपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
25. भीमा मड़कम पिता मंगू मड़कम उम्र 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
26. भीमा मड़कम पिता हुंगा मड़कम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका छिंदपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
27. देवा माड़वी ऊर्फ बोमड़ा पिता हिड़मा माड़वी उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
28. कुमार सोढ़ी पिता जटिया सोढ़ी उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका मंजारीपारा थाना गंगालूर पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिशिया सदस्य
29. जोगा मड़कम पिता बामन मड़कम उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका मंजारीपारा थाना गंगालूर, पदनाम-ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
30. हिड़मा मड़कम पिता हड़मा मड़कम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूर पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
31. सोना मड़कम पिता पाण्डु मड़कम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका पटेलपारा थाना गंगालूर, पदनाम- ग्राम करका भूमकाल मिलिशिया सदस्य
32. शंकर मड़कम पिता मंगेल मड़कम उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी करका इंदड़पारा थाना गंगालूर, पदनाम- डुमरीपालनार आरपीसी सीएनएम सदस्य
33. बुदरी कारम ऊर्फ बैयमे पिता स्व0 कोवा कारम उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर, पदनाम- पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
01. राजू हेमला ऊर्फ ठाकुर , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-
वर्ष 2007 से कोरसागुड़ा बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ । वर्ष 2008 से 2009 तक डीएकेएमएस सदस्य के पद पर कार्य किया, वर्ष 2010 में कृषि शाखा का कार्य दिया गया । वर्ष 2013 से 2021 तक कोरसागुड़ा आरपीसी में मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर के पद पर संगठन में कार्य किया । वर्ष 2022 में पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 में पार्टी सदस्य की जवाबदारी दी गई । उक्त पद पर 2.00 लाख का ईनाम घोषित है ।
महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल :-
• वर्ष 2013 में सारकेगुड़ा से तर्रेम के बीच मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल
• वर्ष 2016 में बासागुड़ा पोटाकेबिन के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल
• वर्ष 2016 में तर्रेम सिलगेर के बीच मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल
• वर्ष 2018 में चिन्नातर्रेत में ग्रामीण की हत्या में शामिल
• वर्ष 2018 में ग्राम चिन्नातर्रेत में जनअदालत में ग्रामीण की हत्या में शामिल
• वर्ष 2023 में कोरसागुड़ा के ग्रामीण की हत्या में शामिल
02. सामो कर्मा ऊर्फ रनिता, माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-
वर्ष 2010 में पीड़िया एलओएस में पीएलजीए सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुई । वर्ष्ज्ञ 2012 में कंपनी नम्बर 05 के प्लाटून नम्बर 01 में पार्टी सदस्या के पद का कार्य दिया गया । संगठन में सिंगल शॉट बंदूक रखती थी । उक्त पद पर 02.00 लाख का ईनाम घोषित है ।
महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल :-
• वर्ष 2019 में मेसपुर के जंगल में पुलिस व माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ 01 जवना शहीद
• वर्ष 2019 में कैम्प मोहला से निकली पुलिस पार्टी पर एम्बुश लगाकर हमला
• मई 2019 को रावघाट क्षेत्र में ग्राम आलपरख के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में शामिल
• जून 2023 में मानकोड जिला नारायणपुर के जंगल में पुलिस पार्टी के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल
03. सुदरू पूनेम ऊर्फ हिरोली सुदरू , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:-
वर्ष 2008 में संगठन में गंगालूर एरिया कमेटी पुसनार आरपीसी में सीएनएम सदस्य के पर भर्ती हुआ । वर्ष 2008 से 2012 तक पुसनार आरीपीसी में सीएनएम सदस्य के पद पर संगठन में कार्य दिया गया । वर्ष 2014 में हिरोली डीएकेएमएस कमेटी का सदस्य बनाया गया । वर्ष्ज्ञ 2016 में पुसनार आपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर का कार्यभार दिया गया । वर्ष 2019 में पुसनार आरपीसी में जनताना सरकार अध्यक्ष का कार्य दिया गया । उक्त पद पर 01.00 लाख रूपये का ईनाम घोषित है ।
महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल :-
• वर्ष 2016 में गदामली से कैका जाने वाली रोड पर जगह जगह गडढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल
• वर्ष 2016 में मिरतुर चेरली मार्ग पर रोड निर्माण कार्य में लगे पुलिस पार्टी पर एम्बुश लगाकर हमला किया गया जिसमें 02 जवाना शहीद हुए ।
• वर्ष 2017 में चेरली कैम्प पर हमला
• वर्ष 2018 में बैलाडीला एनएमडीसी के 05 ट्रक में ग्राम पारपोड के पास रोककर आगजनी की घटना में शामिल
• वर्ष 2019 में गंगालूर पुसनार मार्ग पर जगह जगह गडढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल
• वर्ष 2020 में गंगालूर पुसनार मार्ग पर जगह जगह गडढा खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल
संगठन छोड़ने का कारण:-
संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया । आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया ।
बिना नोटिस दिए सरकारी संपत्ति का किया दुरूपयोग दल्लीराजहरा भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने कांग्रेसी नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पद और सरकारी सांपत्ति का दुरूपयोग करते हुए वार्ड क्रमांक 14 के निवासी देवेंद्र कुमार का घर नगर पालिका कर्मचारी बुद्धिमान सिंह के जरिए तुड़वा दिया है।
श्याम जायसवाल ने कहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के मौखिक आदेश पर नगर पालिका के कर्मचारी बुद्धिमान सिंह द्वारा बिना नोटिस या कोई सूचना दिए अवैध बताते हुए तोड़ दिया गया है। श्याम जायसवाल को देवेंद्र कुमार ने बताया कि 24 मई को दोपहर करीब 2 बजे उनकी अनुपस्थिति में घर की बाउंड्री वाल बिना किसी नोटिस के नगर पालिका कर्मचारी बुद्धिमान सिंह द्वारा दादागिरी पूर्वक तोड़ दी गई। श्याम जायसवाल ने तत्काल इस मामले को लेकर फोन से मुख्य नगर पालिका अधिकारी व स्थानीय एसडीएम से जानकारी मांगी तो, उन्होंने इस मामले में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं होने तथा मामले को सोमवार को देखने की बात कही। इसके बाद श्याम जायसवाल ने नगर पालिका के कर्मचारी बुद्धिमान सिंह को फोन कर उनसे बात कर इस मामले पर जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका से किसी भी प्रकार का कोई नोटिस नही दिया गया है। हमारे द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के कहने पर देवेंद्र कुमार के घर का बाउंड्री वाल तोड़ी गई है, जो कि अवैध निर्माण था। श्याम जायसवाल ने उनसे कहा कि यह काल रिकॉर्ड हो रहा है।
क्या यह आपका रिकॉर्डेड बयान है कि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के कहने पर बिना नोटिस के देवेंद्र कुमार के घर की बाउंड्रीवाल तोड़ी गई है। तब बुद्धिमान सिंह द्वारा पुनः इसकी पुष्टि की गई कि शीबू नायर के कहने पर ही बिना किसी सरकारी नोटिस दिए हमने देवेंद्र कुमार के घर की बाउंड्री वाल तोड़ी है। इसके बाद श्याम जायसवाल ने पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस थाने पहुंच कर इस मामले में सरकारी पद का दुरुपयोग करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन की शुरुआती जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जिसमे मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पुलिस प्रशासन से वार्ड क्रमांक 25 के अतिक्रमण को तोड़ने पुलिस बल की मांग की। पुलिस बल उपलब्ध होने पर बुद्धिमान सिंह ने शीबू नायर के कहने पर पुलिस बल को गुमराह कर उनका दुरूपयोग कर इन लोगो ने वार्ड क्रमांक 14 के देवेंद्र कुमार के घर को तोड़ दिया है। इस प्रकार नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, व नगर पालिका कर्मचारी बुद्धिमान सिंह के पर सीधा सीधा अपने पद के दुरूपयोग का मामला बनता है। साथ ही इन लोगों द्वारा सरकारी संपत्ति कचरा उठाने वाली गाड़ी से दीवार को गिराने का काम लिया गया व जानबूझ कर सरकारी वाहन से दीवार पर टक्कर मार मार कर नुकसान पहुंचाया गया है। इसलिए इन लोगों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की जाए व तत्काल देवेंद्र कुमार को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी इस बात का ध्यान रखें कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में हमारे विष्णुदेव साय की सरकार है। किसी भी आम जनता को अगर कोई अधिकारी कर्मचारी या जनप्रतिनिधि परेशान करता है, तो उसके गंभीर परिणाम उन अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को भुगतना होगा। साथ ही दल्ली राजहरा के 27 वार्डों के किसी भी आम जनता को कोई भी नेता या अधिकारी परेशान करे या उनसे अवैध वसूली करे, अनावश्यक पैसे मांगे तो वह तत्काल श्याम जायसवाल से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्हें तत्काल न्याय दिलाने का प्रयास उनके द्वारा किया जाएगा व जरूरत पड़ी तो पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने डौंडी लोहरा छाया विधायक देवलाल ठाकुर, भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष पवन साहू के माध्यम से मुख्यमंत्री तक जाएंगे।
सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी रहे आयोजन में बालोद आंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव “उड़ान 2024” शुक्रवार को आयोजित हुआ। इस आयोजन में विशेष आमंत्रण पर डौंडीलोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम भी शामिल हुए। इस दौरान पहुंचे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ युवराज टेकाम ने क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पुत्र द्वारा यह वार्षिक उत्सव आयोजित था। इसके अलावा मंच पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अमित साहू भी नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है और विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। आज हम विश्व गुरु बनने की और अग्रसर हैं। मुझे उम्मीद है यह विश्वविधालय शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेगा। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में यहां के विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों में लक्ष्य हासिल करने का जुनून होना चाहिए। वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करता है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय का आदर्श वाक्य “विद्या परम बलम” है जिसका उद्देश्य ही समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की पहुंच को सुनिश्चित करना है। जिसके लिए हमारा विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है। वर्ष भर विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। वहीं मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। आंजनेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहिब, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कर्नल उमेश कुमार मिश्रा, एसबीए सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र नाहर, विश्वविद्यालय की प्रति कुलाधिपति दिव्या अग्रवाल, कुलपति डॉ टी. रामाराव, डायरेक्टर जनरल डॉ. बीसी जैन, प्रति कुलपति सुमीत श्रीवास्तव, समस्त डीन, समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिस्दा स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लॉस्ट होने से 12 लोगों की मौत । घटना के 3 घंटे बाद बेमेतरा के कलेक्टर रणवीर शर्मा मौके पर घटना स्थल पर पहुचकर । दमकल गाडियां के मदद से आग पर काबु पा ली गया। फैक्ट्री में फसे लोगो को निकाला गया ।घायलों को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया । जहां उनका ईलाज जारी हैं । सुत्रों के अनुसार फैक्ट्री में 400 से 500 मजदूर काम कर रहे थे।बारूद फैक्टी के आस पास ईलाके जैसे बोरसी , हल्दी , उपरा, फिरदा से आते थे । लोगो के मन में हमेशा डर सताया रहता था । लोगो को मजबुरी में काम करना पडता था । फैक्ट्री में दूर दूर से लोग काम करने आते थे ।फैक्ट्री में किसी प्रकार की सावधानी वहां नहीं बरती जाती थी। कब विस्फोट हो जाएगा कोई पता नहीं था ।
जगदलपुर माल वाहक वाहनों पर सवारी ढोने के खिलाफ बस्तर पुलिस विशेष अभियान चला रही है। फिलहाल ऐसे वाहनों के चालकों और सवार लोगों को समझाईश दी जा रही है। इसके बाद बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक जगदलपुर शलभ सिन्हा के आदेश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में विगत कुछ दिनों से लगातार मालवाहक गाड़ियों में सवारी बिठाए जाने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर में एवं शहर के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों को रोककर उनमे सवार यात्रियों को उतारा जा रहा तथा वाहन चालकों एवं यात्रियों को लगाकर समझाईश दी जा रही है। इसी क्रम में शहरी क्षेत्रों के थानो के अलावा लोहंडीगुड़ा, बडाजी, बस्तर, चित्रकोट, बक़ावंड, परपा, करपावंड, भानपुरी, कोडेनर आदि थाना क्षेत्रों में पिकअप वाहनों को रोककर माल वाहक वाहनों पर सवारी न बैठाने एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में चेतावनी दी गई। दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा आदेश के उल्लंघन करने पर चलानी कार्रवाई की जाएगी।
राजीव भवन में संगोष्ठी आयोजित, स्मारक पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित जगदलपुर झीरम घाटी कांड की 11वीं बरसी पर बस्तर के कांग्रेस नेताओं ने शहीद हुए अपने वरिष्ठ नेताओं और पुलिस जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कई जगह शोक सभाएं आयोजित की गईं। शहीद स्मारक पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए गए।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा झीरम नक्सल हमले में शहीद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं व सुरक्षा जवानों को याद कर उन्हे नमन किया। नेताओं की 11वीं पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक लालबाग जगदलपुर में माल्यार्पण किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संगोष्ठी हुई।महेंद्र कर्मा वार्ड में श्रदांजलि सभा का आयोजन किया गया और झीरम शहीद स्मारक पर कांग्रेस परिवार द्वारा शहीद कांग्रेस नेता नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं तथा सुरक्षा बलों के जवानों प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, सांसद प्रत्याशी कवासी लखमा, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, ज़ाहिद हुसैन, सेमियल नाथ, पार्षद राजेश राय, सूर्या पानी, कमलेश पाठक, सुखराम नाग, रशीद खान, कोमल सेना, ललिता राव, हरिशंकर सिंह, घनश्याम तिवारी, आरके गिरी, कौशल नागवंशी, घनश्याम तिवारी, अजय बिसाई, असीम सुता, महेश ठाकुर, सायमा अशरफ, अंकित सिंह, गौरव अयंगर, एस. नीला, ज्ञानेश्वरी जाधव, साहिल हियाल आदि मौजूद थे।
जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के अनेक हिस्सों में गुरुवार को तेज आंधी तूफान ने जमकर कहर ढाया। आंधी से जिले के किस्टाराम क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ कैंप को भारी नुकसान हुआ है।
सुकमा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन के कार्मिकों को ईलाज मुहैया कराने के लिए किस्टाराम कैंप के फील्ड अस्पताल – 212 बटालियन तथा बी- 212 बटालियन किस्टाराम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप और आसपास के इलाके में 23 मई को शाम लगभग 6.30 बजे काफी तेज आंधी तूफान एवं गरज के साथ बिजली चमकने व बारिश होने से भारी तबाही मची है। सीआरपीएफ कैंप में जवानों के आवास, बैरक, कैंप सुरक्षा हेतु बनाए गए मोर्चा पॉइंट, फील्ड अस्पताल के एमआई रूम, लैब रूम, एक्स-रे रूम, डिस्पेंसरी रूम आदि की छतों के टीन शेड व छतों पर लगी सिलिंग, कैंप परिसर की सुरक्षा के लिए बनाई गई चारदीवारी में लगे टीन शेड हवा में उड़कर दूर-दूर तक जा गिरे। अस्पताल तो बुरी तरह तबाह हो चुका है। अस्पताल के अंदर के कमरों में टूटकर लटकती सिलिंग, झूलती वायरिंग को देखकर लगता है कि तूफान की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा रही होगी। जब अंदर यह आलम था, तो बाहर के हालात कैसे रहे होंगे इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। तूफान से सरकारी संपत्ति का काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस घटना से जवानों को किसी प्रकार का शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा है, मगर तबाह हुए स्ट्रक्चर को फिर से स्टेबलिस करने में जवानों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
गांवों में गिरे पचासों पेड़
आंधी तूफान ने आंध्राप्रदेश की सीमा के करीब स्थित किस्टारम, लक्ष्मीपुरम समेत आसपास के कई गांवों और जंगलों में भी भारी तबाही मचाई है। कई घरों की छप्पर उड़ गई, टीन शेड उड़ गए और पचासों पेड़ उखड़ गए। जगह जगह बिजली के तार टूटने की भी खबर है। बिजली के कई खंभे भी टूटे हैं। इस वजह से गांवों में अभी तक ब्लैक आउट के हालात बने हुए हैं। सड़कों पर पेड़ और पेड़ों की मोटे तने टूटकर गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीण गिरे पेड़ों को काटकर सड़कों पर आवागमन सुचारु बनाने में लगे रहे। वहीं अंचल के जंगलों में भी सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए हैं।
बिग ब्रेकिंग चिखलाकसा कोकान रोड पर कोकान की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 24 P 9686 तेज रफ्तार के कारण रोड में स्थित गड्ढे पर उछलकर तीन पलटी खाकर रोड में पलट गई कार के चारों चक्के ऊपर, हो गए सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है कार घोटिया के पास कुछ लोगों को कहना है कि तेज रफ्तार कार गड्ढे में उछलने के बाद नाली में घुसी उसके बाद वापस रोड आकर पलटी हुई एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई दो अन्य घायल है जिन्हें शासकीय अस्पताल चिखलाकसा ले जाया गया मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी स्थानीय लोगों के द्वारा 108 की मदद से घायलों को चिखलाकसा अस्पताल पहुंचाया गया।