City Media - Page 1193 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1193

डीईओ ने किया निरीक्षण, अवकाश के आवेदन के पूर्व शिक्षिका अवकाश में गई

0

जिला शिक्षा अधिकारी ने बकावण्ड,बीईओ बीआरसी सीएसी की बैठक ली

जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले बकावण्ड ब्लॉक में बीईओ, बीआरसी,सीएसी की बैठक ली जिसमे राज्य शासन के निर्देशो का सत प्रतिशत अनिवार्य रूप से पालन करने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया विकासखंड के समस्त संकुल समंवयक को संबोधित करते हुए श्रीमती भारती प्रधान ने कहा राज्य स्तर पर भाषाई एवं गणित कौशल विकास के लिए प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के बच्चों के लिए 14 सप्ताह 100 दिन का मॉड्यूल तैयार कर सभी शालाओं को उपलब्ध करवाया गया है ।प्रत्येक सप्ताह के लिए भाषा एवं गणित का कार्यक्रम इस तरह तैयार किया गया है जिसमें आरंभिक स्तर पर बच्चों के भाषाई एवं गणित कौशल सीखने पर जोर दिया गया है। जिसका मूल्यांकन तृतीय पक्ष के माध्यम से किया जाएगा । इस पर विशेष ध्यान देवे।किसी भी स्थिति में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर शिक्षक पूरी सजगता वह ईमानदारी के साथ कार्य करें। ऐसे शिक्षक जो कार्य के प्रति उदासीन रहते हैं।, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन शिक्षकों का नाम प्रस्तावित करने का भी निर्देश बैठक में दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक में कहा कि मध्यान भोजन सभी शालाओं में गुणवत्ता युक्त बने इसके लिए शाला प्रबंध समिति एवं महिला स्व सहायता समूह जो भोजन बनाने की जवाबदारी निभा रही हैं। शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से भोजन की गुणवत्ता का भी आकलन करवाया जाए। सभी शालाओं की रंगाई पुताई सहित साफ सफाई अनिवार्य रूप से पूर्ण हो मध्यान भोजन रसोई कक्ष भी साफ सुथरा हो इसका विशेष ख्याल रखे। संकुल समन्वयक प्रतिदिन शालाओं की मॉनिटरिंग के साथ-साथ बच्चों की गुणवत्ता का भी आकलन करें ।कमजोर बच्चों के लिए शिक्षक क्या कार्य कर रहे हैं इसकी पूरी सतत निगरानी भी रखे।

एक माह से उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नही शिक्षक का

विकासखंड बकावंड के भ्रमण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने हायर स्कूल बोरपदर का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्था में पदस्थ शिक्षक संतोष गायकवाड 1 माह से उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नही किए थे।जो कि गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है।

प्राथमिक, माद्यमिक शाला बोरपदर शिक्षक रहे नदारद

जिला शिक्षा अधिकारी प्रधान के निरीक्षण के दौरान प्रातः 10:30 बजे प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बोरपदर की शिक्षिका कुमारी सरिता दुबे मीरा सिंह प्रधान अध्यापिका भगवती अनुपस्थित पाई गई। साथ ही प्राथमिक शाला मोहलई में पदस्थ दोनों शिक्षिका अवकाश में थी,जिनका अवकाश भी स्वीकृत नही था। बैठक में मुख्यरूप से बीईओ अरुण देवांगन, बीआरसी कीस्टोफर मोजेश एबीईओ दयानाथ कश्यप, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी संदीप पुजारी सहित समस्त संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

बलीराम का उत्तराधिकारी कौन, पुरेंदश्वरी छोड़ गई नई बहस, परिवारवाद के शिगुफे से किसकी चढ़ेगी राजनीतिक बलि

0

केदार हारा हुआ तो दिनेश ड्राप आउट

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवाद को लेकर जो बयान दिया है उसको आगे बढ़ाते हुए पुरेंद्रश्वरी ने सारे हुए लोगों को टिकट नहीं देने की बात कार्यकर्ताओं को कहीं है। इस मामले में स्व. बलीराम कश्यप का राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन होगा वह सवाल भी राजनीतिक गलियारों में हिलोरें मार रही है और उस पर तुर्रा यह कि हारे हुए खिलाड़ी को मैदान में नहीं उतारने का फैसला लिया गया है जिसके कारण पूर्व मंत्री केदार कश्यप का भविष्य क्या होगा स्पष्ट नहीं हो रहा है तो लोकसभा चुनाव में ड्राप आउट दिनेश कश्यप के लिए नारायणपुर सीट मुफीद हो सकती है?

विगत दिनों नारायणपुर व बस्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने दिनेश कश्यप का नाम आगे बढ़ाने को कहा जिसके बाद से घर में ही महाभारत छिड़ सकती है। भले ही विधानसभा चुनाव अभी लगभग दो वर्ष बाकी है किंतु जिस प्रकार बस्तर में भाजपा प्रभारी डी.पुरेंद्रश्वरी का ताबड़तोड़ दौरा हो रहा है। हर मुद्दे को राजनीतिक रूप देकर कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश हो रही है फिर भी भाजपा के लिए आगामी विधानसभा चुनाव किसी जंग से कम नहीं है?

चुनाव में जनता सर्वोपरि रही है भले लोकसभा चुनाव ही क्यों ना हो कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद हुआ है। स्थानीय पंचायत चुनावों में भले ही भाजपा मजबूत दिखाई पड़ रही है किंतु उसके इतर भाजपाईयों में उत्साह कम ही देखने को मिल रहा है जिसके कारण यह चुनाव बड़ी ही कठिनाईयों वाला चुनाव होगा, उसके विपरीत कश्यप बन्धुओं का राजनीतिक भविष्य भी तय हो सकती है?

बस्तर सांसद ने लोकसभा में फिर से उठाया रायपुर-जगदलपुर फोरलेन का मामला..

0

सांसद बैज ने रायपुर-धमतरी तक धीमी गति से चल रहे निर्माणाधीन कार्य पे उठाए सवाल..

देर रात फिर एक बार बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में रायपुर-जगदलपुर तक बनने वाले फोरलेन का मामला उठाया सांसद बैज ने कहा…रायपुर से धमतरी तक 85 किमी फोरलेन स्वीकृत है शेष 225 किमी जगदलपुर तक उसे भी स्वीकृत किया जाए इसके साथ ही रायपुर से धमतरी 85 किमी धीमी गति से चल रहे निर्माणाधीन कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।

मोदी सरकार ने डीजल के दामों में प्रति लीटर 25 रु की वृद्धि कर महंगाई से पीड़ित आम जनता के ऊपर वज्रपात किया-कांग्रेस

0

रायपुर 21 मार्च । मोदी सरकार के द्वारा थोक उपभोक्ताओं के डीजल के दामों में 25रु के मूल्य वृद्धि किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार पेट्रोलियम कंपनियों से सीधा डीजल खरीदने वाले थोक उपभोक्ताओं के डीजल के दामों में 25 रु लीटर मूल्य वृद्धि कर महंगाई से पीड़ित आम जनता के ऊपर कुठाराघात और वज्रपात की है।कहने को केंद्र सरकार कह रही है कि डीजल के दामों में 25 रु की मूल्य वृद्धि का प्रभाव आम उपभोक्ताओं पर नही वल्कि सीधे पेट्रोलियम कम्पनी से थोक में डीजल खरीदने वाले उद्योगपतियों, ट्रांसपोर्टरों एवं अन्य प्रकार से थोक उपभोक्ताओं के ऊपर पड़ेगा।इस प्रकार की बयानबाजी मोदी सरकार सिर्फ डीजल पेट्रोल में अपनी मुनाफाखोरी को छुपाने और आम जनता को महंगाई से राहत देने से बचने गुमराह करने और धोखा देने के लिए कह रही है ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोलियम कंपनियों से वही सीधा डीजल खरीदते हैं जो आम उपभोक्ताओं के दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य प्रकार के सामग्रियों का निर्माण करते हैं। एक और मोदी सरकार जिन वस्तुओं पर 5% जीएसटी लग रही थी उसे बढ़ाकर 8% करने जा रही है दूसरी ओर इंडस्ट्रियल डीजल के दामों में 25% वृद्धि कर अपने चंद्र उद्योगपति मित्रों के मुनाफाखोरी को बढ़ा रही है और आम जनता के दैनिक उपयोग की वस्तुओं को महंगा कर रही है मोदी सरकार के इस निर्णय से अब खाद्य तेल शक्कर किचन के सभी समान और सीमेंट स्टील के दाम बेतहाशा बढ़ेंगे साथ यात्री किराया और परिवहन भाड़ा भी बढ़ जाएगी उद्योगपतियों के डीजल में जो 25रु की बढ़ोतरी की है उसके एवज में अब उद्योगपति अपने यहां बनने वाले वस्तुओं के दामों में 2 गुना 3 गुना वृद्धि कर आम जनता से कमाई करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी के दौरान भी केंद्र सरकार ने दावा किया था कि नोटबंदी का प्रभाव गरीब जनता के ऊपर नहीं बल्कि कालाधन रखने वालों के ऊपर पड़ेगा और ठीक इसका विपरीत हुआ था रोजी मजदूरी करने वाले प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले ठेला खोमचा वाले मध्यम वर्गीय परिवार बैंकों के कतारों में खड़ी रही और काला धन वालों के लिए मोदी सरकार ने वन टाइम सेटेलमेंट योजना लाकर उनको लाभान्वित किया और देश की गरीब जनता नोटबंदी के दुष्प्रभाव में आज भी प्रभावित खड़ी हुई है ठीक उसी तरह थोक उपभोक्ताओं के डीजल में दामों में बढ़ोतरी का भी सीधा सीधा असर आम उपभोक्ताओं को ही पड़ेगा भले ही आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंप में डीजल खरीदने के दौरान बढ़ी हुई 25रु के दाम नहीं चुकाने पड़ेंगे लेकिन दूसरे रास्ते से डीजल के 25रु बढ़े दाम की 4 गुना कीमत आम भुगतान को दैनिक वस्तुओं के महंगी दरों में चुकाना पड़ेगा।

दंतेश्वरी वार्ड में पेय जल समस्या से निपटने निगम ने त्वरित निर्णय लेकर नया बोर खनन करना शुरू किया

0

दंतेश्वरी वार्ड में पेय जल समस्या से निपटने निगम ने त्वरित निर्णय लेकर नया बोर खनन करना शुरू किया है। इससे लोगो को भरपूर पानी प्राप्त होगा। कुछ दिनों से इस वार्ड में पेय जल संकट उतपन्न हो गया था। लेकिन वार्ड पार्षद के साथ वार्ड वासी द्वारा इस वार्ड में जल संकट दूर करने कोई ठोस कदम उठाने कि मांग निगमायुक्त से की गई थी। निगम ने तत्काल निर्णय लेकर न्यू बोर खनन का निर्णय लिया ।

मंत्री ने कहा- ‘एक्सप्रेस वे’ का चुनाव से पहले उद्घाटन कराने की जल्दबाजी से सब सत्यनाश हो गया

0

निलंबित अफसरों में से दो की बहाली पर सदन में उठे सवाल

रायपुर। रायपुर से केन्द्री एक्सप्रेस-वे का काम पूरा नहीं होने और निलंबित 6 अफसरों में से दो को जांच पूरा होने के पहले बहाल करने का मामला सदन में गूंजा। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने यह मामला उठाया। अपने जवाब में लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, आप ही की सरकार चुनाव से पहले जल्दबाजी में इसका उद्घाटन कराना चाह रही थी, जिससे सब सत्यनाश हो गया।

प्रश्नकाल में भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने पूछा कि रायपुर-केन्द्री एक्सप्रेस-वे की निर्माण एजेंसी कौन थी? उक्त सड़क निर्माण कार्य में पाई गई अनियमितता के लिए किन अफसरों को निलंबित किया गया? उक्त सड़क निर्माण लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत किस कार्पोरेशन द्वारा कराया गया था? अनियमितता के दोषी अधिकारी विभाग के मूल कर्मचारी थे या उन्हें प्रतिनियुक्ति पर रखा गया था? लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवाब दिया कि एक्सप्रेस वे निर्माणकर्ता एजेंसी मेसर्स आयरन टैंगल लिमिटेड अहमदाबाद है। उक्त निर्माण छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से कराया गया। अनियमितता पाए जाने पर छह अफसरों को निलंबित किया गया था। जिनमें से 2 को बहाल कर दिया गया है। ये सभी अफसर प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे थे। निलंबन की कार्रवाई उनके मूल विभाग द्वारा की गई। शिवरतन शर्मा ने कहा कि न तो अब तक सड़क का काम पूरा हुआ। न ही ठेकेदार को निलंबित कर पाए। ताम्रध्वज साहू ने पलटकर कहा कि आप लोगों को चुनाव से पहले उद्घाटन कराने की जल्दबाजी थी। उसी से सब सत्यनाश हो गया। सबसे बड़ी कार्रवाई ठेकेदार पर ही हुई है। वह नए सिरे से सड़क बना रहा है।

क्या लक्ष्मी की हो गई कृपा?

शिवरतन शर्मा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक्सप्रेस वे का मामला छह सौ करोड़ रुपए का है। मामले में दोषी पाए गए दो अधिकारियों को दोषमुक्त कर दिया गया है। विधायक ने मंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा कि क्या पीडब्ल्यूडी ने दोनों ही अधिकारियों को क्लीयरेंस सर्टिफिकेट दे दिया है? क्या लक्ष्मी की कृपा हो गई? इस पर ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पिछले कार्यकाल में एक्सप्रेस-वे बना। लक्ष्मी की कृपा थी, तभी एक्सप्रेस-वे में गड़बड़ी सामने आई।

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का नाम तय

0

चुनाव आयोग ने 4 राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। जिसके लिए सभी दल ने तैयारियां तेज कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है, जिसके लिए मंगलवार को कांग्रेस ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। वहां से यशोदा वर्मा मैदान में उतरी हैं।

कांग्रेस ने खैरागढ़ उप चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। उप चुनाव के लिए यशोदा वर्मा कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। वर्मा अभी जिला पंचायत की सदस्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। यशोदा का चुनाव 24 दावेदारों में से किया गया है। अब पार्टी उनके नामांकन की तैयारी कर रही है।

नक्सलियों की कायराना करतूत, नगर सेना के जवान की निर्मम हत्या

0

कांकेर जिले के ग्राम गुमझिर नक्सलियों द्वारा शाम को बाजार में करीब 5 बजे बाजार में नक्सलियों द्वारा नगर सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी.

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जवान का नाम संजय कुंजाम हैं. संजय अपने दोस्तों के साथ गुमझिर मेला में लगा मुर्गा बाजार देखने गया था. बताया जा रहा हैं की घटना देर शाम करीब 5 बजे की हैं कांकेर शहर से 7 किमी दूर व्यासकोंगेरा का निवासी था. बताया जा रहा हैं की 5 से 6 नक्सलियों ने बाजार स्थल में पहुंच कर इस घटना को अंजाम दिया हमले के पीछे नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

ttps://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

BREAKING: नक्सलियों ने की नगर सेना जवान की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

0

बिप्लब कुण्डू,पखांजूर: कांकेर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर अमाबेडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुमझीर के मुर्गा बाजार में नक्सलियों ने एक नगर सेना के

जवान की हत्या कर दी है।

वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज ग्राम पंचायत गुमझीर में वार्षिक देव मेले का आयोजन किया जा रहा था जहां साधारण वेशभूषा में मेले में शामिल नक्सलियों ने नगर सेना में पदस्थ एक जवान की निर्मम हत्या कर दी है। साथ ही सूत्रों के अनुसार नक्सलियों की संख्या 4 से 8 बताई जा रही है नक्सलियों ने जवान को मारने के लिए देसी कट्टे व कुल्हाड़ी का इस्तमाल किया है साथ ही नक्सली नगरसेना के जवान की हत्या करने के बाद जंगल की ओर भाग गए।

ग्राम चिपरा में एक दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन का उदघाटन

0

कुसुमकसा — ग्राम चिपरा में एक दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन का उदघाटन मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि मे सम्पन्न हुआ ,कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमारी बाई भुआर्य (सरपंच ग्राम पंचायत चिपरा), विशेष अतिथि राजाराम तारम (जनपद सदस्य डोंडी लोहारा), कुमान सिंह कुरेटी, अनिल सुथार (पूर्व जनपद सदस्य कुसुमकसा ),जयप्रकाश पिस्दा ,उदेराम सिवना अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति हाईस्कूल चिपरा थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बने राम दरबार मे विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया पंडित हेमकुमार शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा सम्पन्न कराया |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने मुख्य अतिथि के आसंदी से आमजन को रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श को अपने जीवन मे चरितार्थ करने की बात कही साथ ही इस तरह से धार्मिक आयोजन से नई पीढ़ी को सत्य के रास्ते जीवन जीने का महत्व समझ मे आता है आयोजन समिति ने उक्त कार्यक्रम में रामायण प्रसार समिति शास्त्री चौक चिपरा ,माधुर्य मांस परिवार पोटियाडीह( धमतरी) ,जय गुरुदेव मानस परिवार कुडेरा दादर (गरियाबंद), दीप ज्योति बालिका मानस मंडली धनोरा(गुरुर) ,मोर मयारू मानस परिवार गुदगुदा(कुरूद) सहभागिता दर्ज करने की जानकारी दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

इस अवसर पर सस्वर मांस गान सम्मेलन समिति के विजय धनेंद्र अध्यक्ष , कलेन्द्र यामले उपाध्यक्ष हेमन्त यामले सचिव, किशोर भुआर्य सहसचिव , भागीराम नायक कोषाध्यक्ष ,भुखुराम रावटे ,नारायण रावटे ,रामाधर धनगुन, पतिराम यामले, पनिका भंडारी, सालिक धनेंद्र, थानसिंग नायक, तमेश सिन्हा, टीकम सिवना, हेमन्त सिवना, मेहतर पिस्दा ,कमलदेव बारसागढे सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन भुवन अलेन्द्र, भूपेंद्र धनेंद्र ने किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS