City Media - Page 233 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 233

सांसद संतोष पाण्डेय के प्रयासों से अब भोरम देव मंदिर लेगा भव्य एवं दिव्य रूप

0
  • पर्यटन मंत्रालय ने दी 146 करोड़ रू. की स्वीकृति
  •  सांसद पाण्डेय ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दिया साधुवाद

रायपुर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले और राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में स्थित छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से सुविख्यात भोरमदेव मंदिर से देश व प्रदेश के लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय इसके सतत विकास एवं मंदिर को भव्य-दिव्य स्वरूप देने के लिए सतत प्रयासरत हैं। पिछले दिनों सांसद  पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर के विकास और मंदिर में शेड निर्माण, मंदिर के रख-रखाव व विशेष मरम्मत कार्य सहित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, लैंड स्कैपिंग व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र सौंपकर मांग की थी। पाण्डेय की मांग पर मंत्री  शेखावत द्वारा 146 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस हेतु सांसद  पाण्डेय नई दिल्ली में मंत्री शेखावत से भेंट कर पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हमारे धार्मिक स्थलों के संरक्षण व पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए अनवरत प्रयास कर रही है। पर्यटन के मामले में भोरम देव मंदिर के साथ ही बस्तर और समूचे छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने हमारी सरकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

शबरी नदी में डूबने से छात्र की मौत; प्रशासनिक लापरवाही उजागर

0
  •  जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रशासन को ठहराया दोषी

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक की इंजरम ग्राम पंचायत में स्थित बालक आश्रम के छात्र कोडी नवीन की शबरी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक चौथी कक्षा में पढ़ता था। आश्रम प्रबंधन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष मंगम्मा सोयम एवं उपाध्यक्ष महेश कुंजाम ने बालक आश्रम का निरीक्षण कर छात्रों से चर्चा की और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मंगम्मा सोयम ने इस मामले में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर नोडल अधिकारी राजू टंडिया, मंडल संयोजक, आश्रम अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके साथ कोंटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी थे। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मृत छात्र के पैतृक गांव भी पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया।

प्रशासन जिम्मेदार: सोयम

जिला पंचायत अध्यक्ष मंगम्मा सोयम ने बच्चे की मौत पर प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्रीमती सोयम ने कहा यह हादसा शिक्षा विभाग व छात्रावास प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। छात्र की सुरक्षा की अनदेखी की गई, जिसके चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। ऐसे में संबंधित अधिकारियों, गार्ड, मैट्रन और आश्रम के कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए छात्रावासों में सख्त निगरानी और सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। यदि प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो इसका संपूर्ण जिम्मेदार शासन होगा।

लापरवाही का नतीजा: कुंजाम

इस घटना को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महेश कुंजाम ने कहा यह घटना प्रशासनिक लचरता और शिक्षा व्यवस्था की विफलता का परिणाम है। लगातार छात्रों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। आखिर बच्चे नदी तक कैसे पहुंचे? कौन उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेगा?” उन्होंने आगे कहा विगत दिनों कोंटा में भी आश्रम के छात्रों का नदी में नहाने का वीडियो वायरल हुआ था। इससे साफ है कि प्रशासन छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इस मौत की उचित जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वर्सन

अधीक्षक सस्पेंड

आश्रम के अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मंडल संयोजक एवं संस्था के सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच जारी है, कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शरदचंद्र शुक्ला,

सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग, सुकमा

दर्जनों गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत; मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर छोड़ा गया नहर में पानी

0
  •  मक्के की फसल को मिलेगा बड़ा लाभ 

जगदलपुर बस्तर के किसानों की समस्याओं को देखते हुए जल सांसधान मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर कोसारटेंडा बांध से किसानों के हित में पानी छोड़ा गया है। गौरतलब है कि फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान किसान इंद्रावती नदी से पानी की मांग को लेकर लगातार पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे थे।

इंद्रावती बचाओ संघर्ष समिति के किसानों ने मंत्री केदार कश्यप से पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही खंडसरा, नहरनी, केशरपाल, कुम्हली, फाफनी, मुरकुची, बेसोली, बाकेल, सोरगांव, भानपुरी, फरसागुड़ा के किसानों ने सिंचाई के लिए पानी कि मांग की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय मंत्री केदार कश्यप ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन करने के बाद 1 अप्रैल को कोसारटेंडा जलाशय से रबी सिंचाई हेतु तीसरी बार जलाशय से 6 क्यूमेक जल नहरों के माध्यम से छोड़ा गया। कुल 10 एमसीएम पानी सिंचाई हेतु बांध से विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए किसानों ने मंत्री केदार कश्यप जी को धन्यवाद देते हुए नवीन जलाशयों के अविलंब निर्माण की मांग की है।

किसान पहली प्राथमिकता

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की पहली प्राथमिकता में प्रदेश के किसान हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। किसानों की मांग पूरी होने से उन्हें राहत मिलेगी और उनकी फसलों को पानी मिलेगा। नहर में पानी छोड़ने से किसानों की सिंचाई की समस्या हल होगी।

सट्टा पट्टी लिखते दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0
  • आरोपी के कब्जे से मोबाईल, सट्टा पट्टी, नगदी रकम को किया गया जप्त

श्रीमान पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ 0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दो आरोपी को गिर0 किया गया जेल भेजा गया।

 

1 प्रकरण – राजहरा वार्ड क्र0 25 निवासी नाम संतोष चिकवा उर्फ सुदामा पिता फूलचंद चिकवा उम्र वर्ष 38 द्वारा फुटबाल ग्राउंट जिम मैदान में बैठकर अंको के आगे रूपये पैसों का दावं लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर राजहरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया । आरोपी के कब्जे से एक टच मोबाईल विवो मोबाईल एक लाईलिंग कागज में लिखा सट्टा पट्टी व नगदी, एक डाट पेन, 460 रकमरूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में 86/25 धारा 4 क जुआ एक्ट व छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

 

2 प्रकरण सुरज सिंह राजपूत पिता श्री प्रहलादसिंह उम्र टेबलरसीट राजहरा 04 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 27 द्वारा चौक 256वार्ड राजहरा फुटबाल ग्राउण्ड के पीछे 05 बैठकर अंको के आगे रूपये पैसों का दावं लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर राजहरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से लाईलिंग कागज में लिखा सट्टा पट्टी व नगदी रकम 510 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में 87/25 धारा 4 क जुआ एक्ट व छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

 

थाना राजहरा पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत अवैध व्यवसाय जुआ, सट्टा, शराब के विरूद्ध वरिष्ट अधिकारियों के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में लगातार सक्त कार्यवाही की जा रही है।

संविलियन के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0
  • वेतन वृद्धि की भी मांग उठाई संविदा कर्मियों ने

लोहंडीगुड़ा स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के बस्तर संभाग महासचिव राहुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में कार्यरत संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम लोहंडीगुड़ा को ज्ञापन सौंपा।

संघ के बस्तर संभाग महासचिव राहुल कुमार पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 2020 से शुरू स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम योजना के 751 वि‌द्यालय वर्तमान में संचालित हैं, जहां 5 लाख से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययनरत है जिसमें 12 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर कार्यरत हैं। इस वि‌द्यालय का उद्‌देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को समान अवसर उपलब्ध कराना है।छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के बैनर तले आज राजयपाल और मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षित करवाने हेतु एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पूर्व शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सदन में की गई घोषणा अनुसार कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति को भंग करने तथा शिक्षा विभाग में संविलियन की कार्यवाही को पूर्णता प्रदान करने और दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए पिछले 4 वर्ष से एकमुश्त वेतन पर कार्यरत सेजेस संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की मांग को प्राथमिकता से पूरा करने का आग्रह किया गया है। इस दौरान लोहंडीगुड़ा ब्लॉक से सेजस के शैलेंद्र साहू, विवेक मिश्रा, श्रीकांत कश्यप, मनीष कुजूर, रत्नाप्रिया पांडेय, रेखा ठाकुर, स्पंदन पाराशर एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

सरकार स्कूल, अस्पताल और कॉलेज खोले, शराब दुकान नहीं: विक्रम मंडावी

0
  •  नई शराब दुकानें खोलने का विधायक विक्रम मंडावी ने किया कड़ा विरोध
  • बीजापुर जिले में नहीं खुलने देंगे नई शराब दुकानें

जगदलपुर बीजापुर के विधायक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने नई शराब दुकाने खोलने के भाजपा सरकार के फैसले का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार शराब दुकान खोलने के बजाय स्कूल, कॉलेज, अस्पताल खोलने पर ध्यान दे।

 

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा है कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब सरकार ने स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोलने के साथ साथ राज्य में विकास के काम किए थे। अब भाजपा की सरकार स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों को बंद कर नई शराब दुकानें खोलने में लगी है। बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र के आवापल्ली, मद्देड, कुटरू, नैमेड, गुदमा और गंगालूर सहित जिले के अन्य इलाक़ों में सरकार शराब दुकानें खोलने जा रही है। इससे जिले में अव्यवस्था फैलेगी। कांग्रेस नेता और विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा के अपने चुनावी घोषणा पत्र को याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” में कहा था कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो शराब दुकानों को कम करने का काम करेंगे। लेकिन भाजपा सरकार अब बीजापुर जिले के साथ साथ प्रदेश में बड़े स्तर पर शराब दुकानें खोलने जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी भाजपा सरकार ने बड़े स्तर पर शराब दुकानें खोली थी और आने वाले नए वित्त वर्ष में 76 और नई शराब दुकानें खोलने जा रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि बड़े पैमाने पर बीजापुर जैसे क्षेत्र में और शराब दुकानें खोलने से जिले में अव्यवस्था फैलेगी।इसलिए भाजपा सरकार को चाहिए की अव्यवस्था को रोकने के लिए नई शराब दुकान खोलने के फैसले को वापस ले। अन्यथा जिले में भाजपा सरकार द्वारा खोले जाने वाली नई शराब दुकानों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

जान दे देंगे, मगर नहीं होने देंगे नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण: रैनू बघेल

0
  •  झाड़ेश्वर परिवहन समिति ने इस्पात सचिव संदीप पौड्रिक को सौंपा ज्ञापन 
  • निजीकरण के मुद्दे पर परिवहन समिति गंभीर 

जगदलपुर नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण को ले कर एकबार फिर मामला गरमा चुका है। प्लांट निजीकरण के विरोध में जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति सड़क पर उतर चुकी है।

रविवार को झाड़ेश्वर परिवहन समिति के सदस्यों द्वारा इस्पात के निजीकरण को ले कर धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया था। मंगलवार को इस्पात सचिव संदीप पौड्रिक इस्पात संयत्र के दौरे पर जगदलपुर पहुंचे थे।इस दौरान इस्पात संयंत्र के विनिवेशीकरण का विरोध कर रहे जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष रैनू बघेल के नेतृत्व में इस्पात सचिव से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति के अध्यक्ष रैनू बघेल ने बताया कि नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण का हमारी परिवहन समिति पुरजोर विरोध कर रही है। रविवार को समिति की ओर से इस मामले को ले कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। आज नगरनार प्लांट पहुंचे इस्पात सचिव से समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान उनसे समिति नगरनार प्लांट के विषय मे चर्चा की हैं। साथ ही कई विषयों को ले कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

रैनू बघेल ने कहा कि नगरनार प्लांट के विनिवेशीकरण को ले कर हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और जान भी दे देंगे मगर प्लांट का निजीकरण हरगिज नहीं होने देंगे। जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति ने ज्ञापन में इस्पात सचिव से कहा है कि नगरनार के आसपास बस्तर संभाग के आदिवासियों की पुस्तैनी जमीन पर एनएमडीसी द्वारा स्टील प्लांट स्थापित किया गया है। यह कंपनी हमारे विकास में सहायक बनी है। हमें रोजी-रोटी, रोजगार, बच्चों की नौकरी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं देकर हमें लाभान्वित कर रही है। इसीलिए हमने अपने जीवन के एकमात्र आधार जंगल और जमीन एनएमडीसी के सुरक्षित हाथों में सौंपी थी। यह सोचकर कि भारत सरकार की यह संस्था संवैधानिक तरीके से हमारे हितों के संरक्षण और संवर्धन में सहायक होगी। कंपनी ने अपने सेवा कार्यों से हमेशा इसका अहसास भी कराया और हमें कभी मायूस नहीं होने दिया। एनएमडीसी एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो बस्तर के आसपास के आदिवासी समुदाय को अपना परिवार समझकर उनकी देखभाल करती है। हम आदिवासी भी मानते हैं कि अपने पुरखों की संचित जमीन को जिस उद्देश्य से हमने कंपनी को ट्रांसफर किया था वो पूरा हो रहा है।

नगरनार का एनएमडीसी स्टील प्लांट केवल प्लांट नहीं है, यह बस्तर के आदिवासियों के जीवन की आशा, उम्मीद और जीने का आधार है। हमारा जीवन, हमारा प्राण एवं हमारे परिवारों की भावनाएं नगरनार इस्पात संयंत्र से जुड़ी हुई हैं। ऐसा स्नेह और परस्पर विश्वास का बंधन कोई भी निजी कंपनी से नहीं बन सकता, चाहे वो कितनी बड़ी क्यों ना हो। हम सब ये जानते और मानते हैं कि प्राइवेट कंपनियों का पहला लक्ष्य मुनाफा कमाना होता है। वे हमारे हितों की रक्षा नहीं कर सकतीं। आगेकहा गया है- हम मानते हैं कि प्राइवेट हाथों में नगरनार इस्पात संयंत्र का जाना, यहां के आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ धोखा है। उनकी जीवन भर की जमा पूंजी से खिलवाड़ है। हमारी सदियों की आस्था और भावना का निरादर है। हमारी संवेदना और सपनों के साथ क्रूर मजाक है। एनएमडीसी स्टील प्लांट नगरनार के साथ जैसा हमारा अपनापन और प्रेम है, जो प्यार एवं सम्मान हमें मिलता रहा है वो किसी प्राईवेट कंपनी के हाथों में प्रबंधन सौंपे जाने के बाद नहीं मिल सकता। हम लोगों ने अपने परिवार, समाज और पर्यावरण के व्यापक हितों को देखते हुए अपनी जमीन कंपनी को सौंपी थी, निजी हाथों देने के लिए नहीं। इस कंपनी से हमारे बच्चों का भविष्य जुड़ा है। हमारे सपने बड़े हो रहे हैं। हम एक बेहतर भविष्य की ओर उन्मुख हो रहे हैं। ऐसे में सरकार का निजीकरण का फैसला हमारे अस्तित्व को मिटाने जैसा प्रतीत हो रहा है। एक पंक्ति में कहें तो नगरनार स्टील प्लांट का प्राइवेट हाथों में जाना हमारे प्राण लेने के बराबर है। यदि कोई प्राईवेट कंपनी इसका प्रबंधन संभालती है तो हम आदिवासी इसे कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे।

घुसने नहीं देंगे विदेशी कंपनी को

रैनू बघेल ने आगे कहा है- जानकारी मिली है कि नगरनार स्टील प्लांट को आरसी मित्तल कंपनी को देने की बात कही जा रही है। आरसी मित्तल एक विदेशी कंपनी है। हम आदिवासी लोग अंग्रेजों से लड़कर अपने जमीन को बचाया है हम आदिवासी लोगों ने देश के लिए बलिदान दिए हैं। हम आदिवासी लोग भारत सरकार के उद्यम एनएमडीसी स्टील लिमिटेड को किसी विदेशी कंपनी के हाथ में नहीं जाने देंगें और बस्तर में विदेशी कंपनी नहीं चलने देंगे। इस दौरान खगेश्वर पुजारी, सियाराम, जालंधर नाग, वीरेंद्र साहू, गणेश काले, रघु सेठिया, तपन राय, गीता मिश्रा, प्रकाश नायडू, अशोक साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

विशाल चुनरी यात्रा आज

0

जगदलपुर शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा 2 अप्रैल को नगर में विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की जिला संयोजिका हेमा गुरुवारा ने बताया कि 2 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे दुर्गा माता मंदिर में चुनरी यात्रा निकलेगी। चुनरी यात्रा

शांतिनगर माता मंदिर से आईडीबीआई बैंक, चांदनी चौक, सीताराम शिवालय, मिलन होटल रोड से स्टेट बैंक चौक से मेन रोड होती हुई गोल बाजार चौक से जगन्नाथ मंदिर होती हुई दंतेश्वरी माता मंदिर पहुंचेगी, जहां मातारानी को चुनरी चढ़ाई जाएगी। उसके बाद माई जी की आरती व प्रसाद वितरण होगा। हेमा गुरुवारा ने माता बहनों से भगवा या लाल वस्त्र धारण कर यात्रा में शामिल होने की अपील की है। सूट या साड़ी का भगवा अथवा लाल होना जरूरी है। जिन्हें कलश धारण करना है उन्हें है वो पीला वस्त्र सूट, साड़ी, लहंगा चुनरी पहनकर आना होगा।

जिले के समस्त बुथो मे मनाएंगे भाजपा स्थापना दिवस व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती-चेमन देशमुख

0

बालोद – जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल एवं भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल तक प्रतिवर्ष की भांति भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बूथ केंद्रो तक बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मानने वाली है जिले में इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वन के लिए जिला प्रभारी के रूप में जिला भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव, बालोद विधानसभा संयोजक कौशल साहू ,डौंडी लोहार विधानसभा संयोजक मनीष झा एवं गुंडरदेही संयोजक टिनेश्वर बघेल को नियुक्त किया गया है इसके साथ ही समस्त 17 मंडलों में संयोजक व दो सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर समस्त 17 मंडलों में एक से तीन तारीख के भीतर मंडल स्तर पर बैठक संपन्न होगी जिला प्रभारी राकेश छोटू यादव ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पार्टी कार्यायलयों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे पार्टी कार्यालय में सजावट व मिठाई वितरण कर जिला स्तर पर प्रदर्शनी करके उन्हें प्रदर्शित करेंगे 6 एवं 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों को एकत्रित करके पार्टी की स्थापना दिवस मनाई जाएगी 8 अप्रैल और 9 अप्रैल को मंडल या विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा सम्मेलन में तीन वक्ता भाजपा की चुनावी सफलता और संगठन विस्तार भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ लगभग 11 वर्षों के विकास, विकसित भारत की ओर यात्रा को लेकर संबोधन होगा वही विधानसभा संयोजक कौशल साहू, मनीष झा, टिनेश्वर बघेल ने संयुक्त रूप से बताया कि 7 से अब 12 अप्रैल के बीच मंडल अध्यक्ष से ऊपर के भाजपा पदाधिकारी पुराने अथवा नये साथ ही ब्लॉक पंचायत सदस्यों और पार्षदों साथ पदाधिकारी तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधि सेवा बस्ती चलो अभियान में भाग लेंगे प्रत्येक कार्यकर्ता पूरा दिन गांव मोहल्ले में सेवा बस्ती का दौरा करेंगे अभियान के दौरान उनके नेतृत्व में मंदिर, अस्पताल, स्कूल या गलियों में स्वच्छता अभियान ,विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलना उनसे बातचीत करना आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल या पशु चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या पंचायत कार्यालय या किसी अन्य सरकारी संस्था का दौरा करना ,जल निकायों की सफाई ,भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के झंडों के साथ सभी गलियों में यात्रा निकालना संध्या में ग्रामीण एवं निवासियों की चौपाल समुदाय के नेताओं के घर जाना वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं आपातकाल में गिरफ्तार मिसाबंदियो, कारसेवकों को सम्मानित करना बुथ समिति की बैठक एवं 13 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों की सफाई करना परिसर को सजाना शाम को दीप प्रज्वलित आयोजित करना 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटि जावेगी संविधान की स्थापना का सामूहिक पाठ किया जाएगा, आंगनबाड़ी केन्द्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं परिसर की सफाई सामुदायिक सुविधाओं रख रखाव पर विशेष ध्यान रखने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

 

आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई खतरे में, नहीं मिल रही है शिष्यवृत्ति

0

बकावंड 250 सीटर कन्या छात्रावास बकावंड में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलना बंद हो गई है। इससे उनकी पढ़ाई खतरे में पड़ गई है। पालकों ने कलेक्टर को आवेदन देकर छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है।

कलेक्टर को आवेदन देने पहुंचे पालकों ने बताया कि वे गरीब तबके हैं और रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। इसीलिए उन्होंने अपनी बेटियों को छात्रावास में रखकर पढ़ाने का फैसला किया था। छात्राओं को शिष्यवृत्ति देना बंद कर दिया गया है। नतीजतन छात्रावास में उनके भोजन, साबुन सोडा, तेल व दैनिक जरूरत की अन्य चीजों की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। पालक इस संबंध में वे सांसद महेश कश्यप, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त समेत कई अधिकारियों को अपनी पीड़ा बता चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। हालत यह है कि पालक अब अपनी बेटियों को छात्रावास से निकाल कर घर ले जाने और उनसे रोजी मजदूरी कराने की सोचने के लिए मजबूर हो गए हैं। इन आदिवासी पालकों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि शिष्यवृत्ति भुगतान की जल्द पहल करें।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS