बालोद – प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण का व्यापक रूप से फैलाव हो रहा है इसके प्रसार को रोकने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव के उपायों को अपनाना उचित एवं आवश्यक हो गया है |
कोरोना की वर्तमान स्थिति को नियंत्रित करने हेतू लॉक डाउन का फैसला लिया गया है समस्त नागरिकों से अपील है इसका दिए गए दिशानिर्देश के आधार पर कड़ाई से पालन करें –
बालोद जिले के समस्त नगरीय निकाय एवं प्रभावित क्षेत्रों में दिनांक 22-Sept-2020 से 30-Sept-2020 तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया जाता है –
दल्लीराजहरा में मिले 16 पॉजिटिव जिसमे डौंडी, कच्चे एवं राजनांदगांव से आये हुए 05 संक्रमित भी शामिल है | आज मिले 16 पॉजिटिव में से 05 को होम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि बाकि बचे 11 संक्रमितों को बालोद कोविड अस्पताल ले जाया गया है |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 08 से 03, वार्ड क्र 09 से 01, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 21 से 02, वार्ड क्र 22 से 01, मानपुरचौक से 01 और न्यू बस स्टैंड में स्थित आरोग्य अस्पताल में भर्ती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई |
इसके अलावा डौंडी से 03, कच्चे से 01 एवं राजनांदगांव से 01 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए | इन सभी का कोरोना टेस्ट यहीं दल्लीराजहरा में किया गया था | इस प्रकार दल्लीराजहरा में कूल संक्रमितों की संख्या 16 है |
प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है | आपको बता दें कि दुर्ग जिले में कलेक्टर द्वारा कोरोना संक्रमण के भयंकर परिणामस्वरुप 20 से 30 सितम्बर तक पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है | इसलिए सुरक्षित रहें, घर में रहें और मास्क का प्रयोग करें |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा
में मिले 16 पॉजिटिव जिसमे डौंडी, कच्चे एवं राजनांदगांव से आये हुए 05
संक्रमित भी शामिल है | आज मिले 16 पॉजिटिव में से 05 को होम आइसोलेशन में रखा गया
है जबकि बाकि बचे 11 संक्रमितों को बालोद कोविड अस्पताल ले जाया गया है |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज
पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 08से 03, वार्ड क्र 09से 01, वार्ड क्र 15से 01, वार्ड क्र 21 से 02, वार्ड क्र 22से 01,मानपुरचौक से 01 और न्यू बस स्टैंड में स्थित आरोग्य अस्पताल में
भर्ती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई |
इसके अलावा डौंडी से 03, कच्चे से 01 एवं
राजनांदगांव से 01 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए | इन सभी का कोरोना टेस्ट यहीं
दल्लीराजहरा में किया गया था | इस प्रकार दल्लीराजहरा में कूल संक्रमितों की
संख्या 16 है |
प्रशासन
द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने
पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है | आपको बता दें कि दुर्ग जिले
में कलेक्टर द्वारा कोरोना संक्रमण के भयंकर परिणामस्वरुप 20 से 30 सितम्बर तक
पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है | इसलिए सुरक्षित रहें, घर में रहें और मास्क
का प्रयोग करें |
विशेष
अनुरोध – सिटी मीडिया
सिटी
मीडियाभीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से
अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव
उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
नई दिल्ली – देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट और फाइनैंशल सर्विस ऐप Paytm को Google Play Store से हटा दिया गया है। पेटीएम के प्ले स्टोर से हटने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि पेटीएम वॉलेट में रखे पैसे का अब क्या होगा. इस संबंध में भी पेटीएम ने सफाई दी है. Google Play Store से अभी Paytm के मुख्य ऐप को रिमूव कर दिया गया है जबकि दूसरे ऐप्स जैसे Paytm for business, Paytm Mall, Paytm Money आदि मौजूद हैं। ऐपल ऐप स्टोर पर iOS ऐप अभी भी उपलब्ध है। पेटीएम ऐप के अलावा गूगल प्ले से Paytm First ऐप को भी हटा दिया गया है। इस गेम में भी पैसे जीतने के साथ फैंटेसी क्रिकेट फीचर्स हैं।
गूगल प्ले लिस्टिंग पर पेटीएम ऐप की जगह अब लिखा आ रहा है, ‘We’re sorry, the requested URL was not found on this server. ‘ गूगल प्ले से अब यूजर्स ऐंड्रॉयड ऐप को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों के फोन में पहले से पेटीएम मौजूद है वो यूजर्स मोबाइल वॉलिट और दूसरी सर्विसेज को इस्तेमाल कर सकते हैं।
गूगल का बयान गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, पेटीएम पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि हम ऐसे एप को जगह नहीं दे सकते जो ऑनलाइन कैश वाले गेम्स, जुए या सट्टा का आयोजन करते हों। पेटीएम ‘PayTM First Games’ के ज़रिए पैसे जीतने का दावा करती है। शुक्रवार को गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में अपनी गैंबलिंग पॉलिसी को हाइलाइट किया जिसके मुताबिक, ऐप डिवेलपर्स को जुआ या सट्टे की इजाजत नहीं है। बता दें कि हाल ही में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पेटीएम ने ऑनलाइन कैश जिताने वाले ऐसे ही एक फीचर को लॉन्च किया था।
पेटीएम ने दी सफाई
पेटीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि डियर पेटीएमर्स, पेटीएम एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड और अपडेट्स के लिए उपलब्ध नहीं है. हम जल्द ही वापस आएंगे. आपका पूरा पैसा सुरक्षित है और आप पेटीएम सामान्य तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे. बता दें कि हाल ही में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पेटीएम ने ऑनलाइन कैश जिताने वाले ऐसे ही एक फीचर को लॉन्च किया था.
रायपुर – स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि प्रदेश में स्कूल खोले जाने के हालात नहीं है | अभी प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 हजार तक पहुंच गई है |
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़ में कोरोना के ज्यादा मरीज हैं | उन्होंने कहा कि बच्चों को दांव पर नहीं लगाया जा सकता | नियमानुसार बहुत से सावधानी, पाबंदी, कंटेमेंट जोन, संक्रमित क्षेत्र का आंकलन करना है. साथ पहले बच्चों के पालकों से अनुमति लेना, स्कूल में बच्चों एंव शिक्षकों का प्रतिशत तय करना है. वर्तमान प्रदेश में ऑनलाईन पढ़ाई, पढ़ाई तुहर दुवार आदि की व्यवस्था की गई है |
उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी स्कूल नहीं खुलेंगे. इसके लिए तैयारी चल रही है, लेकिन अंतिम फैसला स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा |
नई दिल्ली – देश की सबसे बड़ी बैंक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एटीएम से लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए आज से नया नियम लागु किया गया है |
आज से भारतीय स्टेट बैंक के किसी भी एटीएम से 10,000 से अधिक की रकम निकाल रहे है तो आपके पास बैंक की तरफ से एक ओटीपी भेजा जायेगा वह ओटीपी कन्फर्म करते के बाद ही आप रकम निकासी कर पाएंगे | एटीएम से लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए बैंक ने यह कदम उठाया है। लेनदेन के लिए ओटीपी को अनिवार्य बनाए जाने से एसबीआइ के डेबिट कार्डधारकों के धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
बालोद–जिले के गुरूर नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष चिंता राम साहू. के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. उक्त अवसर पर राजेश दीवान. नेता प्रतिपक्ष चिंता राम साहू पार्षद अनुसूया ध्रुव. चंद्र लता साहू. कुंती सिन्हा. ओमेंद्र साहू. मोहन निषाद. प्रदीप साहू. ताम्रध्वज सिन्हा. छन्नू नेताम. द्रोणाचार्य कलिहारी. सांसद प्रतिनिधि महाविद्यालय एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा थाने में प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले के नेतृत्व में आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास रवि निर्मलकर दीपक शर्मा के द्वारा पकड़े गए आरोपी इस प्रकार है –
अपराध क्रमांक 416/20, धारा 34(1) आब.एक्ट घटनास्थल- धोबी दंड रोड राजहरा नाम आरोपी- वसीम शेख पिता शेख प्यारी उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 12 राजहरा जप्ती- 1 बाटल 10 पौवा देसी प्लेन शराब 04 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1580 रुपये।
अपराध क्रमांक415/20, धारा 34(1) आब. एक्ट घटनास्थल धोबेदण्ड रोड राजहरा नाम आरोपी- कोमल सारथी पिता अनुप सारथी वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार राजहरा जप्ती- 1 बाटल 11 पौवा देसी प्लेन शराब तथा 03 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1540 रुपये।
दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ,बालोद जिला अध्यक्ष कृष्ण कान्त पवार के
निर्देशानुसार एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोबरागड़े के मार्गदर्शन में सेवा सप्ताह के अन्तर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर राजहरा पेथालाँजी लैब दल्लीराजहरा मे ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने कहा कि भारत देश को सामरिक शक्ति से सशक्त बनाते हुए विश्व समुदाय का नेतृत्व कर आत्मनिर्भर भारत के सपनों को पूरा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वे जन्म दिन पर 70 लोगों का रक्त परीक्षण एवं ब्लड ग्रुप करने का लक्ष्य रखा गया है ।
ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर के आयोजक राकेश कोसरे एवं प्रवीण उइके ने निशुल्क ब्लड ग्रुप टेस्ट कर रक्त परीक्षण करने हेतु राजहरा पेथाँलाजी लैब के संचालक नीतिन राम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सप्ताह के अन्तर्गत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे ।
दल्लीराजहरा — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है. इस बेहद खास मौके को भाजपाजिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देश पर ‘खास’ तरह से मनाया गया. भाजपा PM के
जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि 14 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताह में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में सेवा के अलग-अलग काम कर रहे हैं. जिसमे 14 Sept
मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटते हुए
को कोरोना काल होने के कारण रक्तदान का कार्यक्रम किया जाना था जिसे स्थगित कर रक्तदाताओं की सूची जिलाध्यक्ष को सौंपी गई जिलाध्यक्ष द्वारा उक्त सूची को जिला कलेक्टर के पास सौंपा गया जिससे आवश्यकता पड़ने पर संपर्क कर रक्त दान करवाया जा सके इसी के साथ 17 Sept को फल वितरण एवं मास्क वितरण एवं असहाय एवं निर्धन लोगों को वस्त्र दान किया गया जिसमे बस स्टैंड स्थित आरोग्य अस्पताल, मेन रोड स्थित गुहा
जनस्वास्थ्य केंद्र (गुहा अस्पताल) में मरीजों के लिए फल एवं बिस्किट प्रदान करते हुए
अस्पताल में फल एवं बिस्किट वितरण किया गया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई इसके बाद 18 Sept को स्वच्छता अभियान एवं 19 तारीख को खुले मैदान में व घरों में वृक्षारोपण 20 तारीख को सोशल मीडिया के माध्यम
आरोग्य अस्पताल में मरीजों के लिए फल एवं बिस्किट प्रदान करते हुए
से मोदी जी के जीवन पर आधारित विडियो का प्रसारण किया जायेगा | दल्लीराजहरा के भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने वार्ड में गरीब असहाय लोगों को सहयोग कोरोना काल में हो रही समस्याओं को लेकर कार्य किया जायेगा |
सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में दिव्यांग जनों को साड़ी एवं कपड़ा व फल वितरण करते हुए
मण्डल प्रभारी नरेश यदु एवं डौंडी मण्डल प्रभारी ठाकुर राम चंद्राकर एवं जयेश ठाकुर जिला मंत्री भी दल्लीराजहरा एवं चिखलाकसा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहे |
वार्ड क्र 21 में निर्धन जनों को ब्रेड एवं फल वितरण करते हुए
सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की थीम ’70’ रखी गई है, क्योंकि यह PM मोदी का 70वां जन्मदिन है. बीजेपी देश के हर मंडल में दिव्यांग लोगों को उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध करा रही है | इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मण्डल महामंत्री के नेतृत्व में वार्ड क्र 26 में स्थित श्री दुर्गा मंदिर के सामने दिव्यांग महिला एवं पुरुषों को पहनने के लिए कपडे एवं साड़ी एवं फल का वितरण सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किया गया
अनिल खोब्रागढ़े के द्वारा निःशुल्क रक्त प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान करते हुए
| इस कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी, पूर्व पार्षद किरण सिन्हा, महेंद्र पिपरे, वार्ड क्र 26 पार्षद टी ज्योति, वार्ड क्र 25 पार्षद राजेश काम्बले, वार्ड क्र 04 पार्षद प्रमिला पारकर, सुजीत झा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण उइके, राजकुमारी यादव, नीलावती साहू, भाजयुमो मंत्री भूपेंद्र श्रीवास जसवंता नायक, सुमीत जैन, निलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू, मनीष उइके, संजय उके सोशल डिस्टेसिंग डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम किया |
दुर्ग – राजधानी के बाद दूसरा सर्वाधिक संक्रमित जिले दुर्ग में कलेक्टर द्वारा लॉक डाउन का फैसला लिया गया है जो कि 10 दिनों 20 से 30 सितम्बर तक का रहेगा | इस सम्बन्ध में जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों की ओर से भी आग्रह किया गया था। इसी आधार पर यह निर्णय लिया गया है |
दुर्ग जिले में बुधवार तक कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7542 था। वहीं 242 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी आधार पर कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। इस समय असावधानी बरती गई तो कोरोना संक्रमण की स्थिति को नियंत्रित करने में गंभीर परेशानी हो सकती है। कलेक्टर ने कहा है कि लॉकडाउन का उद्देश्य कोरोना संक्रमण को रोकना है। अतः इस लॉक डाउन को सफल में बनाने में मदद करे |
दिए गए आदेश में आदेश में देखें और इसका पालन करें –