City Media - Page 1753 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1753

शीतला मंदिर मूर्ति तोड़े जाने ग्राम का शिवसेना ने किया अवलोकन , अपराधियो को तत्काल गिरफ्तार करने पुलिस प्रशासन को सौपा ज्ञापन

0

डौंडी:- चारामा ब्लाक के ग्राम हाराडूला में शीतला माता मंदिर में शीतला माता की मूर्ति तोड़ने के विरोध में शिवसेना द्वारा गांव हारा डूला पहुंचकर शीतला मंदिर का अवलोकन किया गया एवं मंदिर का जायजा लिया गया ।तथा ग्राम वासियों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए शिव सेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा द्वारा कहा गया कि क्षेत्र में लगातार वैश्विक षड्यंत्र के चलते देश विरोधी ताकतों द्वारा धर्मांतरण का कार्य करा कर समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ।एवं विभिन्न समाजों के अंदर गलतफहमियां पैदा की जा रही है एवं इतिहास का गलत व्याख्या कर समाज के अंदर फू ट डाला जा रहा है जिसे हमें सभी समाज को समझना होगा एवं ऐसी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी संस्कृति एवं अपने राष्ट्र को बचाना होगा। विदित हो कि कुछ दिन से क्षेत्र में लगातार देवी-देवताओं की मूर्तियां ,मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही है किंतु पुलिस प्रशासन इस पर लगाम लगाने में असफल हो रहा है जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है ।इसके पश्चात शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल थाना चारामा पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में लगातार देवी-देवताओं की मूर्तियों मंदिरों के साथ हो रहे तोड़फोड़ पर रोक लगाते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग किया गया। अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो शिवसेना क्षेत्र की आम जनता को साथ लेकर प्रदर्शन करने बांध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से शिव सेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ,सुभाष विश्वकर्मा ,शिवेन्दर निर्मलकर ,रविराज देवांगन ,बंटी भेलावे, देवेन्द्र सिन्हा ,रोशन श्रीवास्तव ,व्यास नारायण यदु ,देवांगन रोशन श्रीवास्तव ,अविनाश ,परमेश्वर सुनकर ,दिनेश देवांगन एवं अन्य सैकड़ों शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पोषण अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण कार्ययोजना की बैठक संपन्न

0

जिले के सभी कुपोषित बच्चों को प्राथमिकता के साथ एनआरसी में भर्ती कराकर सुपोषित करें-कलेक्टर अभिजीत सिंह

सुनील कथूरिया – नारायणपुर | महिला एवं बाल विकास विभाग जिला नारायणपुर में पोषण अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण कार्ययोजना वर्ष 2020-21 तैयार करने हेतु कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभिसरण कार्ययोजना के मुख्य बिंदुओं तथा नवाचार पर चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की आवश्यकताओं तथा समस्याओं के निदान हेतु भी सुझावात्मक गतिविधियों को कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया।

बैठक के बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा शिशुवती/गर्भवती माताओं को गृह भेंट कर स्तनपान सम्बन्धी जानकारी देकर सलाह एवं मागदर्शन, ऊपरी आहार को शत प्रतिशत उपलब्ध कराने के साथ ही पोषण आहार के विविधता एवं स्वच्छता पर परामर्श देना, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शत-प्रतिशत पानी की उपलब्धता, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शुद्ध पेयजल हेतु 100 मीटर की दूरी पर स्थापित पेयजल स्त्रोतों को जोड़ना, आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए शौचालय निर्माण और स्वच्छता संबंधी उचित प्रबंधन एवं जागरूक करने, आंगनबाड़ी केन्द्रों में विटामिन ए, आईएफए टेबलेट, आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती माताओं का टीकाकरण, किशोरी एवं गर्भवती माताओं को समय-समय पर आयरन फोलिक एसिड की खुराक दिये जाने, आंगनबाड़ी केन्द्रों में सभी बच्चों का प्रत्येक माह लंबाई एवं वृद्धि पर निगरानी हेतु उचित उपकरण उपलब्ध कराने कहा।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कुपोषित बच्चों को प्राथमिकता के साथ एनआरसी में भर्ती कराकर उचित पोषण आहार एवं देखरेख कर सुपोषित अवस्था में लाने, आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच अनिवार्य रूप से करने, उचित देखभाल और गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था के दौरान वजन वृद्धि, स्व सहायता समूह के महिलाओं को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता विषय पर प्रशिक्षित करने तथा पंचायत सदस्यों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल करने, स्वयं के संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका निर्माण हेतु कृषि एवं उद्यानिकी से मिलकर अनिवार्य रूप से किये जाने सहित आंगनबाड़ी केन्द्रों में सामग्री आपूर्ति प्रबंधन को समय पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर राहुल देव, जिला कार्यक्रम अधिकारी रविकांत ध्रुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.आर गोटा, नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के.एस. मसराम, जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर मंडावी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी हरिमंगल सिंह, स्वस्थ भारत प्रेरक श्री पंकज साहू के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

तमिलनाडु से राज्य के 35 मज़दूरों को कराया गया मुक्त

0

मजदूरों को मुक्त कराने और वेतन भुगतान में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की अहम भूमिका

सुनील कथूरिया – नारायणपुर \ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण ईकाई नारायणपुर के अधिकारी-कर्मचारियों ने तमिलनाडू राज्य के विभिन्न पोल्ट्री फार्म रमैया पोल्ट्री फार्म, सुबु पोल्ट्री फार्म और पी.के.व्ही पोल्ट्री फार्म में एक वर्ष से काम कर रहे छत्तीसगढ़ के 35 बालक-बालिकाओं को रेस्क्यू कर मुक्त कराने में अपनी अहम् भूमिका निभायी। मुक्त कराये गये मजदूरों में नारायणपुर जिले के 25, कोण्डागांव जिले के 06 और कांकेर जिले के 04 बालक-बालिकायें शामिल हैं। रमैया पोल्ट्री फार्म, सुबु पोल्ट्री फार्म और पी.के.व्ही पोल्ट्री फार्म में कार्यरत थे, जो अपने गृहग्राम वापस आना चाहते पर पोल्ट्री फार्म के मालिकों द्वारा उनको अपने गृहग्राम वापस आने की अनुमति नहीं दे रहे थे और दबावपूर्ण कार्य करवा रहे थे। नामक्कल तमिलनाडू की रेस्क्यू टीम द्वारा इसी महीने उक्त पोल्ट्री फार्मो में छापामार कर रेस्क्यू की कार्यवाही की गयी और नारायणपुर जिले के इन बालक-बालिकाओं की मजदूरी राशि रूपये 13 लाख 77 हजार 160 रूपये का भुगतान भी कराया गया। इन सभी को बस के माध्यम से उनके गृह जिले के लिए रवाना भी किया। मजदूरों को मुक्त कराने और उनके वेतन भुगतान करवाने में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग नारायणपुर बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजीत सिंह, संरक्षण अधिकारी सुश्री सरिता वंजारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यवाही के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई नारायणपुर के अधिकारी/कर्मचारी नियमित रूप से रेस्क्यू के दौरान एवं छत्तीसगढ़ आने वाली टीम के साथ सतत् संपर्क स्थापित करते रहे। नामक्कल की टीम जगदलपुर होते हुए पहुंची। सबसे पहले कोण्डागांव की 6 बालिकाओं, कांकेर की 4 बालिकाओं को जिला प्रशासन को सौपते हुए नारायणपुर जिले के 25 बालक-बालिकाओं को तमिलनाडू की टीम ने जिला प्रशासन को सौंपा। उक्त 25 बालक बालिकाओं में से 2 बालक एवं 6 बालिका है जो कि नाबालिक हैं। जिनकी अग्रीम कार्यवाही क्वारंटीन समयावधि पूर्ण होने के उपरांत बाल कल्याण समिति नारायणपुर द्वारा कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही अन्य नाबालिक बालिकाओं को प्रलोभन देकर अन्य राज्यों में ले जाने वाले दलालों के खिलाफ भी श्रम विभाग नारायणपुर द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब बिक्री एवं सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान के आरोप में आबकारी एक्ट के तहत करवाई की गई

0

दल्लीराजहरा – अपराध क्र.367/20 धारा 34(1) आबकारी एक्ट , आरोपी सुरेश चिकवा पिता शोभालाल चिकवा ,उम्र 35 साल ,साकिन सब्जी मार्केट राजहरा , जप्ति- 3अध्धी ,11 पौवा देशी प्लेन शराब, कीमती 1030 रुपया |

अपराध क्र.366/20 धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट, आरोपी हन्नु खां पिता करीम खां उम्र 62 साल साकिन वार्ड क्र 27 चंदैनी भाठा राजहरा, जप्ति करीबन 100 ML देशी प्लेन शराब,1डिस्पोजल गिलास कीमती 50 रुपया |

प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले थाना प्रभारी दल्ली राजहरा के नेतृत्व में आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास दीपक शर्मा रवि निर्मलकर द्वारा पकड़ा गया |

खेल दिवस पर खेल जगत को दिया जायेगा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान”

0

सुनील कथूरिया – नारायणपुर |  खेल दिवस 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर छत्तीसगढ़ राज्य के खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस लगातार तीसरे वर्ष “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह इस वर्ष प्रदेश भर के सभी 28 जिलों में आयोजित करने रही है, छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन एवं आकाश सिंह राठौर जिला प्रभारी नारायणपुर ने जानकारी देते हुए बतलाया है कि यह आयोजन शासन व प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप शहीद नेताओं की याद में प्रदेश के मैडलिस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगवाए जा चुकें है तथा वे खिलाडी जो अभी भी आवेदन नही किये हैं उनके लिए अपने जिले के प्रभारियों से संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं। “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” कांग्रेस पार्टी के शहीद नेताओं के नाम से विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किये गए जिसमें महात्मा गांधी लाइफ टाइम स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड प्रदेश के उस व्यक्ति को दिया जायेगा जिसने अपना पूरा जीवन खेल को समर्पित किया हो, वहीं मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार खेलसंघों को मैडल के आधार पर दिया जायेगा इसी तरह शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार अंतराष्ट्रीय शीर्ष मैडल प्राप्त महिला वर्ग, शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार अंतराष्ट्रीय शीर्ष मैडल प्राप्त पुरुष वर्ग, शहीद विद्याचरण शुक्ल खेल पुरस्कार प्रशिक्षकों, निर्णायकों व खेल पत्रकारों को प्रदत्त किया जायेगा, शहीद नंदकुमार पटेल।खेल पुरस्कार राष्ट्रीय मैडल विजेता शीर्ष खिलाड़ियों को, शहीद महेंद्र कर्मा खेल पुरस्कार दिए जायेगे |

खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों या संस्थानों को, शहीद उदय मुदलियार खेल पुरस्कार राज्य स्तरीय शीर्ष मैडल विजेता खिलाड़ियों को, शहीद योगेंद्र शर्मा खेल पुरस्कार जिला स्तर पर शीर्ष मैडलिस्ट खिलाड़ियों को, मुख्यमंत्री खेल अवार्ड शीर्ष टीम मैडलिस्ट खिलाड़ियों को प्रदत्त किया जायेगा इसके अतिरिक्त झीरमघाटी के अन्य शहीदों के नाम से भी विभिन्न सांत्वना खेल पुरस्कार प्रदान किया जायेगा प्रवीण जैन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है, जिनके पास आवेदन जमा किया जा सकता है, ये सभी प्रभारी 29 अगस्त को अपने अपने जिले के कांग्रेस मुख्यालय में सम्मान समारोह आयोजित करेंगे तथा राजधानी रायपुर में शीर्ष 50 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा तथा इसी दिन नव गठित ओलंपिक के सभी पदधिकारीगणों का भी अभिनंदन राजीव भवन, शंकर नगर में तय किया गया है। खिलाड़ी नामांकल के लिए 9424287457 मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों में रोष

0

सय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर | छत्तीसगढ़ में कार्यरत 13,000 स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी जो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तहत विभिन्न क्लीनिकल एवं मैनेजमेंट पदों पर कार्ययरत हैं, उन्होंने वर्तमान में नियमित भर्ती के तहत लिए जा रहे ANM, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन, RMA पदों का विरोध करते हुए आज 28 जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर नियमित भर्ती में पहले संविदा पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के समायोजन की मांग की है।अवगत हो कि कांग्रेस पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में संविदा पदों पर कार्यरत कर्मचारियो के नियमितिकरण का वायदा किया था, लेकिन लगभग 2 वर्षो के शासनकाल में अभी तक सरकार ने एक भी फैसला संविदा कर्मचारियों के हित मे नही लिया है, जिससे संविदा कर्मचारियो में व्यापक रोष व्यापत है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल मे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपने जान की परवाह किये बगैर 24-24 घंटे कार्य किया है और कोरोना की रोकथाम में अपना योगदान दिया है । इससे आम जनता के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दिल से सम्मान दिया जा रहा है |

नपा कर्मचारियों द्वारा पॉलीथिन के नाम पर व्यापारियों को परेशान किये जाने को लेकर प्रतिनिधि मंडल मुनपा अधिकारी से मिले

0

सुनील कथूरिया – नारायणपुर |  नगरपालिका नारायणपुर के कर्मचारियों द्वारा पिछले कई दिनों से नगर के व्यापारी खासकर किराना व्यवसाइयों को झिल्ली-पॉलीथिन के नाम पर लगातार परेशान किया जा रहा था। व्यापारियों से मिल रही बार बार की शिकायत के बाद आज जिला व्यापारी संघ नारायणपुर का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के अध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व में जाकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुबीन खान से जाकर मिला।

मुनपा अधिकारी से विस्तार से व्यापारियों की समस्या को सुना और जिला व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

Breaking दो बाइक के आपस में टकराने से तीन लोग घायल, हालत गंभीर

0

डोंडी लोहारा – प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक में एक ही सवार था तथा दुसरे बाइक में महिला व पुरुष दो लोग थे दोनों तेज गति से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे तभी पाररास जुंगेरा के बीच पुल के पास थोडा सा घुमावदार रास्ता होने के कारण दोनों एक दुसरे को नहीं देख पाए और टकरा गए | बाइक की स्पीड तेज होने के कारण भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तीनो की हालत गंभीर बताई जा रही है कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे आसपास के लोगों द्वारा मौके पर 108 को कॉल किया गया जिसके पश्चात् घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया |

Big Breaking छत्तीसगढ़ ITI में प्रवेश प्रारंभ अंतिम तिथि 25-अगस्त

0

रायपुर. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं एवं विशेष (आदिवासी) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र अगस्त 2020-21  एवं 2020-22 में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 25 अगस्त तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन (आवेदन) करा सकते हैं. संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है.

जारी सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ स्थित शासकीय आईटीआई में संचालित NCVT/SCVT  के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदक, स्वयं अथवा छत्तीसगढ़ स्थित किसी भी लोक सेवा केन्द्र (च्वाइस सेंटर) के माध्यम से संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की वेबसाईट cgiti.cgstate.gov.in के ’ऑनलाईन एप्लिकेशन 2020’ पर क्लिक कर अपना पंजीयन एवं प्रवेश हेतु व्यवसाय का चयन कर सकते हैं.

बालोद में रेड की कार्यवाही कर एक साथ 11 जुआरियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

0

बालोद – आज थाना बालोद में मुखबीर सूचना के आधार पर रेड की कार्यवाही कर 11 जुआड़ियों को पकड़ कर अपराध क्र 272/20 धारा 13 जुआ एक्ट के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
नाम जुवाड़ियान

  1. पुरुषोत्तम पडौती पिता शिवचरण, 29 वर्ष सा. निपानी
  2. कामता प्रसाद पिता छोटूराम, 20 वर्ष सा निपानी
  3. हेमंत कुमार पिता नैनदास रात्रे, 50 वर्ष सा निपानी
  4. गणेश साहू पिता दौवाराम, 53 वर्ष सा निपानी
  5. दौलतराम साहू पिता नेतराम साहू, 24 वर्ष सा. निपानी
  6. नरेश मारकंडे पिता मड़ैया, 35 वर्ष निपानी
  7. पुरुषोत्तम साहू पिता विश्वनाथ साहू, 45 वर्ष सा. निपानी
  8. संतोष सिन्हा पिता भीखूराम सिन्हा, 35 वर्ष सा अंगारी
  9. रोहण यादव पिता उग्रसेन, 23 वर्ष सा निपानी
  10. नेमन सिंह पिता रामाधार साहू, 42 वर्ष सा निपानी
  11. शिवनंदन साहू पिता स्व. चोवाराम साहू, 40 वर्ष सा. निपानी

जप्त संपत्ति- 46890 रू. नगदी, 52 पत्ती ताश, व एक गमछा

MOST POPULAR

HOT NEWS