City Media - Page 947 of 1871 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 947

भाजपा प्रत्याशी पर लगाए गए आरोप के बचाव में आए भाजपा नेता

0

रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर एफ आई आर गलत शपथ पत्र देने का आरोप लगाए जाने के बाद उनके बचाव में भाजपा के कई नेता सामने आगये जिनमें नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी हार देख सर्व आदिवासी समाज के चरित्र हनन का कार्य किया है आदिवासियों को आरक्षण कम कर पहले ही अपमानित किया दूसरी ओर आदिवासी प्रत्याशी के चरित्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप द्वारा यह भी कहा गया की अगर कोई एफ आई आर है तो पिछले तीन वर्षो में कोई भी नोटिस या समंंस क्यू नही दिया गया भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि इतने गंभीर आरोप में गिरफ्तारी भी क्यू नही की गई कांग्रेस शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगा रही है किंतु 18 नवंबर को स्कूटनी के समय उनके की ओर से कोई भी दावा आपत्ति क्यों नही की गई भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव केदार गुप्ता विकास मरकाम देवलाल ठाकुर की मौजूदगी में कांग्रेस पर था भी आरोप लगाया गया की हार ले डर से भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के चरित्र ही नही बल्कि पूरे आदिवासी समाज के चरित्र के हत्या करने का प्रयास है

बिजली बिल हाफ का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार की नजर जनता की जेब में:-बलदेव मंडावी

0

जगदलपुर :- नवम्बर माह में अतिरिक्त सुरक्षा निधि जोड़कर आ रहे बिजली बिल को ले कर भाजपा बास्तानार मण्डल महामंत्री बलदेव मंडावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।
बलदेव मंडावी ने कहा है की छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने वादाखिलाफी एवं विश्वासघात की सभी हदों को पार कर दिया है, कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही चल रहे अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश की जनता बुरी तरह परेशान है, फिर कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में किए अपने घोषणा से एक बार और पलटते हुए बिजली बिल में भी बेतहाशा वृद्धि भी कर दी है , इस वृद्धि से प्रदेश की जनता एक बार फिर से ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होनें कहा कि सभी के लिए बिजली बिल हाफ करने की घोषणा के साथ सत्ता में आने वाली कांग्रेस पहले तो अपने इस वादे से ही पलट गई उसने केवल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मात्र 200 यूनिट पर बिजली बिल आधा किया और अब उस नाम मात्र की छूट को भी उसने इस मूल्यवृद्धि के द्वारा लगभग वापस ले लिया है, भाजपा शासन के समय सरप्लस बिजली वाला प्रदेश छत्तीसगढ़ आज अघोषित बिजली कटौती के कारण अंधेरे में रहने को विवश है।

अत्यधिक बिजली बिल दे कर कांग्रेस सरकार की ने जनता की जेब मे सीधे तौर पर डाका डाल दिया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महामंत्री बलदेव ने सवाल किया है कि पूर्व में दिए गए अतिरिक्त सुरक्षा निधि राशि जो पूर्व में छत्तीसगढ़ की जनता से लिया गया था उस राशि का उपयोग कहा किया गया है,कांग्रेस सरकार पहले उस जमा की गई राशि का हिसाब दे। मंडावी ने सरकार से पूछा है कि अब कांग्रेस पार्टी इस बिजली बिल की राशि का उपयोग आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए करने वाली है क्या ?

ऐसी आंगनबाड़ी में कैसे खिल और मुस्कुरा पाएंगे फूल ?

0
  • धवड़ाकोट आंगनबाड़ी केंद्र का हाल बेहाल
  • जर्जर भवन में बिठाया और पढ़ाया जा रहा है नौनिहिलों को
  • शौचालय की शीट में ठूंस दी गई है बोरी, टूटी पड़ी है फिसलपट्टी
  • शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं, बाउंड्रीवाल भी नहीं है केंद्र में

अर्जुन झा

बकावंड। बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए संचालित आंगनबाड़ी केंद्र अगर स्वयं बदहाली से जूझ रहा हो तो, वहां बच्चों के हितों की रक्षा की उम्मीद रखना बेमानी है। ऐसी आंगनबाड़ी में फूल जैसे बच्चे भला कैसे खिल और मुस्कुरा पाएंगे? ग्राम धवड़ाकोट के आंगनबाड़ी केंद्र का कुछ ऐसा ही हाल है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड द्वारा धवड़ाकोट गांव में आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर भवन में संचालित किया जा रहा है। बच्चों के लिए शौचालय और बाथरूम तो बनाए गए हैं, मगर शौचालय की शीट में बोरी ठूंस दी गई है, बाथरूम बदहाल है। पीने के लिए शुद्ध पानी का इंतजाम नहीं है। आंगनबाड़ी भवन की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं, नींव दरकने लगी है। नींव के पास लंबा और गहरा गड्ढा हो गया है। कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में झाड़ियां और घासफूस उग आई हैं, जहां जहरीले कीड़ों की भरमार है। बच्चों की जान पर हमेशा खतरा बना रहता है। वहीं भवन को बाउंड्रीवॉल से घेरा भी नहीं गया है। बच्चे खेलते खेलते बाहर निकल जाएं तो किसी को पता भी नहीं चल पाएगा। कुल मिलाकर यह आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को सुपोषित बनाने तथा उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास में जरा भी सहायक साबित नहीं हो पा रहा है।

खुद कुपोषित है यह किचन
आंगनबाड़ी केंद्र में एक अदद रसोई घर भी नहीं है। फटी – पुरानी साड़ियों, पेड़ों की डालियों आदि से छोटी सी झोपड़ी खड़ी कर उसे किचन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऊपर से कचरा झरता रहता है। बाहर से उठती धूल कथित किचन में घुसती रहती है। खुद कुपोषित नजर आने वाले ऐसे किचन में बच्चों के लिए बनने वाला आहार किस हद तक पौष्टिक रहता होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

हादसे को दावत देता टैंक
आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे के सामने तथा केंद्र के तथाकथित किचन से लगकर एक गहरा टैंक स्थित है। टैंक को कवर नहीं किया गया है। यह खुला टैंक इतना बड़ा और गहरा है कि उसमें दो वयस्क लोग आसानी से समा सकते हैं। बारिश के दिनों में इस टैंक में लबालब पानी भरा रहता है, जो बारिश का सीजन खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक टैंक में काफी पानी जमा रहता है। इस गंदे और बदबूदार पानी में मच्छर पनपते रहते हैं। दिन के उजाले में भी ये मच्छर बच्चों को काटते हैं। वैसे भी बस्तर को मलेरिया के मामले में बेहद संवेदनशील माना जाता है। यह टैंक बच्चों के लिए दोहरा खतरा बना हुआ है।
ऐसी दास्तां अकेले धवड़ाकोट के आंगनबाड़ी केंद्र की ही नहीं है, बल्कि बकावंड ब्लॉक के अमूमन हर आंगनबाड़ी केंद्र का भी हाल कुछ ऐसा ही है। किसी केंद्र का भवन जर्जर है, तो कहीं पानी की सुविधा नहीं है। तो कही शौचालय का आभाव है। कई आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अब तक भवन भी नहीं बन पाए हैं। कुल मिलाकर नौनिहालों के जीवन के साथ खिड़वाला ही किया जा रहा है ।

भानुप्रतापपुर के दुर्गूकोंदल पहुंचने के पश्चात बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी का स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

0
  • दुर्गूकोंदल में बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दुर्गूकोंदल के चुनाव कार्यालय का लोकार्पण किया गया
  • बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक भानुप्रतापपुर स्व. मनोज मंडावी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

स्तर विधायक ने सभी कार्यकर्त्ताओं से परिचय वार्ता कर आगे की रणनीति पर चर्चा किया कार्यकर्त्ताओं में जोश भरते हुए कहा की जिस तरह आप लोगों ने स्व. मनोज मंडावी जी के ऊपर भरोसा करते हुए भारी बहुमतों से विजयी दिलाकर छत्तीसगढ़ के उच्च पद पर विकसित किया था |

हमें निरंतर और प्रयास कर श्रीमती सावित्री मंडावी जी को भारी मतों से विजयी दिलाकर इसे पद पर क़ायम रखना है जिसमें मौजूद रहे प्रदेश सचिव सलाम रिजवी,शोपसिंह चना, जगमोहन बघेल, दुर्गेश ठाकुर,अखिलेश चंदेल,मुकेश कक्कड़,अशोक राधा रमन,मो. इसार खान,मोहन मंडावी, राजेश कुमार,समस्त कार्यकर्त्तागण, और पदाधिकारीगण उपस्थित रहे

मानव सेवा को समर्पित रहा बिशप साईमन का जीवन : जैन

0
  • पूर्व बिशप साईमन स्टाक पालात्रा को श्रद्धांजलि देने चर्च पहुंचे संसदीय सचिव रेखचंद जैन

जगदलपुर धर्म प्रांत जगदलपुर के पूर्व बिशप साईमन स्टाक पालात्रा का दुखद निधन हो गया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन अन्य जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस नेताओं के साथ यहां स्थित महा गिरजाघर पहुंचे। जैन ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए साइमन स्टॉक पालात्रा के निधन को चर्च परिवार एवं बस्तर के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। साईमन स्टाक पालात्रा का निधन 19 नवंबर को हो गया।

उनका पार्थिव शरीर सेंट जोसेफ महा गिरिजाघर में रखा गया है। अंतिम संस्कार 22 नवंबर को किया जाएगा। रेखचंद जैन ने कहा कि बिशप साइमन स्टाक पालात्रा ने अपना पूरा जीवन दीन दुखियों एवं मानव जाति के कल्याण के लिए अर्पित कर दिया उन्होंने बस्तर के दीन दुखियों की सेवा के लिए जो कार्य किया है, वह आजीवन याद रहेगा। इस अवसर पर नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, नितीश शर्मा एवं एस नीला समेत चर्च के पदाधिकारी तथा समाज के लोग उपस्थित थे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आयोजित किया मिलन समारोह

0

जगदलपुर – अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला बस्तर द्वारा जगदलपुर के कृष्णा गार्डन में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत चैतन्य संकीर्तन मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके उपरांत समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा मेवाड़ मुकुट शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं क्षत्राणी बहनों द्वारा 251 दिए जलाकर एवं आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा समाज को पूर्व की भांति एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने को लेकर एवं जरूरतमंद लोगों को मदद करने हेतु विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने कहा मौजूदा परिवेश में सभी जातीय एवं धर्मों के लोग एकजुट होकर अपने मूल अधिकारों को लेकर संघर्षरत रहे हैं, ऐसे मे क्षत्रिय समाज को भी एकजुट होने की जरूरत है ताकि समाज अपने अधिकारों के लिए लड़ सके। क्षत्रिय समाज का भवन जल्द से जल्द बनने की बात कही गई।
मिलन कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य राज बहादुर सिंह राणा, श्री सिंह भदोरिया, डॉ आनंद जी सिंह, देवेंद्र सिंह, शशीकांत गौतम एवं बृजेश सिंह भदोरिया ने अपनी बातें रखी।
मिलन समारोह में एच.बी. सिंह, गोपेंद्र सिंह चौहान एवं युवराज सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समाज के समस्त वरिष्ठजन, युवा जन एवं क्षत्राणी बहने उपस्थित थी।

राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस (इंटक) 2 दिसंबर को प्रस्तावित विरोध दिवस पर अपनी आवाज बुलंद कर मजदूरों को जागरूक करने का आह्वान

0

केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने भारत सरकार के श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव जी को पत्र लिखकर भारत के मेहनतकश मजदूरों एवं कामगार वर्ग से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए तत्काल कदम उठाने और राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों के द्वारा सुपुर्द मांग पत्र पर विचार विमर्श कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस संबंध में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के अध्यक्ष डॉक्टर जी. संजीवा रेड्डी, पूर्व सांसद की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक में पारित प्रस्ताव से भारत सरकार को अवगत कराया गया है।

देश के किसान एवं कामगार वर्ग में मोदी सरकार की श्रम विरोधी, जन विरोधी नीतियों, बेरोजगारी, महंगाई तथा देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के प्रति आक्रोश है। वर्तमान केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रही है, इसलिए सभी श्रमिक संगठनों ने 2 दिसंबर 2022 को राष्ट्रीय स्तर पर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया है। साथ ही 26 नवंबर 2022 को देश के सभी राज्यों के राज भवनों तक होने वाले किसान मार्च का समर्थन करने का फैसला भी लिया गया है । ज्ञात हो कि संपूर्ण देश के किसान सभी राज्यों के राज भवन पर इस दिन किसान मार्च करने जा रहे हैं, हमें इस बात का समर्थन करना है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वर्तमान केंद्र सरकार पर देश के कामगार वर्ग को भरोसा नहीं है क्योंकि इनकी नीतियां जनविरोधी और मजदूर विरोधी है, जिससे राष्ट्र को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है, बेरोजगारी बढ़ रही है, कामगार वर्ग सरकार की बदनियति से तबाह है।

वर्तमान केंद्र सरकार ने 44 लेबर कोड को स्थगित करते हुए 4 नए लेबर कोड बनाए हैं तथा राज्य की सरकारों पर इन चार लेबर कोड को लागू करने का दबाव केंद्र सरकार लगातार बनाए हुए हैं । अगर यह चार लेबर कोड लागू हो गए तो मजदूरों को प्राप्त अधिकार, सुविधाएं, अदालती ताकत सभी समाप्त हो जाएंगे। ऐसे हालात में सरकार पूरी तरह देश को पूंजी पतियों के हवाले कर देना चाहती है।

राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस (इंटक) के महामंत्री संजय कुमार सिंह ने श्रमिकों से आह्वान किया है कि 2 दिसंबर को प्रस्तावित विरोध दिवस पर जोर-शोर से अपनी आवाज बुलंद कर मजदूरों को जागरूक करें ताकि सरकार मजदूरों के प्रति अपनी हठवादिता को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाए।

ब्रम्हानंद पर लगा नाबालिग से दुराचार का आरोप, उम्मीदवारी खतरे में

0
  • कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ खोला मोर्चा
  • नामांकन पत्र में जानकारी छुपाने का आरोप, जुर्म दर्ज करने की मांग


जगदलपुर उत्तर बस्तर कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर सीट के उप चुनाव में आज उस समय नया ट्वीस्ट आ गया, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस सीट के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम की पुरानी केस फाइल सार्वजनिक कर दी। आरोप है कि ब्रम्हानंद नेताम झारखण्ड में ढाई तीन साल पहले घटी नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और पीड़िता को देह व्यापार में धकेलने की वारदात में नामजद हैं। इस खुलासे के साथ ही कांग्रेस अब भाजपा पर हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ब्रम्हानंद नेताम का नामांकन रद्द करने तथा उनके खिलाफ जानकारी छुपाने के आरोप में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।


मोहन मरकाम ने रविवार को आनन फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ झारखण्ड के जमशेदपुर स्थित टेलको थाने में गंभीर धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण का खुलासा किया। श्री मरकाम ने कहा कि सन 2019 में ब्रम्हानंद नेताम समेत 20 – 22 लोगों के खिलाफ 15 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने, उसे देह व्यापार के अनैतिक कार्य में धकेलने के आरोप में जुर्म दर्ज है। श्री नेताम व दो महिलाओं समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ झारखंड पुलिस ने धारा 366 ए, 376 (3), 376 ए बी, 376 डी बी, 120 बी, 4/6 पास्को एक्ट, 4, 5, 6, 7/9 देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मरकाम ने कहा कि घटना के दौरान झारखंड में भाजपा की सरकार थी, इसलिए नेताम को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भानुप्रतापपुर के उप चुनाव के लिए दाखिल अपने नामांकन पत्र में ब्रम्हानंद नेताम ने इस अपराध में अपनी लिप्तता की जानकारी छुपाई है। इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाए और निर्वाचन आयोग उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराए।
बेनकाब हो गई भाजपा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ब्रम्हानंद पर दर्ज आपराधिक प्रकरण को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दागी पूर्व विधायक नेताम को प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा बेनकाब हो गई है। भाजपा का चाल चरित्र और नारी विरोधी मानसिकता जनता के सामने आ गई है। मरकाम ने कहा कि सच्चाई सामने आ जाने के बाद भी भाजपा के जो भी बड़े नेता नेताम का प्रचार करने आते हैं, तो यही माना जाएगा कि बड़े नेता भी ब्रम्हानंद के दुष्कर्म का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि अब भानुप्रतापपुर के मतदाताओं को फैसला करना है कि क्या वे एक दुष्कर्म के आरोपी का साथ देंगे? मरकाम ने यह भी कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जल्द राज्य निर्वाचन आयोग तथा कांकेर के जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष ब्रम्हानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल बस्तर जिला व नगर मे हुआ कार्यकारिणी विस्तार:हरि साहू

0

दिनांक 20 नवंबर 2022 जगदलपुरकल शाम जिला जगदलपुर नगर कार्यकारिणी की बैठक हनुमान टेकरी मंदिर जगदलपुर मे रखी गई थीlजिसमे विभाग ,जिला, नगर कार्यकारिणी के विचार विमर्श के बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए,जिला मंत्री हरि साहू जी ने नवीन दायित्व वानों की घोषणा कर उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रेषित की विहिप जगदलपुर नगर मे दायित्व नगर प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित गुप्ता ,नगर सह मंत्री गौरव ठाकुर, प्रेम शर्मा ,बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख संजय मौर्य, जगदलपुर नगर मे दायित्व नगर सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र गोस्वामी, सह शुभम ठाकुर, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश (सन्नी)रैली, सह लोचन सोनी,नगर गौ रक्षा प्रमुख योगेश ठाकुर ,नगर सह गौ रक्षा रवि नेताम, सुदेश बघेल,नगर विधार्थी प्रमुख देव यादव,नगर सह विधार्थी प्रमुख युवराज ठाकुर बने lजिला संयोजक घनश्याम नाग ने आशा व्यक्त की कि नव पदाधिकारी अपने जिलों में अपने कुशल बजरंगियों के नेतृत्व में विहिप को और मजबूत करेंगे तथा विहिप नई ऊंचाई को हासिल करेगी। नव दायित्व वान जिला सुरक्षा प्रमुख संजय मौर्य ने कहा हिन्दू समाज सुरक्षा मे ढाल की तरह सदैव रहूँगा तटस्थ, हिदू समुदाय से एकजुट होकर मानव कल्याण के लिए काम करने की अपील की और कहा कि हिदू समाज में प्रतिभावान लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।हिन्दुत्व की रक्षा के लिए अब जागरूक होना होगा अन्यथा जिस तरह षड्यंत्र के तहत हिन्दुओं की आस्था विश्वास एवं सहनशीलता पर कुठाराघात हो रहो है उससे हिन्दू अपने ही देश में रिफ्यूजी का जीवन जीने को विवश होंगे। सभी हिन्दुओं को जातिगत व दलगत भावना से ऊपर उठकर सनातन धर्म की रक्षा एवं समाज व राष्ट्रहित के लिए एकता के साथ एकसूत्र में बांधना होगा तभी हम अपने अस्तित्व को बचा पाएंगेlनव दायित्व वान नगर प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित गुप्ता ने कहा संगठन के उद्देश्य व धर्म का प्रचार मे सदैव करता रहा हू , अब और बढ़ गई जिम्मेदारी lसाप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश रेली ने कहा पूर्व मे चल रहे अभियान मंदिर से प्रत्येक सनातनी परिवार को जोड़ने युद्ध स्तर मे करेंगे lनगर गौ रक्षा प्रमुख योगेश ठाकुर ने समाज को गौ रक्षा, गौ सेवा करने करूँगा प्रेरितl
इस बैठक में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद विभाग मंत्री रवि ब्रहम्चारी , जिला सह मंत्री होमेश राठौर, जिला धर्म प्रसार प्रमुख आशीष कोटक, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार, जिला सेवा प्रमुख देवेंद्र कश्यप, बजरंग दल विभाग संयोजक कमलेश विश्वकर्मा, जिला संयोजक घनश्याम नाग,जिला गौ रक्षा मुन्ना बजरंगी, नगर अध्यक्ष पवन राजपुत, नगर संयोजक विक्रम ठाकुर, सह संयोजक भवानी चौहान उपस्थित रहे।

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला के 104 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0
  • 163 छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत सायकल वितरण किया गया
  • छात्राओं ने अपनी अभिनय और नृत्य प्रतिभा से जीत लिया दिल
  • महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में वार्षिकोत्सव का रंगारंग आयोजन
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का किया शुभारंभ, साईकिलें भी वितरित की


जगदलपुर महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला जगदलपुर के 104वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखरी। छात्राओं ने अपनी मनभावन नृत्यशैली और बेमिशाल अभिनय क्षमता से मुख्य अतिथि रेखचंद जैन, अन्य अतिथियों तथा उपस्थित जन समुदाय का दिल जीत लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में जहां छात्राओं की कल्पनाशीलता की झलक देखने को मिली, तो वहीं दूसरी ओर आनंद मेले में छात्राओं के बनाए व्यंजनों ने उनके पाक कौशल की शानदार बानगी पेश की। व्यंजनों की खुशबू पूरे परिसर में बिखरती रही। जैन ने विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला का शुभारंभ किया तथा 163 छात्राओं को सायकलें वितरित की।

संसदीय सचिव जैन वार्षिकोत्सव में काफी देर तक उपस्थित रहे एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। छात्राओं एवं उपस्थित पालकों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि 1919 में स्थापित यह स्कूल ग्रीकसन हायर सेकंडरी स्कूल के नाम से संचालित होता था। 1964 में इस स्कूल को छात्राओं के लिए पृथक कर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के नाम से आरंभ किया गया। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा के क्षेत्र में इस स्कूल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस स्कूल से पढ़कर निकली छात्राएं आज देश व समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद इस स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए लगातार राशि स्वीकृत की गई है और आगे भी शाला विकास के लिए जितनी भी राशि आवश्यक होगी, आबंटित की जाएगी। इस दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, विभिन्न शैलियों के नृत्यों से समा बांधा। आनंद मेले में छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए थे। श्री जैन ने छात्राओं की नृत्य व अभिनय क्षमता और पाक कला की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शासन की सरस्वती सायकल योजना के तहत शाला की 163 छात्राओं को सायकल वितरण भी किया। इस अवसर पर नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य विक्रम सिंह डांगी, पार्षद कमलेश पाठक, सूर्या पाणी, सुनीता सिंह, कोमल सेना, सुखराम नाग, दयाराम कश्यप, मनोनीत पार्षद हरीश साहू, सरपंच सोनाधर कश्यप, राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, युवा कांग्रेस नेता साइमा अशरफ, हेमंत कश्यप, महेश द्विवेदी, संदीप दास, लव मिश्रा, राजेंद्र त्रिपाठी, नितेश शर्मा, एस नीला, खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, शाला की प्राचार्य वंदना मदनकर समेत शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS