जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने माई दंतेश्वरी एवं हनुमानजी महाराज के जगदलपुर स्थित मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लेकर संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं स्वस्थ लाभ की कामना की।

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने माई दंतेश्वरी एवं हनुमानजी महाराज के जगदलपुर स्थित मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लेकर संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं स्वस्थ लाभ की कामना की।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत के कुशल निर्देशन में बालोद पुलिस को अपहरण के मामले अपहृत सकुशल बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी कामयाबी।
थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम खैरीडीह नाहर नाली के पास नागपुर निवासी निखिल देहारी का हुआ था फिरौती के लिए अपहरण ।
थाना डोंडी लोहारा एवम साइबर सेल बालोद से बनी विशेष टीम ने घटना के 24 घंटे बाद के भीतर अपहृत को सकुशल लाकर 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्गरामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महोदयएस आर भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एंव उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर के परवेक्षण में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल व साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में थाना एवम साइबर सेल से विशेष टीम गठित कर थाना डोंडी लोहारा
क्षेत्र के ग्राम खैराडीह नाहर नाली के पास नागपुर निवासी निखिल देहारी का कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा एक बोलेरो चारपहिया वाहन में उसका अपहरण कर ले गए थे जिसे टीम द्वारा 24 घंटो के भीतर सकुशल बरामद कर प्रकरण में 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को सफलता मिली है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 21/03/2024 को थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम खैराडीह नाहर नाली के पास नागपुर निवासी निखिल देहारी जो अपनी का कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा एक बोलेरो चारपहिया वाहन में उसका अपहरण कर ले गए थे जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपियों की पता साजी हेतु निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर थाना प्रभारी,लोहारा साइबर सेल प्रभारी टीम सभी घटना स्थल जाकर मामले की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपियों के संबंध में मुखबिर से सूचना मिलने पर रात्रि में टीम अलग अलग रवाना होकर अपहृत निखिल देहारी को राजनांदगांव के अशोका कॉलेज के हॉस्टल जो वर्तमान में खंडहर हो गया है वहा से उसे टीम द्वारा आरोपी मोनू उफ प्रशांत खारांशु और दुर्गेश यादव के कब्जे से सकुशल बरामद कर दोनो आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ करने पर मोनू उफ प्रशांत खारांशु के द्वारा बताया गया की निखिल से पुराने लेनदेन का पैसा नहीं देने से नाराज़ होकर उसे अपने दोस्तों के साथ मिलकर किराए की बोलरो गाड़ी लेकर राजनांदगांव से खैराड़ीह आकर निखिल का अपहरण कर ले गए और उसे रात को किराए में विनिसियन लॉज में कमरा लेकर उसे छिपा कर रखे थे जिसे 22/03/24 को सुबह अशोका कॉलेज के हॉस्टल के पुराने खंडहर में बंधक बनाकर रखे थे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया ।
इसके बाद पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों की संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही किया जिसमे आरोपियों दिव्यांशु ,योगेश, करन,विमल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 मोटरसाइकिल ,01 बोलेरो चारपहिया वाहन, 5 नग मोबाइल फोन,01 नग चाकू बरामद किया गया।
आरोपियों का नाम और पता:_
1.मोनू उफ प्रशांत खारांशु पिता संतोष कुमार उम्र पता वार्ड क्रमांक 10 खडाहा पारा ग्राम गबदी थाना अरजुंडा जिला बालोद
2. दुर्गेश यादव पिता शत्रुघन यादव उम्र 19 साल पता अंबेडकर चौक शांतिनगर वार्ड 4 राजनांदगांव थाना चिखली जिला राजनांदगांव
3. करण सिन्हा पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 22 साल पता वार्ड 5 मोतीपुर थाना चिखली राजनांदगांव
4. योगेश कुमार पिता यशवंत कुमार उम्र 23 साल पता वार्ड 13 खुरशूल थाना अरजुंडा जिला बालोद
5. दिव्यांशु वैध पिता सालेंद्र वैध उम्र 18 साल पता भीम चौक शंकर पर वार्ड 7 थाना चिखली जिला राजनांदगांव
6. विमल कुमार बेलसरिया पिता कीर्तन लाल बेलसारिया उम्र 27 साल पता वार्ड 5 परणा थाना डोंगरगांव जिला राजनंदगांव
आरोपी योगेश कुमार पिता यशवंत कुमार खुरशूल पूर्व में थाना अरजुंडा के अपराध क्रमांक 76/2021 धारा 302 भादवि मर्डर केस में जेल जा चुका है, और पूरे अपहरण का मास्टर माइंड मोनू उफ प्रशांत पूर्व में दिल्ली नोएडा में महादेव ऐप मामले में गिरफ्तार हो चुका है ।
प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की पता साजी सरगर्मी से की जा रही है।
अपहरण के अपहृत निखिल को आरोपियों के चंगुल से सकुशल बरामद और ०6 आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा निरीक्षक श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल , सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक श्री जोगेन्द्रर साहू,सउनि अनित राम यादव , प्रधान आरक्षक यज्ञदत ठाकुर, आरक्षक त्रवेश सिन्हा,आकाश सोनी, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता,पूरन देवांगन , संदीप यादव ,राहुल मनहरे,पूनम खरे, धर्मेंद्र सेन ,मिथलेश यादव ,गुलजारी साहू,योगेश पटेल ,का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।
जगदलपुर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रांत बैठक में नया दायित्व देते हुए पदाधिकारीयों की घोषणा की गई है। पदाधिकरियों को 23 मार्च को प्रातः 11 बजे बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कराने एवं उन्हें आशीर्वाद प्राप्त कराने का निर्णय लिया गया है। नगर मंत्री विष्णु ठाकुर ने प्रांत, जिला, नगर खंड, प्रखंड के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उपस्थिति की अपील की है। नए दायित्व के तहत विभाग धर्म प्रसार प्रमुख मध्य बस्तर शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हरि साहू, जिला मंत्री अमनदीप शर्मा, विभाग संयोजक मध्य बस्तर सिकंदर कश्यप, जिला सह संयोजक मुन्ना कोरी मनोनीत किए गए हैं


महेश कश्यप ने जगदलपुर में महार समाज प्रमुख विनय सोना से मुलाकात की। सोना ने मुलाकात के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की एवं भाजपा प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन दिया। श्री कश्यप ने समाज प्रमुख से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी योजनाएं हर समाज हर वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही है। इस बार 400 पार की मजबूत सरकार बनने के बाद विकसित भारत की गारंटी पूरी होगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बाबुल नाग, रामसिंह बघेल, हरिसिंह बेसरा, जगतराम नेताम, अमर, मनोरथ चालकी सहित अन्य मौजूद थे। शाम तक महेश कश्यप विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बेलपुटी में आयोजित कोसरिया मरार पटेल समाज के सामाजिक महासभा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता परिश बेसरा, वनवासी मौर्य, आनंद मोहन मिश्रा, जितेंद्र पाणिग्राही, नारायण पटेल, शंकर पटेल सहित अन्य सदस्य उनके साथ मौजूद रहे।
सचिव की कंस्ट्रक्शन कंपनी भी
सूत्रों के मुताबिक स्थानांतरण की चपेट में एक ऐसा पंचायत सचिव भी आया है, जिसकी एक कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है। कहने को तो यह कंस्ट्रक्शन कंपनी कथित सचिव के परिवार की महिला सदस्य के नाम पर है, मगर उसका संचालन उसी सचिव द्वारा किया जाता है। यह सचिव जिस पंचायत में अब तक पदस्थ रहा है, उस पंचायत के सारे निर्माण कार्यों के ठेके सचिव की ही कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिए जाते रहे हैं। इसके आलावा बकावंड जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों के कार्य भी इसी कंपनी को मिलते रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि क्षेत्रीय विधायक की छत्रछाया में यह सचिव सरकारी धन की धांधली करता आ रहा है। वहीं जनपद पंचायत के सीईओ की भी विशेष कृपा दृष्टि इस सचिव पर रही है। अब देखना यह है कि यह सचिव नई पंचायत में किस हद तक गुल खिला पाएंगे?
इन सचिवों का हुआ तबादला
बकावंड विकासखंड के 14 पंचायत सचिवों का तबादला जिला पंचायत के सीईओ ने किया है। सभी सचिव दूसरे विकासखंडों में पदस्थ किए गए हैं। प्राप्त सूची के अनुसार पाहुरबेल पंचायत के सचिव हेमंत सेठिया का तबादला दरभा विकासखंड की ग्राम पंचायत कलेपाल -2 में, बकावंड ग्राम पंचायत के सचिव ओंकार गागड़ा का तबादला लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की बोदली पंचायत में, करपावंड के सचिव हरिनाथ पटेल का तबादला जगदलपुर ब्लॉक की तिरिया पंचायत में, गुमडेल की सचिव प्रेमलता मौर्य का तबादला बास्तानार की पंचायत मूतनपाल 2 में हुआ है। मालगांव की सचिव दीपिका दास का तबादला लोहंडीगुड़ा की पालम पंचायत में, झार उमरगांव के सचिव उमेश सेठिया का बास्तानार ब्लॉक की कोरंगाली पंचायत में, बेलपुटी के सचिव हर्षनाथ जोशी का तबादला तोकापाल ब्लॉक की पंचायत सिरिसगुड़ा -2 में, कोसमी के सचिव खगेश्वर कश्यप का बास्तानार की सांगवेल पंचायत में, छिनारी के सचिव गंगाधर कश्यप का दरभा ब्लॉक की कांदानार पंचायत में, जैतगिरी के सचिव गिरीच कश्यप का लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की सुलेंगा पंचायत में तबादला हुआ है। जनपद पंचायत में संलग्न सचिव कमलोचन कश्यप को जगदलपुर विकासखंड की नागलसर पंचायत में भेजा गया है। इसी तरह सरगीपाल के सचिव रमेश ठाकुर का लोहंडीगुड़ा की एरपुंड पंचायत में, किंजोली के सचिव सुखराम कश्यप को बास्तानार की कापानार पंचायत में और चिउरगांव के सचिव सुंदर चंद्राकर को दरभा ब्लॉक की मुंडागढ़ पंचायत में स्थानंतरित किया गया है।
वन मंत्री कश्यप ने कहा कि ‘स्लीपर सेल’ शब्द का प्रयोग आतंकवादी संस्थाओं से जुड़े लोगों के लिए किया जाता है। अब बघेल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह क्या कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं? कश्यप ने कहा कि अफजल गुरु को ‘जी’ कहकर संबोधित करने वाले, आतंकवादियों के साथ खड़े दिखाई देने वाले कांग्रेस के नेता अब अपने कार्यकर्ताओं को भी उसी प्रकार स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं, यह बड़ा दुर्भाग्य है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताकर अपनी उस खीझ को जाहिर किया है, जो राजनांदगाँव के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दाऊ वैष्णव से खरी-खोटी सुनने और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसौदिया द्वारा कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा पर प्रदेश कांग्रेस के फंड में 5.89 करोड़ रुपए के घपले का आरोप लगाने से उपजी है। जिसमें कांग्रेस संगठन के भीतर चल रही आर्थिक अनियमितताओं के छींटे बघेल पर भी पड़ते नजर आ रहे हैं। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि सरकार में रहते कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा करके भ्रष्टाचार में मशगूल रहे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पार्टी में भी चल रहे घपलों से वाकिफ थे और अब जबकि सारा सच सामने आ रहा है, तो बौखलाए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल अपने ही कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताकर अपमानित कर रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी में ही संभव है। कहीं न कहीं आतंकवादियों से उनका संबंध हो सकता है और उन संबंधों के आधार पर अपने रिश्ते को निभाते हुए वह अपने ही कार्यकर्ताओं को भी स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं।
बघेल की सियासत गर्दिश में
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की राजनीतिक हस्ती अब गर्दिश में जा चुकी है और इसका ताजा प्रमाण यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने केजरीवाल के बचाव में बयान दिया, लेकिन कभी ‘खानदान की आंखों के तारे रहे भूपेश बघेल पर महादेव एप मामले में अपराध दर्ज होने पर किनारा कर लिया। स्पष्ट है बघेल को कांग्रेस नेतृत्व दोषी मान बैठा है। हालत तो यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी तक उन्हें अपने क्षेत्र में चुनावी सभाओं के लिए बुलाने से कतरा रहे हैं। बघेल की विचलित मनोदशा की वजह यही है कि एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता मुंह फेर रहे हैं तो दूसरी तरफ शीर्ष नेतृत्व कन्नी काट रहा है। सवाल अब यह है कि क्या भूपेश पर बस इतना ही भरोसा था? कश्यप ने कहा कि बेमेतरा में बंगाल के रोहिंग्याओं को किसान बताते हुए किसान सम्मान निधि का पैसा दिलवाकर बघेल ने फर्जीवाड़ा किया और करोड़ों रुपए इन खातों मे भेजा।
दल्लीराजहरा चेक बाउंस हो जाने के एक मामले में दल्ली राजहरा न्यायालय की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सोनी तिवारी ने चेक जारी करने वाले आरोपी बीएसपी कर्मचारी जीवन लाल साहू को अदालत उठने तक की सजा सुनाई है।
न्यू मार्केट मेनरोड दल्ली राजहरा स्थित बॉबी रेडियो एंड इलेक्ट्रेकिल के संचालक प्रवीण जैन पिता फतेहचंद जैन ने अपने वकील दीपक सामटकर के माध्यम से क्वार्टर 80 बी, सड़क -10 सेक्टर आर 1 निवासी बीएसपी कर्मचारी एवं रिटायर्ड सैनिक जीवन लाल साहू पिता बिसाहू लाल साहू के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया था। इसके मुताबिक जीवन लाल साहू ने लेनदेन के सिलसिले में प्रवीण जैन को तीन लाख रुपए का एक चेक जारी किया था। यह चेक भारतीय स्टेट बैंक का था। प्रवीण जैन ने जब चेक को भुनाने के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक की दल्ली राजहरा शाखा स्थित अपने खाते में राशि ट्रांसफर करने के लिए में जमा किया था। कुछ समय बाद बैंक ने यह कहते हुए चेक को अमान्य कर दिया कि चेक जारीकर्ता जीवन लाल साहू के खाते में पर्याप्त धन नहीं है। यह चेक आनादरित होकर प्रवीण जैन को लौटा दिया गया। इसके बाद प्रवीण जैन ने धन वापसी हेतु अपने वकील के माध्यम से जीवन लाल साहू को रजिस्टर्ड डॉक से नोटिस भेजा। नोटिस में कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गई थी, लेकिन जीवन लाल साहू ने इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। अंततः प्रवीण जैन ने अपने वकील दीपक समेटकर के माध्यम से अदालत में परिवाद दायर कर दिया। प्रथम श्रेणी न्यायाधीश श्रीमती सोनी तिवारी ने प्रवीण जैन के वकील दीपक सामटकर द्वारा रखे गए साक्ष्यों का अवलोकन करने व उनकी दलीलें सुनने के बाद वादी प्रवीण जैन के पक्ष में फैसला देते हुए प्रतिवादी जीवन लाल साहू को अदालत उठने तक की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने जीवन लाल साहू को हिदायत दी है कि वह प्रवीण जैन को प्रतिकर की राशि 3 लाख 51 हजार रू. का भुगतान एक माह के भीतर करें। एक माह में राशि नहीं देने की स्थिति में जीवन लाल साहू को एक माह के साधारण कारावास की सजा का निर्देश भी न्यायाधीश ने दिया है। मामले में जीवन लाल साहू की ओर से अधिवक्ता आरएम अग्रवाल ने तथा प्रवीण जैन की ओर से अधिवक्ता दीपक सामटकर ने पैरवी की।
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर लोकतंत्र विरोधी षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिनायकवादी मोदी सरकार ने पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को गिराया, डर और लालच से नेताओं की खरीद फरोख्त की और जो नेता नहीं झुके उन पर ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का अंकुश लगाया। अब जब देश में आम चुनाव हो रहे हैं, आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है। 30 साल पुराने आधारहीन मामले के बहाने ठीक चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को जप्त करना अलोकतांत्रिक है।
दीपक बैज ने कहा है कि तानाशाह मोदी सरकार धनबल और केंद्रीय एजेंसिंयों का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराने और लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मोदी सरकार लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र करके विपक्षी दलों के सीमित संसाधनों को भी छीनने का काम कर रही है। कांग्रेस की पिछली सरकारों ने 70 सालों से निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ लोकतंत्र की जो छवि बनाई थी, केंद्र की मोदी सरकार और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व उसके खिलाफ काम कर रही है। भाजपा ने विपक्षी दलों से साधन, संसाधन छीनकर एकाधिकार स्थापित करने का षड्यंत्र रचा है। दीपक बैज ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी बॉन्ड स्कैम को गैर कानूनी और असंवैधानिक करार दिया है उसमें मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की बदनीयती उजागर हुई है। जो तथ्य सामने आए हैं, वह बेहद चिंताजनक है शर्मनाक है देश के जांच एजेंसियों ईडी, आईटी को हफ्ता वसूली गैंग के रूप में संचालित किया जाना, ब्लैकमेलिंग और रिश्वतखोरी के स्पष्ट प्रमाण के बावजूद बड़ी बेशर्मी से साजिश करके मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का बैंक खाता फ्रीज कर देना निंदनीय है। डरी हुई मोदी सरकार कांग्रेस के बैंक खातों को जप्त करके यह चाहती है कि पैसों के अभाव में बराबरी से चुनाव ना लड़ पाए और इसके लिए आयकर विभाग के माध्यम से बाधा उत्पन्न कर रही है। श्री बैज ने कहा है कि विगत 10 वर्षों के दौरान नोटबंदी हो या पीएम केयर फंड का मामला, भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार की गतिविधियां संदिग्ध रही है, लेकिन उस पर आयकर विभाग को कोई एतराज नहीं है। राजनीतिक दल पर आयकर की देयता नहीं है, भाजपा ने कभी कोई आयकर कर नहीं दिया है, लेकिन दुर्भावनापूर्वक 30 साल पुराने मामले के बहाने ऐन चुनाव के वक्त कांग्रेस को लक्ष्य करके बैंक खातों पर रोक लगाना अलोकतांत्रिक है।