City Media - Page 1684 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1684

Breaking दल्लीराजहरा – तेज रफ्तार ट्रक का कहर एक बार फिर चिखलाकसा ओवर ब्रिज के ऊपर देखने को मिला

0

दल्लीराजहरा – डौंडी की ओर से आयरन ओर लेकर आ रही है तेज रफ्तार ट्रक का कहर एक बार फिर चिखलाकसा ओवर ब्रिज के ऊपर देखने को मिला तेज रफ्तार ट्रक CG08 L 1273 द्वारा कमला अस्पताल के सामने लगाए गए साइन बोर्ड को तोड़ दिया उसी समय वहां से जा रहे ट्रैक्टर क्र CG08 P 183 के ऊपर वह बोर्ड गिरा गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर सवार को चोट नहीं लगी ट्रक द्वारा एक टैंकर को भी टक्कर मारी गई जो कि दूर गिरा हुआ है किंतु ट्रक ड्राइवर का पैर टूट गया घटना आज रात्रि 10:00 बजे के आसपास की है |

कुछ दिनों पूर्व ही चिखलाकसा अटल चौक के पास इसी प्रकार तेज गति से हाईवा द्वारा द्वारा भी बोर्ड को तोड़ा गया था लगातार हो रही इस मार्ग पर दुर्घटनाओं को देखते हुए जनता की मांग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा गति अवरोधक लगाया गया था किंतु घटिया स्तर के गति रोधक एक माह में ही टूट कर इधर-उधर फेंका गए पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव  इंजीनियर द्वारा गति अवरोधक बनाने में कानूनी अड़चनों का हवाला देकर जिस गति अवरोधक को लगाया गया था वे माइंस से आने वाली गाड़ियों के वजन के हिसाब से गति अवरोधक का लगाया जाना अति आवश्यक है |

ट्रक की ठोकर से टैंकर पलट गया
साइन बोर्ड ट्रेक्टर के ऊपर गिरा
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

दल्लीराजहरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही की गई

0

दल्लीराजहरा – आज दिनांक 25/12/2029. को कलेक्टर जन्मेजय महोबे जिला- बालोद के निर्देशन एवं अशोक कुमार सिंह जिला आबकारी अधिकारी जिला- बालोद के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री पर सतत कार्यवाही करते हुये एस. आर. भाण्डेकर वृत्त प्रभारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं देव प्रसाद पटेल तथा दिगंबर बुरा आबकारी आरक्षक द्वारा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

छापामार कार्यवाही करते हुए गुरुचरण सिंह – दददू वार्ड क्र 02 के यहाँ से 25 पाव देशी मदिरा एवं अमित कुमार पिता स्व अशोक कुमार वार्ड क्र 04 टेबुलरशिट के यहाँ 18 पाव देशी मदिरा जब्त कर इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम 34 (1) क के तहत कार्यवाही की गई एवं जीवन यादव होटल बस स्टैंड वार्ड क्र 24 और प्रताप चौधरी वार्ड क्र 19 के यहाँ तलाशी लेने पर किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त नहीं हुई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

”मनखे-मनखे एक समान” का संदेश देने वाले संत शिरोमणि, गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती मनाई गई

0

बालोद – ”मनखे-मनखे एक समान” का संदेश देने वाले संत शिरोमणि, गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय ताम्रध्वज साहू जी, गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय कुंवर सिंह निषाद जी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ईरागुड़ा ,मुणडरा,पांगरी मैं परम पूज्य गुरु घासीदास जंयती समारोह एवं भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम ग्राम सियनमरा,सतमरा में मुख्य अतिथी के रूप मे सम्मिलित हुए इस दौरान ग्राम सियनमरा में बाजार चौक सीमेंटीकरण, कलामंच, आदर्श गौठान, एवं ग्राम सतमरा में नवीन कलामंच, आंगनबाड़ी, आहाता एवं आदर्श गौठान का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किए !

इस अवसर पर सम्म्मनिया सोनादेवी देशलहरा जी अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, शालिनी यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, केदार देवांगन जी सभापति जिला पंचायत बालोद, सुचित्रा हेमंत साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, डॉ नारायण साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस बालोद, संजय साहू पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस गुंडरदेही, सलीम खान जोनप्रभारी भाठागांव आर, प्रभात सूर्यवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरुर, सेक्टर प्रभारी मानसिंग देशलहरा, रामसेवक निषाद, बलराम अंगारे, तामेश्वर देशमुख, संतराम साहू,

अनिल कटहरे, श्रीमती ममता चंद्राकर, दीपक साहू जनपद सदस्य गुंडरदेही, केशव बंटी हरमुख, हेमंत साहू खलारी, संतोष निषाद, युगांत चंद्राकर, कुलेश्वर चंद्राकर बूथ अध्यक्ष इरगुड़ा, सुनील चंद्राकर, मोंटू चंद्राकर, होमेंद्र भीगज, भोला कोसरिया, कुम्भकरण साहू बूथ प्रभारी सियनमरा, ओमप्रकाश यादव सरपंच सियनमरा, तेजराम साहू जनपद सदस्य, श्रीमती पूर्णिमा साहू पूर्व सरपंच सतमरा, श्रीमती योगिता साहू सरपंच सतमरा, मोतीराम साहू बूथ प्रभारी, हेमंत साहू बूथ प्रभारी सतमरा, पालूराम साहू, योगेश चंद्राकर सरपंच इरगुड़ा, रूमलाल कुर्रे अध्यक्ष सतनामी समाज, राजेश मारकंडे उपाध्यक्ष, देवलाल कुर्रे संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता सतनामी समाज एवं ग्रामीणजण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

चिखलाकसा में आबकारी अधिकारी के संरक्षण में हो रही अवैध रूप से शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के संबंध में नपं उपाध्यक्ष द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया

0

चिखलाकसा – नगर पंचायत नगर पंचायत चिखलाकसा नगर में आबकारी विभाग सर्किल अधिकारी एस.आर.भांडेकर के संरक्षण में विगत कुछ समय से शराब कोचियों द्वारा बैखोफ व खुले आम धडल्ले तरीके से अवैध रूप से नगर में व मुख्य चौक चौराहो में बड़ी ही आसानी से अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है जिससे नगर व समाज अशांति व अप्रिय का माहौल उत्पन्न हो रहा है नगर के मोहल्लों से शराब बिकने से स्थानीय युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फसते जा रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कई बार नगर में अवैध शराब बिक्री के कारण दंगा, गाली-गलौज व मारपीट की घटना होना आम बात हो रही है अधिकांश वार्डो में अवैध रूप से शराब बेचने में कोचिये सक्रीय जिससे वार्ड की ही महिलाएं पास की दुकानों में जाने से कतराही है जो कि स्वयं बहत ही निदनीय है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आबकारी विभाग के नांक के नीचे 100 मीटर की दूरी पर अवैध शराब की बिक्री कारोबार हो रहा है। इस संबंध में अनेको बार आबकारी विभाग को ज्ञापन के माध्यम से ध्यानकर्षण कराया गया है किन्त उनके द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे क्षेत्र की जनता में काफी रोष व्याप्त है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

अतः आप से अनुरोध है नगर की इस सामाजिक गंभीर समस्या से अवगत होकर इस धंधे से जुडे आबकारी विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही करेंगे एवं 7 दिवस के भीतर अगर बंद नहीं किया गया तो आबकारी विभाग कार्यालय चिखलाकसा के सामने मौन धरना प्रदर्शन किया जावेगा |

इसके साथ ही मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं आबकारी मंत्री को भी इस सम्बन्ध जानकारी प्रेषित की गई है |

भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी की 96 वी जयंती चिखलाकसा नगर पंचायत भाजपा कार्यालय में मनाई गई

0

चिखलाकसा – विचारधारा सिध्दांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी की 96 वे जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी डौण्डी मंडल के चिखलाकसा नगर पंचायत भाजपा कार्यालय में मनाई गई और सभी कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाइव प्रसारण मे भाग लिया |

इस कार्यक्रम में विषेश रूप से , मुख्य वक्ता होरिलाल रावटे जी, कार्यक्रम प्रभारी जयेश ठाकुर जी, मंडल के अध्यक्ष मनिष झा जी, महामंत्री रामनारायण धनकर जी, सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जी, कोषाध्यक्ष अजय चौहान जी, अनुसूचित जनजाति के सदस्य अनिल खोबरागड़े जी ,नगर पंचायत अध्यक्ष शोमेश कुमार सोरी जी,चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष भीखि मसिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रुपेश कुमार नायक, नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष

अब्दुल इब्राहिम , मंडल मंत्री श्रीमती नीतू कोरेटी, पार्षद गण डौण्डी चिखलाकसा, बिमला जैन,मातरम दास कोसरे, संजिव मानकर,लिला डडसेना, सुनीता गुप्ता, शांति रावटे, पूर्व पार्षद राजू रावटे ,भरत भाई पटेल, ताराचंद पाथोडे, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ब्रिजमनी यादव, एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की अटल जी की कार्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

जगदलपुर शहर में बेतरतीब खड़े वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया

0

जगदलपुर – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा एवं अति पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज ठाकुर एवं यातायात प्रभारी श्री कौशलेश देवांगन व हमराह स्टाफ के जगदलपुर शहर के मुख्य मार्ग स्टेट बैंक चौक से मिताली चौक एवं मिताली चौक से संजय बाजार चौक तक बेतरतीब खड़े वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया साथ ही सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दिया गया कि अपने दुकान के सामने में

किसी भी प्रकार का बेतरतीब वाहन खड़ी होने ना दें अन्यथा दुकानदारों के विरुद्ध भी शक्ति से कार्यवाही की जाने समझाइश दिया गया है साथ ही बेतरतीब खड़े कुल 35 वाहनों को यातायात शाखा लाकर खड़ा किया गया है यदि इसी तरह आम नागरिकों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर मार्ग अवरुद्ध करने एवं नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर प्रकरण तैयार कर प्रकरण न्यायालय पेश कर दिया जाएगा । कार्यवाही जारी है |

बकावण्ड ब्लाक के पंचायत सचिव संघ ने लंबित मांग के समर्थन में रैली निकाल कर जनपद पंचायत सीईओ एवं तहसीलदार बकावण्ड को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।

0

जगदलपुर:-
बकावण्ड ब्लाक के पंचायत सचिव संघ ने लंबित मांग के समर्थन में दिनांक 24 /12/2020 को रैली निकाल कर जनपद पंचायत सीईओ एवं तहसीलदार बकावण्ड को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।आपको बता दें वहीं छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ की बैठक दिनांक 14/12 /2020 में लिए गए निर्णय अनुसार अगर हमारी लम्बित माँग 02 वर्ष पश्चात शिविलियन नही करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त पंचायत सचिव अपनी लंबित मांगों के समर्थन में दिनांक 26/12 /2020 से जनपद मुख्यालय में काम बंद कलम बंद ह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं लंबित मांग नियमानुसार यह है 02 वर्ष की परीक्षा अवधी पश्चात शासकीयकरण कर्मचारी घोषित किया जाए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत सचिव जो 29 विभाग के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर पर इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य शासन एवं केंद्र सरकार के उन सेवाओं को लोकतंत्र के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं पंचायत सचिव के साथ नियुक्ति सभी कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मी को शासन द्वारा शासकीय करण कर दिया गया केवल पंचायत सचिव ही शासकीय करण से वंचित है पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने हेतु प्रदेश के 65 विधायक गण द्वारा अनुशंसा पत्र शासन को प्रेषित किया जा चुका है पंचायत सचिव के कार्य को देखते हुए विधायकों के अनुशंसा पत्र को ध्यान में रखते हुए परिवीक्षा अवधि पश्चात 2 वर्ष शासकीय करण करने की अपील कर रहे हैं |

इस अवसर पर उपस्थित सचिव संघ ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद चन्द्राकर, प्रमुख सलाहकार जयदेव सिंह ठाकुर,उमेश सेठिया,मिडिया प्रभारी हेमंत सेठिया,संतोष सेठिया,सुन्दरनाथ चन्द्राकर, राजेश कुमार नाग,रमेश ठाकुर,सोनाधर कश्यप,जोगेश्वर पांडे,हर्षनाथ जोशी,राधेश्याम कौशिक,सकरु कश्यप,हेमलता मौर्य,रायबारी कश्यप,आदि सचिव मौजूद रहे।

बकावण्ड एसबीआई बैंक में पाल रखे गुंडा, ग्राहकों के साथ हो रही दुर्व्यवहार ।

0

जगदलपुर:-

खाता धारकों से अभद्र व्यवहार करते हुए भारतीय स्टेट बैंक बकावण्ड के अकाउंट केशियर
ज्ञात हो कि 24 12 2020 को मोहन जोशी ने एक चेक जमा करने गया हुआ था कैश काउंटर पर जाकर निवेदन किया गया यह चेक जमा होगा या नहीं उनके द्वारा ऊंची आवाज से कहा गया यह काउंटर है मोहन जोशी ने पूछा कि कहां जमा होगा तो उनके द्वारा फिर ऊंची आवाज में फिर कहा गया डब्बा में डालो फिर जोशी द्वारा कहां मैं कहां दे दूं तो फिर उनके द्वारा गुरा कर बोले वह काउंटर में ले जाओ इस प्रकार दूर व्यवहार खातेदारों से हो रहा है तो आम पब्लिक से कैसा व्यवहार किया जाता होगा जैसे बैंक के कर्मचारी अपने आप को यह समझते होंगे कि खातेदार का मजबूरी है जैसे खातेदारों पर हैसान कर रहे हैं।

आपको बता दें पिछले दिनों में तरुण पाण्डे, मनोज,तेजू जनपद अध्यक्ष रामानुजन आचर्य, पंचायत सचिवों भी जमकर आरोप लगाया जा रहा है।और इनके द्वारा दुर्व्यवहार मैं आपका नौकर नही हूं कहने की बात सामने आ रही है।इस बैंक के कर्मचारी से पूरा बकावंड ब्लाक तरसता है इन कर्मचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए।

आड़ावाल में हुआ स्वाभिमान परियोजना के तहत महिला एवं किशोरियो की स्वतंत्र हकदारी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जनपद सदस्य ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ, बस्तर को कुपोषण मुक्त का लिया संकल्प

0

बस्तर:-

बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आड़ावाल में शामिल हुये करमरी चोकर मुंडापाल भाटपाल भोंड सलेमेटा से इस शिविर का लाभ लेने राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान हेतू किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मोचो मानगुन यानी स्वाभिमान परियोजना बिहान और यूनिसेफ के माध्यम से जनपद पंचायत बस्तर के द्वारा महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य और पोषण को कैसे बेहतर बना सकें। इसको लेकर किशोरी बालिकाओं

,पोषक मातावो को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद सदस्य श्रीमती शक्ति बघेल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हम किस तरह कुपोषण को दूर कर सकते उसके लिये दो तरीके से कार्य करते हैं।पहला कार्य जितने भी सरकारी कार्य विभागीय सेवा हैं ,जैसे कि महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कृषि और उद्यानिकी विभाग विभाग सामूहिक जन वितरण प्रणाली शिक्षा विभाग सभी विभागों से जो भी सेवाएं मिल रही है, इन सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी है ,उसे सभी विभाग के सहयोग से हम किस प्रकार दूर कर सकते हैं। इसको लेकर महिलाओं और किशोरियों की व्यवहार गत जितने भी गलत धारणाएं हैं। उसको भी बदलाव बदलने की आवश्यकता है।

जैसे कि खाने में किस प्रकार का खाना गर्भवती महिला नहीं खा सकते हैं या 2 साल तक के बच्चे की मां नहीं खा सकती हैं,इन्हें हम क्या क्या पोषक तत्व उक्त गर्भवती मातावो एवं पोषक मातावो को हम खिलाए तो बच्चे स्वस्थ्य रहेंगे। कार्यक्रम में बस्तर जिले को कुपोषण रहित करने का संकल्प लिया गया। शिविर प्रभारी सुश्री भारती ने कहा कि हम सभी गलतफहमी के शिकार हो जाते हैं, किशोरी बालिकाओं में माहवारी के दौरान हम किस तरह साफ सफाई का

ख्याल रखे यह हमारे लिए क्यो आवश्यक है इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर विकास यादव ने जानकारी दी। कार्यक्रम में पी एच ई विभाग के द्वारा स्वच्छ जल पानी पीने की सुविधा पोषण बाड़ी बनाने पर जोर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का हम किस तरह लाभ लेकर इन परेशानियों से दूर हो सकते हैं इसकी जानकारी पर्यवेक्षिका श्रीमती सुधा श्रीवास्तव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी साल में दो बार महिलाओं और किशोरियों के लिए स्वतंत्र हकदारी शिविर किया जाता है। इसलिए किया जाता है उसी गांव में जो गांव ज्यादातर इन सारी सेवाओं से दूर वंचित होते हैं। इस हकदारी शिविर में सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहते हैं। अपनी अपनी कार्य और सेवाओं को प्रदर्शित करते हैं और हमारे उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को भी उपलब्ध करवाते हैं। कार्यक्रम को खण्ड़ शिक्षा अधिकारी आर यल ठाकुर,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया।

शिविर में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

आयोजित शिविर में किशोरी बालिका सहित पोषक मातावो के स्वास्थ्य का भी विभाग के द्वारा परीक्षण कर उपचार किया गया। कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए गए।
इस अवसर पर बीईओ आर एल ठाकुर,राजेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ विकास यादव, शैलेन्द्र तिवारी, भोला राम मरकाम,हेमराज बघेल,श्रीमती सुधा श्रीवास्तव, श्रीमती राबिया कुरैशी, श्रीमती प्रीइंका झा, कु सुकांति पैकरा, श्रीमती शोभा निषाद सहित बड़ी संख्या में दर्जन भर से अधिक पंचायतों के किशोरी बालिका माताएं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उवस्थित थे।

अनुसूचित जाति स्कालरशिप स्कीम इस विशेष योजना के तहत छात्रवृत्ति सीधे खाते में

0

छत्तीसगढ़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस-एससी) के लिए 59 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने को मंजूरी देने की सराहना की है। ये अनुसूचित जाति छात्रों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम है। इस योजना से 4 करोड़ अनुसूचित जाति छात्रों को फायदा होगा।
उनके द्वारा बताया गया है कि इस योजना की शुरुआत 2021-22 से होगी। योजना से गरीब परिवारों से संबंधित 1.36 करोड़ छात्र लाभान्वित होंगे। ये वे छात्र हैं जो कक्षा 10 से आगे की शिक्षा प्राप्त नहीं करते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस ऑनलाइन योजना को मजबूत साइबर सिक्योरिटी उपायों के साथ एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चलाया जाएगा जो पारदर्शिता, जवाबदेही, एफिशिएंसी और सहायता सुनिश्चित करेगा। इस योजना में राज्य ऑनलाइन पोर्टल पर छात्रों की पात्रता, जाति स्टेटस, आधार आइडेंटिफिकेशन और बैंक अकाउंट डिटेल का सत्यापन करेगी इसके पश्चात केंद्र सरकार द्वारा हितग्राही छात्र-छात्राओं के खाते में सीधा पैसा आएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

केंद्र सरकार अपना हिस्सा डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) मोड पर सीधे छात्रों के बैंक खातों में एक तय समय पर भेजेगी। राज्य सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल पर छात्र की पात्रता, जाति स्टेटस, आधार आइडेंटिफिकेशन और बैंक खाते की डिटेल वेरिफाई करेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कंडेय एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने माननीय नरेंद्र मोदी जी की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब छात्रों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा और इससे किसी भी प्रकार की घपलेबाजी से मुक्ति मिलेगी |

MOST POPULAR

HOT NEWS