City Media - Page 1742 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1742

देशव्यापी मजदूर-किसान प्रतिरोध दिवस – केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर – आज केंद्र में मोदी सरकार की मजदूर-किसान विरोधी और कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन आयोजित किये गए. कोरोना संकट के मद्देनजर गरीबों को प्रति माह प्रति व्यक्ति 10 किलो अनाज और एक-एक किलो दाल, शक्कर, तेल से और प्रति परिवार 10000 रुपये नगद राशि से मदद करने; कोयला, बैंक-बीमा और रेलवे सहित अन्य सार्वजनिक उद्योगों के निजीकरण पर रोक लगाने; मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रुपये रोजी देने; बिजली कानून, मंडी कानून, आवश्यक वस्तु, कृषि व्यापार और ठेका कृषि से संबंधित मजदूर-किसान विरोधी अध्यादेशों और प्रशासकीय आदेशों को वापस लेने; किसानों को डीजल आधी कीमत पर उपलब्ध कराने; फसल का समर्थन मूल्य सी-2 लागत का डेढ़ गुना घोषित करने; किसानों पर चढ़ा सभी प्रकार का कर्जा माफ करने; व्यावसायिक खनन के लिए प्रदेश के कोल ब्लॉकों की नीलामी और नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण रद्द करने, आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन से विस्थापन रोकने और वनाधिकार कानून, पेसा और 5वीं अनुसूची के प्रावधानों को लागू करने; सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सार्वभौमिक बनाने और सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किये जाने की मांग जोर-शोर से उठाई गई.

देशव्यापी आह्वान पर आज यहां छत्तीसगढ़ में भी राजनांदगांव, धमतरी, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, रायपुर, रायगढ़, चांपा-जांजगीर, सूरजपुर, मरवाही सहित कई जिलों के अनेकों गांवों, खेत-खलिहानों, मनरेगा स्थलों और उद्योगों में अखिल भारतीय किसान सभा, आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच, खेत मजदूर यूनियन और और केंद्रीय ट्रेड यूनियन सीटू द्वारा तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जबरदस्त टक्कर मारने से ओड़िसा के 7 मजदूरों की मौत

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर – ओड़िशा के गंजाम से मजदूर बस में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रही थी. शनिवार तड़के सेरीखेड़ी गांव में कृषि महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बस के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 मजदूर सवार थे. दुर्घटना के बाद ट्रक सवार मौके से फरार हो गया है. घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूरों की मौत पर शोक जताया और घायलों को घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 6 ग्रामीणों की हत्या कर दी

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 6 ग्रामीणों की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, बीजापुर में जनअदालत लगाकर 4 ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया, वहीं दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पास स्थित गांव में दो युवकों की रस्सियों से गला घोंटकर नक्सलियों ने खूनी खेल को अंजाम दिया. इस वारदात के बाद बीजापुर में डर और दहशत का आलम है, परिजनों ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी है.

वहीं दंतेवाड़ा के किरंदुल के दोनों युवकों को नक्सलियों ने उनके परिजनों के सामने ही मार डाला. इस घटना की जिम्मेदारी गंगालूर एरिया कमेटी द्वारा ली गई है. ग्रामीणों की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें लिखा गया है कि अशोक कुंजाम व बंडा कुंजाम पुलिस के गोपनीय सैनिक थे. इन्हें जनअदालत में मौत की सजा दी गई.वहीं दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव का कहना है कि किरन्दुल थाना क्षेत्र के डोका पारा के दो ग्रामीणों की नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी और शव को कई घंटों तक घसीटने के बाद फेंक दिया.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

छत्तीसगढ़ PSC Mains परीक्षा की तिथि घोषित

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर: CGPSC ने मेंस एग्जाम 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक ये परीक्षाएं होंगी. जिसके लिए राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों को तैयार किया जा रहा है.

आयोग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक पीएससी मेंस एग्जाम हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगा. 18 अक्टूबर को पहला, 19 अक्टूबर को दूसरा,  20 अक्टूबर को तीसरा और  21 अक्टूबर को चौथा पेपर होगा. 

कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. जिसके मुताबिक,  सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर जाना होगा. साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पूरी तरह से पालन करना होगा. 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं संक्रमण के प्रसार के रोकथाम हेतु रक्षात्मक उपायों का पालन कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद.कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर कहा है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण हेतु दिशानिर्देश जारी किया गया है:- सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, कार्यस्थलों, यात्रा के दौरान, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, गलियों में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क/फेस कवर धारण किया जाना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग/फिजिकल डिस्टेंसिंग (छह फीट की दूरी) का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा। दुकानों/व्यवसायिक संस्थानों द्वारा ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग/फिजिकल डिस्टेंसिंग (छह फीट की दूरी) का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी रोक हेतु निजी आयोजन सामान्यतः न किए जाने हेतु जनसाधारण को सलाह दी जाए। यदि अपरिहार्य कारणों से ऐसे आयोजन किए जाने की आवश्यकता हो तो सोशल/फिजिकल डिस्टेंस, फेसमास्क, थर्मल स्क्रीनिंग, हैण्डवाश तथा सेनिटाईजर सहित सावधानियॉ बरतते हुए आयोजन किए जाने की सलाह दी जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आयोजन स्थल पर सीमित संख्या में व्यक्तियों की उपस्थिति हो।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा अधिसूचना जारी कर विस्तृत निर्देश

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

प्रसारित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार महामारी रोग अधिनियम 1897(1897 का 3) की धारा 2, 3 एवं 4 के अधीन निर्मित छत्तीसगढ़ महामारी रोग कोविड-19 विनियम, 2020 के विनियम 12 (प्ग्) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग लाते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार के रोकथाम हेतु रक्षात्मक उपायों को अपनाने एवं उसका पालन कराए जाने को अनिवार्य घोषित की है:- सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, गलियों में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क/फेस कवर धारण किया जाना अनिवार्य होगा। कार्यालय, कार्यस्थलों एवं फैक्ट्री आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क/फेस कवर धारण किया जाना अनिवार्य होगा। दो पहिया/चार पहिया वाहन के द्वारा यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उपरोक्त हेतु डिस्पोजेबल मास्क तथा कपड़े के मास्क का प्रयोग किया जा सकता है। फेस कवर/मास्क उपलब्ध न होने की स्थिति में गमछा/रूमाल/दुपट्टा इत्यादि का भी फेस कवर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है बशर्ते मुंह एवं नाक पूरी तरह से ढका हो। कपड़े का मास्क/फेस कवर/गमछा/रूमाल/दुपट्टा इत्यादि का पुनः प्रयोग साबुन से अच्छी तरह से साफ किए बिना न किया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर थुकना प्रतिबंधित है। होम क्वारेंटाईन में रहने वाले व्यक्तियों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी होम क्वारेंटाईन संबंधी समस्त दिशानिर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। दुकानों/व्यवसायिक संस्थानों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग/फिजिकल डिस्टेंसिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा।
कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं किए जाने की दशा में महामारी रोग अधिनियम 1897(1897 का 3) के अधीन निर्मित विनियम के तहत निम्नानुसार जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा, अर्थात:- सार्वजनिक स्थलों में मास्क/फेस कवर नहीं पहनने की स्थिति में एक सौ रूपए, होम क्वारेंटाईन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में एक हजार रूपए, सार्वजनिक स्थलों पर थूकते हुए पाए जाने की स्थिति में एक सौ रूपए, दुकानों/व्यवसायिक संस्थानों के मालिकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग/फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में दो सौ रूपए। महामारी रोग अधिनियम 1897 (1897 का 3) के प्रावधानों के अधीन जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्राधिकृत अधिकारी, नायब तहसीलदार, सहायक उप-निरीक्षक (ए.एस.आई.) से अनिम्न अधिकारी द्वारा ही उपरोक्त जुर्माने की राशि की वसूली की जा सकेगी तथा जुर्माना अदा न करने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध महामारी रोग अधिनियम 1897 (1897 का 3) के अधीन निर्मित विनियम, 2020 के विनियम 14 एवं भारतीय दण्ड संहिता, 1860 (1860 का 45) की धारा 188 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने पढ़ई तुंहर पारा अंतर्गत चल रही ऑफलाईन पढ़ाई का लिया जायजा

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद . कलेक्टर जनमेजय महोबे आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम आनंदपुर, दानीटोला और कपरमेटा पहुॅचकर वहॉ ‘‘पढ़ई तुंहर पारा‘‘ अंतर्गत चल रही ऑफलाईन पढ़ाई का जायजा लिया। वहॉ उन्होंने बच्चों को पाठ्यक्रम से संबंधित विषय भी पढ़ाया और पढ़ाई के संबंध में उनसे चर्चा की। उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने उनका उत्साहवर्धन किया। जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक पी.सी.मरकले आदि इस अवसर पर मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking दल्ली में 9 के साथ डौंडी ब्लाक में आज 12 कोरोना पॉजिटिव मिले

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा – दल्ली में 9 के साथ डौंडी ब्लाक में आज 11 कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमे कुसवाढ में 1 और लिमहूडीह में 2 | दल्लीराजहरा में वार्ड क्र 1, 2 और 4 से आज शाम 6 पॉजिटिव एवं आज सुबह 3 कोरोना पॉजिटिव मिले | इस प्रकार दल्लीराजहरा से कूल 9 कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है | सभी कोरोना पॉजिटिव की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है एवं सभी जिले के covid अस्पताल ले जाया जा रहा है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

  

Big Breaking दल्ली-डौंडी मार्ग में एरोड्रम के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा – दल्ली-डौंडी मार्ग में एरोड्रम के पास स्थित पूल पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई है | युवक पैशन प्रो मोटरसाइकिल जिसका न CG24 5823 काले रंग की थी | घटना अभी रात्रि 8 बजे की है | सूत्रों द्वारा पता चल है कि युवक का दुष्यंत है एवं वह मनौद (बालोद) का रहने वाला है एवं ऑपरेटर का कार्य करता था युवक की उम्र 45-50 के आसपास का बताया जा रहा है | मौके पर पुलिस पहुँच चुकी थी | शव का पंचनामा कर आगे की करवाई की जा रही है | पुलिस द्वारा दुर्घटना करने वाली गाड़ी की तलाश की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking दल्ली-डौंडी मार्ग में एरोड्रम के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा – दल्ली-डौंडी मार्ग में एरोड्रम के पास स्थित पूल पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई है | युवक की पहचान नहीं की जा सकी है | घटना अभी रात्रि 8 बजे की है | सूत्रों द्वारा पता चल है कि युवक मरकाटोला का है एवं ऑपरेटर का कार्य करता था युवक की उम्र 45-50 के आसपास का बताया जा रहा है | मौके पर पुलिस पहुँच चुकी थी | शव का पंचनामा कर आगे की करवाई की जा रही है | पुलिस द्वारा दुर्घटना करने वाली गाड़ी की तलाश की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

राजधानी के मेडिकल के छात्र ने की आत्महत्या, कोरोना रिपोर्ट में था पॉजिटिव

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मेडिकल के 22 वर्षीय छात्र मृत्युंजय साहू ने 30 अगस्त की सुबह चार बजे सदर बाजार स्थित अपने घर के तीन मंजिला छत से कूद गया था जिसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक छात्र का पोस्टमार्टम से पहले कोरोना टेस्ट भी कराया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह क्या है इसका पता नहीं चल सका है | मृतक ने सुसाइट क्यों की है इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS