City Media - Page 64 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 64

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती जिला संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान व जीएसटी नेक्स्ट जेन रिफॉर्म,, जिला कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ

0
  • पंडित दीनदयाल जी का सबसे क्रांतिकारी योगदान एकात्म वाद का दर्शन भारतीयता के संवाहक विचारों के युग पुरुष थे पंडित उपाध्याय
  • नैतिकता के सिद्धांत किसी के द्वारा बनाई नहीं जाते बल्कि खोजे जाते हैं पंडित दीनदयाल

बालोद आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी नेक्स्ट जेन रिफॉर्म पर जिला कार्यशाला का कार्यक्रम रखा गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री खूबचंद जी पारख, उपाध्यक्ष 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति छत्तीसगढ़ शासन एवं  जगदीश रामू रोहरा महापौर नगर निगम धमतरी व पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया।सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने स्वागत उद्बोधन में कहा-भारतीय जनता पार्टी जिला के सभी जनप्रतिनिधि गण जिला पदाधिकारी गण वरिष्ठ नेता एवं मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ तक के सभी कार्यकर्ता पार्टी के हर कार्यक्रम को जमीनी स्तर तक पूरा कर रहे हैं मैं सभी को धन्यवाद देता हूं और इसी तरह पार्टी के हर कार्यक्रम को हमारे साथ कंधे से कंधे मिलाकर करते रहे।

उन्होंने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अपनी बात रखी और कहा-आज हम सब भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में, एकात्मक मानववाद भारतीय परंपरा कार्य सिद्धता संस्कार क्षमता बौद्धिक प्रखरता राजनीतिक संस्कृति संगठन करता विचारक राष्ट्र निर्माण संस्कृत पुनरुत्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वीं जन्म जयंती मना रहे हैं, इस अवसर पर मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

आत्मनिर्भर भारत व जीएसटी के विषय में वक्ता जगदीश रामू रोहरा ने अपनी बात रखी और कहा-जीएसटी की बातें तो देश में पहले भी होती थी जब कांग्रेस थी और कांग्रेस सिर्फ कहती रहती थी लेकिन कर नहीं पाई यह तो हमारे नरेंद्र मोदी जी की ताकत है और आत्मविश्वास और उनका साथ दिया है वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने जिन्होंने भारत की सभी जनता जो टैक्स से परेशान थी व्यापारी से लेकर आम जनता सभी को राहत देते हुए उन्होंने जीएसटी में बहुत बदलाव किया और टैक्स को कम किया, 28% से 18 परसेंट 12 परसेंट से 5% तक काम होना इससे लोगों को बहुत राहत मिली है पैसे की बचत भी होगी और व्यापार में रौनकता आएगी, बीमा में जीएसटी पूरी तरीके से जीरो कर दिया गया। और उन्होंने जीएसटी के विषय में बहुत सारी बातें बताई।

आत्मनिर्भर के बारे में उन्होंने अपने विचार रखें और कहा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक चलने वाला है, यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय  नरेंद्र मोदी जी की निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं उनका आत्मनिर्भरता का आह्वान देश भर के विभिन्न आयामों में गूंज रहा है माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भारतीय विवाह स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास भारतीय पर्यटन स्थलों के के भ्रमण एवं Go Vocal For Local का हवन पूरे देश में प्रतिनिधित्व हो रहा है।

नीति और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है।

आत्मनिर्भरता का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुंचाया जाए और उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

दुर्गा पूजा एवं गरबा महोत्सव के दौरान पूजा समिति के साथ समय में कर पूजा पंडालों में आत्मनिर्भर भारत थीम सुनिश्चित की जा सकती है ।

रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री मोदी मोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का एक उदाहरण बताया । भारत को निर्णायक और स्वतंत्र रूप से कार्य करने में सक्षम बनाती है

मोदी जी ने दुनिया की फार्मेसी के रूप में भारत की ताकत पर प्रकाश डाला ।

भारत की कोविद-19 प्रतिक्रिया से प्रेरणा लेते हुए जहां स्वदेशी टीका और कोविद जैसे मंचों में दुनिया भर में लाखों लोगों की जान बचाई उन्होंने राष्ट्र से नवाचार की भावना का विस्तार करने का आग्रह किया।

मोदी जी ने नागरिकों और दुकानदारों से वोकल फाॅर लोकल के तहत भारत में निर्मित वस्तुओं का समर्थन करने का आग्रह किया और भारत के आर्थिक और औद्योगिक आधार को मजबूत करने के लिए दुकानों के बाहर स्वदेशी बोर्ड जैसे दृश्य प्रचार का आह्वानकिया।

मिशन सुदर्शन चक्र परंपरा का सम्मान और अक्षय को मजबूत करना प्रधानमंत्री श्री मोदी के मिशन सुदर्शन चक्र के शुभारंभ का भी ऐलान किया जिसका मकसद दुश्मन की रक्षा घुसपैठ को बेहतर करना और भारत की आक्रामक क्षमताओं को बढ़ाना है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री खूबचंद पारख जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अपने उद्बोधन में कहा-गांवों में घूम कर किसानों मजदूरों से मिलकर उन्होंने भारत की आत्मा को समझा उनका मानना था, कि भारत की प्रगति की कुंजी उसकी मिट्टी उसके गांव और उसके लोगों में छुपी है। नैतिकता के सिद्धांत किसी के द्वारा बनाये नहीं जाते बल्कि खोजे जाते हैं।

दीनदयाल जी का मानना था कि किसी भी नीति की सफलता का पैमाना यह है कि वह समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक कितनी पहुंचती है।

भारत की आत्मा को यदि किसी विचार ने गहराई से स्पष्ट किया तो वह है “एकात्म मानववाद” और उसके प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी। उनकी जयंती 25 सितंबर केवल 1 तारीख में नहीं बल्कि एक विचार की पुनर्जनन की प्रेरणा है, एक ऐसे भारत का संकल्प जहां समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास के मुख्य धारा में शामिल हो।

दीनदयाल जी का जीवन सादगी का प्रतीक था उनका चिंतन ऊंचा और दृष्टिकोण इतना विशाल की वह आज भी हमें दिशा देता है वह ना केवल एक राजनेता या दार्शनिक थे, बल्कि भारतीय संस्कृति के संवाहक सामाजिक अभियंता और एक ऐसे युग पुरुष थे, जिनके विचारों ने भारत को अपनी जड़ों से जोड़कर भविष्य का रास्ता दिखाया।

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा के नगला चंद्रभान गांव में एक साधारण परिवार में हुआ उनके पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर थे और माताजी रामप्यारी धर्म परायण थी, बचपन में ही माता-पिता का साया खो देने के बावजूद उनके नाना चुन्नीलाल शुक्ल ने उन्हें पाला, विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी यह उनके व्यक्तित्व सबसे बड़ी ताकत थी।

हर संकट में अवसर ढूंढना और कठिनाइयों में संतुलन बनाए रखना यही गुण बाद में उनके वैचारिक और सामाजिक जीवन का आधार बना। गांव में घूम कर किसानों मजदूरों से मिलकर उन्होंने भारत की आत्मा को समझा

उनका मानना था कि भारत की प्रगति की कुंजी उसकी मिट्टी उसके गांव और उसके लोगों में छुपी है इस सोच ने उन्हें 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस का पूर्णकालिक प्रचारक बनने के लिए प्रेरित किया। जहां उन्होंने संगठन अनुशासन और सेवा के मूल्यों का आत्मसात किया आरएसएस में उनके संगठन क्षमता ने उन्हें उत्तर प्रदेश में एक मजबूत आधार दिया लेकिन उनका सबसे बड़ा योगदान 1951 में भारतीय जन संघ की स्थापना में रहा जिसे उन्होंने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर स्थापित किया जनसंघ के महासचिव और बाद में अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को वैचारिक और व्यावहारिक दोनों स्तरों पर मजबूत किया।

उनके लिए राजनीति के सत्ता का खेल नहीं बल्कि समाज के कल्याण की साधन थी, वे कहा करते थे “हम सत्ता के लिए नहीं समाज के लिए राजनीति करते हैं” यह दृष्टिकोण आज भी भारतीय राजनीति में प्रासंगिक है जब नेतृत्व की अपेक्षा की जाती है कि वह समाज के हित को सर्वोपरि रखें। 1940 के दशक में और उसके बाद पंडित दीनदयाल जी ने राष्ट्र धर्म पांचजन्य स्वदेश जैसी पत्रिकाओं की स्थापना और संपादक किया, ऑर्गेनाइजर के लिए लेखन किया यह केवल पत्रिकाएं नहीं थी यह वह विचारों के विद्यालय थे जहां राजनीति के समाज की सेवा करना सीख उसे पर हावी होने नहीं दिया।

दीनदयाल जी ने कहा था मनुष्य का विकास कभी होगा जब शरीर मन बुद्धि और आत्मा इन चारों का संतुलित विकास होगा यही भाव एकात्मक मानववाद की जड़ है भारत के दृष्टिकोण से व्यक्ति और समाज अलग नहीं है वे केवल एक ही जीवन के दो रूप है।

आज भी हम देखते हैं कि कैसे इस पद पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं, आज मोदी जी शिक्षा अर्थव्यवस्था संस्कृति और अपनी नीतियों के माध्यम से यह एकात्मक के मार्ग से एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। दीनदयाल जी ने स्पष्ट कहा था स्वदेशी और विकेंद्रीकरण यह दो शब्द है जो वर्तमान परिस्थितियों के लिए उपयुक्त आर्थिक नीति का संक्षेप में सार प्रस्तुत कर सकते हैं। वोकल फाॅर लोकल, पीएम स्वनिधि योजना, मेक इन इंडिया स्टार्टअप इंडिया डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से आज भारत में 1.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप और 120 यूनिकॉर्न कंपनियां काम कर रही है और हम तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुके हैं।

वह कहां करते थे नीतियां केवल धनी और शक्तिशाली के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि सबसे गरीब सबसे निर्बल और सबसे उपेक्षित के उत्थान के लिए होनी चाहिए आज हम गर्व से कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने इस अंत्योदय के सिद्धांत को व्यावहारिक रूप से बदल दिया अब गरीबों के पैसे सीधे उनके बैंक खाते में जा रहे हैं आज गरीब परिवार को मुक्त इलाज दिया जा रहा है लाखों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले शौचालय के निर्माण से करोड़ों परिवारों की गरिमा और सुरक्षा मिली आज मोदी जी के नेतृत्व में हम गर्व से कर सकते हैं कि अंत्योदय अब केवल दर्शन नहीं बल्कि धरातल पर जीता जागता यथार्थ है जब अंतिम व्यक्ति उठेगा तभी भारत उठेगा यही दीनदयाल जी का सपना था और यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है।

जिला के महामंत्री राकेश छोटू यादव ने भी इस संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किया-दीनदयाल जी का जन्म हमें सिखाता है कि साधारण परिस्थितियों में जन्मा व्यक्ति भी यदि अपने विचारों में दृढ़ और कर्म में निष्कलुष हो, तो वह राष्ट्र की दिशा बदल सकता है। उनकी जयंती केवल अतीत का स्मरण नहीं बल्कि भविष्य का संकल्प है- एक ऐसे भारत का निर्माण जहां अंत्योदय से समग्र विकास तक की यात्रा पूरी हो । यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम उनकी शिक्षाओं को अपनाएं ,भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवित रखें, और राजनीति की सेवा का माध्यम बनाएं। दीनदयाल जी का जीवन और विचार आज भी हमें एक उज्जवल ,समावेशी और आत्मनिर्भर भारत का सपना दिखाते हैं।

इस संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला में आए सभी वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं जिले से आए सभी ज्येष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ताओं का महामंत्री सौरभ लुनिया ने आभार व्यक्त किया।

इस जिला संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जीएसटी नेक्स्ट जैन रिफॉर्म जिला कार्यशाला में उपस्थित रहे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, निर्वितमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक शुक्ला, राजेश गुप्ता अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू, पवन सोनबरसा, प्रेम साहू, सुरेंद्र देशमुख, टिनेश्वर बघेल, कांति साहू, हरीश कटझरे, मनीष झा, निशा योगी, पूजा मोंटी यादव, सोमेश शोरी, तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर टोमन साहू, तोरण साहू,कांति सोनेश्वरी, लक्ष्मी साहू, चुन्नी मानकर, प्रभा नायक, चंद्र लता साहू, मुकेश कौडों, तेजराम साहू, मोहंतीन चौरका, पुरुषोत्तम चंद्राकर, प्रमोद जैन ,लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, कमलेश सोनी, मनोज दुबे, लोकेश श्रीवास्तव, विनोद जैन, कमल पनपालिया, अमित चोपड़ा, अरुण साहू, आनंद शर्मा, विवेक वैष्णव, विश्वास गुप्ता, रुपेश नायक, धर्मेंद्र साहू, टुकेश्वर पांडे, सुरेश साहू, रामेश्वर साहू, कुलदीप साहू ,युवराज मारकंडे, एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ,व ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता इस कार्यशाला में उपस्थित रहें।

 

 

जीएसटी सुधारों से गदगद पार्षदों ने कहा- धन्यवाद मोदीजी

0
  •  जीएसटी सुधार पर पीएम मोदी के अभिनंदन और समर्थन में नगर निगम ने पारित किया प्रस्ताव
  • मोदीजी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर: संजय पांडे
  • राष्ट्रहित के हर मुद्दे का कांग्रेस ने किया विरोध

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर में शुक्रवार को जीएसटी सुधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन एवं समर्थन में विशेष सम्मेलन निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

विशेष सम्मेलन की शुरुआत वंदे मातरम राष्ट्रगीत एवं राज्य गीत अरपा पैरी लोकगीत के माध्यम से की गई। महापौर संजय पांडे ने कहा इस विशेष सम्मेलन में हम सभी एक ऐसे युग पुरुष का अभिनंदन करने हेतु एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री ने सरल कर प्रणाली-सरल भारत के दृष्टिकोण से वस्तु एवं सेवा कर जैसे ऐतिहासिक सुधार को साकार किया है। यह सुधार केवल कर व्यवस्था का परिवर्तन नहीं, बल्कि एक भारत, एक कर, एक बाजार की अवधारणा को जीवन में उतारने का निर्णय है।प्रधानमंत्री ने जटिल करों की उलझनों को समाप्त किया, करदाताओं की पारदर्शिता और विश्वास को मजबूत किया। भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता को वैश्विक मंच पर सुदृढ़ किया। इन सुधारों को कृषि, व्यापार, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग जैसे क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने भारत की आर्थिक नीव को मजबूत करने और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। किसानों विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में को कम अनुपालन और तेज रिफंड से लाभ होगा जिससे वह कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

कांग्रेस को राष्ट्रहित से वास्ता नहीं

महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि 60 साल तक वित्तीय स्कूल लूटने वाली कांग्रेस ने राष्ट्रहित के हर मुद्दे पर हमेशा विरोध किया है। धारा 370 हटाने की बात हो, राम मंदिर निर्माण की बात हो, तीन तलाक की बात हो, नागरिक संशोधन अधिनियम हो, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक हो या एक राष्ट्र एक चुनाव हो, कांग्रेस के लोगों ने मोदी सरकार की हर सकारात्मक पहल का विरोध किया है। मेयर संजय पाण्डेय ने कहा कि इस विशेष सम्मेलन में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि स्थानीय निकायों से लेकर महानगरों तक इस क्रांति को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए हम पूर्ण प्रतिबद्ध हैं। आपने जिस आत्मनिर्भर भारत का सपना संजोया है उसमें जीएसटी सुधार एक सशक्त स्तंभ बन चुका है। यह सुधार नगर निगम की योजनाओं को भी गति प्रदान करता है। चाहे वह शहरी विकास हो बुनियादी ढांचा हो या नागरिक सेवाओं का विस्तार हो।

मोदीजी आपके आभारी हैं हम: संजय

महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगर निगम की ओर से हम आपका हृदय से अभिनंदन करते हैं और आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपके नेतृत्व में हमारा भारत विकसित भारत 2047 के स्वप्न को अवश्य सरकार करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच पारदर्शी नीतियां और जन कल्याणकारी दृष्टिकोण ही भारत को विश्व गुरु बनाने का आधार है।

जनता महोगी खुशहाल: योगेंद्र

सभापति योगेंद्र पांडे ने कहा आयकर में ऐतिहासिक छआयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार करके रेट को कम करके भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ हम अग्रसर हो चुके हैं। यह बदलाव आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं। इससे न सिर्फ लोगों की बजट में ऐतिहासिक बढ़त होगी बल्कि जीएसटी कानून के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ व्यापार कर सकेंगे।

बनेगा एक भारत, श्रेष्ठ भारत: गुप्ता

सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा एक राष्ट्र एक टैक्स की भावना के साथ पहले सभी तरह के अप्रत्यक्ष करों को एक कर प्रणाली के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार किया है। अब इसे और सरल बनाकर क्रांतिकारी सुधारों का सूत्रपात किया गया है।

किसान होंगे समृद्ध: निर्मल

सभापति निर्मल पाणिग्रही ने कहा कि नए सुधार से सूक्ष्म लघु और मंझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की अनेक वस्तुओं को किफायती बनाया गया है। यह सुधार किसानों के जीवन में आर्थिकी को मजबूती प्रदान करेगा। विदित हो कि नगर निगम के 32 पार्षदों ने महापौर संजय पांडे को पत्र देकर कहा था कि जीएसटी सुधारो का समर्थन करने और प्रधानमंत्री का अभिनंदन करने शीघ्र ही विशेष सम्मेलन बुलाया जाए. जिसके तत्सम में आज नगर निगम का विशेष सम्मेलन बुलाया गया था। इसमें कांग्रेसी पार्षद उपस्थित नहीं हुए और ना ही उनकी तरफ से कोई पत्र नगर निगम को प्राप्त हुआ। जबकि निर्दलीय पार्षद माया नायक एवं कुबेर देवांगन ने इस प्रस्ताव का पूर्णतः समर्थन दिया। विशेष सामान्य सभा की बैठक में मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, राणा घोष, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, संजय विश्वकर्मा, संग्राम सिंह राणा सहित समस्त भाजपा पार्षद एवं विशेष रूप से निर्दलीय पार्षद कुबेर देवांगन व माया नायक एवं समस्त पार्षद व निगम के आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी इस सम्मेलन में उपस्थित रहे।

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा रथ खींचने की परंपरा को लेकर बैठक

0

जगदलपुर बस्तर की संस्कृति और आस्था के सबसे बड़े प्रतीक विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक किलेपाल में आयोजित की गई। यह पर्व पचहत्तर दिनों तक चलता है और भारत का सबसे लंबा त्योहार माना जाता है। यह पर्व बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को समर्पित है तथा इसमें स्थानीय जनजातियों की संस्कृति, आस्था और परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

बैठक का मुख्य विषय किलेपाल परगना द्वारा विजय रथ खींचने की परंपरा का निर्वहन रहा। बस्तर दशहरा की सबसे महत्वपूर्ण रस्मों में से एक है आठ पहियों वाले विजय रथ की परिक्रमा, जिसकी जिम्मेदारी किलेपाल गांव की जनजाति को दी जाती है। यह परंपरा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि विभिन्न परगनाओं और समुदायों को जोड़ने वाला सामाजिक एकीकरण का दर्पण भी है। किलेपाल परगना के ग्रामीण इस जिम्मेदारी को सदियों से निभाते आ रहे हैं और इसे अपना गौरव मानते हैं।

किलेपाल की अहम भूमिका: सांसद

बस्तर दशहरा में विजय रथ से जुड़ी एक और अनूठी रस्म है भीतर रैनी, जिसे रथ चोरी की परंपरा भी कहा जाता है। इस विधान के अंतर्गत मावली मंदिर की परिक्रमा के बाद किलेपाल परगना के ग्रामीण सामूहिक रूप से रथ को खींचकर शहर से बाहर ले जाते हैं और उसे कुम्हड़ाकोट के जंगल में रखा जाता है। अगले दिन पुनः रथ को वापस दंतेश्वरी मंदिर लाया जाता है। यह प्रथा न केवल बस्तर दशहरा की विशेषता है, बल्कि किलेपाल परगना की भूमिका को और भी महत्वपूर्ण बना देती है।बस्तर सांसद एवं समिति अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर दशहरा हमारी संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक है। किलेपाल परगना द्वारा विजय रथ खींचने और भीतर रैनी की परंपरा न केवल हमारे इतिहास को जीवित रखती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करती है। यह गौरवशाली जिम्मेदारी किलेपाल परगना के ग्रामीण बड़ी निष्ठा और आस्था से निभाते आए हैं। साथ ही बस्तर दशहरा को विश्व विरासत सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस अद्वितीय पर्व की पहचान वैश्विक स्तर पर हो।

हमारी पहचान है यह: मांझी

समिति उपाध्यक्ष बलराम मांझी ने कहा कि यह परंपरा हमारी पहचान है। रथ खींचने की यह जिम्मेदारी किलेपाल परगना के ग्रामीणों को सदियों से सौंपी जाती रही है और यही कारण है कि बस्तर दशहरा विश्व पटल पर अलग पहचान बनाए हुए है। हम सबका दायित्व है कि इस परंपरा को संरक्षित और सुरक्षित रखें। बैठक में दशहरा समिति अध्यक्ष एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप, समिति उपाध्यक्ष बलराम मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद उपाध्यक्ष बास्तानार विनोद कुहरामी, रायकेरा परगना लक्ष्मण मांझी, पंडरीपानी परगना तिरनाथ मांझी, कचरा पाटी परगना सोमारु मांझी, किलेपाल परगना गंगा मांझी, किलेपाल चालकी डमरू कुहरामी, बामन, मोसू, मंडल अध्यक्ष सुनील कुहरामी सहित किलेपाल परगना के गायता मांझी, चालकी, सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

अच्छी खासी सड़क की मरम्मत के नाम पर मंजूर करवा लिए 1.10 करोड़

0
  •  नेशनल हाईवे पीडब्ल्यूडी में बड़े खेल की आशंका
  • खराब सड़कों की दशा पर अफसरों का ध्यान नहीं

जगदलपुर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के लोक निर्माण विभाग की एक बड़ी कारगुजारी सामने आई है। खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्गो की दशा सुधारने पर विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं और जो सड़क अच्छी भली है उसकी मरम्मत के नाम पर 1.10 करोड़ रुपए मंजूर करवा लिए गए हैं। जो सड़क पहले से ही दुरूस्त है उसकी तथाकथित मरम्मत के लिए आई राशि कहां जाएगी, इसका अंदाजा आसानी सकता है।

सड़क मरम्मत के नाम पर सरकारी खजाने की लूट का यह मामला बालोद जिले से सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लोक निर्माण विभाग ने पुरूर से झलमला तक सड़क को खराब बताकर राशि मंजूर करवा ली है। नेशनल हाइवे 930 का पुरूर से झलमला तिराहे तक का 30.6 किमी लंबा हिस्सा पूरी तरह दुरुस्त है। इस भाग पर कहीं भी मरम्मत की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद मरम्मत के नाम पर विभागीय अफसरों के माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव पर सरकार ने 1.10 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। विभागीय अफसरों का दावा है कि काम जल्द शुरू हो जाएगा। विभाग ने नेशनल हाईवे के इस हिस्से को खराब बताते हुए प्रस्ताव भेजकर मरम्मत के नाम पर राशि स्वीकृत कराई है।इस सड़क पर सफर करने वाले लोग बताते हैं कि सड़क पूरी तरह ठीक ठाक है और आवागमन में जरा भी तकलीफ नहीं होती। फिर भी इस सड़क की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत कराना चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां सड़कें खराब हालत में हैं, लोग परेशान हो रहे हैं, वहां की सड़कों की मरम्मत के नाम पर अफसर लिए फंड का रोना रोते हैं। वहीं पहले से ही चकाचक सड़क की मरम्मत के नाम पर शासकीय राशि का कहां उपयोग होगा, यह सभी जानते हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि सर्वे के आधार पर मरम्मत कराने केंद्र सरकार से राशि जारी होती है। पहले 2.20 करोड़ से मरम्मत कराने की प्लानिंग थी, लेकिन सर्वे के एक बाद आधी राशि ही स्वीकृत हुई। विभाग के दावों के बीच हमने मरम्मत कराने योग्य सड़क की पड़ताल की तो यह सच्चाई सामने आई कि सड़क पूरी तरह ठीक है। कहीं पर भी मरम्मत कराने की जरूरत ही नहीं है। एडीबी की निगरानी में पुरूर से लेकर झलमला तिराहा तक की 30 किमी सड़क का डामरीकरण व चौड़ीकरण हुआ था। जो अब राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन है। इस वजह से खराब सड़क बताकर व अन्य काम कराना है यह प्रस्ताव बनाकर विभागीय अफसरों ने शासन से राशि मंजूरी कराई है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब सड़क चकाचक है तो स्वीकृत राशि को कहां खर्च करेंगे? इस संबंध में नेशनल हाइवे के एसडीओ का दावा है कि गुरूर सहित कई स्थानों में गड्ढे हो चुके हैं। इस वजह से मरम्मत कार्य के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।

एनएच-43 पर ध्यान क्यों नहीं?

जगदलपुर- सुकमा राष्ट्रीय राजमार्ग-43 की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। वैसे तो जगदलपुर से लेकर सुकमा तक यह नेशनल हाईवे लगभग मृतप्राय हो चुका है, मगर केशलूर से तोंगपाल तक इसकी हालत बहुत ही ज्यादा दयनीय हो चली है, झीरम घाटी में सड़क गड्ढों से अटी पड़ी है, शेष हिस्सा भी ध्वस्त हो चुका है। हाईवे पर बन आए एक एक, डेढ़ डेढ़ फीट के गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस नेशनल हाईवे पर चलने वाली बसों, ट्रकों, कारों और बाइक्स के पुर्जे खराब हो रहे हैं। आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और जाम भी लग जाता है। हाईवे की दुर्दशा को लेकर तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने तो हाईवे के गड्ढों में खड़े होकर सड़क की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सुकमा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय भी इस सड़क की बदहाली को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं, मगर विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। इसी तरह जगदलपुर- रायपुर नेशनल हाईवे भी खराब हालत में है। उसकी सुध अधिकारी नहीं ले रहे हैं।

दल्ली राजहरा बालोद मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। 

बालोद में ढूंढे नहीं मिलती सड़क

बालोद शहर में तो लोग गड्ढों में सड़क ढूंढते नजर आते हैं रहे। बालोद जिला मुख्यालय में दल्ली चौक लेकर घड़ी चौक, जयस्तंभ से मधु चौक, सदर रोड तक कई गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। भारी वाहनों के दबाव व बारिश की वजह से गड्‌डों का आकार बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन राहत दिलाने नगर पालिका प्रशासन, पीडब्ल्यूडी के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गड्ढों व इसमें भरे बारिश के पानी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है, इसकी जानकारी जिम्मेदार अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी है पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

घड़ी चौक से चंडी मंदिर के बीच सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। शहर से बटेरा चौक डौंडी लोहारा तक पीडब्ल्यूडी की निगरानी में लगभग 18 करोड़ खर्च कर डामरीकरण कार्य कराया गया था। अब गड्‌ढों से राहत दिलाने मरम्मत का काम कराया जा रहा है।

एसडीओ की दलील

नेशनल हाईवे लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल कुमार का कहना है कि पुरूर से लेकर झलमला तक 30.6 किमी रोड में मरम्मत होगी। मरम्मत कराने लायक सड़क नहीं है तो कहां मरम्मत करवाएंगे? गुरूर में पूरी रोड खराब हो चुकी है। रोड के लिए सर्वे के आधार पर राशि की मंजूरी होती है। अन्य स्थानों में मरम्मत कराने की जरूरत है। मरम्मत के अलावा सड़क से मवेशियों को भगाने वाला काम भी इसी स्वीकृत राशि में शामिल है। केंद्रीय सड़क परिवहन विभाग के सर्वे के आधार पर राशि मंजूरी होती है। पहले 2.20 करोड़ की प्लानिंग थी, जो बाद में 1.10 करोड़ ही स्वीकृत हुए हैं।

सवारी बस पलटने से मासूम बच्ची की गई जान

0

धमतरी नेशनल मुख्य मार्ग खड़ादाह केरेगांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर बस पलट गई । बताया जा रहा हैं कि इस दौरान बस में कई यात्री सावर थे , हादसे में डी आर डी कंपनी की बस क्रमांक सीजी 04 ई 2872 के पलटने से 4 वर्ष की मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई । जबकि हादसे से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसा दोपहर करीबन 12 बजे के आस पास की बताई जा रही है घटना का कारण बस में अचानक ब्रेक फेल होने से बस बेकाबू होकर किनारे पलट गई । बस में फंसे यात्रियों को आस पास के लोगों व स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया, तत्पश्चात 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया ।

अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्करी का पर्दाफाश, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
  • कार से की जा रही थी सागौन लट्ठों की तस्करी

-मुर्गेश कुमार शेट्टी-

भोपालपटनम। बीजापुर जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 12 बजे तरलागुड़ा एनएच-163 फॉरेस्ट नाका पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान नाके पर एक संदिग्ध इंडिका विस्टा कार क्रमांक एपी 10 एआर 6917 से सागौन की अवैध लकड़ी बरामद की गई।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन से 2 नग गोला और 20 नग काड़ी कुल 0.754 घन मीटर लकड़ी जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 से 60 हजार रुपये बताई जा रही है।अधिकारी कर्मचारी और चौकीदारों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी को नाके बैरियर के नीचे से निकालकर फरार हो गया। इसके बाद स्टाफ व चौकीदारों ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया और कार को पकड़ने में सफलता पाई, हालांकि चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए। फॉरेस्ट विभाग ने जप्त वाहन को डिपो में खड़ा कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्करी के सक्रिय नेटवर्क की ओर संकेत करती है।

युवा हैं हम, जोश और ऊर्जा की नहीं हममें कमी, आओ हम सब मिलकर नए भारत के निर्माण में सहचर बनें: संजय पाण्डेय

0
  • नवोदित कवियों के बीच हिलोरें मार उठा महापौर पाण्डेय का कवि हृदय
  • युवा कवियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
  • संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

जगदलपुर महापौर संजय पाण्डेय आज बस्तर संभाग भर से जुटे नवोदित कवियों के बीच कवि अवतार में नजर आए। अचानक उनका कवि हृदय हिलोरें मारने लगा, उन्होंने अपनी स्वरचित कविता सुनाकर युवाओं में जोश और देशभक्ति का संचार कर दिया।

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आज राज्य युवा आयोग द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में बस्तर संभाग स्तरीय युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जगदलपुर कार्यालय परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में संभाग के सभी जिलों से आए प्रतिभावान युवा कवियों ने अपनी मौलिक एवं प्रेरणादायी कविताओं का पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य जैसे विषयों पर प्रस्तुत कविताओं ने श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम के दौरान महापौर संजय पांडे ने स्वरचित कविता- युवा हैं हम, जोश और ऊर्जा की नहीं हममें कमी, आओ हम सब मिलकर नए भारत के निर्माण में सहचर बनें, ये जवानी, हमारी रचनाएं ऊर्जा देश के काम आए, नई पीढ़ी में जोश जगाए। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि कविता समाज के विचारों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील और जागरूक नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करती हैं।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, डिप्टी कलेक्टर नंदिनी साहू, एडीपीओ जयंती कश्यप, राकेश खापर्डे, पूर्णिमा सरोज, शशांक शेंडे, योगेंद्र मोतीवाला, सुचित्रा सिंह, केएस सुनील पिल्ले, वेदप्रकाश सोनी, कोटेश्वर नायडू, विभागीय कर्मचारी नागरिक, साहित्यप्रेमी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

बस्तर दशहरा रथ पर सवारी की परंपरा पुनर्जीवित करने की मांग जनता की: कमलचंद्र भंजदेव

0
  • मैं नहीं, बस्तर की जनता चाहती है दशहरा रथ पर राजा बैठे: भंजदेव
  • राज परिवार के सदस्य ने पहली बार मीडिया के सामने रखी अपनी बात

जगदलपुर बस्तर दशहरा के रथ पर बस्तर राज परिवार के सदस्य को बिठाने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। इस बीच पहली बार मीडिया से चर्चा करते हुए राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने स्पष्ट रूप से कहा कि दशहरा रथ में बैठना उनकी मांग नहीं है। बस्तर की जनता चाहती है कि परंपरा अनुसार राज परिवार का सदस्य दशहरा रथ पर माई जी का छत्र लेकर सवार हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीति को दरकिनार करते हुए बस्तरवासियों की भावनाओं के अनुरूप उचित निर्णय लेगी, ताकि हम मां दंतेश्वरी की सेवा और परंपरा का निर्वहन कर सकें।

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस मां दंतेश्वरी मंदिर में जोत प्रज्वलित करने पहुंचे बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि बस्तर राजाओं की दशहरा रथ पर बैठने की परंपरा रही है, चूंकि बस्तर राजाओं को रथपति की उपाधि मिली हुई है इसलिए बस्तर से यह मांग बहुत उठ रही है। यह मांग मेरी नहीं है, यह जनता की तरफ से उठ रही है। मांझी, मुखिया, चालकी, पुजारी और पटेलों की तरफ से मांग उठ रही है। मेरे पास उनके हजारों एप्लीकेशंस हैं। अब निर्णय यह है कि हम सब चाहते हैं की लड़ाई- झगड़ा न हो। वही परंपरा चालू करेंगे जो 600 साल से चली आ रही है। जो तत्कालीन महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव महाराज की हत्या के बाद बंद कर दी गई थी। उसे पुनः जागृत किया जाए। यह मांग बस्तरवासियों की है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसमें सरकार संवेदनशील होकर और राजनीति को परे रखते हुए तथा विभिन्न समाज व आदिवासी समाज का सम्मान करते हुए निर्णय लेगी और जो परंपरा है। उसका निर्वहन करने की अनुमति देगी, ताकि हम भी मां दंतेश्वरी की सेवा और परंपरा का निर्वहन कर सकें।

बालोद के दो सहायक उप निरीक्षक हुवे पदोन्नत बने उप निरीक्षक

0
  • सहायक उपनिरीक्षकों का पदोन्नति कार्यक्रम सम्पन्न।

आज दिनांक 24/09/2025 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका महोदया द्वारा सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नति पर “दो स्टार” लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिठाई खिलाकर पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

 

सहायक उपनिरीक्षक बीजू डेनियल एवं सहायक उपनिरीक्षक लेखराम साहू को पदोन्नति का गौरव प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा आम जनता की सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु प्रोत्साहित किया, पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पुलिस संगठन के प्रति और अधिक निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे।

इस दौरान डीएसपी मुख्यालय श्री देवांश सिंह राठौर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे तथा सभी ने पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

शासकीय आयुर्वेद औषधालय बिरेतरा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन

0

आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी, बालोद के मार्गदर्शन में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत आयुष ग्राम बिरेतरा में दिनांक 24/09/2025 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक शासकीय आयुर्वेद औषधालय, बिरेतरा के आयुर्वेद चिकित्सा दल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के पश्चात ग्राम पंचायत बिरेतरा के भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष करहीभदर  धर्मेंद्र साहू, ग्राम प्रमुख श्री अरुण साहू,  विजय साहू एवं श्री सुखित राम साहू के कर कमलों द्वारा किया गया।

शिविर प्रभारी डॉ. संजय चंद्रवंशी (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) के नेतृत्व में डॉ. पूर्णिमा नायक, आयुर्वेद फार्मासिस्ट श्री दुलार दास, पीटीएस श्रीमती सेवंती यादव, एनएमबी श्री रावटे एवं आरएचओ श्री प्रमोद हिरवानी की उपस्थिति एवं सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस निःशुल्क शिविर में कुल 103 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, जिनमें-

103 मरीजों का रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) परीक्षण

85 मरीजों का मधुमेह (ब्लड शुगर) परीक्षण

79 रोगियों का रक्त परीक्षण

किया गया तथा रोगानुसार नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। मरीजों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार आहार-विहार की सलाह भी दी गई और सभी को आयुर्वेदिक काढ़ा सेवन हेतु उपलब्ध कराया गया।

शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को संक्रामक रोगों से बचाव, दैनिक दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के पालन, तथा स्थानीय औषधीय पौधों जैसे – वासा, नीम, तुलसी, गिलोय, अर्जुन, अदरक आदि के उपयोग एवं लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनजागरूकता हेतु संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

यह कार्यक्रम ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं आयुर्वेद पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

MOST POPULAR

HOT NEWS