City Media - Page 368 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 368

संत कबीर आश्रम दामाखेड़ा में उपद्रव, 11 लोग गिरफ्तार

0
  • आश्रम में घुसकर किया बवाल, पथराव भी

बलौदाबाजार दीपावली के जश्न के बीच बलौदाबाजार जिले में बीती रात कबीरपंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम दामाखेड़ा में पटाखा फोड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। इस दौरान उपद्रवियों के द्वारा आश्रम के अंदर बम पटाखा फेंकने और पत्थरबाजी करने की भी जानकारी मिली है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा रात में ही आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दामाखेड़ा आश्रम में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत है। मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर की रात लगभग 9:45 बजे आरोपी दुर्गेश देवांगन, प्रताप साहू और अन्य लोग लाठी, डंडे और बम पटाखों के साथ आश्रम में जबरदस्ती प्रवेश कर गए। आरोप है कि उन्होंने वहां जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बम पटाखा फेंक दिया, इसके साथ ही पत्थरबाजी भी की गई।सिमगा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने धारा 191(2), 193(3), 190, 331, 296, 351(3), 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल दामाखेड़ा आश्रम पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरपंच पति की भूमिका

मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश मुनि साहेब की शिकायत पर पुलिस ने दामाखेड़ा के सरपंच पति सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। वहीं 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना के बाद सरपंच पति फरार हो गया है सरपंच पति पर पूर्व में भी संस्कृति विभाग द्वारा मेले के लिए दिए गए दस लाख रूपये का गबन करने का आरोप लगा था। इस मामले में जनपद पंचायत सिमगा के तत्कालीन सीईओ और सरपंच सहित सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। तब से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

दीपक बैज ने जताई हैरानी

इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है- घटना से मैं हतप्रभ हूं, तुरंत त घटना स्थल पर पहुंच रहा हूं। शांत छत्तीसगढ़ में लगातार हत्या और धर्म गुरुओं पर हमले से आम जनता दहशत में है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि कबीर आश्रम दामाखेड़ा में हंगामा और पथराव निंदनीय है। उन्होंने कहा है कि कबीर पंथ भाईचारा और मानवता का संदेश देता है। ऎसी पवित्र जगह पर हमला अक्षम्य कृत्य है।

ईशर गौरा महापर्व पर दिखी गोंड़ आदिवासी संस्कृति की शानदार झलक

0
  •  ध्रुव गोंड़ समाज ने धूमधाम से मनाया महापर्व

जगदलपुर दक्षिण बस्तर परिक्षेत्र आदिवासी ध्रुव गोंड समाज जगदलपुर द्वारा पथरागुड़ा में पांच दिवसीय ईशर गौरा महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। समाज के लोगों के आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। समाज की महिलाओं का योगदान काबिले तारीफ था।

पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम को महिलाओं की टोली घर घर जाकर सुवा गीत गाकर नाचती थीं। बदले में उन्हें चावल, पैसा, फल आदि उपहार स्वरूप भेट किए जाते रहे। रात में गौरा चौरा में महिलाएं एकत्र होकर गौरा गीत गाती हुई भगवान ईशर गौरा को जगाती रहीं और फिर उन्हें सुलाती भी थीं। यह कार्यक्रम प्रत्येक दिन चलता रहा। अमावस्या के दिन ईशर गौरा की मूर्ति बनाने ढोल बाजे के साथ लोगों ने कुवांरी मिट्टी लाई। उस मिट्टी से इशर गौरा की मूर्ति बनाकर शाम को परघावन का कार्यक्रम किया गया। रात में समाज के हर घर की महिलाएं और युवतियां अपने सिर पर कलश लेकर निकलीं और घर घर पहुंची। सभी घरों से कलश लेकर अंत में ईशर गौरा गौरी के प्रतिमा स्थल पर सभी लोग पहुंचे। साथ में देवी देवता नाचते कूदते आगे- आगे चलते रहे। ईशर गौरा की पूजा अर्चना कर युवतियां अपने सिर पर रखकर बारात की शक्ल में निकलीं। युवकों की टोली आगे आगे बम पटाखों से उनका स्वागत करते हुए चलती रही। रातभर यह कार्यक्रम चलता रहा। दूसरे दिन विसर्जन का कार्यक्रम और महाभंडारा का आयोजन हुआ।

ईशर गौरा महापर्व पर दिखी गोंड़ आदिवासी संस्कृति की शानदार झलक

0
  •  ध्रुव गोंड़ समाज ने धूमधाम से मनाया महापर्व

जगदलपुर दक्षिण बस्तर परिक्षेत्र आदिवासी ध्रुव गोंड समाज जगदलपुर द्वारा पथरागुड़ा में पांच दिवसीय ईशर गौरा महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। समाज के लोगों के आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। समाज की महिलाओं का योगदान काबिले तारीफ था।

पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम को महिलाओं की टोली घर घर जाकर सुवा गीत गाकर नाचती थीं। बदले में उन्हें चावल, पैसा, फल आदि उपहार स्वरूप भेट किए जाते रहे। रात में गौरा चौरा में महिलाएं एकत्र होकर गौरा गीत गाती हुई भगवान ईशर गौरा को जगाती रहीं और फिर उन्हें सुलाती भी थीं। यह कार्यक्रम प्रत्येक दिन चलता रहा। अमावस्या के दिन ईशर गौरा की मूर्ति बनाने ढोल बाजे के साथ लोगों ने कुवांरी मिट्टी लाई। उस मिट्टी से इशर गौरा की मूर्ति बनाकर शाम को परघावन का कार्यक्रम किया गया। रात में समाज के हर घर की महिलाएं और युवतियां अपने सिर पर कलश लेकर निकलीं और घर घर पहुंची। सभी घरों से कलश लेकर अंत में ईशर गौरा गौरी के प्रतिमा स्थल पर सभी लोग पहुंचे। साथ में देवी देवता नाचते कूदते आगे- आगे चलते रहे। ईशर गौरा की पूजा अर्चना कर युवतियां अपने सिर पर रखकर बारात की शक्ल में निकलीं। युवकों की टोली आगे आगे बम पटाखों से उनका स्वागत करते हुए चलती रही। रातभर यह कार्यक्रम चलता रहा। दूसरे दिन विसर्जन का कार्यक्रम और महाभंडारा का आयोजन हुआ।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी

0

जगदलपुर जिला प्रशासन द्वारा 29 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षण संस्थाओं के बच्चे, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर व होमगार्ड के जवान, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खेल संघों के खिलाड़ी व पदाधिकारी भाग लेगें। रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रातः 7.30 बजे दंतेश्वरी मंदिर परिसर से संजय मार्केट, हनुमान मंदिर, हाता ग्राउंड होते हुए, बस्तर हाई स्कूल के सामने से, गोल बाजार चौक से मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी। खेल विभाग ने रन फॉर यूनिटी के अवसर पर सभी से आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

0

डौंडीलोहारा की तरफ से दल्ली राजहरा की तरफ आ रहे युवक को कुसुमकसा मेन रोड में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी  दी जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई सूत्रों से  प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने गांव से अपने बड़े भाई के यहां दल्ली राजहरा आ रहा था जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी मृतक युवक का नाम राजेश्वर उनद्रा उर्फ राजू उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है मौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कर बॉडी को मर्चुरी में रखवा दिया गया है अज्ञात वाहन की छानबीन जारी है।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

दल्लीराजहरा युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या आज शाम 5से 6 बजे के आसपास युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवक उस समय घर में अकेला था युवक की पत्नी अपने मायके गई हुई है युवक का 6-7 महीने का एक बच्चा है युवक के पिताजी परिवार में हुए शोक कार्यक्रम शामिल होने बाहर गए हुए हैं मां जब घर आई तो देखी युवक फांसी पर लटका हुआ था युवक का नाम रतन चौधरी उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही युवक पंडर दल्ली का रहने वाला है। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को उतार कर पंचनामा कर मर्चुरी में रखावा दिया है कल सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिवारजनों को सौप दिया जाएगा।

सेल प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ खदानों में हुई जबरदस्त हड़ताल 

0

दल्लीराजहरा नियमित कर्मचारियों के 39 महीने के एरियर्स सहित वेज रिवीजन के तमाम लंबित मुद्दों, बोनस पर प्रबंधन के एक तरफा फैसला के खिलाफ एवं ठेका मजदूर को समान काम के लिए समान वेतन नहीं दिए जाने के खिलाफ सेल स्तरीय हड़ताल में खदान के नियमित एवं ठेका कर्मचारियों ने बढ़कर हिस्सेदारी की।

आज सुबह 5:00 से ही लौह अयस्क खान समूह राजहरा की समस्त खदानों में यूनियन एवं कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया।हालांकि खदान के सभी नियमित एवं ठेका कर्मचारी स्वमेव हड़ताल पर रहे । सभी खदानों में शत प्रतिशत हड़ताल रही एवं खदानों का उत्पादन पूरी तरह ठप रहा । कर्मचारियों में इतना आक्रोश था की अत्यआवश्यक सेवाएं भी बंद कर दी गईं । प्रबंधन के निवेदन के बाद द्वितीय पाली में वाटर सप्लाई बहाल हो पायी ।इस बीच प्रबंधन ने यूनियनों की बैठक बुलाकर स्थानीय स्तर के मुद्दों को यथाशीघ्र हल करने का आश्वासन दिया । फिर भी सेल स्तर के मुद्दों पर आक्रोशित यूनियन एवं श्रमिकों ने हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया। प्रथम एवं द्वितीय पाली में हड़ताल शत प्रतिशत सफल रही नाइट शिफ्ट में भी हड़ताल पूरी तरह सफल रहेगी। इस बीच एटक के सचिव कमलजीत सिंह मान ने कहा कि यदि प्रबंधन इस हड़ताल के बाद भी अपने रवैया में परिवर्तन नहीं करता तो आगे और बड़ा आंदोलन होने की पूरी संभावना है। सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा की सेल प्रबंधन को कर्मचारी और यूनियनों ने सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए पर्याप्त समय दिया लेकिन इसके बाद भी प्रबंधन ने कर्मचारी और यूनियनों को कमजोर समझा और अपने अडियल रवैया पर अडिग है, जिसके परिणाम स्वरूप यह हड़ताल हुई है । यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकाला गया तो आगे इससे और बड़ी हड़ताल होगी । इंटक के अभय सिंह ने कहा कि यह हड़ताल सेल प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ है। प्रबंधन मजदूरों के प्रति अपने सोच में जल्द बदलाव लाए अन्यथा औद्योगिक अशांति के लिए प्रबंधन जिम्मेदार रहेगा ।बीएमएस के अध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने कहा कि नियमित एवं ठेका दोनों ही प्रकार के श्रमिकों का शोषण सेल में लगातार हो रहा है यूनियनों ने पहले शांतिपूर्ण ढंग से मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन प्रबंधन की समझ में हड़ताल की भाषा ही आती है ।छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके ने कहा कि दल्ली राजहरा की परंपरा अनुसार नियमित और ठेका मजदूर कंधे से कंधा मिलाकर हर आंदोलन को सफल बनाते हैं, इस बार भी इस परंपरा को कायम रखने में हम सफल रहे हैं ।आशा है कि प्रबंधन की नींद जल्द टूटेगी । जन मुक्ति मोर्चा के सचिव बसंत रावटे ने कहा कि सेल प्रबंधन के साथ-साथ स्थानीय प्रबंधन भी मजदूरों की समस्याओं को निराकरण करने में उदासीन रवैया अपना रहा है इसलिए आज की हड़ताल यह चेतावनी है कि सेल स्तर के साथ-साथ स्थानीय ठेका मजदूरों की समस्याओं पर भी प्रबंधन जल्द संज्ञान ले अन्यथा आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा । आज की हड़ताल को सफल बनाने में एटक से राजेन्द्र बेहरा ,तोरण लाल साहू, कुलदीप सिंह, इंटक से तिलक मानकर, तेजेन्दर, सीटू से जे गुरुवुलु, विनोद मिश्रा, सुजीत मुखर्जी, बीएमएस से लखन चौधरी, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ से सुरेंद्र साहू, शैलेश,राजाराम जन्म मुक्ति मोर्चा से विजय सिंह शिवाजी, संजय सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । आज सभी खदान कर्मियों ने संकल्प लिया कि यदि जल्द ही सेल प्रबंधन ने अपना रवैया बदलते हुए मजदूरों की लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो आगे हम और बड़े आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार है

 

दंतेवाड़ा आंखफोड़वा कांड में नेत्र सर्जन डॉ. गीता नेताम सस्पेंड

0
  •  मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद छिन गई थी 10 लोगों की आंखों की रौशनी
  •  ऑपरेशन थिएटर को बिना सेनेटाइज किए वहीं कर दिया गया ऑपरेशन 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में घटित आंख फोड़वा कांड के सिलसिले में जिला चिकित्सालय की नेत्र सर्जन डॉ. गीता नेताम को सस्पेंड कर दिया गया है। डॉ. गीता नेताम के निलंबन की कार्रवाई राज्य के वन मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के आदेश पर की गई है।

उल्लेखनीय है कि अंधत्व निवारण अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में 20 ग्रामीणों की आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद संबंधित लोगों की आंखो में इन्फेंक्शन की शिकायत शुरू हो गई। ग्रामीणों हालात बिगड़ने लगी। इसके बाद 10 ग्रामीणों को आनन- फानन में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया था। जहां से शनिवार को ये सभी ग्रामीण रायपुर रेफर कर दिए गए।कई ग्रामीणों की आंखों की रोशनी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने ऑपरेशन में घोर लापरवाही बरती थी। जिला चिकित्सालय के सालभर से बंद पड़े ऑपरेशन थिएटर को बिना सेनेटाइज किए ही वहां मोतियाबिंद के मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कर दिया गया था। जबकि ऑपरेशन थिएटर में धूल गर्द जमी हुई थी। किसी भी तरह के ऑपरेशन में बड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। जब आंख जैसे संवेदनशील अंग के ऑपरेशन की बात हो तो और भी ज्यादा सतर्कता बरतनी होती है। मगर जिला चिकित्सालय प्रशासन ने घोर लापरवाही बरतते हुए गंदगी से भरे ऑपरेशन थिएटर में ही मरीजों की आंखों का ऑपरेशन करवा दिया। नेत्र सर्जन ने भी धूल गर्द की परवाह किए बगैर और उसके चलते संभावित खतरे की अनदेखी करते हुए एक के बाद एक धड़ाधड़ बीस ग्रामीणों की आंखों के ऑपरेशन की प्रक्रिया हड़बड़ी में निबटा दी। इसका दुष्परिणाम ऑपरेशन के बाद देखने को मिला और इसका खामियाजा बेकसूर ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों की हालत बिगड़ने पर उन्हें आनन फानन में दो वाहनों में भरकर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल लाकर भर्ती करा दिया गया। जब यहां भी बात नहीं बनी तो सभी मरीजों को मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि वहां मरीजों की आंखों का दोबारा ऑपरेशन किया गया है। दंतेवाड़ा में 20 ग्रामीणों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 10 लोगों की आंखों में इन्फेक्शन की शिकायत सामने आई थी। कुछ मरीजों की आंख में दर्द था, तो कुछ को ऑपरेशन के बाद कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। आंखों से लगातार पानी बह रहा था। मरीजों के साथ आए परिजनों ने बताया कि मितानिन के जरिए वे सोमवार को दंतेवाड़ा अस्पताल मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए परिजन मरीजों को लेकर पहुंचे थे। दंतेवाड़ा अस्पताल में मंगलवार को ऑपरेशन किया गया। बुधवार से ही मरीजों को समस्या आनी शुरू हो गई। बुधवार को मरीजों की आखों की सफाई कराई गई। इसके बाद मामला बिगड़ता देख गुरुवार को आनन- फानन में दो अलग-अलग गाड़ियों से मरीजों को दंतेवाड़ा से रायपुर भेजा गया। इसके बाद शुक्रवार को ही रायपुर में डॉक्टर्स की टीम ने इन मरीजों के दोबारा ऑपरेशन किए।

मंत्री कश्यप का कड़ा रुख

मामला संज्ञान में आते ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के शीर्ष अधिकारियों को मामले में फौरी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही मंत्री केदार कश्यप ने मेकाहारा के डीन को भी जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से रेफर किए गए दंतेवाड़ा के नेत्र पीड़ित मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री केदार कश्यप के कड़े रुख को देखते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अवर सचिव ने दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय की नेत्र सर्जन डॉ. गीता नेताम को निलंबित कर दिया है। डॉ. गीता नेताम को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय दंतेवाड़ा में अटैच किया गया है। मंत्री केदार कश्यप द्वारा बिना देरी किए उठाए गए इस कदम की जमकर सराहना हो रही है।

खूब पढ़ें बेटियां, बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम करें रौशन: सांसद महेश कश्यप

0
  •  सरगीपाल की छात्राओं को सांसद ने वितरित की निशुल्क साइकिल

बकावंड सरस्वती साइकिल योजना के तहत राज्य में स्कूली छात्राओं को दूर दराज ग्रामों से स्कूल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना न करने पड़े। इस उद्देश्य से साइकिल वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के सरगीपाल स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सरगीपाल, राजनगर एवं शासकीय हाई स्कूल कोसमी की छात्राओं को सायकलें वितरित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि छात्राओं को साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी। पहले पैदल स्कूल आने जाने में समय जाया होता था, थकावट होती थी। उससे अब मुक्ति मिलेगी। जो समय बचेगा उसका सदुपयोग बेटियां पढ़ाई में कर सकेंगी। थकावट न रहने से पढ़ाई में भी मन लगेगा।  कश्यप ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया है, वह अब फलीभूत होने लगा है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सोच के अनुरूप राज्य की छात्राओ का पढ़ाई में मन लगा रहे, जिससे कि उनका परिणाम रहे और वे बस्तर एवं राज्य का नाम रोशन कर सकें एवं छात्राओं को समय पर स्कूल जाने के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े और स्वयं अपनी साइकिल से विद्यालय आवाजाही कर सकें। इसी उद्देश्य से सरस्वती सायकल योजना शुरू की गई है। सांसद महेश कश्यप ने कहा- आप सभी बेटियां मन लगाकर खूब पढ़ाई करें। डॉक्टर, इंजीनियर, आईपीएस, आईएएस बनकर बकावंड, बस्तर, छत्तीसगढ़ और देश का नाम रौशन करें, अपने माता पिता एवं गुरुजनों का मान बढ़ाएं।साइकल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सांसद बस्तर का ग्रामीणों ने अपनी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बकावंड धनुर्जय कश्यप, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा से वनवासी मौर्य, जनपद सदस्य सुनील सेठिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, प्राचार्य अनंत राम कश्यप एवं प्राचार्य पुरुषोत्तम साहू उपस्थित थे। सभी ने छात्राओं को साईकिल वितरित किया। संस्था का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्था की प्राचार्या एम. सुजाता नायडू ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल प्रोत्साहित करना था, बल्कि उनकी शैक्षिक यात्रा को सुगम बनाना भी है। उन्होंने पालकों से भी उनकी शिक्षा की ओर ध्यान देने का आह्वान किया। पालकों, अतिथियों और शिक्षकों विद्यार्थियों की प्रगति पर विचार विमर्श किया गया और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिये आपसी समन्वय की प्रतिबद्धता जताई गई। शिक्षक प्रदीप पाढ़ी ने उपस्तिथ जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रेणुबाला ने किया।

बीजापुर के कुम्मामेटा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, घायल नक्सली चढ़ा हत्थे

0
  •  जख्मी नक्सली मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में मुठभेड़ के दौरान एक घायल नक्सली सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ गया। बीजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद घायल नक्सली को स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डिमरापाल जगदलपुर लाकर भर्ती कराया गया है।

 

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत माववाड़ा के जंगलों में माटवाड़ा एलओएस कमांडर अनिल पुनेम, हुंगा मड़काम एव अन्य 10-12 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ में बेलचर आरपीसी कमेटी सदस्य 20 वर्षीय राकेश कुमार ओयाम पिता बीजा ओयाम निवासी माववाड़ा घटना स्थल पर घायल अवस्था में मिला। घायल नक्सली का बीजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया। घायल नक्सली के विरुद्ध जांगला एवं भैरमगढ़ एवं मिरतुर थानों में 4 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। घटना को लेकर भैरमगढ़ थाने में अन्य वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS