बजट पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्य्क्ष तोमन साहू ने प्रदेश सरकार के बजट को किसानों के लिए निराशाजनक बताते हुए कहा कि किसानों के नाम पर सियासी नौटंकियां करके घड़ियाली आँसू बहाने वाली इस प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए कोई राहत और उनके जीवन-स्तर को ऊपर उठाने की किसी महत्वाकांक्षी योजना की चर्चा तक नहीं की है। मुख्यमंत्री जी इसे “हाइट” बढ़ाने वाला बजट बता रहे थे वस्तुतः यह अपराधियों का “हाइट” बढ़ाने वाला, दुष्कर्मियों का हाइट बढ़ाने वाला, शराब के अवैध कारोबार करने वालों का हाइट बढ़ाने वाला बजट है। छतीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने वाला बजट है। श्री साहू ने कहा कि कर्जमाफी और दो साल के बकाया बोनस भुगतान की धोखाधड़ी और वादाखिलाफी से लेकर धान खरीदी और समर्थन मूल्य की अंतर राशि के भुगतान तक किसानों के साथ कदम-कदम पर छल-कपट करने वाली प्रदेश सरकार ने किसानों को ऋणमुक्त जीवन की गारंटी देने के बजाय उन्हें एक बार ब्याजमुक्त ऋण देने का प्रावधान करके किसानों को कर्ज के जंजाल में उलझाए रखने का बंदोबस्त ही किया है।
रकबा कटौती और गिरदावरी के नाम पर किसानों की पूरी उपज खरीदने से बचने के नित-नए षड्यंत्रों की कूट-रचना करने वाली कांग्रेस की यह प्रदेश सरकार अपनी किसान न्याय योजना, गौधन न्याय योजना समेत तमाम योजनाओं की मिट्टीपलीद होने के बावजूद आत्ममुग्ध होकर किसानों के साथ फिर छलावा करने पर आमादा नजर आ रही है। किसानों को धान के बकाया राशि के भुगतान पर एक तरफ केंद्र सरकार को गुमराह करते हुए यह सरकार किसान न्याय योजना में किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार देने की बात कहती है तो दूसरी तरफ राज्य के कुल 45 लाख हेक्टेयर भूमि के विरुद्ध मात्र 23 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए बजट प्रावधान कर शेष 22 लाख हेक्टेयर कृषि भूमिधारी किसानों के साथ छल करने वाला यह बजट प्रथम दृष्टया ही किसान विरोधी है। पांच साल में सिंचाई का रकबा दुगनी (हर साल लगभग 5 लाख एकड़ को सिंचित करना) करने के वादा के साथ सत्ता कब्जाने वाली यह सरकार नवीन सिंचाई के लिए मात्र 300 करोड़ का प्रावधान कर आपने वायदा को स्वयं खोखला साबित कर रहे हैं। ग्रामीण बुजुर्ग किसान को 1500 रु पेंशन, विधवा महिला को 1000 पेंशन, हर गरीब को मकान बड़ी देने की बात का इस बजट में कोई आता पता नही। घोर निराशा जनक और राज्य को विकास में पीछे धकेलने वाला बजट है यह।
इतना निराशाजनक बजट छत्तीसगढ़ ने कभी नहीं देखा : जिलाध्यक्ष किशान मोर्चा
युवाओं के हक को दबाकर कैसे गढ़ेंगे नवा छत्तीसगढ़ -पंकज आहूजा युवा नेता
कब होगा न्याय, युवाओं को कब मिलेगा बेराजगारी भत्ता और रोजगार : प्रीतम यादव युवा नेता
बालोद भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओ ने कहा की यह बजट अब तक का सबसे निराशाजनक और छत्तीसगढ़ के युवाओं का अहित करने वाला बताया हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व हर घर रोजगार घर-घर रोजगार का नारा देने वालों ने छत्तीसगढ़ के 10 लाख बेरोजगारों को 2500 रुपया प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। लेकिन बजट में नई नौकरी ,स्वरोजगार , कौशल विकास का जिक्र तक न हीन ही स्वरोजगार को लेकर कोई ठोस नीति हैं और ना ही बेरोजगारी भत्ता के लिए कोई प्रावधान। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश की सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को धोखा दिया हैं और बीते दो वर्षों का बेरोजगारी भत्ता जो लगभग 6 हजार करोड़ से अधिक है की राशि दबा कर बैठी हैं। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ के युवाओं के हक का 6 हजार करोड़ निकालने और छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा हैं कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ कब होगा न्याय तारीख बताएं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित चोपडा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा हैं कि युवाओं के हक को दबा कर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की कल्पना कैसे की जा सकती हैं? बजट में रोजगार को लेकर, रोजगार के अवसर बढ़ाने वाले भी कोई प्रावधान नहीं हैं। उद्योग की स्तिथि 2 वर्ष में निराशाजनक हो गयी हैं। बजट में नए उद्योग को लेकर कोई ठोस नीति स्पष्ठ नजर नहीं आती। इन्फ्रस्ट्रक्टर डिवेलपमेंट के नाम पर भी बजट में निराशा ही नजर आ रही हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा हैं।
युवा नेता पंकज आहूजा ने कहा कि चुनाव से पूर्व 1 लाख शासकीय नौकरी का वादा किया गया था जिसको लेकर प्रदेश सरकार अपने तीसरे बजट में भी गंभीत नहीं दिख रही हैं। बीते 2 वर्षों की कार्यप्रणाली और निराशाजनक बजट से स्पष्ठ हो गया हैं की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के विरुद्ध और युवाओं को हतोत्साहित करने का काम कर रही हैं।
युवा नेता अजय बाफना ने कहा कि क्या इसी तरीके से छत्तीसगढ़ को नवा छत्तीसगढ़ बनाया जाएगा इस बजट ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को छला है पूर्व की रमन सरकार ने युवाओं के लिए अलग से बजट प्रावधान रखा था मगर यह सरकार सिर्फ अपने मुंह मियां मिट्ठू बन कर रह गई है यह बजट बहुत ही निराशाजनक है |
युवा नेता प्रीतम यादव ने कहा कि इस सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता के साथ साथ बालोद को भी छला है इस बजट में बालोद जिला के लिए कुछ नहीं किया गया है बालोद में उद्योग की स्थापना होनी थी कृषि महाविद्यालय की घोषणा होनी थी मगर यह सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी हुई है या नाकामी भरा बजट है |
युवा नेता राहुल सोनी ने कहा कि यह कैसी सरकार है जहां एक और अपात्र लोगों को नौकरी दे दी जाती है और जो पात्र लोग हैं वह दर दर की ठोकर खा रहे हैं पिछले ढाई साल में इस सरकार ने युवाओं को पूर्णता निराश किया है |
जगदलपुर।राज्य सरकार द्वारा पेश बज़ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने इन बज़ट को राज्य सरकार का जनता के साथ छलावा कहा । श्री कश्यप ने कहा कि इस बजट में न युवाओं के लिए रोजगार है , किसानों के लिए न कोई नीति है , शराबबंदी का कोई जिक्र नही है , और आदिवासी समुदाय के लिए तो और भी निराशाजनक बज़ट है ।
श्री कश्यप ने कहा कि पहले से भी छोटा यह बजट आम जनता को निराश कर गया , पहले से कर्ज के बोझ तले दबी राज्य सरकार बिना किसी ठोस धरातल के इस बजट को लेकर आई है ।
श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर संभाग के लिए तो इस बजट में कुछ भी नही है , इस बजट में किसी भी योजना के लिए राशि का कोई प्रावधान नही किया गया है ।
नगर पालिका परिषद, दल्ली राजहरा के लिए नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नारायण साहू जी का पदभार ग्रहण समारोह एवं निवर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एन आर रत्नेश जी का बिदाई समारोह का आयोजन आज पालिका सभागार में किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी,उपाध्यक्ष श्री संतोष देवांगन जी सहित पार्षदों/एल्डरमैन,नपा के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में नवपदस्थ मुख़्य नगर पालिका अधिकारी श्री नारायण साहू एवं निवर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एन आर रत्नेश जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन की हर परिवार को उचित मूल्य दुकानों से मिलने वाले राशन के तहत दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी द्वारा निरंतर हर वार्ड के हितग्राहियों को राशन कार्ड मोहैय्या करवा रहे हैं ।
इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 20 निवासी लोमेश्वरी व वार्ड 18 निवासी यास्मीन को राशनकार्ड उपलब्ध करवाया गया ।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पथरागुड़ा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान पर किया जा रहा है क्रिकेट मैच का आयोजन
जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पथरागुड़ा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान पर श्री नागेंद्र देवांगन स्मृति कप का शुभारंभ 27 फरवरी शनिवार को लालबाग क्रिकेट मैदान में किया गया था। इस प्रतियोगिता में 32 टीम ने प्रवेश लिया गया है ।28 फरवरी को दो मैच हुए थे जिसमें आजाद इलेवन और म्यूजिक इलेवन के बीच पहला मैच खेला गया जिसमें म्यूजिक इलेवन विजयी रहा तथा दूसरा मैच बायो नेटस एवम केशरी इलेवन के बीच मैच खेला गया जिसमें केशरी इलेवन विजयी रहा।सोमवार को भी दो मैच खेले गए जिसमे प्रथम मैच ॐ
साई इलेवन एवम इन्विंसीबल के खेला गया जिसमें ॐ साई इलेवन विजय रहा, दूसरा मैच जी. पी. इलेवन एवम वल्चर इलेवन के बीच खेला गया जिसमे वल्चर इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, बल्लेबाजी करते हुए 08 ओवर में 85 रन बनाए जिसमे जी पी इलेवन को 86 का लक्ष्य मिला जिसमे जी पी इलेवन ने 08 ओवर में 40 रन ही बना पाई/और वल्चर इलेवन ने 45 रन से मैच जीता,मैन ऑफ द मैच किशन रहे जिन्होंने 03 छक्के 03 चौके के तहत 33 रन की पारी 12 बॉल में खेली,आज के उद्घोषक चंदन दास थे।आज के अथिति के रूप में पतंजलि योग समिति छत्तीसग्रह प्रदेश प्रभारी मनोज पाणिग्रही एवं भाजपा जगदलपुर नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा उपस्थित थे,इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सोमु सूर्यवंशी, संरक्षक हर्ष देवांगन, उपाध्यक्ष मोनू तोमर, सचिव प्रभात दास, सोनू तोमर, गौतम सोनी, उत्तम, शिवा ,हनी, राजू, गोलू, हितेश, मनी विक्रम,सुभम रहाणे, विक्की,मोंटू,शनकरवसहित खिलाड़ी मौजूद थे।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के अन्तर्गत नगरपालिक निगम, जगदलपुर को प्रथम स्थान लाने के लिए हम सब एक जुट होकर काम करेगे तभी तो स्वच्छ जगदलपुर सुन्दर जगदलपुर रहेगा |
जिला शिक्षा अधिकारी, भारती प्रधान के नेतृत्व में जिला शिक्षा कार्यालय के आस पास समस्त कार्यालयीन स्टाफ के द्वारा सफाई अभियान के तहत सफाई किया गया।
मुंबई में चल रही महाराष्ट्र के बेस्ट डांसर प्रतियोगिता में बस्तर की प्राची प्रजापति ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जजों का एवं जनता का दिल जीत लिया है | प्राची के पिता संतोष प्रजापति
माता सुलेखा प्रजापति जगदलपुर के निवासी है | प्राची के दो छोटी बहने जगदलपुर में पढ़ते है | प्राची को बचपन से डांस का शौक रहा है | जिसके कारण देश के बड़े शहर मुंबई में चल रही महाराष्ट्र के बेस्ट डांसर प्रतियोगिता तक पहुँचने में कामयाब हो पाई है |
जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए हर पल प्रतिबद्ध गलत कार्यो को बढ़ावा देने वालो पर सख्ती से होगा काम आमजनता के विकास के मामलों पर गलती करने वालो पर आगे भी होगी कार्यवाही, पूर्व में नगर विकास के पैसों का दुरुपयोग करने वालो पर सख्ती जरूरी :–श्रीमती लोकेश्वरी साहू नगर पंचायत अध्यक्ष
15 सालों से जो काम नगर में नही हुवे वो कार्य श्रीमती लोकेश्वरी साहू के कार्यकाल में हो रहा ,यह बड़ा विषय मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया का मिल रहा सहयोग
गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप बालोद जिले का नगर पंचायत डौण्डी लोहारा अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू के नेतृत्व में तेजी से विकास के पथ पर बढ़ते दिख रहा है। प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के गृह निवास स्थान का यह नगर लोकेश्वरी साहू के एक वर्ष के गठन के अंदर करोड़ो रूपये के नए नवीन विकास कार्यो को पूरा करा कर नगरहित में आमजन के लिए लगातार कार्य कर रही है। मूलभूत सुविधाओं को विस्तार देते हुए नगर पंचायत गठन के बाद यह पहला अवसर है। कि नगर पंचायत में कुल 15 वार्डो में सभी सड़को में नए सीमेंटीकरण कार्य किये गए है। वही नाली निर्माण के साथ साथ अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य भी किये जा रहे है।
आमजन में इस बात की प्रसन्नता है। कि जो कार्य आजतक नही हुए थे वह कार्य श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू के अध्यक्ष बनते ही नगर के वार्डो में किये जा रहे है। वार्ड 7 का आंगनबाड़ी भवन निर्माण हो या वार्ड 12 में नवीन सीमेंटीकरण कार्य ,तो वही वार्ड 01,02,04,में 15 वर्षो के बाद नवीन सड़क निर्माण कार्य कराया जाना यह सब कार्य नगर में अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू श्रीमती अनिला भेडिया के मार्गदर्शन व सहयोग से निरंतर कर रही है।
शोभा राजपूत वार्ड 02 :- मेरे वार्ड में 15 से 16 वर्ष बाद सड़क का निर्माण व मरम्मत के कार्य कराया जा रहा है। और यह कार्य मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू की सक्रियता से सम्पन्न हो रहा है। वार्डवासियों में बहुत खुशी है। विद्या शर्मा वार्ड क्रमांक 12 वार्ड क्रमांक 12 में तहसील से मेन रोड तक एवं छात्रावास से रोड तक नाली जो बहुत समय से विवादों में पड़ा हुआ था जिससे आम नागरिक एवं विधानसभा से आने वाले राहगीरों को तकलीफ होती थी उसे पूरा कराया गया जिससे लोगों को धूल एवं गड्ढों से निजात मिली! अशोक चनाप वार्ड 01 :- अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के सक्रियता से मेरे वार्ड की सड़क जो कि मुख्य मार्ग से होकर आता है। लगभग 15 वर्ष पूर्व बना था जो काफी खराब हो गया था उसे माननीय मंत्री अनिला भेडिया व अध्यक्ष की सक्रियता से आज फिर से निर्माण हो रहा है।
झुमुक कोसमा वार्ड 9 :- वार्ड की समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए हरपल आमजन से संवाद करने वाली अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू निरंतर नए नए विकास के कार्य करवा रही है। वार्ड 10 में जो कार्य आजतक नही हुआ वो कार्य लोकेश्वरी साहू ने करवा दिया जनता काफी खुश है।
श्रीमती अनिता साहू वार्ड 15 :- चुनाव के बाद जिम्मेदारी मिलते ही हमसब नगर की समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे है। और मंत्री महोदया व अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू की सक्रियता से नगर में बहुत जल्द मांगलिक व अन्य कार्यो के लिए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक मंगल भवन का निर्माण कार्य भी पूरा होगा । सुभद्रा देवांगन वार्ड क्रमांक 7 रमेश मेडिकल से कोटवानी घर तक सीसी रोड निर्माण एवं वर्षों से विवादों में पड़े वार्ड क्रमांक 7 में आंगनबाड़ी निर्माण तेजी से कराया गया जिससे वार्ड वासियों ने पार्षद एवं अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया श्रीमती ममता शर्मा वार्ड 04 :- मंत्री श्रीमति अनिला भेडिया के सहयोग से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ हम सब मिलकर नगर के वार्डो में समस्याओं के हल करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे है। आने वाले समय मे और नए कार्य होंगे नारायण सिन्हा पार्षद वार्ड क्रमांक 14 आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए कुछ महीने पहले हुए बोर पर गर्मी में पानी की कमी को देखते हुए अध्यक्ष के निर्देश पर तुरंत मशीन डाली गई जिससे पार्षद ने धन्यवाद ज्ञापित कर खुशी जाहिर की। इसी तरह अध्यक्ष महोदय ने पेयजल विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी वार्ड में आगामी गर्मी में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए कुछ महीनों पहले अध्यक्ष के प्रयास से ही विभिन्न वार्डों मे 7 बोर खनन हुए थे जिसमें मोटर पंप लगाने के लिए निर्देशित किया जिसके तहत वार्ड क्रमांक 12, 6 11 2, 14 ,5 ,13;एवं अन्य वार्डों में पंप लगाने हेतु निर्देश दिए!
विगत कई महीनों से बंद बंद पड़े ट्यूबलर पोल में ट्रांसफार्मर लगाकर लाइट को चालू कराया गया पर ठेकेदार के गुणवत्ताहीन कार्य के कारण लाइट पूरी तरीके से जल नहीं पाया है ठेकेदार को लगाई फटकार। एवं 15 दिन के अंदर सभी लाइट चालू नहीं होने की स्थिति में करवाई करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। एवं वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 15 तक सभी वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण अनवरत चालू है आगामी बारिश तक नाली निर्माण पूर्ण करने हेतु सी MO एवं इंजीनियर को निर्देशित किया। अध्यक्ष के अथक प्रयास से डौंडीलोहारा नगर में एक भी मंगल भवन नहीं होने के कारण जनमानस को वैवाहिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों के लिए इधर उधर जाना पड़ता था जिसको ध्यान देते हुए अध्यक्ष ने मंगल भवन हेतु टेंडर जारी किए जिससे आगामी 8 महीनों में मंगल भवन सर्व समाज के लिए शुरू किया जा सकेगा। वार्ड क्रमांक 11 में उद्यान का कार्य प्रगति पर है आने वाले समय में अध्यक्ष के अथक प्रयास एवं मंत्री जी के आशीर्वाद से बहुत से बड़े निर्माण कार्य कराए जाएंगे जिसमें खरखारा का पानी डौंडीलोहारा नगर में लाना शिव घाट का संपूर्ण सौंदर्यीकरण स्टेडियम निर्माण नगर में कांप्लेक्स निर्माण कराए जाने हेतु योजना बनाई गई है जो बहुत जल्द ही नगर वासियों को श्रीमती अनिला भेड़िया मंत्री महिला बाल विकास के आशीर्वाद से प्राप्त होगा जिससे नगर वासियों में हर्ष व्याप्त है।