City Media - Page 338 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 338

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दल्लीराजहरा में विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

0

डौण्डी विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव 2024 का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दल्लीराजहरा में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष भाजपा दल्लीराजहरा, अध्यक्षता कर रहे जय सिंह भारद्वाज बीईओ डौण्डी, विशेष अतिथि डीडीमण्डले सीईओ जनपद पंचायत डौण्डी, अब्दुल इब्राहिम उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा , शेखर रेड्डी व्यवस्थापक , सचिदानंद शर्मा बीआरसीसी, भूपेन्द्र तिवारी प्राचार्य स शि मं दल्लीराजहरा थे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना से हुआ।

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने दीप प्रज्वलित गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत उपरांत शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वागत नृत्य का प्रदर्शन किया। स्वागत भाषण का वाचन करते हुए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जे. एस. भारद्वाज ने बताया कि युवा उत्सव के लिए खण्ड स्तर पर 248 युवाओ का पंजीयन हुआ था और प्रतियोगिता के लिए 245 युवाओं की शानदार उपस्थिति रही। युवा उत्सव के मुख्य अतिथि राकेश द्विवेदी ने सभी युवाओं को अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने व क्षेत्रीय कलाकार को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है इसमें आप सभी बेहतर मेहनत कर अच्छा प्रदर्शन के द्वारा जिले के लिए चयनित होंगे, आप सभी को जीत की शुभकामनाएं, विशेष अतिथि डीडी मण्डले ने भी युवाओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं को समान अवसर व मंच प्रदान करने के लिए एवं उनकी प्रतिभा व वैज्ञानिक सोच को बहार निकालने के लिए ही इस आयोजन को किया जा रहा है। विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम प्रभारी चन्द्रशेखर पवार,टीएस पारकर व साक्षी देवांगन ने बताया कि सभी प्रथम आने वाले युवा 9दिसम्बर 2024 को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डौण्डी विकासखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।


विकासखण्ड स्तर पर हुए कार्यक्रम के परिणाम इस प्रकार है
सामुहिक लोकनृत्य- रोशनी एवं साथी प्रथम
सामुहिक लोकगीत -शशीकांत साहु एवं साथी आईटीआई राजहरा प्रथम
एकल लोकनृत्य- काजल मानिकपुरी सेजस डौण्डी प्रथम
एकल लोकगीत- कृतिका गैर अध्ययनरत प्रथम
कहानी लेखन- मोनिका नर्राटोला प्रथम
चित्रकला- कृतिका सेजस राजहरा
दिलेश्वरी कुआंगोंदी प्रथम
तात्कालिक भाषण- डिम्पल यादव सेजस राजहरा ,प्रिन्सी रामटेके चिखली (प्रथम)
कविता पाठ- डेजी कुआंगोंदी , यमुना मारगेन्द्र- सेजस डौण्डी प्रथम
विज्ञान मेला एकल- श्रेया पाण्डे प्रथम
विज्ञान मेला(सामु)- मनीष एवं साथी सेजस नया बाजार राजहरा प्रथम
हस्तशिल्प- खिल प्रसाद एवं साथी कुआगोंदी प्रथम
टेक्सटाइल – समीता यादव एवं साथी सेजस नया बाजार राजहरा प्रथम


कृषि उत्पाद- डेविड कुमार एवं साथी कुआगोंदी प्रथम उपरोक्त समस्त युवा जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिला स्तरीय युवा उत्सव जो 9दिसम्बर 2024को सुबह 10 बजे तक सरदार पटेल मैदान में प्रभारी शिक्षक के साथ शामिल होंगे। आने जाने का किराया संस्था से बालोद व वापसी का दिया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए शिक्षक चनद्रशेखर पवार9893445567 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश मेश्राम, रमेश गुर्जर, मनन गुप्ता, मोना रावत, ठाकुर राम, स्काउट गाइड, शिल्पी साहु सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त स्टाफ एवं समस्त निर्णायको का सहयोग मिला।

जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व मे हुवा वृहद स्वास्थ शिविर

0
  • 1500 सौ से अधिक लोगो का हुवा उपचार

दल्लीराजहरा – ग्राम पंचायत कुसुमकसा में आयोजित शिविर हाई टेक हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित किया गया। इस शिविर के समापान पर सेवा दे रहे सभी डॉक्टरो को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर एवम जिला चिकित्सा अधिकारी एम के सूर्यवंशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच शिव राम सिंन्द्रामे, विशिष्ठ अतिथि मनीष झा मंडल अध्यक्ष मिथेलेश नुरेटी जिला पंचायत उपाध्यक्ष जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी डी मांडले, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी विजय ठाकुर डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सुथार मिडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल उपस्तिथ रहे। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की प्रारम्भ किया गया इस शिविर मे पुरे विशेषयज्ञ डॉक्टरो के द्वारा सेवा दिया गया एक हजार लोगो का उपचार चार सौ लोगो का रक्त परिक्षण सौ लोगो का स्मार्ट कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर हाइटेक हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर रंजन सेन गुप्ता ने कहा की हम पहले बार इतना बड़े शिविर कर रहे है पुरे छत्तीसगढ़ घूम घूमकर शिविर किये है पर इतना ऐतेहासिक शिविर इससे पहले हम कभी नहीं किये।

वास्तव मे आपके जनप्रतिनिधि संजय बैस और उनके साथी के प्रयास से हुआ है। हम हाईटेक परिवार बैस जी का धन्यवाद देते हाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। सरपंच शिव राम सिंन्द्रामे ने कहा की हमारे जनपद सदस्य लोगो की सेवा के लिये हमेशा आगे रहते जिसका परिणाम ये स्वास्थ शिविर है। मै जिला चिकित्सा अधिकारी से एक एमबीबीएस डॉक्टर की मांग करता हु कार्यक्रम के अतिथि जिला चिकित्सा अधिकारी  एम के सूर्यवंशी ने कहा की मै बड़े बड़े शहरों मे ऐसा स्वास्थ शिविर आयोजित होते देखा हु पर आपके जनपद सदस्य संजय बैस ने गांव मे कराकर एक मिशाल पेस किये है। मै सरपंच जी के मांग को गंभीरता से लेते हुये हम यहाँ डॉक्टरो की नियुक्ति करेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवलाल ठाकुर जी ने कहा की लोग बोलते है संजय है तो सम्भव है जन सेवा की मिशाल बनकर लोगो के लिए सदैव सेवा भाव से लगने वाले संजय बैस का धन्यवाद जो मेरे विधानसभा क्षेत्र मे बड़े बड़े डॉक्टरो को बुलाकर बहुत बड़े पैमाने मे शिविर आयोजित किये कार्यक्रम का आभार जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथेलेश नुरेटी जी ने किया इस अवसर डॉक्टर नसीम खान संतोष जैन शमशेर खान गोल्डी धनकर डॉक्टर योगेश धनकर डॉक्टर सेत राम साहू देवराज जैन उप सरपंच दीपक यादव नितिन जैन मोनू गुप्ता गौरी शंकर साहू पुष्पजीत बैस वीरेंद्र सिन्हा गणेश श्वेता युवराज धनकर मोहन लाल साहू युवराज साहू मोरध्वज साहू सुकल साहू जी के साथ निजी चिकित्सा संघ मितानीन संघ राष्ट्रीय आजीविका मिशन का भरपूर सहयोग रहा।

जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व मे हुवा वृहद स्वास्थ शिविर

0
  • 1500 सौ से अधिक लोगो का हुवा उपचार

दल्लीराजहरा – ग्राम पंचायत कुसुमकसा में आयोजित शिविर हाई टेक हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित किया गया। इस शिविर के समापान पर सेवा दे रहे सभी डॉक्टरो को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर एवम जिला चिकित्सा अधिकारी एम के सूर्यवंशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच शिव राम सिंन्द्रामे, विशिष्ठ अतिथि मनीष झा मंडल अध्यक्ष मिथेलेश नुरेटी जिला पंचायत उपाध्यक्ष जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी डी मांडले, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी विजय ठाकुर डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सुथार मिडिया प्रभारी भूपेंद्र डहरवाल उपस्तिथ रहे।

सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की प्रारम्भ किया गया इस शिविर मे पुरे विशेषयज्ञ डॉक्टरो के द्वारा सेवा दिया गया एक हजार लोगो का उपचार चार सौ लोगो का रक्त परिक्षण सौ लोगो का स्मार्ट कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर हाइटेक हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर रंजन सेन गुप्ता ने कहा की हम पहले बार इतना बड़े शिविर कर रहे है पुरे छत्तीसगढ़ घूम घूमकर शिविर किये है पर इतना ऐतेहासिक शिविर इससे पहले हम कभी नहीं किये। वास्तव मे आपके जनप्रतिनिधि संजय बैस और उनके साथी के प्रयास से हुआ है। हम हाईटेक परिवार बैस जी का धन्यवाद देते हाई कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे। सरपंच शिव राम सिंन्द्रामे ने कहा की हमारे जनपद सदस्य लोगो की सेवा के लिये हमेशा आगे रहते जिसका परिणाम ये स्वास्थ शिविर है। मै जिला चिकित्सा अधिकारी से एक एमबीबीएस डॉक्टर की मांग करता हु कार्यक्रम के अतिथि जिला चिकित्सा अधिकारी श्री एम के सूर्यवंशी ने कहा की मै बड़े बड़े शहरों मे ऐसा स्वास्थ शिविर आयोजित होते देखा हु पर आपके जनपद सदस्य संजय बैस ने गांव मे कराकर एक मिशाल पेस किये है। मै सरपंच जी के मांग को गंभीरता से लेते हुये हम यहाँ डॉक्टरो की नियुक्ति करेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवलाल ठाकुर जी ने कहा की लोग बोलते है संजय है तो सम्भव है जन सेवा की मिशाल बनकर लोगो के लिए सदैव सेवा भाव से लगने वाले संजय बैस का धन्यवाद जो मेरे विधानसभा क्षेत्र मे बड़े बड़े डॉक्टरो को बुलाकर बहुत बड़े पैमाने मे शिविर आयोजित किये कार्यक्रम का आभार जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथेलेश नुरेटी जी ने किया इस अवसर डॉक्टर नसीम खान संतोष जैन शमशेर खान गोल्डी धनकर डॉक्टर योगेश धनकर डॉक्टर सेत राम साहू देवराज जैन उप सरपंच दीपक यादव नितिन जैन मोनू गुप्ता गौरी शंकर साहू पुष्पजीत बैस वीरेंद्र सिन्हा गणेश श्वेता युवराज धनकर मोहन लाल साहू युवराज साहू मोरध्वज साहू सुकल साहू जी के साथ निजी चिकित्सा संघ मितानीन संघ राष्ट्रीय आजीविका मिशन का भरपूर सहयोग रहा।

मां दंतेश्वरी वार्ड में फिर हुआ बोर ख़राब

0
  •  वार्डवासी पानी नहीं आने से हो रहे हैं बेहद परेशान  जगदलपुर नगर के मां दंतेश्वरी वार्ड में शिव मंदिर प्रांगण के सामने स्थित बोर में आएदिन कुछ न कुछ खराबी आती रहती है। पानी की समस्या को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ता है। पुराने मोटर पंप को बोऱ में फिट करवा दिया जाता है। कुछ दिन में फिर वह फिर खराब हो जाता है। बार-बार इस वजह से वार्डवासी बहुत परेशान रहते हैं। पंप हाउस भी हमेशा खुला रहता है। कोई भी मोटर चालू कर देता है। वहां ताला लगाया जाना चाहिए और समय पर पानी की सप्लाई की जानी चाहिए। बोर ख़राब होने के कारण पार्षद द्वारा टैंकर से लोगों को पानी सप्लाई किया जा रहा है। वार्ड पार्षद द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों को बुलाकर बोर ठीक कराने की जद्दोजहद की जा रही है।

फिर 11 लाख रुपए के ईनामी नक्सली सहित 5 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

0
  •  बीजापुर जिले में इस साल अब तक 189 नक्सली कर चुके हैं आत्मसमर्पण
  • शासन की नियद नेल्ला नार योजना का असर

अर्जुन झा…

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्ला नार योजना का व्यापक प्रभाव नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में देखने को मिल रहा है। योजना से प्रभावित होकर नक्सली लगातार आत्मसमर्पण करते जा रहे हैं। संभाग के बीजापुर जिले में फिर 11 लाख रुपए के एक ईनामी नक्सली सहित पांच नक्सलियों ने कल आत्मसमर्पण कर दिया। इस जिले में इस साल अब तक 189 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं और 473 नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीफ ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, कोबरा और सीआरपीफ के संयुक्त प्रयासो से तथा छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर नक्सली संगठन पश्चिम बस्तर डिवीजन के कंपनी नंबर 2 के सेक्शन ए पार्टी अध्यक्ष सहित 5 नक्सलियों ने 6 दिसंबर को सीआरपीएफ के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक बीजापुर राकेश कुमार नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 85वी बटालियन सीआरपीफ सुनील कुमार राही, कमांडेंट 222 बटालियन विजेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स यूलैंडन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स बीजापुर सुदीप सरकार एवं उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर चंद्रहास कटेंद्र के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनका कहना था कि वे नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आ चुके हैं और छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में संतू कोड़मे पीएलजीए सदस्य गंगालूर डिवीजन में कंपनी नम्बर 2 का सदस्य, पायकू पुनेम सीएनएम गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य, गुडडू हपका सीएनएन सदस्य गंगालूर एरिया कमेटी, सोमारू माड़वी नेशनल पार्क एरिया पीएलजीए सदस्य, भीमा कश्यप बरसेपाल

कुतुल आरपीसी सदस्य शामिल हैं। इन नक्सलियों पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग, सड़क खोदने, आइईडी लगाने, विस्फोट करने, हत्या जैसी विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

नक्सलियों की तालिबानी हरकत, बेटे के सामने ही तिम्मापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कर दी हत्या

0
  •  रहम की भीख मांगता रहा बेटा, नहीं पसीजे नक्सली
  • क्या यही है नक्सलियों का आदिवासियों के प्रति प्रेम?

अर्जुन झा-

जगदलपुर तालिबानियों और बस्तर संभाग में सक्रिय नक्सलियों के कारनामे एक जैसे ही हैं। जिस तरह तालिबानी बीच चौराहे पर लोगों को गोलियों से भून देते हैं, सर तन से जुदा कर देते हैं, वैसा ही कृत्य नक्सली भी कर रहे हैं। बीती रात बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने ऎसी ही करतूत कर दिखाई। एक बेटा रहम की भीख मांगता रहा, गिड़गिड़ाता रहा, मगर नक्सली नहीं पसीजे। उन्होंने बेटे के सामने ही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।

दिल को झकझोर देने वाले इस कृत्य को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तिम्मापुर में अंजाम दिया है। तिम्मापुर में स्थित सीआरपीएफ कैंप से महज 1 किमी की दूरी पर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम की बीती रात हत्या कर दी गई। इस घटना में नक्सलियों का हाथ होने की जानकारी मिली है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। सूत्रों ने बताया कि घर से बाहर निकालकर बेटे के सामने रात करीब 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बीच बचाव करने पहुंचे बेटे के साथ हमलावरों ने हाथापाई की। बेटा अपनी मां के लिए नक्सलियों से रहम की भीख मांगता रहा, रो रोकर उनके पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा, मगर नक्सलियों को जरा भी तरस नहीं आई। उन्होंने बेटे के सामने ही मां के शरीर को धारदार हथियारों से छलनी कर दिया। सूत्रों ने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम को नक्सलियों द्वारा पहले भी दो बार धमकी दी चुकी थी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने आशंका जताई जा रही है। सूत्रों ने बताया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव रात में घंटों घर के बाहर बरामदे में पडा़ रहा। यह बासागुड़ा थानाक्षेत्र के तिम्मापुर गांव की घटना है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर हमें विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली है। परिजनों के अभी तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या क्यों की गई इसका कारण अज्ञात है। इस वारदात ने साबित कर दिया है कि नक्सलियों की हरकत तालिबानियों जैसी ही है। तालिबानी भी इसी अंदाज में लोगों की हत्या करते हैं। जन अदालत लगाकर खुद ही जज और वकील बनकर किसी पर भी पुलिस का मुखबिर होने का तोहमत लगाकर भरी सभा में उसे मौत के घाट उतार देते हैं। वे सामने वाले को अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं देते। नक्सली खुद को तो आदिवासियों का हितैषी बताते हैं और दूसरी ओर निरीह आदिवासियों के खून से अपने हाथ लाल भी करते जा रहे हैं।

नक्सलियों की तालिबानी हरकत, बेटे के सामने ही तिम्मापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कर दी हत्या

0
  •  रहम की भीख मांगता रहा बेटा, नहीं पसीजे नक्सली
  • क्या यही है नक्सलियों का आदिवासियों के प्रति प्रेम?

अर्जुन झा

जगदलपुर तालिबानियों और बस्तर संभाग में सक्रिय नक्सलियों के कारनामे एक जैसे ही हैं। जिस तरह तालिबानी बीच चौराहे पर लोगों को गोलियों से भून देते हैं, सर तन से जुदा कर देते हैं, वैसा ही कृत्य नक्सली भी कर रहे हैं। बीती रात बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने ऎसी ही करतूत कर दिखाई। एक बेटा रहम की भीख मांगता रहा, गिड़गिड़ाता रहा, मगर नक्सली नहीं पसीजे। उन्होंने बेटे के सामने ही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।

 

दिल को झकझोर देने वाले इस कृत्य को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम तिम्मापुर में अंजाम दिया है। तिम्मापुर में स्थित सीआरपीएफ कैंप से महज 1 किमी की दूरी पर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम की बीती रात हत्या कर दी गई। इस घटना में नक्सलियों का हाथ होने की जानकारी मिली है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। सूत्रों ने बताया कि घर से बाहर निकालकर बेटे के सामने रात करीब 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बीच बचाव करने पहुंचे बेटे के साथ हमलावरों ने हाथापाई की। बेटा अपनी मां के लिए नक्सलियों से रहम की भीख मांगता रहा, रो रोकर उनके पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा, मगर नक्सलियों को जरा भी तरस नहीं आई। उन्होंने बेटे के सामने ही मां के शरीर को धारदार हथियारों से छलनी कर दिया। सूत्रों ने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम को नक्सलियों द्वारा पहले भी दो बार धमकी दी चुकी थी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने आशंका जताई जा रही है। सूत्रों ने बताया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव रात में घंटों घर के बाहर बरामदे में पडा़ रहा। यह बासागुड़ा थानाक्षेत्र के तिम्मापुर गांव की घटना है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर हमें विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली है। परिजनों के अभी तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या क्यों की गई इसका कारण अज्ञात है। इस वारदात ने साबित कर दिया है कि नक्सलियों की हरकत तालिबानियों जैसी ही है। तालिबानी भी इसी अंदाज में लोगों की हत्या करते हैं। जन अदालत लगाकर खुद ही जज और वकील बनकर किसी पर भी पुलिस का मुखबिर होने का तोहमत लगाकर भरी सभा में उसे मौत के घाट उतार देते हैं। वे सामने वाले को अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं देते। नक्सली खुद को तो आदिवासियों का हितैषी बताते हैं और दूसरी ओर निरीह आदिवासियों के खून से अपने हाथ लाल भी करते जा रहे हैं।

सांसद कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मैच हुआ सांसद ग्राम कलचा में

0
  • डिमरापाल और कलचा के बीच खिताबी भिड़ंत आज
  • मुख्य अतिथि होंगे बस्तर के सांसद महेश कश्यप 

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप के गृहग्राम कलचा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित ने सांसद कप टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 7 दिसंबर को कलचा के मैदान पर होगा। खिताबी भिड़ंत कलचा और डिमरापाल के बीच होगी।

           इस रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। प्रथम ईनाम 51 हजार रुपए व द्वितीय ईनाम 31 हजार रुपए के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। आज हुए सेमी फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि प्रांत प्रचार प्रसार विभाग के मीडिया सदस्य रोहन कुमार ने सेमी फाइनल मुकाबले में शामिल खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया। सेमी फाइनल का कड़े मुकाबला तोकापाल और डिमरापाल के बीच हुआ, जिसमें डिमरापाल ने जीत हासिल कर कल फाइनल प्रतियोगिता में अपनी जगह बना ली। यह टीम 7 दिसंबर को कलचा से टीम से भिड़ेगी। फाईनल मैच शनिवार को कलचा और डिमरापाल के मध्य होगा, जिसमें मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे।सेमी फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि प्रचार प्रसार विभाग प्रांत सदस्य रोहन कुमार, विशिष्ट अतिथि कमल नाग कलचा सरपंच, देवदास बघेल उप सरपंच कलचा, महादेव बघेल गरावंड खुर्द सरपंच, कैलाश ठाकुर नगरनार प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, सुखमन नाग नगरनार प्रखंड प्रचार प्रसार, दयाराम बघेल नगरनार मंडल महामंत्री, जयराम बघेल समिति अध्यक्ष, धनीराम बघेल पंच, मनधर कश्यप पंच, शेखर देवांगन नगर प्रखंड सेवा प्रमुख, सुनील सेठिया, अशोक नाग,पुरनो बघेल, गंगाधर सेठिया, भगवान बघेल, जगदास, उमा बेसरा, परशु बघेल, पिंटू बघेल, बिक्सन नेताम, गजलाल बघेल, गोलूदास उपस्थित रहे।

कोर्ट से मिले स्टे का उल्लंघन कर किया जा रहा है मकान निर्माण, बनवासी मौर्य ने रखा पक्ष

0
  • खुद को बेघरबार बताने वाले के पास हैं दो मकान
  • 20 लाख का मकान बनाने वाला गरीब नहीं हो सकता
  • नाजायज तरीके से लिया पीएम आवास का लाभ

बकावंड तहसील बकावंड के ग्राम बनियागांव में जारी मकान निर्माण विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। वादी पक्ष के बनवासी मौर्य का कहना है कि प्रतिवादी द्वारा एसडीएम कोर्ट के स्थगन आदेश का उल्लंघन करते हुए मकान निर्माण कराया जा रहा है। प्रतिवादी के पास पहले से दो मकान हैं और वह बीस लाख रुपए खर्च कर नया मकान बनवा रहा है। जो व्यक्ति इतनी बड़ी रकम खर्च कर रहा हो, वह गरीब कैसे हो सकता है। प्रतिवादी ने खुद को गरीब और बेघरबार बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना का नाजयाज ढंग से लाभ लिया है।

बनवासी मौर्य, पिता पूरन मौर्य ने कहा है कि न्यायालय तहसीलदार बकावंड में उक्त प्रकरण दर्ज हुआ। स्थल विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसलिए न्यायालय तहसीलदार बकावंड द्वारा 21 मार्च 2022 को स्थगन आदेश पारित किया गया। इसके बाद भी अनावेदक कांदरा पिता मगंलू और उसके परिवार ने मकान निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। इसकी सूचना न्यायालय तहसीलदार बकावंड को लिखित में दी गई, लेकिन अनावेदक नहीं माने और लगातार मकान निर्माण कार्य जारी रखा गया। पुनः सूचना दी जाने पर 10 मई 2022 को कृष्णा पिता कांदरा के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। 5 दिन के पश्चात इनके द्वारा पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जिसकी शिकायत कई बार न्यायालय तहसीलदार बकावंड में की गई। कार्रवाई में में विलंब होने के कारण अनावेदकों के होसले बुलंद होते गए व उनके द्वारा मकान के नींव से दीवार तक निर्माण कार्य जारी रखा गया। जिसकी शिकायत पुनः की गई। इस पर संज्ञान लेते हुये निर्माण कार्य को रोकने के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बकावंड के द्वारा स्थगन आदेश 22 मई 2024 को जारी किया गया व निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई। फिर भी अनावेदकों द्वारा स्थगन आदेश की अहवेलना करते हुये निर्माण कार्य ढलाई लेवल तक करने की तैयारी में थे। इस पर आवेदक के द्वारा पुनः शिकायत की गई, तब न्यायालय तहसीलदार बकावंड ने 29 नवंबर को आदेश जारी कर एसडीएम न्यायालय के स्थगन आदेश के पश्चात हुए निर्माण कार्य को 2 दिसंबर को प्रशासन व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हटाया गया। अनावेदक न्यायालय के आदेश का उल्लघंन कर शांति भंग करने का प्रयास करते रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिये। बनवासी मौर्य ने कहा है कि मेरी अनुपस्थिति पर मेरे बुजुर्ग माता पिता से विवाद कर निर्माण कार्य के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। समाचार और न्यूज चैनल के माध्यम से गलत और झूठा बयान देकर मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर मेरे मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। तथा समाज व पूरे क्षेत्र में बदनाम करने की साजिश की गई है। अनावेदक यह प्रचारित कर रहे हैं कि उनके पास रहने को मकान नहीं है। इस संबंध में बनवासी मौर्य का कहना है, कि अनावेदकों के पास ग्राम बनियागांव में खसरा नं. 128 रास्ता मद में एक मकान जिसमें कांदरा पिता मंगलू, भगवती पति कांदरा, कृष्णों पिता कांदरा व उसकी पत्नी-बच्चे, पदमा पिता कांदरा, कमली पिता कांदरा व उनके बच्चे तथा खसरा नं. 370 घास मद भूमि पर कमलोचन पिता कांदरा व उसकी पत्नी-बच्चे रहते हैं। उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास बना रहे हैं। जबकि विवादित निर्माणधीन मकान की अनुमानित लागत लगभग 20 लाख रूपए के आसपास है। उनके द्वारा यह कहा जा रहा है, कि वे मजदूरी करते हैं। 20 लाख की संपति का मकान निर्माण, बेघर के परिवार में 2 घर भला ये किस प्रकार के बेघर हैं। शासन से झूठ बोलकर व गलत जानकारी देकर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराकर बेघर होने का ढोंग कर रहे हैं। इस पकार गलत व भ्रामक जानकारी व मुझे बदनाम करने की साजिश करने प्रयास कर रहे हैं। मौर्य ने कहा है- मेरे पिता पूरन मौर्य के नाम पर ग्राम बनियागांव में खसरा नंबर 134/5 रकबा 5-1/2 हे. का आबादी पट्टा सरकार ने वर्ष 2001 में दिया था। जिसमें 130 वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण अनावेदक द्वारा किया जा रहा है। जो न्याय विरूद्ध है। बनवासी मौर्य ने कहा है कि अनावेदकों द्वारा मेरे विरूद्ध जितने भी बयान मीडिया में जारी किए गए हैं, उन आरोपों का जवाब उनको देना होगा। मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचाया है। इसके लिये मैं न्यायालय की शरण में जाऊंगा। अनावेदक झगड़ालू प्रवृति के हैं। कई बार झगड़ा कर चुके हैं। विवादित भूमि पर मेरे माता-पिता निवासरत हैं। वें वृद्ध हैं, उनके साथ अनहोनी घटना न हो इसलिए मैं उनके सुरक्षा हेतु प्रशासन से निवेदन करता हूं।

जगदलपुर आज बनाएगा नया रिकॉर्ड

0
  • ऐतिहासिक दलपत सागर दीपोत्सव में एकसाथ जलाए जाएंगे ढाई लाख दीपक

जगदलपुर 7 दिसंबर को आयोजित दलपत सागर दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।शनिवार को शाम 5:30 बजे शहर वासियों के उपस्थिति में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर दलपत सागर के तटों पर हजारों दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। प्रशासन द्वारा इस वर्ष ढाई लाख दीए जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें जगदलपुर के जनप्रतिनिधि, जनता, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के बच्चे, सभी समाजों के लोगों और व्यापारियों के सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा कर दलपत सागर में ढाई लाख दीपक प्रज्वलित कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। महापौर एवं नगर निगम आयुक्त ने दलपत सागर दीप उत्सव के लिए सभी शहरवासियों से 7 दिसंबर को शाम 5:30 बजे सपरिवार दलपत सागर दीप उत्सव में शामिल होकर हमारे ऐतिहासिक दलपत सागर दीप उत्सव को यादगार एवं भव्यता प्रदान करने के.की अपील की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS